BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Viral video: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा...पत्नी को यह कहना पड़ा भारी, अब जान बचाने को भाग रहा शख्स

Viral video: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा...पत्नी को यह कहना पड़ा भारी, अब जान बचाने को भाग रहा शख्स

नब्बे के दशक में आई फिल्म रंग का गीत 'दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा' अपनी पत्नी के सामने बोलना एक पति को भारी पड़ गया है। पत्नी चाकू लेकर पति का दिल चीरना चाहती है। पत्नी के डर से पति हाईवे पर भाग रहा है। हाईवे पर हांफते हुए भाग रहे पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला आगरा का है। पत्नी से बचने के लिए भाग रहा पति कौन है अभी इसका पता नहीं चल सका है।
विकास पांडेय नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर 57 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक दाढ़ी वाला व्यक्ति हाईवे पर भागता दिख रहा है। वह व्यक्ति कह रहा है कि मुझे बचा लीजिए दोस्तों। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। मेरी जान के लाले पड़े हुए हैं। मैं भाग आया हूं आगरा से बाहर। हाईवे पर भाग रहा हूं दोस्तो। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। कल घर पर ऐसे ही बैठे हुए थे। मेरी बीवी ने मजाक में पूछ दिया कि मुझे कितना प्यार करते हो? मैं समझ नहीं पाया। मैंने बोल दिया कि दिल चीर कर देख तेरा ही नाम होगा। इसके बाद से वह चाकू लेकर पीछे पड़ी है। वह दिल चीरकर देखना चाहती है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। मुझे बचा लीजिए दोस्तों।
पत्नी से बचने के लिए भाग रहे पति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार इसे देख रहे हैं और लाइक के साथ रिट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह फनी वीडियो है। इसे एक स्थान पर खड़े होकर ही कॉमेडी के लिए बनाया गया है। जबकि कुछ लोग वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के चेहरे के भाव देखकर उसके पीड़ित होने का अंदाजा लगा रहे हैं।
अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस तक भी वीडियो पहुंचा है। आगरा पुलिस का कहना है कि भाग रहा व्यक्ति आगरा का नाम ले रहा है। मगर, वह वीडियो और व्यक्ति कहां का है? अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो के आधार पर जानकारी कराई जा रही है।

देखे विडियो
 

  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मशहूर एक्ट्रेस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर रोक लगा दी है। दरअसल मुनमुन दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रही थीं, जिसके बाद राजस्थान, एमपी, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में दर्ज कराए गए थे, अब मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए इन मामलों पर रोक लगा दी है।

मुनमुन दत्ता द्वारा जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने पर बवाल हो गया था और उनसे माफी की मांग उठने लगती थी, दरअसल अपने एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो मुनमुन कहती दिख रही थीं मैं जल्द ही यूट्यूब पर अपना डेब्यू करूंगी और इसके लिए अच्छा दिखना चाहती हूं और इसके बाद वो एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं, मुनमुन दत्ता का ये वीडियो वायरल हो गया और उनके खिलाफ कई लोग एकट्ठे हो गए और माफी की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता को ट्रोल किया जाने लगा।

मामला बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने माफी भी मांग ली थी। 10 मई को मुनमुन ने माफी मांगते हुए कहा कि वो अलग भाषायी क्षेत्र से हैं इसलिए उन्हें शब्द का सही मतलब नहीं बता था, उनका इरादा किसी को लेकर गलत बोलने का नहीं था वो सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं, उन्होंने कहा कि हर जाति और धर्म के लोगों का देश और समाज के विकास में काफी योगदान है।
 
'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

नई दिल्ली: दिल्ली के बाबा का ढाबा वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद ने शनिवार रात खुदकुशी की कोशिश की। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांता प्रसाद एक विडियो के बाद देशभर में चर्चित हो गए थे। उन्होंने पब्लिक से मिले मदद के पैसों से एक नया रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन नुकसान के बाद करीब चार महीने पहले उसे बंद कर दिया था। पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाने के बाद पिछले दिनों उनकी यूट्यूबर गौरव वासन से भी सुलह हो गई थी।

