BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार

BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि इंदौर के तुकोगंज पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मेनेजर को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहाली के पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है । बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रांच मैनेजर ने नाबालिग लड़की से इंदौर के संतूर होटल में रेप कर उसका वीडियो बना लिया था ।

पढ़ें : वायरल फोटो : गोबर खाने की खबर पर बना कार्टून सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, जानें हकीकत

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्रांच मैनेजर पीड़िता को गोवा ले गया, जहां पीड़िता से 3 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर इंदौर के तुकोगंज पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम कैप्सूल में दफन होगा एएमयू का इतिहास, तैयारियां पूरी

टाइम कैप्सूल में दफन होगा एएमयू का इतिहास, तैयारियां पूरी

अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इतिहास को टाइम कैप्सूल के जरिए कैंपस के अंदर जमीन में दफन करने की तैयारी हो गई है। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे एएमयू का इतिहास टाइम कैप्सूल के जरिए ऐतिहासिक विक्टोरिया गेट के सामने जमीन में दफन कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर तारिक मनसूर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन रखा गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज

एएमयू से जुड़े लोग इस कार्यक्रम मैं ऑनलाइन शिरकत कर सकेंगे। एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि एएमयू अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर एक निर्णय लिया गया कि एक टाइम कैप्सूल को दफन किया जाएगा, जिसमें इससे जुड़ी जानकारियां होंगी। इसमें एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान और एएमयू किस तरह स्थापित हुआ, तमाम तरह की जानकारी होगी।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

उन्होंने कहा कि 1920 में जब यह यूनिवर्सिटी बनी तो 2020 तक किस तरह की गतिविधियां हुई। इन सारे डॉक्यूमेंट को हमने संभालकर रखा है। कैप्सुल में गैस भरी गई है। विक्टोरिया गेट के सामने कैप्सूल को दफन किया जाएगा। यह ऑनलाइन कार्यक्रम होगा।
 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बेटियों की उपलब्धियों को किया सलाम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बेटियों की उपलब्धियों को किया सलाम

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं, जिनका मकसद मुख्य रूप से उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना तथा लैंगिक संवेदनशीलता में सुधार को बढ़ावा देना है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर भारत में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिक दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ``राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हम देश की बेटियों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को सलाम करते हैं।`
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, `` यह उन लोगों की भी खास तौर पर प्रशंसा करने का दिन है जो लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे एक सम्मानपूर्ण और पर्याप्त अवसर वाला जीवन जिएं।
 

रेत से सोना बनाने का झासा देकर लगभग 50 लाख रुपये की हुई ठगी

रेत से सोना बनाने का झासा देकर लगभग 50 लाख रुपये की हुई ठगी

तीन व्यक्तियों ने 49.92 लाख रुपये के हड्प्सर पुणे में एक ज्वैलर को रेत देकर कहा कि गर्म होने पर यह सोने में बदल जाएगा।

हडपसर में दुकान चलाने वाले 39 वर्षीय ज्वैलर ने गुरुवार को हडपसर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक शिकायतकर्ता की दुकान पर एक साल पहले सोने की अंगूठी खरीदने आया था। पुलिस ने कहा कि वह शिकायतकर्ता के परिवार से परिचित हो गई और उनके साथ मित्रवत रहने लगी थी ।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को चार किलोग्राम रेत दी, और जौहरी से कहा कि उसे यह रेत बंगाल से मिली है इसे जलाए जाने पर यह सोने में बदल जाती है। आरोपी ने शिकायतकर्ता 30 लाख रुपये और 48 तोला सोना भी ले लिया।

शिकायतकर्ता ने जब उसने रेत में आग लगाई थी, तब उसे धोखाधडी होने का अहसास हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी, 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 में धाराएं लगाई हैं।

 

’जय श्रीराम’ के नारे सुनकर बौखलाई सीएम ममता बनर्जी, कहा- कार्यक्रम में बुलाकर बेइज्जती करना ठीक नहीं

’जय श्रीराम’ के नारे सुनकर बौखलाई सीएम ममता बनर्जी, कहा- कार्यक्रम में बुलाकर बेइज्जती करना ठीक नहीं

