BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ 2025 की हुई शुरुआत, आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ 2025 की हुई शुरुआत, आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 प्रयागराज  :- प्रयागराज महाकुंभ में पौष पूर्ण‍िमा से कल्‍पवास शुरू हो गया. आज 40 लाख से अध‍िक श्रद्धालुाओं ने संगम में डुबकी लगाई. महाकुंभ में ब्राजील से आए फ्रांस‍िस्‍को ने संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने बताया, “मैं योग का अभ्‍यास करता हूं. मोक्ष की खोज कर रहा हूं. भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है

महाकुंभ 2025महाश‍िवरात्र‍ि 2025 तक चलेगा. इसमें अखाड़े 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी बसंत पंचमी को शाही स्नान होगा. कल 14 जनवरी को पहला शाही स्‍नान होगा. मकर संक्रांत‍ि पर अमृत स्‍नान पर्व का अनूठा संयोग बन  रहा है. दोनों ही स्नान पर्वों के एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में काफी उत्‍साह है. ठंड और बूंदाबांदी के बाद श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है.

सीएम योगी ने पौष पूर्ण‍िमा की बधाई दी

सीएम योगी ने पौष पूर्ण‍िमा की बधाई दी. उन्होंने ल‍िखा, “पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है. अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें.

Suicide : कैदी ने जेल में की आत्महत्या, बाथरूम में फांसी लगाकर दे दी जान

Suicide : कैदी ने जेल में की आत्महत्या, बाथरूम में फांसी लगाकर दे दी जान

 Suicide News : मध्यप्रदेश के बैतूल के जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रशासन ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि विचाराधीन कैदी गोलू उर्फ गोटू उर्फ संदीप पिता कामिलाल सेमरे उम्र 28 साल निवासी खडग़ड़ थाना आठनेर बैरक नंबर 2 में बंद था। रात में उसने बाथरूम में धोती के कपड़े से फांसी लगा ली। मृतक पर अपराध क्रमांक 320/23 धारा 366, 376(1)(2)(3) और 506 के तहत आठनेर थाना में मामला दर्ज था। संदीप डेढ़ साल से फरार था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 18 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

नाबालिग से दुराचार का था आरोप 

बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार महाराष्ट्र के चांदूर बाजार में रहता है। मृतक मजदूरी करता था। उस पर नाबालिग से दुराचार करने का आरोप लगा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है फिलहाल अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है जिसके चलते विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि 19 दिसंबर को कैदी से उसकी पत्नी मिलने आई थी। तब से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसकी पत्नी ने उससे तीन बार टेलीफोन पर भी बात भी की थी।

Elections 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, चांदनी चौक से सतीश जैन को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Elections 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, चांदनी चौक से सतीश जैन को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका जा चूका है. इसी बीच भाजपाने चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है.

देखिए पूरी लिस्ट

 

BREAKING : छग से सभी जिला पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण तय: रायपुर में सामान्य मुक्त, बलौदाबाजार में अनारक्षित महिला को मिलेगी कमान, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING : छग से सभी जिला पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण तय: रायपुर में सामान्य मुक्त, बलौदाबाजार में अनारक्षित महिला को मिलेगी कमान, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर। राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण आज 11 जनवरी 2025 को संपन्न किया गया। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 11 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में की गई।

देखें सभी जिला पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण

 
 

Pran Pratishtha : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पुरे, धूम – धाम से मनाई जा रही वर्षगांठ

Pran Pratishtha : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पुरे, धूम – धाम से मनाई जा रही वर्षगांठ

 Ramlala’s Pran Pratishtha : अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर प्रतिष्ठा द्वादशी का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव 13 जनवरी तक चलेगा और इसमें तीन दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन होंगे।

समारोह की शुरुआत आज रामलला के अभिषेक से होगी, जिसमें प्राचीन विधि-विधान के अनुसार पंचामृत, सरयू जल आदि से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी, जो इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी इसी समय पर हुआ था।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे और रामलला का महाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर वह मंदिर परिसर स्थित अंगद टीला से जनसभा को संबोधित करेंगे।

