BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित

आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित

 दिल्ली :-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी.पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें

पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें

 नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. 16 किस्‍तों में केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है.

आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्‍कतों के चलते पीएम किसान कि किस्‍त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्‍त अटक सकती है.

साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

 नई दिल्ली : भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 
भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके

भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके

 पश्चिम बंगाल :-  दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस  को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे लोको पायलट समेत अब तक 5  लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 30  लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास  रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी लगे हुए हैं।

रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…

जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…

 नई दिल्ली: लोगों ने जामा मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की। इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जाएगी.

इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है. इस महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो कि रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद आता है.

बकरा ईद को वैश्विक स्तर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लाम में कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है. कुरान के अनुसार कहा जाता है कि एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही.

उन्होंने हजरत इब्राहिम को हुक्म दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को उन्हें कुर्बान कर दें. हजरत इब्राहिम को उनके बेटे हजरत ईस्माइल सबसे ज्यादा प्यारे थे. अल्लाह के हुक्म के बाद हजरत इब्राहिम ने ये बात अपने बेटे हजरत ईस्माइल को बताई.

बता दें, हजरत इब्राहिम को 80 साल की उम्र में औलाद नसीब हुई थी. जिसके बाद उनके लिए अपने बेटे की कुर्बानी देना बेहद मुश्किल काम था. लेकिन हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म और बेटे की मुहब्बत में से अल्लाह के हुक्म को चुनते हुए बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया.

हजरत इब्राहिम ने अल्लाह का नाम लेते हुए अपने बेटे के गले पर छुरी चला दी. लेकिन जब उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा कि उनका बेटा बगल में जिंदा खड़ा है और उसकी जगह बकरे जैसी शक्ल का जानवर कटा हुआ लेटा हुआ है. जिसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की शुरुआत हुई.

दुनिया भर में मुस्लिम लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन सबसे पहले सुबह नहाकर करके अल्लाह को नमाज अदा करें. उसके बाद साफ और पारंपरिक कपड़े पहनें.

फिर परिवार के बड़े लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाएं और कुर्बानी की सभी रस्में अदा करने के बाद अल्लाह के प्रति अपना आभार व्यक्त करें. फिर अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें. उसके बाद जरूरतमंदों को भोजन और नए कपड़े दें. बुजुर्ग लोग अपने छोटों को ईदी दें, जो इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मानी जाती है.

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर्व आज, इस तरह करें पूजा, होगा फायदा जानें विधि

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर्व आज, इस तरह करें पूजा, होगा फायदा जानें विधि

 Ganga Dussehra 2024: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। अपने पूर्वजों की आत्मा के उद्धार के लिए भागीरथ गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा पर हर साल गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को है

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून को रात 02 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी और दशमी तिथि का समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 34 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन पूजन का समय सुबह 7 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

गंगा दशहरा स्नान-दान मुहूर्त
इस साल गंगा दशहरा पर स्नान दान का समय रविवार, 16 जून को सुबह 04 बजकर 03 मिनट से लेकर 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा पर शुभ संयोग
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि गंगा दशहरा पर इस साल तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। गंगा दशहरा पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय के साथ ही रवि योग शुरू हो जाएगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में धरती पर उतरी थी। इस बार हस्त नक्षत्र 15 जून को सुबह 8 बजकर 14 मिनट से लेकर 16 जून को सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

गंगा दशहरा पूजन विधि
गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने का विधान है। यदि आप गंगा के तट पर नहीं में असमर्थ हैं तो आस-पास के तालाब या नदी में भी मां गंगा का नाम लेकर डुबकी लगाई जा सकती है। डुबकी लगाते समय ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें।

आप चाहें तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान-धर्म के कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन 10 चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन सामग्री में भी 10 चीजों का इस्तेमाल करें। 10 प्रकार के ही फल और फूल का इस्तेमाल करें।

 
नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा गृह विभाग...देखें क‍िसे म‍िला कौन सा महकमा

नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा गृह विभाग...देखें क‍िसे म‍िला कौन सा महकमा

 ओडिशा :- ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर शपथ ली. ओडिशा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मोहन चरण माझी और दो उपमुख्यमंत्री के तौर पर कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परीडा ने भी शपथ ली।

ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी कड़ी में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा ओडिशा के सीएम मोहन माझी की कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्रियों के तौर पर शपथ ली.