गुरुवार रात मिली थी पुलिस को सूचना
कांता प्रसाद दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क किनारे अपना ढाबा चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पीसीआर को कॉल आई कि किसी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 80 वर्षीय कांता प्रसाद हैं। कांता की पत्नी बादामा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कांता प्रसाद ने शनिवार देर रात आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने नींद की गोलियां खाईं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कांता प्रसाद को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की आत्महत्या की कोशिश के नजरिए से जांच कर रही है।

लॉकडाउन में बंद हो गया था नया रेस्टोरेंट
कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के जरिए देशभर में चर्चा में आए थे। उनकी मदद के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। कांता प्रसाद ने क्राउड फंडिंग से मिले पैसों से नया रेस्टोरेंट खोला था। इसमें उन्होंने दो शेफ और एक हेल्पर को नौकरी पर रखा था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट पर ताला लगने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया था। बाबा के बेटे ने बताया था कि रेस्टोरेंट में खर्चे के अनुसार कमाई बेहद कम हो रही थी। रेंट, काम करने वाले लड़कों की तनख्वाह, बिजली और पानी का बिल भरना पड़ता था। रेस्टोरेंट खोलने में डेढ़ लाख से अधिक पैसे लगे थे। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद हमने सारा सामान बेच दिया, जिससे 30 से 40 हजार रुपये मिले। बाबा के बेटे के अनुसार, रेस्टोरेंट में यदि महीने का खर्चा 2 लाख रुपये था तो कमाई सिर्फ 15 हजार रुपये हो रही थी।''

वीडियो से रातोंरात हो गए थे चर्चित
पिछले साल यूट्यूबर गौरव वासन ने बाबा का एक वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसमें कांता प्रसाद ने रोते हुए बताया था कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता है। वह और उनकी पत्नी दिनभर ढाबे पर खाना बनाकर बेचते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि रातों-रात बाबा की किस्मत बदल गई। बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए सामने आए और ढाबे पर लंबी कतार लग गई। लोग उनके साथ एक फोटो खिंचाने के लिए उतावले होने लगे थे।
 एक्ट्रेस कोमल सिंह ने समर सिंह के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, अब वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस कोमल सिंह ने समर सिंह के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, अब वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) नई सेंसेशन बन चुकी हैं. कोमल सिंह अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं. कोमल इंस्टाग्राम (Komal Singh Instagram) पर काफी एक्टिव हैं. वो अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज और वीडियोज को अक्सर पोस्ट करती रहती हैं.हॉट एंड ग्लैमरस छवि के अलावा कोमल सिंह अपने डांस के लिए भी लाइमलाइट में रहती हैं. उनके इंस्टा रील पर पोस्ट किए हर डांस वीडियो (Komal Singh Dance Video) को दर्शकों से काफी प्यार मिलता है.

हाल ही में कोमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो (Komal Singh Instagram Reel) शेयर किया है जिसमें वो छत पर ब्लू शॉर्ट ड्रेस में समर सिंह (Samar Singh) के गाने ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2’ (Kakari Bhayil Ba Kamariya Lapak Ke 2) पर गजब डांस मूव्स दिखा रही हैं. कोमल सिंह के इस बवाल डांस वीडियो को अब तक 64000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं.
 
फिल्म के रोल पर चर्चा के नाम पर होटल के कमरे में बुलाकर प्रोड्यूसर ने पूछा- क्या तुम मेरे साथ ...

फिल्म के रोल पर चर्चा के नाम पर होटल के कमरे में बुलाकर प्रोड्यूसर ने पूछा- क्या तुम मेरे साथ ...

