CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
राशिफल: दिनांक 23 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 23 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:
कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईष्यालु व्यक्तियों से बचें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृष:
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लंबे प्रवास की योजना बन सकती है।

मिथुन:
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य व लंबे प्रवास का मन बनेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

कर्क:
यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। झंझटों से दूर रहें।

सिंह :
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धनागम होगा।

कन्या :
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद न करें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्च होगा। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला :
नए संबंध बनाने के पहले विचार कर लें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यभार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक :
पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। निवेश लाभप्रद रहेगा।

धनु :
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। यात्रा यथासंभव टालें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। व्यापार, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।

मकर :
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। थकान रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ :
किसी तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी साधु-संत का आशीष मिल सकता है।

मीन :
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। धनार्जन होगा।

राशिफल: दिनांक 22 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 22 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से ऐसे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

वृषभ राशि :-

का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिजनों और मित्रों को पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। बेवजह लोगों से विवाद होने की संभावना रहेगी। यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। काम के प्रति जिम्मेदारी को समझें और रुके हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं।  रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यर्थ के कामों में अधिक समय खराब हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो सफलता के साथ ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं तो अच्छा होगा। लेन-देन से बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

तुला राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे व अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा व्यवसाय में नुकसान हो सकता है और नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

मीन राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 

 
राशिफल: दिनांक 21 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 21 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय पर खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम फैसला स्वयं करें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इसमें किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन किसी तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन हाथ लगेगा। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि :-

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, मगर लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद हो सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों से निराशा मिल सकती है, लेकिन परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। अपना काम स्वयं ही निपटाएं। दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। परिवार का वातावारण आपके अनुकूल रहेगा।

 

मीन राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुडऩे के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे, पद लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिजनों के साथ व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों परास्त करेंगे।

 
राशिफल: दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज ग्रुप में काम करना पड़ेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको मान सम्मान दिलाने में सहायक बनेगी। व्यावसायिक सफलता व विस्तार की अच्छी संभावना बनती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार सहयोगी रहेगा। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातक लक्ष्य निर्धारित कर अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। मान सम्मान प्राप्त करने की चाहत भरपूर रहेगी। अधिकारों में वृद्धि होगी। जो जातक नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के योग भी बनते हैं। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

मिथुन:

मिथुन राशि जातकों को आंख बंदकरके किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। आप के जानकार लोग आप के साथ ठगी कर सकते हैं। अपनी व्यावसायिक गुप्त बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें, वरना लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में प्रयास के बाद ही कुछ लाभ होगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के अंदर अनावश्यक भय बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता ना मिलने की वजह से मानसिक अस्थिरता रहेगी। खर्चों को कटौती कर भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ होगा। अपने कार्यक्षेत्र से अनावश्यक चीजों को हटाकर अपने रूटीन को व्यवस्थित करना लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को व्यापारिक विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी। अपने प्रभाव से बहुत से काम करवाने में सफल रहेंगे। आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी, परंतु अहंकार से आपको बचना चाहिए। अपनी काबिलियत से धन कमाने में कामयाब होंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए जिम्मेदारी से अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। अवसरों को भुनाने के लिए व्यर्थ के कामों को अपनी दिनचर्या से हटाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय कुछ खास नहीं है लोन लेकर अपने खर्चों को पूरा करना पड़ सकता है।

तुला:

तुला राशि जातक अपनी योजनाओं को आत्मविश्वास के साथ क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। बच्चों के सहयोग से सफलता मिलने से हर्ष होगा। नई नौकरी प्राप्त करने के लिए ट्रेनिंग से गुजरना पड़ सकता है। रिस्क लेकर शेयर में निवेश करना आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाला स्वभाव टकराव की परिस्थितियां पैदा कर सकता है। नया वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए समय उपयुक्त है। व्यवसायिक दृष्टि से भी लाभ की संभावनाएं अच्छी बनी हुई है। पद प्राप्ति व अधिकारों में वृद्धि संभव है।

धनु:

धनु राशि के जातकों की व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक से ज्यादा अवसर प्राप्त होने की संभावना है। अवसरों का लाभ उठाएं और भविष्य की बेहतरी के लिए काम करें। आप की आधिकारिक वाणी से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च का योग भी बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातक अपनी पूरी क्षमता के साथ नई संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। धन समृद्धि एकत्रित करने की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। नई नौकरी प्राप्त करने की संभावना भी बनती है। धन संपत्ति के मामले में पैतृक संपत्ति विवाद में फंस सकते हैं। चिंता ना करें, आपको आपका शेयर जरूर मिलेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक जोखिम पूर्ण कार्यों में अपना भाग्य आजमाएंगे। अहंकार वा आत्म सम्मान की महीन रेखा को समझने का प्रयास करें। आपके प्रभाव से बहुत से काम पूरे होते जाएंगे। अधिकारों में वृद्धि होगी। मान सम्मान प्राप्त करने की लालसा बढ़ेगी। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य रहेगा।

 

मीन:

मीन राशि जातक अपने अहंकार व स्वाभिमान की तरफ ध्यान नहीं देंगे। धन-संपत्ति की तरफ अत्यधिक जुड़ाव मान हानि दे सकता है। अध्यात्मिक प्रगति का समय है। दूसरों से ध्यान हटाकर स्वयं पर फोकस करें। कोर्ट-कचहरी पर धन खर्च होने की संभावना बन जाती है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

 
राशिफल: दिनांक 19 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 19 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

जिन लोगों की परीक्षा आने वाली है उन्हें आज अपनी पढाई पर अधिक फोकस करना होगा। किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। कई लोगों के ऊपर आज आलस हावी रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है, अधिक तनाव ना लें। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

वृषभ:

आज दिन भर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक कोई अच्छी खबरे मिल सकती है और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। इनवेस्टमेंट के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है।

मिथुन:

आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है, दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिये किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनेसमैन अपने धंधे मे नई तकनीकें अपना सकते हैं। लाभ का योग बन रहा है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार मे मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। लेकिन फिर भी सतर्कता बरतनी जरूरी है।

सिंह:

दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप वाणी में माधुर्य बनाए रखें।

कन्या:

आज आपका दिन काफी बिजी रहेगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।

तुला:

आपको दिन के पहले हिस्से मे फोन कॉल्स के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है।

वृश्चिक:

दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी खास काम की चिंता भी खत्म होगी।

धनु:

आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर:

आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफे का योग है। साथ ही शादीशुदा जिंदगी में भी तमाम खुशियां मिलेंगी। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

कुंभ:

आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें।

 

मीन:

आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढऩे से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

 
राशिफल: दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक स्वयं को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी कामों को बहुत तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। साझेदारी से संबंधित कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावना बनी हुई है। धन को संचित करने पर ज्यादा फोकस रहेगा। खर्च बड़े हुए रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का प्रभाव बड़ेगा। सच्चाई का साथ देने के चक्कर में उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों में आपको विजय मिलने की संभावना है। आर्थिक लिहाज समय बहुत अच्छा है।बजट बनाकर काम करें, वरना व्यर्थ खर्च होने की संभावना भी बनती है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों का समय व्यर्थ कामों में बर्बाद होने की संभावना बनती है। ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें तभी आपके काम समय पर पूरे हो पाएंगे। धन संबंधित मामलों में पुराना निवेश धन प्राप्त प्रदान करने वाला बनेगा। दिखावेबाजी के लिए धन खर्च करेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक अपने कार्यस्थल के माहौल को सुखमय बनाने के लिए जरूरी बदलाव करेंगे। एकाग्रता कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए भी समय उपयुक्त है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के मामले में पैसा प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार प्राप्त करना पड़ सकता है। जोश में आकर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जिसके लिए बाद में पछताना पड़ेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के सभी कामकाज आसानी से पूरे होते जाएंगे। कार्यस्थल का माहौल सुखमय रहेगा। आप की कलात्मक क्षमता नए सृजन में सहायक बनेगी। कमाई के मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आप के गुस्से की वजह से स्थितियां खराब हो सकती है। इस बात का भी ध्यान रखें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के नए व्यवसायिक अनुबंध होंगे। आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। वरना काम पूरे होने में मुश्किल हो सकती है। व्यवसायिक मशीनरी खरीदने की संभावना भी बनती है। कमाई के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक अपने काम को इंजॉय करेंगे। लोगों के साथ बेहतरीन रिश्ते बनेंगे। मनोरंजन के अवसर भी आज आपको प्राप्त होंगे। काम को पूरा करने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत नहीं रहेगी। आसानी से काम निपट जाएंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों की वाणी में कलात्मकता होगी। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने में तथा बेहतर डील पाने में कामयाब रहेंगे। विदेशी कंपनियों से संबंध मजबूत होंगे। जहां से लाभ की संभावनाएं बन जाती हैं। धन को संचित करने पर आपका फोकस अधिक रहेगा।

मकर:

मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के सही प्रयोग से तरक्की पाने में कामयाब रहेंगे। दिन बहुत अच्छा है। काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आपके काम में प्रवीणता रहेगी। कमाई अच्छी होगी परंतु खर्चों के मामले में अंतर्द्वंद चलता रहेगा। भोगवादी प्रवृत्ति बढ़ेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को नए पद प्राप्ति की संभावनाएं बनती है। पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। लंबी यात्रा की योजनाएं बनेंगी। आर्थिक सलाहकार के सहयोग से धन को निवेश करेंगे। जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। महंगे वाहनों की खरीद पर धन खर्च हो सकता है।

मीन:

 

मीन राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बातचीत करने की समझ नए व्यापारिक रिश्ते बनाने में सहायक रहेगी। कला से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। कम प्रयास से भी ज्यादा धन लाभ होने की संभावना बनती है।

 

 

राशिफल: दिनांक 17 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 17 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों को जोश में आकर कोई भी निर्णय नहीं करना चाहिए। आपके फैसले गलत हो सकते हैं। संयमित व्यवहार करना तथा दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं ना रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। रुपए-पैसों के मामले में भी दिन कुछ खास नहीं है। आमदनी कम और खर्चे अधिक रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपनी बात मनवाने के लिए अपनी जिद पर अड़े रहेंगे, इस तरह के अडिय़ल रुख की वजह से नुकसान की संभावना भी बनती है। सहयोगी कर्मचारियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। रुपए-पैसों के मामले में दिन सामान्य है। घर-परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बहुत अधिक रहेगी। छोटी-छोटी बातों के लिए दूसरों से उलझना आपके लिए ठीक नहीं है। खराब सेहत का असर कामकाज पर पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। धन का प्रवाह सामान्य गति से बना रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद की वजह से कुछ जातकों के मन में नौकरी के परिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय ना करें, संयम बनाए रखें। वित्तीय दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेश से प्राप्त धन का का उपयोग जरूरी सुविधाएं जुटाने पर करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों में बेचैनी रहेगी। बहुत अधिक मेहनत के बाद भी अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। फिजूल के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क द्वारा समस्याओं का समाधान मिल सकता है। सोच समझकर धन खर्च करना आज आपके हित में रहेगा। बेवजह की वस्तु पर धन खर्च का योग बनता है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जो कि बहुत उपयोगी सिद्ध नहीं होंगी। कामकाज में अड़चनें बनी रहेंगी। इसलिए सोच समझकर रिस्क लेने वाले कार्य करें। रुपयों-पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है। संचित धन का उपयोग जरूरी खर्च के लिए करना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों में व्यग्रता रहेगी। जल्दबाजी में अपशब्द के प्रयोग से बचें। इसके दूरगामी परिणाम आप को भुगतने पड़ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होंगी जिसकी वजह से संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। रूठा हो भाग्य तो कर लें ये उपाय, दूर हो जाएंगी दिक्कतें
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपने प्रतिद्वंदी के प्रति संवेदनहीन रहेंगे। आपका अक्रामक व्यवहार सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सहायक बनेगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती हैं। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है, परंतु खर्चे भी लगे रहेंगे।धनु:धनु राशि के जातकों की सोच अध्यात्मिक रहेगी। आयात निर्यात से जुड़े हुए जातकों को विदेशी संबंधों में एहतियात बरतने की जरूरत है। संबंध खराब हो सकते हैं। नियम-कायदों का पालन करना आपके हित में रहेगा। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खर्च नियंत्रित करने के प्रयास असफल रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक कामकाज के बारे में विस्तृत रूप से समझने का प्रयास करेंगे। ज्ञान प्राप्ति के लिए दिन अनुकूल है। अध्ययन-मनन के द्वारा नए प्रॉडक्ट के निर्माण के लिए कार्यशील रहेंगे। कमाई अच्छी रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंधित धन खर्च का योग है।इन राशियों की लड़कियां होती हैं आपके लिए लकी, जल्दी मिलेगी तरक्की
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में अच्छी खबर प्राप्त होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने मधुर व्यवहार से दूसरों से काम निकलवाने में सहायक बनेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। संतान की समस्याओं के समाधान पर धन खर्च होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों का रुझान अध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा। सत्य का साथ देते हुए आगे बढ़ेंगे। नीति-निर्देश का पालन करने के चक्कर में दूसरों से विवाद की संभावना भी बन जाती है। सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन प्रभावकारी रहेगा। कमाई की अच्छी संभावना है।
 

