BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हिना खान की हॉट लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

हिना खान की हॉट लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली: फेमस टीवी एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस लुक के कारण सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं. हिना का ग्लैमरस स्टाइल उनके फैंस का दिल चुरा लेता है. टीवी की इस संस्कारी बहू को ऐसे ग्लैमरस अवतार में देखना लोगों के लिए एक अलग एक्सपिरियंस होता है. अब एक बार फिर हिना ने अपनी बेहद ही स्टनिंग फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किए हैं जो उनके फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी हैं. फैंस और सेलेब्स तस्वीरों पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं.

ब्लू ड्रेस में लग रही बला की हसीन
हिना (Hina Khan) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जो ताजा तस्वीरें शेयर की हैं उसमें हिना ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड भी ब्लू ही है. हिना ने सेम ड्रेस में अलग-अलग स्टाइल में पोज करते हुए फोटोज शेयर किए हैं. हिना ने ब्लू कलर की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका कर्वी फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा है. हिना ने इर मरमेड पैटर्न ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला रखा है और उनमें सेमी कर्ल किया हुआ है. ब्लू ड्रेस के साथ हिना ब्लू आई शैडो फ्लांट कर रही हैं. हिना ने गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ है जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है. हिना एक फोटो में फिल्म फेयर के अवार्ड लेडी के पोज में खड़ी हैं जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा फायर, वहीं दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- क्या बात है हिना


फैंस बोले- ब्यूटीफुल
इन फोटोज को देख हिना के फैंस भी उनके स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं. हिना की इन फोटोज पर कुछ ही घंटों में साढ़े चार लाख से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं. हिना के फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कोई उन्हें 'स्टनिंग' तो कोई 'ब्यूटीफुल' बता रहा है. बता दें कि टीवी पर 'अक्षरा' का किरदार निभाते हुए हिना ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल और उनका किरदार 'अक्षरा' दोनों लोगों के जेहन में बस गया है. हिना के पास इस वक्त कुछ वेब सीरीज हैं जिन पर वे काम कर रही हैं.

 

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, आखिरी सांस तक साथ थे साजिद नाडियाडवाला

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, आखिरी सांस तक साथ थे साजिद नाडियाडवाला

मुंबई: divya bharti father Passed Away बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश भारती अपने अंतिम वक्त में दिव्या भारती के पूर्व पति और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ ही थे। 

शिल्पा शेट्टी का ये डरावना लुक देखकर आप भी जाएंगे डर, देखिए वीडियो

शिल्पा शेट्टी का ये डरावना लुक देखकर आप भी जाएंगे डर, देखिए वीडियो

दुनियाभर में इस समय हैलोवीन की धूम मची हुई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हैलोवीन का खुमार देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स भूतिया लुक में अपनी डरावनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपना डरावना हैलोवीन लुक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचनना मुश्किल है। वीडियो में शिल्पा कई डरावने पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद डरावना मेकअप किया है।
इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन।' शिल्पा का यह डरावना लुक देखकर कई फैंस की सांसे रूक गई है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।


 

अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री को हुआ कोरोना, ट्विट कर दी जानकारी

अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री को हुआ कोरोना, ट्विट कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडर (Urmila Matondker) कोरोना संक्रमित हो गई है. कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उर्मिला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए शेयर की है. उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. मैं ठीक और फिलहाल खुद को होम क्वारंटीन में आइसोलेट कर लिया है. मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं वो सभी तुरंत अपना टेस्ट करा लें. साथ ही सभी से मेरा ये भी अनुरोध हैं कि दिवाली के खास मौके पर सभी अपना बेहद ख्याल रखे."
उर्मिला मातोंडर के ये ट्वीट करते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने के प्रार्थनाएं कर रहे हैं.
 

VIDEO: बिकिनी में दिखा नरगिस का ग्लैमरस अवतार, सोशल मीडिया में हो रहा खूब वायरल

VIDEO: बिकिनी में दिखा नरगिस का ग्लैमरस अवतार, सोशल मीडिया में हो रहा खूब वायरल

नई दिल्ली: 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बॉलीवुड का एक ऐसा नाम बन गई हैं जो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. फिल्म 'रॉकस्टार' ने उन्हें रातोंरात इंडस्ट्री में खास पहचान दिला दी थी. नरगिस फाखरी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. नरगिस फाखरी ने महज़ 16 साल की उम्र से ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर ली थी. उसी दौरान इम्तियाज अली की नजर इस खूबसूरत हसीना पर पड़ी और उन्होनें 'रॉकस्टार' से नरगिस फाखरी को सुपरस्टार बना दिया. नरगिस फाखरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती रहती हैं. एक बार फिर नरगिस फाखरी का अमेजिंग और ग्लैमरस अवतार ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल इन दिनों नरगिस अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाली में वेकेशन एंजॉय कर रही है.

