BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम...पूरे प्रदेश में इतने चेक पोस्ट किए जाएंगे बंद, जानें वजह

मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम...पूरे प्रदेश में इतने चेक पोस्ट किए जाएंगे बंद, जानें वजह

 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने क कदम उठाया गया है।मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शिकायतों को दूर कर साफ सुथरे ढंग से परिवहन विभाग के मूल कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के प्रबंध किए गए हैं।


 

 
 

 

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जी के निर्देश

• प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं।

• अन्य राज्यों से लगे जिलों में मोबाइल उड़न दस्ते कार्य करेंगे। कुल 45 चेक पॉइंट रहेंगे।

तीसरी बार PM बनने के बाद मोदी आज पहली बार करेंगे ‘मन की बात’

तीसरी बार PM बनने के बाद मोदी आज पहली बार करेंगे ‘मन की बात’

 देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज यानी 30 जून को पीएम मोदी मन की बात(mann ki baat ) करेंगे, कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा. मन की बात कार्यक्रम दो रूप में खास है, पहली, लोकसभा चुनाव जीतने और तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी (PM MODI )पहली बार मन की बात करेंगे.

भारत (INDIA)ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और वर्ल्ड कप अपने नाम किया, भारत की इस भव्य जीत के बाद आज पीएम मोदी मन की बात सामने रखेंगे.कार्यक्रम में पीएम सरकार के एजेंडे पर बात कर सकते हैं. इस कार्यक्रम को बीजेपी के नेता अलग-अलग जगहों पर सुनेंगे. पीएम मोदी की मन की बात की पार्टी ने सूचना जारी की और बताया कि सुबह 11 बजे पीएम मोदी “मन की बात” कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. बीजेपी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे.

कौन कहां सुनेगा मन की बात

पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में मन की बात सुनेंगे. वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ग्रेटर कैलाश में, राधा मोहन दास अग्रवाल कोटला के आर्य समाज मंदिर में मन की बात सुनेंगी, राधा मोहन सिंह बीके दत्त कालोनी में, पवन राणा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में मौजूद मालवीय भवन में मन की बात सुनेंगे.

राउस एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

राउस एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

 नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी। सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा था कि केजरीवाल पूछताछ के दौरान जानबूझ टालमटोल कर रहे थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में हिरासत में लेकर आगे पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

 
सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए क्योंकि वह एक प्रमुख राजनेता हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के साथ बहुत प्रभावशाली हैं। सीबीआई ने कहा कि अगर उन्हें न्यायिक हिरसत में नहीं भेजा गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और पूछताछ के दौरान उनके सामने आए सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई तक केजरीवाल को सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
 
कोर्ट में केजरीवाल को परिवार से मिलने की अनुमति
उधर सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने केजरीवाल के वकील की दलीलों का विरोध किया। जज ने कहा, मैं चाहूंगी कि जांच अधिकारी कृपया केस डायरी के प्रासंगिक पन्नों को चिह्नित करें, क्योंकि वे विचारणीय नहीं हैं। उधर केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से पूछा कि क्या केजरीवाल का परिवार कोर्ट में मौजूद रहने के दौरान उनसे 10 मिनट के लिए मिल सकता है? न्यायाधीश ने परिवार के सदस्यों को अदालत में केजरीवाल से मिलने की अनुमति दे दी और अन्य लोगों को कुछ समय के लिए वहां से चले जाने को कहा।
BREAKING : CBI की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा जेल

BREAKING : CBI की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा जेल

 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंची। सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा। दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

26 जून को सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सीएम केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

लोग कोरोना से मर रहे थे, ये घोटाले की साजिश रच रहे थे : सीबीआई
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली में जब कोरोना महामारी अपनी चरम पर थी और लोग मर रहे थे, तब साउध लॉबी के सदस्य शराब नीति तैयार करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ही बुलाया गया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज अमिताभ रावत की अदालत में केजरीवाल की रिमांड की मांग पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि दिल्ली में मौतें हो रही थीं। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की और अभिषेक बोइनपल्ली को दी। विजय नायर के माध्यम से रिपोर्ट मनीष सिसोदिया के पास भेजी गई। इस पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने दंडवत होकर नाक रगड़ी, राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा ये...

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने दंडवत होकर नाक रगड़ी, राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा ये...

