भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को 22 जुलाई, 2021 को दोपहर करीब डेढ़ बजे (1:30 बजे), महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून और खेड़ कस्बों में बाढ़ राहत कार्यों की जरूरत का एक संदेश मिला। जब मौसम ने अनुमति दी, तब एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने मुंबई से रत्नागिरी के लिए दोपहर तीन बजकर 40 मिनट (3:40 बजे) पर उड़ान भरी और शाम पांच बजे रत्नागिरी में उतरा। खराब मौसम की वजह से शाम को और अभियानों का संचालन नहीं किया जा सका। रत्नागिरी में तैनात एक हेलीकॉप्टर और मुंबई से रवाना किए गए एक दूसरे हेलीकॉप्टर के साथ आज अभियानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। भारतीय वायु सेना ने लगभग एक टन भार के साथ 10 कर्मियों की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी रत्नागिरी के लिए रवाना कर दी है। आज, रत्नागिरी से एक हेलीकॉप्टर ने सुबह 11 बजकर 35 हवाई उड़ान भरी, टोही की और रत्नागिरी में वापस उतरने से पहले दो लोगों को बचाया। भारतीय वायु सेना बाढ़ राहत कार्यों के लिए दो एमआई-17V5 और दो एमआई-17 भी तैनात कर रही है। एक अन्य हेलीकॉप्टर किसी भी आकस्मिक जरूरत के लिए पुणे में खड़ा है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिनांक 23 जुलाई, 2021 को सुबह 11:45 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-एनजी) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एक उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य के विरुद्ध किया गया था जिसे मिसाइल द्वारा सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। उड़ान परीक्षण से स्वदेशी मल्टी-फंक्शन रडार और कमांड, कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ मिसाइल से युक्त संपूर्ण हथियार प्रणाली के कामकाज को मान्यता मिली है। इस हथियार प्रणाली का खराब मौसमी हालात में परीक्षण किया गया था जिसने इस हथियार प्रणाली की हर मौसम में काम करने की क्षमता को सिद्ध कर दिया। आईटीआर, चांदीपुर द्वारा तैनात अनेक राडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा हासिल किए गए डेटा के माध्यम से इस हथियार प्रणाली के प्रदर्शन को मान्य किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की एक टीम ने यह परीक्षण देखा। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन दिनों के अंतराल में आकाश-एनजी के दूसरे सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली का विकास भारतीय वायु सेना की वायु रक्षा क्षमताओं में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाला साबित होगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने आकाश एनजी के सफल परीक्षण के लिए टीमों को बधाई दी जो उच्च स्तरीय गति से आने वाले एवं फुर्तीले हवाई खतरों को रोकने में सक्षम है।
नई दिल्ली़: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक निंदनीय मामला सामने आया है, जिसे सुन कर आपका दिल झक-झोर हो जाएगा। पति द्वारा पत्नी को तेजाब पिलाने की घटना के बाद अब हरियाणा में भी तेजाब से हमले (Acid Attack) का मामला सामने आया है. फरीदाबाद में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया. जिससे उसका चेहरा करीब 35 फीसदी झुलस गया, महिला को गंभीर हालत में दिल्लीर लाया गया है।
पीड़त से मिलने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दिल्लीे महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाीति मालीवाल (Swati Maliwal) पहुंची. स्वाति ने पीड़ित से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. जिसमें उसने बताया कि फरीदाबाद के हरकेश नगर में रहने वाली इस महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेज़ाब (Acid) फेंक दिया था।
जब महिला को पड़ोसी ने इस हालत में देखा तो उसने दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) को सूचित किया और उसे इलाज के लिए दिल्ली लेकर आया वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल उससे मिलने अस्पताल पहुंची. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला का चेहरा 35% झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है।
घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था. दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को इस बात की जानकारी दी है और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी है. दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा है।
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘एक के बाद एक हर तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार (Acid Victims) बनते देख रहे हैं. इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया. मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया. इस देश में किसी को क़ानून का डर नही है.’