बिकिनी में दिखा नरगिस का ग्लैमरस अवतार
नरगिस फाखरी इन दिनों बाली में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी इस वैकेशंस की अमेजिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा रही हैं. नरगिस अपनी इन जबरदस्त फोटोज़ में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं. नरगिस फाखरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपना एक बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में नरगिस व्हाइट कलर की बिकिनी में कहर ढा रही हैं. अपने इस थ्रिलिंग लुक से नरगिस पानी में खड़े होकर भी पानी में आग लगा रही हैं. वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में नरगिस पहले ब्लैक कलर की सुपर अट्रैक्टिव बिकिनी पहने हुए नज़र आ रही हैं. इस वीडियो में नरगिस अपने परफेक्ट फिगर और कर्व्स को प्लांट करती हुई देखी जा सकती हैं. वीडियो में नरगिस ने अपने अगले लुक में ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट जैकेट कैरी किया हुआ है. इस जैकेट में नरगिस का स्टनिंग और जबरदस्त लुक सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा है. वीडियो में नरगिस घोड़े के साथ भी पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं.


नरगिस ने प्यार को लेकर लिखी गहरी बात
नरगिस फाखरी ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. नरगिस ने लिखा, 'जल्द ही आपको एहसास होगा कि बहुत से लोग प्यार करेंगे आपके विचारों से लेकिन आपकी रिएलिटी को संभालने की मैच्योरिटी उनमें कम होगी. कई सारे लोग इंसान के बाहरी व्यक्तित्व पर फोकस कर लेते हैं और उस इंसान को लेकर फैंटेसी बना लेते हैं कि वो कौन है कैसा है. फिर वही लोग तब निराश हो जाते हैं जब उनकी फैंटेसी के मुताबिक वो इंसान नहीं होता. प्यार वो होता है जो बुढ़ापे और झुर्रियां पड़ने के बावजूद बना रहता हो. वही गहरा प्यार जिंदगी भर चलता है'. नरगिस की प्यार को लेकर इतनी गहरी बातें फैंस का दिल छू रही हैं. फैंस नरगिस के इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा 'Fascinating Beauty' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'Well said U r beautiful inside and out both'. एक और फैन ने लिखा, 'आपने जो कैप्शन में लिखा है वो बहुत ही शानदार है और मोटिवेटिंग भी.

 

फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

नई दिल्ली : बिग बॉस विनर श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था. इस शो में भाग लेकर श्वेता ने पॉपुलैरिटी तो हासिल की ही, लेकिन इन दिनों हर जगह बस उनकी फिटनेस के चर्चे हैं. जी हां, श्वेता ने वजन कम किया है, जिसके बाद वे पहले से भी खूबसूरत दिखने लगी हैं. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इन तस्वीरों में श्वेता की खूबसूरती देखने लायक है.

श्वेता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसे देखने के बाद कोई नहीं कहेगा कि उनकी उम्र 40 पार है. तस्वीर में उन्हें गोल्डन सिल्वर कलर के ट्रांसपैरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है. श्वेता का मेकअप और उनके खुले बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं. श्वेता की फोटोज पर फैन्स तो दिल हार ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. अश्मित पटेल, श्रृष्टि रोड़े से लेकर रिद्धिमा पंडित तक के कमेंट्स पोस्ट पर देखने को मिले हैं. फैन्स दिल और फायर इमोजी के साथ जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

श्वेता की इस पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख 79 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बचपन का प्यार', तो एक अन्य ने लिखा है, ‘कोई इतना स्टनिंग कैसे दिख सकता है'. इस तरह के ढेरों प्यार भरे कमेंट्स श्वेता की इस पोस्ट पर आ रहे हैं. आपको कैसा लगा श्वेता का ये अवतार? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
 

विवाह, धूम 2, जैसी मूवी में काम कर चुके इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

विवाह, धूम 2, जैसी मूवी में काम कर चुके इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का शनिवार यानि आज सुबह निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, `मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे`।

हंसल मेहता ने आगे कहा कि, `आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं। आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूं।आज मैं अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा`।

यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, `दुखद खबर, यूसुफ हुसैन को श्रद्धांजलि, हंसल मेहता और पूरे परिवार को शक्ति मिले`।

पूजा भट्ट ने लिखा, ` इस खबर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकती हंसल की आप क्या महसूस कर रहे होंगे? वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, `यूसुफ जी हमने कितने फिल्मों में साथ काम किया, पहले कुछ ना कहो और आखिरी फिल्म बॉब बिस्वास, वह बहुत ही दयालू थे`।