सीएम माझी ने लिए ये विभाग

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – गृह, लोक प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, जल संसाधन, योजना और समन्वय विभाग, (अन्य विभाग आवंटित नहीं)

उपमुख्यमंत्रियों को दिए गए ये विभाग

1) कनक वर्धन सिंह देव – कृषि एवं किसान सशक्तिकरण एवं ऊर्जा

2) प्रभाती परिडा – महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति एवं पर्यटन

किस कैबिनेट मंत्री को मिला कौन-सा विभाग

1) सुरेश पुजारी – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

2) रवि नारायण नायक – ग्राम विकास,  पंचायतराज एवं पेयजल

3) नित्यानंद गंड- स्कूल सार्वजनिक शिक्षा, अनुसूचित जाति और जनजाति विकास और पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अधिकारिता

4) कृष्णचंद्र पात्र – खाद्य आपूर्ति और शिविर कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

5) पृथ्वीराज हरिचंदन – कानून, पुत्र और अबकारी

6)डॉ.  मुकेश महालिंग – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी

7) विभु भूषण जेना – व्यापार और परिवहन, इस्पात और खनन

8)डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र – आवास और शहरी विकास, सामान्य शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र

9) गणेश राम सिंह खुंटिया – वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार राज्य बीमा

10) सूर्यवंशी सूरज – उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, ओरध्य भाषा साहित्य और संस्कृति

11) प्रदीप बलसामंत – सहकारिता, हस्तशिल्प, कपड़ा और हस्तशिल्प

12) गोकुलानंद मल्लिक – मत्स्य पालन और पशुधन विकास, सूक्ष्म और खाद्य और मध्यम उद्यम

13) संपद स्वाईं -उद्योग, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा

 
ईपीएफओ ने इस सुविधा पर लगाया फुलस्टॉप...अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा

ईपीएफओ ने इस सुविधा पर लगाया फुलस्टॉप...अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा

 नईदिल्ली। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी को ईपीएफओ की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। एक खास सुविधा को ईपीएफओ ने बंद करने का फैसला किया है। इस सुविधा को कोरोना काल के दौरान शुरू किया गया था। अब ये लाभ ईपीएफ सदस्यों को नहीं मिलेगा। ईपीएफओ ने 12 जून को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा कि कोविड-19 महामारी अब नहीं है। ऐसे में कोविड एडवांस की सुविधा बंद की जा रही है। इसे कोरोना महामारी के समय आर्थिक मदद देने के लिए शुरू किया गया था। अब इससे बंद करने का फैसला लिया गया है। ईपीएफओ ने इस सुविधा की शुरुआत कोरोना की पहली लहर के दौरान किया था। दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 को एडवांस रकम निकालने की अनुमति दी थी। तब ईपीएफ खाताधारक एंडवास के तौर पर कोविड-19 के कारण दो बार पैसा निकाल सकते थे।

किन चीजों के लिए पैसा निकाल सकते हैं

कर्मचारी पीएफ खाते से एडवांस के तौर पर होम लोन, बीमारी, नौकरी जाने पर, विवाह, एजुकेशन और प्राकृतिक आपदा पर पैसा निकाल सकते हैं।

संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी पूर्ण बजट, तैयारी शुरु

संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी पूर्ण बजट, तैयारी शुरु

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस सत्र के 9 अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार मॉनसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पूर्ण बजट भी पेश कर सकती है। वित्त मंत्रालय में बजट की तैयारी शुरु हो गई है।

 बता दें कि चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक अंतरिम बजट पेश किया था। अब खबर यह भी आ रही है वित्त मंत्रालय 17 जून तक विभिन्न मंत्रालयों के साथ बजट को लेकर बैठकें शुरू कर देगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 22 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ होगा।

बारूद फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौत...अफरा-तफरी का माहौल…!!

बारूद फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौत...अफरा-तफरी का माहौल…!!

