Urvashi Rautela Hot Photoshoot- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं. उर्वशी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. यही वजह है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आती नहीं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. को यूं ही हॉट एक्ट्रेस नहीं कहते. आए दिन वे बोल्ड फोटोशूट कराती हैं.
इस बार उर्वशी ने फिर कुछ ऐसा ही किया है. उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपनी ताजा तस्वीरों में गोल्डेन शिमरी ड्रेस पहनी है. इन तस्वीरों में वो गोल्डन गर्ल जैसी लग रही हैं. खुले बालों में उर्वशी का स्टाइल भी देखने वाला है.
उर्वशी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी अपकमिंग वेब सीरीज़ इंस्पेक्टर अविनाश में नज़र आएंगी.
सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे ही भी होते हैं जो आते ही छा जाते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो विवाह में जीजा और साली के मजाक से जुड़ा है, जिसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों ने इसे पसंद किया है. कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं, तभी जूता चुराने के लिए दूल्हे मिया की साली भी वहां पहुंच गई. आमतौर पर दूल्हे के जूते तब उठा लिए जाते हैं जब वो देख नहीं रहा होता है और यहा उसका ध्यान कहीं और होता है.
मगर इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है. साली जूते चुराने के लिए स्टेज पर सीधे दुल्हे के पास पहुंच गई और जूते देने के लिए कहा. इस दौरान जब दूल्हे ने जूता देने से इनकार कर दिया साली उसकी गोद में ही बैठ गई. वीडियो में ये दृश्य देखना खूब मजेदार लगता है. इसमें देखा जा सकता है कि जब अकेले बात नहीं बनती तब दूल्हे का साला भी वहां पहुंच गया और बहन की मदद करने लगा. इसके बाद साली ने खुद दूल्हे के जूते उतार लिए और वहां से लेकर चलती बनी.
मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर brides_special नाम के यूजर ने अपने पेज पर भी शेयर किया है.
यहां देखें वीडियो-
नई दिल्ली: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलो में खास जगह बनाई है, लेकिन उनका स्टाइल और लुक देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. नोरा का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी नई और खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है. बीते दिनों उनका रेड आउटफिट में फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आया था. वहीं अब नोरा एक डिजाइनर गाउन में फोटो शेयर किया है. इस लुक के साथ ही उनके खुले बाल ड्रेस पर चार चांद लगा रहे हैं. फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
वायरल हो रहीं नोरा फतेही की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की कटिंग में ड्रेस पहनी हुई है. हाथ में ब्रेसलेट और खुले बाल उनपर काफी जंच रहे हैं. इस हाई थाई स्लिट में नोरा ने फैंस के दिलों को जीत लिया है. पोस्ट पर कमेंट और लाइक की बारिश हो रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आप कुछ भी पहनो सुंदर दिखती हो' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'ड्रेस चूहे ने कुतर दी क्या ?'
बड़े प्रोजेक्ट कर काम कर रही हैं नोरा
बता दें कि नोरा इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे गानों से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. बता दें कि नोरा बिग बॉस के घर का हिस्सा भी रह चुकी हैं.





महाराष्ट्र में जब से सिनेमाघर खोले जाने को हरी झंडी मिली है, तभी से मेकर्स लगातार फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं. ऐसे में अब इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी भी शामिल हो गई हैं. हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट सामने आई है.
संजय लीला भंसाली ने भी आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे थे, बता ये ये मूवी 2022 के जनवरी में पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अगले साल 6 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है. यानी कि साफ है आलिया भट्ट फैंस को गंगूबाई के जरिए नए साल का नायाब तोहफा देने वाली हैं. वहीं, फिल्म को नए साल पर रिलीज काफी फायदा भी मिल सकता है.
आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर पहले तक ये खबरें थीं कि फिल्म को दीवाली पर भंसाली रिलीज करेंगे, लेकिन मेकर्स ने सरप्राइज देते हु्ए फिल्म को नए साल पर रिलीज करने का ऐलान किया है. वैसे दीवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज होने वाली है. वैसे बता दें कि फिल्म का टीजर कोरोना की दूसरी लहर के आने से पहले रिलीज हुआ था, लेकिन कोविड के कारण फिर से लगे लॉकडाउन से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था.
इतना ही नहीं आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म में अजय का काफी खास रोल होने वाला है. इसके अलावा फिल्म को भंसाली व जयंतिलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म से हर किसी को खासा उम्मीदे हैं. फिल्म में आलिया के अलग तरह के रोल में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म के लिए आलिया ने काफी मेहनत भी की है. हालांकि फिल्म कुछ वक्त पहले विवादों में भी आई थी, अब देखना होगा फिर से रिलीज डेट सामने आने के बाद क्या इसको लेकर बवाल होगा?
नई दिल्ली: कन्नड़ टेलीविजन जगत की फेमस एक्ट्रेस सौजन्या गुरुवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर मृत पाई गईं. सौजन्या महज 25 साल की थीं. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिस पर सावी मडप्पा का साइन है. सावी मडप्पा उनका रियल नेम था. उन्होंने इस नोट में अपनी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम और उसका सामना कर पाने में सक्षम नहीं होने के बारे में बताया है. सौजन्या मूल रूप से कर्नाटक के कोडागु जिले से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन वो बेंगलुरु में रहती थीं. एक्ट्रेस ने अपने पीछे छोड़े गए चार पेज के नोट में अपने परिजनों और दोस्तों से माफी मांगी है.
सौजन्या के इस नोट के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तीन दिन पहले लिखा गया था. उन्होंने लिखा था, "मैं ही इसके लिए जिम्मेदार हूं... इसलिए कृपया मुझे माफ कर दें... मैंने वादा किया था कि मैं अपने जीवन में कभी भी ऐसी बेवकूफी नहीं करूंगी, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मैं पूरी तरह से अंदर ही अंदर मार रही थी. हर एक दिन बीतने के साथ मैं लो होती जा रही थी. मैंने खुद को इस तरह पहले कभी नहीं देखा."
