नई दिल्ली । केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने डीए के ऐलान के साथ कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों का असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ रहा है। वहीं पेंशनर्स को भी इनमें से कुछ फैसलों का फायदा मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कर्मचारी की मौत की स्थिति में पेंशन से जुड़े एक नियम में अहम बदलाव किया है। इससे कर्मचारी के नहीं रहने के बाद उसके परिवार या आश्रित को फायदा होगा। दरअसल, कर्मचारी पर आश्रित लोगों के लिए पेंशन के लिए 7 साल की सर्विस की शर्त की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। सबसे पहले बात करें एचबीए यानी हाउस बिल्डिंग एडवांस कि तो वे कर्मचारी जो अपना घर बनाना चाहते हैं वे एचबीए के जरिए फायदा ले सकते हैं। इस योजना के तहत, सरकार 7.9 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज दे रही है और कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अब इस योजना का लाभ 31 मार्च 2022 तक लिया जा सकता है। एचबीए पर राहत मिलने के साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को सबसे बड़ी राहत महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) पर मिली है। सरकार ने बीते डेढ़ साल से फ्रीज डीए और डीआर को नई दर पर बहाल कर दिया है।
गुवाहाटी: गुवाहाटी सीमा पर बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बांग्लादेशियों को धर दबोचा है। सभी आरोपी अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने लोगों को गिरफ्तार किया।
ये सभी लोग अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बीएसएफ और असम पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कोरोना के मामलो को देखते हुये, 9 अगस्त सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में सप्ताह के सभी दिनों रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन को शनिवार को एक और सप्ताह के लिए नौ अगस्त तक बढ़ा दिया। हालांकि दुकानों, मॉल, रेस्तरां, धार्मिक स्थल और कॉरपोरेट कार्यालयों को खोलने के संबंध में लॉकडाउन की मौजूदा ढील जारी रहेगी।
मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को दो अगस्त सुबह पांच बजे से नौ अगस्त पांच बजे सुबह तक एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है।’’ आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र और क्रेच राज्य में 15 अगस्त तक बंद रहेंगे।
आदेश में आगे कहा गया कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की योजना बनाएं और इस बारे में कार्यक्रम को राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ साझा करें। इसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी छात्रावासों के छात्रों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों सहित सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’’ नाम दिया है।
टोक्यो/ नई दिल्ली: एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात टोक्यो की एक कम्यूटर ट्रेन में चाकू से हमले कर 10 लोगों को घायल कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह खुश दिख रही महिलाओं को मारना चाहता था।
शहर के पश्चिमी हिस्से में ओडाक्यू लाइन पर एक ट्रेन में शुक्रवार को रात करीब 8:40 बजे (11:40 GMT) हमले में लोगों को चाकू मारने के बाद पुलिस ने टोक्यो के दूसरे हिस्से में 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला और एक विश्वविद्यालय की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाकी को कम गंभीर चोटें आईं।
संदिग्ध ने पुलिस को बताया, `मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं छह साल पहले खुश दिखने वाली महिलाओं को मारना चाहता हूं। मैं बस बहुत से लोगों को मारना चाहता था।`
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास मामले के विवरण पर साझा करने के लिए और कुछ नहीं है। जापान में हिंसक अपराध दुर्लभ है, लेकिन पीड़ितों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू से हमले किए गए हैं।
जून 2008 में, एक ट्रक में सवार एक व्यक्ति अकिहाबारा जिले में चला गया और फिर वाहन से बाहर कूदते हुए पैदल चलने वालों को छुरा घोंपना शुरू कर दिया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई थी।
वाराणसी: आध्यात्मिक और आधुनिक पर्यटन का संगम बन चुकी काशी अब दुनिया भर के पर्यटकों को अपने कलेवर से रिझाने की तैयारी में है। पिंडरा के नागापुर में हांगकांग की तर्ज पर डिज्नीलैंड जैसा बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत 238 एकड़ जमीन पर आधुनिक पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस बड़ी परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार के अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं।
वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और बच्चों और युवाओं को रिझाने के लिए बड़ा केंद्र तैयार करने की योजना है। हांगकांग में डिज्नीलैंड में प्रतिदिन औसतन पांच लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुनिया भर के पर्यटकों को वाराणसी से जोड़ने की कवायद की जा रही है।
फिलहाल गंगा घाट, सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस आने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आते हैं। पिंडरा में डिज्नीलैंड के साथ ही सांस्कृतिक केंद्र और भोजपुरी फिल्म के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना पर विमर्श जारी है। डिज्नीलैंड के लिए कई बड़ी एजेंसियों से संपर्क किया गया है।
फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र भी विकल्प
नागापुर में प्रदेश सरकार की ओर से सांस्कृतिक केंद्र और फिल्म सिटी निर्माण का भी प्रस्ताव दिया जा चुका है। एक ही जगह विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े आयोजनों के लिए केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने बजट में 180 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। इसमें पार्क, शहर के विभिन्न धरोहर और पारंपरिक उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
कार्ययोजना पर संस्कृति विभाग से भी सुझाव मांगा गया है। कोरोना के कारण पिछले साल में ब्रेक लगने से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नागापुर में 200 एकड़ से ज्यादा जमीन पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत की गई है। इस जमीन के उपयोग के लिए शासन स्तर पर विमर्श किया जा रहा है।
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से थलला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब उतारने की घटना का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कड़ी निंदा की है। साथ ही भारत सरकार ने इस मामले में कारवाई करने की मांग करते हुए निशान साहिब तुरंत लगाए जाने की मांग की।
भारत ने सिख धार्मिक ध्वज को कथित तौर पर हटाने की निंदा की है। सरकार ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास रहा है कि अफगानिस्तान का भविष्य ऐसा होना चाहिए, जहां अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो।
अफगानिस्तान के गुरुद्वारा थलला साहिब में तालिबान की ओर से निशान साहिब उतारने की घटना से सिख समाज में गुस्सा है। इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से पहल करने की मांग की है।
इस मामले में सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान सरकार से बात करके दोषियों पर कारवाई करने के लिए अपील की है। इसके साथ ही ये पवित्र स्थान जो गुरुनानक देव जी का पवित्र स्थान है, उसको पहले की तरह ठीक कराके निशान साहिब स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां सिख भाई काफी डरे हुए हैं, वहां के माहौल को देखते हुए कमिटी 500 परिवारों को लेकर आई।
बता दें कि अमेरिका ने एक मई को अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी थी। जिसके बाद से तालिबान व्यापक हिंसा का सहारा लेकर पूरे अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिका पहले ही अपने अधिकांश सुरक्षा बलों को वापस बुला चुका है। अब अमेरिका 31 अगस्त तक सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत अफगानिस्तान में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। वह तत्काल और व्यापक संघर्ष विराम का आह्वान करता रहा है
मनजिंदर सिंह सिरसा अफगानिस्तान में तालिबानियों की इस कायराना हरकत से देशभर के सिख समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द ही अफगान सरकार से बात करके थलला साहिब गुरुद्वारे में लगे निशान साहिब को फिर से स्थापित करवाएगी।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार रात एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। वहीं अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं इस घटना पर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों तो तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
बता दें कि इससे पहले भी मंगलवार देर रात मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में बम से उड़ाने की फर्जी कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो फर्जी कॉल बताया। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की. इसके साथ ही, वह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मिले. उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट को सहायता देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि कंपनी कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास कर रही है ताकि मांग पूरी की जा सके. नई दिल्ली में इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अदार पूनावाला ने कहा कि केन्द्र सरकार हमेशा हमारी मदद कर रही है. हम सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हैं.
