BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
1 नवंबर से बदल जाएगा UPI पेमेंट, होंगे ये 2 बड़े बदलाव, Google Pay, PhonePe और Paytm….

1 नवंबर से बदल जाएगा UPI पेमेंट, होंगे ये 2 बड़े बदलाव, Google Pay, PhonePe और Paytm….

 नई दिल्ली  :- UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.

UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.

कब से शुरू होगा नया फीचर
UPI Lite ऑटो-टॉप-अप फीचर 1 नवंबर, 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। UPI Lite एक वॉलेट है जो यूजर्स को बिना UPI पिन का इस्तेमाल किए छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है। फिलहाल, UPI Lite यूजर्स को पेमेंट करना जारी रखने के लिए अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअली रिचार्ज करना पड़ता है। हालांकि, नए ऑटो-टॉप-अप फीचर के साथ, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का टारगेट इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे मैनुअल रिचार्ज की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। NPCI के 27 अगस्त 2024 के नोटिफिकेशन में UPI Lite ऑटो-पे बैलेंस फीचर का ऐलान किया गया था।

जल्द ही UPI Lite पर न्यूनतम बैलेंस सेट कर पाएंगे। जब भी आपका बैलेंस इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो आपके UPI Lite वॉलेट को आपके लिंक किए गए बैंक खाते से एक तय राशि के साथ अपने आप फिर से भर दिया जाएगा। रिचार्ज राशि भी आपकी तरफ से सेट की जाएगी। इस वॉलेट की लिमिट 2,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। UPI लाइट अकाउंट पर एक दिन में पांच तक टॉप-अप की अनुमति होगी।
UPI Lite हर यूजर को 500 रुपये तक का लेनदेन की सुविधा देता है। इसके साथ UPI Lite वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये का बैलेंस रखा जा सकता है। UPI Lite वॉलेट की रोजाना खर्च लिमिट 4000 रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI Lite की अधिकतम लेनदेन सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त, UPI Lite वॉलेट सीमा को भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया है।

BREAKING: कलयुगी पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

BREAKING: कलयुगी पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

 हर्रई  : हर्रई नगर के वार्ड नंबर 1 में कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने ही बुजुर्ग माता पिता की पत्थरो से मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति का नाम डोरी लाल पत्नी विद्या बाई कलार नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा

दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा

  दिवाली के आते ही आतंकी हमलों की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। इसके मद्देनज सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

दीपोत्सव आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ी

अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे। लाखों भक्त इस मौके का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें श्रद्धालुओं की कई स्तरों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सुरक्षा की निगरानी की जा रही है।

संदिग्ध गिरफ्तारी और विस्फोटक बरामदगी

इस बीच, अयोध्या पुलिस ने रफीक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। यह विस्फोटक आमतौर पर पटाखे बनाने में उपयोग होता है। पुलिस ने अयोध्या की सुरक्षा को और बढ़ाते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई

उज्जैन के महाकाल मंदिर को आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। एक चिट्ठी में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद, महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। मंदिर के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और सभी श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां चिट्ठी के स्रोत का पता लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि महाकाल मंदिर में आने वाले भक्त सुरक्षित रहें।

तिरुपति में लगातार धमकियाँ

तिरुपति में इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने ISIS के आतंकवादियों का नाम लिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। तिरुपति पुलिस ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे भक्तों की सुरक्षा पर थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें मंदिर के चारों ओर गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी खतरे का सामना किया जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता

पिछले कुछ दिनों में तिरुपति के होटलों और एयरपोर्ट को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। यात्रियों और भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है

इन धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जा सके। धमकी भरे ईमेल और चिट्ठियों के भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन संदेशों के स्रोत की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र और गुजर गई ट्रेन, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र और गुजर गई ट्रेन, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

 भोपाल: शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मानराज तोमर (20) बीएसएसएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कोलार रोड पर रहने वाला उसका दोस्त रोनित उसके साथ में पढ़ता है। देर रात दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे उन्होंने एक स्थान पर चाय पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान वह दानापानी रोड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गए। दरअसल दोनों छात्रों को रील बनाने का भी शौक था।

