BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नशे में ट्रक चला रहे खलासी ने सो रहे दर्जनों लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

नशे में ट्रक चला रहे खलासी ने सो रहे दर्जनों लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

27 नवंबर 2024 त्रिशूर :- जिले में मंगलवार को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक सड़क किनारे लगे तंबू में घुस गया। तंबू के अंदर कई लोग सो रहे थे, जिनपर ट्रक चढ़ गया। इस हादसे में वहां सो रहे दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

टेंट में सो रहे थे लोग

 

पुलिस ने बताया कि खानाबदोश लोग वलपड़ पुलिस थाना क्षेत्र के नट्टिका में नेशनल हाइवे के किनारे सो रहे थे। ये सभी लोग तंबु बनाकर उसके अंदर सो रहे थे। इसी बीच तड़के साढ़े चार बजे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस के अनुसार मरने वालों में डेढ़ साल एवं चार साल के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। 

 

नशे में थे चालक और खलासी

 

पुलिस के मुताबिक बताया कि ट्रक कन्नूर से लकड़ी लेकर आ रहा था। हादसे के दौरान ट्रक को खलासी चला रहा था, जिसके पास लाइसेंस भी नहीं था। हादसे के समय दोनों नशे में थे। उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। 

 

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

 

वहीं घटना के बाद त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त आर इलांगो घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बीएनएस के गैर-जमानती प्रावधान के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस अपराध के लिए 10 साल की सजा का प्रावधान है। 

 

स्थानीय लोगों ने पकड़ा

 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन तेज गति से आ रहा था और हादसे के बाद चालक और खलासी ने भागने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने दोनों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।’’ 

 

घायलों का चल रहा इलाज

 

वहीं जिलाधिकारी अर्जुन पांडियन ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।’’ 

 

हादसे की होगी जांच

 

वहीं राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि पुलिस और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, चालक और खलासी ने गंभीर चूक की। उन्होंने कहा कि उन परिस्थितियों के संबंध में भी जांच की जाएगी जिनके कारण पीड़ितों को सड़क के किनारे सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

 

राज्य सभा की 6 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी, 20 दिसंबर को होंगे चुनाव और इस दिन आएगा रिजल्ट

राज्य सभा की 6 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी, 20 दिसंबर को होंगे चुनाव और इस दिन आएगा रिजल्ट

 Rajya Sabha elections  :  भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए भी अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा. वहीं चुनाव के नतीजे भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे।

कब जारी होंगे राज्यसभा चुनाव के नतीजे

बता दें कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है. जबकि चुनावी नतीजे भी इसी दिन यानी 20 दिसंबर को ही जारी कर दिए जाएंगे. बता दें कि राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है, लेकिन लोकसभा के सदस्यों का कार्यकार पांच वर्ष का होता है. संसद के उच्च सदन राज्यसभा को कभी भंग नहीं किया जाता लेकिन लोकसभा को भंग किया जा सकता है.

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज, जस्टिस ने कहा- ‘जब आप चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज, जस्टिस ने कहा- ‘जब आप चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती

  Supreme Court : देश में चुनावों में धांधली का आरोप लगाने वालों को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़ी एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, जनहित याचिका में देश में ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की गई थी। यह जनहित याचिका डॉ. केए पॉल ने दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से पूछा कि ये याचिका दायर करने संबंधित आपको शानदार विचार कैसे मिला?

जस्टिस विक्रम नाथ और पीबी वराले की पीठ ने कहा, ‘जब आप चुनाव जीतते हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ नहीं होती। जब आप चुनाव हार जाते हैं, तो ईवीएम से छेड़छाड़ हो जाती है।’
 
याचिका में की गई थीं ये मांगें
 
बैलेट पेपर से मतदान के अलावा याचिका में कई निर्देश मांगे गए थे। इसमें चुनाव आयोग को निर्देश देना शामिल है कि अगर कोई उम्मीदवार चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे, शराब या अन्य प्रलोभन देने का दोषी पाया जाता है, तो उसे कम से कम पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया जाए।
 
