BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यूजीसी ने लिया फैसला! सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा होगी ऑफलाइन आयोजित, जानिए इस वायरल दावे की हकीकत

यूजीसी ने लिया फैसला! सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा होगी ऑफलाइन आयोजित, जानिए इस वायरल दावे की हकीकत

नई दिल्ली, सोशल मीडिया में हर रोज कई तरह के खबरें वायरल होती रहती है। इन सभी विश्वास करना घातक साबित होता है। सोशल मीडिया में इन दिनों यूजीसी की एक आदेश जमकर वायरल हो रहा है। वायरल सर्कुलर में दावा किया गया है कि सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन करेंगे।
भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉ निक मीडिया को सूचना देने वाली और फर्जी खबरों की सत्यता जांच करने वाली प्रमुख एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे को फेक करार दिया है। पीआईबी ने कहा है कि यूजीसी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
यूजीसी ने भी किया ट्वीट
यूजीसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाओं के संबंध में एक सार्वजनिक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इस सूचना के यूजीसी के जारी करने का दावा किया जा रहा है। यूजीसी ने इस तरह के किसी भी नोटिस का खंडन करते हुए साफ कहा है कि ये पब्लिक नोटिस फेक है। यूजीसी ने इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
फर्जी आदेश में किया गया है ये दावा
इस फेक पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी ने कहा है कि सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में COVID प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए काम कर रहे हैं। ऐसे में अपने (होम सेंटर) घरेलू केंद्रों पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए जल्द आयोजित होने वाले सेमेस्टर के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं ली जा सकती हैं। लेकिन यूजीसी और पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फेक करार दिया है।
 

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CGPSC ने माइनिंग ऑफिसर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती...

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CGPSC ने माइनिंग ऑफिसर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती...

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने माइनिंग ऑफिसर माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक उम्मीदवार CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी।


योग्यता :-
माइनिंग ऑफिसर/असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट या एप्लाइड जियोलॉजी में प्रैक्टिकल (प्रयोगिक) जियोलॉजी में M.Tech होना चाहिए।

माइनिंग इंस्पेक्टर- माइनिंग इंजीनियरिंग में पेट्रोपाधि सहित साइंस में ग्रेजुएट या जियोलॉजी में ग्रेजुएट हो।


मह्त्वपूर्ण तिथि (important dates )
आवेदन की प्रम्भिक तिथि : 15 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2022


वेतन माह (salary )
माइनिंग ऑफिसर - 56100 रुपये (स्तर 12)
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट -रु. 56100 (स्तर 12)
माइनिंग इंस्पेक्टर - 28700रुपये (स्तर 7)


पदों की संख्या साथ ही इन पदों पर होगी भर्ती
माइनिंग ऑफिसर 08
माइनिंग इंस्पेक्टर 11
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट 35


अधिक जानकारी के लिए
इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है ,ऐसे युवा जो माइनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट,माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करने के इच्छुक है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
 

NEET PG  EXAM 2022 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला , नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित

NEET PG EXAM 2022 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला , नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के चलते नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह आगे के लिए टाल दी गई है। नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी। दरसअल, एक याचिका में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग की थी। परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति 6-8 सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी।

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जब तक कि पीजी परीक्षा के पात्रता नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है।

याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

याचिका के जरिये नीट पीजी के सूचना बुलेटिन में दी गई शर्त, इंटर्नशिप पूरा करने के लिए 31 मई, 2022 की समय सीमा, को भी को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने 1500 उम्मीदवारों के समर्थन के साथ आग्रह किया है कि वे वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी में थे और इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी। याचिका में 31 मई से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने और फिर परीक्षा टालने की मांग की गई है। 

अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग-2022: श्रुति, मोना, सुरभि, शिवानी, सौरभ, राकेश ने लूटी वाहवाही

अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग-2022: श्रुति, मोना, सुरभि, शिवानी, सौरभ, राकेश ने लूटी वाहवाही