नई दिल्ली: भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कथित रूप से फोन टैप कराने को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी बीच जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगपति अनिल अंबानी का भी फोन हैक किया गया है। इसके अलावा सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी फोन टैप किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस लिस्ट में कुछ और नाम है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस फोन नंबरों का अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के एक अन्य अधिकारी ने इस्तेमाल किया, वे नवंबर उस सूची में शामिल है, जिसका विश्लेषण पेगासस परियोजना समूह के मीडिया भागीदारों ने किया था। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि अनिल अंबानी वर्तमान में उस फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं या नहीं। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अनिल अंबानी के अलावा, कंपनी के अन्य अधिकारी जिनके फोन नंबर सूची में शामिल हैं, उनमें कॉरपोरेट संचार प्रमुख टोनी जेसुदासन के साथ उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार
वहीं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है। गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है।
दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा सेरिंग भी हैं। वे लंबे समय तक दिल्ली में दलाई लामा के दूत के तौर पर रहे हैं। इनके अलावा तेनजिन ताख्ला, चिमेय रिग्जेन और सेमढोंग रिनपोचे का भी नाम है। एक अन्य रिपोर्ट में एनएससीएन नेता आईसेक म्युवाह, एटेम वाशुम, अपम म्युवाह, एंथोनी शिमरे और फुनथिंग शिमरांग का भी नाम था। वहीं नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों (एनएनपीजी) के संयोजक एन किटोवी झिमोमी का भी नाम है। झिमोमी के साथ मोदी सरकार 2017 के अंत में संभावित नागा मुद्दे का समाधान तलाशने के लिए बातचीत कर रही है।
विपक्षी नेताओं समेत पत्रकार और मंत्रियों के फोन हैक
इस्राइल कंपनी एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर से भारत में कथित रूप से पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक असंतुष्टों समेत 300 से ज्यादा हस्तियों के फोन हैक किए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फोन नंबरों को इस्राइल स्पाइवेयर के जरिए हैकिंग के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
50, 000 से ज्यादा सेलफोन हैक
पेरिस स्थित एक संस्था `फॉरबिडन स्टोरीज एवं मानवाधिकार समूह `एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा हासिल की गई और 16 समाचार संगठनों के साथ साझा की गई 50,000 से अधिक सेलफोन नंबरों की सूची से पत्रकारों ने 50 देशों में 1,000 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की पहचान की है, जिन्हें एनएसओ के ग्राहकों ने संभावित निगरानी के लिए कथित तौर पर चुना
गाजीपुर | करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में छपरा से दुर्ग जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंचने के पहले आउटर सिग्नल के पास दो हिस्सों में बंट गई | इसका पता चलते ही ट्रेन के चालक और गार्ड ने ट्रेन रोक दी और फिर ट्रेन को पीछे लाकर टूटे हुए भाग को जोड़ा और तब ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन के लिए चली |
कॉलिंग वैक्यूम टूट गया था
छपरा से चलकर दुर्ग को जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी | इस ट्रेन का अगला ठहराव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर था | जैसे ही यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के आउटर सिग्नल को क्रॉस कर आगे बढ़ी, तभी चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई | इस ट्रेन की बोगी संख्या 18818 व 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम टूटकर पाइप सहित अलग हो गया | ऐसा होते ही अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया | इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई, उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी | चालक ने ट्रेन रोककर उसे फिर पीछे की ओर लाया और टूटे हुए हिस्से को जोड़कर फिर स्टेशन पर ट्रेन ले गया | इस बीच करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे देर से पहुंची | इस ट्रेन का निर्धारित समय 9:25 पर है और यह 9:54 पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची |
दूसरी ट्रेनें नहीं हुईं प्रभावित
करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि निर्धारित समय से आधे घंटे देर से सारनाथ ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची और 9:55 पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया | इससे न कोई दुर्घटना हुई और न कोई ट्रेन ही इसके चलते प्रभावित रही|
आधे घंटे लेट रही ट्रेन
इस संबंध में पूछे जाने पर ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार ने बताया कि टेक्निकल कारणों से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी | जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया | इस बीच लगभग आधे घंटे का समय लगा | आधे घंटे विलंब से यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंची|