आपके पास शानदार विचार आए कहां से: पीठ
 
जब याचिकाकर्ता केए पॉल ने कहा कि उन्होंने जनहित याचिका दायर की है, तो पीठ ने कहा, ‘आपके पास दिलचस्प जनहित याचिकाएं हैं। आपको ये शानदार विचार कहां से मिले?’ इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि वह एक ऐसे संगठन के अध्यक्ष हैं, जिसने तीन लाख से अधिक अनाथों और 40 लाख विधवाओं को बचाया है। इस पर पीठ ने कहा, आप इस राजनीतिक क्षेत्र में क्यों आ रहे हैं? आपका कार्यक्षेत्र बहुत अलग है।
 
पॉल ने जब बताया कि वे 150 से अधिक देशों में जा चुके हैं, तो पीठ ने उनसे पूछा कि क्या हर देश में बैलेट पेपर से वोटिंग होती है या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग का इस्तेमाल होता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि विदेशी देशों ने बैलेट पेपर से वोटिंग को अपनाया है और भारत को भी ऐसा ही करना चाहिए।
 
अगर बैलेट पेपर से होगा चुनाव तो क्या भ्रष्टाचार नहीं होगा?
 
पीठ ने पूछा, आप बाकी दुनिया से अलग क्यों नहीं होना चाहते? याचिकाकर्ता ने कहा, देश में भ्रष्टाचार है और इस साल जून में चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उसने 9,000 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस पर अदालत ने कहा कि लेकिन इससे आपकी राहत कैसे प्रासंगिक हो जाती है, जिसका आप यहां दावा कर रहे हैं? अगर आप बैलेट पेपर पर वापस जाते हैं, तो क्या कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा?
 
पॉल ने दावा किया कि टेस्ला के सीईओ और सह-संस्थापक एलन मस्क ने कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है और उन्होंने कहा कि टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दावा किया था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।
 
शीर्ष अदालत ने कहा, ‘जब चंद्रबाबू नायडू हारे थे, तो उन्होंने कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। अब इस बार जगन मोहन रेड्डी हारे हैं, तो उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।’
 
याचिकाकर्ता की दलील
 
जब याचिकाकर्ता ने कहा कि सभी जानते हैं कि चुनावों में पैसे बांटे जाते हैं। इस पर पीठ ने टिप्पणी की, हमें कभी भी किसी चुनाव के लिए कोई पैसा नहीं मिला। तब याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी याचिका में एक और प्रार्थना चुनाव प्रचार के दौरान पैसे और शराब के इस्तेमाल को लेकर यह सुनिश्चित करना है कि इस तरह की प्रथाएं प्रतिबंधित हों और कानून के तहत दंडनीय हों। याचिका में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और निर्णय लेने के महत्व को बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता शिक्षा अभियान चलाने के निर्देश देने की भी मांग की गई है। पॉल ने आगे कहा कि आज 32 प्रतिशत शिक्षित लोग अपना वोट नहीं डाल रहे हैं। यह कितनी बड़ी त्रासदी है। अगर लोकतंत्र इसी तरह खत्म होता रहेगा और हम कुछ नहीं कर पाएंगे तो आने वाले वर्षों में क्या होगा।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजभवन में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजभवन में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

 Maharashtra Update : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। शिंदे नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी उनके साथ थे।

 

संविधान की 75वीं वर्षगांठ आज, राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' अभियान

संविधान की 75वीं वर्षगांठ आज, राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' अभियान

 75th Samvidhan Divas: देश के संविधान को अंगीकार हुए आज (मंगलवार, 26 नवंबर) पूरे 75 साल हो गए. इस मौके पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी. इसके साथ ही संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे साल चलने वाले समारोह की शुरुआत हो जाएगी.

सालभर चलेगा 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' अभियान

मंगलवार को देश के संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे हो गए. इस मौके पर केंद्र सरकार आज से पूरे साल चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. जिसे 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' नाम दिया गया है. इस अभियान की शुरुआत पुराने संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी.