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में ऑनलाइन तरीके से आयोजित वार्षिकोत्सव—उमंग 2022 के तहत आज वाणिज्य और प्रबंध विभाग के विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.
वार्षिकोत्सव के इस ऑनलाइन आयोजन की कड़ी में आज मोना चंदवानी (बी.काम.) ने “मोहे रंग दो लाल...” और श्रुति (बी.काम.) ने- “घर मोहे परदेसिया...” गीत से समां बाँधा. वहीँ सुरभि अग्रवाल (बी.काम.) और शिवानी पोपटानी (एम.काम.) ने रिमिक्स डांस पेश किया. सौरभ (बी.काम.) ने शायरी पेश करते हुए खूब तालियाँ बटोरी. इसी तरह राकेश सिंह (बी.काम.) के गिटार वादन को भी दर्शक विद्यार्थियों ने काफी पसंद किया.
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने ऑनलाइन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखने वाले विद्यार्थियों को साधुवाद दिया. अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रम के बावजूद प्रतिभागियों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही. यह निश्चित ही सराहनीय है.
कार्यक्रम का संचालन प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम के संयोजन में विभाग के सभी प्राध्यापक- डॉ डॉली पाण्डेय, डॉ नुपूर अग्रवाल, प्रो. रिदवाना हसन, प्रो. अभिषेक अग्रवाल, प्रो अभिनव अग्रवाल, प्रो. स्वप्ना अग्रवाल तथा प्रो. भावना गरेवाल, प्रो. दीपिका अवधिया, प्रो. सुरभि अग्रवाल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.
 

तय तारीख पर ही होगी गेट 2022 की परीक्षा..

तय तारीख पर ही होगी गेट 2022 की परीक्षा..

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर द्वारा सीबीटी मोड में गेट परीक्षा 2022 अपने तय तारीख पर ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गेट 2022 की परीक्षा को टालने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 5 फरवरी से होने वाली गेट की ऑफलाइन परीक्षा को टालने की मांग की गई थी।


दायर याचिकाओं में तर्क दिया गया था कि देश में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अगर ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाती है तो वह सुपर स्प्रेडर इवेंट में बदल जाएगी। परीक्षा देश भर में 200 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। याचिका में कहा गया था कि अगर परीक्षा की तारीखों को स्थगित नहीं किया जाता है, तो गेट 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के संक्रमित होने और इसके फैलने का खतरा होता है, जिससे उनके जीवन के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य के जीवन को भी खतरा हो सकता है।


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर द्वारा सीबीटी मोड में गेट परीक्षा 2022 के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। एडमिट कार्ड, ट्रेवल पास जारी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड गेट. आईआईटीकेजीपी.एसी.इन पर जारी किया है। उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 5 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेंगी।
 

ग्रेजुएट और 12वीं पास के लिए यहां हैं सरकारी नौकरियां, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

ग्रेजुएट और 12वीं पास के लिए यहां हैं सरकारी नौकरियां, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

NIPER Recruitment 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च (NIPER), हैदराबाद ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिस्ट टेक्नकल सुपरवाइजर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट कम टेलिफोन ऑपरेटर, स्टोर कीपर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2022 तक है ..
इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट http://www.niperhyd.ac.in/ पर जाकर कर सकते हैं.
वैकेंसी का डिटेल
सुपरवाइजर ग्रेड I- 3
सुपरवाइजर ग्रेड II- 3
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- 1
टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर- 1
अकाउंटेंट- 2
रिसेप्शनिस्ट कम टेलिफोन- 1
स्टोर कीपर- 1
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- 1
असिस्टेंट ग्रेड I – 1
असिस्टेंट ग्रेड II- 3
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 4
कुल वैकेंसी- 20
आयु सीमा
साइंटिस्ट/टेक्निकल सुपरवाइजर ग्रेड I पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. जबकि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल है. इसके अलावा सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल है.
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
टेक्निकल सुपरवाइजर ग्रेड I- एमएससी/एम फॉर्मा. साथ ही कम से कम चार साल रिसर्च या टीचिंग का अनुभव.
टेक्निकल सुपरवाइजर ग्रेड II- एमएससी/एम फॉर्मा. साथ ही कम से कम 2 साल रिसर्च या टीचिंग का अनुभव.
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री. साथ ही असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के तौर पर पांच साल काम का अनुभव.
टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर सेक्शन- कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री. साथ ही डाटा और वेबसाइट मैनेजमेंट का कम से कम तीन साल का अनुभव.
रिसेप्शनिस्ट कम टेलिफोन ऑपरेटर- किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन और संबंधित फील्ड में तीन साल कार्य का अनुभव.
स्टोर कीपर- बैचलर डिग्री और तीन साल का स्टोर मेंटिनेंस का अनुभव.
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर- हिंदी या अंग्रेजी के साथ हिंदी में पीजी या ग्रेजुएशन में हिंदी मुख्य विषय के तौर पर पढ़ा होना चाहिए.
असिस्टेंट ग्रेड I- किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट. इस्टेबलिशमेंट/एडमिनिस्ट्रेटिव में कम से कम दो साल का अनुभव.
असिस्टेंट ग्रेड II- किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट. इस्टेबलिशमेंट/एडमिनिस्ट्रेटिव का अनुभव.
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट – साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए.