उन्होंने कहा कि कोई वित्तीय संकट नहीं है. सरकार मदद कर रही है और उम्मीद करते हैं कि वयस्कों के लिए अक्टूबर तक बाजार में कोवोवैक्स का टीका आ जाएगा. पूनावाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वयस्कों के लिए कोवोवैक्स अक्टूबर में शुरू हो जाएगा और यह डीसीजीआई की मंजूरी पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि यह दो खुराक वाला टीका होगा और शुरू करने के वक्त इसकी कीमत तय की जाएगी.
अगली तिमाही में बच्चों के लिए कोवोवैक्स का टीका
पूनावाला ने आगे कहा कि हम लगातार वैक्सीन क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. बच्चों के टीका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों के लिए कोवोवैक्स अगले वर्ष शुरू होगा और ज्यादा संभावना है कि जनवरी-फरवरी तक शुरू हो जाए.’’
सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को सूचित किया कि कोविशील्ड टीके की मासिक उत्पादन क्षमता 11 करोड़ खुराक से बढ़ाकर 12 करोड़ से अधिक करने और कोवैक्सीन की क्षमता हर महीने ढाई करोड़ खुराक से बढ़ाकर करीब 5.8 करोड़ करने की योजना है. स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 16 जनवरी से पांच अगस्त तक कोविशील्ड की 44.42 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की, वहीं भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की 6.82 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने टीकों को तेजी से मंजूरी देने के लिए अनेक कदम उठाये हैं. कोविड-19 टीकों के क्लिनिकल परीक्षण और मंजूरी के लिए आवेदन के त्वरित निस्तारण की प्रणाली बनाई गयी है. एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में पवार ने बताया कि देश के निजी अस्पतालों ने गत दो अगस्त तक कोविड-19 टीकों की कुल 3.56 करोड़ खुराक खरीदी हैं और निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा एक बार खरीदे जा चुके टीकों को पुन: सरकारी टीकाकरण केंद्रों में नहीं भेजा जाता.
खुद को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाले मनोज कुमार झा नाम के शख्स को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उसके ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान सीबीआई को 200 सिम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मनोज झा को पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि एक शख्स ने उससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर 80 लाख रुपए ठग लिए है. उस शख्स ने ठेकेदार से कहा कि उसकी बेटी कोलकाता में है और वहां उसे अर्जेंट तौर पर तुरंत 80 लाख रुपए चाहिए यदि वे उसे वह मुहैया करा दे तो उसकी ठेके दिलाने में मदद कर देगा. कथित चेयरमैन ने ठेकेदार से यह भी कहा कि यह पैसा उसका दामाद कोलकाता में लेगा.
200 सिम कार्ड भी बरामद
शिकायत के मुताबिक इस ठेकेदार ने 2-3 प्रभावशाली ठेकेदारों के कहने पर इस फर्जी चेयरमैन से संपर्क किया था क्योंकि उसका कुछ काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अटका हुआ था. यह भी आरोप है कि इस फर्जी चेयरमैन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन भी किया था. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की और जांच के बाद गुड़गांव से मनोज कुमार झा नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने खुद को बिहार के मधुबनी इलाके का निवासी बताया. उससे प्राप्त जानकारियों के आधार पर सीबीआई ने कोलकाता, मधुबनी, बोकारो स्टील सिटी, दिल्ली आदि जगहों पर कुल 8 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों समेत 200 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.
सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है की 80 लाख रुपया हवाला के जरिए कोलकाता भेजा गया था और यह पैसा खुद आरोपी ने कोलकाता में रिसीव किया था. अब तक प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है. अब सीबीआई रिमांड के दौरान आरोपी से जानना चाहती है कि उसके नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कौन-कौन सहयोगी हैं और क्या इसके पहले भी उसने इस तरह की धोखाधड़ी की है या उसके कहने पर किसी अधिकारी ने किसी ठेकेदार को ठेका देने में मदद की है. मामले की जांच जारी है.
