BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता

पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता

 नई दिल्ली : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया और साथ ही अपने सबसे छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल गोलू की शादी का निमंत्रण दिया

बच्चों के साथ पीएम मोदी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नातिन और नाती ले साथ नज़र आए पीएम मोदी बच्चों अपने साथ रखा उनसे बाते भी की और साथ ही चाकलेट भी खिलाया

सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी सरिता और दोनों बेटो बेटी और दमांद  के साथ भेंट की. उन्होंने ने बताया हमने प्रधानमंत्रीजी को बेटे की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है.

आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी : रात के अंधेरे में खड़ी लावारिस कार में मिला 52 किलो सोना, जानिए कौन है इस धन का मालिक?

आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी : रात के अंधेरे में खड़ी लावारिस कार में मिला 52 किलो सोना, जानिए कौन है इस धन का मालिक?

 भोपाल :- राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जिससे शहर में गलत तरीके से पैसे कमाने वालों के बीच अफरा तफ़री मची हुई है। अब गुरुवार - शुक्रवार आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भोपाल के मेंडोरी के जंगल से आयकर की टीम ने करीब 52 किलो सोना बरामत किया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ 47 लाख बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये IT रेड भोपाल की अब तक की सबसे बड़ी रेड है।

पुलिस और IT की संयुक्त कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार मेंडोरा में एक लावारिस इनोवा कर खड़ी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और आयकर विभाग ने पूरी सावधानी के साथ रात के 2 बजे यहां छापा मारा। इस दौरान कार में 2 बैग मिले जिसमें सोना ही सोना था। आयकर विभाग और पुलिस के 100 कर्मी इस रेड में साथ थे।

कौन है इस धन का मालिक?

माना जा रहा है कि रेड से बचने के लिए इस सोना को ठिकाने लगाने की तैयारी हो रही थी उसके पहले ही इसे पकड़ लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इस सोने के तार भोपाल के ही किसी पूर्व अफसर से जुड़े हैं।

भोपाल के 49 ठिकानों पर IT ने मारा था रेड

मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से बिल्डरों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। पहले ही दिन भोपाल के 49 ठिकानों में IT ने मारा था। जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के नाम प्रमुख थे। इस रेड में करीब 10 करोड़ रुपए भी जब्त किए गए थे। आयकर विभाग की कार्रवाई नीलबड़, MP नगर, कस्तूरबा नगर और 10 नंबर मार्केट जैसे स्थान शामिल हैं।

धक्का-मुक्की मामला : प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

धक्का-मुक्की मामला : प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 दिल्ली :- संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि ये एक शर्मनाक घटना है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं वो इस ऐसा नहीं कर सकते. बीजेपी जानबूझकर इस मामले को तूल दे रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले में आरोप लगाए हैं

सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है जो देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं.’ कल संसद में हुए विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है. वह कभी भी भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ आगे नहीं बढ़ती.

https://x.com/ANI/status/1869984954706473067

सारंगी जी ऐक्टिंग बढ़िया करते हैं

एसपी सांसद जया बच्चन ने कहा कि सारंगी जी शानदार ऐक्टिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी सदन के अंदर जा रहे थे और जिस तरह से वे खड़े थे, हमें अंदर नहीं आने दे रहे थे. राजपूत जी, सारंगी जी और नागालैंड की महिला तीनों का प्रदर्शन शानदार है. मैंने पूरे करियर में ऐसा नहीं देखा. वे सभी अपनी-अपनी ऐक्टिंग के लिए पुरस्कारों की हकदार हैं.

प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है। उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।”

राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।

 BREAKING:राजधानी हाईवे पर फटा गैस टैंकर- ज़ोरदार धमाके से जल गए 8 मौतें तो कई झुलसे

BREAKING:राजधानी हाईवे पर फटा गैस टैंकर- ज़ोरदार धमाके से जल गए 8 मौतें तो कई झुलसे

 जयपुर : राजधानी जयपुर के अजमेर हाईवे पर आज सुबह 5 बजे भांकरोटा के पास केमिकल से भरे टैंकर में भीषण धमाका हो गया। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई

टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे आग भड़क गई। हादसे में 29 ट्रक, 5 कारें, 2 बसें, एक ऑटो और 3 बाइक जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, एक पाइप फैक्ट्री, गोदाम और 20 से अधिक दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