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की हाल में ऑटोबायोग्राफी रिलीज हुई है। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई अहम तथ्यों को लेकर खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में फिल्ड इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा है कि एक प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म के रोल के लिए बात करने के लिए होटल में बुलाया था, यहां उन्होंने सीधे मुझसे पूछा कि क्या तुम रात बिताओगी? इतना सुनते ही मैं सन्न रह गई थी। बता दें कि नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी को एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा लॉन्च किया गया है।
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौर में नीना को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि फिल्म के रोल को लेकर प्रोड्यूसर आप से मिलना चाहते हैं। इस समय नीना ने मुंबई के जुहू में पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस दे रही थी, परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नीनी गुप्ता बताए गए पते पर पहुंची। लेकिन होटल के कमरे तक जाते-जाते नीना को ये लगने लगा था कि कुछ तो गड़बड़ है। एक समय तो ये भी लगा की प्रोड्यूसर से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन फिर भी वो मुलाकात करने कमरे में पहुंची।
नीना ने अपने ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर ने पहले तो कई एक्टर्स के नाम गिनाए, जिनको उन्होंने लॉन्च किया था। लेकिन जैसे ही प्रोड्यूसर से पूछा कि मेरा रोल क्या होगा, तो वे एक छोटे से रोल की बात करने लगे, जो मुझे पसंद नहीं आया। मुझे एक्ट्रेस की दोस्त का रोल दिया गया था। इतना सुनते ही मैने कहा कि सर मुझे चलना चाहिए, मेर दोस्त इंतजार कर रहे हैं। तो वे शॉक्ड हो गए।
नीना ने आगे लिखा है कि जब मैंने जाने के लिए कहा तो वह शॉक्ड हो गए और पूछ लिया कि कहां जाना है। फिर उन्होंने हड़बड़ाते हुए पूछा कि क्या तुम यहां रात बिताओगी? इस पर नीना को लगा कि जैसे किसी ने सिर पर बर्फ की बाल्टी डाल दी हो उन्होंने लिखा कि इससे मेरा खून सूख गया।
 

Video Viral: घूंघट में भाभी का कमरतोड़ डांस, देख लोग बोले- कसम से...कमरिया लॉलीपॉप लागेलू

Video Viral: घूंघट में भाभी का कमरतोड़ डांस, देख लोग बोले- कसम से...कमरिया लॉलीपॉप लागेलू

Bhabhi Ka Dance: अगर आपने अभी तक हाई-फाई डांस वीडियोज देखे हैं तो अब एक देसी वीडियो देखिए. इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वजह है इसमें डांस करती महिला, जिसने घूंघट ले रखा है. लोग इस वीडियो पर मर-मिटे जा रहे हैं.
ये महिला साड़ी पहनकर इस अंदाज में डांस कर रही है कि बड़े-बड़े डांसर फेल हो जाएं. इसका नाम है रंजना सिंह. वीडियो का बैकग्राउंड देखकर समझ आता है कि ये अपने घर में ही वीडियो शूट कर रही हैं. इनके वीडियो ठेठ देसी अंदाज में होते हैं.
लोगों को इनकी जो अदा सबसे पसंद आ रही है वो है साड़ी में गजब की कमर लटकाना. कमर हिलाकर ये ऐसा डांस करती हैं कि कोई भी इनका फैन हो जाए.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर इन्होंने अपने अकाउंट से शेयर किया है.
देखें वीडियो-

 

 Video : जानिए आखिर किसके लिए भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा 'आई लव यू'

Video : जानिए आखिर किसके लिए भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा 'आई लव यू'

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अक्षरा का ये वीडियो (Akshara Singh Video) भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में ब्लू ड्रैस पहने वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसमें अक्षरा का कृति सेनन (Kriti Sanon) के गाने 'चल वहां जाते हैं' (chal wahan jaate hain) पर परफॉर्मेंस फैंस को खासा पसंद आ रहा है. गाना अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है,  जिसपर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के संजीदा एक्सप्रेशन और डांस स्टेप कमाल लग रहे हैं. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो शेयर किया है, जिसपर अभी तक 42000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. अक्षरा ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘आई लव यू’. वीडियो पर कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं.
 