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत ये गणमान्य रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा संसद के दोनों सदन के सदस्य उपस्थित रहेंगे. बता दें संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को पुरानी संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई थी. संविधान सभा ने देश के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकार (अपनाना) किया था. इसके बाद इसे 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था.

देशभर के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

संविधान दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों में संविदान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा. सोमवार को सरकार की ओर से घोषणा की गई कि नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक वेबसाइट बनाई गई है. जिसका नाम 'कॉन्स्टिटूशन75 डॉट कॉम' है. वहीं केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने सोमवार को नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ देशभर के स्कूलों में किया जाएगा.

स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जाएगा जारी

केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने भवन के केंद्रीय कक्ष में कार्यक्रम का आयोजित होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसकी अध्यक्षता करेंगी. कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शिरकत करेंगे. इस मौके पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा.

GPS ने दिया धोखा, पुल से नीचे गिरी कार, चली गई 3 लोगों की जान…

GPS ने दिया धोखा, पुल से नीचे गिरी कार, चली गई 3 लोगों की जान…

उत्तर प्रदेश :- हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी गूगल मैप या जीपीएस की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं लेकिन कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है. जहां तीन दोस्त जीपीएस की मदद से कार से जा रहे थे लेकिन अचानक से पुल खत्म होने से उनकी कार नदी में गिर गई. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तीनों दोस्त

परिवारजनों का दावा है कि हादसा जीपीएस सिस्टम की वजह से हुआ. क्योंकि तीनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें रास्ता नहीं पता था इसलिए उन्होंने कार में जीपीएस लगाया और उसी के सहारे वह आगे बढ़ रहे थे. इस बारे में पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार पुल से रामगंगा नदी में गिर गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई.

पुलिस को इस बात का संदेह है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया. हादसा खालपुर-दातागंज मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ. तीनों दोस्त बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे.

क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस मामले पर सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था, लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया. पुलिस ने कहा कि कार चालक नेविगेशन सिस्टम के जरिए कार चला रहा था उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई.

सीओ ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते पर कोई सुरक्षा अवरोध या चेतावनी संकेत नहीं था. जिसके चलते यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही फरीदपुर, बरेली और दातागंज थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद क्षतिग्रस्त कार और शवों को नदी से निकाला गया.

ग्रामीणों ने दी हादसे की सूचना

पुलिस के मुताबिक, कार के पुल से नीचे गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस बीच परिजनों ने भी दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे. गाड़ी जब पुल पर जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते मे पुल खत्म हो गया. जिससे कार कई फीट नीचे नदी में जा गिरी.

50 फीट नीचे गिरी कार

ये दर्दनाक हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले रास्ते पर हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों कार सवारों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई है. थी.

 शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा, 27 नवंबर तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा, 27 नवंबर तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

 दिल्ली :-  शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज हुआ, जहां विपक्ष ने हंगामा किया। इससे सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। 27 नवंबर तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोनों स्थगित कर दी गई है।

फडणवीस या शिंदे, कौन होगा महाराष्ट्र का असली बॉस? फैसला आज

फडणवीस या शिंदे, कौन होगा महाराष्ट्र का असली बॉस? फैसला आज

 महाराष्ट्र :- CM महाराष्ट्र में महायुति की एकतरफा जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला आज यानी सोमवार को होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा एवं आरएसएस की ओर से महायुति-एनडीए की जीत के मुख्य शिल्पकार देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई जा रही है।

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महायुति-एनडीए की जीत के मुख्य शिल्पकार भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई जा रही है। क्योंकि फडणवीस के नेतृत्व में ही भाजपा तीसरी बार 100 से अधिक सीटें जीतने में सफल रही है। दूसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल दिख रहे हैं। जबकि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी भी चाहती है कि उनके नेता अजित पवार मुख्यमंत्री बने। लेकिन मुख्यमंत्री पद का फैसला महायुति के तीनों दल मिलकर करेंगे।
क्या बोले शरद पवार?

मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही इन्हीं सरगर्मियों के बीच आज पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि महायुति में मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि भाजपा के पास इतना पड़ा आंकड़ा है कि मुझे नहीं लगता कि उनके बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी राह का रोड़ा बनेगा।

महायुति की सरकार बनने का रास्ता साफ

14वीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करते हुए भारत के चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त  हृदेश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने रविवार को मालाबार हिल स्थित राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों के नामों वाला राजपत्र और भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना की प्रतियां उन्हें प्रस्तुत कीं।

मौसम का बदला मिजाज, IMD ने जारी किया इन 7 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के साथ 2 चक्रवाती तूफान भी एक्टिव

मौसम का बदला मिजाज, IMD ने जारी किया इन 7 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के साथ 2 चक्रवाती तूफान भी एक्टिव

 नेशनल डेस्क। देशभर में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड का असर बढ़ रहा है, तो दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दो सक्रिय चक्रवातों और एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 7 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चक्रवातों की चेतावनी

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते 25 नवंबर तक एक डिप्रेशन बनने की संभावना है, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल: 25-29 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
  • आंध्र प्रदेश: तटीय इलाकों में 26-27 नवंबर को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना।
  • पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल): 26-29 नवंबर तक बारिश की संभावना।
  • तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 35-55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की स्थिति

  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 और 28-30 नवंबर के दौरान घना कोहरा।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने और कोहरा छाने की संभावना।
  • दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम और सिक्किम में हल्की धुंध।
  • हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अन्य राज्यों में भी असर

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और गोवा में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री तक गिर सकता है।
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने की संभावना।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने चक्रवात और भारी बारिश के चलते प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, और उत्तर भारत के लोगों को कोहरे और ठंड से बचने के उपाय करने की जरूरत है।

Wayanad By Election Result 2024 : वायनाड में चला प्रियंका का जादू, 2 लाख से ज्यादा मतों से आगे

Wayanad By Election Result 2024 : वायनाड में चला प्रियंका का जादू, 2 लाख से ज्यादा मतों से आगे

  Wayanad By Election Result 2024 : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शनिवार को शुरू हुई और शुरुआती तीन घंटे की मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा दो लाख से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के पूर्वाह्न 11.23 बजे के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका को 3,17,983 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 1,08,810 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 60,692 वोट मिले।

सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। मतगणना शुरू होने से एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।

सीएम जेल चले जाते हैं… अडानी का कुछ नहीं होता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीएम जेल चले जाते हैं… अडानी का कुछ नहीं होता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

 दिल्ली :-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सीएम को जेल भेजा जा रहा है लेकिन अडानी का कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये बिजनेसमैन पीएम मोदी को पूरा समर्थन करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी क्राइम करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। अब अमेरिकन एजेंसी ने कहा है कि इन्होंने क्राइम किया है। इन्होंने भारत में घूस दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी करना भी चाहें तो कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अडानी के कंट्रोल में हैं। राहुल ने कहा कि इस आदमी ने 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है लेकिन उसका कुछ नहीं होगा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी हैं और हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल ने कहा कि जिस भी राज्य सरकारों में अडानी ग्रुप के साथ समझौता हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में जेपीसी की जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार की बात मैं नहीं कर रहा हूं ये अमेरिकी एजेंसी ने जांच में बातें कही हैं।

BREAKING : कांग्रेस ने अनुसंधान विभाग में की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

BREAKING : कांग्रेस ने अनुसंधान विभाग में की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

 BREAKING NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुसंधान विभाग के सचिव, संयुक्त सचिवों, राष्ट्रीय समन्वयकों, राज्य अध्यक्षों, राज्य सचिव और राज्य समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 12 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 12 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