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में मचे तबाही को देखते हुए अब तीसरी लहर की आशंका तेज होती जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली में संक्रमण दर बढ़ने लगा है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा है कि प्रदेश में संक्रमण दर 5 फीसदी पहुंचने पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
केजरीवाल सरकार संभावित तीसरी लहर में बुरी से बुरी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है और मरीजों के वास्ते 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।
इसके साथ ही सत्येंद्र जैन कहा कि अगर संक्रमण की दर फिर से 5 प्रतिशत हो जाती है तो तत्काल लॉकडाउन लागू किया जाएगा। एसोचैम इंडिया द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित एक सत्र में जैन ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, कोविड-19 के मरीजों के लिए 37,000 से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है और दिल्ली सरकार बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है ताकि कीमती जिंदगियां बचाई जा सकें।
नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट के सामने चुनौती से भरी एक ऐसी गुहार सामने आई है जिसके लिए हाईकोर्ट ने सरकार से राय मांगी है, यह गुहार ‘पत्नी के अधिकार’ से जुड़ी है. कोर्ट ने न्याय मित्र से कहा है कि दूसरे देशों में इस मामले में क्या स्टैंड लिया जाता है, इसकी जानकारी जुटाकर पेश की जाए. यह गुहार उस महिला ने लगाई है, जिसका पति नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के एक मामले में 20 साल कैद की सज़ा काट रहा है. इस बलात्कारी की पत्नी ने हाई कोर्ट में कहा है कि वह मातृत्व सुख चाहती है, इसलिए उसके पति को कुछ समय के लिए बेल पर छोड़ा जाए.
उत्तराखंड हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस कोर्ट ने सरकार और न्याय मित्र से उस मामले में राय देने को कहा है, जो याचिका हल्द्वानी के सचिन की ओर से दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता व तीन साथियों को नैनीताल ज़िला अदालत ने एक नाबालिग बच्ची के साथ ट्रक में सामूहिक बलात्कार के आरोप में 7 साल पहले 20 साल की सजा सुनाई थी. इस बलात्कारी की ज़मानत याचिका पहले भी कोर्ट दो बार खारिज कर चुका है. अब एक नये एंगल से सचिन को ज़मानत दिए जाने की गुहार लगाई गई है.
पत्नी ने मांगा मातृत्व का अधिकार, कोर्ट ने किए सवाल
इस याचिका में सचिन की पत्नी की ओर से कहा गया कि जब उसका पति गिरफ्तार हुआ, तब उसकी शादी को करीब 3 महीने हुए थे. तब मातृत्व सुख से वंचित रही महिला ने अब मातृत्व सुख के अधिकार पाने के लिए याचिका में कहा कि जेल में बंद उसके पति को शॉट टर्म बेल दी जाए ताकि वह मां बन सके. हालांकि इस ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उसमें इस पूरे मामले पर सवाल खड़े किए गए.
गैंग रेप के मामले में जेल में बंद कैदी की पत्नी ने हाई कोर्ट में मातृत्व के आधार पर बेल की मांग की.
कोर्ट ने कहा कि जेल में बंद व्यक्ति, उसकी पत्नी और इस तरह की व्यवस्था से पैदा हुए बच्चे के अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाना चाहिए. देखा जाना चाहिए कि बाद में क्या बच्चा भी अपने कैदी पिता के साथ रहने का अधिकार मांग सकता है! कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ऐसे बच्चे को दुनिया में लाने की अनुमति दी जाए, जिसका पालन पोषण मुश्किल होगा क्योंकि मां अकेली है. साथ ही, पिता के बिना रहने से मनोवैज्ञानिक प्रभाव क्या होगा? कोर्ट ने यह भी सवाल पूछा कि अगर कैदी को संतान पैदा करने की अनुमति दी जाती है तो क्या राज्य को उसकी देखभाल के लिए बाध्य किया जा सकता है.