इस सुपर स्टार ने दर्शकों से की अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी देखने की अपील

इस सुपर स्टार ने दर्शकों से की अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी देखने की अपील

एक लंबे अंतराल के बाद सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौटने वाली है. फिल्मों के रिलीज का सिलसिला फिर से शुरू होने वाला है. इस सिलसिले में सबसे बड़ी चुनौती है दर्शकों को थिएटर तक लेकर आना. अक्षय कुमार की सूर्यवंशी वो बड़ी फि़ल्म है दिवाली पर रिलीज होने के साथ-साथ फिर से थिएटर की वापसी का रास्ता दिखाने वाली है. इसी बीच साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सूर्यवंशी देखने की अपील करते नजर आए जिसपर इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने उनका धन्यवाद किया.
अभिनेता अल्लू अर्जुन एक इवेंट के दौरान दर्शकों से थिएटर खुलने पर बातचीत के दौरान अपील की. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा की फिल्म सूर्यवंशी थिएटर में आ रही है. मैं उम्मीद करता हूं कि लोग फिर से थिएटर में जाकर फिल्में देखें. कल, नागा शौर्य और रितु वर्मा के वरदु कावलेनु के प्रचार कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने कहा, मैं वास्तव में पूरे दक्षिण भारत ओर से सूर्यवंशी की पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं. मैं वास्तव में चाहता हूं कि आप लोगों को सिनेमाघरों में वापस लाएं, हर कोई सिनेमाघरों में आए और इस मनोरंजन को देखे.
अल्लू अर्जुन के इस वीडियो को धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था. उसके बाद करण जौहर ने इसे रिट्वीट करते हुए अल्लू अर्जुन का धन्यवाद किया और उन्हें एक पूर्ण सुपरस्टार बताया. अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वो इस फिल्म के प्रचार में व्यस्त हो गए हैं.
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला भाग इस साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रहा है. इसे सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं. इसमें अल्लू अर्जुन के अपोजि़ट रश्मिका मंदाना हैं. इस फिल्म मलयालम के सुपरस्टार फहाद फासिल भी हैं. वहीं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ये फिल्म दो बार स्थगित हो चुकी है. ये पिछले दो साल से रिलीज के इंतजार में है. अब इस बार इसके रिलीज की पूरी तैयारी है. ये फिल्म 5 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हो रही है.

 

Rajinikanth's Health update: चक्कर आने के कारण अस्तपाल में भर्ती हुए थे रजनीकांत, हुआ है यह प्रोसीजर

Rajinikanth's Health update: चक्कर आने के कारण अस्तपाल में भर्ती हुए थे रजनीकांत, हुआ है यह प्रोसीजर

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हैं और अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी है. चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने सुपरस्टार रजनीकांत के मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी है, 'चक्कर आने के बाद रजनीकांत को भर्ती कराया गया था. उनकी पूरी तरह से जांच की गई और उन्हें कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन से गुजरने की सलाह दी गई. प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कुछ दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.' रजनीकांत को 28 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

बता दें कि 79 वर्षीय अभिनेता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. लेकिन कल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
 

मौनी रॉय की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

मौनी रॉय की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. बता दें कि मौनी को अभिनय के अलावा उनके ग्लैमरस स्टाइल के लिए जाना जाता है. टीवी से फिल्मों का रुख कर मौनी ने अपना नाम दुनियाभर में कर लिया है. सोशल मीडिया पर मौनी के लाखों चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थकते. हाल ही में मौनी ने दुबई से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे एक बार फिर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.


दुबई से दिखा दिलकश अंदाज
मौनी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है. उन्होंने हाल में अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से दुबई में ली गई कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मौनी ऑरेंज कलर की ब्रालेट पहने दिख रही हैं, उनके ग्लैमर को और अधिक बढ़ा रहा है उनका ऑफ व्हाइट कलर का हाई स्लिट स्कर्ट. एक्ट्रेस के खुले बाल दुबई की ताजा हवाओं से बातें कर रहे हैं

फैंस हुए कायल
मौनी की इन तस्वीरों को फैंस से खूब सारा प्यारा मिल रहा है. महज एक घंटे में इन तस्वीरों पर करीब दो लाख लाइक्स आ चुके हैं. फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस पोस्ट पर मौनी के दोस्त और टीवी अभिनेता आमिर अली ने भी कमेंट किया है, उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किया है. बता दें कि आज लाखों दिलों पर राज करने वाली मौनी कभी बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी जगत में कदम रखा और अब वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया है. अपनी आने वाली फिल्म में मौनी, रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं.