कोलकाता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती देशभर में पराक्रम दिवस के तौर पर मनाई जा रही है। वहीं, केंद्र सरकार ने कोलकाता में कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। लेकिन कार्यक्रम के दौरान नाराज हो गई और उन्होंने अपना उद्बोधन देने से इंकार कर दिया और कहा कि यहां पर बुलाकर बेइज्जती करना ठीक नहीं है। बता दें कि कार्यक्रम में जिस समय मुख्यमंत्री का गुस्सा फूट रहा था, उस समय वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सीएम ममता बनर्जी को उद्बोधन के आमंत्रित किया गया, लेकिन इसी दौरान दर्शकों के बीच से ’जय श्रीराम’ के नारे गूंजने लगे। इतना सुनते ही ममता बनर्जी बौखला उठीं। तमतमाईं ’दीदी’ ने कहा कि यहां पर बुलाकर बेइज्जती करना ठीक नहीं है। यह सरकार का कार्यक्रम है, किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। इसकी एक डिग्निटी होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्रीजी, संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूं कि उन्होंने कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया, लेकिन किसी को आमंत्रित करके उसे बेइज्जत करना आपको शोभा नहीं देता है। जय हिंद, जय बांग्ला।
 

 

BIG BREAKING : कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ हुई बदसलूकी, तो इस देश के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर

BIG BREAKING : कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ हुई बदसलूकी, तो इस देश के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर

उलनबटोरमंगोलिया के प्रधानमंत्री Khurelsukh Ukhnaa ने संसद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा सिर्फ इसलिए दिया है क्योंकि मंगोलिया में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ बदसलूकी की गई थी। वहीं इस महिला का वीडियो ट्रेंड होने लगा और इसके बाद मंगोलिया की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन होने लगे थे। वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने नवजात बच्चे को पकड़े हुए है और -25 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड में वो सिर्फ अस्पताल के कपड़ों और प्लास्टिक चप्पलों में है।

 

कोरोना पॉजिटिव महिला को काफी निर्मम तरीके से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा इसलिए भी फूटा क्योंकि मंगोलिया की परंपरा के अनुसार, महिलाओं को नवजात शिशुओं को जन्म के एक महीने तक ठंडे मौसम में नहीं निकलने दिया जाता है साथ ही उन्हें ठंडा खाना भी नहीं दिया जाता है। 

इस वाक्य की जानकारी मिलने के बाद करीब 5 हजार प्रदर्शनकारी उलानबातर में जमा हो गए और उन्होंने सरकारी इमारतों के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कई लोगों का ये भी कहना था कि मंगोलिया सरकार यंग लोगों को रोजगार देने में भी नाकाम रही है और कई लोगों में मंगोलिया की अर्थव्यवस्था को लेकर भी गुस्सा था। मंगोलिया के पीएम ने अपने इस्तीफे के साथ बयान में लिखा, मैं पब्लिक की डिमांड की इज्जत करते हुए और इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देता हूं। अभी उनका इस्तीफा संसद से मंजूर होना बाकी है। इन प्रोटेस्ट्स के बाद सीनियर हेल्थ अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। मंगोलिया के डिप्टी पीएम और हेल्थ मिनिस्टर भी इन प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। 

 
दुनिया भारत के वी-आकार के सुधार से हैरान : शाह

दुनिया भारत के वी-आकार के सुधार से हैरान : शाह

अहमदाबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी-आकार का सुधार दर्ज कर रही है जिसे दुनिया हैरान होकर देख रही है। वी-आकार के सुधार के आशय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से है। शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है और एक बार सभी को यह टीका लगने के बाद ‘हम महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा यहां शिलज में चार लेन के ओवर-ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। शाह ने कहा, कोरोना वायरस महामारी से दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। लेकिन दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था के वी-आकार के सुधार से हैरान है। चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। दिसंबर तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग की स्थिति और सुधरी है। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले छह साल के दौरान जो बुनियादी ढांचा विकास किया है, वह पूर्ववर्ती सरकारें इससे पिछले 20 साल के दौरान भी नहीं कर पाई थीं। गृह मंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास को लेकर मेट्रो लाइन, बुलेट ट्रेन और अन्य परियोजनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के बुनियादी ढांचा विकास के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई है और सड़क संपर्क उपलब्ध कराया है। प्रत्येक परिवार का कम से कम से कम एक बैंक खाता खोला गया है। उन्होंने कहा, देश में 10 करोड़ परिवारों या 30 करोड़ लोगों के पास अपना घर नहीं है। कम आय वर्ग के लिए जिस तरीके से घरों का निर्माण किया जा रहा है, उससे हमें विश्वास है कि 2022 तक सभी परिवारों का अपना घर होगा। 

  हाई-प्रोफाइल SEX REAKET का भंडाफोड़: कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कर रहे थे देह व्यपार का धंदा, आठ फिल्म-वेब सीरिज एक्ट्रेस  को किया गया मुक्त