झुलसे 39 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 की मौत हो गई। चिकित्सा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि 35 घायलों का इलाज जारी है।

घटना ने हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। प्रशासन और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सुहागरात पर नई नवेली पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड, पूरी नहीं कर पाया पति, थाने पंहुचा मामला

सुहागरात पर नई नवेली पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड, पूरी नहीं कर पाया पति, थाने पंहुचा मामला

 डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर दुल्‍हन ने पति से अजीबो-गरीब डिमांड की। दुल्हन ने मुंह दिखाई की रस्‍म में दूल्हे से बीयर और गांजा मांग लिया। नई नवेली पत्नी की डिमांड सुनकर युवक दंग रह गया। दूल्‍हे ने घरवालों को पूरी बात बताई तो हंगामा शुरू हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। थाने में दूल्हे ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। फिलहाल थाने में पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामला टीपी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी का है।

जानें पूरा मामला 

टीपी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक की हरियाणा की लड़की से शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन घर आई। सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति से बीयर और गांजे की डिमांड की। इतना ही नहीं नई नवेली दुल्हन ने अपने पति से बकरे की भी मांग की। पत्नी की डिमांड सुनकर पति हैरान रह गया। युवक ने अपने परिजनों के पूरी बताई तो परिवार सन्न रह गया। हंगामा शुरू हुआ तो दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। देर रात तक थाने में पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में लगी रही। घंटों समझाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप 
थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है। इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। पति ने कहा कि वो बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। हालांकि अभी तक दोनों पक्ष में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

क्या स्कूलों में लगेंगे ताले? चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

क्या स्कूलों में लगेंगे ताले? चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

 Chennai Rain: चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 19 दिसंबर तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है. एक कम दबाव के कारण बारिश अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकती है, जिससे शहर में लोगों की लाइफस्टाइल पर असर पड़ सकता है.

IMD के अनुसार, 19 दिसंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है. चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, पुदुचेरी और विलुपुरम जैसे जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

क्या चेन्नई के स्कूल रहेंगे बंद?

कांचिपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई और चेंगलपट्टू के जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी हो सकती है. हालांकि, इस संबंध में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. माता-पिता और छात्रों को स्कूल प्रशासन से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है. 

चेन्नई में जलभराव का खतरा

बारिश के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हो सकता है, खासकर निचले स्थल वाली जगहों में. स्थानीय अधिकारी सतर्क हैं, लेकिन निवासियों को यातायात में देरी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के लिए तैयार रहना चाहिए.

आगे क्या होगा?

IMD का कहना है कि 20 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. इसके साथ एक्सपर्ट ने निवासियों को अंदर रहने और आधिकारिक सोर्स से अपडेट प्राप्त करने और इस भारी बारिश से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है. 

चेन्नई एयरपोर्ट पर क्या होगा?

चेन्नई एयरपोर्ट आम दिनों के हिसाब से चलते रहेंगे, लेकिन भारी बारिश के कारण फ्लाइट्स में देरी या रद्द हो सकती हैं. ऐसे में यात्रियों को अपने एयरलाइंस से अपडेट लेकर अतिरिक्त समय के साथ एयरपोर्ट जाने की सलाह दी जाती है.

रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी, कई अहम दस्तावेज और वस्तुएं जब्त

रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी, कई अहम दस्तावेज और वस्तुएं जब्त

 भोपाल : भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज और वस्तुएं जब्त की गईं। आयकर टीम ने कंप्यूटर डेटा, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और सरकारी ठेकों से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक का पूर्व IAS अधिकारियों से संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग को राजेश शर्मा के 10 लॉकर्स की जानकारी मिली है, जो अब जांच के दायरे में हैं। इस छापे के कारण भोपाल के बिल्डरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। छापों के दौरान भारी मात्रा में ज्वेलरी और अन्य मूल्यवान सामग्री भी मिली है।

BREAKING : विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश हुआ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक

BREAKING : विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश हुआ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक

  BREAKING NEWS : देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक पेश किया। इस विधेयक का आधिकारिक नाम संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 है जिसे हाल ही में कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इस विधेयक में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। यह देश का संविधान संशोधन का 129वां विधेयक है।

 
Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का विस्तार, इन 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का विस्तार, इन 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नए मंत्रियों ने नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली. बता दें मुंबई में पांच दिसंबर को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

