BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने मंगलवार को डुअल डिग्री प्रोग्राम से जुड़े कई संशय और कंफ्यूजन को दूर कर दिया. यूजीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जॉइंट, डुअल और ट्विनिंग प्रोग्राम को शुरू करने की घोषणा की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर ममीडाला जगदीश कुमार, UGC के सेक्रेटरी प्रोफेसर रजनीश जैन भी जुड़े थे. इस दौरान इन लोगों ने बताया कि UGC द्वारा जारी जॉइंट डिग्री और डुअल डिग्री प्रोग्राम हाल ही में जारी किए गए टू डिग्री प्रोग्राम से अलग है. छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा. दरअसल नए प्रोग्राम के जरिए भारतीय छात्रों को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी.

मिलेगा 30 प्रतिशत स्कोर

यूजीसी ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रोग्राम के तहत इंडियन स्टूडेंट्स को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी. यह क्रेडिट 30 प्रतिशत की ऊपरी सीमा तक विदेशी संस्थान से लिया जा सकेगा. वहीं विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का मौका मिलेगा.

कौन से संस्थान ऐसा करने के लिए क्वॉलिफाई करते हैं ?

इस सवाल को लेकर भी काफी कंफ्यूजन की स्थिति थी, जिसे यूजीसी ने सपष्ट किया. भारतीय संस्थान संयुक्त डिग्री के लिए टॉप 1,000 क्यूएस या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में किसी भी विदेशी संस्थान के साथ सहयोग कर सकते हैं. जो इंस्टिट्यूट इसके लिए क्वॉलिफाई करते हैं, वो इस प्रकार हैं.

1. NAAC ग्रेडिंग में 3.01 या उससे अधिक लाने वाले कॉलेज

2. NIRF रैंकिंग या QS रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग टॉप 1000 विश्वविद्यालय

3. NIRF रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग या QS रैंकिंग के अनुसार टॉप 1000 कॉलेज

इस सुविधा, प्रोग्राम को कॉलेज/विश्वविद्यालय सांविधिक बॉडी में चर्चा करने के बाद और मंजूरी लेकर लागू कर सकते हैं.  

ये है सबसे खास बात

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि इससे स्टूडेंट्स किसी भी विदेशी संस्थान से 30% की ऊपरी सीमा तक क्रेडिट पा सकते हैं. विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30% क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं. भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा, जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. विदेशी संस्थान एक प्रमाण पत्र देगा जो यह दर्शाएगा कि छात्र को इतने क्रेडिट दिए गए हैं. डिग्री भारतीय संस्थान द्वारा दी जाएगी जिसके लिए छात्र ने नामांकन किया है. यूजीसी ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रवेश नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि वर्तमान में भारतीय संस्थानों में 4 करोड़ स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी संख्या अब 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. इन प्रोग्राम के सफल क्रियान्वयन के जरिए छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ सकती है. वहीं अंतर्राष्ट्रीयकरण से शिक्षा में सुधार होने की उम्मीद है. भारतीय छात्र विदेश में पढ़ेंगे, जबकि विदेशी छात्र भारत में पढ़ सकेंगे. इन नियमों के माध्यम से बड़े लाभ हो सकते हैं. यह जानना जरूरी है कि पहले जॉइंट डिग्रियां नहीं होती थीं, लेकिन अब इसे मंजूरी दे दी गई है. वर्ष 2012, 2016 में भी इसी तरह की व्यवस्था थी. लेकिन अब नई शिक्षा पॉलिसी के अंतर्गत शिक्षा को और समग्र बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. 

ऑनलाइन क्यों नहीं?

यह सवाल पूछने पर कि आखिर इन प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन मोड की सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं की गई है. इस पर प्रोफेसर जगदीश कुमार कहते हैं कि "इसके लिए कोई ऑनलाइन मोड नहीं है. भारतीय/विदेशी छात्रों को क्रेडिट के लिए शारीरिक रूप से संस्थान में जाना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशी छात्र हमारे देश आकार और हमारे छात्र दूसरे देश जाकर ज्यादा अच्छी तरह से एक-दूसरे को समझ सकते हैं. यह भारतीय और विदेशी छात्रों को एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा." प्रोफेसर मामीडाला के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीखने के तुलना में फिजिकली कॉलेज जाकर देश और स्थान से अनुभवात्मक शिक्षा बेहतर होती है.