राग सेवा का शुभारंभ भारत रत्न लता मंगेशकर द्वारा रिकॉर्ड की गई उनकी अंतिम कंपोज़िशन श्री राम स्तुति श्लोक की प्रस्तुति से होगा, जो इस भव्य आयोजन को और भी दिव्य बना देगा। इस आयोजन में मंदिर के आंतरिक हिस्से, यज्ञ मंडप, अंगद टीला और यात्री सुविधा केंद्र पर विशेष कार्यक्रम होंगे, और आम जनता को अंगद टीला पर बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश मिलेगा।

इस महोत्सव से प्रभु श्री रामलला के प्रति श्रद्धा और भक्ति का वातावरण सृजित होगा, जो करोड़ों श्रीराम भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण होगा।

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन पर महत्वपूर्ण अपडेट,जाने कब होगी घोषणा…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन पर महत्वपूर्ण अपडेट,जाने कब होगी घोषणा…

 10 जनवरी 2025 8th Pay Commission :- सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर है। जल्दी उनके लिए नए वेतनमान की घोषणा की जा सकती है। लंबे समय से नए वेतन आयोग की मांग की जा रही है।

8वें वेतन आयोग की मांग कर्मचारियों ने पिछली बजट में उठाई थी। हालांकि वित्त मंत्रालय ने तब तब साफ किया था कि फिलहाल आठवीं वेतन आयोग की गठन की कोई योजना नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ 6 जनवरी को हुई बजट पूर्व बैठक में ट्रेड यूनियन ने 8वें वेतन आयोग के तत्काल गठन की मांग की। अब सवाल उठता है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में आठवें वेतन आयोग के गठन पर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है?

नए वेतन आयोग की मांग उठाई
कर्मचारी यूनियन ने पिछले केंद्रीय बजट सहित पिछले कई वर्षों में नए वेतन आयोग की मांग उठाई है। पिछले बजट में 8वें वेतन आयोग के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई थी।

केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने 12 दिसंबर को पीएम मोदी को पत्र लिखकर नए वेतन आयोग के गठन की मांग की थी। लेटर में कर्मचारी संगठन ने कहा था कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और रुपए की वैल्यू में गिरावट के कारण यह आवश्यक हो गया है। आठवीं वेतन आयोग का गठन बिना देरी के किया जाए।

नए वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं
हालांकि केंद्र सरकार के पास फिलहाल नए वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है लेकिन अब मान जा रहा है कि नए सत्र के बजट सेशन में मोदी सरकार कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए नए वेतन आयोग के गठन की मांग पर सकारात्मक विचार कर सकती है। 1 फरवरी को पेश होने वाली बजट में इसकी घोषणा कर सकती है।

DA Hike और रुपए की वैल्यू में गिरावट बड़ा कारण 
इससे पहले 6 जनवरी को ट्रेड यूनियन के साथ निर्मला सीतारमण की बैठक हुई थी। जिसमें आठवी वेतन आयोग के तत्काल गठन की मांग की गई है। सांतवें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था जबकि इसे लागू 2016 में किया गया था।

ऐसे में 10 वर्ष से अधिक का समय इसके गठन को लेकर बीत चुका है। यदि नए वेतन आयोग का गठन होता है तो कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन और पेंशन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके वेतन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

हर महीने जमा करें 561 रुपए, SBI की ये योजना बना देगी लखपति, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

हर महीने जमा करें 561 रुपए, SBI की ये योजना बना देगी लखपति, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

 देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में हर घर लखपति RD स्कीम शुरू की है स्‍कीम की खास बात ये है कि इसके तहत नाबालिग बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है. इस तरह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनमें कम उम्र में ही बचत करने की आदत डालने में मदद मिलेगी. SBI की हर घर लखपति स्कीम (SBI Har Ghar Lakhpati Scheme) से आप अपने फाइनेंशियल गोल को कैसे हासिल कर सकते हैं? यह स्कीम कब मैच्योर होती है और हर महीने कितनी रकम आपको निवेश करनी होगी? इन सभी सवालों के जवाब हम आज आपको बताएंगे.

इस स्कीम में कौन खोल सकता है अकाउंट?