कोर्ट ने पूरी जानकारी देने को कहा
चीफ जस्टिस कोर्ट ने इस मामले में न्याय मित्र जेएस विर्क व याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से कहा कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में इस परिस्थिति में कोर्ट ने किस परंपरा का पालन किया है, इसकी पूरी जानकारी जुटाकर कोर्ट को सूचित किया जाए. साथ ही, इस मुद्दे पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अपनी राय बताने को कहा.
सांबा: जम्मू संभाग के सांबा जिले में शुक्रवार को बब्बर नाले से दो पिस्टल, पांच मैग्जीन और कारतूस बरामद हुए हैं। इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। गुरुवार देर रात इसी इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी के जरिए ये हथियार गिराए गए हैं। जिन्हें आतंकियों तक पहुंचाना था।
बता दें कि इलाके में ड्रोन की गतिविधि के बाद से पुलिस इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही थी। इसी दौरान बब्बर नाले में एक संदिग्ध वस्तु पाई गई। जांच के दौरान दो पिस्टल, पांच मैग्जीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस और सेना की टीम अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे आतंकी संगठन
खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे हैं। जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है।पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना के बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है।
हरियाणा | हरियाणा के फरीदाबाद से मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का दावा है कि 16 वर्षीय बेटी ने ही अपनी ही मां को मौत के घाट उतारा है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी से शादी के खिलाफ थी मां
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन मां इसपर राजी नहीं थी और वो विरोध भी कर रही थी। इससे नाराज बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की ने रात को नींबू के पानी में मां को नींद की गोलियां दीं। इसके बाद प्रेमी ने उसे वीडियो कॉल कर हत्या करने का तरीका बताया।
बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां की हत्या
आरोपियों की पहचान दीपांशु उम्र 18 वर्ष पुत्र लवकेश निवासी जिला बुलंदशहर और 16 साल की नाबालिग लड़की निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। दरअसल 11 जुलाई को फरीदाबाद के उड़िया कॉलोनी डबुआ में रहने वाले विशाल ने पुलिस में शिकायत दी कि रात को किसी ने उसकी मां सुधा की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला थाना डबुआ में दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले को जल्द सुलझाने के लिए टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने केस का खुलासा करते हुए आरोपी दीपांशु को 3 अगस्त और आरोपी किशोरी को बुधवार 4 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
वीडिया कॉल पर बताया- कैसे लेनी है जान
पुलिस ने कहा कि वीडियो कॉल पर लड़के के कहे मुताबिक लड़की ने शिकंजी में नींद की गोलियां डालकर अपनी मां को पिला दीं। इसके बाद रात को करीब साढ़े 12 बजे आरोपी दीपांशु से विडियो कॉल की और साजिश अनुसार दीपांशु ने पहले तकिये से मुंह दबाने के लिए बोला और फिर चुन्नी से गला दबा हत्या को अंजाम देने को कहा। लड़की ने वहीं किया और अपनी ही मां सुधा की हत्या कर दी। जांच टीम ने दोनों आरोपियों को बीते बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी दीपांशु को जेल में भेज दिया और नाबालिग आरोपी लड़की को करनाल नाबालिग जेल भेजने के निर्देश दिए।