 अधिक जानकारी के लिए इसे क्लिक करे

गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ झंडावंदन

गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ झंडावंदन

रायपुर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय में कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, समिति के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जे.पी. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य उमेश अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने लोकतंत्र में संविधान की अहमियत पर संक्षेप में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को सम्पूर्ण संप्रभुता से सम्पन्न गणराज्य बनाने के लिए संविधान एक अनिवार्य आवश्यकता थी। इसीलिए इसका निर्माण किया गया। उन्होंने भारत के संविधान को विश्व का सबसे विषद कानूनी दस्तावेज बताया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की प्राध्यापिका प्रो. सुरभि अग्रवाल ने कियास। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
 

 BIG NEWS : B. Ed. की परीक्षाओं को लेकर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया संसोधित टाइम टेबल, यहाँ देखे....

BIG NEWS : B. Ed. की परीक्षाओं को लेकर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया संसोधित टाइम टेबल, यहाँ देखे....

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविशंकर विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने का फैसला लिया हैं। लेकिन इस बार लगातर दो बार परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है।

विगत दिनों विश्वविद्यालय की ओर से बीएड तृतीय सेम की परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने सोमवार को परीक्षा को लेकर नया टाइम टेबल जारी किया जिसके अनुसार एग्जाम 5 फ़रवरी की जगह अब 9 फरवरी को करने जा रहा है। यह आदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गिरीशकांत पांडेय की ओर से जारी किया गया है।

 

यहाँ देखे -

 

 


 

रविवि ने जारी किया पुनः सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, जाने कब और कैसे होगी परीक्षाएं

रविवि ने जारी किया पुनः सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, जाने कब और कैसे होगी परीक्षाएं

रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर होंगी। इसके लिए परीक्षा तिथि के दिन सुबह 12 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षार्थी घर बैठे प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।
विवि की समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन आधे घंटे पहले रविवि की वेबसाइट www.prsu.ac.in पर प्रश्र पत्र अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों के मेल, वॉट्सएप और वेबसाइट पर भी प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। परीक्षा के अगले दिन 12 बजे के पूर्व कापी जमा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए बंद लिफाफे में कापियों को डालकर अपने केंद्र में जमा करेंगे। यदि कोई केंद्र तक जाने में असमर्थ है, तो वह स्पीड पोस्ट के माध्यम से कॉपी भेज सकता है।
परीक्षार्थी चाहें, तो ए-फोर साइज के 32 पेज के कागज को उत्तर-पुस्तिका बना सकते हैं। इसके लिए उत्तर-पुस्तिका की मुख्य पृष्ठ विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करके मुख्य पेज के तौर पर स्टेपल करना होगा। परीक्षा में नाम, अनुक्रमांक और निर्धारित जगह पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थियों के लिए ये हैं नियम-निर्देश


 

पर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 को दो पालियों में होगी, जारी किऐ गयें विशेष निर्देश...

पर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 को दो पालियों में होगी, जारी किऐ गयें विशेष निर्देश...

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों के लिए खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। व्यापम द्वारा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें रायगढ़ में प्रथम पाली परीक्षा हेतु 51 तथा द्वितीय पाली की परीक्षा हेतु 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।


कोविड संक्रमित अभ्यर्थी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी होगी, ताकि संक्रमित अभ्यर्थी के लिए पृथक से परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जा सके।


परीक्षा हेतु विशेष निर्देश जारी
व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि इस परीक्षा के लिए कुछ जिलों में नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कई परीक्षा केन्द्र शहरी सीमा से काफी दूर हैं। व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई हो तो हेल्पलाइन नम्बर- 0771-2972780 और मोबाइल नम्बर 7470470609 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर बनाए गए हेल्प लाईन नंबर में सहायक नोडल अधिकारी आर.के.चौहान मोबा.नं.88711-65417 एवं नेत्रानंद चौहान अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक कलेक्ट्रेट, रायगढ़ मोबा.नं. 78982-61559 में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक कृषि की भर्ती के लिए संशोधित चयन सूची जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक कृषि की भर्ती के लिए संशोधित चयन सूची जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक कृषि के 25 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के मेरिट क्रम के आधार पर संशोधित चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी कर दी गई है। यह सूची आयोग के वेबसाइट पद पर अपलोड कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक संचालक कृषि की मुख्य सूची में ओंकार सिंह, अदिति नंदन यादव, तेजराम बंजारा, विवेक पटेल, इशरत ख्वाजा, थलेश कुमार पाणिग्रही, चुरेन्द्र प्रकाश, ज्ञानेश्वरी, रमेश कुमार, किशन कुमार, सीता नायक, जितेश कुमार बघेल, वीरेन्द्र, शरद कुमार मारकोले, धीरज बघेल, लोकनाथ भोयर, अखिलेश कुमार, महेश कुमार, उमा, सुस्मिता कंवर, प्रमोद कुमार सर्वा, भुजबल सिंह, ऋचा दुबे, परमजीत सिंह एवं बीरेन्द्र शामिल हैं। अनुपूरक सूची में 12 अभ्यर्थियों को रखा गया है, जिसमें रिंकी राय, कृष्ण कुमार, सृष्टि चन्द्राकर, कर्ष कुमार कुशवाह, लोकेश अहिरवार, जमुना प्रसाद सिंह उदय, दिनेश कुमार मरापी, चन्द्रशेखर नेताम, भुवनेश्वर प्रसाद पुरामे, हितेश सोनकर, डोमन सिंह टेकाम तथा सोनी लाल भारद्वाज के नाम शामिल हैं।  