हर घर लखपति स्कीम सभी उम्र के लोगों के लिए है. यानी किसी भी उम्र का व्यक्ति अकेले या जॉइंट में इस स्कीम के तहत अपना अकाउंट खोल सकता है. वो बच्चे जिनकी उम्र 10 साल से ज्यादा है और सही तरीके से अपने सिग्नेचर कर सकते हैं वे अकेले अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं. जिन बच्चों की उम्र 10 साल से कम हैं वो हर घर लखपति स्कीम के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक के साथ जॉइंट में अपना अकाउंट खोल सकते हैं.

स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड

SBI की हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल का है. इस बात पर खास ध्यान दें कि अगर आप अपनी सभी किस्तों का भुगतान पहले कर देते हैं, तो इससे आपकी मैच्योरिटी वैल्यू (maturity value) में कोई बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब आपकी कुल रकम वही रहेगी जो पहले निर्धारित थी. दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति अपनी किस्तों का भुगतान समय पर नहीं कर पाता, तो इससे मैच्योरिटी वैल्यू में कमी आ सकती है. क्योंकि ऐसे मामले में, बैंक मैच्योरिटी वैल्यू से पेनल्टी काट सकता है.

इस स्कीम पर कितना मिल रहा है ब्याज

इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को ज्यादा फायदा दिया जा रहा है. जहां स्कीम में आम लोगों को 6.50% से 6.75 फीसदी ब्याज पेश किया जा रहा है वहीं 60 साल से ऊपर के निवेशकों को इसमें 7 से 7.25 फीसदी का ब्यादा ऑफर किया जा रहा है. अगर आप SBI स्टाफ हैं, तो इस स्कीम में आपको  और फायदा मिलेगा. इस स्कीम में SBI स्टाफ को 7.50 से 7.75 फीसदी और SBI सीनियर सिटीजन स्टाफ को 8 से 8.25 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

SBI की हर घर लखपति स्कीम?

SBI की हर घर लखपति एक रेकरिंग डिपॉजिट(RD) स्कीम है. इस स्कीम को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने किसी फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए एक लाख रुपये या उसके मल्‍टीपल जैसे 2 लाख, 3 लाख , 4 लाख, 5 लाख रुपये आदि जुटाना चाहते हैं.

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगी वोटिंग, इसदिन आएंगे नतीजे

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगी वोटिंग, इसदिन आएंगे नतीजे

 Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई थी, वहीँ इसी बीच चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया है. निर्वाचन आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगीऔर 8 फरवरी को नतीजे आएंगे.बता दें दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं. दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं. Delhi Assembly Elections 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज,2 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज,2 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस

 दिल्ली :- विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज (7 जनवरी) को ऐलान होगा. सूत्रों के अनुसार दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव करवाए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग की योजना के अनुसार फरवरी के दूसरे हफ्ते में मतदान संपन्न कराए जा सकते हैं और नतीजे 17 फरवरी को घोषित होने की संभावना है. आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी चुनावों की प्रक्रिया और संबंधित पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

 

दिल्ली में 1.55 लाख वोटर

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

2025 में इन 25 देशों में बिना वीजा घूम सकते है भारतीय नागरिक, देखें पूरी सूची

2025 में इन 25 देशों में बिना वीजा घूम सकते है भारतीय नागरिक, देखें पूरी सूची

5 जनवरी 2025 :- 2025 में भारतीय यात्रियों के लिए विदेश यात्रा अब पहले से आसान हो गई है। कई ऐसे देश हैं, जहाँ भारतीय नागरिक बिना वीज़ा के या वीज़ा-ऑन-अराइवल (VOA) की सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए आकर्षक है, जो वीज़ा प्रक्रिया की पेचीदगियों से बचते हुए विदेश घूमने का सपना देखते हैं। चाहे छुट्टियों की योजना हो या एक नई संस्कृति को करीब से जानने की इच्छा, यह सूची भारतीय यात्रियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलती है। इस लेख में जानिए उन देशों के बारे में, जहाँ वीज़ा की झंझट के बिना आपका स्वागत किया जाएगा।

 

1. थाईलैंड

 