 नागपुर। शहर के हिंगना थाना क्षेत्र के ग्राम धामना के चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बारूद बनाने का काम किया जाता है। जहां आज दोपहर फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से तीन की हालत गंभीर हैं। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है।

घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने बताया कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है और मामले की जांच जारी है।

राशनकार्ड धारकों के ल‍िए सबसे बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक म‍िलता रहेगा फ्री राशन

राशनकार्ड धारकों के ल‍िए सबसे बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक म‍िलता रहेगा फ्री राशन

13 मई 2024 Aadhaar-Ration Card Link:- अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार से म‍िलने वाली मुफ्त राशन योजना या सस्‍ती दर वाले राशन का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है. सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने (Aadhaar-Ration Card Link) की आख‍िरी तारीख को एक बार फ‍िर से बढ़ा द‍िया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्‍सटेंशन द‍िया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने की अंत‍िम तारीख 30 जून थी. ज‍िसे अब बढ़ाकर 30 स‍ितंबर कर द‍िया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी क‍िया गया है.

 आधार और राशनकार्ड को लिंक कराना जरूरी?

आपको बता दें जब से सरकार की तरफ से ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ का ऐलान किया है तब से राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक कराना अन‍िवार्य कर द‍िया गया है. सरकार को खबर म‍िली है क‍ि लोग एक से ज्‍यादा राशन कार्ड रखकर अलग-अलग जगह से इस पर मुफ्त राशन का फायदा ले रहे हैं. ऐसे में इस पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर जोर द‍िया जा रहा है.

इसके अलावा कई मृत लोगो के राशन कार्ड पर भी राशन का फायदा ल‍िया जा रहा है. सब चीजों पर रोक लगाने के ल‍िए सरकार ने इसे आधार से ल‍िंक कराना जरूरी कर द‍िया गया है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के माध्‍यम से सस्ते में अनाज और कैरोसिन ऑयल देती है. ज‍िन लाभार्थ‍ियों के पास एक से ज्‍यादा राशन कार्ड हैं वो ज्‍यादा राशन ले लेते हैं और जरूरतमंद इससे वंच‍ित रह जाते हैं.

पहले भी कई बार बढ़ी है अंत‍िम त‍िथ‍ि

 आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करके सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोश‍िश की जा रही है. बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की तारीख को सरकार की तरफ से इससे पहले भी कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. अब इसे फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. आधार और राशन कार्ड लिंक होने से सरकार के लिए यह सुन‍िश्‍च‍ित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान्‍न मिल रहा है या नहीं.

जून के बाद बंद नहीं होगा राशन म‍िलना

सरकार की तरफ से पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 30 जून 2024 तय की गई थी. मीड‍िया र‍िपोर्ट में कहा जा रहा था क‍ि तय त‍िथ‍ि त‍क आधार और राशन कार्ड ल‍िंक नहीं कराने पर 1 जुलाई से सस्‍ते राशन और मुफ्त राशन का फायदा लाभार्थ‍ियों को नहीं म‍िलेगा. लेक‍िन अब जब सरकार की तरफ से अंत‍िम त‍िथ‍ि को तीन महीने यानी 30 स‍ितंबर तक बढ़ा द‍िया गया है तो पात्र लाभार्थ‍ियों को राशन का फायदा भी म‍िलता रहेगा.

मुफ्त राशन योजना क्‍या है?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना (PMGKY) को भारत सरकार की तरफ से कोव‍िड-19 महामारी के दौरान शुरू क‍िया गया था. यह सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना है. इस योजना का मकसद गरीब और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराकर खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है. इसके तहत पात्र परिवारों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया जाता है. इस योजना को साल 2023 में 31 द‍िसंबर 2028 तक बढ़ा द‍िया गया है. ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशनकार्ड धारक हैं वे योजना के लिए पात्र हैं. विशेष रूप से कमजोर वर्गों, जैसे कि अंत्योदय, विधवा, विकलांग, और वर‍िष्‍ठ नागरिकों को शामिल किया गया है.

क्या दोबारा होंगे एग्जाम? NEET गड़बड़ी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

क्या दोबारा होंगे एग्जाम? NEET गड़बड़ी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET 2024 :- के रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्र काफी नाराज चल रहे हैं। अब NEET एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। नीट एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है कि नीट यूजी 2024 रिजल्ट को वापस लिया जाए और दोबारा एग्जाम लिया जाए।