हाई-प्रोफाइल SEX REAKET का भंडाफोड़: कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कर रहे थे देह व्यपार का धंदा, आठ फिल्म-वेब सीरिज एक्ट्रेस को किया गया मुक्त

 मुंबई। क बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफास किय है। देश में आय दिन कही न कही से देह विप्र के धंदे का भंडाफोड़ पुलिस कर रही ही अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई के एक आलीशान होटल में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। फिल्मों, वेब सीरिज और विज्ञापनों में काम दिलाने के बहाने मुंबई में बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसी सेक्स रैकेट में तीन लोगों को मुंबई के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया है। सीनियर इंस्पेक्टर सचिन वझे के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक संदीप इंगले नामक कास्टिंग डायरेक्टर भी है , जो खुद को फिल्म प्रोड्यूसर भी बताता है। यह सरगना प्रेम उर्फ नाम से यह सेक्स रैकेट चला रहा था। होटल से 8 लड़कियां रेस्क्यू कराई गई हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि इन लड़कियों ने कुछ फिल्मों, वेव सीरिज में छोटे-बड़े रोल किए हैं। कुछ ने कई विज्ञापन के लिए मॉडलिंग भी की है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने होटल में मंगलवार को छापेमारी की। यह होटल पश्चिमी उपनगर में जुहू बीच के निकट है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आठ मॉडलों को वहां से मुक्त कराया जिन्हें वेश्वावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने मॉडलों को इस काले धंधे में धकेलने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने वॉट्सऐप पर कई लड़कियों की फोटो ओके करने के लिए भेजीं। फर्जी कस्टमर ने इनमें आठ लड़कियों को सेलेक्ट किया और जुहू के पांच सितारा होटल में कुल 9 कमरे बुक कराए। कोई शक न हो, इसके लिए आरोपियों के बताए अकाउंट्स में दो लाख रुपये भी बतौर डिपॉजिट ट्रांसफर कर दिए गए। बाकी रकम उसी होटल के कमरों में देने का वादा किया गया, जो काफी बड़ा अमाउंट था। जैसे ही यह दलाल और लड़कियां उस होटल में पहुंची, क्राइम ब्रांच टीम ने सबको अपनी गिरफ्त में ले लिया।
निजी स्कूल ने फीस के लिए किया प्रताड़ित, तनाव में आई छात्रा ने पी लिया कीटनाशक, जाने कहाँ की है यह खबर

निजी स्कूल ने फीस के लिए किया प्रताड़ित, तनाव में आई छात्रा ने पी लिया कीटनाशक, जाने कहाँ की है यह खबर

रायसेन | रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के देवनगर कस्बे में निजी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने फीस जमा करने का दबाव बनाने और प्रताडि़त करने पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

पढ़ें : SEX REAKET: राजधानी के इस आलीशान होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडलों को किया गया मुक्त

पुलिस और मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराए गए हैं, जिनमें उसे प्रताडि़त किए जाने की पुष्टि हुई है। छात्रा अनुष्का धाकड़ के अनुसार उसके पिता किसी कारण से लंबे समय से ऑल सेंट चिल्ड्रन एकेडमी की फीस जमा नहीं कर पाए थे। इसी वजह से प्रबंधन लगातार दबाव बना रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर: ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी पैंट में ही कर दी पेशाब, जाने क्यों

हालांकि स्कूल के प्राचार्य गौरव दुबे ने कहा कि छात्रा से काफी समय से फीस लेना शेष है, किन्तु दबाव बनाने की बात गलत है। हमने प्रताडि़त नहीं किया। 

 

 
 SEX REAKET: राजधानी के इस आलीशान होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडलों को किया गया मुक्त

SEX REAKET: राजधानी के इस आलीशान होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडलों को किया गया मुक्त

मुंबई। एक बार फिर देह व्यपार का धंदा बेधड़क चलता हुआ नजर आ रहा है। आय दिन पुलिस कही न कही किसी न किसी राज्य जिलों में छापे मार कार्यवाई करके देह व्यपार के धंदे का पर्दाफास कर रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई के एक आलीशान होटल में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आठ मॉडलों को किया गया मुक्त-
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने होटल में मंगलवार को छापेमारी की। यह होटल पश्चिमी उपनगर में जुहू बीच के निकट है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आठ मॉडलों को वहां से मुक्त कराया जिन्हें वेश्वावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने मॉडलों को इस काले धंधे में धकेलने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Covid-19 : इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले 2.40 करोड़ के पार, पढ़ें पूरी खबर