 

दुखद खबर: फिल्म जगत के इस सुपरस्टार का हुआ निधन

दुखद खबर: फिल्म जगत के इस सुपरस्टार का हुआ निधन

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है. इस खबर की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने ट्वीट के जरिए दी है. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट किया है: "ये दिल तोड़ने वाला है. हम हमेशा तुम्हें मिल करेंगे मेरे भाई." पुनीत राजकुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को बेंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

पुनीत राजकुमार के निधन पर विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया: "इस डरावनी खबर को सुनकर स्तब्ध रह गया. ये दिल तोड़ने वाली खबर है. हम सब आपको याद करेंगे प्रिय अप्पू. आप हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंग. इस गहरे दर्द से निपटने के लिए परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना."

वहीं, राम गोपाल वर्मा ने लिखा: "पुनीत राजकुमार के अचानक आई निधन की खबर चौंकाने के साथ-साथ त्रासदी भी है. यह आंख खोल देने वाला सच है कि हममें से कोई भी कभी भी मर सकता है. इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है, जबकि हम अभी भी जीवित हैं."

एक्टर सिद्धार्थ ने पुनीत राजकुमार के अचानक निधन की खबर पर ट्वीट किया: "मैं इसे नहीं मान सकता. विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत. दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ... दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ. यह उचित नहीं है भाई. दिल तोड़ने वाला."

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली जमानत, फिर भी आज की रात काटनी होगी जेल में, जाने क्यों

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली जमानत, फिर भी आज की रात काटनी होगी जेल में, जाने क्यों

मुंबई | शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि कल विस्तृत ऑर्डर की कॉपी मिलेगी. हमें उम्मीद है कि सभी आरोपी कल या शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे. आर्यन 7 अक्टूबर से ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.

नियम के तहत किसी को भी जमानत मिलने पर शाम 5 बजे के पहले ऑर्थर रोड जेल के बाहर लगे बॉक्स में जमानत पत्र डालना ज़रूरी होता है. अगर आर्यन की टीम, स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से आज ही रिलीज ऑर्डर हासिल कर लेती है और जमानत पेटी में डाल देती है तो कल सुबह 6 बजे जमानत पेटी खोली जाएगी और उसके कुछ घंटों के बाद आर्यन की रिहाई मुमकिन है.

अगर आर्यन की टीम, स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से आज रिलीज ऑर्डर हासिल नहीं कर पाई तो कल सुबह जब कोर्ट की प्रक्रिया शुरू होगी तब हासिल कर सकती है और दोपहर तक जेल के बाहर लगी जमानत पेटी में डाल सकती है. इसके बाद शाम 5 बजे जमानत पेटी खोली जाएगी और उसके कुछ घंटों के बाद आर्यन की रिहाई मुमकिन है.

बता दें कि एनसीबी ने दो अक्टूबर को क्रूज से ड्रग्स बरामद करने के मामले में आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को हिरासत में लिया था. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में एनसीबी ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें से दो को पिछले दिनों निचली अदालत ने जमानत दे दी थी.

गिरफ्तारी के बाद एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था. आज हाई कोर्ट ने भी जमानत दे दी. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने जोरदार विरोध किया.

एनसीबी ने कहा कि आर्यन करीब दो साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं और साजिश का हिस्सा हैं. क्रूज पर ड्रग्स की जानकारी उन्हें थी. आर्यन को बेल नहीं दी जा सकती है. इसपर कोर्ट ने पूछा कि आर्यन पर ड्रग्स के कारोबार के आरोप का आधार क्या है? इस सवाल पर एनसीबी ने कहा कि आर्यन के व्हाट्सएप चैट से बात सामने आई है.

जमानत याचिका पर मंगलवार और बुधवार को भी सुनवाई हुई थी. आज सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील ने पक्ष रखा

आर्यन खान को नहीं मिली बेल- कोर्ट ने दी एक और तारीख

आर्यन खान को नहीं मिली बेल- कोर्ट ने दी एक और तारीख

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बाकी सुनवाई अब 27 अक्टूबर को होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए कल 2:30 बजे के बाद का समय दिया है। कोर्ट में आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी अपनी दलीलें रख चुके हैं। उनके बाद अमित देसाई अरबाज मर्चेंट की जमानत के पक्ष में दलीले रख रहे थे। कोर्ट ने उनसे पूछा कि आपको कितना वक्त लगेगा। अमित देसाई ने जवाब दिया 45 मिनट वहीं एनसीबी की तरफ से अनिल सिंह ने 45 मिनट का वक्त मांगा। इस पर कोर्ट ने आगे की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी।