 झारखंड :-  हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर दौड़ रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस के सड़क पर गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 20 से ज्यादा सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ घायलों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। जिन्हें हल्की चोटें लगीं, उन्हें बरकट्ठा के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बस कोलकाता से पटना जा रही थी कि जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया, बस सीधी कराई।

कोलकाता नंबर की बस अनकंट्रोल हुई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हुआ। कोहरे के कारण ड्राइवर को साफ नजर नहीं आया और बैलेंस बिगड़ गया। वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डगमगाते हुए सड़क पर पलट गई। मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बस का नंबर (WB76A1548) है, जो कोलकाता का नंबर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व विधायक जानकी यादव मौके पर पहुंचे। उनके टीम ने हादसास्थल पर राहत अभियान चलाया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा में सिक्स लेन हाईवे का निर्माण पिछले 6 साल से चल रहा है, लेकिन अब तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ।

सरकार की लापरवाही हादसे का कारण

निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्टर राज केसरी की कंपनी को दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से सड़क को तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया गया है। हादसा होने का एक कारण यह भी है। बस बैलेंस बिगड़ने पर टूटी-फूटी सड़क में फंस गई और फिर पलट गई। कई बार सरकार को सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है और हादसे हो रहे हैं।

ब्रेकिंग : अमेरिका में गौतम अडानी का अरेस्‍ट वारंट जारी...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : अमेरिका में गौतम अडानी का अरेस्‍ट वारंट जारी...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 अमेरिका :- अडानी समूह के चेयरमैन और देश के दूसरे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ गई है. अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में गौतम अडानी समेत सात लोगों पर 250 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं.

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, अदाणी ने भारत में सौर ऊर्जा से जुड़ी एक परियोजना हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर (21 अबर रुपये से ज्यादा) की रिश्वत का वादा किया था। हालांकि, अब तक इस पर कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आरोप है कि इन पैसों को जुटाने के लिए अमेरिका समेत अन्य देशों के निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला गया। जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी और कारोबारी के करीबी सागर और विनीत जैन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

क्या है मामला?

दावा किया जा रहा है कि 2020 से 2024 के बीच आरोपियों ने एक सौर ऊर्जा अनुबंध पाने के लिए गलत रास्ता अपनाया। उन्होंने भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने की साजिश रची। इस अनुबंध के जरिए 20 साल में दो बिलियन डॉलर से ज्यादा मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। इसके लिए झूठे दावों और योजनाओं को आधार बनाकर कर्ज और बॉन्ड्स जुटाए गए। इसका कुछ हिस्सा अमेरिकी फर्म्स से भी जुटाया गया। न्यूयॉर्क में दर्ज मामले को लेकर कोर्ट में कहा गया कि पैसे रिश्वत विरोधी नीतियों के खिलाफ जाकर और भ्रामक बयानों के जरिए जुटाए गए। आरोपियों ने  एफबीआई और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की जांच में बाधा डालने की भी साजिश रची।

किन-किन पर लगाए गए आरोप?
 
गौतम अदाणी, सागर आर. अदाणी, विनीत एस. जैन, रंजित गुप्ता, रूपेश अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा, सौरभ अग्रवाल और सिरील कैबनीज
हद्द ही हो गई…लड़की ने रील बनाने के चक्कर में टॉवल में इंडिया गेट पर पहुंच गई…फिर जो हुआ…

हद्द ही हो गई…लड़की ने रील बनाने के चक्कर में टॉवल में इंडिया गेट पर पहुंच गई…फिर जो हुआ…

 नई दिल्ली :- रील के इस जमाने में आजकल लोग हिट होने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कई बार हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कई बार चौंका भी देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई. वीडियो में टॉवल पहने एक लड़की इंडिया गेट के सामने ठुमके लगाती नजर आ रही है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.