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित थाईलैंड भारतीयों के लिए एक प्रमुख यात्रा गंतव्य है। यहाँ भारतीय नागरिकों को बिना वीज़ा के 30 दिनों तक यात्रा करने की अनुमति होती है। थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, ऐतिहासिक मंदिरों और रंगीन बाजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, थाईलैंड में शॉपिंग और नाइटलाइफ का अनुभव भी बेहतरीन है।

 

2. मलेशिया

 

मलेशिया भारतीयों के लिए एक और आकर्षक गंतव्य है। भारतीय नागरिकों को मलेशिया में 90 दिनों तक बिना वीज़ा के रहने की अनुमति होती है। यहां की मलय संस्कृति, शानदार द्वीप, और पारंपरिक भोजन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, मलेशिया का मुख्य शहर कुआलालंपुर अपने उच्च शिखर वाले भवनों और खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।

 

3. मॉरीशस

 

मॉरीशस एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है जो भारतीयों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है। भारतीय नागरिक 90 दिनों तक मॉरीशस में बिना वीज़ा के रह सकते हैं। यहाँ के सफेद रेत वाले समुद्र तट, रंगीन प्रवाल भित्तियाँ और हरे-भरे ट्रॉपिकल जंगल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।

See also  फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कार से 39 लाख रुपए के चांदी के बर्तन जब्त

 

4. जमैका

 

कैरेबियाई द्वीप जमैका भारतीय नागरिकों के लिए एक दिलचस्प गंतव्य है, जहाँ 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति है। यहाँ के खूबसूरत समुद्र तट, संगीत, और जैमैकन कल्चर का अनुभव पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव होता है। यहाँ के “रेगgae” संगीत और ऐतिहासिक स्थानों को देखना एक अलग ही अनुभव है।

 

5. मालदीव

 

मालदीव भारतीयों के लिए एक बेहद लोकप्रिय गंतव्य है, और यहाँ भारतीय नागरिकों को 90 दिनों तक वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। यह द्वीप देश अपने रिजॉर्ट्स, शानदार समुद्र तटों और पानी के भीतर के होटल्स के लिए प्रसिद्ध है। यह हनीमून और परिवारों के लिए आदर्श स्थल है।

 

6. केन्या

 

केन्या एक अफ्रीकी देश है, जहां भारतीय नागरिकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त है। भारतीय पर्यटक यहाँ के राष्ट्रीय उद्यानों, सफारी, और अफ्रीकी वन्यजीवों को देखने के लिए आते हैं। केन्या का मासाई मारा राष्ट्रीय पार्क और नेवाशा झील पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं।

 

7. मकाऊ

 

मकाऊ, जो चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है, भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल प्रदान करता है। मकाऊ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, और यहाँ के कैसिनो और आधुनिक आर्किटेक्चर इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं।

 

8. बारबाडोस

 

बारबाडोस एक कैरेबियाई द्वीप है, जहां भारतीय नागरिकों को 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति है। यहाँ के सफेद रेत के समुद्र तट, टर्कॉयज वाटर और गर्म जलवायु इसे एक आदर्श छुट्टी गंतव्य बनाती है।

 

9. कजाखस्तान

 

कजाखस्तान मध्य एशिया का एक प्रमुख देश है, जो भारतीय नागरिकों को 14 दिनों तक वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है। यहाँ के विशाल सहरों, खुले मैदानों और ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ कजाख संस्कृति को भी समझने का मौका मिलता है।

 

10. गाम्बिया

 

गाम्बिया, अफ्रीका का एक छोटा सा देश है, जहाँ भारतीय नागरिक 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। यहाँ की संस्कृति, समुद्र तट और स्थानीय जीवन को जानने का अनुभव बहुत ही दिलचस्प होता है।

 

11. नेपाल

 

नेपाल भारतीय नागरिकों के लिए एक बेहद सुलभ गंतव्य है, क्योंकि यहाँ बिना वीज़ा के यात्रा की अनुमति होती है। यहाँ के धार्मिक स्थल, जैसे काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर, और हिमालय की अद्भुत सुंदरता, नेपाल को एक खास स्थान बनाती है।

 

12. एल साल्वाडोर

 

