अभिनेत्री विद्या बालन ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'शेरनी' का टीजर जारी किया। अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म की पहली क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, एक बाघिन हमेशा रास्ता जानती है। शेरनी की दहाड़ सुनने के लिए तैयार हैं? यह आधिकारिक टीजर है। आज 2 जून को ट्रेलर आउट होगा।
उनका वॉयस ओवर टीजर में कहता है कि फिल्म में एक वन अधिकारी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अपनी टीम के साथ जंगल में कुछ खोजती नजर आ रही है। जंगल कितना भी घना क्यूं ना हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है।
शेरनी का निर्देशन फिल्म 'न्यूटन' के निर्देशक अमित मसुरकर ने किया है और इसमें नीरज काबी, विजय राज, शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, बृजेंद्र कला और इला अरुण भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
Bride Firing Video: शादियों में अक्सर हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते हैं. दूल्हा या दुल्हन के परिजन अति उत्साह में ऐसा करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में दुल्हन ने जो किया, उसे देख सब दंग रह गए. किसी और ने नहीं बल्कि अपनी ही शादी में दुल्हन ने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर डाली. इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. दुल्हन ने ऐसा कर तो दिया, लेकिन अब उसे और उसके परिजनों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है. यहाँ जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव है. गाँव में गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा की शादी दी. बरात आने के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर था. इसी बीच दुल्हन यहाँ पहुंची. दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ रही थी, इतने में दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा. इसी बीच दुल्हन ने दूसरे हाथ से पास में ही खड़े चाचा से रिवॉल्वर ली और फायर कर दिया. और मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ गई.
कई लोग इसका दुल्हन और दूल्हे का वीडियो बना रहे थे. ये घटना भी वीडियो में कैद हो गई. इसका वीडियो एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस वीडियो को देखा और पता लगाया और पुलिस ने पता भी लगा लिया. इसके बाद पुलिस ने दुल्हन, दुल्हन के पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद दुल्हन के पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. रिवॉल्वर के साथ चाचा फरार है, जबकि पुलिस दुल्हन के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) पर रोक है. हर्ष फायरिंग के चलते कई बार इसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हुई है. यूपी में ही हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे तक की मौत हो चुकी है. इसके चलते इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है.
A bride has been booked for celebratory firing at her own wedding in #UttarPradesh's Pratapgarh city, police said on Tuesday.
A video of the incident had gone viral on the social media after which the police tracked down the bride. pic.twitter.com/PfUuLm9Dan
मुंबई | बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था और शुरूआती कुछ सालों में ही उनकी कड़ी मेहनत के कारण उन्हें खिलाड़ी की उपाधि मिल गई। उन्होंने जबरदस्त एक्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई और 90 के दशक के मध्य तक आते-आते वो हिट अभिनेता की श्रेणी में आने लगे थे। ये वही समय था जब अक्षय का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ने लगा था।
रवीना टंडन को डेट कर रहे थे अक्षय
1996 में वो एक्ट्रेस रवीना टंडन को डेट कर रहे थे और दोनों रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस भी थे। इसी वर्ष अक्षय कुमार की खिलाड़ियों का खिलाड़ी रिलीज़ हुई जिसमें रवीना और अक्षय के साथ रेखा (Rekha) भी नजर आईं थीं।