Covid-19 : इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले 2.40 करोड़ के पार, पढ़ें पूरी खबर

वाशिंगटन | वैश्विक महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के मामले 2.40 करोड़ से अधिक हो गये हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना संक्रमण के अब तक दो करोड़ 40 लाख 73 हजार 555 मामले सामने आये हैं जबकि तीन लाख 98 हजार 977 लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।
 
 SEX REAKET: पुलिस कांस्टेबल और कॉलगर्ल मिलकर कुछ इस तरह से कर रहे थे देह व्यापार का धंदा, की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

SEX REAKET: पुलिस कांस्टेबल और कॉलगर्ल मिलकर कुछ इस तरह से कर रहे थे देह व्यापार का धंदा, की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाने के गडवाखेड़ा चौकी से एक देह व्यपार का ऐसा मामला सामने आया है जहां, पुलिस और कॉलगर्ल मिलकर करते थे देह व्यपार के साथ साथ ब्लैकमेलिंग का धंदा। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- लड़कियां पहले ग्राहक तलाशती और फिर जब सेक्स के दौरान पुलिस को मैसेज भेजवा देती, जिसके बाद पुलिस की छापेमारी और फिर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता। इस मामले में दो कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
 
पूरा मामला सेहरामऊ उत्तरी थाने के गडवाखेड़ा चौकी का है, यहां तैनात दो कॉन्स्टेबलों ने मिलकर गडवाखेड़ा पुलिस चौकी को ही अय्याशी का अड्डा बना लिया। वितिन मिश्रा और पवन मिश्रा नाम के दो कॉन्स्टेबल नजदीक की ही एक कॉलगर्ल के साथ मिलकर लड़कों को ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।
 
 
कॉलगर्ल जब लड़कों के साथ संबंध बना रही होती थी तो ये दोनों वहां पहुंचकर फर्जी रेड मार देते थे। जिसके बाद ये दोनों पकड़े गए लड़कों को छोड़ने के लिए मोटी रकम वसूल कर लेते थे। इस पूरे मामले से पर्दा उठने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए है।

ऐसे हुआ खुलासा-
इस पूरे जंजाल का खुलासा तब हुआ जब चौकी में तैनात एक अन्य कॉन्स्टेबल ने कॉलगर्ल को अपने भरोसे में लिया और उससे फोन पर मामले से जुड़ी A to Z सारी जानकारी इकट्ठा कर ली। कॉन्स्टेबल ने कॉलगर्ल से की गई बात का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया और मीडिया से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया।

सामने आया वायरल ऑडियो-
वायरल ऑडियो में सामने आया कि दोनों आरोपी कॉन्स्टेबल भी कॉलगर्ल के साथ समय-समय पर संबंध बनाया करते थे। इतना ही नहीं, ये दोनों लड़की पर लड़कों को फंसाकर लाने का दबाव भी बनाते थे। इस पूरे मामले ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार किया है बल्कि पूरी खाकी को ही कलंकित कर दिया है।
जब ट्रेन में हुआ फिल्म 3 Idiots जैसा वाकया : सुनील बने 'रेंचो' महिला यात्री की करायी डिलीवरी

जब ट्रेन में हुआ फिल्म 3 Idiots जैसा वाकया : सुनील बने 'रेंचो' महिला यात्री की करायी डिलीवरी

दिल्ली, 3 Idiots फिल्म तो आपने देखी होगी. उसमें आमिर खान यानि Rancho ने जो किया, कुछ वैसा ही सुनील प्रजापति नाम के एक शख्स के साथ असल ज़िंदगी में घटा. उन्होंने चलती ट्रेन में एक महिला यात्री की डिलीवरी करायी. अब बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं.
मामला शनिवार रात का है. जब सुनील ट्रेन से सागर, मध्यप्रदेश जा रहे थे. उनके कंपार्टमेंट में एक गर्भवती महिला किरण भी यात्रा कर रही थीं. उनके साथ उनका भाई और 6 साल की छोटी बेटी थी. दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति रवाना होने के कुछ ही देर बाद किरण को लेबर पेन शुरू हो गया. फिर क्या हुआ ये आगे पढ़िए.