दोस्त ने दी सूचना

करीब साढ़े तीन बजे दोनों अलग-अलग पटरियों पर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम वॉट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहे थे। मानराज ने कानों में हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मानराज की मौत हो गई। दूसरी पटरी पर बैठे रोनित ने घटना की जानकारी पास के रेलवे के सुरक्षा गार्ड को दी, जिससे बाद शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली।

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

  आज यानी 30 अक्तूबर 2024, बुधवार के दिन छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह पूजा करने से मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचा जा सकता है।

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यम की पूजा करने से जातक अकाल मृत्यु से बच सकता है। साथ ही यह मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचने का उपाय भी है। कहा जाता है कि इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करने से रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार राम भक्त हनुमान ने माता अंजना के गर्भ से इसी दिन जन्म लिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
नरक चतुर्दशी को क्यों कहा जाता है छोटी दीपावली?
छोटी दीपावली का पर्व धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन होता है और इसके अगले दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नरक चतुर्दशी का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दिवाली से एक दिन पूर्व मनाई जाती है।

धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकेंगे सोना, मुकेश अंबानी ने लॉन्च की स्मार्टगोल्ड स्कीम

धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकेंगे सोना, मुकेश अंबानी ने लॉन्च की स्मार्टगोल्ड स्कीम

 MUMBAI NEWS. आज देश भर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से सराफा बाजर में भी खासी रौनक देखने को मिलती है। आसमान को छूती कीमत के बावजूद धनतेरस के दिन सोने की डिमांड काफी ज्यादा होती है। इस बीच अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस महज 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदने का विकल्प दे रही है।

क्या है जियो फाइनेंस नई स्कीम
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस ने दिवाली से पहले धनतेरस के दिन स्मार्टगोल्ड योजना लॉन्च की है। इसमें ग्राहकों को सिर्फ 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा मिल रही है। यह केवल खरीदारी नहीं बल्की एक तरह का सोने में निवेश होगा, जिसे कभी भी भुनाया भी जा सकता है। गोल्ड इन्वेस्टमेंट को कैश, सोने के सिक्कों और ज्वेलरी में बदला जा सकता है। खास बात यह है कि इस इन्वेस्टमेंट के लिए आप को भारी भरकम रकम की जरूरत नहीं बल्की 10 रुपये से भी इसे चालू किया जा सकता है।

कैसे काम करती है स्मार्टगोल्ड स्कीम
स्मार्टगोल्ड स्कीम में ग्राहक द्वारा निवेश की गई रकम का 24 कैरेट का सोना खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट (तिजोरी) में रखा जाएगा। डिजिटल गोल्ड होने की वजह से इसके लिए न तो कोई लॉकर खुलवाना पड़ेगा और न ही इसके चोरी होने का कोई डर है। साथ ही सोने की लाइव मार्केट कीमत जियो फाइनेंस ऐप पर देखकर जब चाहे इसे बेचा जा सकता है।

गोल्ड इन्वेस्टमेंट के लिए आपको Jio Finance App पर जाना होगा। जहाँ कंपनी की ओर से ग्राहकों को दो विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प ने ग्राहक इन्वेस्टमेंट की कुल रकम तय कर सकता है और दूसरा में सोने के वजन यानी ग्राम में निवेश कर सकता है। 0.5 ग्राम और उससे अधिक की होल्डिंग पर फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी की सुविधा भी होगी। जियो फाइनेंस ऐप पर जाकर ग्राहक सीधे सोने के सिक्के खरीद कर होम डिलिवरी की सुविधा का लाभ भी उठा सकता है।

आज धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान कुबेर का पूजन, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान कुबेर का पूजन, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 धनतेरस आज  मनाया जाएगा. परंपरागत रूप से दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है. इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.

धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।

धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है। 

धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान?

शास्त्रों और पुराणों में धनतेरस पर दीपदान करने के पीछे कई कथाएं बताई जाती हैं. दीपदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि तुम हर दिन हजारों लोगों के प्राण लेकर आते हो, क्या कभी तुम्हें किसी पर दया नहीं आती. इसपर एक यमदूत कहा कि मृत्यु लोक में एक हेम नाम का राजकुमार था जिसके जन्म होने पर ज्योतिषियों ने बताया था कि जब भी बालक विवाह करेगा तो उसके चार दिन इसकी मौत हो जाएगी.

शुभ मुहूर्त –

पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.

Whatsapp में अब Contacts सेव करना हो जाएगा आसान, नया फीचर Contacts Manager करेगाा कमाल

Whatsapp में अब Contacts सेव करना हो जाएगा आसान, नया फीचर Contacts Manager करेगाा कमाल

 WHATSAPP NEWS UPDATE NEWS. व्हाट्सएप में समय-समय पर नया बदलाव और नया फीचर लेकर कंपनी आती है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस काफी खास होते जा रहा है। लगातार व्हाट्सएप के नए फीचर से लोगों को काफी सहोलियत हो रही है। वहीं कंपनी के नए और लेटेस्ट फीचर का यूज करके यूजर खुश भी हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी एक बार फिर से नया फीचर लेकर आया है। इसमें व्हाट्सएप में कॉन्टेक्ट्स को सेव करना और भी आसान हो जाएगा।

बता दें, इस बार व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट्स मैनेजर फीचर ले कर आ रहा है। इस फीचर के मदद से यूजर आसानी से अपने कॉन्टेक्ट्स को सीधे व्हाट्सएप में ही सेव कर सकेंगे। अब तक मैसेजिंग एप मोबाइल कॉन्टेक्ट को एक्सेस करता थ। इस फीचर को जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

इस फीचर की लंबे समय से थी मांग
इस फीचर की डिमांड लंबे समय से यूजर्स कर रहे थे। इसी वजह से इस फीचर पर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि कुछ ही समय में ये फीचर लोगों को यूज करने के लिए मिल जाएगा। जो काफी यूजफुल होगा।

कॉन्टेक्ट्स को भी कर सकेंगे शेयर
इस फीचर की एक खास बात यह भी होगी कि इसमें से कॉन्टेक्ट्स को शेयर कर सकेंगे। अक्सर जब मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स गायब हो जाते है। ऐसे में इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स को शेयर करने का भी अवसर मिलेगा।

हैंडसेट शेयर करने वालों के लिए उपयोगी
व्हाट्सएप के इस फीचर से उन लोगों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है। जब वे अपना हैंडसेट दूसरे के साथ शेयर करते हैं या फिर जब वे एक से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट चलाते हैं तो यूजर्स अपने पर्सनल और बिजनेस कॉन्टेक्ट्स को अलग-अलग रख सकेंगे।

कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

 Dhanteras 2024: जिस दिन का लोगों को इंतज़ार था आख़िरकार वो दिन आ ही गया. कल से दीपावली की शुरुआत हो रहीहैं। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें क्या नहीं सबकुछ…

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबरे देव और यम की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 26 मिनट तक

धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त

धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)- 09 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 07 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि

धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।

धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है।

कोल्डप्ले-दिलजीत के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट मामले में ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में की छापेमारी

कोल्डप्ले-दिलजीत के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट मामले में ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में की छापेमारी

 COLDPLAY DILJIT CONCERTS  : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्‍डप्‍ले’ के म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट के टिकटों की हेराफेरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘कोल्डप्ले’ और दिलजीत दोसांझ की ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्‍सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री मामले में पांच राज्यों – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। एजेंसी ने यह कदम अलग-अलग राज्यों में फर्जी टिकट बिक्री से संबंध‍ित कई FIR दर्ज होने के बाद उठाया है।

ED ने 5 राज्‍यों में 13 ठ‍िकानों पर की छापेमारी

‘बुक माई शो’ ने फर्जी टिकटों की बिक्री को लेकर कई संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसमें आरोप लगाया गया कि ये आरोपी बेहद अध‍िक कीमत पर नकली टिकट बेच रहे हैं। ईडी ने मनी लॉन्‍ड्र‍िंग एक्‍ट-2002 (PMLA) के तहत इसकी जांच शुरू की है और पांच राज्यों में 13 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर तलाशी ली। एजेंसी ने इस घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं।

एजेंसी ने छापेमारी के बाद दिया ये बयान

जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा, ‘देशभर के विभिन्न राज्यों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें ‘बुक माई शो’ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी शामिल है। इसमें कई संदिग्धों के खिलाफ कॉन्सर्ट में जाने वालों का शोषण करने का संदेह है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग इन प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट की अध‍िक मांग का फायदा उठाते हुए नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में लगे हुए हैं।’

फर्जी टिकटों की ब्रिकी के मनी ट्रेल पर ED की नजर

ईडी इस कार्रवाई से अवैध टिकट बिक्री की तह तक पहुंचना चाहती है। साथ ही इन घोटालों को सपोर्ट करने वाले मनी ट्रेल नेटवर्क का पता करने की जुगत में है। इस तरह के अपराध करने वालों के आय का पता लगाना जरूरी है। एजेंसी को अब तक की जांच से पता चला है कि कई लोगों ने नकली टिकट बेचने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।

धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान? जानें इसकी विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान? जानें इसकी विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

 धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा. परंपरागत रूप से दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है. इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है

हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.

 शुभ मुहूर्त – Dhanteras shopping muhurat

पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.

धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान?

शास्त्रों और पुराणों में धनतेरस पर दीपदान करने के पीछे कई कथाएं बताई जाती हैं. दीपदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि तुम हर दिन हजारों लोगों के प्राण लेकर आते हो, क्या कभी तुम्हें किसी पर दया नहीं आती. इसपर एक यमदूत कहा कि मृत्यु लोक में एक हेम नाम का राजकुमार था जिसके जन्म होने पर ज्योतिषियों ने बताया था कि जब भी बालक विवाह करेगा तो उसके चार दिन इसकी मौत हो जाएगी.

BREAKING NEWS : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट

BREAKING NEWS : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट

 BREAKING NEWS : केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए निम्नलिखित सदस्यों को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना है।

बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार

बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार

 Jharkhand Assembly Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए अपने प्रचारकों की घोषणा कर दी है, इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम विष्णुदेव साय, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 28 को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 28 को

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

निगम-मंडल कर्मचारियों को बोनस पर वित्त विभाग की आपत्ति...

निगम-मंडल कर्मचारियों को बोनस पर वित्त विभाग की आपत्ति...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निगम, मंडल और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को बोनस देने के मामले में राज्य के वित्त विभाग ने आपत्ति जताई है। इस संदर्भ में वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने सभी विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों को अपने कर्मचारियों को वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं राज्य शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार ही देनी चाहिए। अतिरिक्त बोनस या सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।


बोनस और अतिरिक्त सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश

वित्त सचिव ने आदेश में कहा कि कई निगम और स्वायत्तशासी संस्थाएं बिना शासन की अनुमति के अपने कर्मचारियों को बोनस जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। सचिव ने सभी प्रशासकीय विभागों से कहा कि अपने अधीन आने वाले निगम, मंडल, उपक्रम और स्वायत्तशासी संस्थाओं में बोनस देने जैसी गतिविधियों की समीक्षा करें। बिना अनुमति दी जा रही सुविधाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और समीक्षा परिणाम शीघ्र वित्त विभाग को भेजा जाए।

मुख्यमंत्री द्वारा बोनस की घोषणा पर विवाद
इस आदेश से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी बिजली कंपनी के कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी, जिसके बाद वित्त विभाग की आपत्ति सामने आई है।

विवाहिता के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

  मध्य प्रदेश :-  रीवा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच बदमाशों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया। आरोपियों ने पिकनिक मना रहे दंपत्ति को रास्ते में रोक लिया, पति को पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

पीड़िता ने मंगलवार को गुढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को युवा जोड़ा पिकनिक मनाने भैरव बाबा इलाके में गया था। आरोपियों ने देखा कि युवा जोड़ा सुनसान इलाके में अकेला है। गौरतलब है कि जोड़ा कॉलेज में पढ़ता है और हाल ही में उसकी शादी हुई है। बताया गया है कि पांचों आरोपी नशे की हालत में थे।

इसके बाद पांचों आरोपियों ने पति को बुरी तरह पीटा और उसे पेड़ से बांध दिया, जबकि पीड़िता चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान पति मदद के लिए पुकारता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाया। आरोपियों ने पति-पत्नी से कहा कि अगर उन्होंने पुलिस थाने जाने की कोशिश की तो वे वीडियो वायरल कर देंगे।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 7 प्रत्याशियों की घोषणा, जानिए किसे – कहा से मिला टिकट

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 7 प्रत्याशियों की घोषणा, जानिए किसे – कहा से मिला टिकट

  झारखंड :- कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है ।

5 लोगों की दर्दनाक मौत, टायर फटने के बाद संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे

5 लोगों की दर्दनाक मौत, टायर फटने के बाद संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे

 नई दिल्ली: राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।एसपी सिरोही अनिल कुमार ने बताया है कि कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला घायल हो गई है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सिरोही में सारनेश्वर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई।

हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


 

Guru Pushya Nakshatra 2024:बाजार में होगी धन वर्षा… पुष्य नक्षत्र आज, कर सकेंगे ये सारे काम

Guru Pushya Nakshatra 2024:बाजार में होगी धन वर्षा… पुष्य नक्षत्र आज, कर सकेंगे ये सारे काम

 दीपोत्सव से 7 दिन पहले गुरुवार यानि आज  गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। बाजार में धन वर्षा होगी।24 अक्टूबर को सुबह सवा छह बजे से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह सात बजकर 40 मिनट यह नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में कौन-सी वस्तु खरीदें

  • पुष्य नक्षत्र पर शनि के प्रभाव के कारण लोहा भी महत्वपूर्ण है।
  • चंद्र के प्रभाव के कारण चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।
  • इस नक्षत्र में भूमि, जमीन, घर, भवन, गाड़ी खरीदना शुभ होता है।

दुकान में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करने से धन आगमन होता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त

गुरु और पुष्य दोनों ही धन, समृद्धि, और ज्ञान के प्रतीक हैं। इसलिए, इन दोनों के संयोग से बनने वाला योग बहुत शुभ माना जाता है और इस योग के दौरान जितने भी कार्य किये जाते हैं, उनमें सफलता मिलने की संभावना होती है।

दीपावली की छुट्टी के बाद भी इतने दिनों तक रहेंगी बैंक की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

दीपावली की छुट्टी के बाद भी इतने दिनों तक रहेंगी बैंक की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

 दिवाली की धूम 30 और 31 अक्टूबर को मनेगी, लेकिन नवंबर में भी त्योहारों की लंबी फेहरिस्त रहेगी। इस दौरान गोवर्धन, भाई दूज, और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम है, तो यह जानना जरूरी है कि नवंबर 2024 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

बता दें नवंबर के महीने में गोवर्धन, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार आएंगे, जिनके चलते विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। खासकर छठ पर्व के दौरान क्षेत्रीय छुट्टियों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ये छुट्टियां हर राज्य में नहीं होंगी।

नवंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियां

  • 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) – दिवाली के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी।
  • 2 नवंबर 2024 (शनिवार) – दिवाली की अतिरिक्त छुट्टी।
  • 3 नवंबर 2024 (रविवार) – भाई दूज के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर 2024 (शनिवार) – दूसरा शनिवार, बैंक बंद।
  • 10 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।
  • 15 नवंबर 2024 (शुक्रवार) – गुरु नानक जयंती पर बैंकों की छुट्टी।
  • 17 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।
  • 23 नवंबर 2024 (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंक बंद।
  • 24 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

छठ पर्व पर बैंक बंद रहेंगे?

  • छठ पर्व के अवसर पर भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन यह छुट्टी सभी राज्यों में नहीं होगी।
  • 7 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड, और बिहार में छठ पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।