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, गुरुवार को एक महिला और उसके 3 बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। महिला और उसके बच्चे अकेले रह रहे थे। इलाके में दहशत का माहौल है।
आगरा के एस पी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि चार लोगों की लाशें मिली हैं । पड़ोसियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के मामले का पता चल सकेगा।
उल्लेखनीय है कोतवाली थानाक्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके के मसाले वाली गली में पिछले 5 साल से महिला रेखा राठौर अपने दो बेटों टुकटुक (12 ) एवं पारस (10 ) और बेटी माही (8) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दो साल पहले पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था और वह बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कुछ इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही हे। इससे जगह-जगह जलभराव के कारण सड़क यातायात के साथ ही रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब भूस्खलन और भारी बारिश के कारण मुंबई का संपर्क नासिक और यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों से टूट गया है।
मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं। रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया और फंसे हुए रेल यात्रियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पड़ोस के ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक चल रही हैं।
शिवाजी सुतार ने बताया कि भारी बारिश के कारण इस रेलवे खंड पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, पत्थरों के गिरने और बाढ़ एवं मिट्टी धंसने के बाद तितवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) और अंबरनाथ से पड़ोस के पुणे जिले में लोनावला तक ट्रेन परिचालनों को रोक दिया गया है।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने यहां से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया।
उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया।
मध्य रेलवे ने कहा कि कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण रेल पटरियों और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। सुतार ने बताया कि दोनों खंडों पर ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
पटना | बिहार के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को साथ देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। प्रेमिका तीन बच्चों की मां है, वह प्रेमी के साथ सरकारी स्कूल के पीछे रंगरेलियां मना रही थी। किसी ने दोनों को गलत काम करते हुए देख लिया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी बनाया और फिर कर दिया गया। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी विद्यालय का है। स्कूल के पीछे बैठकर प्रेमी अपनी प्रेमिका जो कि तीन बच्चों की मां है के साथ अश्लीलता फैला रहा था। प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। प्रेमिका कस पति गांव से बाहर मजदूरी का काम करता है। प्रेमी युगल दो समुदाय के होने के कारण वहां दो पक्षों कुछ देर के लिए तनाव उतपन्न हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत ले लिया है। दोनों की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला तीन दिन पहले का है। हिरासत में लिए गए महिला व पुरुष ने किसी भी प्रकार का एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।
अभी कुछ दिन पहले बिहार के एक गांव में ससुर और बहू में जमीन के विवाद को लेकर जमकर फाइट हुई थी। यहां बहू ससुर पर भारी पड़ी थी। बहू ने ससुर को खेत पर पटकनी देकर उसके हाथ से पिस्टल छीन लिया था। इसी तरह यूपी के बागपत जिले से भी मामला सामने आया है। बहू और ससुर के दंगल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ससुर पर बहू ने जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। खेत पर हुए इस दंगल में ससुर ने बहू को जमकर पीटा। बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी विधवा पुत्रवधु की लाठी से पिटाई करने की वीडियो वायरल हो रही है। व्यक्ति पुत्रवधु की जंगल मे पिटाई कर रहा है। बताया गया कि महिला के पति की बरनावा के पास तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। अब वह अपने ससुर से अपने पति के हिस्से की भूमि मांग रही है। इसी बात को लेकर विवाद भी चला आ रहा है। बताया गया कि पुत्रवधु खेत मे चारा लेने गयी थी जिसे मौके पर पहुंच ससुर ने उसे खेत से निकलने को कहा तो महिला के मना करने पर गुस्साए ससुर ने पुत्रवधु पर लाठियां बरसा दी। मामले की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी अभी उनके संज्ञान में नहीं आयी है शिकायत मिलती है तो कार्रवाही कराई जाएगी।
ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने ऐसिड पिलाया जिससे उसके अंग जल गए। MP में FIR हल्की हुई & अब तक कोई अरेस्ट नही हुआ। लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे है & उसके बयान भी SDM के सामने करवाए है। ये भयानक फ़ोटो इस आस से डाली है की @ChouhanShivraj जी अपराधियों को अरेस्ट करवाएँगे! pic.twitter.com/eUDTabvPN4
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 20, 2021