 

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के 85 व्याख्याता, शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के 85 व्याख्याता, शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

जगदलपुर : जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में विभिन्न विषयों पर 85 व्याख्याता और शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु इच्छुक शासकीय शालाओं में कार्यरत शासकीय सेवकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।


प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में निर्धारित तिथि व समय पर जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थी यदि एक से अधिक विद्यालय में समकक्ष पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों तो उन्हें अलग-अलग विद्यालयों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
 

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नया दिशा निर्देश

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नया दिशा निर्देश

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने आज उत्तर पुस्तिका जमा करनेसम्बन्धी निर्देश परीक्षार्थियों के लिए जारी किया है, देखे क्या क्या बाते है जारी निर्देश में:- 

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा इस तारीख को....

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा इस तारीख को....

कवर्धा : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रचार्य प्रभाकर झा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की गई है। इसके कबीरधाम जिला अंतर्गत चारों ब्लॉक के कुल 28 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किये गये निःशुल्क लिंक से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (छात्र की जन्म तिथि) भरकर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिये प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। 

स्नातक पास युवाओ के लिये सुनहरा अवसर , इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

स्नातक पास युवाओ के लिये सुनहरा अवसर , इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC के माध्यम से ली जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 20 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
रिक्त पदों की सख्या: 02
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट

पदनाम: परिवहन उप निरक्षण
रिक्त पदों की सख्या: 18
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट

शैक्षणिक योग्यता
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। 

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने ट्रेड्समैन और क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक साइट icts.res.in के माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
ये है रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी का 01 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट बी का 01 पद, क्लर्क ए (स्थापना / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, क्लर्क ए (लेखा / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, ट्रेड्समैन बी (इलेक्ट्रिकल) का 01 पद और ट्रेड्समैन बी सिविल के 01 पद पर भर्ती की जाएगी.
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 55% अंकों के साथ स्नातक और वर्ड प्रोसेसिंग/डेटाबेस/लेखा प्रक्रियाओं में प्रवीणता और प्रतिष्ठित संगठन में अकाउंट्स में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है. साइंटिफिक असिस्टेंट बी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ स्नातक और पुस्तकालय / सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
सैलरी
• एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• साइंटिफिक असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• क्लर्क ए- 39,002 रुपये.
• ट्रेड्समैन बी- 39,002 रुपये.
यहां भेजें आवेदन पत्र
इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को उम्मीदवार डाक द्वारा “प्रधान प्रशासन और वित्त, आईसीटीएस-टीआईएफआर परिसर, सर्वेक्षण संख्या 151, शिव कोटे गांव, हेसरघट्टा होबली, उत्तर बैंगलोर 560089” पर भेजें.

 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को, आदेश हुआ जारी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को, आदेश हुआ जारी

बालोद | जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय बालोद में स्टेनोग्राफर हिन्दी, स्टेनो टायपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, सिस्टम ऑफिसर (संविदा) और सिस्टम असिस्टेंट (संविदा) के पद के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा।’

जिला और सत्र न्यायालय बालोद भर्ती एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त सभी पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों का अनुक्रमाक सहित परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा समय की जानकारी के संबंध में सूचना शीघ्र ही कार्यालय की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/balod पर अपलोड एवं नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के पद के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण लिखित परीक्षा नहीं लिया जा रहा है। इस पद के लिए केवल कौशल परीक्षा ली जाएगी। जिसकी सूचना कार्यालय की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/balod पर अपलोड और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पहली कक्षा से 8वीं तक के छात्रों को नहीं कर सकते फेल

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पहली कक्षा से 8वीं तक के छात्रों को नहीं कर सकते फेल

रायपुर : प्रदेश में 10 वी और 12 वी की परीक्षा होने के बाद अब सभी विद्यार्थी को रिजल्ट का इंतजार है। इस बीच अब छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को फेल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।  विद्यार्थियों को आगे की कक्षा में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। इस साल के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है। 

लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी हुआ है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक को आदेश जारी किया गया।  बता दें कि 15 अप्रैल के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी । 1 मई से आगामी शिक्षा सत्र के अतिरिक्त कार्य शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किये जाएंगे। 