पाकिस्तान में बेगुनाही साबित करने के लिए एक बच्चे को गर्म कुल्हाड़ी चाटने पर मजबूर कर दिया गया। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे पर चाय की केतली चुराने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में बच्चे को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उसे गर्म कुल्हाड़ी को चाटने के लिए कहा गया। फज़ला कच्छ की बॉर्डर मिलिट्री पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बच्चे का नाम तहसीब है जो एक चरवाहा है। इस मामले में तहसीब के पिता जन मुहम्मद ने थाने में केस दर्ज कराया है।
घटना में तहसीब की जीभ जल गई है और उसे तहसील हेडक्वार्टर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान सिराज, अब्दुल रहीम और मुहम्मद खान के तौर पर हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बलोच के कुछ आदिवासी अभी भी गर्म पानी या आग का इस्तेमाल किसी अपराध के बाद अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए करते हैं। यह प्रथा तख्त सुलेमान तहसील में ज्यादा प्रचलित है। इस आदिवासी इलाके में यह भी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति एक निश्चित समय तक पानी के अंदर रह गया तो वो निर्दोष है और अगर वो निश्चित समय से पहले पानी से बाहर आ जाता है तो उसे दोषी मान लिया जाता है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में बच्चों पर अत्याचार या उनके यौन शोषण के मामले बढ़े हैं। साल 2020 में एक रिपोर्ट आई थी कि उस साल हर दिन कम से कम 8 बच्चों को प्रताड़ित किया गया। यह रिपोर्ट बाल सुरक्षा से जुड़े एक संगठन 'साहिल' ने किया था।
तेलंगाना, तेलंगाना पुलिस ने एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है. जिस पर लोगों को गुमराह करके उनसे लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है और साथ में कई महिलाओं को भ्रमित करके उनके साथ शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगा है. नालगोंडा पुलिस ने एक फर्जी बाबा को उनके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया, जो खुद को विश्व चैतन्या स्वामी बताता था. पुलिस के अनुसार नालगोंडा जिले के पीए पल्ली मंडल के आजमापुर गांव में यह फर्जी बाबा 'श्री साई सर्वस्वमू साई मानसी चैरिटेबल ट्रस्ट' के नाम पर आश्रम चलाता था. जहां अपने प्रवचन से मासूम भक्तों को अपने चंगुल में फंसाकर उनसे काफी रुपये ऐंठता था. इतना ही नहीं, कई महिलाओं को साई प्रवचन के नाम पर उनसे करीबी रिश्ता बनाकर रखा था. इन पर महिलाओं का शोषण करने का भी आरोप लगा है.
अमीर लोगों को फंसाता था
पुलिस के अनुसार ये फर्जी बाबा अमीर लोगों को फंसाता था. उन्हें अपने प्रवचन के द्वारा शब्द जालों में फंसाकर पूजा, शांति कराने के लिए उन्हें नकली यंत्र, जंगली जड़ीबूटी वगैरह देकर उनसे रुपये, सोना और गहने लेता था. यह फर्जी बाबा गैरकानूनी तरीके से लोगों को ठगकर कमाए रुपयों से जमीन जायदाद भी बनाता था. डीआईजी रंगनाथ ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के नंदिगाम का रहने वाला विश्वा चैतन्या डिग्री पूरा करने के बाद साल 2002 में हैदराबाद के शिवम रोड में एक कंप्यूटर सेंटर लगाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगकर करीब 1 करोड़ रुपये उधार लेकर फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि नामपल्ली पुलिस स्टेशन ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था. 20 दिन जेल में रहकर बेल पर बाहर आया था. उसके बाद साई भक्त बनकर साई बाबा के जीवनी पर कई टीवी चैनलों पर प्रवचन देता था. 2017 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसमें प्रवचन देकर मासूम भक्तों को आकर्षित करके उनसे मिलकर पैसे ऐंठता था. पुलिस ने उसके पास से 26 लाख रुपये, 500 ग्राम सोने के आभूषण, 1 करोड़ 50 लाख रुपयों के 3 फिक्स्ड डिपॉजिट, 17 एकड़ जमीन के कागजात, 7 लैपटॉप, 4 सेलफोन, 1 कार जब्त की है. इसके अलावा कई महिलाओं के साथ व्हाट्सऐप चैट भी बाबा करता था.