चैट के आधार पर जेल में रखना गलत

आर्यन की तरफ से  पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने जिरह की। रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि उनके क्लाइंट के पास कुछ नहीं मिलान ही मेडिकल हुआ जिससे ये पता चले कि उन्होंने ड्रग्स ली थी। अरबाज मर्चेंट के के जूतों से 6 ग्राम चरस मिला है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता सिवाय वह मेरे क्लाइंट का दोस्त है। आर्यन के खिलाफ कुछ नहीं मिला है और उन्हें 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था। उन्होंने गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने कहा कि चैट में क्या है ये साबित होना बाकी है। इनका केस से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बिनाह पर किसी को 20 दिन जेल में नहीं रखा जा सकता।

आर्यन का केस मामूली, पेरेंट्स की वजह से हुआ हाइलाइट

रोहतगी ने कहा, वॉट्सऐप चैट का क्रूज टर्मिनल से कोई लेना-देना नहीं है। ये पुरानी चैट का जिक्र कर रहे हैं, जिसके आधार पर कह रहे हैं, तुम्हारा कुछ लोगों से लेना-देना है। मैं जब बाहर रह रहा था तो इसको भी इंटरनैशनल लिंक बताया जा रहा है। ट्रायल कोर्ट तय करेगा कि इसको माना जाएगा या नहीं। आर्यन के वकील ने कहा कि ये लड़का बहुत छोटा सा मामला है। इसके पेरेंट्स की वजह से इतना हाइलाइट हो गया। रोहतगी ने कहा कि कानून भी कहता है कि अगर ड्रग्स का कन्जम्पशन भी मिले तो रिहैब ले जाना चाहिए। लोगों को जेल में डालना मंशा नहीं होनी चाहिए। सोशल जस्टिस मिनिस्ट्री भी सुधार की बात कर रही है। 

न ड्रग्स ली, न ही खरीदी और बेची

जिरह के दौरान मुकुल रोहतगी ने कहा, आर्यन 23 साल के हैं। कैलिफोर्निया से ग्रैजुएशन किया है और कोविड की वजह से वापस आ गए। वह क्रूज के कस्टमर भी नहीं थे। उन्हें गेस्ट के तौर पर गाबा ने इन्वाइट किया था जो कि ऑर्गनाइजर्स का जानने वाला है। उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट के पास कुछ नहीं मिला। न ही मेडिकल हुआ जिससे ये पता चले कि उन्होंने ड्रग्स ली थी। अरबाज मर्चेंट के के जूतों से 6 ग्राम चरस मिला है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता सिवाय वह मेरे क्लाइंट का दोस्त है। आर्यन की तरफ से रोहतगी ने कहा, न तो मैंने ड्रग्स ली, न ही बेची और खरीदी। अरबाज मर्चेंट के सिवा मेरा किसी से कनेक्शन भी नहीं है। जस्टिस नितिन साम्ब्रे केस सुन रहे हैं। सुनवाई शुरू होने के पहले जस्टिस साम्ब्रे भीड़ देखकर भड़क गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर कोविड प्रोटोकॉल फॉलो नहीं होगा तो वह केस नहीं सुनेंगे। इसके बाद कोर्ट रूम से फालतू लोगों को बाहर किया गया।

एनसीबी विरोध में दे चुकी जवाब

वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन खान की जमानत याचिका के विरोध में अपना जवाब दे चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कहा गया है कि जांच में आर्यन का इंटरनैशनल ड्रग कनेक्शन सामने आया है। लिंक की जांच के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक, पर्याप्त समय चाहिए। एनसीबी की तरफ से यह भी कहा गया कि गवाहों के साथ छेड़छाड़ और आर्यन के फरार होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ड्रग केस के जांच अधिकारी वीवी सिंह ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि उन्हें शक है कि शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी गवाह प्रभावित कर रही हैं। इसको देखते हुए उनको बेल नहीं मिलनी चाहिए। आर्यन खान की तरफ से मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे कोर्ट में हैं। वहीं एनसीबी की तरफ से एएसजी अनिल सिंह भी कोर्ट पहुंच चुके हैं।

 

शाहरुख ने खड़ी की वकीलों की फौज

वकील सतीश मानशिंदे केस देख रहे थे। उनके साथ आज पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी पहुंचे। शाहरुख ने लॉ फर्म  करंजावाला एंड कंपनी, सीनियर पार्टनर्स रूबी सिंह आहूजा और संदीप कपूर को भी केस के लिए हायर किया था। आर्यन केस में अमित देसाई, सतीश मानशिंदे, आनंदिनी फर्नांडिस, रुस्तम मुल्ला पहले से ही पैरवी कर रहे हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस नितिन साम्ब्रे कर रहे हैं। 

 