दत्तात्रेय भरणे और अदिति सुनील तटकरे ने ली शपथ

पुणे की इंदापुर सीट से विधायक दत्तात्रेय भरणे ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह उद्धव सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अदिति सुनील तटकरे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह श्रीवर्धन सीट से एनसीपी (अजित पवार) की विधायक हैं।

शंभूराज देसाई और आशीष शेलार ने ली मंत्री पद की शपथ
शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह मराठा समुदाय से आते हैं। शिंदे ने उन्हें एक्साइज मिनिस्टर बनाया था। इसके अलावा आशीष शेलार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह फडणवीस की पिछली सरकार में मंत्री थे। मुंबई की बांद्रा पश्चिम से बीजेपी विधायक हैं।

अतुल सावे और अशोक उईके ने ली मंत्री पद की शपथ
अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली है। 2019 में फडणवीस ने भी मंत्री बनाया था। AIMIM के इम्तियाज को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा अशोक उईके ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह रालेगांव से विधायक हैं और आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह 2014 से लगातार विधायक हैं।

पंकजा मुंडे ने ली शपथ
पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। वह महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य हैं।

जयकुमार रावल ने ली मंत्री पद की शपथ
जयकुमार रावल बीजेपी विधायक हैं। वह 2016 में पहली बार मंत्री बने थे। पर्यटन मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। राजपरिवार से संबंध रखते हैं।

मंगल प्रभात लोढ़ा और उदय सामंत ने ली शपथ
मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह पिछली सरकार में पर्यटन कौशल विकास मंत्री थे। वह बीजेपी के बड़े मारवाड़ी नेताओं में एक हैं और मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उदय सामंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह 2019 में उद्धव सरकार में मंत्री रहे हैं।

धनंजय मुंडे ने ली शपथ, अजित पवार के हैं बेहद करीबी

धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। शिंदे कैबिनेट में वह कृषि मंत्री थे। वह ओबीसी (बंजारा) समुदाय से आते हैं।

दादा भुसे और संजय राठौड़ ने ली मंत्री पद की शपथ
दादा भुसे और संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली है। दादा भुसे को महाराष्ट्र का बड़ा नेता माना जाता है। संजय ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं। शिंदे सरकार में वन विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

गणेश नाईक ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी नेता गणेश नाईक ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह ठाणे के ऐरोली से विधायक बने हैं। ठाणे जिले में आगरी समाज के अनुभवी OBC नेता हैं। शिवसेना से NCP, फिर बीजेपी में आए। 2004-19 के बीच बेलापुर के विधायक रहे। कांग्रेस-NCP सरकार में एक्ससाइज मंत्री थे। श्रम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। ठाणे, नवी मुंबई के पिछड़े वोट पर पकड़ है।

गुलाबराव पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवसेना-शिंदे नेता गुलाबराव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह जलगांव ग्रामीण सीट से विधायक हैं। उत्तर महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) का बड़ा चेहरा हैं। वह मराठा समुदाय से आते हैं। पहले पान का ठेला चलाते थे लेकिन शिंदे सरकार में जल आपूर्ति मंत्री थे। उद्धव ठाकरे सरकार में भी मंत्री थे। फडणवीस की पहली सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री थे।

गिरीश महाजन ने ली मंत्री पद की शपथ

गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह खानदेश रीज़न के बड़े OBC नेता हैं। वह जामनेर से जीतकर आए हैं। 1995 से लगातार विधायक हैं और फडणवीस और शिंदे सरकार में मंत्री रहे हैं।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। पश्चिम महाराष्ट्र में मराठा समाज के नेता हैं। शरद पवार परिवार के धुर विरोधी नेता माने जाते हैं। शिरडी सीट से 1995 से लगातार जीत रहे हैं। 2019 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए। 6 मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री रहे।

चंद्रकात पाटिल ने ली शपथ
चंद्रकात पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। एकनाथ शिंदे की सरकार में भी वह मंत्री रहे हैं। फडणवीस की पहली कैबिनेट में राजस्व मंत्री भी रहे हैं।

हसन मुश्रीफ ने ली मंत्री पद की शपथ
हसन मुश्रीफ ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वह लगातार छठी बार विधायक बने हैं।

सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री बनेंगे विधायक
विधायकों को सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री बनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला है।

Free Aadhaar Update : काम की खबर: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक करवा सकेंगे अपडेट

Free Aadhaar Update : काम की खबर: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक करवा सकेंगे अपडेट

 Free Aadhaar Update : अगर भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं. तो आपके लिए एक बेहद सही मौका है. UIDAI की ओर से मौका दिया जा रहा है. हालांकि पहले इसकी डेडलाइन आज यानी 14 दिसंबर तक की थी.