इस साल जनवरी में भी कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट जयश्री रमैया ने आत्महत्या कर ली थी. बहरहाल, सौजन्या (Soujanya) के निधन की खबर से उनके फैन्स और करीबी लोगों में मातम पसरा है. सौजन्या ने कई पॉपुलर टीवी शो में काम किया था. धारावाहिक के साथ-साथ एक्ट्रेस साउथ फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.
सोशल मीडिया पर हमे अक्सर मनोरंजक और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे भी कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें तेंदुआ, हाथी और मगरमच्छा जैसे खतरनाक जानवरों को लोगों के घरों में घुसते हुए दिखाया गया है. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ घूमते-घूमते रिहायशी इलाके में जा पहुंचा और एक घर के घर घुसा गया. उसके बाद घर में मौजूद एक शख्स ने जो किया वो देखकर आपकी भी आंखे फंटी रह जाएंगी, क्योंकि शायद ही ऐसा कोई होगा जो इस खतरनाक जानवर के सामने ऐसी बहादुरी दिखाने की कोशिश करेगा.
वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @MajorFactor2 नाम के यूजर ने शेयर किया है. 52 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं, उसके सामने एक शख्स एक बड़ा सा कूड़ादान लेकर जानवर को उसके अंदर फंसाने की कोशिश कर रहा है. जैसे-जैसे शख्स कूड़ेदान के साथ मगरमच्छ की ओर आगे बढ़ रहा है, मगरमच्छ पीछे की ओर खिसक रहा है. लेकिन, इसी बीच शख्स हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को कूड़ेदान के अंदर घुसाने में खामयाब हो जाता है और उसका ढक्कन बंद कर देता है.
तो आपने देखा कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए इस शख्स ने कैसे दिमाग लगाया और हिम्मत दिखाते हुए उसे कूड़ेदान में बंद कर दिया. आमतौर पर शायद ही ऐसे लोग होंगे जो मगरमच्छ के सामने ऐसी बहादुरी दिखा पाएं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं.
Bruh said by any means necessary.pic.twitter.com/V89Sy0auce
— J-(@MajorFactor2) September 29, 2021
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी (Babita Ji) का नाम आए और जेठालाल (Jethalal) का चेहरा ना खिले ऐसा भला कैसे हो सकता है. जब जब बबीता जी का नाम सुनाई देता है तो चेहरा ही नहीं बल्कि रोम रोम खिल उठता है. जेठालाल बबीता जी के स्टाइल के दीवाने हैं और उन्हें देखते ही वो आहे भरने लगते हैं. अब एक बार फिर बबीता जी ने ऐसा रूप धरा है कि जेठालाल खुल उठे हैं.
एनी बेसेंट बनीं बबीता जी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हाल के एपिसोड में गणेश उत्सव का जश्न मनाया गया जिसमें हर कलाकार को कोई ना कोई स्वतंत्रता सेनानी बनना है और उस पर कुछ लाइनें बोलनी हैं. ऐसे में बबीता जी बनीं एनी बेसेंट. जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वहीं जब जेठालाल बबीता जी को देखते हैं तो बस एकटक देखते ही रह जाते हैं. इस दौरान बबीता जी गाउन में नजर आईं.
कोरोना महामारी के दौरान देश में लाखों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। ऐसे लोगों को मुश्किल वक्त में छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का गुजारा करना पड़ा। इतना ही नहीं मजबूरी ने बच्चों को भी अपने परिवार की मदद के लिए कड़ी मेहनत करना सिखा दिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर गुजरात के अहमदाबाद का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक छोटा सा लड़का आर्थिक रूप से अपनी फैमिली की मदद करने के लिए रेलवे स्टेशन के पास दही-कचौड़ी बेचता दिखाई दे रहा है।
नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘आश्रम’ से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने इस चर्चित वेब सीरीज में बबिता का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तब से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है. वे सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के लिए शेयर करती हैं. अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो (Tridha Choudhury Dance Video) शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में वे एक पूल में बिकिनी पहनकर बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
त्रिधा ने यह वीडियो शनिवार 25 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर डांस कर रही हैं. वे पूल के अंदर बड़ी मस्ती के साथ झूम रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘वीकेंड डांस. अपना भी ऐसा ही वीडियो बनाएं और डीएम के जरिए शेयर करें.’ एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 9 घंटे पहले शेयर हुआ है, जिस पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
वीडियो में त्रिधा के डांस और अदाओं के लोग दीवाने हो रहे हैं. वे वीडियो में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उनके वीडियो पर कमेंट कर प्यार की बौछार कर रहे हैं. बता दें कि त्रिधा फिल्म, वेब सीरीज और टीवी शो में काम कर चुकी हैं. उन्होंने एक बंगाली फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वे टीवी शो ‘दहलीज’ में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में काम किया है. वे अगली बार फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अहम रोल निभा रहे हैं.
नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कमला भसीन के निधन से सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में भसीन एक प्रमुख आवाज रही हैं। सामाजिक सगंठनों ने कहा है कि कमला भसीन के निधन से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने जीवन को विपरीत परिस्थितियों में मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि कमला भसीन ने अपनी आखिरी लड़ाई, गायन और जीवन को अच्छी तरह से जीने का जश्न मनाया है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी साहसी मौजूदगी हंसी और गीत, उनकी अद्भुत ताकत उनकी विरासत है। हम सब इसे संजो कर रखेंगे जैसा हमने पहले अरुणा रॉय के लिए किया था।