राशिफल: दिनांक 16 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 16 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। आपके काम और बातचीत कौशल से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारियों को अपने व्यापार विस्तार के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए जरूरी सामान की खरीद पर धन खर्च होगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक चीजों को ऊपरी तौर पर समझने के चक्कर में छोटी-छोटी भूल कर सकते हैं। उच्च अधिकारी जिनकी आपके प्रति पहले से ही नकारात्मक सोच है, ऐसी स्थितियों का लाभ उठाकर आपका नाम खराब कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है मार्केटिंग व कमीशन से जुड़े हुए कामों से लाभ होगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अपने अंतर्मन की आवाज के द्वारा लोगों की बातों के गहरे मतलब जान पाएंगे। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान निकालने के लिए भी समय उपयुक्त है। फाइनेंस को रिअरेंज करना लाभदायक सिद्ध होगा। अच्छी कमाई की संभावना है। जिसे संचित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। टैक्स संबंधित खर्चे सामने रहेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कामों में सावधानी बरतना चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय लाभ हानि का विश्लेषण जरूर करें। आपकी बात के गलत मतलब निकाले जा सकते हैं। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। खर्चे अधिक रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातक कड़ी मेहनत के बाद भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने में कामयाब नहीं रहेंगे। अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ बातचीत के द्वारा संबंधों को सुधारने का प्रयास सफल रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना प्रमोशन दिलाने में सहायक रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के विचारों में स्पष्टता नहीं रहेगी। उच्च अधिकारियों को आपके कामकाज का तरीका और आईडिया पसंद नहीं आएंगे। सफलता के लिए ज्यादा रिसर्च की जरूरत होगी। धन संबंधित मामलों में समय लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों के मन में अंतर्द्वंद चलता रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत के द्वारा स्थिति को स्पष्ट करना बेहतर रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। व्यापार के विस्तार के लिए भूमि या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश संभव है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को किसी भी प्लान के बारे में समझाते समय उन्हें समझ आया या नहीं इस बात को दोबारा सुनिश्चित करना आपको एक बड़ी गलती से बचा सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

धनु:

धनु राशि के जातकों का ध्यान नैतिक मूल्यों की तरफ अधिक रहेगा। बातचीत में शब्दों को चुनने में सतर्कता बरतें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने की वजह से धन एकत्रित करने पर अधिक जोर रहेगा। रुके हुए पैसों को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी भी तरह के लोन लेने से आपको बचना चाहिए। कमाई सामान्य रहेगी।

मकर:

मकर राशि के जातक जिन बातों को नजरअंदाज कर दिया करते थे। आज उन बातों को भी दमदार तरीके से दूसरों के सामने प्रस्तुत करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में प्रवीणता रहेगी। बेहतर करने के चक्कर में काम लेट होने की संभावना भी बन जाती है। धन संपत्ति के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक पुरानी गलतियों के बारे में बार-बार सोचते रहेंगे। अगर आप पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उपाय करते हैं तो अच्छा है वरना समय व्यर्थ जाने की संभावना बनती है। फाइनैंशियल मैटर आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। अपने आप को व्यस्त रखें ताकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी ना हो।

मीन:

मीन राशि के जातकों के विचार प्रगतिशील रहेंगे। बहुत समय से अटके हुए किसी प्रॉजेक्ट के बारे में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन संपत्ति के मामले में जीवनसाथी की तरफ से भी लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से सामाजिक रिश्ते मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

 

 


 

वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम वरना नाराज हो सकती हैं माता सरस्वती

वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम वरना नाराज हो सकती हैं माता सरस्वती

Vasant Panchami 2021: इस साल वसंत पंचमी का पर्व 16 फरवरी को मनाया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वसंत पंचमी का यह पर्व हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती प्रकट हुईं थीं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है. वहीँ धर्मशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिनको वसंत पंचमी के दिन करना वर्जित किया गया है. आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन वर्जित किए गए कार्यों के बारे में.

भूलकर भी 16 फरवरी को न करें ये कार्य:

> इस दिन नहीं पहनना चाहिए रंग-बिरंगे वस्त्र: ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन काले या रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनना चाहिए. चूंकि मां सरस्वती को पीला रंग अधिक पसंद है. इसलिए मां सरस्वती को पीला वस्त्र चढ़ाना चाहिए और स्वयं भी पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए.
> इस दिन नहीं काटना चाहिए पेड़-पौधों को: वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए. क्योंकि वसंत पंचमी के दिन ही वसंत ऋतु का आगमन होता है और इस दिन प्रकृति में वसंत ऋतु का सुन्दर तथा नवीन वातावरण पूरी तरह प्रकृति में छा जाता है.
> इस दिन बिना स्नान किए नहीं करना चाहिए भोजन: धर्मशास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन भी नहीं करना चाहिए. अगर संभव हो तो इस दिन ज्ञान, कला और संगीति की देवी मां सरस्वती का व्रत रखना चाहिए और पूजा करने के बाद ही कुछ खाना चाहिए.
> इस दिन नहीं लाना चाहिए किसी के प्रति मन में बुरे विचार: वसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर किसी के प्रति अपने मन में न तो बुरे विचार लाना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहना चाहिए.
> इस दिन रहना चाहिए मांस और मदिरा से दूर: चूंकि वसंत पंचमी को विद्यारम्भ और कई अन्य तरह के शुभ कार्यों के लिए बहुत शुभ मुहूर्त माना जाता है. इसलिए इस दिन मांस और मदिरा से दूर रहना चाहिए. इस दिन ब्रह्मचर्य धर्म का भी पालन करना चाहिए. 