सनी लियोनी की NEW साड़ी लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

सनी लियोनी की NEW साड़ी लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली: सनी लियोन बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो अपने स्टाइल और दिलकश अदाओं के चलते फैंस के दिलों में राज करती हैं. अक्सर सनी लियोन का सोशल मीडिया पर कातिलाना अंदाज देखने को मिलता है. सनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं. वैसे तो सनी लियोन का ग्लैमरस वेस्टर्न अवतार फैंस को बेहद पसंद है, लेकिन वे ट्रेडिशनल लुक में भी बिजलियां गिराती हैं. ऐसे में सनी लियोन का लेटेस्ट ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हरे रंग की साड़ी में बेबी डॉल बला की खूबसूरत दिख रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में सनी का एथनिक लुक देखने को मिल रहा है, जो काफी ग्लैमरस भी है. वे इन तस्वीरों में ग्रीन कलर की साटन साड़ी में नजर आ रही हैं. अपनी इस एलिगेंट साड़ी को सनी ने ग्रीन और ब्लैक कलर के हैवी वर्क वाले स्लीवलैस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो इस पूरे लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है. अपने इस एथनिक लुक के साथ उन्होंने सिल्वर और ग्रीन कलर का यूनिक ईयररिंग कैरी किया हुआ है.

सनी लियोन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. महज कुछ घंटों में 10 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स इन तस्वीरों पर आ चुके हैं. सनी का ये खूबसूरत अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आमतौर पर वेस्टर्न और ग्लैमरस ड्रेसेज में नजर आने वालीं सनी के एथनिक लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं. वे इन तस्वीरों पर बेहद प्यारे रिएक्शंस भी दे रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'My favorite Angel', तो वहीं एक दूसरे फैन ने 'हाय हाय मिर्ची' लिखा है.
 

ओह माय गॉड 2 में भगवान शंकर बनेंगे अक्षय, फर्स्ट लुक जारी

ओह माय गॉड 2 में भगवान शंकर बनेंगे अक्षय, फर्स्ट लुक जारी

अभिनेता अक्षय कुमार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपनी फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में खबर सामने आई थी कि रामानंद सागर की रामायण के राम अरुण गोविल इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म में अक्षय भगवान शंकर का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
अक्षय ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें वह भगवान शंकर के अवतार में नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय। ओह माय गॉड 2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है। एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को आप सभी के सामने लाने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास।
फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें अक्षय भगवान शंकर की तरह ध्यान मुद्रा में दिखे हैं। अक्षय ने फिल्म की कास्ट के साथ गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में शूटिंग शुरू की है। मध्य प्रदेश में फिल्म का 17 दिनों का शेड्यूल है। फिल्म को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, राम घाट, काल भैरव मंदिर और टावर चौक पर शूट किया जाएगा। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगी।
इस फिल्म में परेश रावल भी नजर आ सकते हैं। फिल्म को अश्विन वर्दे और अक्षय प्रोड्यूस कर रहे हैं। अमित राय ने फिल्म का निर्देशन किया है। अमित रोड टू संगम का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। ओह माय गॉड को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया था और वह इस सीक्वल से नहीं जुड़े हैं। पंकज के साथ यह अक्षय की दूसरी फिल्म होगी। दोनों बच्चन पांडे में साथ काम कर चुके हैं।
2012 में रिलीज हुई ओह माय गॉड एक गुजराती नाटक पर आधारित है, जिसका नाम है कांजी वर्सेस कांजी। फिल्म अंग्रेजी फिल्म द मैन हू स्यूड गॉड से भी प्रेरित थी। यह एक गुजराती व्यवसायी की कहानी है, जो नास्तिक होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह भगवान के अस्तित्व को साबित करने के लिए अदालत में जाता है। फिल्म ने इस बात पर प्रकाश डाला कि धर्म, जाति और अन्य भेदभाव इंसान ने ही बनाए हैं।

 

क्रूज ड्रग्स केस में नया ट्विस्ट, फरार केपी गोसावी लखनऊ में कर सकता है सरेंडर

क्रूज ड्रग्स केस में नया ट्विस्ट, फरार केपी गोसावी लखनऊ में कर सकता है सरेंडर

क्रूज ड्रग्स केस में रोज नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। प्रभाकर सेल ने दावा किया था कि केपी गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की थी। इसमें गोसावी के साथ समीर वानखेड़े भी शामिल थे। अब इस पर फरार चल रहा केपी गोसावी सामने आया है। उसने कहा है कि सब आरोप झूठे हैं। उसे ही धमकाया जा रहा था क्योंकि उसने आर्यन खान की गिरफ्तारी कराई थी। अब वह सरेंडर करने जा रहा है लेकिन महाराष्ट्र से बाहर। वह लखनऊ में सरेंडर कर सकता है।