एल साल्वाडोर मध्य अमेरिका का एक खूबसूरत देश है, जो भारतीय नागरिकों को 90 दिनों तक बिना वीज़ा के यात्रा करने की अनुमति देता है। यहाँ के समुद्र तट, जैव विविधता और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

 

13. भूटान

 

भूटान, भारतीयों के लिए एक ऐसा देश है जहाँ वीज़ा की आवश्यकता नहीं है। यहाँ की शांतिपूर्ण संस्कृति, सशक्त बौद्ध धर्म और हिमालयी दृश्य इसे एक आकर्षक गंतव्य बनाते हैं।

 

14. हैती

 

हैती, कैरेबियाई द्वीप, भारतीय नागरिकों को 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। यहाँ की ऐतिहासिक धरोहर और रंग-बिरंगे बाजार यात्रियों को आकर्षित करते हैं।

 

15. सेशेल्स

 

सेशेल्स द्वीप समूह भारतीयों के लिए एक और खूबसूरत गंतव्य है। यहाँ भारतीय नागरिक 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यह जगह अपनी शानदार समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और जैविक विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

 

16. सेनेगल

 

सेनेगल एक अफ्रीकी देश है, जो भारतीयों को 90 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति देता है। यहाँ के राष्ट्रीय उद्यान और सांस्कृतिक धरोहरों का अनुभव पर्यटन के लिए एक बड़ा आकर्षण है।

See also  बॉलीवुड सेलेब्रिटी का पहला करवाचौथ, दीपिका से लेकर प्रियंका ने की खास तैयारी

 

17. ग्रेनेडा

 

ग्रेनेडा कैरेबियाई द्वीप है, जहाँ भारतीय नागरिकों को वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति मिलती है। यहाँ के शानदार समुद्र तट और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

 

18. एंगोला

 

एंगोला में भारतीय नागरिकों को 30 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति होती है। यह अफ्रीकी देश अपने जंगलों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है।

 

19. डोमिनिका

 

डोमिनिका एक खूबसूरत द्वीप देश है, जहाँ भारतीय नागरिकों को 21 दिनों तक वीज़ा-मुक्त प्रवेश मिलता है। यह द्वीप जलप्रपातों, गर्म झरनों और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

 

20. मोंटसेरात

 

मोंटसेरात, जो एक ब्रिटिश ओवरसीज टेरेटरी है, भारतीय नागरिकों को वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है।

 

21. वानुआतू

 

वानुआतू भारतीय नागरिकों को 30 दिनों तक वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। यहाँ के सुंदर द्वीप, समुद्र तट और स्थानीय जनजातियाँ इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाती हैं।

 

22. सेंट किट्स और नेविस

 

सेंट किट्स और नेविस भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति प्रदान करता है। यह कैरेबियाई द्वीप अपनी खूबसूरत साइडलाइन्स और ऐतिहासिक किलों के लिए प्रसिद्ध है।

 

23. माइक्रोनेशिया

 

माइक्रोनेशिया में भारतीय नागरिक वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यहाँ के द्वीप समूह, समुद्र और आदिवासी संस्कृति पर्यटन के लिए आकर्षक हैं।

 

24. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

 

यह कैरेबियाई द्वीप भारतीयों को वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। यहाँ के सफेद समुद्र तट और समृद्ध जैव विविधता यात्रियों को आकर्षित करती है।

25. ट्रिनिदाद और टोबैगो

ट्रिनिदाद और टोबैगो, जो एक कैरेबियाई द्वीप है, भारतीय नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है। यहाँ की संस्कृति, संगीत और पारंपरिक उत्सव विशेष रूप से आकर्षक हैं।

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस देगी 5 बड़ी गारंटियां! महिलाओं समेत इन्हे मिलेगा इसका लाभ…

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस देगी 5 बड़ी गारंटियां! महिलाओं समेत इन्हे मिलेगा इसका लाभ…