चूरू: राजस्थान के चूरू जिला मुख्यालय पर आज यानी गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गई जब शहर के धानुका कुएं के पास 25 वर्षीय एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए 120 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरा. करीब 150 साल पुराने कुएं में युवक के गिरने की यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मोके पर पहुंची और वार्डवासियों की सहायता से युवक को रस्सियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत (Death) हो चुकी थी।
संसाधनों के अभाव में शव को 120 फीट गहरे कुएं से बाहर निकालने में करीब दो घण्टे का वक्त लग गया. मृतक की शिनाख्त वार्ड 52 के ही दिनेश उर्फ मीकू सैनी के रूप में हुई है. कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहां परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है
चूरू कोतवाली के एएसआई शिवकुमार ने बताया कि हादसा सुबह हुआ. मृतक के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 25 वर्षीय दिनेश उर्फ मीकू मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. मोबाइल पर बात करते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया. हालांकि पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
राह चलते मोबाइल पर बात करना हो सकता है घातक
उल्लेखनीय है मोबाइल पर बात करने या फिर ईयर फोन लगाकर गाने सुनने के दौरान कई बार इस हादसों की खबरें सामने आती हैं. इनमें अधिकतर वाहनों या ट्रेन की चपेट में आने के मामले ज्यादा होते हैं. लेकिन मोबाइल पर बात करते हुये कुंए में गिरने की संभवतया यह पहली घटना है. राह चलते मोबाइल पर बात करना कितना घातक हो सकता है उसका इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे के बाद मृतक के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मुंगेर: बिहार के मुंगेर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां दूसरी कक्षा में पढने वाली 8 साल की बच्ची की रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना जिले के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के पूर्वी टोला फरदा का है जहां गंगा में मछली मारने का कार्य करने वाले पवन चौधरी की बड़ी और बेटी 8 वर्षीय का क्षत विक्षत शव गुरुवार की सुबह पास के ही उपेंद्र यादव के भट्ठा के समीप बरामद हुआ. मृत बच्ची की बलात्कार के बाद साक्ष्य छिपाने को लेकर हत्या निर्मम तरीके से की गई थी।
बच्ची की हत्या के बाद क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए उसके दाहिने आंख को निकाल दिया गया साथ ही साथ हाथ की अंगुलियों को भी कूच दिया गया था. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को लगभग 1 बजे दोपहर बच्ची अपने पिता के साथ गंगा घाट आई थी. उसके पिता ने उसे घर भेज दिया और स्वयं मछली मारने गंगा में चले गए. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई तो उसके परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन बच्ची का कहीं आता पता नहीं चला।
गुरुवार की सुबह बच्ची का शव क्षत विक्षत स्थिति में बरामद हुआ. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को घटना स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं. पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में ले मेडिकल और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मुंगेर ज़पी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक बार फिर से मंदिर को निशाना बनाया गया है। मामला पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव का है, जहां सिद्धिविनायक मंदिर में बुधवार शाम जमकर तोड़फोड़ की गई।
उपद्रवी अचानक मंदिर के अंदर लाठी-डंडे के साथ घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेकाबू भीड़ ने मंदिर के कांच तक तोड़ दिए, जिनके पीछे मूर्तियां रखी हुई थीं। उपद्रवियों ने मंदिर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात कर मामले की जांच कर रही है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : इमरान के स्पेशल असिस्टेंट
इस बीच पीएम इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट डॉ. शहबाज गिल ने ट्वीट कर कहा कि बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस अप्रिय घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। हम आवाम को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तानी संविधान अल्पसंख्यकों को उनकी पूजा को स्वतंत्र रूप से करने की स्वतंत्रता और सुरक्षा प्रदान करता है।
आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सौ से अधिक लोगों की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी। घटना करक जिले के टेरी गांव की थी, जहां स्थानीय मौलवियों की अगुवाई में भीड़ ने मंदिर को नष्ट कर दिया था। इस मामले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
कीव: अक्सर आप लोगों ने देखा होगा की शराब के नशे में इंसान कई सारी उटपटांग हरकत करता है. वहीं, अब नशे में धुत एक युवक ने खिड़की के जरिए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में दाखिल होने की कोशिश की है और ऐसा करना उसको बहुत भारी पड़ गया. युवक काफी देर तक खिड़की में फंसा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने आकर उसे बाहर निकाला.