क्रूज ड्रग्स केस में रोज नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सेल ने रविवार को एक हलफनामा जारी किया और दावा किया था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छुड़ाने के लिए केपी गोसावी ने 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। इतना ही नहीं उसने बताया था कि ये मांग गोसावी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से की थी। प्रभाकर सेल गोसावी के साथ क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी का गवाह है।
  
अब इस पूरे मामले में केपी गोसावी सामने आया है। वह छापेमारी के बाद से फरार है। आजतक से बातचीत में केपी गोसावी ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे हैं। उसने कहा कि वह समीर वानखेड़े को जानता तक नहीं है। उसने उसे बस टीवी पर देखा है। इसके अलावा वो एनसीबी की पिछली किसी भी रेड में टीम के साथ नहीं था।

उसने कहा है कि वह कुछ ही देर में सरेंडर करने जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र से बाहर। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केपी गोसावी लखनऊ में सरेंडर कर सकता है।

इससे पहले आज एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कोर्ट में हलफनामा जमा किया और कहा कि उन्हें डराया जा रहा है। जांच प्रभावित करने के लिए राजनैतिक पहुंच के लोग उन्हें गिरफ्तार कर करवा सकते हैं। अब इस घटनाक्रम ने नाटकीय मोड़ ले लिया है क्योंकि फरार चल रहा केपी गोसावी अब सामने आया है। वह क्रूज ड्रग्स केस में गवाह भी है।

 

VIDEO: पाकिस्तान की जीत के बाद फिर वायरल हुआ ‘मारो मुझे मारो’ वाले लड़के का विडियो, कही ये बात........

VIDEO: पाकिस्तान की जीत के बाद फिर वायरल हुआ ‘मारो मुझे मारो’ वाले लड़के का विडियो, कही ये बात........

नई दिल्ली : कल रात टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा. कल भारत-पाक के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया. ऐसा पहली बार हुआ है जब वर्ल्ड कप में भारत को पकिस्तान से हार झेलनी पड़ी है. इस बीच एक बार फिर उस पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल हो गया है, जो पिछले वर्ल्ड कप में पाक की हार के बाद सुर्खियों में आए थे. उनके वीडियो पर ढेरों फनी मीम भी बने थे. ऐसे में अब कल के मैच में पाक की जीत पर उस उस शख्स (मोमिन साकिब) का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है. 

एक्टर आयुष्मान खुराना पी गए थे पत्नी ताहिरा कश्यप का ब्रेस्ट मिल्क, पत्नी ने शेयर की मजेदार किस्से

एक्टर आयुष्मान खुराना पी गए थे पत्नी ताहिरा कश्यप का ब्रेस्ट मिल्क, पत्नी ने शेयर की मजेदार किस्से

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नि ताहिरा कश्यप सिर्फ स्टार वाइफ ही नहीं बल्कि दो बच्चों की मां, कैंसर सर्वाइवर और एक लेखक भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी किताब 'द 7 सिन्स ऑफ बींग ए मदर' रिलीज की है। इस किताब में उन्होंने कई चौंकाने वाले किस्सों का खुलासा किया है। इसी किताब में ताहिरा ने पति आयुष्मान संग बैंकॉक पर हनीमून से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है... जिसमें आयुष्मान खुराना ब्रेस्ट मिल्क पी गए थे।

पत्नी ताहिरा ने बताया किस्सा
ताहिरा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी किताब में बयां किए गए किस्से के बारे में बताया कि वो अपने सात महीने के बेटे को माता-पिता के साथ छोड़कर पति संग हनीमून पर बैंकॉक गई थीं। ताहिरा ने बताया कि इस ट्रिप पर वो ब्रेस्ट मिल्ड डिस्कार्ड करना भूल गईं और उन्हें पता चला कि आयुष्मान ने उसे प्रोटीक शेक में मिलाकर पी लिया। पूछने पर आयुष्मान का जवाब था- 'ये परफेक्ट तापमान पर था, बहुत ज्यादा पौष्टिक और प्रोटीक शेक के साथ अच्छे से मिस्क हो जाने वाला था'।

शादी को पूरे हुए एक दशक
बता दें कि ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना की शादी को एक दशक हो चुका है। दोनों आने वाले नवंबर को अपनी शादी की दसवीं सालगिरह सेलीब्रेट करेंगे। ताहिरा-आयुष्मान के दो बेटे विराजवीर और वरुष्का हैं। ताहिरा अपने सोशल एकाउंट पर अकसर अपने बेटों के साथ आए दिन प्यारी फोटोज शेयर करती दिखाई दे जाती हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस में नया मोड़! गवाह बोला- 18 करोड़ में हुई डील, NCB ने आरोप को लेकर कहा ये...