  दिल्ली :- आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी के लिए अपने चुनावी वादों और योजनाओं को लेकर पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और आगामी चुनावों में दिल्लीवासियों को पांच बड़ी गारंटियां देने का ऐलान किया है। ये गारंटियां दिल्ली में चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बनाने वाली हैं, क्योंकि पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और गरीबों को केंद्र में रखते हुए अपनी योजनाओं को तैयार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और मल्लिकार्जुन खड़गे 6 जनवरी से 12 जनवरी तक इन गारंटियों का ऐलान करेंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि इन वादों के जरिए वह दिल्ली के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर सके और आगामी चुनावों में पुरानी चमक वापस ला सके। आइए जानते हैं इन पांच गारंटियों के बारे।

महिला मतदाताओं को हर महीने दी जाएगी ₹2500 से ₹3000

कांग्रेस पार्टी का दिल्ली चुनाव में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान है। पार्टी ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है, जिसके तहत दिल्ली की सभी महिला मतदाताओं को हर महीने ₹2500 से ₹3000 तक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक स्वतंत्र महसूस करें। पार्टी का मानना है कि महिला वोटों को आकर्षित करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण होगा और इसे उनकी प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है।

हेल्थ इंश्योरेंस

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने एक और बड़ा वादा किया है। पार्टी दिल्ली में सभी नागरिकों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की योजना बना रही है। इस योजना के अंतर्गत, गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इस योजना में कुछ शर्तें भी हो सकती हैं, लेकिन पार्टी का उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यह कदम उन लोगों के लिए राहत देने वाला होगा, जिन्हें महंगे इलाज के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता। कांग्रेस का कहना है कि इस योजना के माध्यम से वे गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत देने की कोशिश करेंगे।

युवाओं को नौकरी

कांग्रेस पार्टी ने पहली बार बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा दांव खेलते हुए, नौकरी की गारंटी का वादा किया है। पार्टी युवाओं के लिए एक अप्रेंटिसशिप योजना शुरू करने का प्रस्ताव रख सकती है, जिसके तहत युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे। यह योजना उन युवाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस योजना से दिल्ली के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बेरोजगारी की समस्या कम होगी।

इनकम गारंटी स्कीम

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि मजदूर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा की आवश्यकता है। पार्टी एक लेबर क्लास इनकम गारंटी स्कीम की शुरुआत करने की योजना बना रही है, जिसके तहत दिल्ली के सभी मजदूरों को एक निश्चित आय का आश्वासन मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य है कि किसी भी मजदूर को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कोई परेशानी न हो। पार्टी का कहना है कि यह योजना खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगी जो रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करते हैं लेकिन कभी-कभी काम की कमी के कारण आर्थिक तंगी का सामना करते हैं।

राशन योजना

कांग्रेस पार्टी शहरी गरीबों के लिए एक बड़ी राशन योजना भी लागू करने की योजना बना रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि दिल्ली के सभी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उचित मूल्य पर राशन मुहैया कराया जाए। खासकर, शहरी क्षेत्रों में जहां लोग महंगाई के कारण परेशान हैं, कांग्रेस का यह वादा उनके लिए राहत का सबब बन सकता है। पार्टी का कहना है कि यह योजना उन परिवारों के लिए है जो राशन की कमी से जूझ रहे हैं और आर्थिक कारणों से अपने बच्चों को पर्याप्त आहार नहीं दे पा रहे हैं।

हैवानियत: मोबाइल चोरी के आरोप में बच्चे को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्च

हैवानियत: मोबाइल चोरी के आरोप में बच्चे को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिटाई के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्च

 मिर्जापुर 4 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में से मासूम बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक बच्चे की खंभे से बांधकर पहले तो बेरहमी से पिटाई की गई है। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी गई। इतना ही नहीं इस घटना के पीड़ित बच्चे को पुलिस ने रात भर थाने में बैठाए रखा और गरीब पिता को धान बेचकर अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस को पैसे देने पड़े। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला यूपी के मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र का है। यहां बरडीहा कला सरहरा गांव में रहने वाले बच्चे को दबंगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसके घर से उठा लिया। वहां से बच्चे को ग्राम प्रधान के घर लाकर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की। कड़ाके की ठंड में बच्चे के कपड़े उतरवाकर हाथ बांध दिए और बेरहमी से डंडे से पिटाई की। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा, तो दबंगों ने बच्चे को पत्थर पर पटककर बिजली के पोल में रस्सी से बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। ठंड में बिजली के खंभे से घंटों तक बच्चा बंधा रहा और लोग तमाशा देखते रहे।