 

प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, इस विभाग में निकली हैं बंपर भर्ती, जाने डिटेल्स

प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, इस विभाग में निकली हैं बंपर भर्ती, जाने डिटेल्स

रायपुर : राज्य के युवाओ के लिये एक अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दअरसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में लोकपाल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार, सुकमा, गरियाबंद, सुरजपुर और मुंगेली जिले में होनी है।

सभी जिलों में एक-एक पद पर भर्ती होनी है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

लोक-प्रशासन (Public Administration), विधि (Law) अकादमिक (Academic), समाजकार्य (Social Work) या प्रबंधन (Management) में से किसी एक में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव। उपरोक्त क्षेत्रों में अनुभव के साथ ही "आमजन अथवा सामाजिक संगठनों के साथ कार्यानुभव की योग्यता अनिवार्यता।

 

12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है।जिसके अनुसार उसके द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक साइट calcuttahighcourt.gov.in के द्वारा आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल 2022 तय की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

स्टेनोग्राफर- 17 पद.
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं, उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड 120 मिनट प्रति शब्द होनी चाहिए। 

जरूरी आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 32 साल के मध्य होनी चाहिए
। वहीं एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियम के अनुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 800 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
। 

ऐसे होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट आदि प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा
। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।  

प्रोफेसर, असि​स्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

प्रोफेसर, असि​स्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

सूरजपुर : शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है दरअसल शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में हिंदी विषय के लिए प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती हिंदी विषय में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के पद की जानी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 7 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता
• हिंदी विषय के एक रिक्त पद हेतु संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास युवा आवेदन कर सकेंगे।
• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।

आवेदन करने की विधि
प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद के योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 07 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते है।
 

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का हुआ शुभारम्भ

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का हुआ शुभारम्भ

रायपुर : अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में आज अत्याधुनिक इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ किया गया. यह ई-रेडियो एनड्रॉयड और आई.ओ.एस. दोनों फोर्मेट में मोबाइल एप्प के जरिये संचालित है. इसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ .गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में इस नए रेडियो का उदघाटन संपन्न हुआ. वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अग्रवाल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष तथा महाविद्याल संचालन समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सचिव डॉ जे.पी. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य उमेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पं. रविशंकर शुक्ल विवि की डीन डॉ. मधुलिका अग्रवाल और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. उद्घाटन अवसर पर डॉ गिरीश चंदेल के साथ पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा ने एक बातचीत भी रिकार्ड की, जिसका तत्काल रेडियो “अग्रवाणी” में प्रसारण किया गया.

रेडियो “अग्रवाणी” के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के कारण तकनीक को अधिक से अधिक उपयोगी बनाने पर ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा कि ई-रेडियो भी ऐसी ही एक तकनीक है, जिसका इस्तेमाल पत्रकारिता और पत्रकारिता के अध्ययन में प्रभावी तरीके से किया जा सकता है. उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाईल फोन के दौर में हर नई तकनीक पत्रकारिता में और भी अधिक जिम्मेदारी मांगती है. कृषि क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए डॉ चंदेल ने कहा की छत्तीसगढ़ में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए इन दिनों धान की पांच ऐसी किस्मों को तैयार किया जा रहा है, जिसमें जिंक और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है.

 

अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि ई-रेडियो के जरिये पत्रकारिता और समाज कार्य विभाग को अपने प्रायोगिक और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों में विशेष रूप से मदद मिलेगी. वहीँ अन्य विषयों के प्राध्यापक भी इस सुविधा के जरिये ई-लर्निंग को बढ़ावा देने में सफल होंगे. पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा ने स्टूडियो में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय प्रदेश का पहला निजी शिक्षण संस्थान है, जहाँ विगतवर्ष रेडियो और टेलीविजन के अत्याधुनिक स्टूडियो निर्मित होने के बाद इस वर्ष पहला इन्टरनेट रेडियो स्थापित किया गया है. इसमें पत्रकारिता के विद्यार्थी नवीनतम तकनीकों के साथ स्वयं विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण करेंगे. आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने सभी अतिथियों की उपस्थिति के लिए उन्हें साधुवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता संकाय के प्राध्यापक प्रो. राहुल तिवारी ने किया. स्टूडियो में रिकार्डिंग एवं प्रसारण का समन्वय प्रो कनिष्क दुबे ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन प्रो सुरभि अग्रवाल ने किया. समारोह में कुलपति डॉ गिरीश चंदेल और वरिष्ठ सामजसेवी रमेश अग्रवाल का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही. 