राशिफल: दिनांक 15 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 15 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज  का राशिफल

मेष

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्टदायी हो सकता है। अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर आपको कहीं से शुभ संदेश प्राप्त होने से मन में उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। किसी वजह से आज पहले व तीसरे प्रहर में पारिवारिक अशांति हो सकती है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ

आज का दिन कुछ व्यस्तता वाला नजर आ रहा है। आज के दिन आप कोई ऐसी योजना बना सकते हैं, जिसमें आपके पराक्रम और पुरुषार्थ की आवश्यकता होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका सुदृढ़ होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज के दिन कोई शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। रुके हुए कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। आज के दिन आप आपके मधुर व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। परिवार में छोटे भाई-बहनों और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। खानपान में परहेज करवाना ही सही होगा, वरना आपको पेट की परेशानी और अपच हो सकती है। धन की आवक बनी रहेगी और व्यापारियों को भी मुनाफा प्राप्त होगा। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।

कर्क 

आज के दिन आपका हाथ पैसों के मामले में कुछ तंग हो सकता है। इस कारण आप पारिवारिक रूप से दबाव में आ सकते हैं। परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी प्राप्त होंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज के दिन आपको खुशी प्राप्त होगी और दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।

सिंह

आज किसी वजह से परेशानी पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण मन खराब हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस से फटकार सुनने को मिल सकती है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या

आज के दिन किसी प्रकार की दौड़भाग होने से आपको थकान हो सकती है। मगर परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रह सकती है। दूर की यात्रा भी होगी। मानसिक परेशानी के चलते मन में किसी प्रकार की कुंठा हो सकती है। आज के दिन आप कुछ अधूरे कार्य निपटाएंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। कुल मिलाकर आज सब कुछ ठीक रहेगा। भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला

आज भाग्य का साथ मिल रहा है और सहजता से सभी कार्य बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। आज के दिन आप धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में लगे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रकार के अनुभव प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। कहीं से आपका लोन भी अप्रूव हो सकता है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खास है और इसके साथ ही आपको उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में सुधार होगा और सुख समृद्धि घर आएगी। मित्रों व बंधुओं के कारण तनाव होने से घर में क्लेश भी हो सकता है। बेहतर होगा कि आप संयम से काम लें और दूसरों की बातों को मन में न रखें। वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए शुभ है और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी और मन में खुशी की अनुभूति होगी। किसी महान हस्ती के दर्शन के लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी वजह से कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। आज भाग्य 74 फीसदी साथ देगा।

मकर

आज का दिन का आपके लिए सुखदासी होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और आय में इजाफा होगा। किसी वजह से मानसिक उलझन के कारण मन में परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से चिंता रहेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन न लगने की वजह से आप उनके लिए परेशान हो सकते हैं। वहीं पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ

आज का दिन आपका लोगों के साथ बहस करने में बीत सकता है। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की दोनों की हानि होगी। बेहतर होगा कि आप फालतू समय व्यर्थ करने की बजाएं योजना बनाकर अपने काम को करें तो कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। आज के दिन आपको पत्नी से भी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 74 फीसदी साथ देगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होने वाला है। पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। अकारण पडऩे वाले व्यवधान से लाभ प्रभावित हो सकता है। फोकस करके अपने काम पूरे करें। परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। कहीं से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।


 

वसंत पंचमी 2021 :आने वाली है वसंत पंचमी, जानिए विद्यार्थी क्या करें

वसंत पंचमी 2021 :आने वाली है वसंत पंचमी, जानिए विद्यार्थी क्या करें

वसंत पंचमी सभी के लिए महत्व रखती है। वसंत पंचमी पर विद्यार्थियों को माता सरस्वती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। जो लोग सरस्वती के कठिन मंत्र का जप नहीं कर सकतेक उनके लिए प्रस्तुत है मां सरस्वती के सरल मंत्र। वसंत पंचमी में इस मंत्र का पाठ करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है।
* 'ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।'

- मां सरस्वती का सुप्रसिद्ध मंदिर मैहर में स्थित है। मैहर की शारदा माता को प्रसन्न करने का मंत्र इस प्रकार है।

* 'शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।'

- शरद काल में उत्पन्न कमल के समान मुखवाली और सब मनोरथों को देने वाली मां शारदा समस्त समृद्धियों के साथ मेरे मुख में सदा निवास करें।
* सरस्वती का बीज मंत्र 'क्लीं' है। शास्त्रों में क्लींकारी कामरूपिण्यै यानी 'क्लीं' काम रूप में पूजनीय है।

नीचे दिए गए मंत्र से मनुष्य की वाणी सिद्ध हो जाती है। समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला यह मंत्र सरस्वती का सबसे दिव्य मं‍त्र है।


* सरस्वती गायत्री मंत्र : 'ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।'
इस मंत्र की 5 माला का जाप करने से साक्षात मां सरस्वती प्रसन्न हो जाती हैं तथा साधक को ज्ञान-विद्या का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाता है। विद्यार्थियों को ध्यान करने के लिए त्राटक अवश्य करना चाहिए। 10 मिनट रोज त्राटक करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। एक बार अध्ययन करने से कंठस्थ हो जाता है।

साल 2021 में वसंत पंचमी 16 फरवरी को आ रही है...


वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

प्रात: 6.59 से 12.35 तक


 

वैलेंटाइन्स डे:  रवियोग का शुभ संयोग, प्यार के अलावा इन मामलों में भी शुभ

वैलेंटाइन्स डे: रवियोग का शुभ संयोग, प्यार के अलावा इन मामलों में भी शुभ

वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी को इस बार कई ऐसे संयोग बने हैं जो ना केवल प्रेमियों के लिए शुभ हैं बल्कि अन्य कार्यों के लिए भी ये योग शुभ फलदायी रहने वाले हैं। इस शुभ योगों की वजह से 14 फरवरी ना सिर्फ प्रेमियों के लिए खास है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी इस दिन का अपना विशेष महत्व बन गया है। दरअसल 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे को प्यार और भौतिक सुखों को प्रभावित करने वाले ग्रह गुरु का उदय हो रहा है। गुरु का उदय ना सिर्फ प्रेम के मामले में अनुकूल फलदायी होगा बल्कि सात्विक और धार्मिक भाव को भी बढ़ाने वाला रहेगा। ऐसे में जो लोग प्यार को मजाक में ले रहे हैं उन्हें संभल जाना चाहिए नहीं तो आपका पोल खुल सकता है। आइए जानें वैलेंटाइन्स डे के दिन और कौन-कौन से संयोग बन रहे हैं।