रिजल्ट आने के बाद से ही कई दिनों से छात्र देश के कोनों-कोनों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा की मांग की गई है। वहीं, परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की जांच की मांग की गई है। आगे कहा गया कि एनटीए ने मनमानी ग्रेस मार्क दिया है और ये सब पूर्वाग्रह से ग्रसित है। साथ ही एजेंसी पर आरोप लगाया कि कुछ स्टूडेंट को बैकडोर एंट्री देने के लिए किया है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताते हुए कहा कि यह तथ्य सामने आया है कि एक सेंटर विशेष पर एग्जाम दे रहे 67 स्टूडेंट्स को फुल मार्क्स 720 तक दिए गए हैं।

नीट काउंसलिंग पर रोक की भी मांग

ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के रहने वाले अब्दुल्लाह मोहम्मद फैज और शैंक रोशन मोहिद्दीन ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों के हितों की खातिर यह याचिका दायर की गई है और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में जब तक जांच होती है तब तक नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए। जानकारी दे दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही दो याचिका पेंडिंग है और पेपर लीक के ग्राउंड पर एग्जाम कैंसिल कराने की गुहार लगाई जा चुकी है। गौरतलब है कि कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस भी जारी किया था

नई सरकार बनने के बाद संसद सत्र की शुरुआत 24 जून से, इस दिन होगा स्पीकर का चुनाव

नई सरकार बनने के बाद संसद सत्र की शुरुआत 24 जून से, इस दिन होगा स्पीकर का चुनाव

 दिल्ली :- 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जिसमें नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इस सत्र के पहले तीन दिन में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे तथा सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी. रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से तीन जुलाई 2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है.”

राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से होगा शुरू

उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और तीन जुलाई को संपन्न होगा. समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है.

ओडिशा और आंध्र के नए CM का शपथ ग्रहण आज, PM नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

ओडिशा और आंध्र के नए CM का शपथ ग्रहण आज, PM नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

 ओडिशा:- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे. नायडू का विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर शपथ लेने का कार्यक्रम है. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे

शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं.नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश भी शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं

शपथ से पहले क्या बोले नायडू?

चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को NDA विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.

शपथग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल

  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा
  • नितिन गडकरी
  • राजमोहन नायडू
  • जीतन राम मांझी
  • जी किशन रेड्डी
  • चिराग पासवान
  • जयंत चौधरी
  • एकनाथ शिंदे
  • मोहन यादव
अब साल में दो बार दाखिला लेने का मिलेगा मौका, UGC ने दी मंजूरी..

अब साल में दो बार दाखिला लेने का मिलेगा मौका, UGC ने दी मंजूरी..

 नई दिल्ली। विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर भारतीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान भी अब साल में दो बार दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसी साल से विश्वविद्यालयों को इस पर अमल की मंजूरी दी है।

मौजूदा समय में विश्वविद्यालयों सहित दूसरे सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के नियमित पाठ्यक्रमों में साल में एक बार यानी जुलाई-अगस्त के बीच ही दाखिला मिलता है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में दो बार दाखिले को लेकर यह मंजूरी ऐसे समय दी है, जब इन उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालयों सहित दूसरे किसी भी उच्च शिक्षण संस्थानों में यह व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से यानी 2024-25 से ही शुरू हो जाएगी। लेकिन यह किसी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। संस्थान छात्रों की मांग के आधार पर इसकी शुरुआत कर सकेंगे। इस दौरान दोनों सत्र में छात्रों को नियमित कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। खत्म होगी ये दिक्कतें

इससे पूर्व भी यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति दी थी, लेकिन यह सिर्फ आनलाइन या फिर दूरस्थ शिक्षा के लिए था। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार के मुताबिक इससे उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के दाखिले की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र जुलाई-अगस्त में दाखिला लेने से चूक जाता था, जो उसे पूरे साल भर तक का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने इसे लेकर एक आकंड़ा भी जारी किया और बताया कि 2022 में आनलाइन कोर्स में साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति के बाद जुलाई सत्र में जहां 19.73 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था, वहीं जनवरी सत्र में भी 4.28 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में छात्र बीमारी, रिजल्ट देरी से आने आदि कारणों से दाखिला लेने से वंचित रह जाते है। रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी करें प्रदर्शित

यूजीसी ने इस बीच विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वह रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी अनिवार्य रूप से अपने पोर्टल पर प्रदर्शित करें। यूजीसी का कहना है कि इससे छात्रों को संस्थान से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और वह किसी धोखे में नहीं आएंगे। यूजीसी ने संस्थानों को यह निर्देश ऐसे समय दिया है, जब उनमें दाखिले का प्रक्रिया चल रही है।

बड़ा हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर पलटा बालू से भरा ट्रक, 8 की मौत..