छत्तीसगढ़ रोजगार : रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 202 अस्थाई पदों पर निकली भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू इस दिनांक से है शुरू, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ रोजगार : रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 202 अस्थाई पदों पर निकली भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू इस दिनांक से है शुरू, देखें आदेश

रायपुर | रेड क्रॉस सोसाइटी, रायपुर द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फर्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 18 जनवरी 2022 से प्रतिदिन पदों की पूर्ति तक सुबह 11 से 1 बजे के बीच कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में किया जाएगा। उपरोक्त अस्थायी पदों पर एपेडेमिक डिसीजेज़ एक्ट-1987 के तहत कोरोना नियंत्रण हेतु 6 माह के लिए भर्तियां की जाएंगी, साथ ही भर्ती स्टॉफों की सेवाएं कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में ली जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा व मूल शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों व उसके छाया प्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

ब्रे़किंग न्यूज़ : अब विश्वविद्यालय परीक्षा होंगी इस प्रकार,साथ ही महाविद्यालयीन कर्मचारियों के लिए भी उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

ब्रे़किंग न्यूज़ : अब विश्वविद्यालय परीक्षा होंगी इस प्रकार,साथ ही महाविद्यालयीन कर्मचारियों के लिए भी उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर, कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में आयोजित की जाए। विश्वविद्यालयों द्वारा इस संबंध में उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से सुनिश्चित किया जाए।

शैक्षणिक-अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया जाए। रोस्टर ड्यूटी वाले दिवसों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से, एवं शेष दिवसों में निवास से ही ऑनलाईन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समय-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जाये।
दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्य रोस्टर ड्यूटी अनुसार उपस्थित कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित होकर किया जायेगा किन्तु शेष समस्त कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पद्धति से दूरभाष तथा ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में सहयोग करेंगे।

किसी भी स्थिति में अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अवकाश स्वीकृति कराये बिना तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय का त्याग नहीं किया जायेगा।

दुर्गा महाविद्यालय में आज संपन्न हुआ छात्र परिषद 2021-22 शपथ ग्रहण समारोह

दुर्गा महाविद्यालय में आज संपन्न हुआ छात्र परिषद 2021-22 शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर, छात्र परिषद 2021-22 शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ शासन के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा महाविद्यालय में आज दिनांक 10 जनवरी को मेरिट के आधार पर नव मनोनीत छात्र परिषद के पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ उक्त समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एवं उप प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार अग्रवाल उपस्थित थे इस अवसर पर छात्र परिषद के समस्त पदाधिकारी गण अध्यक्ष हर्षिता तिवारी उपाध्यक्ष श्रुति राय सचिव यामिनी निषाद एवं सह सचिव संस्कृति सिंह छात्र परिषद प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार चौबे एवं छात्र परिषद गठन एवं संचालन समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य उप प्राचार्य एवं प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया के द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसमें डॉक्टर विजय कुमार चौबे जी के द्वारा स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्वलन मंत्रों के द्वारा किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर अर्चना गुमास्ता एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर प्रगति दुबे द्वारा किया गया 

बड़ी खबर :  सेमेस्टर परीक्षाएं होगी ऑनलाइन, इस विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला....

बड़ी खबर : सेमेस्टर परीक्षाएं होगी ऑनलाइन, इस विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला....