बुध का उदय
इस वैलेंटाइन्स डे पर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि में बुध भी उदित हो रहे हैं। बुध का उदित होना बिजनस और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। रुठे हुए प्रेमियों को मनाने में भी बुध प्रेमियों के मददगार बनेंगे। मिथुन और कन्या राशि के प्रेमी अगर प्यार का इजहार करने में हिचक रहे हैं तो उनका आत्मबल बढ़ेगा और साथी के सामने प्यार का इजहार कर पाएंगे।


वैलेंटाइन्स डे पर रवियोग का शुभ संयोग
अबकी बार वैलेंटाइन्स डे रविवार को है और इस दिन रवि योग बना है जो कई अशुभ योगों के प्रभाव को दूर कर देता है। ऐसे में इस दिन कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं या किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो यह शुभ फलदायी रहेगा। इस योग में कोई बड़ी ख़रीददारी भी वैलेंटाइन्स डे पर कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है।


सर्वार्थ सिद्धि योग भी वैलेंटाइन्स डे के साथ

14 फरवरी को इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है। इसके अलावा सिद्धि योग भी इस दिन बना रहेगा। ऐसे में वैलेंटाइन्स डे की शाम इस बार खास रह सकती है सभी के लिए। जो लोग प्यार का इजहार करना चाह रहे हैं वह शाम 6 बजे के बाद साथी से दिल की बात करें। 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक का समय अनुकूल नहीं रहेगा। 

राशिफल: दिनांक 14 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 14 फ़रवरी का राशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार का है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं लेकिन आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए थोड़ी सी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि इस बारे में किसी सीनियर से सलाह लेकर आप काम करें। आज भाग्य 74 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अच्छा तो है, लेकिन आपको थोड़ा सा आलस्य आने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। आप हमेशा दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। इस रवैये से आपको कुछ समय के लिए तो फायदा हो सकता है, लेकिन बाद में परेशान होना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप दूसरों पर निर्भर होना छोड़ दें। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज के दिन लोग आपके काम में आज कुछ लोग अड़ंगा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी वजह से या फिर दूसरों के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर आपके उत्साह में कमी होती गई, तो आपकी प्रगति में बाधा आ सकती है। परिवार के लोग इस वक्त आपकी बातों से कट सकते हें, बेहतर होगा कि आपको कॉन्फिडेंस में लेकर ही कोई काम करें। आपको आज भाग्य का 56 फीसदी साथ मिलेगा।
कर्क:
आज का दिन आपका परोपकार में बीतेगा। दूसरों के काम के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आएंगे। आपके इस रवैये से परिवार वालों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि आप उनको समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपने काम के लिए समय निकालें, लेकिन परिवार वालों का भी ध्यान रखें। आज आपके किसी काम में बाधा भी आ सकती है। बेहतर होगा कि वाहन सावधानी से चलाएं। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके प्रयास भी आज रंग लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे। आज के दिन आपको अचानक से कहीं से धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मौके का लाभ प्राप्त होगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा चिंता वाला हो सकता है। अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिंतित हो जाते हैं। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बरबाद कर लेते हैं। आज के दिन आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। ऐसे में आपके कई कार्य पूण हो सकते हैं। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए कुछ अलग रंग लिए हो सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी-कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाएं। परिवार के लोग आज आपका साथ दे सकते हैं। इससे आपकी कुछ समस्याएं कम हो जाएंगी। आज भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से कुछ भिन्न हो सकता है। आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करुणा और उदारता कहीं-कहीं पर भारी पड़ सकती है और आपको धोखा भी उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला सोचविचार कर लें और पूरी समझ के साथ लें। किसी प्रॉपर्टी या फिर ऑफिस के कागजों पर साइन करने से पहले उन्हें देख लें। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए खास है और काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसर हाथ में आ सकते हैं। आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं से आज के दिन आपका रुका हुआ पैसा हाथ लग सकता है। नौकरी के मामले में भी अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपको थोड़ा सा परेशान करने वाला हो सकता है। आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंस सकते हैं। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दी होगी तो दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि सही वक्त पर आकर आपका वाहन भी साथ न दे। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी। आज आपको भाग्य का 55 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपका कुछ चिंता में बीतेगा। आप इस वक्त जिस प्रॉजेक्ट में काम कर रहे हैं, उसको लेकर कुछ दुविधा में आ सकते हैं। किसी कारण से मन में थोड़ी सी असमंजस हो सकती है। नौकरी और व्यापार के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के मामले में भी आज आप भाई या बहन से कोई सलाह मशविरा कर सकते हैं। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। किसी काम के बिगडऩे से होने पर आपको खीज या प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए बल्कि धैर्य से काम करने की जरूरत है। आपके ग्रहों के संचार में बदलाव से आपकी राशि पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके आपको मिले-जुले प्रभाव नजर आएंगे। परिवार में कुछ लोग जिनको आप अपनी समझते हैं आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आज भाग्य 56 फीसदी साथ देगा।

 