जान की चिंता
महिला का लेबर पेन और उसकी और उसकी कोख में पल रहे मासूम की चिंता सभी यात्रियों को होने लगी. लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी चलती ट्रेन में उस महिला यात्री किरण तक कोई सहायता समय पर नहीं पहुंच पाई. ऐसे में सुनील ने दोनों की जान बचाने के लिए खुद ही किरण की डिलीवरी करने का फैसला किया और उसकी डिलीवरी करा दी. किरण और उसका नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. सुनील दिव्यांग हैं और दिल्ली में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम करते हैं. उन्हें ऑपरेशन का कोई अनुभव नहीं है.


सर्द अंधेरी रात में ट्रेन आगे बढ़ती जा रही थी और...
सुनील बताते हैं रात 8 बजे फरीदाबाद क्रॉस करने के बाद किरण को लेबर पेन शुरू हो गया. महिला की तकलीफ और उसकी जान की चिंता में सुनील भी परेशान हो उठे. बाकी यात्रियों को तो कुछ सूझ नहीं रहा था. लेकिन सुनील ने हिम्मत जुटाई. हालांकि मेडिकल के पेशे से जुड़े रहने के कारण उन्हें थोड़ी आसानी हुई. सुनील ने भी वही तरीका अपनाया जो रेंचो ने 3 इडियट्स में अपनाया था. दिल्ली में वो जिस अस्पताल में काम करते हैं वहां की डॉक्टर सुपर्णा सेन से उन्होंने फोन पर संपर्क किया. डॉक्टर सेन ने वीडियो कॉल पर सुनील को बताया कि डिलीवरी कैसे करनी है. सुनील ने उसके बाद मथुरा स्टेशन आने से पहले सहयोग के लिए TTE सहित एक अन्य महिला यात्री को भी बुला लिया.
बच्चा रोया नहीं...
सुनील बताते हैं कि डॉ किरण ने उन्हें तुरंत ब्लेड का इंतेज़ाम करने के लिए कहा. सुनील ने एक यात्री से ब्लेड लिया और अपने शॉल के टैग काटकर बच्चे को मां से जोड़ने वाली अम्बिलिकल कॉर्ड से बांधकर कॉर्ड काटी. सुनील बताते हैं कि उन्होंने रिस्क लेकर डिलीवरी तो करा दी लेकिन उनकी सांस अटक गयी जब जन्म के बाद बच्चा रोया नहीं. वो घबरा गए. उन्होंने तुरंत बच्चे को कंधे से चिपकाया. बच्चे की पीठ पर थपथपाया तो बच्चे ने किलकारी मारना शुरू कर दिया.
सुनील डर गए थे
सुनील प्रजापति भरी वो रात याद करके बताते हैं कि एक बड़ा चैलेंज था. महिला और उसके बच्चे की जान बचाना थी. एक यात्री के पास से एक ब्लेड मिल गया था.मेरे पास एक नया शॉल था.उसके टैग का मैंने प्रयोग किया. लेकिन डिलीवरी के बाद बच्चे का न रोना मेरे लिए डर का मसला बन गया था. लेकिन कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला. जब तक डिलीवरी हुई मथुरा स्टेशन आ चुका था. नये शॉल में बच्चे को लपेटकर मथुरा स्टेशन पर RPF के जवानों को सौंपा. फिर उनकी मदद से महिला को स्थानीय मेडिकल सहायता प्रदान की गई. सुनील सोमवार को बच्चे के परिवार से मिलने सागर गए. वो नवजात को देखकर भावुक हो गए और उसे गोद में उठाकर गले से लगा लिया.

 

नवजात शिशुओं को बेचने और खरीदने वाले  गिरोह का पर्दाफाश जाने कहां

नवजात शिशुओं को बेचने और खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश जाने कहां


मुंबई । क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नवजात शिशुओं को बेचने और खरीदने का काम करते थे. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में से एक डॉक्टर, एक नर्स तो एक लैब टेक्नीशियन भी हैं। क्राइम ब्रांच की यूनिट एक के अधिकारी योगेश चव्हान ने बताया कि कैसे ये गिरोह बच्चों के जन्मदाताओं से बच्चों को 60 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक में खरीदता था और फिर इसे ढाई लाख से साढ़े तीन लाख रुपये तक में उन जोड़ों को बेच देता था, जो बच्चों के लिए तरस रहे होते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रुपाली वर्मा (30), निशा अहिरे (38), गुलशन खान (34), गीतांजलि गायकवाड़ (38)(यह एक अस्पताल में नर्स है), आरती सिंह (29) (यह एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है) और धनंजय बोगे (58) (यह एक बीएचएमएस डॉक्टर है, जिनका लोवर परेल में क्लिनिक है) हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम गुप्त रखे हैं, क्योंकि उनमें से दो आरोपी बच्चों के जन्मदाता हैं, तो एक आरोपी जिसने बच्चे को खरीदा है और उसका पालन पोषण कर रहा है।मामले का खुलासा करते हुए चव्हान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने बच्चे बेचे हैं तो किसी ने बिकवाने में मदद की है, जिसके बाद हमने वहां ट्रैप लगाकर तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पूछताछ में इस पूरे गिरोह के बारे में जानकारी मिली.