एक तरफ बच्चे के साथ अन्याय हुआ तो दूसरी तरफ़ आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने मासूम बच्चे को ही रात भर थाने में बिठा दिया। सुबह पिता ने धान बेचकर पुलिस को पैसे देकर अपने बेटे को छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी। आला अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपियोें के खिलाफ अपराध दर्ज कर दो लोगों को गिरफ़्तार किया है।

Actor Allu Arjun : एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भगदड़ मामले में मिली जमानत

Actor Allu Arjun : एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भगदड़ मामले में मिली जमानत

 Actor Allu Arjun : पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को बड़ी राहत मिली है. एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है. 4 दिसंबर को भगदड़ के अगले दिन पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था.

बता दें कि बीते 13 दिसंबर को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन से नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था. अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

अल्लू अर्जुन से हुई थी पूछताछ
Actor Allu Arjun भगदड़ के अगले दिन पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से पूछताछ की. घटना के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट करके पुलिस ने 10 मिनट के तैयार वीडियो के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में उनसे तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.

BREAKING : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने देर रात 46 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने देर रात 46 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

  UP TRANSFER BREAKING : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने गुरुवार (2 जनवरी) की देर रात 46 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर फिर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया है।

 
 

BREAKING: नए साल से पहले मोहन सरकार का 9 IPS अफसरों को तोहफा, बनाए गए आईजी और डीआईजी,देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: नए साल से पहले मोहन सरकार का 9 IPS अफसरों को तोहफा, बनाए गए आईजी और डीआईजी,देखें पूरी लिस्ट

 मध्य प्रदेश के 9 आईपीएस अफसरों को नए साल का तोहफा मिला है। 9 IPS अफसरों का प्रमोशन किया गया है। 4 डीआईजी को आईजी बनाया गया है। वहीं,  4 एसपी को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

जारी आदेश में इंदौर CS संतोष सिंह ADG बनाए गए हैं। DIG सचिन अतुल, कुमार सौरभ, कृष्णा वेणी देसावतु, जगत सिंह राजपूत को IG पदोन्नत किया गया है। SP विजय कुमार खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह DIG की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 
 

 

January 2025 : जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी सूची

January 2025 : जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी सूची

 Bank Holidays January 2025: जनवरी 2025 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। RBI के अनुसार, दूसरे-चौथे शनिवार व 4 रविवारों की साप्ताहिक छुट्टियां और 1 जनवरी व 26 जनवरी का राष्ट्रीय अवकाश शामिल है। इसके अलावा, 6 जनवरी (हरियाणा-पंजाब में) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 14 जनवरी को मकर संक्रांति व पोंगल, 15 जनवरी (असम) को बिहू की छुट्टी रहेगी।

  1. 1 जनवरी 2025: बुधवार को नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  2. 02 जनवरी 2025: गुरुवार को नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  3. 05 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
  4. 06 जनवरी 2025: सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  5. 11 जनवरी 2025: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  6. 12 जनवरी 2025: रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
  7. 13 जनवरी 2025: लोहड़ी के त्योहार के कारण सोमवार को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  8. 14 जनवरी 2025: संक्रांति और पोंगल के कारण मंगलवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  9. 15 जनवरी 2025: बुधवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  10. 19 जनवरी 2025: रविवार को सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
  11. 22 जनवरी 2025: गुरुवार को इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  12. 23 जनवरी 2025: गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  13. 25 जनवरी 2025: शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  14. 26 जनवरी 2025: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  15. 30 जनवरी 2025: गुरुवार को सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays January 2025:
आपके आधार नंबर पर कितने मोबाइल सिम हैं….ऐसे करे पता…

आपके आधार नंबर पर कितने मोबाइल सिम हैं….ऐसे करे पता…

आज के समय में बिना फोन के किसी का भी काम नहीं चल पाता. फिर चाहे वह पढ़ने वाला छात्र हो या कोई नौकरी करने वाला इंसान या फिर व्यापारी या कोई और फोन का होना लगभग सबके लिए लाजिमी हो चुका है. हर छोटे से काम के लिए आपको फोन की जरूरत पड़ी जाती है. फोन में सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. जिसके लिए भारत में बहुत सी टेलीकॉम कंपनियां संचालित है.