इससे पहले भी अक्षरा का एक वीडियो (Akshara Singh Video) उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा था. इसमें वो मीका सिंह (Mika Singh) और नीति मोहन (Neeti Mohan) के गाने ‘पिया मोरे’ पर लिप सिंक कर रही थीं. गाने में उनके एक्सप्रेशन हमेशा की तरह दमदार दिख रहे थे. अक्षरा के इस गाने के बाद लोग उनके दीवाने हो रहे थे. वीडियो को अभी तक करीब 3 लाख व्यूज मिल गए हैं. वीडियो में कैप्शन में लिखा है ‘अगर ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करें’. फैंस भी कमेंट करने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं और खूब कमेंट भेज रहे हैं.
 
साक्षी मलिक अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचा रही हैं धमाल

साक्षी मलिक अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचा रही हैं धमाल

 

लीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के फेमस गाने 'बम डिगी डिगी' में नजर आ चुकीं साक्षी मलिक इन दिनों अपनी खूबसूरत तस्वीरों और बोल्ड लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साक्षी ने कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

 


सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को अक्सर इम्प्रेस करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस साक्षी मलिक एक बार फिर अपनी हॉट अंदाज की तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं, उनके फैन्स उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
 

मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक के इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और प्रशंसकों को उनके स्टाइल स्टेटमेंट से प्यार है। साक्षी के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साक्षी के इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक साक्षी का हर अंदाज देखने को मिलता है। साक्षी मलिक अपने कातिलाना अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रही हैं।

साक्षी मलिक की तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं। वायरल तस्वीरों में साक्षी पूल किनारे नजर आ रही हैं। साक्षी की ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। उनके फैन्स के लिए एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल है।
 

साक्षी मलिक का जन्म 22 जनवरी 1993 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उत्तर प्रदेश के कानपुर की साक्षी मलिक मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं। साक्षी ने अपने करियर की शुरूआत टीवी विज्ञापनों के माध्यम से की थी।

जिसके बाद फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटीÓ फिल्म के एक गाने 'बॉम डिग्गी डिग्गीÓ ने उन्हें रातों रात बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बना दिया। इस गाने में वह कुछ सेकंड के लिए नजर आई थी लेकिन चश्मों के साथ उनकी खूबसूरती को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इस गाने के रिलीज़ होने के बाद उनके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर एकदम से ही बढऩे शुरू हो गए। अभिनेत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में रही हैं।
 
 

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कभी भी अपने प्रशंसकों को अपनी तस्वीरों से प्रभावित करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। साक्षी को यात्रा करना और तस्वीरें पोस्ट करना बहुत पसंद है।

साक्षी मलिक इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है। अपने शानदार फिगर और मनमोहक मुस्कान के लिए जानी जाने वाली साक्षी मलिक अपने प्रशंसकों को लुभाना जानती हैं। इंटरनेट पर परफेक्ट आई कैंडी, साक्षी मलिक ने अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 

कई तस्वीरों में साक्षी मलिक अट्रैक्टिव आउटफिट पहने हुए समुद्र के किनारे मस्ती करते हुए दिख रही हैं। हालही में साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों से हंगामा मचा रही हैं। इस ड्रेस में साक्षी अपनी परफेक्ट फिगर से बॉलीवुड सुंदरियों को मात देती नजर रही हैं।

अभिनेत्री साक्षी मलिक इस फोटो में स्ट्रैपलेस ऑरेंज ड्रेस में अपने गॉर्जियस लुक्स के साथ अपने फैन्स को एंटरटेन करते हुए नजर आ रही हैं। साक्षी की इन फोटोज को खूब लाइक मिल रहे हैं। साक्षी ने अभी तक अपने किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।
Video Viral: कोरोना की वैक्सीन लगाते वक्त Rakhi Sawant का हुआ ऐसा हाल, डर के मारे गाने लगीं ये गाना...

Video Viral: कोरोना की वैक्सीन लगाते वक्त Rakhi Sawant का हुआ ऐसा हाल, डर के मारे गाने लगीं ये गाना...