बड़ा हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर पलटा बालू से भरा ट्रक, 8 की मौत..

 उत्तर प्रदेश :- के हरदोई जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. मल्लावां थाना क्षेत्र इलाके में घर के बाहर सो रहे परिवार पर बालू से भरा ट्रक पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हुई है. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने JCB और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला.

मल्लावां थाना क्षेत्र के कटरा विल्हौर मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे उस परिवार को क्या पता था कि यह रात उनकी आखिरी रात होगी. वह खुशी-खुशी एक साथ खाना खाए और फिर घर के बाहर सो गए. तभी अचानक देर रात ओवरलोड बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे परिवार के ऊपर पलट गया.

जिससे एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू शुरू किया.

वहीं जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को बाहर निकाला गया. घटना में सिर्फ एक मासूम बच्ची बच पाई, जो घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

घटना की सूचना जिसने भी सुनी वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को निकलवा कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं

 
क्या आप भी उठा रहे है सरकार की फ्री राशन सुविधा का लाभ ! तो जल्द करें यह काम, वरना नहीं मिलेगा फायदा

क्या आप भी उठा रहे है सरकार की फ्री राशन सुविधा का लाभ ! तो जल्द करें यह काम, वरना नहीं मिलेगा फायदा

  Ration Card : क्या आप भी सरकार की फ्री राशन की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं? अगर हां, तो आपको पता होगा कि इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है। बिना राशन कार्ड कोई भी राशन डीलर आपको मुफ्त में अनाज, चीनी या अन्य तरह का सामान नहीं देगा। ये ही नहीं राशन कार्ड धारकों के लिए कार्ड के साथ उसकी ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। इसके बिना क्या आपको मुफ्त राशन मिलेगा या नहीं? राशन कार्ड की ई-केवाईसी आप कहां से करा सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ई-केवाईसी के बिना राशन मिल सकता है या नहीं?

राशन कार्ड के जरिए अगर आप भी मुफ्त राशन लेने की सुविधा उठाते हैं लेकिन आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं की है तो जल्दी ये काम करा लें। नियम के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन जरूरी है। राशन कार्ड पर जिस-जिस सदस्य का नाम है उसकी ई-केवाईसी होना जरूरी है। अगर किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

कैसे कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी?

राशन कार्ड की ई-केवाईसी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है और ना ही कहीं किसी को भुगतान करने की जरूरत है। आप बिल्कुल फ्री में ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको उस राशन की दुकान जाना होगा जहां से आप राशन लेते हैं। यहां से आप ई-केवाईसी करा सकेंगे। POS मशीन से फिंगरप्रिंट लेकर दुकानदार ई-केवाईसी अपडेट कर देगा।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट

अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपको 30 जून 2024 से पहले ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। दरअसल, विभाग की ओर से सभी राशन डीलरों के लिए 30 जून ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट तय की गई है। ऐसे में डील्स के पास राशन वितरण करते समय सिर्फ 30 जून तक का समय है जब वो ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप 30 तारीख से पहले अपने राशन कार्ड के जरिए मिलने वाले फायदे को उठाने के लिए ई-केवाईसी करा लें।

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए CM , BJP विधायक दल ने 2 डिप्टी सीएम के नाम पर भी लगाई मुहर

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए CM , BJP विधायक दल ने 2 डिप्टी सीएम के नाम पर भी लगाई मुहर

 ओडिशा :- ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा को ओडिशा के नए सीएम के रूप में चुना गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है।

दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान
भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणकवर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती पारीदा के रूप में राज्य को एक महिला मुख्यमंत्री भी नमिली है।

क्या रहा था विधानसभा चुनाव का परिणाम?
हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