रायपुर : कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुये स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षाएं लेने का बड़ा फैसला लिया है। इसे लेकर विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड सभी कॉलेजों के लिए निर्देश जारी किया गया है।


छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले पहले के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने कई सेवाओं में पाबंदी लगाई है। वहीं अब संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया।


ता दें इस माह के अंत में सेमेस्टर परीक्षाएं होने वाली थी। वहीं अब ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
 

सरकारी नौकरी : जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वाक-इन- इन्टरव्यू इतने तारीख को, देखें आदेश

सरकारी नौकरी : जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वाक-इन- इन्टरव्यू इतने तारीख को, देखें आदेश

कांकेरस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में 17 एवं 18 जनवरी को ‌वाक-इन-इन्टरव्यू रखा गया है। पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। दस्तावेजों का सत्यापन उपरांत वाक-इन-इन्टरव्यू लिया जायेगा। फार्म का प्रारुप एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए कांकेर जिले की वेबसाइट kanker.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
CG BOARD- 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए लिया गया बड़ा फैसला, अब ऐसे होगी परीक्षा

CG BOARD- 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए लिया गया बड़ा फैसला, अब ऐसे होगी परीक्षा

रायपुर, कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही सरकार ने उन जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, जहां संक्रमण दर 4 प्रतिशत से आगे है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं—12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
बोर्ड की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन हेतु बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
बोर्ड ने जारी किया ये निर्देश
• कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन हेतु बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त की जाती है।
• आपका यह दायित्व होगा कि निर्धारित परीक्षा समयावधि में संबंधित संस्था स्तर पर ही आंतरिक परीक्षक नियुक्त कर सुविधा अनुसार एक दिन में उतने ही छात्रों को बुलाकर, कोविंड-19 के नियमों का पालन करते हुये प्रायोगिक परीक्षा / प्रायोजना कार्य आयोजित किया जाये जिसमे सोशल डिस्टेंशिंग का पालन हो सके।
• कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु सभी अधिकारी / कर्मचारी एवं शाला के छात्रों द्वारा सोशल डिस्टेशिंग का पालन किया जावे एवं मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है।
• कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम केन्द्र / राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।
• शाला को सेनेटाइज्ड कराया जाये तथा शाला के मुख्य द्वार पर छात्रों के हाथ सेनेटाइज किये जाये।
• जिन जिलो में कोविंड-9 संक्रमण के कारण कलेक्टर के आदेश के द्वारा स्कूल को बंद किया गया है उन जिलो में प्रायोगिक परीक्षा आयोजन करने हेतु दिनांक 3.04.2022 तक की तिथि को शिथिल करते हुये उसके बाद भी प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है इसके लिये संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर से अनुमति प्राप्त करके प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करायेंगे।

 

ई श्रम कार्ड धारकों को मिलने लगी लाभ

ई श्रम कार्ड धारकों को मिलने लगी लाभ

मथुरा : ई श्रम कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलने लगा है। सोमवार को योजना का विधवत शुभारमभ हुआ। जनपद में नौ लाख से अधिक कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। इस काम में श्रम विभाग के अलावा भी एक दर्जन के करीब विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि अभी जनपद में पंजीकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अभी भी कराया जा सकता है। ई श्रम कार्ड से किस तरह के लाभ मिलेंगे इसको लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम विभाग की ओर से लगभग एक करोड़ पचास लाख कामगारों को भरण-पोषण भत्ता व हितलाभ की कुल धनराशि 1500 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण कर भरण पोषण भत्ता योजना का शुभारंभ किया।


जनपद मथुरा में बीएसए डिग्री कॉलेज हॉल में विधायक कारिंदा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ व जिला विकास अधिकारी की उपस्थित में योजना का शुभारंभ करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से किये गए शुभारम्भ का सीधा प्रसारण बीएसए डिग्री कालेज मथुरा में लगभग एक हजार मजदूरों ने देखा। विधायक कारिंदा सिंह ने सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों की दशा व दिशा सुधारने के लिये विभिन्न योजनाएं प्रांरभ की हैं, जिसका लाभ सीधे श्रमिकों के खाते में जाता है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रम विभाग के डीएस दीक्षित द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, श्याम सुंदर व नरेंद्र कुमार सहित अशोक कुमार, मुनेष कुमार, सुरेश कुमार, गिरिराज किशोर, राजीव यादव, अजीत कुमार व शिवकुमार भी उपस्थित रहे।
 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की तिथि, जाने कब से भर सकते हैं फॉर्म

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की तिथि, जाने कब से भर सकते हैं फॉर्म

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बीकॉम बीए बीएससी एवं अन्य स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 3 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक बिना विलंब शुल्क के नियमित एवं अमहाविद्यालयिन छात्र आवेदन कर सकते हैं
देखे आदेश 

 

 

 

 

 

 

BREAKING NEWS : 10वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया जारी,  देखे यहाँ

BREAKING NEWS : 10वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया जारी, देखे यहाँ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवी और बारवी के छात्रों के लिये टाइम टेबल जारी कर दिये है...