 

BIG BREAKING : पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया संशोधित टाइम टेबल व ऑनलाइन परीक्षा के लिए दिशा निर्देश

BIG BREAKING : पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया संशोधित टाइम टेबल व ऑनलाइन परीक्षा के लिए दिशा निर्देश

रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का पालन करते हुए स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सत्र 2021-2022 की वार्षिक परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में लेने हेतु महाविद्यालयों एवं छात्रों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है | जारी आदेश के अनुसार तय समय सारणी में ही परीक्षाएं होंगी |

देखें विस्तृत जानकारी :-

 

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ 2 अप्रैल को

अग्रसेन महाविद्यालय में इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ 2 अप्रैल को

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में कल एक विशेष समारोह में संसथान द्वारा स्थापित अत्याधुनिक इन्टरनेट रेडियो “अग्रवाणी” का शुभारम्भ होगा. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल रेडियो “अग्रवाणी” के शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा पं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर के कुलसचिव डॉ गिरीशकान्त पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अग्रवाल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सचिव डॉ जे.पी. अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. गौरतलब है कि अग्रसेन महाविद्यालय प्रदेश का पहला निजी शिक्षण संस्थान है, जहाँ विगतवर्ष रेडियो और टेलीविजन के अत्याधुनिक स्टूडियो निर्मित होने के बाद इस वर्ष पहला इन्टरनेट रेडियो स्थापित किया गया है. इसमें पत्रकारिता के विद्यार्थी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए स्वयं विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण करेंगे.

आपको बता दे यह ई रेडियो- एनड्रॉयड और आई.ओ.एस. दोनों फोर्मेट में मोबाइल एप्प के जरिये संचालित है. इसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

एनड्रॉयड के लिए इस लिंक को क्लिक करे

आई.ओ.एस. के लिए इस लिंक को क्लिक करे

इस विश्वविद्यालय ने जारी की ऑनलाइन परीक्षा के लिये गाइडलाइंस....

इस विश्वविद्यालय ने जारी की ऑनलाइन परीक्षा के लिये गाइडलाइंस....

दुर्ग : ऑनलाइन परीक्षा को लेकर हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के तहत छुट्टियों के दिन छोड़कर हर दिन परीक्षाएं होंगी। बड़ी बात ये है कि परीक्षा के दिन ही केंद्रों में आंसरशीट जमा करनी होगी। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की परीक्षाएं 5 अप्रैल से और अंडर ग्रेजूएट की परीक्षाएं 16 अप्रैल से होंगी।

परीक्षार्थी जिन कॉलेजों में आवेदन जमा किए हैं, वहीं से आंसरशीट ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन ही सुबह 8 बजे अपलोड होगा। परीक्षार्थी सवालों के जवाब सुबह 8 से 11 बजे तक लिखेंगे। दोपहर 12 से 3 तक आंसरशीट जमा करनी होगी। वहीं जो परीक्षार्थी कॉलेज में परीक्षा देना चाहेंगे, उनके लिए वहां पर भी व्यवस्था रहेगी।

 

पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 तक आमंत्रित, जानिये कैसे करना होगा आवेदन...

पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 तक आमंत्रित, जानिये कैसे करना होगा आवेदन...

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग अंतर्गत मुख्य विद्युत निरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक डाक द्वारा अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल विनियम 1960 के प्रावधान अनुसार पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र (पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022) के लिए नवा रायपुर, अटल नगर, इंद्रावती भवन स्थित मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय से 29 अप्रैल तक आवेदन का प्रारूप नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा सीधे कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।

पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन, बी ब्लॉक, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के पते पर डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान पूर्व वर्ष 2020 और 2021 में प्राप्त आवेदनों को भी स्वीकार किया जाएगा।
 

दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम 15 मई तक होंगे घोषित...

दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम 15 मई तक होंगे घोषित...