वहां से पहचान पत्र देकर और तय कीमत चुकाकर सिम कार्ड खरीद सकते हैं. ज्यादातर लोग सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लोग दूसरों के आधार नंबर का इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड खरीद लेते हैं. और जुर्म को अंजाम दे देते हैं. ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसलिए आप समय-समय पर चेक कर सकते हैं कि आपके आधार पर कितनी सिम हैं. क्या है इसके लिए प्रोसेस चलिए बताते हैं

आपके आधार पर कितनी सिम हैं ऐसे करें पता

आपने सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी खबरें देखी होगी कि किसी व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम लेकर कोई जुर्म कर दिया जाता है. और बाद में पुलिस उस व्यक्ति के को पकड़ लेती है जिसके नाम पर फर्जी सिम ली जाती है. और उससे पूछताछ की जाती है. अगर आप इस तरह की स्थिति में आने से बचना चाहते हैं. तो एक अंतराल पर इस बात को चेक करते रहें कि आपका आधार पर एक्टिव सिम की संख्या बढ़ तो नहीं गई है.

किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 150 ट्रेनें रद्द

किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 150 ट्रेनें रद्द

 नई दिल्ली : पंजाब के कई किसान संगठनों ने 30 दिसंबर यानी सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में यह बंद बुलाया गया है।किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM गैर राजनीतिक) ने बंद बुलाया है, जो सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभाव में रहेगा। बता दें कि बिगड़ती तबियत के बीच डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इनकार कर रहे हैं। वह 35 दिनों से अनशन पर हैं।

150 ट्रेनें रद्द

प्रदर्शनकारी किसान कई स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल की पटरियों पर ब्लॉक की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली और वैष्णो देवी और नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन के बीच समेत 3 वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत की दूरी को कम किया गया है।

बंद सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल केयर समेत जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही बारातें भी बगैर रोक टोक निकल सकेंगी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है।

 
संध्या थिएटर भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई, अल्लू अर्जुन की जमानत का होगा फैसला

संध्या थिएटर भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई, अल्लू अर्जुन की जमानत का होगा फैसला

 हैदराबाद : हैदराबाद के संध्या थिएटर में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें इस भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी।

 इसके बाद नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत शक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि, सुपरस्टार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पास की अदालत के सामने पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन फिर उनकी जमानत की तारीख टल गई है। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई थी।

क्या है मामला

पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ जैसी स्थिति में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था।घटना के बाद मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता : दिल्ली हाईकोर्ट

शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता : दिल्ली हाईकोर्ट

 दिल्ली :-  हाईकोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं है। ये कहते हुए कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी एक व्यक्ति को बरी कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि नाबालिग पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ अपने आप से यौन उत्पीड़न नहीं निकाला जा सकता।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि निचली अदालत ने कैसे निष्कर्ष निकाला कि कोई यौन उत्पीड़न हुआ था, जबकि पीड़िता स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी। अदालत ने कहा कि शारीरिक संबंधों से लेकर यौन उत्पीड़न और संभोग तक की बात को साक्ष्य के माध्यम से साबित किया जाना चाहिए। केवल आशंकाओं के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।अदालत ने 23 दिसंबर को दिए गए फैसले में कहा कि ‘केवल इस तथ्य से कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम है, इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता कि संभोग हुआ था। वास्तव में, पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि उसके कहने का क्या अर्थ था।’

पॉक्सो अधिनियम के तहत केस

कोर्ट ने आगे कहा कि यहां तक कि ‘संबंध बनाया’ शब्द का इस्तेमाल भी पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 या आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि पॉक्सो अधिनियम के तहत, अगर लड़की नाबालिग है तो सहमति मायने नहीं रखती। ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश को अपने आप संभोग नहीं माना जा सकता।