Political News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखा। जिसमे उन्होंने कई बाते कही, “मैं समझता हूँ कि माननीय महोदया, भारत गणराज्य के राष्ट्रपति और हमारे संविधान के संरक्षक के रूप में यह आपके लिए संवैधानिक रूप से अनिवार्य हो गया है कि आप संवैधानिक औचित्य को बनाए रखें और मणिपुर में हमारे अपने नागरिकों के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें, जैसा कि संविधान में निहित है। मुझे विश्वास है कि आपके माननीय कार्यालय के हस्तक्षेप से मणिपुर के लोग फिर से अपने घरों में सुरक्षा और सम्मान के साथ शांतिपूर्वक रहेंगे।”
मध्य प्रदेश :- सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को राहत देने और सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आगामी 5 वर्षों में कुल ढाई लाख पदों पर सीधी भर्ती करने का ऐलान किया है। यह भर्ती प्रक्रिया हर साल तय एक फॉर्मूले के तहत होगी, जिससे हर वर्ष कुछ पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा और यह राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार का एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। यह भर्ती प्रक्रिया केवल एक या दो विभागों तक सीमित नहीं होगी।
राज्य सरकार के मुताबिक, इन 5 वर्षों में विभिन्न विभागों और सेवाओं के लिए नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन, पंचायत, वन विभाग, सिंचाई, नगर निगम, जल संसाधन और अन्य कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल होंगे। इससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कार्यकुशलता में भी सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार युवा-हितैषी नीतियों पर काम कर रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हम राज्य के युवाओं को अवसर प्रदान करेंगे, ताकि वे सरकारी सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। हम चाहते हैं कि सरकारी सेवाओं में अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को जगह मिले और मध्य प्रदेश का प्रशासन और सेवा क्षेत्र मजबूत हो।
डेस्क : हम जब भी कहीं सड़क से गुजरते हैं, तो वहां हमें कुछ भिखारी ज़रूर मिल जाते हैं, जो आने-जाने वालों से भीख मांगते रहते हैं. आपने भी कभी न कभी उन पर तरस खाया ही होगा. वो बात अलग है कि कई बार ऐसा भी हो जाता है कि हमें पता ही नहीं होता है कि वो इस तरह से कितने पैसे रोज़ाना कमा लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताएंगे.
जिन भिखारियों पर हम दया खाकर पैसे दे देते हैं, उनकी रईसी का आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा. पाकिस्तान के एक भिखारी ने करीब डेढ़ करोड़ खर्चा करके लोगों को जब शाही दावत दी, तो लोगों की आंखें आश्चर्य से फटी रह गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के गुजरांवाला में रहने वाले एक भिखारी के परिवार ने भव्य दावत का आयोजन किया था, जिसमें पंजाब भर से हजारों लोग शामिल हुए.
भिखारियों ने खिलाई आलीशान दावत
सोशल मीडिया पर इस वक्त गुजरांवाला में एक भिखारी परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 20,000 लोगों के लिए भव्य दावत का आयोजन किया. मेहमानों को वेन्यू तक पहुंचाने के लिए करीब 2,000 वाहनों की व्यवस्था भी की. आपको जानकर हैरानी होगी कि भिखारी परिवार ने इस पर करीब 1.25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानि भारतीय मुद्रा में लगभग 38 लाख रुपये खर्च कर डाले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावत उनकी दादी की मृत्यु के 40वे दिन पर आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भिखारी परिवार ने गुजरांवाला में रहवाली रेलवे स्टेशन के पास अपनी दादी की मृत्यु के 40वें दिन इस भव्य दावत का आयोजन किया था, जिसमें पंजाब भर से हजारों लोग शामिल हुए. जब आप इसके मेन्यू के बारे में जानेंगे, तो दंग रह जाएंगे. परिवार ने मेहमानों लिए दोपहर के भोजन में सिरी पाये, मुरब्बा और मीट के अलग-अलग डिशेज तैयार करवाए थे.