बिग बॉस से मशहूर हुई राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अदंजा के लिए वायरल हो जाती हैं. राखी (Rakhi Sawant) अपने हंसी-मजाक वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, साथ ही एक्ट्रेस का ड्रामा हर किसी को भा ही जाता है. ऐसे में अब राखी (Rakhi Sawant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कोरोना की वैक्सीन लगवा रही हैं औऱ वो इस दौरान डर के मारे उनका बुरा हाल हो गया है.
राखी (Rakhi Sawant) एंटरटेनमेंट क्वीन के साथ सोशल मीडिया क्वीन भी बनती जा रही हैं, सोशल मीडिया पर आए दिन राखी (Rakhi Sawant) के अलग अलग वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं, उनका वैक्सीन लगवाने का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
राखी (Rakhi Sawant) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, ‘मैं एक गाना गाऊं नया…मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री…मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री’. राखी (Rakhi Sawant) वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है. विंदु दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री’. इस तरह से लोग राखी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
 

नाच रहे थे बाराती, तभी पता चला- शादी से पहले भाग गई दुल्हन...

नाच रहे थे बाराती, तभी पता चला- शादी से पहले भाग गई दुल्हन...

Bhag Gayi Dulhan: शादी से पहले दुल्हन भाग गई हो, ऐसा तो आपने अब तक फिल्मों में ही देखा होगा. पर असलियत में ऐसी घटना सामने आई है. शादी से ऐन पहले बारात पहुंचने के बाद ऐसा हुआ. घटना मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की बताई जा रही है. यहां बारात आने से पहले ही दुल्हन फरार हो गई. दूल्हे का परिवार थाने भी पहुंचा मगर शिकायत दर्ज नहीं कराई. वाकया वारासिवनी थाना क्षेत्र का है.
यहां के रामपुर से डोलरिया थाने के खोकसर बारात जा रही थी. बारात दुल्हन के घर पहुंचती इसके पहले दूल्हे के भाई के पास सूचना आई कि दुल्हन भाग गई है.
दूल्हे के परिवार वालों से कहा गया कि वह बारात लेकर न आए.
दूल्हे का कहना है कि उसने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी, मगर दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया है. दूल्हे के परिवार वालों ने सिवनी मालवा के पुलिस अफसर को आपबीती सुनाई.
इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है. लोग ये बात कर रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया कि दुल्हन ने ये कदम उठाया.
(एजेंसी से इनपुट)

 

 VIDEO : दिग्गज एक्ट्रेस और TikTok सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा' पर किया गदर डांस

VIDEO : दिग्गज एक्ट्रेस और TikTok सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा' पर किया गदर डांस

भोजपुरी (Bhojpuri) की दिग्गज एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा (Akshara) ने इंडस्ट्री में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. उनके गाने और उनकी फिल्मों खूब धूम मचाते हैं. कमाई के मामले में भी वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. कुछ वक्त पहले उनका एक बवाल भोजपुरी गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai) रिलीज हुआ था जो खूब वायरल हुआ था. इस गाने पर कई लोगों ने वीडियोज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम मॉडल (Instagram Model) और एक वक्त में भारत की टिकटॉक (TikTok) स्टार आकांक्षा जांगीर (Akanksha Jangir) ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो (Instagram Reel Video) पोस्ट किया था जिसमें वो बेहद सेक्सी लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो अक्षरा सिंह के गाने (Akshara Singh Song) 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' पर बवाल डांस कर रही हैं. आकांक्षा ने वीडियो में गजब के एक्सप्रेशन भी दिए हैं. इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक नजर आ रहा है. उन्होंने शॉर्ट्स और टॉप पहना है जो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Video) कर दिया है और अब तक इस वीडियो को 1 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं और 1.4 मिलियन यानी 14 लाख से ज्यादा इस वीडियो के व्यूज हैं!
VIDEO : चिड़िया पर हमला करने की फिराक में थी बिल्ली, लेकिन चिड़ियों के गैंग ने कर दिया बिल्ली पर हमला

VIDEO : चिड़िया पर हमला करने की फिराक में थी बिल्ली, लेकिन चिड़ियों के गैंग ने कर दिया बिल्ली पर हमला

 