जिस समय ये फिल्म रिलीज़ हुई उस समय रेखा 41 साल की थीं तो वहीं अक्षय की उम्र 28 साल थी। दोनों के बीच बहुत ही इंटीमेट सीन फिल्माया गया जिसने रवीना को अंदर से हिला कर रख दिया था।
अक्षय कुमार के पास आने लगी थीं रेखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा अक्षय कुमार के बेहद करीब आने लगी थीं और वो घर से अक्षय के लिए खाना भी लातीं थीं। उनके साथ सेट पर अधिक से अधिक वक्त भी बितातीं।
ये बात अक्षय की उस दौर की गर्लफ्रेंड और बेहतरीन अदकारा रवीना को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। कहा तो ये भी गया कि उस समय रवीना ने रेखा को साफ-साफ शब्दों में अक्षय से दूर रहने के लिए कह भी दिया था।
कई एक्ट्रेसस के साथ भी जुड़ा अक्षय का नाम
अक्षय पर ऐसे कई आरोप लगे हैं की उन्होंने कई दिल तोड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करियर शुरू होने के 10 सालों तक उन्होंने कई हीरोईनों को डेट किया। लगभग सभी का दिल भी तोड़ा।
आयशा जुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में शामिल हैं। मगर अक्षय की नज़रें जब ट्विंकल खन्ना से टकराई तो वो उन्हीं के होकर रह गए और बाद में उन्हीं से शादी की। हालांकि शादी के बाद भी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके लव अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री में खूब उड़ी थी।
बी टाउन में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर से लेकर गौहर खान-जैद दरबार तक ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने साबित कर दिया है पति अगर अपनी पत्नी से उम्र में कई साल छोटे भी तो भी कपल परफेक्ट साबित हो सकता है. जहां कई सेलेब्स ने समाज के इस टैबू को तोड़ दिया है तो वहीं अब ग्लैमरस से परे नॉर्मल लाइफ में भी लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसे तमाम कारण होते हैं जिसके कारण पुरूष का खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलओं की ओर आकर्षित होने लगता हैं. आज हम आपको कुछ इन्ही कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण पुरुषों का आकर्षण खुद से बड़ी महिलाओं की तरफ होने लगता है. यहां जानिए इनके बारे में:
अधिक उम्र की महिलाएं ज्यादा मैच्योर और अनुभवी होती हैं, ऐसे में वो अच्छी बातें कर पाती हैं साथ ही चीजों को आसानी से समझती हैं और परेशानियों को सुलझा देती हैं जो पुरूषों का काफी पसंद आता है.
अधिक उम्र की महिलाएं हमेशा ही गॉसिप नहीं करती. क्योंकि वो अनुभवी होती हैं ऐसे में वो लोगों को अच्छे से डील करना जानती हैं. बेवहज की गॉसिप से ये महिलाएं अपने पार्टनर को फ्रस्टेट नहीं करतीं.
ये महिलाएं काफी आत्मविश्वासी होती हैं और वो अपने आत्म-सम्मान को बढ़ाती हैं. साथ ही खुद को सही साबित करने के लिए ये महिलाएं आसानी से किसी भी तर्क में शामिल नहीं होते हैं. वे जानती हैं कि कठिन समय से कैसे निपटना है.
इन सबके साथ ही सेक्सुअल मैच्योरिटी भी एक बड़ा कारण है. खुद से बड़ी महिलाओं के साथ रिलेशन में रहने वालों पुरूषों का मानना है कि उनसे बड़ी महिलओं में
सेक्सुअल मैच्योरिटी उनसे ज्यादा होती है.
उनका मैच्योरिटी लेवल उन्हें किसी रिश्ते में न उलझने में मदद करता है. वे अपने साथी को अकेले समय देने और उसका सम्मान करने में विश्वास करते हैं.
अधिक उम्र की महिलाएं इमोशनल रूप से परिपक्व होती हैं. रिश्ते में एक कमजोर पल के दौरान, वे अनावश्यक नाटक नहीं बनाती हैं जो अक्सर पुरुषों को नापसंद होता है. वे अपनी भावनाओं को परिपक्वता से संभाल सकती हैं.
बड़ी उम्र की महिलाओं को डेट करना हर दिन सीखने और नए अनुभव करने जैसा है. पुरूण अपने साथी के साथ हर पल नए अनुभव कर सकते हैं.
बड़ी उम्र की महिलाएं आर्थिक मामलों में भी काफी परिपक्व होती हैं. वे अपने पार्टनर के बोझ को कम करने के लिए पैसे से जुड़ी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती हैं. यह महिलाओं की एक और खास बात है जो पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद आती है.
जब दोनों पार्टनर काफी परिपक्व हो जाते हैं, तो रिश्ते में एक-दूसरे के लिए आपसी समझ और सम्मान हर दिन बढ़ता जाता है.
मुंबई| फेमस रिएलिटी सिंगिग शो ‘इंडियन आइडल’ जितना अपने कंटेंस्टेंट की वजह से फेमस रहता है, उतना ही शो के जज और होस्ट की वजह से भी रहता है | हाल ही में आदित्य नारायण और अमित कुमार के वजह से शो सुर्खियों में रहा अब विशाल डडलानी को लेकर चर्चा हो रही है | लंबे समय से शो में नजर नहीं आने पर विशाल के बारे में शो के होस्ट आदित्य ने खुलासा किया है |
‘इंडियन आइडल’ शो से लंबे समय से जुड़े सिंगर, कंपोजर विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की तिगड़ी नजर नहीं आ रही है, बल्कि इनकी जगह शो में अनु मलिक, सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर नजर आ रहे हैं | शो के जजेज के बारे में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया तो वापस आ जाएंगे, लेकिन विशाल नहीं आएंगे | क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता की चिंता सता रही है | कोरोना काल में शो की वजह से किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं|’
दरअसल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मुंबई में लॉकडाउन की वजह शूटिंग बंद हो गई थी | इसलिए ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग इन दिनों दमन में हो रही है | विशाल अपने माता-पिता के साथ लोनावाला में रहते हैं| ऐसे में लोनावाला से दमन तक आने जाने में उनके माता-पिता को संक्रमण का खतरा हो सकता है | इसलिए एहतियात बरतते हुए विशाल ने फिलहाल शो जज न करने का फैसला किया है|
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देश में जारी कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिनसे उनके प्रशंसकों में उम्मीदों का संचार होगा. सलमान कहते हैं, "मैं बस इतना ही कहूंगा कि जब तक यह बुरा वक्त नहीं बीत जाता है, तब तक हमें पॉजिटिव बने रहना है. यह एक दौर है, जो बीत जाएगा. मैं जानता हूं कि हम सभी इस वक्त एक मुश्किल घड़ी में से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन हमें विश्वास बनाए रखना है और यथासंभव एक—दूसरे की मदद करते रहना है."
इस बीच सलमान खान छोटे पर्दे पर अपने मशहूर दबंग किरदार इंस्टेक्टर चुलबुल पांडे के एनिमेटेड अवतार के लिए काफी रोमांचित हैं. 'दबंग : द एनिमेटेड सीरीज' सलमान से सलमान के प्रशंसकों का खूब मनोरंजन होने वाला है.
सलमान कहते हैं, "दबंग : द एनिमेटेड सीरीज' 'दबंग' का एक रूपांतरण और पुनर्कल्पना है. इस एक्शन-कॉमेडी सीरीज में चुलबुल पांडे के दिन-प्रतिदिन की जिंदगी के बारे में दिखाई जाएगी, जो शहर को सुरक्षित रखने के लिए बुराई का सामना करते हैं. इसमें उनके साथ उनका छोटा भाई भी शामिल है, जो पुलिस फोर्स में नया शामिल हुआ है और जो हर मुश्किल परिस्थिति में अपने बड़े भाई का अनुकरण करने का प्रयास करता है."
कॉसमॉस-माया और अरबाज खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित 'दबंग: द एनिमेटेड सीरीज' डिज्नीप्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम होती है.
मुंबई।एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी। अब खबर आ रही है कि करण मेहरा को पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं।
पिछले काफी दिनों से करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है।
बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म `हंसते हंसते` के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।
अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो `ये रिश्ता क्या कहलाता है` में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने `बिग बॉस 10` में भी भाग लिया था और निशा के साथ `नच बलिए 5` और `किचन चैंपियन 5` का भी हिस्सा रहे थे।
Dulha Viral: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन घर के बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. पर क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि दूल्हा, दुल्हन के पैर छू रहा हो? ऐसी ही एक तस्वीर ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है.