राशिफल: दिनांक 13 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 13 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 13 फ़रवरी का राशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा रिस्की हो सकता है। जरूरत के मुताबिक आपको जोखिम लेना भी चाहिए, ऐसा करने से आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज के दिन कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में सामान्य ही दिख रहा है, नौकरी पेशा वर्ग को बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। कहीं से धन मिलने की उम्मीद ना करें, वसूली के लिए भी जाएंगे तो आगे की तारीख मिलेगी। कारोबार में लाभ मध्यम है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन थोड़ा सा मुश्किल लिए हो सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में ले लेने से ऐसा महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि सभी कार्य एक के बाद एक पूरा करें। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई सन्देह नहीं कि आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लेंगे। आज दांपत्य जीवन में भी आपको खुशी मिलेगी, परिवार के सदस्यों के सहयोग से घरेलू कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा कर पाएंगे। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आप काफी समय के बाद अपने लिए फुर्सत निकाल पाएंगे। संभव है कि आज के दिन आप वो काम करेंगे जो आपको खुशी देते हैं। आज परिवार वाले भी आपके साथ को एंजॉय करेंगे और शाम के वक्त छोटी सी आउटिंग पर जाने का भी प्लान कामयाब हो सकता है। मिथुन राशि की महिलाओं को आज मनपसंद वस्तुएं उपहार के रूप में प्राप्त हो सकती हैं। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा हो सकता है और आपके ढेर सारे काम भी आज के लिए पेंडिंग पड़े थे। संभव है कि आज से उन कामों के निपटने का सिलसिला शुरू हो सके। आज के दिन आपको घर और व्यापार दोनों स्थानों पर काम करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको यात्रा करनी पड़ सकती है और इस यात्रा में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज दिन आपके लिए सुखद है और आपकी सारी इच्छाएं भी पूर्ण होंगी। आपको अपने कामकाज के अलावा रोमांस और मन की इच्छाओं को भी ध्यान रखना पड़ेगा। तभी संतुलन के साथ अपने जीवन को जी पाएंगे। आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कुछ नया करने का भी प्लान बना सकते हैं और यकीन मानिए ऐसे प्लान मन को बेहद खुश कर जाते हैं। आज के दिन कुछ अलग करने की कोशिश दिन भर आपको व्यस्त रख सकती है। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है और जिन कार्यों को आज के लिए सोचकर रखा था, वे पूरे हो सकते हैं। जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और लक तथा सौभाग्य को ही आप अधिक महत्व देते हैं। आपको कर्म भी करने की जरूरत है तो ही भाग्य भी आपका साथ देगा। आपको परिवार की ओर से भी हर प्रकार का समर्थन प्राप्त होगा। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपका अपने ऊपर ध्यान देने का है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। इस चर्चा के साथ ही आपको अपने नौकर चाकर या सहयोगीजनों के भुगतान की भी चिन्ता करनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी समस्या से घिर सकते हैं। धन के मामले में किसी पर भरोसा न करें, धोखा मिलने की आशंका है। आपको बड़ा आघात पहुंच सकता है। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई वाला हो सकता है। आपके जीवन में इस वक्त कई प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव इस दौरान आ रहे हैं। आज भी आप अपने मनचले स्वभाव के कारण प्रेम और नफरत के दायरे में घूम रहे हैं। परिवार वाले भी कई बार आपको लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। आज पार्टनर के साथ भी किसी बात पर उलझ सकते हैं। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज प्यार और रोमांस के मामले में आपका दिन खास बीतने वाला है। वैलेंटाइन डे के इस मौसम में संभव है कि आप भी अपने प्यार का इजहार कर ही डालें। वहीं गृहस्थ लोगों को आज के दिन काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यापार के मामले में आज आपको थोड़ा सा अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। कुछ लोग आज अपने प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने की कोशिश भी कर सकते हैं। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज के दिन आप अपने करियर दांपत्य जीवन तथा माता पिता सहित संतान और परिवार के सदस्यों पर अधिक केन्द्रित हो सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको किसी अच्छे काम का ईनाम भी मिल सकता है। घर में आपका माहौल बहुत शान्त है और यह सब आगे चलकर आपके लिए खुशियां ला सकता है। पति और पत्नी के बीच भी आज काफी मधुर संबंध रहने वाले हैं। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज के दिन आपको अपने दिल और दिमाग दोनों से पूरा काम लेने की जरूरत है। आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज के दिन किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश रखनी चाहिए। आज भाग्य आपका 70 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। गंभीर होकर अपना काम करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। समय का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार वाले भी साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। आज धन के मामले में भी आपका कोई बड़ा रुका काम बन सकता है। आज भाग्य आपका 85 फीसदी साथ देगा।

 

राशिफल: दिनांक 12 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 12 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों को अनुभवी लोगों से व्यवसायिक गुर सीखने को मिलेंगे। अपने प्रभाव से बहुत से काम आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे क्षेत्रों में आपके व्यापार विस्तार के प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातकों बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली फाइनेंशियल मुश्किलों को आसानी से दूर कर पाएंगे। लक्ष्य को निर्धारित करके उसको पाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करेंगे। पवित्र स्थानों की यात्रा पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज से जुड़े हुए सीक्रेट शेयर करने से बचना चाहिए। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। जानने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी की आशंका बन जाती हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

कर्क

राशि के जातकों को सामाजिक व व्यवसायिक रिश्तों के बीच में पेशेवर रुख अख्तियार करना सहायक बनेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज अचानक से धन लाभ की संभावनाएं अच्छी बन जाती हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपके मन में अस्थिरता व तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के जातक कामकाज के परंपरागत तरीकों को अपनाएंगे। विघ्न बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। शुरुआती क्रिटिसिज्म के बाद आपके काम को सराहा जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पुराना आर्डर पुन: प्राप्त हो सकता है, जो धन लाभ कराने वाला रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह की जालसाजी करने से बचें। आपकी गलतियों को पकड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से नाम खराब होने की आशंका भी बन जाती है। धन प्राप्ति के लिए समय सामान्य है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। कामकाज में भ्रम की स्थितियां पैदा होंगी एक से ज्यादा काम में व्यस्त रहने की वजह से गलती की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों की किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय की प्रगति में सहायक बनेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल है। कमाई की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

धनु

धनु राशि के जातकों का सहयोगात्मक रवैया कार्यक्षेत्र के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होगा। सभी के सहयोग से काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। आर्थिक लिहाज से समृद्धिदायक समय है। जोश में आकर किसी भी तरह का वायदा करने से व्यर्थ खर्च होने की आशंका है।

मकर

मकर राशि के जातकों के व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का आना आपकी आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक नियमानुसार अपने कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अनुकूल है। महंगे वस्त्र आभूषण की खरीद पर धन खर्च का योग बन रहा है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों को तकनीकी योग्यताएं कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्रदान करेंगी। ऑफिस की मेंटिनेंस से संबंधित खर्च बढ़ेगा। अपने विचारों को दूसरों के आगे व्यक्त करने में झिझक रहेगी। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य की प्लानिंग बनाने के लिए अच्छा वक्त है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों की व्यावसायिक सौदेबाजी के लिए दिन बहुत अनुकूल है। बातचीत कौशल नए संपर्क बनाने में मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के विवेकशील आचरण से कामकाज में मान सम्मान प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।




 





 

राशिफल: दिनांक 11 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष

आज के दिन आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, उसमें लाभ होने की पूरी उम्मीद है। साझेदारी में सावधान रहें, नहीं तो आपको धोखा खाना पड़ सकता है।

वृषभ

आज के दिन आपका आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं, भविष्य में आपको लाभ होगा और व्यापार में आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन

आपकी ऊर्जा और करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। आप इस समय अपना श्रेष्ठ काम कर रहे हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। आपको परहेज रखकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क 

आज का दिन कुछ कठिनाई भरा है और आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बार-बार आएंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह

आज के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा और उसे मुंह की खानी पड़ सकती है। भाग्य आज आपके साथ है।कन्या:आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है और इस वजह से मन उद्वेलित रहेगा। आपको किसी कारण से मानसिक चिंता परेशान कर सकती है और मन काम में नहीं लगेगा।

तुला

इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे और आप तरक्की के नए सोपान आज चढ़ेंगे। आज रुपये-पैसे के मामले में भी किस्मत आपके साथ है।

वृश्चिक

आप काम-काज को अत्यंत युक्तिसंगत व सुचारू ढंग से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत हो सकता है। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं और ऐसा करके आप अपने लिए प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

धनु

घर, गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आज आपका साथ दे रहा है। इस वक्त आपके कुछ रुके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं और कर्ज भी वापस मिल सकता है।

मकर

मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज के दिन अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में लगे हैं तो आपके हाथ में सफलता लग सकती है। परिवार के दायित्व की भी आप पूर्ति करेंगे।

कुंभ

भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुन: बुलन्दियों पर होगी। शाम के वक्त आपके काम बनेंगे और मन में खुशी हा अनुभव होगा।

मीन

आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। भाग्य साथ देगा।

Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर करें ये खास 9 उपाय, मिलेगी अनंत फल की प्राप्ति

Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर करें ये खास 9 उपाय, मिलेगी अनंत फल की प्राप्ति

गुरुवार 11 फरवरी 2021 मतलब आज मौनी अमावस्या है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान या पवित्र तीर्थस्थलों पर स्नान का विशेष महत्व माना गया है। मौनी अमावस्या का दिन बहुत पवित्र होता है। इस दिन मौन व्रत धारण करने का अधिक महत्व माना गया है। माघ माह में आने वाली इस अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

प्राचीन ग्रंथों में भगवान नारायण को पाने का सुगम मार्ग माघ मास के पुण्य स्नान को बताया गया है, विशेषकर मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान खास महत्व का माना गया है। पुराणों के अनुसार माघ मास की प्रत्येक तिथि पर्व है। अमावस्या के दिन जो लोग कुंभ या नदी, सरोवर के तट पर जाकर स्नान नहीं कर सकते, वो घर में गंगा जल डालकर स्नान करें तो उन्हें अनंत फल की प्राप्ति होती है।

आइए जानें मौनी अमावस्या के दिन क्या करें-

* शास्त्रों में वर्णित है कि माघ मास में पूजन-अर्चन व नदी स्नान करने से भगवान नारायण को प्राप्त किया जा सकता है तथा इन दिनों नदी में स्नान करने से स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग मिल जाता है।

* मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर आचरण तथा स्नान-दान करने का विशेष महत्व है।

* माघ मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से एक विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है।

* इस दिन सूर्य नारायण को अर्घ्य देने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है।

* अमावस्या के दिन 108 बार तुलसी परिक्रमा करना चाहिए।

* इसके अलावा मंत्र जाप, सिद्धि साधना एवं दान देकर मौन व्रत को धारण करने से पुण्य प्राप्ति और भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

* जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर है, वह गाय को दही और चावल खिलाएं तो मानसिक शांति प्राप्त होगी।

* जो लोग घर पर स्नान करके अनुष्ठान करना चाहते हैं, उन्हें पानी में थोड़ा-सा गंगा जल मिलाकर तीर्थों का आह्वान करते हुए स्नान करना चाहिए।

* मौनी, माघी अमावस्या के दिन जप-तप, ध्यान-पूजन करने से विशेष धर्मलाभ प्राप्त होता है।

 

राशिफल: दिनांक 10 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 10 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 10 फ़रवरी का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके गलत निर्णय मानहानि का सबब बन सकते हैं। नकारात्मक सोच मन पर हावी हो सकती है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सूर्य की आराधना करना लाभदायक रहेगा। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अपेक्षित सफलता मिलने में मुश्किल आएगी। दूसरों की बातों पर बहुत ज्यादा विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पडऩे से आपको बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में समय कुछ खास नहीं है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से इस समय बचना चाहिए। बदलाव के लिए समय उपयुक्त नहीं है। कामकाज में रुकावटें बनी रहेंगी। गलत बयानबाजी आपकी मुश्किलों को बढ़ाने वाली रहेंगी। आर्थिक मामले में कमाई तो अच्छी होगी परंतु अचानक आए खर्चे बचत नहीं होने देंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों पर कार्य का अत्यधिक दबाव रहेगा। जिसकी वजह से काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। तरह-तरह के लोगों के साथ आज आपको डील करना पड़ सकता है। नए अनुबंध करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जिसकी वजह से भविष्य में पछताना पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च होगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों में शारीरिक थकान रहेगी। कार्य की अधिकता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। सेहत से जुड़े हुए मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से आज आपको बचना चाहिए। बजट बनाकर धन खर्च करें। अचानक बड़ी मात्रा में धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक ऑफिस से जुड़ी हुई समस्याओं को बातचीत के द्वारा सुलझाने का प्रयास करेंगे। आपके विचारों तथा कार्यशैली को समर्थन ना मिलने की वजह से नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं। धैर्य रखें और उपयुक्त समय आने का इंतजार करें। अच्छा धन लाभ भी होगा और आपके काम को प्रशंसा भी मिलेगी।

तुला:

तुला राशि के जातकों के पद प्राप्ति के प्रयास असफल रहेंगे। लोग वादा करके काम करने से मुकर जाएंगे। जमीन ज्यादाद संबंधी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। कमाई के लिए समय अच्छा है। सरकारी स्रोत से आय होने की संभावना बनती है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। मुश्किल काम को सफलतापूर्वक पूरा करना आपकी विशेषता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन संबंधित मामलों में भी समय आपके अनुकूल रहेगा। निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे। 

धनु:

धनु राशि के जातकों में पारिवारिक व्यवसाय या पारिवारिक धन-संपत्ति से संबंधित विवाद की वजह से तनाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। मन में अनजाना भय काम में निष्क्रियता पैदा कर सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा पाने के प्रयास सफल रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। कामकाज के दबाव की वजह से नर्वस हो सकते हैं। सबके हितों का ख्याल रखकर आगे बढ़ेंगे। व्यवसायिक व्यवस्था को बनाकर चलेंगे तो सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। साझेदारी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए मुश्किल दौर है। कोई भी बड़े फैसले करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। कामकाज की यथास्थिति को बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहें। किसी भी तरह के धोखे से बचने के लिए सतर्कता जरूरी रहेगी। असफलता की वजह से नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा नहीं है।

मीन:

मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। व्यापार व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नकारात्मक सोच से बचें। कमाई के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनका भरपूर फायदा उठाएं। सभी ग्रह नक्षत्र आपके सहायक बन रहे हैं।

राशिफल: दिनांक 9 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 9 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज 9 फ़रवरी का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को सतर्कता बनाए रखना चाहिए अति आत्मविश्वास काम को खराब कर सकता है। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय मध्यम फलदायक रहेगा। नकारात्मक घटना की वजह से कामकाज के प्रति उत्साह में कमी आएगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के प्रतिद्वंदी उनके खिलाफ नकारात्मक विचार फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित सौदों पर बातचीत की संभावना बनती है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को दूसरों की बातों पर बहुत ज्यादा विश्वास करने की बजाय अपने मन की सुनना चाहिए। उत्पादन से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण जरूरी कदम उठाने में झिझक रहेगी। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपनी योग्यता के द्वारा सभी समस्याओं के निराकरण करने में कामयाब रहेंगे। आपके उत्कृष्ट कार्य तरक्की में सहायक बनेंगे। किसी और के काम में उलझने की वजह से आपके खुद के काम अटक सकते हैं। कमाई के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन संपत्ति बनाने में कामयाब रहेंगे। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। नकारात्मक समाचार मन को व्यथित कर सकता है। धन संबंधित मामलों में खर्चों की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर काम करें। सिर्फ जरूरी सामान पर धन खर्च करें। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। मानहानि की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। नए विचारों का सृजन होगा। उत्पादन कार्यों से जुड़े हए व्यक्तियों को लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है।

तुला:

तुला राशि के जातकों की व्यावसायिक क्षेत्र में यथास्थिति बनी रहेगी। बहुत ज्यादा हाथ पैर मारने के बाद भी संभावनाएं कुछ खास नजर नहीं आ रही है। वित्तीय मामलों में भी अनिश्चितता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बहुत उपयुक्त नहीं है। सामाजिक रिश्ते खराब होने की संभावना बन जाती है बहुत ज्यादा अकड़ रखना या लड़ाई झगड़ों में फंसना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यवसायियों को अपने लगाए हुए पैसे का अपेक्षित रिटर्न नहीं मिल पाएगा। खर्च लगे रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों में धन संबंधित मामलों में मानसिक व्याकुलता रहेगी। शाम तक स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। खानदानी पेशे से जुड़े हुए लोगों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। भ्रम की स्थितियों की वजह से आपसी वादविवाद उत्पन्न होंगे। आर्थिक मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचेंगे।

मकर:

मकर राशि के लोगों को अपने कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करने की जरूरत होगी। साझेदारी से संबंधित कार्य देर से पूरे होंगे। धन प्राप्ति में भी मुश्किलें बनी रहेगी। देनदार धन देने का वादा करने के बाद भी समय पर धन देने से मुकर जाएंगे। खर्चों को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में मिश्रित फल प्राप्त होगा। नए व्यापार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक मान-सम्मान व ख्याति भी प्राप्त होगी। बाहरी व्यस्तता की वजह से घरेलू मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है।

 

मीन:

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उच्च अधिकारियों की सहायता से आप आगे बढऩे में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति में कुछ देर लगेगी परंतु मिलेगा जरूर, इसलिए परेशान न हों।

 
राशिफल: दिनांक 8 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 8 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 8 फ़रवरी का राशिफल
मेष:
काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी, धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वालों के सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है। पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य मजबूत होगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सायंकाल का समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
पारिवारिक बिजनस में भाई-बहनों के सहयोग से लाभ की स्थितियां बनेंगी और नई चीजों पर कार्य भी करेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य नियमों का पूरी तरह ध्यान रखें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव काम आएंगे और उनकी मदद से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है, आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में व्यय से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। आपकी प्रगति इसी तरह बनी रहे इसके लिए आपके प्रमुख कार्य करने होंगे। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयत्नों से बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में योग्यता और विकास के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा। आज का दिन भाई-बहन की चिंताओं को खत्म करने में व्यतीत होगा, क्योंकि आप परिवार के लिए हमेशा ही कटिबद्ध रहते हैं। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें और अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। काफी दिनों से अटके हुए कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। लव लाइफ में मधुरात बनी रहेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। छात्रों की उच्च शिक्षा में आ रही आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा। कारोबार की चिंता परेशान करेगी लेकिन आप कड़ी मेहनत करते रहें। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में पूर्ण सुधार के लिए आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी लेकिन अनावश्क खर्चों से बचें। सायंकाल के समय किसी मेहमान के आने से मन हर्षित होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक बदलाव से लाभ की स्थिति उत्पन्न होंगी और नए अवसर भी मिलेंगे। साथ ही आपकी ख्याति का विस्तार भी होगा। व्यापार में पिता का सहयोग व समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उसके नतीजे लाभदायक होंगे। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में नए निवेश से लाभ होगा। जमीन व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
व्यापार में किए गए पुराने से अब लाभ देना शुरू करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व सहायता से लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफलता के लिए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
महत्वपूर्ण कार्यों में गोपनियता बनाए रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके कार्यों में अंतिम समय में कुछ अवरोध आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नई योजनाएं सफल होंगी और उसके लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। अधिकारी वर्ग आपका समर्थन करेंगे और पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में आज मंगलमय समाचार सुनने को मिलेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, नई योजनाओं पर कार्य करने का मौका मिलेगा। परिवार की जरूरतों के लिए अनावश्यक व्यय की आशंका बन रही है, नियंत्रण रखें। आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा और भविष्य मजबूत बनाने के लिए योजनाओं को साझा करेंगे। रूका हुआ धन आज कठिनाई से मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
व्यावसायिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नए सौदे की मंजूरी मिलेगी। छोटी व्यापारिक यात्रा लाभदायक होगी। पिता के सहयोग से शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, उनकी योजना सफल होगी। सामाजिक व धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। खरीद-फरोख्त के व्यवासाय में लाभ होगा। शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने के लिए आज दिनभर कई मौके मिलेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से भी लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। साथ काम करने वालों के साथ अपने व्यवहार का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। ग्रहों का योग उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। माता से मतभेद होने पर पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश सफल रहेगी और विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखंह और धन लेन-देन में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।