कहते हैं कि हर प्राणी को अपने घर से बहुत प्यार होता है। उतना ही प्यार घर में रहने वालों से भी होता है। लेकिन जब एक पर संकट आए तो टीम बनकर संकट से लड़ने का हुनर केवल इंसानों में ही नहीं है। चिड़िया  भी ये जानती है, तभी तो संकट बनकर आई बिल्ली को चिड़ियों  ने गैंग बनाकर ऐसा छकाया कि वो दुम दबाकर भागने पर मजबूर हो गई। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

 


 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली एक घर की मुंडेर पर चढ़कर वहां बैठी चिड़िया को अपनी खुराक बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन चिड़िया और उसकी साथी ने चोंच मारकर और उसका ध्यान भटकाकर उसे खूब तंग कर डाला। इतना तंग कर डाला कि बिल्ली परेशान होकर भाग खड़ी हुई। 

 


 

बिल्ली एक चिड़िया पर नजर डालती है तो पीछे से दूसरी चिड़िया आकर उसे चोंच मारती है। बिल्ली पलटकर दूसरी चिड़िया के पास जाती है तो पहली वाली चिड़िया उसकी पूंछ पर चोंच मारकर उसे परेशान कर डालती है। हालांकि बिल्ली को बेहद चपल और चालाक जानवर माना जाता है लेकि दोतरफा हमले को वो बेचारी भी झेल नहीं पाई और इस एकजुटता के आगे वो पस्त होकर भाग निकली। 

 
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस राइमा सेन ने लगाई हॉट और बोल्ड फोटोज का तड़का, वाइट ब्रा पहनकर दिया जबरदस्त पोज

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस राइमा सेन ने लगाई हॉट और बोल्ड फोटोज का तड़का, वाइट ब्रा पहनकर दिया जबरदस्त पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी शानदार वापसी करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड फोटोज का तड़का लगाकर अपने फैंस को एंटरटेन किया. बंगाली बाला का ये सेक्सी अवतार देखकर हर कोई हैरान और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही ही. इन तस्वीरों में वो बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेसेस को भी अपनी हॉटनेस से क्लीन बोल्ड करती दिखाई दे रही हैं. 

 


राइमा ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है जिसमें वो वाइट कलर की ब्रा पहनकर अपने बेहद आकर्षक अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. लॉकडाउन के इस समय में राइमा अपने फैंस को अपनी हॉटनेस का ट्रीट देती हुई नजर आ रही हैं. 
राइमा की इन फोटोज को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं और उन्हें देखने के बाद फैंस को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि वो अब 41 साल की हैं. इस उम्र में भी वो बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस की तरह ही हॉट और स्लिम नजर आ रही हैं. उनका यही स्टाइल लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है.
 दुखद खबर : नहीं रहे 'रामायण के सुमंत', 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दुखद खबर : नहीं रहे 'रामायण के सुमंत', 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था।

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हुआ था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चंद्रशेखर को चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली ख‍ींचने का काम काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

उन्होंने काली टोपी लाल रुमाल, बिरादरी, स्ट्रीट सिंगर और रुस्तम-ए-बगदाद जैसी फिल्मों में अपने अभ‍िनय का लोहा मनवाया. इसके अलावा चंद्रशेखर कटी पतंग, बसंत बिहार और शराबी में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. चंद्रशेखर ने ही भारतीय सिनेमा में 1964 में रिलीज फिल्म चा चा चा से इस नाम के डांस फॉर्म को इंट्रोड्यूस किया था।
सुशांत सिंह राजपूत पर बनी पहली वेबसीरीज का पोस्टर एंड फस्ट लुक लांच, राजधानी रायपुर के आर्यपुत्र बने SSR

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी पहली वेबसीरीज का पोस्टर एंड फस्ट लुक लांच, राजधानी रायपुर के आर्यपुत्र बने SSR

नई दिल्ली। फ़िल्म अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत पर वेब सीरीज तैयार की गई है। इसका पोस्टर एंड फस्ट लुक दिल्ली में लांच किया गया है। इस सीरीज में राजधानी रायपुर के आर्यपुत्र मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, बॉलीवुड के दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि पर एक संघर्षरत अभिनेता की कहानी, जिससे उनके बहुत अच्छा काम करने के बावजूद फिल्मी दुनिया के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उसे उसके हिस्से की कामयाबी और शोहरत नही मिलती और उसके जीवन का अंत अकस्माक रहस्यपूर्ण तरीके से हो जाता है ।