आर्यन खान ड्रग्स केस में नया मोड़! गवाह बोला- 18 करोड़ में हुई डील, NCB ने आरोप को लेकर कहा ये...

मुंबई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से क्रूज ड्रग्स पार्टी केस (Cruise Drugs Party Case) में गिरफ्तार किए गए एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के मामले में नया मोड़ आ गया है. एनसीबी के गवाह ने इस केस में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. खुद को इस केस से जुड़े शख्स केपी गोसावी (KP Gosavi) का बॉडीगार्ड बताने वाले प्रभाकर सेल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टसर समीर वानखेड़े और गोसावी पर पैसों की डील के आरोप लगाए हैं. प्राइवेट डिटेक्टिव केपी गोसावी की ही फोटो आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी. मामले में समीर वानखेड़े ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह बाद में इसका सटीक जवाब देंगे.


प्रभाकर सेल नाम के इस गवाह ने एक हलफनामे में दावा किया है कि उसने केपी गोसावी और किसी सैम डिसूजा के बीच 18 करोड़ रुपये की डील की बात सुनी थी. इनमें से 8 करोड़ रुपये एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को दिए जाने थे. उसने यह भी दावा किया है कि उसने केपी गोसावी से रुपये लेकर सैम डिसूजा तक पहुंचाए थे.
प्रभाकर सेल वही शख्स है, जिसे एनसीबी ने 6 अक्टूबर को जारी की गई प्रेस रिलीज में गवाह के तौर पर बताया था. अब प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि केपी गोसावी लापता है. उसका कहना है कि उसे केपी गोसावी की जान को खतरा होने की आशंका है. इसलिए उसने यह हलफनामा दाखिल किया है.
वहीं एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर पैसों का लेनदेन होता तो कोई भला जेल में क्यों होता. सूत्रों ने कहा कि ये सारे आरोप एनसीबी की छवि बिगाड़ने के लिए लगाए जा रहे हैं. ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं. ऐसा कुछ भी कहीं नहीं हुआ है.
अफसरों का यहां तक कहना है कि वे 2 अक्टूबर से पहले प्रभाकर सेल को जानते तक नहीं थे. सूत्रों ने कहा कि उसका यह हलफनामा एनडीपीएस कोर्ट पहुंचाया जाएगा. एनसीबी भी वहां अपनी प्रतिक्रिया देगी.
 

बंटी और बबली 2 का टीजर हुआ रिलीज, 12 साल बाद सैफ और रानी की जोड़ी साथ में आएगी नजर

बंटी और बबली 2 का टीजर हुआ रिलीज, 12 साल बाद सैफ और रानी की जोड़ी साथ में आएगी नजर

यशराज की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटी और बबली 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वारी अहम भूमिका में नजर आएंगे. 'बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी 12 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ में दिखेगी. फैंस दोनों को साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं. इससे पहले दोनों ने 'तारा रम पम’ और 'हम तुम’ में साथ काम किया है.
'बंटी और बबली 2’ का टीजर 1.26 सेकंड है. टीजर की शुरुआत सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ होती है. जहां सैफ अली खान और रानी मुखर्जी दोनों अपने लुक को टचअप करते नजर आ रहे हैं. रानी सैफ से कहती हैं कि सैफू हम कितने साल बाद काम कर रहे हैं. सैफ कहते हैं कि 12 साल बाद वे साथ आए हैं. रानी कहती हैं कि उन्होंने सैफ के साथ काम करना बहुत मिस किया.
सैफ रानी के तारीफ करते नजर आते हैं. दोनों शूट के लिए जैसी ही तैयार होते हैं पीछे से सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी फ्रेम में आकर कहते हैं कि वो भी शूट के लिए रेडी हैं. इस पर रानी कहती हैं कि तुम कौन जिस पर सिद्धांत और शार्वरी बताते हैं कि वो बंटी और बबली हैं. रानी कहती हैं कि सिर्फ एक ही बबली हैं और वो हैं. इसके बाद डायरेक्टर वरुण कहते हैं कि आदित्य सर ने स्क्रिपट बदली दी हैं. अब मूवी में दो बंटी और बबली हैं. रानी और सैफ दोनों अपने- अपने मेकअप रूम में चले जाते हैं. इसके बाद सिद्धार्थ और शार्वरी कहते हैं कि हम रेडी हैं और इनका टाइम गया और पैकअप हो जाता है.
ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 नंवबर को रिलीज होगी. फिल्म का टीजर काफी मजेदार है. बंटी और बबली का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं.
सैफ और रानी की जोड़ी को साथ में देखना फैंस खूब पसंद करते हैं. साल 2005 में 'बंटी और बबली’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी रानी और अभिषेक फिल्म में शातिर चोर की भूमिका में थे. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.