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि ऐसा क्यों हुआ.
वजह जानेंगे तो शायद आप भी इस दूल्हे के फैन हो जाएंगे.
ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर की Dr. Ajit Varwandkar ने. उन्होंने कैप्शन लिखा,
वरमाला का कार्यक्रम पूरा हुआ तो दूल्हे ने दुल्हन के कदमों में अपना सर झुका दिया तो शादी समारोह में उपस्थित समस्त घराती और बाराती स्तब्ध रह गये
दूल्हे ने जवाब दिया:
1. मेरी वंश को यही आगे बढ़ाएगी
2. मेरे घर की लक्ष्मी कहलाएगी
3. मेरी मां बाप की इज्जत करेगी और उनकी सेवा करेगी
4. मुझे पिता जैसी खुशी प्राप्त करवाएगी
5. प्रसव के समय मेरे बच्चे के लिए मौत को छूकर आएगी
6. इसी से मेरे घर की नींव है
7. इसके व्यवहार से ही समाज में मेरी पहचान बनेगी
8. अपने मां-बाप को छोड़ कर यह मेरे लिए मेरे पीछे आई है
9. अपनों से नाता तोड़ कर उसने मुझ से नाता जोड़ा है
जब वो इतना सब कर सकती है तो क्या हम थोड़ा सा सम्मान भी नहीं दे सकते क्या इन महिलाओं के कदमों में सर झुकाना हास्य है तो मुझे जमाने की परवाह नहीं
लोग इस पोस्ट में लिखे कैप्शन को पढ़कर इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं.
देखें वायरल पोस्ट-
वरमाला का कार्यक्रम पूरा हुआ तो दूल्हे ने दुल्हन के कदमों में अपना सर झुका दिया तो शादी समारोह में उपस्थित समस्त घराती और बाराती स्तब्ध रह गये।
बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगी. माधुरी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको माधुरी की जिंदगी का वो किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहतीं.
जी हां, ये कहानी है माधुरी और विनोद खन्ना की. बॉलीवुड में माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ कई बेहतरीन फिल्में दीं, लेकिन एक फिल्म के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने दोबारा साथ काम नहीं किया. दोनों फिल्म ‘दयावान’ की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म में ज़बरदस्त किसिंग सीन रखा गया था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सेट पर किसिंग सीन को करते वक्त विनोद खन्ना बेकाबू हो गए और माधुरी दीक्षित को अनकम्फर्टेबल फील करवा रहे थे. निर्देशक के कट कहने के बाद भी विनोद नहीं रुके. माधुरी ने फिर उसी समय उनके साथ काम करने से मना कर दिया था.
माधूरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'जब वो उस सीन को शूट कर रही थी तो मैं उस समय काफी नर्वस थीं. हालांकि विनोद खन्ना भी नर्वस थे. बाद में विनोद खन्ना ने मुझ से माफी भी मांगी थी. माधुरी दीक्षित आज भी इस सीन को देखकर शॉक हो जाती हैं.
आपको बता दें, बॉलीवुड में ऐसी तमाम घटनाएं होती हैं जब फिल्म के सेट पर इंटिमेट सीन शूट होते है और उस दौरान एक्टमर्स बहक जाते है. सिनेमा के इतिहास में इस तरह के किस्सेक अक्सकर सुनने को मिलते हैं. बॉलीवुड एक्टिर विनोद खन्नाा का नाम भी उन्हीं सितारों के साथ लिया जाता है जिन्होंंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया.