गिरोह ऐसे करता था काम
पुलिस की माने तो गिरफ्तार डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन इस गिरोह के मुख्य सदस्य हैं. ये ऐसे लोगों का पता लगाते थे जो लंबे वक्त से बच्चे की चाहत में होते थे, लेकिन उन्हें बच्चा नहीं हो रहा होता था. इसके अलावा ये ऐसे लोगों का भी पता लगाते थे, जिन्हें बच्चा हुआ है, लेकिन वो उसे पालने में समर्थ नहीं हैं. इन बातों का पता लगाने के बाद ये इसकी जानकारी अपने गिरोह के दलालों को देते थे और फिर दलाल दोनों ही जोड़ों को बच्चा बेचने और खरीदने के लिए मनाना शुरू कर देते थे। ये दलाल बच्चे के लिए परेशान जोड़ों से ढाई लाख से तीन लाख रुपये की मांग करते थे और जिसे बच्चा पैदा हुआ है, उसे बच्चा बेचने के बदले 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का ऑफर देते थे और बची हुई रकम ये लोग आपस में काम के आधार पर बांट लेते थे. प्राथमिक जांच में तीन बच्चों का पता क्राइम ब्रांच ने लगा लिया है, जिन्हें अवैध रूप से इस गिरोह के माध्यम से खरीदा गया थ। जांच में पता चला कि ये गिरोह पिछले 6 साल से इस काम को कर रहा था और अकेले गीतांजलि जो कि नर्स है, उसमे 6 बच्चों को अब तक बिकवाया. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उसे फ़ॉरेंसिक लैब भेजा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इन लोगों ने अबतक कितने बच्चों की इसी तरह से डीलिंग की है।

बच्चों के साथ क्या होता था
क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो इस गिरोह के झांसे में वही जोड़े आए जो लोग संतान प्राप्ति के लिए सालों से हर वो काम जैसे कि दवा, पूजा कर रहे थे, पर संतान सुख पाने में विफल हो जा रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि वे लोग इन बच्चों को इतने प्यार से पाल रहे थे मानों उन्हीं की कोख से जन्में हो. एक परिवार की तीन पीढ़ियों में कभी लड़की पैदा नहीं हुई थी, जिसके बाद उन लोगों ने इस गिरोह की मदद से लड़की खरीदी और उसे बड़े ही नाज़ों पाला करते थे और उसकी हर मांग पूरी करते थे, जो कि शायद इनके असली माता पिता भी नहीं कर पाते. पुलिस ने एक मामले में ये भी पाया कि एक परिवार ने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर बच्चा खरीदा और उसे हर वक्त सीने से लगाए रखते हैं.

बच्चा गोद लेने के लिए क्या है लीगल रास्ता
केन्द्र सरकार ने बच्चा गोद लेने को लेकर एक सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी यानी कि CARA नाम की संस्था गठित की है, जो कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है. यह संस्था नोडल बॉडी की तरह काम करती है, जिसके माध्यम से अनाथ, छोड़ दिए गए और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चों के अडॉप्शन का काम किया जाता है।  

सम्मोहित कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाला हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

सम्मोहित कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाला हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, नार्थ दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जिसके निशाने पर सिर्फ महिलाएं होती थीं. ये शातिर ठग महिलाओं को अपनी आंखों से सम्मोहन के जरिए जाल में फंसाता और फिर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता. पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली में सड़क पर घूम रही अकेली महिलाओं को अपने रडार पर लेकर उनके कीमती सामान गायब कर देता था.


दिल्ली पुलिस के शिकंजे में शातिर ठग

दरअसल, 12 जनवरी को दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत की. उसने बताया कि घर से बाहर निकलने के दौरान रिक्शे का इंतज़ार कर रही थी. तभी उसके पास एक लड़का आया और उसने कहा कि उसके पास बैग में एक लाख रुपये है. उस लड़के ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया. महिला के मुताबिक उस लड़के ने अपनी आंखों से उसे सम्मोहित कर दिया और अपने बैग के बदले उसने महिला की सोने की ज्वैलरी ले ली.