लेकिन अब इसमें UIDAI की ओर से इजाफा कर दिया गया है. फ्री में आधार अपडेट करवाने की डेट लाइन को UIDAI ने 14 सितंबर से लेकर 6 महीने तक के लिए बढ़ा दिया है. यानी अब आप 14 जून 2025 तक ऐसे फ्री में अपडेट करवा सकेंगे.

अगर आप भी UIDAI की ओर से फ्री आधार अपडेट की सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा.

RBI ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई कृषि ऋण की सीमा, अब बिना गिरवी के अन्नदाताओं को मिलेगा इतने रुपए का लोन

RBI ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई कृषि ऋण की सीमा, अब बिना गिरवी के अन्नदाताओं को मिलेगा इतने रुपए का लोन

  नई दिल्ली :-  भारतीय रिजर्व बैंक ने बिना जमानत के कृषि ऋण की सीमा को 1 लाख 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह कदम किसानों को बिना किसी संपत्ति के जमानत के अधिक ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकेगी। यह निर्णय अगले वर्ष 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाना है।

कोलैटरल फ्री कृषि लोन के लिए पहले यह लिमिट 1.60 लाख रुपये थी, जिसे 2019 में तय किया गया था. इससे पहले यह लिमिट 2010 में एक लाख रुपये थी. आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि तब से लेकर अब तक की कुल मुद्रास्फीति और कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, बिना कुछ गिरवी के कृषि लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है. इससे औपचारिक ऋण प्रणाली में छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा. इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा।

BREAKING : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

BREAKING : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

 नई दिल्ली  : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। अपोलो अस्पताल में हेल्थ बुलेटिन जारी कर लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके। उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

BREAKING : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को नहीं होगी जेल, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

BREAKING : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को नहीं होगी जेल, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

 BREAKING NEWS : स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया था। इसका मतलब है कि पुष्पा फेम स्टार 14 दिन तक चंचलगुडा सेंट्रल जेल में नहीं रहेंगे।

उन्हें 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, एक बच्चा बेहोश हो गया था। अल्लू अर्जुन मामले की सुनवाई तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जुव्वडी श्रीदेवी की अदालत में हुई। इसके बाद तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

RBI को उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल

RBI को उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल

 मुंंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को शुक्रवार 13 दिसंबर को धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में आरबीआई को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) दी गई है। यह मेल रूसी भाषा में आरबीआई गवर्नर के ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

RBI:पहले भी आ चुके हैं ऐसे कॉल

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को धमकी मिली हो। पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। नवंबर में, एक शख्स ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का “सीईओ” बताते हुए कॉल किया था। उसने सुबह 10 बजे कॉल करके एक बैक रोड बंद करने की मांग की और यह भी कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया।

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम सेल से मदद मांगी है। धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मेल भेजने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है।

 
मंदिर-मस्जिद विवाद पर SC ने कही 3 बड़ी बातें, आपके लिए जानना जरूरी

मंदिर-मस्जिद विवाद पर SC ने कही 3 बड़ी बातें, आपके लिए जानना जरूरी

  दिल्ली :- सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सीजेआई ने संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ी किसी भी नए मुकदमे को दर्ज नहीं किया जाएगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाओं के एक समूह में हलफनामा दायर करने को कहा है, जो किसी पूजा स्थल पर पुनः दावा करने या 15 अगस्त, 1947 को प्रचलित स्वरूप में उसके स्वरूप में परिवर्तन की मांग करने के लिए मुकदमा दायर करने पर रोक लगाता है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई और उनका निपटारा होने तक देश में कोई और मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कि पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई और उनका निपटारा होने तक देश में कोई और मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है।