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है. कई राज्यों में धीरे-धीरे अब कोरोना के मामले कम भी हो रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति कोरोना से बचने का ज्ञान दे रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘इन्हें भी सुनिए’. वीडियो में यह व्यक्ति कोरोना से बचने के लिए शराब और गांजा पीने की सलाह दे रहा है. वीडियो में व्यक्ति बता रहा है कि कोरोना से बचने के लिए शराब और गांजा ही एक उपाय है. अगर आपको शराब पीना पसंद नहीं है तो आप खाने में 2 ढक्कन शराब मिला सकते हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘रामदेव का बिछड़ा भाई श्यामदेव’, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- ‘WHO का एक्स कर्मचारी लग रहा है’.
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' काफी चर्चा में है. इसमें हुमा कुरैशी का किरदार बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से प्रेरित है. हुमा की अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन सीरीज की कहानी बिहार की जनता को रास नहीं आ रही है. उनका कहना है कि सीरीज में राबड़ी देवी का अलग वर्जन दिखाया गया है.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरीज 'महारानी' को लेकर बिहार के एक बड़े फिल्म एक्सिबिटर रोशन सिंह ने कहा,"ये कौन-सी राबड़ी देवी हैं? वह झांसी की रानी और इंदिरा गांधी को मिलाकर कब बनीं? मुझे लगता है कि ये सीरीज लालूजी के शुभचिंतकों और दोस्तों ने स्पोंसर की है." वहीं, पटना के एक स्टील उद्यमी सुधीर कुमार ने फिल्म की कहानी और इंस्पिरेशन को लेकर सवाल उठाए हैं.
फिक्शन है या इंस्पिरेशन
सुधीर कुमार ने कहा,"पटना के स्टील उद्यमी सुधीर कुमार कहते हैं, ''उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के नाम बदलकर सही काम किया. यह राबड़ी देवी की कहानी नहीं है. अगर यह उनकी अपनी इमेजिनेशन है, तो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर आधारित सीरियल को लेकर सीरीज की कास्ट इंटरव्यू क्यों दे रही थी? आपके पास यह दोनों तरह से नहीं हो सकता. हेडलाइन भी और फिक्शन भी."
महारानी अब बिहार में घरेलू नाम
हुमा कुरैशी की फिल्म को अब तक बिहार में ज्यादा सराहना नहीं मिली है. लेकिन यह अब बदल गया है. 'महारानी' में उनके चरित्र ने उन्हें राज्य में एक घरेलू नाम बना दिया है. पटना की एक स्कूल टीचर रेखा विनोद का कहना है कि हुमा का किरदार दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का एक आदर्श मिश्रण है.
अभिनेत्री एमिली ब्लंट, अपनी पहली किस को एक 'हॉरर शो' मानती हैं क्योंकि किस खत्म होने के बाद उन्हें मुंह साफ करने की जरूरत पड़ी. ब्लंट ने साझा किया कि वह दोस्तों के साथ स्पिन द बोतल खेल रहीथी जब बोतल एशले पर रूकी, जिसके बारे में उसने कहा कि वह 90 के दशक के 'कर्टेन्ड' हेयरस्टाइल के साथ एक लंबा और सुंदर लड़का था.
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लंट ने "जिमी किमेल लाइव!" पर एक उपस्थिति के दौरान याद किया कि "मैं बोतल घूमा रही थी, यह एशले पर रूकी, और मैंने सोचा, 'हे भगवान, यह है' अब, मैंने फ्रेंच चुंबन की अवधारणा के बारे में सुना था लेकिन मैंने सोचा था 'क्योंकि यह सुखद या अच्छा होगा?' लेकिन नहीं था."
उसने आगे कहा, "मैं पूरी बात से डर गई थी. मुझे बस बाद में अपना मुंह चुपके से पोंछना याद है. यह भयानक था." हालांकि एशले के साथ उनका किस सही नहीं था, लेकिन ब्लंट ने कहा कि वह अपने पति जॉन क्रासिंस्की में अपना प्यार देखती हैं. उनकी अभिनेता-फिल्म निर्माता पती ने एकबार ब्लंट की "हमारे समय की सबसे जबरदस्त अभिनेत्री के रूप में प्रशंसा की थी."