 

बता दें कि आर्यपुत्र छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी पर आधारित फिल्म में वीर नारायण सिंह के किरदार से बॉलीवुड में प्रदार्पण कर रहे है । अविनाश बावनकर वेब सीरीज के लेखक एवम निर्देशक है और आदित्य गर्ग एग्जीक्यूटिव निर्माता है। सत्य घटनाओं से प्रेरित वेब सीरीज़ प्रमुख ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर 21 जनवरी को आएगी।

 फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका: अब इस फेमस अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका: अब इस फेमस अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

कन्नड़ सिनेमा के फेमस अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती करावाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। संचारी विजय के परिवार वालों ने उनके ब्रेन डेड घोषित होने के बाद से ही अंगदान करने का फैसला लिया था।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार संचारी विजय शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। ब्रेन सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। संचारी विजय के भाई सिद्धेश ने कहा है कि उनका ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनका अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।

एक्टर की मौत मंगलवार सुबह करीब 3.34 पर हुई है। इस बात की जानकारी बेंगलुरु के उस अस्पताल ने बयान जारी कर दी है जिसमें वह भर्ती थे। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर ने संचारी विजय के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया था। जिसमें डॉक्टर ने कहा था, 'श्री विजय का इलाज पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ न्यूरो आईसीयू में किया जा रहा है। उनकी हृदय गति और ब्लेड प्रेशर भी स्थिर हैं। न्यूरोलॉजिकल रूप से वह बेहोश है और ब्रेन फेलियर का लक्षण दिख रहे हैं। 

संचारी विजय का परिवार आगे आया है और ब्रेन डेमिज को ध्यान में रखते हुए उनका अंग दान करने का फैसला है। हम पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ उनका इलाज करना जारी रखेंगे और अंग दान प्रोटोकॉल के अनुसार दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। इस समय श्री विजय की हालत गंभीर है और हम हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।'

38 साल के संचारी विजय के निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। कई सितारे सोशल मीडिया पर यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सुदीप ने सोशल मीडिया पर संचारी विजय के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'यह स्वीकार करते हुए बहुत ही निराशा हो रही है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ले ली, इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई…अगली फिल्म को लेकर उत्साहित थे,बहुत दुख की बात है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।'
 
 बड़ी खबर : फाइव स्टार होटल में जन्मदिन के मौके पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई ये बॉलीवुड अभिनेत्री

बड़ी खबर : फाइव स्टार होटल में जन्मदिन के मौके पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई ये बॉलीवुड अभिनेत्री

नई दिल्ली: ड्रग्स के इस्तेमाल पर एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री नाइरा नेहल शाह (Naira Nehal Shah) मुंबई के एक पाइव स्टार होटल में कुछ दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट कर रही थीं.
 
पढ़िए पूरी खबर-
कहा जा रहा है कि रविवार-सोमवार को चल रही इस पार्टी के दौरान ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी कि वहां ड्रग्स के साथ पार्टी चल रही थी. इसके बाद पुलिस ने देर रात होटल में छापा मारा और एक्ट्रेस को उसके दोस्तों सहित गिरफ्तार कर लिया. बता दे कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज इलाके का है.

रंगे हाथों किया था गिरफ्तार
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने बीते रविवार को एक फाइव स्टार होटल में रात को करीब 3 बजे छापा मारा था. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली एक एक्ट्रेस और उसके कुछ दोस्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सभी लोग पार्टी में ड्रग्स का सेवन कर रहे थे.

गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने दोनों लोगों को सांताक्रूज की एक अदालत में पेश किया. जहां फिलहाल दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन पुलिस अब भी इस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि नाइरा नेहल शाह को बॉलीवुड के अलावा कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी देखा जा चुका है.
 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दयाबेन ने किया धमाकेदार डांस, अब वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दयाबेन ने किया धमाकेदार डांस, अब वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का  किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को लोग उनके रोल के लिए खूब पसंद करते हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दिशा दर्शकों को हंसाती-गुदगुदाती रही हैं, लेकिन वे पिछले कुछ समय से शो का हिस्सा नहीं हैं। फैंस फिर से उन्हें शो में देखने के लिए बेसब्र हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 



वीडियो में एक्ट्रेस कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली बार डांस करते हुए देखा गया है। उन्हें शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अक्सर गरबा करते हुए देखा गया है, लेकिन वे इस वीडियो में एक अलग तरह का डांस करती नजर आ रही हैं। वे मछुआरों वाला नाच करती दिख रही हैं। गाने 'दरिया किनारे एक बंगलो' में उनका डांस फैंस को काफी भा रहा हैं। 
OMG ये क्या! पूरे शरीर पर मिट्टी लगाकर धूप में बैठ गयी उर्वशी रौतेला, जाने क्यों

OMG ये क्या! पूरे शरीर पर मिट्टी लगाकर धूप में बैठ गयी उर्वशी रौतेला, जाने क्यों

उर्वशी रौतेला अपनी खूबूसरती को बरकरार करने के लिए तरह-तरह के जतन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पूरे शरीर पर मिट्टी लगाए दिख रही हैं। बता दें कि उर्वशी मड बाथ ले रही हैं और उन्होंने इसके फायदे गिनवाए हैं। उनके फैन्स ने इस पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं।
बताई मड-बाथ की हिस्ट्री
उर्वशी रौतेला ने तस्वीर के साथ लिखा है, मेरा फेवरिट मड बाथ स्पा/ मड थेरपी
क्लियोपेट्रा पुरानी थीं जिन्हें मड बाथ पसंद था, मॉडर्न फैन्स में मैं शामिल हूं। बलेरिक बीच की लाल मिट्टी का मजा ले रही हूं। कहा जाता था कि रोमन प्यार की देवी इसे शीशे के तौर पर इस्तेमाल करती थीं। यह मिनरल-रिच मिट्टी होती है जिसे स्किन के लिए थेराप्युटिक और अच्छा माना जाता है।
बताए क्या-क्या हैं फायदे
उर्वशी ने मड बाथ के फायदे भी बताए और लिखा, ये डिटॉक्सिफाई करते हैं, अशुद्धियां बाहर करते हैं, स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं, सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और दर्द में भी राहत देते हैं। उर्वशी के फैंस ने हार्ट और लिट इमोजी बनाए हैं वहीं उनके एक फैन ने लिखा है, लड़के बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
फिटनेस का भी रखती हैं ध्यान
उर्वशी रौतेला अपनी ब्यूटी के साथ फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं। उन्होंने अपने वर्कआउट के कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह पेट पर मुक्के खाती दिख रही हैं। वहीं पंचिंग बैग से उल्टा लटकर मेहनत करती दिख रही हैं।

 

दूल्हे संग दोस्त ने किया गंदा मजाक, तो दुल्हन के सामने Angry Young Man बन गया दूल्हा, खूब चले थप्पड़

दूल्हे संग दोस्त ने किया गंदा मजाक, तो दुल्हन के सामने Angry Young Man बन गया दूल्हा, खूब चले थप्पड़

Dulha Khatarnak: शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन संग मस्ती-मजाक का दौर तो चलता ही है. पर कई बार ये मजाक इतना भारी पड़ जाता है कि लोगों को यकीन नहीं होता कि ऐसा कैसे हो गया. शादी के स्टेज का ऐसा ही एक वीडियो लोगों की पहली पंसद बना हुआ है.
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. तभी वहां एक लड़का आता है. वो दूल्हे के गाल खींचने लगता है.
पहले तो दूल्हा उसका हाथ हटा देता है. पर जब वो नहीं मानता तो दूल्हे का दिमाग खराब हो जाता है. वो दुल्हन के सामने ही उस आदमी को खींचकर पीटता है.
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.
आप भी देखें ये मजेदार वीडियो-