पोर्ट का व्यवस्था बनाया जाए: जस्टिस के वी विश्वनाथन

सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों ने विभिन्न अदालतों के सर्वे के आदेशओं पर एतराज जताया। हालांकि, इन एतराज पर कोर्ट ने टिप्पणी नहीं की।जस्टिस के वी विश्वनाथन ने कहा,”अगर सुप्रीम कोर्ट में कोई सुनवाई लंबित है, तो सिविल कोर्ट उसके साथ रेस में नहीं है। सीजेआई ने कहा कि चार सप्ताह में केंद्र जवाब दाखिल करें। कोर्ट ने ये भी कहा कि एक पोर्टल या कोई व्यवस्था बनाई जाए, जहां सभी जवाब देखे जा सकें। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि गूगल ड्राइव लिंक बनाया जा सकता है।

क्या सत्संग छोड़ मॉडलिंग में उतरीं जया किशाेरी ? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

क्या सत्संग छोड़ मॉडलिंग में उतरीं जया किशाेरी ? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

 नई दिल्‍ली : कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉडलिंग के दौर की तस्‍वीर है और वह फिल्‍मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं. अभिनेता कमाल आर खान (KRK) ने जया किशोरी की यह तस्‍वीर अपने एक्‍स अकाउंट से शेयर की है. इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने दावा किया कि जया किशोरी की यह तस्‍वीर उस वक्‍त की है, जब वह फिल्‍मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थीं। वहीं मीडिया ने इस पूरे मामले की पड़ताल की और इसकी असलियत का पता लगाया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर @kamaalrkhan ने 9 दिसंबर को तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है,

“ये उस वक़्त का photo है जब madam फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थी! फिर madam को समझ आया कि बाबा बनना सबसे आसान काम है!”

 

पड़ताल

वायरल तस्वीर की जांच के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले एक्स यूजर @kamaalrkhan की पोस्ट को स्कैन किया. इसके कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इस तस्वीर को एआई इमेज बताया.

 

इसके बाद फोटो को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया. इसमें तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना करीब 83 फीसदी जताई गई।

क्या यह तस्वीर AI से बनाई गई है, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए हमने sightengine की मदद ली. इसने फोटो को 99 फीसदी एआई संभावित बताया. इसमें बताया गया है कि फेस मैन्‍युपुलेशन की संभावना 51 फीसदी है. इसके स्‍टेबल डिफ्यूजन के जरिए बनाने की संभावना 91 फीसदी जताई गई है.


इस बारे में एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा का कहना है कि तस्वीर में उंगलियों की बनावट देखने से ही इसके एआई संभावित होने का पता चल रहा है.  इसके साथ ही हमने जब इसको जैमिनी एआई पर पोस्‍ट किया तो उसने फेक और रियल में फर्क नहीं बताया.  वहीं फेक इमेज डिटेक्‍टर ने बताया कि यह ने भी कहा कि यह कंप्‍यूटर जनरेटेड या मोडिफाइड इमेज लगती है।

 

CG ब्रेकिंग : राजधानी में दिनदहाड़े चली गोली, जमीन विवाद को लेकर हुई दनादन हवाई फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

CG ब्रेकिंग : राजधानी में दिनदहाड़े चली गोली, जमीन विवाद को लेकर हुई दनादन हवाई फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। दिन दहाड़े गोली चलने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रवि नगर रोड में जमीन कब्जा हटवाने को लेकर हरदयाल नामक आरोपी ने फायरिंग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल को जब्त किया गया। 

इस मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी  रोहित मालेकर ने बताया कि सिविल लाइन थाने में फजिया मेमन, पति तबरेज मेमन साकिन, पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर की रहने वाली है। उनका रवि नगर रोड में स्थित जमीन को लेकर रवि नगर निवासी हरदयाल सिंह, पिता- थमन सिंह से विवाद है। आज उस जमीन का सीमांकन भी था। सीमांकन के पहले फाजीया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा लिया था। जहां आज प्रार्थिया गई, तो आरोपी ने मेरी जमीन है कहकर लाइसेंसी बंदूक से उनको भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जनवरी 2025 में इतना बढ़ेगा DA, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जनवरी 2025 में इतना बढ़ेगा DA, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आगामी वर्ष 2025 में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा होने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में एक अच्छा बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है। AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि महंगाई भत्ते को 56% तक पहुंचा सकती है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधार

महंगाई भत्ता (DA) हर छह महीने में संशोधित किया जाता है, और यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से AICPI इंडेक्स पर निर्भर करती है, जो देशभर में महंगाई और वस्तुओं की कीमतों में बदलाव को ट्रैक करता है। जुलाई 2024 से लागू मौजूदा महंगाई भत्ता 53% है। अक्टूबर 2024 के AICPI आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ता अब 55.05% तक पहुंच चुका है। नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों में मामूली वृद्धि के बाद यह 56% तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

भारत सरकार हर साल जुलाई और जनवरी में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। जुलाई 2024 में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई थी, और अब जनवरी 2025 में भी 3% का इजाफा होने की संभावना है। इस बढ़ोतरी का असर 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी पर पड़ेगा। हालांकि, इस वृद्धि का औपचारिक ऐलान मार्च 2025 में किए जाने की संभावना है, जो आमतौर पर होली के आसपास होता है।

AICPI इंडेक्स के अक्टूबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, इंडेक्स का नंबर 144.5 अंक तक पहुंच चुका है, जिससे महंगाई भत्ता 55.05% हो चुका है। यदि नवंबर और दिसंबर में कुछ और वृद्धि होती है, तो महंगाई भत्ता 56% तक पहुंच सकता है। नवंबर में इंडेक्स 145 अंक तक पहुंच सकता है, और दिसंबर में यह 145.3 अंक तक जा सकता है, जिसके कारण महंगाई भत्ता 56.18% तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि महंगाई भत्ते में 3% का बढ़ोतरी हो सकती है, जो कर्मचारियों के लिए एक अच्छा फायदा होगा।

सैलरी में कितना होगा फायदा?

महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। 7th Pay Commission के पे-ग्रेड के आधार पर, न्यूनतम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को सालाना ₹6,480 तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹18,000 है, तो महंगाई भत्ता 56% होने पर कर्मचारी को ₹10,080 प्रति माह मिलेगा, जबकि जुलाई 2024 से लागू महंगाई भत्ते (53%) के तहत यह राशि ₹9,540 प्रति माह थी। इस तरह, जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि के बाद कर्मचारियों को ₹540 प्रति माह का अतिरिक्त लाभ होगा।

PNB Fraud : मेहुल चोकसी पर ED का बड़ा एक्शन, नीलाम होगी 2500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

PNB Fraud : मेहुल चोकसी पर ED का बड़ा एक्शन, नीलाम होगी 2500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

 नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 13,000 करोड़ रुपये के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में फरार कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि मुंबई स्थित विशेष पीएमएलए अदालत के आदेश के बाद इस मामले में संपत्तियों को सही मालिकों को वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ED ने बताया कि 125 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां, जो गीतांजलि जेम्स लिमिटेड (चोकसी की कंपनी) से संबंधित हैं, अब उसके परिसमापक (लिक्विडेटर) को सौंप दी गई हैं। इनमें सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर के छह फ्लैट और एसईईपीजेड (सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र) में स्थित दो कारखाने और गोदाम शामिल हैं।

ED ने चोकसी के खिलाफ पीएमएलए मामले में 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है और अदालत से इन संपत्तियों को बेचने की अनुमति प्राप्त की है। एजेंसी ने कहा कि उसने प्रभावित बैंकों के साथ मिलकर इन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 सितंबर को अदालत ने आदेश दिया था कि ED बैंकों और गीतांजलि समूह की कंपनियों के परिसमापकों को कुर्क संपत्तियों का मूल्यांकन और नीलामी कराने में मदद करेगा। इसके बाद नीलामी से प्राप्त राशि पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सावधि जमा के रूप में जमा की जाएगी।

चोकसी, जो 2018 से भारत छोड़कर एंटीगुआ में रह रहा है, पर आरोप है कि उसने अपनी कंपनी गीतांजलि जेम्स और कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पीएनबी के खिलाफ धोखाधड़ी की और बिना प्रक्रिया का पालन किए एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करवा लिया। इस मामले में चोकसी, नीरव मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ED और सीबीआई ने 2018 में जांच शुरू की थी। नीरव मोदी, जो वर्तमान में लंदन की जेल में बंद है, भारत प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है।

BREAKING : 16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए कितने दिन का होगा सेशन

BREAKING : 16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए कितने दिन का होगा सेशन

 भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, वहीं पुलिस कमिश्नर ने विधानसभा सत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए है, जारी आदेश के मुताबिक, धारा 163 के अंतर्गत विधानसभा भवन के आसपास प्रदर्शन एवं जुलूस प्रतिबंधित रहेगा।

देखें आदेश –