 बरसाना। उत्तरप्रदेश के बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर में शुक्रवार को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे और दिए गए विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली। बताया जाता है कि साधु-संतों के भारी विरोध के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने पहले सिर झुकाया फिर दंडवत होकर नाक रगड़ी। कथावाचक ने राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा, उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। राधा रानी के भक्त उन्हें माफ करें। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि वह अपनी हर कथा में यह कहेंगे कि उन्होंने राधा रानी के बारे में गलत शब्द कहे, जिसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। इस दौरान मंदिर और परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

 
 बता दें कि कुछ दिन पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयानबाजी कर दी थी, इसके बाद श्रद्धालुओं में जबरदस्त विरोध बढ़ गया था। बीते सोमवार को लेकर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास की ओर से गहवरवन के रास मंडप में महापंचायत भी की गई थी। इस पंचायत में साधु, संत और ब्रजवासियों ने मिश्रा को ब्रज में नहीं घुसने देने का ऐलान किया था। साथ ही कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की आह्वान भी किया था। मुकदमा न लिखे जाने पर साधु संतों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। 
हर-हर महादेव….आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा,पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

हर-हर महादेव….आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा,पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

 श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा (amarnath yatra)आज (29 जून) से शुरू हो गई है। इसके लिए 28 जून को पहला जत्था रवाना हो गया था। श्रद्धालु हर-हर महादेव( har har mahadev ) के जयघोष के साथ यात्रा पर निकल गए हैं। अमरनाथ यात्रा को स्वर्ग का द्वार कहा जाता है।आप देश के किसी भी कोने में हैं, अब आसानी से अमरनाथ की यात्रा पर जा सकते हैं। बस, ट्रेन या फ्लाइट तीनों मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। ट्रेन या बस से आप कहीं से भी आ रहे हैं तो आपको कटरा तक आना होगा, वहीं फ्लाइट से आ रहे हैं तो आपको श्रीनगर आना होगा. इसके बाद जम्मू (कटरा) से आपको पहलगाम या बालटाल (कश्मीर) जाना होगा। ठीक उसी तरह श्रीनगर से पहलगाम या बालटाल जाना होगा। पहलगाम मार्ग बालटाल से थोड़ा लंबा है। बालटाल मार्ग के लिए यात्रा आधार शिविर गांदरबल जिले में सोनमर्ग के पास बालटाल स्थित है। श्रीनगर से बालटाल लगभग 95 किमी दूर है।

तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया(registration)
इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है. पवित्र गुफा तक पहुंचने के दोनों मार्गों पर 125 सामुदायिक लंगर स्थापित किए गए हैं और 6,000 से अधिक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया , ‘‘28 जून से 19 अगस्त तक विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे तथा लोगों की असुविधा को कम करने के लिए नियमित रूप से परामर्श जारी किया जाएगा.

पहलगाम से पवित्र गुफा कैसे पहुंचे

पहलगाम मार्ग के लिए यात्रा आधार शिविर अनंतनाग जिले में नुनवान (पहलगाम के पास) स्थित है। श्रीनगर से नुनवान लगभग 90 किमी दूर है। बालटाल मार्ग पर यात्रा एक्सेस कंट्रोल गेट डोमेल में स्थित है, जो बालटाल से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर है। पहलगाम मार्ग पर यात्रा एक्सेस कंट्रोल गेट चंदनवाड़ी में स्थित है, जो नुनवान से लगभग 12 किमी की दूरी पर है।

क्यों यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति अमरनाथ गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा को करने से 23 तीर्थों का पुण्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में जिक्र किया गया है कि काशी में लिंग दर्शन और पूजन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मिलता है। यह भी मान्यता है कि यात्रा को करने से जातक को सभी रोगों और पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए कठिन रास्तों के बाद शिव भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं।

पवित्र गुफा श्री अमरनाथ नाथ

पवित्र गुफा के रास्ते में अमरावती और पंजतरणी नदियों का संगम आता है। कुछ तीर्थयात्री दर्शन के लिए जाने से पहले अमरावती में पवित्र गुफा के पास स्नान करते हैं। यहां दो छोटे-छोटे शिवलिंग हैं एक मां पार्वती का और दूसरा श्री गणेश का। पवित्र गुफा में शिव लिंग के दर्शन करने के बाद व्यक्ति उसी दिन समय से पहले पंजतरणी लौट सकता है।

संसद में नीट मामले को लेकर हंगामा, सदन की कार्रवाई 1 जुलाई तक स्थगित

संसद में नीट मामले को लेकर हंगामा, सदन की कार्रवाई 1 जुलाई तक स्थगित

 नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। विपक्ष सदन में नीट जैसे मुद्दों को उठा रहा है। आज भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ

जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में नीट पर चर्चा होनी चाहिए। छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। उनके मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। हम शांति से इस पर बहस करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कहा कि कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हम NEET के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप इन मुद्दों को उठा सकते हैं। हालांकि, विपक्ष इस मांग पर अड़ा रहा कि सदन में पहले नीट पर चर्चा होनी चाहिए। मामला शांत न होता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ NEET का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट-यूजी’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण सदन की बैठक शुक्रवार को एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Jio के बाद अब Airtel के ग्राहकों को झटका, कंपनी ने ने बढ़ाई कीमतें, महंगे हुए प्लान्स, पढ़े ये पूरी खबर…

Jio के बाद अब Airtel के ग्राहकों को झटका, कंपनी ने ने बढ़ाई कीमतें, महंगे हुए प्लान्स, पढ़े ये पूरी खबर…

  नई दिल्ली: रिलायंस जियो द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद, भारती एयरटेल ने भी 3 जुलाई से मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिया है। एक एक्सचेंज फाइलिंग में, एयरटेल ने कहा कि उसका कहना है कि भारत में टेलीकॉम कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से स्वस्थ बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए प्रति उपयोगकर्ता मोबाइल औसत राजस्व (ARPU) ₹300 से ऊपर होना चाहिए। बता दें कि इसका असर एयरटेल के 37 करोड़ यूजर्स पर पड़ेगा।

एक दिन पहले 27 जून को Reliance Jio ने भी दरों में 13% – 25% तक की बढ़ोतरी का एलान किया था। Jio ने पिछले ढाई साल में पहली बार दरों में बढ़ोतरी की है। अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए Bharti Airtel ने ₹179 के प्लान का भाव अब ₹199 हो गया है। ₹455 वाला प्लान अब ₹599 और ₹1799 वाला ₹1999 हो गया है। भारतीय एयरटेल ने खुद इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि ARPU का यह स्तर नेटवर्क प्रौद्योगिकी और स्पेक्ट्रम में आवश्यक पर्याप्त निवेश को सक्षम करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा। इस आलोक में, हम टैरिफ की मरम्मत के लिए उद्योग में घोषणाओं का स्वागत करते हैं। जैसा कि नीचे बताया गया है, एयरटेल 3 जुलाई, 2024 से अपने मोबाइल टैरिफ को भी संशोधित करेगा।

नेशनल हाईवे पर बिछ गई लाशें, भयानक हादसे के बाद 13 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

नेशनल हाईवे पर बिछ गई लाशें, भयानक हादसे के बाद 13 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

 बेंगलुरु: कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक के एम्मीहट्टी गांव के थे। वे बेलगावी जिले में मंदिरों के दर्शन करके लौट रहे थे।

टक्कर के कारण शव मिनी बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए और दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान, अब 70 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज

राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान, अब 70 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज

 नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुजुर्गों के हित में बड़ा फैसला लिया है, अब 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का ऐलान किया है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने अपने अभिभाषण में इस संबंध में जानकारी दी। पहले आयुष्मान भारत योजना का लाभ सिर्फ गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिया जाता था। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही 25 हजार नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, केंद्र सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्स स्वास्थ्य लाभ दे रही है। अब सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए सभी 70 साल से ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया है। चाहे वे किसी भी वर्ग से हों। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य भारत अभियान गरीब लोगों के लिए संजीवनी बनकर आया है। गरीबों की गरिमा से लेकर उनकी सेहत को राष्ट्रीय महत्व का विषय बनाया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज 12 करोड़ से अधिक परिवार आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं, सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। ये प्रयास बताते हैं कि देश आज महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। सच्चे अर्थों में उनके मार्ग का अनुसरण हो रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया को चुनौतियां देने के बजाय समाधान के लिए जाना जाता है।

भारत ने दुनिया में कई समस्याओं को लेकर विश्व बंधु के तौर पर काम किया है। चाहे जलवायु परिवर्तन हो या खाद्य सुरक्षा। कृषि और पोषण को लेकर काफी अच्छे प्रयास भारत ने किए हैं। आज दुनियाभर में भारत के मोटे अनाज की पहुंच है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहल पर ही दुनिया ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाया है। आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ रही है। पूरी दुनिया ने हमारे साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है।

IAS TRANSFER :MP में देर रात IAS अफसरों के तबादले...देखें लिस्ट..!!

IAS TRANSFER :MP में देर रात IAS अफसरों के तबादले...देखें लिस्ट..!!