बच्चों के सामने सफेद तौलिया में लगाए ठुमके

दिल्ली के इंडिया गेट के सामने सफेद तौलिये में डांस करती इस लड़की के वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है. वीडियो में लोग मुड़-मुड़कर लड़की को डांस करते देख रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लड़की को अपने कैमरे में कैद करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां खूब मौज ले रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. इंस्टाग्राम पर कोलकाता की इस मॉडल के खूब चर्चे हो रहे हैं. लड़की खुद के मिस कोलकाता पेजेंट 2017 की विजेता होने का दावा करती है. पहले भी इस लड़की का दुर्गा पूजा पंडाल का एक फोटो धड़ल्ले से वायरल हुआ था, जिसमें क्लीवेज-बारिंग टॉप पहने वो दो अन्य महिलाओं के साथ नजर आई थी.

मॉडल ने तौलिया पहनकर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे यह मॉडल-इन्फ्लुएंसर हिट बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के एक गाने पर लिप-सिंक करते हुए सफेद तौलिया और चप्पल में नाच रही है. इस दौरान इंडिया गेट पर मौजूद टूरिस्ट की भारी भीड़, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, उसको हैरानी से देख रहे हैं. महज 7 घंटे में इस वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके ज्यादातर लोग कमेंट्स में लड़की को जमकर लताड़ लगा रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने लड़की की इस हरकत को वायरल होने और व्यूज हासिल करने के लिए ‘सस्ती हरकत’ करार दिया है.

Optical illusion: तस्वीर में छिपे 25 जानवरों के नाम 1 मिनट में बताएं और जानिए खुद कितने इंटेलिजेंट हैं आप

Optical illusion: तस्वीर में छिपे 25 जानवरों के नाम 1 मिनट में बताएं और जानिए खुद कितने इंटेलिजेंट हैं आप

 Optical illusion Quiz: ऑप्टिकल इल्यूशन प्रेमियों के लिए एक नई और रोमांचक चुनौती इंटरनेट पर छाई हुई है। एक विचित्र पहेली में 25 जानवरों को पहचानने का टास्क दिया गया है, जिसे केवल 1 मिनट के भीतर पूरा करना है। यह इल्यूजन, जिसे एक अज्ञात कलाकार ने बनाया है। इसमें एक आदमी के चेहरे की तस्वीर दिखाता है जो 25 से ज्यादा जानवरों से बना हुआ है। इस पेंटिंग को 16वीं सदी के मशहूर चित्रकार ग्यूसेप अरिसिम्पोल्डो ने कैनवास पर उकेरा था। ग्यूसेप इटली के रहने वाले थे।  इस पेंटिंग में हाथी, घोड़ा, मोर, भालू, बाघ, तेंदुआ, लोमड़ी, खरगोश, बाज और कछुआ समेत कुल 25 जानवर हैं।

Optical illusion Quiz

1 मिनट में करें सॉल्व
हालांकि यह तस्वीर लगभग एक दशक से इंटरनेट पर मौजूद है, लेकिन हाल ही में यह TikTok पर वायरल हो गई। एक यूजर ने दावा किया कि अगर आप इस चुनौती को दो मिनट में पूरा कर लेते हैं, तो आप दुनिया के शीर्ष 0.01% पहेली सॉल्वर्स में गिने जाएंगे।

क्या आप इन मजेदार पहेलियों को हल कर पाएंगे? अपनी नजरों और दिमाग की परीक्षा लेने के लिए इन्हें आजमाएं।

पहेली को ऐसे सुलझाएं 
सबसे पहले आपको तस्वीर के शीर्ष पर एक हाथी को पहचानना शायद सबसे आसान होगा, जबकि दर्शक की नज़र पेंटिंग के निचले भाग में एक स्पष्ट कंगारू और भूरा भालू पर भी जाती है। इसके बाद एक बाघ, एक कछुआ, एक घोड़ा और एक सफेद खरगोश भी आम तौर पर भ्रम के केंद्र में देखे जाते हैं, लेकिन वहां से चीजें और ज्यादा कठिन हो जाती हैं। कुछ चतुर TikTokers भ्रम में शामिल 25 जानवरों की पहचान करने में सक्षम हैं, लेकिन कुछ ही 1 मिनट में उन सभी को खोजने में सक्षम हैं। सफल पहेली हल करने वाले एक हंस, एक हाथी, एक हाथी, एक डॉल्फ़िन, एक घोंघा, एक गोफर, एक लोमड़ी, एक सुस्ती, एक मगरमच्छ, एक सांप और एक कछुआ को पहचानने में आसान हैं।

इसके अलावा फोटो पर एक व्हेल, एक कंगारू, एक तोता, एक पेलिकन, एक स्टारफ़िश, एक टिड्डा, एक घोड़ा और एक खरगोश भी शामिल है। एक बाघ, एक बंदर, एक पक्षी, एक मोर और एक भालू फोटो में देखे गए सभी 25 जानवरों को पूरा करते हैं।

अगर आप इस ऑप्टिकल भ्रम में महारत हासिल करने में कामयाब रहे हैं, तो आपको पहेली में ऑप्टिकल भ्रम पसंद आया होगा। दूसरी तरफ, कई लोगों के दिमाग इस पहेली को सॉल्व करने में चकरा गए।

99 के फेर में 96 का क्या काम?, जीनियस हो तो 7 सेकंड में ढूंढ़ के दिखाओ

99 के फेर में 96 का क्या काम?, जीनियस हो तो 7 सेकंड में ढूंढ़ के दिखाओ

 Illusion Optical: ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें 'बाज' जैसी तेज हैं, तो यह चैलेंज आपके लिए है। इस छवि में नंबर 96 छिपा हुआ है, और आपको इसे 7 सेकंड में ढूंढना है।

क्या होता है ऑप्टिकल इल्यूजन?
ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृश्य भ्रम। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारी आंखों और दिमाग को चुनौती देती है। ये भ्रम 3 प्रकार के हो सकते हैं: भौतिक (Physical), शारीरिक (Physiological) और  संज्ञानात्मक (Cognitive)।

कैसे खोजें नंबर 96?
इस टेस्ट में नंबर 96 को ऐसी जटिल आकृतियों और रंगों के बीच छुपाया गया है, जो उसे पहचानना मुश्किल बना देता है। ध्यानपूर्वक देखने पर आप पाएंगे कि ये नंबर बैकग्राउंड से थोड़ा अलग है।  आपको यहां हम कुछ टिप्स बताते है, जिससे आपको इसको पहचानना थोड़ा आसान हो जाएगा। सबसे पहले रंगों और आकृतियों के बीच बारीकी से अंतर करें। इसके बाद जहां आपको हल्का असामान्य लगे, वहां अपना ध्यान केंद्रित करें। धैर्य रखें और नंबर को ढूंढ़ने की कोशिश करें।

क्या आप सफल हुए? 
अगर आपने इसे 7 सेकंड में ढूंढ़ लिया, तो बधाई! आप वाकई 'हॉक आई' के मालिक हैं। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं। बार-बार प्रयास करने से आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल बेहतर हो सकती हैं।

यहां छिपा है 96 नंबर
आपको बता दें कि 96 नंबर फोटो में नीचे से तीसरी लाइन पर है। ध्यान से देखिए तो दिखेगा आखिरी चौथा नंबर सबसे अलग है। जी हैं, यही 96 नंबर है। 

Optical illusion test

 कौन पहले आया- मुर्गी या अंडा? विज्ञान ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

कौन पहले आया- मुर्गी या अंडा? विज्ञान ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

 Pehle Murgi Aayi Ya Anda: "मुर्गी या अंडा- कौन पहले आया?" यह सवाल शायद अब इतिहास बन जाए। वैज्ञानिकों ने एक नई खोज में खुलासा किया है कि एम्ब्रायो जैसी संरचनाओं का विकास जानवरों के उद्भव से पहले ही हो चुका था।  यह खोज एक सूक्ष्मजीव Chromosphaera perkinsii (क्रोमोस्फीरा पर्किंसीआई) के अध्ययन से हुई है, जो एक अरब साल से भी अधिक पुराना है। इस शोध का नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ जिनेवा के बायोकैमिस्ट मरीन ओलिवेटा ने किया।

क्या है Chromosphaera perkinsii की विशेषता? 
Chromosphaera perkinsii, एक एककोशिकीय जीव है, जो प्रजनन के दौरान एम्ब्रायो के शुरुआती विकास जैसा व्यवहार करता है। शोधकर्ताओं ने देखा कि यह जीव "पैलिंटोमी" नामक प्रक्रिया से गुजरता है, जो पशुओं के एम्ब्रायोनिक विकास के प्रारंभिक चरणों से मिलती-जुलती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रक्रिया में कोशिकाओं का एक समूह बनता है, जिसे "ब्लास्टुला" कहा जा सकता है। ब्लास्टुला वह अवस्था है जब पशु भ्रूण में कोशिकाएं एक खोखली गेंद के रूप में जमा होती हैं।

क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक?  
स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बायोकैमिस्ट ओमाया डुडिन ने बताया कि हालांकि Chromosphaera perkinsii एक एककोशिकीय जीव है, इसके व्यवहार से पता चलता है कि बहुकोशिकीय समन्वय और विभेदन (डिफ्रेंशिएशन) की प्रक्रियाएं जानवरों के पृथ्वी पर आने से पहले ही मौजूद थीं।

क्या यह अनोखा विकास है या समानांतर विकास का उदाहरण?
Chromosphaera perkinsii के विकास में मिले पैटर्न को वैज्ञानिक समानांतर विकास (कन्वर्जेंट इवोल्यूशन) का भी उदाहरण मानते हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि यह प्रक्रिया स्वतंत्र रूप से विकसित हुई है। हालांकि, शोध यह भी संकेत देता है कि एम्ब्रायो जैसी संरचनाओं के लिए आवश्यक आनुवंशिक प्रोग्रामिंग, बहुकोशिकीय जीवों के विकास से पहले ही मौजूद थी।

झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

 झारखंड :- विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं. 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे. 31 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम के चार बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा बाकी मतदान केंद्रों में पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में  12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग. इसमें 1.23 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे. सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं. दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में. इनमें से 55 महिला उम्मीदवार. 31 बूथ पर सात से चार बजे तक मतदान

झारखंड के पहले चरण में 66.65 फीसदी हुआ था मतदान

झारखंड के पहले चरण में कुल 66.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था. 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हुई थी.

झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें से शहरी क्षेत्र में 2414 और ग्रामीण क्षेत्र में 11804 बूथ बनाए गए हैं. दूसरे चरण में कुल 528 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 455 पुरुष, 55 महिला और एक थर्ड जेंडर के प्रत्याशी शामिल हैं. दूसरे चरण में मतदान करने वाले 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 मतदाता हैं, जिनमें 62 लाख 70 हजार 029 पुरुष, 60 लाख 79 हजार, 019 महिला और 147 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

By election 2024: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान जारी

By election 2024: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान जारी

20 नवंबर 2024 महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा की 15 और लोकसभा की 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। ये सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां हैं। पंजाब में चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इनके नाम गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला हैं। केरल में पक्कड़ और उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ अहम आंकड़े

कुल मतदाता- 9.70 करोड़

पुरुष- 5 करोड़ महिला-4.69 करोड़ थर्ड जेंडर-6101 18-19 (फर्स्ट टाइम वोटर)-22.2 लाख विकलांग- 6.41 लाख 100+मतदाता-47392

कुल उम्मीदवार- 4136

पुरुष-3771 महिला- 363 अन्य-2

कुल मतदान केंद्र-100186

ग्रामीण -57582 शहरी- 42604 मॉडल बूथ-633 महिलाओं द्वारा संचालित बूथ-406 विकलांगों द्वारा संचालित बूथ- 274 वेबकास्टिंग- 67557

5 राज्यों की 15 सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई हैं जबकि एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है. इन 15 सीटों में से 9 उत्तर प्रदेश की हैं जहां पर वोट डाले जाएंगे. 15 सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की 9, उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट शामिल है.