250 बकरों की कुर्बानी
वहीं, डिनर में मेहमानों के लिए मटन, नान मटर गंज (मीठे चावल) के अलावा कई तरह की मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी संख्या में मेहमानों को ध्यान में रखते हुए परिवार ने इस अवसर पर कथित तौर पर 250 बकरों की कुर्बानी दी थी. इस भव्य दावत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जहां दावत उड़ाने वालों ने इसकी जमकर प्रशंसा की, जबकि अन्य ने पैसों के सोर्स को लेकर सवाल उठाए।
8th Pay Commission: भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सुधार के लिए समय-समय पर वेतन आयोग गठित किया जाता है। सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी बेसब्री से इसकी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके वेतन और जीवन स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और इसके संभावित लाभ।
भारत सरकार हर 10 वर्षों के अंतराल पर नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करती है। 7वां वेतन आयोग वर्ष 2016 में लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों के वेतन में काफी सुधार हुआ था। लेकिन समय के साथ मुद्रास्फीति और महंगाई में वृद्धि के चलते कर्मचारियों की मांग है कि 8वां वेतन आयोग जल्द लागू किया जाए। हालाँकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह 2026 की शुरुआत में गठित हो सकता है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को काफी राहत मिल सकती है।
दिल्ली :- शक्तिकांत दास, जो भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं, उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास में अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 67 वर्षीय शक्तिकांत दास 67 साल के इतिहास में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर पद पर सबसे लंबा कार्यकाल हासिल करने का रिकॉर्ड कायम किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, और ऐसी संभावना है कि इस बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज सोमवार को बीजेपी के हेडक्वार्टर में भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर, जय पांडा, दुष्यंत गौतम और हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में गहलोत ने भाजपा का दामन थाम लिया।
बता दें एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आप पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर इस इस्तीफे की जानकारी दी थी।

दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतर गया.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, इस दौरान वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी के ब्राजील आगमन की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के जीवंत शहर रियो डी जनेरियो में पहुंचे.
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी
ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. पीएम मोदी के साथ, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन आज और कल (18-19 नवंबर) को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे.अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे.
बेंगलुरु :- बेटे की एक हरकत से तंग आकर पिता ने क्रिकेट बैट से पीट पीटकर अपने ही बेटे की जान ले ली। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। एक व्यक्ति ने अपने 14 साल के बेटे की क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। पिता को बेटे की मोबाइल की लत और पढ़ाई में रुचि न होने से परेशानी थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना तब घटी जब पिता और बेटे के बीच बहस के दौरान गुस्साए पिता ने बेटे को क्रिकेट बैट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बेटे का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद बेंगलुरु में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक लड़के के पिता की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या को छिपाने की भी कोशिश की थी।
कैसे हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि लड़के की अर्थी तैयार थी और परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसके शरीर पर कई घाव थे, जो यह दर्शाते थे कि उसे बेरहमी से मारा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि रवि कुमार, जो पेशे से बढ़ई थे, अपने बेटे की कक्षा 9 में पढ़ाई में अरुचि को लेकर काफी नाराज थे। गुस्से में आकर उन्होंने बेटे को दीवार पर पटक दिया और कह दिया, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो।
दर्द से कराहता रहा लड़का
जांच में यह भी पता चला कि लड़का दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गया था, लेकिन पिता ने उसे अस्पताल नहीं ले जाया। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक उसकी हालत बिगड़ती रही, लेकिन पिता ने उसकी मदद नहीं की। अंत में, जब लड़के की सांसें रुक गईं, तब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर-प्रदेश :- बिजनौर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यहां घने कोहरे के कारण ये दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कार और टेंपों दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई और कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बिजनौर के थाना धामपुर के NH-74 पर हुआ जब शनिवार सुबह एक परिवार बिहार से निकाह कराकर लौट रहा था। इन लोगों ने मुरादाबाद स्टेशन से टेंपो लिया जिसके बाद वो घर लौट रहे थे, इसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में क्रेटा कार चालक ने नियंत्रण को दिया और टेंपो को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से टेंपों के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़िया सड़क किनारे खई में गिर गईं।
सूत्रों के मुताबिक ऑटो सवार सभी लोग झारखंड में शादी करके वापस अपने गांव तिबड़ी आ रहे थे। मृतकों में खुर्शीद (65), उसका बेटा विशाल (25), पुत्रवधू खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (32) और बुशरा (10) शामिल हैं। इसके अलावा एक ऑटो चालक की भी मौत हो गई है। आपको बता दें कि एक ही परिवार के 6 लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव धामपुर तिबड़ी आ रहे थे, उस दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।
इस मामले में बिजनौर के एसपी अभिषेक झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह-सुबह सूचना मिली कि एक ऑटो और कार में टक्कर हो गई है। कार ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कार चालक का भी इलाज चल रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है।शहर के मेडिकल कॉलेज रानी लक्ष्मी बाई झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लग गई, जिसमें अब तक 10 नवजात बच्चों की मौत की खबर है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। सूचना पर अधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों को निकालकर दूसरे जगह भर्ती किया जा रहा है। खिड़कियां तोड़कर अब तक 37 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पया है। लेकिन शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बच्चों को लगातार बचाने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए झांसी जिला प्रशासन को दिए सख्त निर्देश दिए है। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक झांसी के लिए रवाना हुए है। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
दिल्ली :- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के जमुई जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
भोपाल : राजधानी के जाटखेड़ी इलाके के घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए। बिस्तर पर दोनों की हड्डियां और राख मिली। आग से पूरे घर का सामान जल गया। पुलिस को पोटलियों में बाधकर शवों को ले जाना पड़ा। पुलिस अब मामलें की जांच कर रही है कि यह हत्या या हादसा है?
घटना मिसरोद थाना क्षेत्र जाटखेड़ी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। यहां रहने वाले 26 साल के सतीश बिराड़े और उनकी 23 साल की पत्नी आम्रपाली के जले हुए शव उनके कमरे में मिले, देर रात कमरे में आग लगी, घर के अंदर रखा पूरा सामान भी जल गया, लेकिन ठीक बाजू में रहने वाले सतीश के परिजनों को खबर ही नही लगी, सतीश के कमरे के पीछे रहने वाली युवती ने उसके कमरे की दीवार गर्म होने पर सतीश के परिजनों को सूचना दी तो वह बाहर निकले, सतीश के घर से धुआं निकलते देख सभी ने पानी डाल कर आग बुझाई और जब आग बुझते ही अंदर का नजारा देखा तो सब कांप गए, अंदर दोनो के राख और हड्डियों में तब्दील शव पड़े था। परिजनों की माने तो सतीश और उसकी पत्नी अलग कमरे में रहते थे लेकिन विवाद जैसी कोई बात नही थी.
हालांकि मामलें में कुछ सवाल खड़े करते सबूत भी है, की घटना के दिन पति पत्नी पूरा दिन सलकनपुर और सांची घूमते रहे दोनो ने कई फोटोग्राफ्स भी खींचे, जिसमें दोनो के चेहरे पर कोई तनाव नजर नही आ रहा है, वही घर के बाहर लगा कैमरा भी घटना वाले दिन बंद था जबकि बाकी दिन वो रिकॉर्डिंग कर रहा था, इसके साथ ही घटना के दिन सिलेंडर भी कमरे से निकालकर बाहर कर दिया गया था.. पुलिस मामलें में तहकीकात कर रही है।
High Court : मद्रास हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगाना और चूमना स्वाभाविक बात है. कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को राहत देते हुए ये महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा कि आईपीसी की धारा 354-A (1) (i) के तहत अपराध होने के लिए पुरुष की तरफ से शारीरिक संपर्क बनाना जरूरी है और प्रेमी-प्रेमिका के बीच शारीरिक संपर्क जैसे गले लगाना या चूमना, स्वाभाविक है. यह किसी भी तरह से अपराध नहीं है।
कोर्ट से मिली प्रेमी को राहत
यह मामला संथनगणेश नामक व्यक्ति से संबंधित था. जिसने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए ऑल वुमन पुलिस स्टेशन की ओर से उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग की थी. आरोप था कि शिकायतकर्ता ने 13 नवंबर 2022 को याचिकाकर्ता से मिलने के बाद बातचीत के दौरान उसे गले लगा लिया और चूम लिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और फिर याचिकाकर्ता से शादी करने का आग्रह किया जिसे उसने नकार दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
कोर्ट ने दी मामले में अहम सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को राहत दी और कहा कि यदि आरोपों को सच मान भी लिया जाए तो भी याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अपराध का केस नहीं बनता है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है. यह फैसला प्रेम संबंधों में शारीरिक संपर्क को अपराध के रूप में न देखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Election Update : झारखंड के 43 जिला क्षेत्र में होने वाले पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे। हालांकि प्रभावित कुछ इलाकों में शाम चार बजे तक ही वोट डाला जा सकेंगे। वही मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत अब तक 13.04% मतदान हुआ हैं।
झारखंड :- झारखंड में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े आरोपों के चलते की गई है।
फेमस होटल और रिसॉर्ट्स पर छापेमारी
छापेमारी के दौरान रांची में स्थित फेमस होटल स्काईलाइन और रिसॉर्ट बाली में भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की। इसके साथ ही आश्वी डायग्नोसिस पर भी ईडी का शिकंजा कसा गया। इस मामले में भाजपा ने भी चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी हाल ही में इस पर सुनवाई हुई थी।
घुसपैठ से जुड़े मामले में केस दर्ज
ईडी ने सितंबर में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। यह छापेमारी उसी केस के सिलसिले में की गई है। रांची के बरियातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी कुछ बांग्लादेशी महिलाएं एक रिसॉर्ट से पकड़ी गई थीं।
केंद्र का झारखंड हाईकोर्ट में बयान
केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर आदिवासी बहुल इलाकों में मुस्लिम समुदाय द्वारा जमीन खरीदने के मामलों पर चिंता जताई। गिफ्ट डीड के जरिए बड़ी संख्या में जमीन आदिवासी क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय को दी जा रही है। केंद्र ने यह भी बताया कि कई मुस्लिम पुरुष आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे आदिवासी समुदाय पर प्रभाव पड़ा है। हाईकोर्ट ने मामले की गहन जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का सुझाव दिया है।
अमित शाह का बयान
अमित शाह ने झारखंड में इस मुद्दे पर कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ऐसे कानून बनाए जाएंगे, जिससे कोई भी मुस्लिम आदिवासी से शादी के जरिए जमीन का स्वामित्व हासिल नहीं कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो घुसपैठ को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
महाराष्ट्र :- विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी पार्टी के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने अब तक 28 बागी उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया है, जो महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। पार्टी ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी नेता आधिकारिक एमवीए उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, उन्हें छह साल तक के लिए निलंबन का सामना करना पड़ेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच है। महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं।
जबलपुर : कटंगी थाना क्षेत्र मैं एक भाई ने अपनी बहन पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक राधा झरिया उम्र 15 साल वार्ड 6 पंचमपुरा थाना कटंगी के निवासी थी, जो अपनी मां से मिलने के लिए जबलपुर गई हुई थी, जबलपुर से वापस घर आए तो किसी ने उसके भाई को बताया कि उसकी बहन किसी और के साथ गाड़ी में बैठी थी। बस इसी बात को लेकर भाई को गुस्सा आ गया और बहन पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना में घायल हुई राधा को इलाज के लिए जब एंबुलेंस नहीं मिली तो उसे परिजन हाथ ठेले से कटंगी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने की वजह से खुशी जबलपुर के मेडिकल अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टर ने चेक करने पर मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस में मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की. कांग्रेस ने रविवार को पार्टी से बगावत करके विधानसभा चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है.


Aavala Navami : हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का दिन बेहद ही शुभ माना गया है। इस दिन श्रीहरि विष्णु और शिव जी की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे आवला नवमी भी कहा जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। आवंला नवमी के दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अक्षय नवमी की व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। अन्यथा आवंला नवमी की पूजा अधूरी मानी जाती है
आवला नवमी व्रत कथा
शास्त्रों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले एक गांव में एक सेठ था। हर साल आंवला नवमी के दिन वह ब्राह्मणों को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन कराया करता था। भोजन कराने के साथ ही सोना-चांदी आदि भेट में देता था। लेकिन यह सब करा सेठ के बेटों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में सेठ के बेटे इस बात पर अपने पिता से झगड़ा करते थे। इन सब चीजों से तंग आकर सेठ ने अपना घर छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर बस गया। दूसरे गांव में बसने के बाद सेठ ने अपने जीवन यापन के लिए एक छोटी सी दुकान खोल ली. साथ ही, सेठ ने अपनी उस दुकान के आगे एक आंवले का पेड़ लगाया. भगवान की कृपा से वह दुकान बहुत अच्छी चलने लगी. इसके अलावा, वह सेठ अपने नियम को न तोड़ते हुए हर साल आंवला नवमी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराता था और दान देता था। वहीं, दूसरी ओर सेठ के बेटों का सारा व्यापार ठप हो गया. ऐसे में सेठ के बेटों को समझ आया कि वे अपने पिता के भाग्य से ही खाते और कमाते थे. अपनी गलती समझ कर वे अपने पिता के पास गए और अपनी गलती की माफी मांगी. फिर पिता के कहने के बाद सेठ के पुत्रों ने भी आंवले के पेड़ की पूजा करनी शुरू की और दान-दक्षिणा करने लगे. इसके प्रभाव से सेठ के बेटों के घर पहले की तरह खुशहाली छा गई और वे सभी फिर से मिलकर सुख-समृद्धि के साथ रहने लगे.
Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस, जिसे प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है, इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया को समानता, सच्चाई, और मानवता का संदेश देकर गए। इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा और लंगर का आयोजन होता है, जिससे भक्तजन गुरुबानी के माध्यम से गुरु नानक जी के उपदेशों का स्मरण करते हैं।
गुरु नानक जयंती तिथि
गुरु नानक जयंती का त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस त्योहार के दिन गुरु नानक जी को याद किया जाता है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं जयंती है।
कब हुआ था गुरु नानक जी का जन्म
गुरु नानक जी को सिख समुदाय का पहला गुरु माना जाता है। उनका जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनका वास्तविक नाम नानक था। सिख बनने के बाद उन्हें गुरु नानक के नाम से जाना जाने लगा।
गुरु नानक जयंती कैसे मनाई जाती है?
गुरु नानक जयंती उत्सव तीन दिनों तक चलता है। इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस त्योहार के दौरान सिख समुदाय के लोग तीन दिनों तक गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन करते हैं। इसके अलावा, इस त्योहार के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। भजन और कीर्तन किए जाते हैं और लोगों को पूजा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता है?
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जी ने “इक ओंकार” का नारा भी दिया। उनका मानना था कि ईश्वर एक ही है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व कहा जाता है क्योंकि गुरु नानक जी समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने सभी को ज्ञान और एकता के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।








.jpg)








.jpg)




.jpg)