 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर रात 14 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें दो अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है। कंसोटिया अब महानिदेशक प्रशासन अकादमी और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान होंगे।

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार महानिदेशक प्रशासन अकादमी के साथ मंत्रालय में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे। वहीं, लगभग साढ़े पांच वर्ष से स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहीं प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ आनंद विभाग का अतिरिक्त विभाग दिया है। वे पूर्व की तरह विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।आयुक्त सह संचालक कृषि एम सेल्वेंद्रन को अब विभाग का सचिव भी बनाया गया है। सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार डॉ. संजय गोयल स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव होंगे। वहीं, पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज एम आर को सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का जिम्मा दिया है।

 

संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा,विपक्ष उठाएगा नीट का मुद्दा

संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा,विपक्ष उठाएगा नीट का मुद्दा

 दिल्ली :-  कसभा के विशेष सत्र में आज यानी शुक्रवार से संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. लोकसभा में बीजेपी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर प्रस्ताव रखेंगे और सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखेंगे. वहीं, दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखेंगी.

परंपरा और संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के लिए अलग-अलग प्रस्तावों को अपनाया जाता है. दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से तीखे हमले हो सकते हैं.

विपक्ष उठाएगा नीट पेपर लीक का फैसला

दूसरी ओर से इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों के सदस्य राज्यसभा में 267 के तहत और लोकसभा में कार्यास्थगन के नोटिस देकर नीट के मामले पर चर्चा और सरकार से जवाब की मांग करेंगे. सूत्रों ने यह भी बताया कि विपक्षी दल संसद में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर शुरू हो रही चर्चा में भी भाग लेंगे.

‘सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बीजेपी एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं और नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं.

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मारा तो इस हालत में मिलीं थाई युवतियां, पढ़ें पूरी खबर

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मारा तो इस हालत में मिलीं थाई युवतियां, पढ़ें पूरी खबर

 ठाणे : हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां थाई महिलाओं से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने थाई महिलाओं को फर्जी आधार और पैन कार्ड दिलवाने में मदद करने वाले एक आदमी को भी गिरफ्तार किया है। ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी शिवराज पाटिल ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी दी।

मुंबई से सटे ठाणे क्राइम ब्रांच और ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर थाईलैंड से तीन महिलाओं समेत दो एजेंट को गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बागदी अब्दुल्ला मुगेद साद (42) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने एक होटल में छापा मारा. वहां से 44 वर्षीय थाई महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने वहां से तीन थाई महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अब्दुल्ला साद ने चारों महिलाओं को फर्जी आधार और पैन कार्ड दिलवाने में मदद की थी. इसके बाद उसको धर दबोचा गया है।

अब्दुल्ला मुगेद साद और चारों थाई महिलाएं अपने पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहे थे। उन सभी के खिलाफ पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बेरहम मां ने 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, शव को देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आया, पढ़ें पूरी खबर

बेरहम मां ने 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, शव को देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आया, पढ़ें पूरी खबर

  औरैया। बिहार के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक बेरहम मां ने अपने ही हाथों 3 मासूम बेटों की हत्या कर दी। महिला ने दो बच्चों को नदी में तब तक डूबोए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, जबकि डेढ़ साल के एक बच्चे को उठाकर सीधे नदी में फेंक दिया। वहीं चौथा बेटा, जो कि करीब 8 साल का है, उसकी जान बच गई है। उसने ही रोते-रोते मां की क्रूरता के बारे में पुलिस को बताया है। पुलिस ने मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना अटा बरौआ गांव की है। यहां की रहने वाली प्रियंका अपने चार बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली थी। प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची। यहां उसने अपने 4 और 5 साल के दो बेटों को किसी तरह का नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी। बच्चे छटपटाते रहे लेकिन मां की पकड़ कम नहीं हुई, न ही उसका दिल पसीजा। साथ मौजूद दो अन्य बच्चे मां का यह रूप देखकर सहम गए। इस बीच पास ही मौजूद गांव वालों की नजर उन पर पड़ी। वे बच्चों को बचाने के लिए दौड़े, तब तक दोनों मासूमों को मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक प्रियंका अपने बाकी दो बच्चों को भी मार डालना चाहती थी, इसलिए गांव वालों को आता देख सबसे छोटे डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर नदी में फेंक दिया। बच्चा सबकी आंखों के सामने ही लहरों में समा गया। इसके बाद क्रूर मां ने 8 साल के आखिरी बचे बेटे को निशाना बनाया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भागा। तब तक कई लोग वहां पहुंच चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी औरैया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी किनारे पड़े बच्चों के शवों को देखा तो दहल गई।

 घाट पर बच्चों के शव जिसने भी देखे रो पड़ा
मां के हाथों ही तीन बच्चों की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैली। पुलिस के साथ आसपास के काफी लोग भी घाट पर मौजूद थे। नदी के किनारे दो बच्चों के शव पड़े थे, शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों मासूमों को देखकर यही लगता था कि जैसा अभी उठ बैठेंगे. बच्चों के शव देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। लोग बच्चों के बेजान शरीर को देखते और रो पड़ते। पुलिस भी मां की क्रूरता देखकर विचलित हो गई। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला को हिरासत में ले लिया है। गायब बच्चे के बारे में पूछताछ में आरोपी प्रियंका ने बताया कि एक बच्चे को नदी में फेंक दिया था, उसका शव भी बरामद हो गया है।

लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला...एनडीए ने ध्वनिमत से जीता चुनाव

लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला...एनडीए ने ध्वनिमत से जीता चुनाव

  नई दिल्ली : एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उनके नाम का प्रस्ताव इस पद के लिए रखा। एनडीए में शामिल सभी घटक दलों ने उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद ध्वनिमत से उन्हें इस पद के लिए चुन लिया गया है। विपक्ष की ओर से शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ आसन तक पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि फिर एक बार लोकसभा के स्पीकर बने हैं। उन्होंने कहा, “यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं।आपको मेरी और इस पूरे सदन की तरफ से बहुत शुभकामनाएं। अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है। हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।

दिल्ली शराब घोटाले में दोहरा झटका, CBI ने भरी अदालत में अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाले में दोहरा झटका, CBI ने भरी अदालत में अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है. इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी. इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी. फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट और आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए ये तैनाती की गई है.

CBI आज (बुधवार) सुबह तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष केजरीवाल को पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की. केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने इसका विरोध किया। इससे पहले CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी।

BREAKING : राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, INDIA ब्लॉक की बैठक में फैसला

BREAKING : राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, INDIA ब्लॉक की बैठक में फैसला

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी(RAHUL GANDHI )लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार(TUESDAY) को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बाद में इसका कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया।

राहुल गांधी अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी संवैधानिक पद पर बैठेंगे। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी(RAHUL GANDHI ) ने दो लोकसभा सीट वायनाड और रायबरेली ने चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन चुनाव परिणाम के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा की सीट छोड़ दी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन एवं कल्याण बनर्जी, समाजवादी के रामगोपाल यादव, डीएमके के टीआर बालू, आरजेडी के सुरेंद्र यादव, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, शिवसेना (UBT) के अरविंद सावंत, आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल उपस्थित थे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात...तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात...तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047  ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर  को  राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है।इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

लागू होंगे RBI के नए नियम : 1 जुलाई से बदल जाएगा क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट का तरीका

लागू होंगे RBI के नए नियम : 1 जुलाई से बदल जाएगा क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट का तरीका

 नई दिल्ली। जून का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं इसके बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। जुलाई महीना शुरू होते ही क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़े अपडेट आ रहे हैं। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नियम लागू होने वाले हैं जिनका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसका मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है। कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किल हो सकती है। इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस की जानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है। वहीं इन बैंकों ने अभी तक निर्देशों का पालन भी नहीं किया है। अभी तक सिर्फ 8 बैंकों ने ही बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है।

भारत बिल पेमेंट सिस्टम बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देती है। यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है। यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के अंतर्गत काम करता है। UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बनाया है। भारत बिल-पे एक इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है। इसके जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का पेमेंट किया जा सकता है।

अभी तक 26 बैंकों ने इसे इनेबल नहीं किया है। पेमेंट इंडस्ट्री ने 90 दिन तक समय-सीमा बढ़ने की मांग की है। पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले में RBI के पास याचिका दायर की है। हालांकि, अभी तक रेगुलेटर ने इसपर कोई भी फैसला नहीं किया है।

बैटरी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट...मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

बैटरी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट...मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

 सियोलः दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप, लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर प्रवासी चीनी श्रमिक थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
अग्निशमन अधिकारियों ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब 10:30 बजे सियोल के दक्षिण में स्थित ह्वासोंग शहर में फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर बैटरियों में विस्फोट होने के बाद लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त श्रमिक बैटरियों की जांच और पैकेजिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। 
PunjabKesari
स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि मृतकों में 18 चीनी, दो दक्षिण कोरियाई और एक व्यक्ति लाओस का नागरिक था। उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक की नागरिकता का पता नहीं चल सका है। किम ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है और बचावकर्मी घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आग एरिसेल नामक कंपनी के स्वामित्व वाली एक फैक्टरी की इमारत में लगी। 
PunjabKesari
किम ने बताया कि जो लोग मृत पाए गए वे संभवत: सीढ़ियों के रास्ते बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण थे और क्या वे चालू हालत में थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कुल 102 लोग काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री हान डक-सू और गृह एवं सुरक्षा मंत्री ली सांग-मिन ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हान ने अधिकारियों को मृतकों के रिश्तेदारों को सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।