लड़की के इनरवियर उतारना या निर्वस्त्र होना, रेप की कोशिश नहीं है : हाईकोर्ट

लड़की के इनरवियर उतारना या निर्वस्त्र होना, रेप की कोशिश नहीं है : हाईकोर्ट

 राजस्थान : राजस्थान हाईकोर्ट ने 33 साल पुराने एक केस में बड़ा फैसला सुनाया है, हाईकोर्ट ने कहा कि लड़की के सभी कपड़े उतार देना, उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर देना। खुद को भी पूरी तरह निर्वस्त्र कर देना, दुष्कर्म करने का प्रयास नहीं है। इसलिए आरोपी को राहत दी जाती है। हाईकोर्ट ने 1991 में दर्ज किए गए यौन शोषण के केस का निपटारा किया।जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने कहा कि लड़की के इनरवियर उतारना और खुद के भी कपड़े उतारकर बिल्कुल नंगा हो जाना दुष्कर्म करने का प्रयास करना नहीं माना जाएगा। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और धारा 511 के तहत कोई अपराध भी नहीं है, बल्कि इसे धारा 354 के तहत महिला का शील भंग करने के लिए उस पर हमला करने का अपराध होगा।

जस्टिस अनूप कुमार ढांड की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए सिट्टू बनाम राजस्थान स्टेट केस का हवाला दिया। उस केस में जबरन कपड़े उतारकर लड़की को निर्वस्त्र किया गया। विरोध करने के बावजूद आरोपी ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस कृत्य को दुष्कर्म करने का प्रयास करने का अपराध माना गया।

इस केस में आरोपी ने महिला की साड़ी उतार दी थी, लेकिन वह शोर मचाने पर जुटी भीड़ को देखकर भागा गया था। इस मामले को दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला नहीं माना गया। बल्कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत शील भंग करने को हमला करने का प्रयास माना गया। राजस्थान वाले केस में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं।

पूरी हो चुकी साढ़े 3 साल की सजा
यह मामला साल 9 मार्च 1991 का है। आरोपी सुवालाल ने 25 साल की उम्र में 6 साल की बच्ची के सारे कपड़े उतार दिए थे। अपने भी सारे कपड़े उतार दिए थे। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। टोंक की अदालत ने सुवालाल को दुष्कर्म का प्रयास करने का दोषी ठहराया। जिसके बाद वह ढाई महीने जेल में रहा।

निचली अदालत ने सुवालाल को 3 साल 6 महीने की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन अब 33 साल कानूनी लड़ाई के बाद सुवालाल को दोष मुक्ति मिली है।

परीक्षा की पवित्रता प्रभावित… नीट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें काउंसिलिंग पर क्‍या कहा?

परीक्षा की पवित्रता प्रभावित… नीट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें काउंसिलिंग पर क्‍या कहा?

 दिल्ली :- नीट यूजी 2024 को लेकर बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि अदालत ने माना कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है. इस मामले में शीर्ष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, हमें इस पर एनटीए से जवाब चाहिए.

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस याचिका को दूसरी याचिकाओं के साथ जोड़ दिया. मामले पर अगली सुनवाई अब आठ जुलाई को होगी। बता दे नीट परीक्षा (NEET 2024) परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी।  याचिका में 1 हजार 563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है. नीट परीक्षा में एक साथ 67 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. इस परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

कोई पेपर नहीं हुआ लीक: एनटीए

इससे पहले एनटीए के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था,”हमारी समिति की बैठक हुई और उन्होंने केंद्रों और सीसीटीवी के सभी विवरणों का अध्ययन किया।उन्होंने आगे कहा कि एनटीए को पता चला कि कुछ केंद्रों पर समय बर्बाद हुआ और छात्रों को इसके लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। छात्रों की शिकायतों पर समिति विचार करेगी। वहीं, गड़बड़ियों का समाधान निकाला जाएगा।”

याचिकाकर्ता ने क्या दी दलील?

छात्रों की सहायता और फायदे के लिए काम करने वाले एक संगठन के दो सदस्यों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि नीट के पेपर लीक की खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है क्योंकि कई मेधावी छात्रों ने भविष्य में डॉक्टर बनने का अवसर खो दिया है।याचिका में आगे कहा गया है,”याचिकाकर्ता केवल पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से वर्तमान याचिका दायर कर रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से अपना पूरा समय, गाढ़ी कमाई और ऊर्जा नीट, 2024 की तैयारी में लगाई थी, लेकिन उन्हें समान अवसर नहीं दिया गया।”याचिका के मुताबिक, कुछ छात्रों ने 718 और 719 अंक हासिल किए हैं, जो सांख्यिकीय रूप से संभव नहीं है। परीक्षा का पूरा संचालन विवेकहीन एवं मनमाने तरीके और छात्रों को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया।