BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: मंगलवार के दिन बजरंगबली की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: मंगलवार के दिन बजरंगबली की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

3 सितंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जएगी। आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमवती अमावस्या मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी । साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा | साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

  • शुभ रंग- मेजेंटा 
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे । आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला 
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीचा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना... आपके लिए बेहतर साबित होगी | पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- पिंक 
  • शुभ अंक- 6
कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि समेत सबकुछ

कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि समेत सबकुछ

 Ganesh Chaturthi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. इस दिन लोग पूरे विधि विधान से बप्पा की स्थापना शुभ मुहूर्त में करते हैं. इसके बाद 10 दिनों तक बप्पा को घर में रखकर उत्सव मनाया जाता है. इस साल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी.

पूजा का मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार, चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा दिन में 11 बजकर 03 मिनट से कर सकते हैं यह मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

पूजन विधि

गणेश चतुर्थी वाले दिन आप सूर्योदय से पहले उठ कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. अब घर के मंदिर की साफ-सफाई कर गंगा जल से छिड़काव करें. इसके बाद भगवान गणेश को प्रणाम कर तीन बार आचमन करें. अब बप्पा की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद भगवान गणेश को जनेऊ, वस्त्र, चंदन, दूर्वा, धूप, अक्षत, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें. पूजा करते समय भगवान गणेश को 21 दूर्वा जरूर अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जप करें. भगवान गणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाएं. पूजा के अंत में बप्पा की आरती करें और प्रसाद बांटें.

गणेश चतुर्थी स्पेशल भोग

भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया जाता है. आप बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं इसके साथ ही बप्पा को मोदक बहुत ही पसंद माने जाते हैं.

Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 2 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या [वृद्धि तिथि]- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM

नक्षत्र
मघा- सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM
पूर्व फाल्गुनी- सितंबर 03 12:20 AM- सितंबर 04 03:10 AM

योग
शिव- सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM
सिद्ध- सितंबर 02 06:19 PM- सितंबर 03 07:05 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:39 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 02 5:19 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 02 6:29 PM

अशुभ काल
राहू- 7:46 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:53 AM- 12:26 PM
गुलिक- 1:59 PM- 3:33 PM
दुर्मुहूर्त- 12:51 PM- 01:41 PM, 03:20 PM- 04:10 PM
वर्ज्यम्- 11:04 AM- 12:50 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल- 09:39 PM- 11:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 AM- 05:25 AM

Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला वाले रहे सतर्क...जानें 2 सितंबर का 12 राशियों का राशिफल..!!

Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला वाले रहे सतर्क...जानें 2 सितंबर का 12 राशियों का राशिफल..!!

 Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 2 सितंबर दिन सोमवार है.   

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेस में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिस कारण आपको धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है. आप किसी यात्रा पर जाते समय अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें. 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्व पूर्ण रहने वाला है. आपका मन किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेगा. आपके मन में नए-नए विचार आएंगे और विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अपना काफी समय लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी परीक्षा में भी अच्छी सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे. अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है. 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा. परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, क्योंकि आपका साथी आपके साथ धोखा कर सकता हैं. आपको काम अधिक रहने के कारण सिर दर्द, कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. अगर आपने जल्दबाजी दिखायी, तो कोई दुर्घटना हो सकती है. आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भावुकता में ना ले.
  
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है. आपको कामों को लेकर समस्या रहेगी, जिससे आपका मन परेशान रहेगा. आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. आपके व्यवहार से परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे.
   
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आप जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप किसी नए घर मकान खरीद सकते हैं.

धनु राशि: धनु राशि के जातक आज ऊर्जावान रहने वाले हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है.

मकर राशि: मकर राशि वालों को किसी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में व्यस्त रहेंगे. भाग दौड़ भी अधिक रहेगी.  पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है. बड़ों की सलाह को जरूर मानें.
 
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों का पूरा करने के लिए रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं. आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चितितं रहेगे.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है. आपका कोई पारिवारिक वाद-विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बातचीत करते समय बहुत ही ध्यान दें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं.

Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 1 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 01 03:41 AM- सितंबर 02 05:22 AM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- सितंबर 02 05:22 AM- सितंबर 03 07:25 AM

नक्षत्र
आश्लेषा - Aug 31 07:39 PM- सितंबर 01 09:48 PM
मघा - सितंबर 01 09:48 PM- सितंबर 03 12:20 AM

योग
परिघ - Aug 31 05:38 PM- सितंबर 01 05:49 PM
शिव - सितंबर 01 05:49 PM- सितंबर 02 06:19 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 01 4:24 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 01 5:56 PM

अशुभ काल
राहू - 5:07 PM- 6:40 PM
यम गण्ड - 12:26 PM- 2:00 PM
कुलिक - 3:33 PM- 5:07 PM
दुर्मुहूर्त - 05:00 PM- 05:50 PM
वर्ज्यम् - 09:36 AM- 11:21 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM- 12:51 PM
अमृत काल - 08:03 PM- 09:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM- 05:25 AM

Horoscope Today, 1 September 2024: सितंबर माह का पहला दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today, 1 September 2024: सितंबर माह का पहला दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल

1 सितंबर 2024 Horoscope Today :- भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज आश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र के साथ परिघ और शिव योग बन रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, सितंबर माह के पहले दिन इतने शुभ योग बनने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आपकी नींद के शेड्यूल में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अगर आप कमज़ोर या थका हुआ महसूस करते हैं, तो अत्यधिक शारीरिक गतिविधि या जिम में भारी सामान उठाने से बचें। अगर आपको वर्कआउट करने की जल्दी है, तो इसके बजाय इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को आज़माएं।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों को पता होना चाहिए कि अपने साथी को खुले दिमाग से स्वीकार करना आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी है। आप दोनों एक साथ काम करना सीखेंगे और घर के कामों को साझा करते हुए एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में रुचि रखने वाले सभी लोगों, आयातकों और निर्यातकों के लिए आज मुनाफ़ा बेहद सकारात्मक हो सकता है। इसके अलावा, अपने व्यवसाय की कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए, आप अपनी मांगों से पहले अपने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहेंगे।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपके सहकर्मियों को आश्चर्यचकित करेगी, जो बातचीत में आपके द्वारा दिए गए विचारों की सराहना करेंगे। इसके अलावा, आपमें से कुछ लोगों को अपने करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

सिंह राशि के वरिष्ठ नागरिकों को उचित व्यायाम करने का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, आपको गाड़ी चलाते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर शाम के समय। सिंह राशि के कुछ लोगों को आज उपकरणों के साथ काम करते समय छोटे-मोटे कट लग सकते हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

सिंगल लोगों को अपने दोस्तों के साथ डेटिंग शुरू करने की ज़रूरत महसूस हो सकती है, और हो सकता है कि आप किसी सामाजिक समारोह या दोस्त के घर पर नए लोगों से मिलें। हालाँकि, कुछ समय के लिए इंटरनेट डेटिंग से बचें, क्योंकि हो सकता है कि यह आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों, अब समय आ गया है कि आप उन अनियोजित लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए पैसे अलग से रखें जो जल्द ही सामने आ सकती हैं। पिछले खर्चों पर ध्यान देने के बजाय, भविष्य के लिए योजना बनाएँ।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज कई नए अवसर विकसित हो सकते हैं, क्योंकि आपका करियर नई ऊँचाइयों को छू सकता है और आपको अप्रत्याशित पुरस्कार दे सकता है। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में काम करते हैं, वे यात्रा की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि के जातक जो लंबे समय तक काम करते हैं या जिनकी नींद अनियमित होती है, वे अपने शरीर को बहुत ज़्यादा तनाव में डाल सकते हैं। इसके अलावा, चूँकि आज आपको कोई बीमारी होने की संभावना ज़्यादा है, इसलिए आपको जितना हो सके धूल भरे वातावरण से बचना चाहिए।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

जब दो लोगों के बीच काफ़ी शारीरिक दूरी होती है, तो उनका रिश्ता ज़्यादा मुश्किल और अप्रत्याशित होता है। आख़िरकार, टेक्स्ट मैसेज पर बातचीत ग़लतफ़हमी का कारण बन सकती है। नतीजतन, मकर राशि के जातकों को आज बहुत स्पष्ट रूप से संवाद करना चाहिए।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

दिलचस्प बात यह है कि बहुत से कुंभ राशि के जातक व्यवसाय की दुनिया में महत्वपूर्ण वित्तीय सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। उद्यमियों को अपने उद्यम को संचालन के व्यापक आधार तक विस्तारित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा, आप में से कुछ को विरासत या संपत्ति की बिक्री के माध्यम से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि के जातकों को अपनी नौकरी की आकांक्षाओं को कभी न छोड़ें क्योंकि आज आपको अपने सामने आने वाली संभावनाओं का पूरा फ़ायदा उठाना चाहिए, क्योंकि आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ पर हो सकते हैं। महिलाओं को उनकी पिछली उपलब्धियों के लिए प्रशंसा के साथ-साथ मूल्यांकन भी मिल सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 31 अगस्त 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - 03:40 ए एम, सितम्बर 01 तक

नक्षत्र
पुष्य - 07:39 पी एम तक

योग
वरीयान् - 05:39 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - 4:08 AM
चन्द्रास्त - 5:25 PM

अशुभ काल
राहू - 09:10 ए एम से 10:45 ए एम
यम गण्ड - 01:57 पी एम से 03:32 पी एम
कुलिक - 05:59 ए एम से 07:34 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:59 ए एम से 06:50 ए एम, 06:50 ए एम से 07:41 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 12:48 पी एम से 02:31 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम

Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार...जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 31 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार...जानें अपनी राशि का हाल

31 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल यानि 1 सितंबर से शुरू होगा। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है। चार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि: आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परिक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही करने से बचना चाहिए, मेहनत जारी रखें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियं आएंगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है । आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

 

Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

30 अगस्त 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- अगस्त 30 01:37 AM- अगस्त 31 02:25 AM

नक्षत्र
पुनर्वसु - अगस्त 29 04:39 PM- अगस्त 30 05:55 PM

योग
व्यतीपात - अगस्त 29 06:17 PM- अगस्त 30 05:46 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:58 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - 3:09 AM
चन्द्रास्त - 4:45 PM

अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:21 PM
यम गण्ड - 3:33 PM- 5:09 PM
कुलिक - 7:34 AM- 09:10 AM
दुर्मुहूर्त - 8:31 AM- 9:23 AM, 12:47 PM- 01:38 PM
वर्ज्यम् - 02:30 AM- 04:13 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 03:24 पी एम से 05:05 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम

Aaj Ka Rashifal 30 August 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 August 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन...पढ़ें दैनिक राशिफल

30 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 58 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- सफेद

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8
29 August 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 August 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 29 August 2024 Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। गुरुवार के दिन क्या कुछ खास है इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 29 अगस्त 2024 को देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक
  • सिद्धि योग- 29 अगस्त 2024 को शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र-  29 अगस्त को 4 बजकर 41 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:34 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर01:59 से दोपहर बाद 03:36 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:18 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:47 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:50 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:16 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:46 pm
Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन...पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन...पढ़ें दैनिक राशिफल

29 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक पंचांग के अनुसार, आज (गुरुवार) अजा एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का 29 अगस्त 2024 का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार और कार्यस्थल में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगा। मौसमा बीमारियों की चपेट में आ सकते है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि

परिवार के साथ खरीदारी में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। घमंड लक्ष्य से भटका सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक किसी बड़े कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिन आपका अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। दोस्तों से मेल मुलाकात होगी। निकट संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

कोई नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन राहत भरा रहेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी साझेदारी में सहभागी बन सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ काफी समय बाद मेल-मिलाप होगा। करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन उलझा हुआ रहेगा। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ की मदद से मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि

किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में विरोधी काम को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।

मीन राशि

व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। पुराना उधार दिया हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिससे स्त्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

28 अगस्त 2024 पंचांग:- 

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- अगस्त 28 01:33 AM- अगस्त 29 01:19 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी- अगस्त 29 01:19 AM- अगस्त 30 01:37 AM

नक्षत्र
म्रृगशीर्षा- अगस्त 27 03:38 PM- अगस्त 28 03:53 PM
आद्रा- अगस्त 28 03:53 PM- अगस्त 29 04:39 PM

योग
वज्र- अगस्त 27 08:31 PM- अगस्त 28 07:11 PM
सिद्धि- अगस्त 28 07:11 PM- अगस्त 29 06:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:44 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 28 2:53 PM

अशुभ काल
राहू- 12:28 PM- 2:02 PM
यम गण्ड- 7:45 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:53 AM- 12:28 PM
दुर्मुहूर्त- 12:02 PM- 12:53 PM
वर्ज्यम्- 12:33 AM- 02:12 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 06:59 AM- 08:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 06:11 AM- अगस्त 28 03:53 PM (मृगशीर्षा और बुधवार)

 

 
Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

28 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

27 अगस्त 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी   - अगस्त 27 02:20 AM – अगस्त 28 01:33 AM
कृष्ण पक्ष दशमी   - अगस्त 28 01:33 AM – अगस्त 29 01:19 AM
नक्षत्र
रोहिणी - अगस्त 26 03:55 PM – अगस्त 27 03:38 PM
म्रृगशीर्षा - अगस्त 27 03:38 PM – अगस्त 28 03:53 PM

योग
हर्षण - अगस्त 26 10:16 PM – अगस्त 27 08:31 PM
वज्र - अगस्त 27 08:31 PM – अगस्त 28 07:11 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 27 1:53 PM

अशुभ काल
राहू - 3:36 PM – 5:10 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:28 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM, 11:19 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 07:43 AM – 09:18 AM, 09:18 PM – 10:55 PM

 Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा अत्यंत मंगलकारी...पढ़िए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा अत्यंत मंगलकारी...पढ़िए आज का अपना राशिफल

 27 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 31 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। बीते कल यानि 26 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में किए थे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको खुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8
जयंती योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, यहाँ जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

जयंती योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, यहाँ जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

  Shri Krishna Janmashtami 2024 :इस साल श्री कृष्ण भगवान का 5251वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था। इसलिए ही हर साल इस दिन पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। जिसे कृष्णाष्टमी, अष्टमी रोहिणी के नाम से जाना जाता है। यहां जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी हर एक जानकारी।

इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज सोमवार को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त की सुबह 3 बजकर 39 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 27 अगस्त 2024 को 02:19 AM पर होगी।

 कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2024

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। कृष्ण जी की पूजा के लिए निशिता पूजा समय सबसे शुभ माना जाता है।

 कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री

धूप बत्ती और अगरबत्ती, यज्ञोपवीत 5, अक्षत, पान के पत्ते, सुपारी, पुष्पमाला, केसर, कपूर, आभूषण, रुई, तुलसीमाला, कमलगट्टा, सप्तधान, गंगाजल, शहद, अबीर, गुलाल, पंच मेवा, शक्कर, गाय का घी, गाय का दही, गाय का दूध, ऋतुफल, छोटी इलायची, सिंहासन, झूला, तुलसी दल, कुश व दूर्वा, हल्दी, कुमकुम, आसन, मिष्ठान्न, बाल स्वरूप कृष्ण की प्रतिमा, रोली, सिंदूर, चंदन, भगवान के वस्त्र, नारियल, फूल, फल, मोर पंख, गाय बछड़े सहित, केले के पत्ते, औषधि, पंचामृत, दीपक, मुरली, माखन, खीरा।
 
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण ने धरती को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था। यही वजह है कि हर साल कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

कृष्ण जन्माष्टमी की सरल पूजा विधि 

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान कृष्ण के मंदिर में जायें और वहां मोर-पंख अवश्य चढ़ाएं।
  • मंदिर नहीं जा सकते तो घर के मन्दिर में ही भगवान कृष्ण को मोर पंख चढ़ाएं।
  • इस दिन भगवान कृष्ण की प्रतिमा को अच्छे से सजाएं।
  • उनके लिए झूला तैयार करें।
  • पूजा के समय भगवान कृष्ण के मन्त्र का 108 बार जप करें।
  • रात 12 बजे की पूजा से पहले फिर से स्नान कर लें।
  • फिर साफ वस्त्र पहनकर पूजा की तैयारी करें।
  • फिर कृष्ण जी की प्रतिमा को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कराएं।
  • उन्हें फूल और फल चढ़ाएं।
  • तरह-तरह के पकवान का भोग लगाएं।
  • जन्माष्टमी की कथा सुनें और अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें।

कृष्ण जन्माष्टमी की पारंपरिक पूजा विधि 

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्यक्ति को स्नान आदि से निवृत होकर सभी देवी देवताओं को नमस्कार करना चाहिए।
  • इसके बाद घर के मंदिर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं।
  • फिर एक हाथ में जल, फल, पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद दोपहर के समय में काले तिलों को जल में डालकर प्रसूति गृह बनाएं।
  • इस प्रसूति गृह में एक सुंदर बिछौना बिछाएं और यहां कलश स्थापित करें।
  • फिर भगवान कृष्ण को स्तनपान कराती मां देवकी की मूर्ति स्थापित करें।
  • जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण, माता देवकी, नंदलाल, यशोदा मैया, वासुदेव, बलदेव और लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा की जाती है।
  • जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण भगवान की पूजा रात 12 बजे किए जाने की परंपरा है।
  • जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरे को काटकर उसके तने से अलग किया जाता है।
  • दरअसल ये परंपरा इसलिए निभाई जाती है क्योंकि इस दिन खीरे को भगवान कृष्ण के माता देवकी से अलग होने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
  • इसी वजह से कई स्थानों पर जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरा काटा जाता है।
  • इसके बाद भगवान कृष्ण की आरती की जाती है। फिर उन्हें भोग लगाया जाता है।
  • इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाया जाता है।

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि 

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रखा जाता है। जो कोई भी इस व्रत को करता है उसे व्रत से एक दिन पहले यानि की सप्तमी तिथि को हल्का और सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इसके बाद जन्माष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता। लेकिन फलाहार ले सकते हैं। पूरे दिन व्रती व्रत रहने के बाद रात में 12 बजे विधि विधान भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। इसके बाद व्रत का पारण करते हैं। वहीं कई लोग जन्माष्टमी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करते हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 26 अगस्त 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 26 03:39 AM- अगस्त 27 02:20 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 27 02:20 AM- अगस्त 28 01:33 AM

नक्षत्र
कृत्तिका- अगस्त 25 04:45 PM- अगस्त 26 03:55 PM
रोहिणी- अगस्त 26 03:55 PM- अगस्त 27 03:38 PM

योग
व्याघात- अगस्त 26 12:28 AM- अगस्त 26 10:16 PM
हर्षण- अगस्त 26 10:16 PM- अगस्त 27 08:31 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:46 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 26 11:40 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 26 12:49 PM

अशुभ काल
राहू- 7:45 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:54 AM- 12:28 PM
कुलिक- 2:02 PM- 3:37 PM
दुर्मुहूर्त- 12:53 PM- 01:43 PM, 03:24 PM- 04:14 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 PM- 12:53 PM
अमृत काल- 01:35 PM- 03:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: आज जन्माष्टमी के दिन इन राशियों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी...पढ़िए आज का अपना रशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: आज जन्माष्टमी के दिन इन राशियों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी...पढ़िए आज का अपना रशिफल

26 अगस्त 2024 aaj Ka Rashifal:- आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है,आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चो के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ेगे तो भविष्य में आपकी सफलता के अवसर बढ़ जायेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी। आज दोपहर बाद थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। आज के दिन आपके लिए कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। आज अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज यात्रा से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपकी परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बीताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद किसी से निपट सकते हैं। समझ पूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की और ले जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी। आपका रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आज परिवार के कुछ जरूरी काम होंगे। आज किसी से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो आज काम समय पर पूरे हो जाएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छे से काम को करने पर आपको फायदा होगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा। जमीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कोई कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6
Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

 पंचांग- 25 अगस्त 2024

 

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी 
श्रावण - पूर्णिमान्त
श्रावण- अमान्त

तिथि
सप्तमी - 03:39 ए एम, अगस्त 26 तक

नक्षत्र
भरणी - 04:45 पी एम तक

योग
ध्रुव - 12:29 ए एम, अगस्त 26 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:50 पी एम
चन्द्रोदय - 10:34 पी एम
चन्द्रास्त - 11:50 ए एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 ए एम से 05:11 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल- 05:13 पी एम से 06:50 पी एम
यम गण्ड - 12:23 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक - 03:36 पीa एम से 05:13 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:07 पी एम से 05:58 पी एम
वर्ज्य - 04:20 ए एम, अगस्त 26 से 05:53 ए एम, अगस्त 26

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 04:45 पी एम से 03:39 ए एम, अगस्त 26
रवि योग- 05:56 ए एम से 04:45 पी एम