सम्मोहित कर महिलाओं को बनाता था निशाना

सोने के जेवर लेते ही शातिर लड़का मौके से रफूचक्कर हो गया. लड़के के जाने के बाद जब महिला ने बैग खोला तो उसमें नोट की जगह कागज का बंडल था. तब उसे समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. डीसीपी नार्थ ने उस शातिर ठग को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई. टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि शातिर ठग अपने दूसरे शिकार की तलाश में बैंक ऑफ बडौद के पास खड़ा है.


पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज बताया है. आरोपी गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उसने ठगी के काम को एक साथी की मदद से करने की बात कही है. फिलहाल, सम्मोहन के जरिए महिलाओं से ठगी करनेवाले दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

 

सीएम का बड़ा फैसला, प्रदेश में हटाया जायेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

सीएम का बड़ा फैसला, प्रदेश में हटाया जायेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

जयपुर, कोरोना के कारण लंबे समय से रात्रिकालीन कर्फ्यू की जद में जकड़े राजधानी जयपुर समेत अन्य सभी शहर अब जल्द ही उससे मुक्त होंगे. सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को कोविड-19 समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला किया है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट इसकी जानकारी दी है.

अपने ट्वीट में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने और कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है. परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना जरूरी होगा. अन्यथा संक्रमितों की संख्या पुनः बढ़ सकती है. यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि फिर से सख्ती करनी पड़े.

 


व्यापारी लगातार इसकी मांग कर रहे थे
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में गिरावट आने के बाद भी जयपुर समेत 13 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू था. हाल में इसकी अवधि की बढ़ाया गया था. लेकिन इससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान था. व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि रात्रिकालीन कर्फ्यू को हटाया जाये. क्योंकि कर्फ्यू के कारण व्यापारियों को दुकानें शाम आठ बजे ही बंद करनी पड़ रही हैं. इससे उन्हें रोजना जबर्दस्त घाटा उठाना पड़ रहा है.
इन शहरों में लगा हुआ था कर्फ्यू
राज्य सरकार ने ऐहतियात के तौर पर जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नौगार, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा था. राज्य सरकार का कहना था कि कोरोना संक्रमण को और बढ़ने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू जरुरी है. लेकिन यह कर्फ्यू व्यापारियों के लिये गले की फांस बना हुआ था.
 

अखिलेश यादव बीजेपी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल में करने जा रहे है ये काम

अखिलेश यादव बीजेपी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल में करने जा रहे है ये काम

लखनऊ, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दल अपनी तैयारी में जुटे है. बंगाल का सियासी दंगल काफी रोचक होने वाला है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. सपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए ममता बनर्जी के समर्थन का एलान कर दिया है.


ममता बनर्जी का समर्थन करेगी सपा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत फैलाकर बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है. 2017 में भी, उन्होंने (बीजेपी) उत्तर प्रदेश में नफरत का प्रचार करके जीत हासिल की थी.

बीजेपी पर किया सियासी वार
बता दें कि, हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्य्क्ष और पूर्व मुख्यरमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा था कि किसान बीजेपी सरकार को सड़क पर ले आएंगे और ये सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा.

 


बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी
गौरतलब है कि, बिहार विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी का पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल को फतह करने पर है. अभी से ही बीजेपी के बड़े नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में जहां तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और बीजेपी को 10.16 फीसदी वोट के साथ सिर्फ 3 सीटें ही मिली थीं. वहीं, 2019 आते-आते परिस्थितियां बदल गईं और लोकसभा चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.


रोचक होने वाला है चुनाव
गौरतलब है कि, बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है. टीएमसी ने वाम मोर्चा और कांग्रेस से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की थी लेकिन दोनों दलों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी जोर-शोर के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है. शिवसेना भी इस सियासी संग्राम में भाग लेने जा रही है जिसके बाद चुनावी माहौल रोचक नजर आ रहा है.