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं-बारहवीं परीक्षा समाप्ति की ओर हैं जहां बारहवीं की परीक्षा समाप्त हो गई है। वहीं दसवीं की परीक्षा अंतिम पर्चा कल 30 मार्च को है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया है।

परीक्षा परिणाम मंडल द्वारा 15 मई तक घोषित किए जाएंगे। उन्होंने आगे जानकारी में बताया कि नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को छोड़कर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा और रायगढ़ में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दो-दो केन्द्र बनाए गए हैं। मंडल ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले शिक्षकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शब्दों और अंकों में लिखे गए अंकों में भिन्नता नहीं होनी चाहिए साथ ही मूल्यांकन के उपरांत परीक्षक फाइल-काउंटर फाइलों में अंकों की प्रविष्टि स्वयं करेंगे। पुर्नगणना एवं पुर्नमूल्यांकन के समय यदि किसी केन्द्र के विषय के बंडल में किसी रोलनंबर की उत्तर पुस्तिका नहीं मिली तो इसके लिए सीधे मूल्यांकनकर्ता जिम्मेदार होंगे। 

 पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में होगी ऑनलाइन परीक्षा, मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जारी किया गया आदेश..

पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में होगी ऑनलाइन परीक्षा, मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जारी किया गया आदेश..

रायपुरः छत्तीसगढ़ में सभी विश्वविद्यालय की परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन लगातार ऑनलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे।

 

एनएसयूआई ने भी सीएम भूपेश को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की थी। जिसके बाद सीएम भूपेश ने उच्च शिक्षा विभाग इस संबंध में पहल करने का आदेश दिया था। अब उच्च शिक्षा विभाग ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।

 

देखे आदेश: 



 

शराब की दुकान में नौकरी, रायपुर में 110 पदों पर होगी भर्ती, देखे आवेदन करने की अतिम तिथि...

शराब की दुकान में नौकरी, रायपुर में 110 पदों पर होगी भर्ती, देखे आवेदन करने की अतिम तिथि...

रायपुर : बेरोजगार युवओं के लिये जाब मिलने का अच्छा मौका रायपुर का जिला प्रशासन अलग-अलग सेगमेंट में प्लेसमेंट कैंप और स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम लांच कर रहा है। इनके तहत बेरोजगार युवाओं को सीधे नौकरी भी मिलेगी और ट्रेनिंग के बाद वह अपना करियर संवार सकेंगे। रायपुर में 30 मार्च को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 मार्च तक अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनिंग के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जानिए कैसे इन प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं बेरोजगार युवा।


रायपुर में चलने वाली सरकारी शराब की दुकानों में भी रोजगार का अवसर, बेरोजगारों को मिलने जा रहा है। 30 मार्च को रायपुर के पुराना पुलिस हेड क्वार्टर कैंपस में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर जिला रोजगार केंद्र की तरफ से आयोजित है। जिला रोजगार उप संचालक ने बताया कि ए टू जेड इंफ्रा सर्विस लिमिटेड सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती कर रही है। इसमें 12वीं पास आवेदक शामिल हो सकते हैं इन्हें हर महीने 12675 रुपए मिलेंगे।


इसी कैंपस में 30 मार्च को ही 10 अन्य पदों पर भी भर्ती होगी। जिसमें सुपरवाइजर, डीटीपी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर जैसे 10 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर बीसीए में ग्रेजुएट होना जरूरी है । इन 10 पदों पर 8000 से 12000 प्रति माह तक की सैलेरी मिलेगी।


होगी खास ट्रेनिंग -
रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के लड़कियों के लिए उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड यानी अलग-अलग प्रोफेशन में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। ये ट्रेनिंग सिपेट रायपुर में ट्रेड मशीन ऑपरेटर योग्यता 10वीं पास , ट्रेड मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट योग्यता आठवीं पास की होगी।


इस ट्रेनिंग के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार लड़के लड़कियों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च तक जिला अंत: व्यवसायी सहकारी समिति के दफ्तर जोकि रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में रूम नंबर 34 में है वहां आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 0771 4915063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये चयनित

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये चयनित

रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सुविधा के मद्देनजर यह घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे, उन्हें छत्तीसगढ़ सदन में रूकने और भोजन की निःशुल्क सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार देगी। यूपीएससी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने वाले छात्र छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी के मोबाइल नंबर 98689-77921 पर सम्पर्क कर सकते हैं।