 

बड़ी खबर : इस देश में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

बड़ी खबर : इस देश में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

ओस्लो | कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में जारी रहा है। इस बीमारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है, लेकिन नॉर्वे में वैक्सीन लगाए जाने के बाद लोगों की होने वाली मौत ने वहां की सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

वैक्सीन लगाए जाने के बाद अब तक नॉर्वे में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग अब वैक्सीन पर ही सवाल उठा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नॉर्वे में वैक्सीन लगाए जाने के बाद फिर 6 लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा अब कुल 29 तक पहुंच चुका है। वैक्सीन की वजह से ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हो रही है जिनकी उम्र 75-80 साल के बीच थी। यह भी साफ नहीं है कि जब इन लोगों को वैक्सीन लगाई गई तो यह कोरोना वायरस को रोकने में सक्षम थी या नहीं।

पढ़ें : हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्री बस: हादसे में 6 यात्री की जिंदा जलने से मौत, 36 झुलसे

नॉर्वे में लगभग 42,000 लोगों को की कम से कम एक खुराक दी गई है जिसे बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के लिए जोखिम भरा माना जा रहा है। नॉर्वे मेडिसिन एजेंसी ने शनिवार को ब्लूमबर्ग को एक लिखित जवाब में कहा कि तक सिर्फ फाइजर और बायोएनटेक एसई द्वारा उत्पादित वैक्सीन नॉर्वे में उपलब्ध थी और सभी मौतें इन्हीं वैक्सीन से जुड़ी हुई हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक का दिल का दौरा पडऩे से निधन

एजेंसी ने कहा, 13 मौतों का आकलन किया गया है, और हम 16 अन्य मौतों के बारे में जानते हैं, जिनका वर्तमान में आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर बीमारी वाले बुजुर्ग लोगों से संबंधित सभी मौतें हुई हैं। अधिकांश लोगों ने टीका के अपेक्षित दुष्प्रभावों का अनुभव किया है, जैसे कि मतली और उल्टी, बुखार। इंजेक्शन स्थल पर स्थानीय प्रतिक्रियाएं, और उनकी अंतर्निहित स्थिति बिगड़ती जा रही है।

इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

उमरिया | मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है | खबर मिली है कि उमरिया जिले में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची का 9 लोगों ने 3 दिन तक लगातार बलात्कार किया है | मिली जानकारी के अनुसार पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे| बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया | परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए | पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी पर हैं | वह पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है | 9वीं की यह छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी | 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी | इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले | दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए|

दोनों आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को लेकर शहर से लगे भरौला-छटन के जंगल पहुंचे | यहां उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया | इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए | रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा | यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया | इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की |

पुलिस के अनुसार रेप के दूसरे दिन 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की | आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया | रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया | बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया | यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी | उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया | बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया |

 

ऑपरेशन माफिया, इस हिस्ट्रीशीटर के 10  करोड़ के घर चला बुलडोजर

ऑपरेशन माफिया, इस हिस्ट्रीशीटर के 10 करोड़ के घर चला बुलडोजर

प्रयागराज माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ऑपरेशन माफिया के तहत कार्रवाई लगातार जारी है. इसी ऑपरेशन के तहत शनिवार को हिस्ट्रीशीटर अजय पाल उर्फ नन्ना के घर भी प्रशासन का बुलडोजर चला. कौशांबी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अजय पाल के अवैध आलीशान मकान को मिनटों में ध्वस्त कर दिया. हिस्ट्रीशीटर नन्हा पाल ने पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटाहुला में बिना इजाजत के 800 वर्ग गज में लगभग 10 करोड़ का आलीशान मकान बनाया था. गौरतलब है कि योगी सरकार ने माफियाओं और अपराधियों का साम्राज्य खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया है. इसके तहत प्रयागराज में अब तक 45 माफियाओं और बड़े अपराधियो के आलीशान मकानों को विकास प्राधिकरण ने जमीदोज कर दिया है. इसी कड़ी में कौशांबी के पिपरी इलाके में अतीक के खास शूटर और हार्ड कोर अपराधी अजय पाल के लगभग 10 करोड़ के आलीशान मकान को 3 बुलडोजर लगाकर चारो तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

 

ग्राम प्रधान रह चुका है अजय पाल
अजय पाल अपराध की सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही साल 2010 में प्रधान बना था. उसके ऊपर पिपरी सहित प्रयागराज के धूमनगंज थाना में हत्या, लूट, रंगदारी के तमाम मुकदमें दर्ज हैं. अभी हाल ही में धूमनगंज में दुल्हन के अपहरण में भी इसके गुर्गों का नाम आया था. माफिया अतीक अहंमद गैंग से जुड़ने के बाद इसने कई वारदातों को अंजाम देकर प्रॉपर्टी बनाई थी. अजय पाल के दो भाई कई साल पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. कहा जाता है कि नन्हा पहले विधायक राजू पाल के साथ था, लेकिन उनकी हत्या के बाद ये अतीक अहंमद गैंग से जुड़कर काम करने लगा।