Naina Ganguly: निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) की फिल्म ‘डेंजरस’ (Dangerous) के ट्रेलर ने सबके होश उड़ा दिए हैं. फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली Naina Ganguly कपल के तौर पर दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं. मूवी में रोमांटिक सीन के आलावा एक्शन और थ्रिलर भी है.
परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि दोनों एक दूसरे के करीब आती हैं. प्यार हो जाता है फिर शुरू होता है जिंदगी जीने का असली संघर्ष. बता दें, दोनों एक्ट्रेसेज़ ने जमकर बोल्ड सीन दिए हैं. नैना गांगुली (Naina Ganguly) तो अपने फीमेल किस के बाद सुर्खियों में आ गई हैं.
बता दें कि ये भारत की पहली लेस्बियन (Lesbian) क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसे राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने डायरेक्ट किया है.
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म के रिलीज होने की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में बाप और बेटे यानी टप्पू(Tappu) और जेठालाल(Jethalal) की जोड़ी कमाल की है. दोनों की बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिलती है जिसके कारण शो के दर्शक इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. लेकिन अब जो खबरें सामने आई हैं उन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. कहा जा रहा है कि टप्पू और जेठालाल की ऑन स्क्रीन जोड़ी भले ही जबरदस्त हो लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. और दिलीप जोशी(Dilip Joshi) राज अनदकत(Raj Anadkat) से किसी खास वजह से नाराज चल रहे हैं.
जेठालाल ने किया टप्पू को अनफॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ऑन स्क्रीन बेटे टप्पू से रीयल लाइफ में नाराज चल रहे हैं. और यही कारण है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है. नाराजगी की जो वजह मीडिया में कही जा रही है उसमें सेट पर राज अनदकत का देरी से आना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सीनियर एक्टर होने के बावजूद दिलीप जोशी समय से सेट पर पहुंचते हैं लेकिन राज का टोके जाने के बाद भी देरी से आने का सिलसिला जारी रहा और दिलीप जोशी को शूटिंग के लिए राज का इंतजार करना पडा. जिसके कारण जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी नाराज हो गए.
पहले भी शो के कलाकारों के बीच आ चुकी हैं मनमुटाव की खबरें
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब शो के कलाकारों के बीच मनमुटाव की खबरें आई हों बल्कि इससे पहले शो की महिला कलाकारों के बीच आपसी अनबन की खबर थी जिस पर खुद सुनैना फौजदार ने सफाई दी थी. वहीं बात में दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा के बीच विवाद की खबरे आईं जिस पर तारक मेहता ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दोनों काफ अच्छे दोस्त हैं और एक साथ समय बिताना उन्हें पसंद है.
बात आज 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) की करेंगे जो अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के चलते सुर्ख़ियों में रही थीं. ख़बरों की मानें तो साल 1992 में सुपरहिट फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ममता कुलकर्णी की नजदीकियां अंडरवर्ल्ड से थीं. कहते हैं उस ज़माने में कई फिल्ममेकर्स के पास अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फ़ोन आते थे और ममता कुलकर्णी को फिल्म में लेने के लिए कहा जाता था.
अपने फ़िल्मी करियर में ममता कुलकर्णी ने सलमान, शाहरुख़ और आमिर खान के साथ ही अक्षय कुमार जैसे चोटी के स्टार्स के साथ काम किया था. ममता की फिल्मों में बाज़ी, नसीब, करण अर्जुन और आशिक आवारा आदि आज भी याद की जाती हैं.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2002 में ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को अचानक से अलविदा कह दिया था.
ममता ने विक्की गोस्वामी नामक एक शख्स से शादी की थी. कहते हैं विक्की एक कुख्यात इंटरनेशनल ड्रग्स माफ़िया है. बहरहाल, कुछ साल पहले ही ममता और विक्की का नाम एक बड़े ड्रग्स रैकेट में सामने भी आया था और अब भी देश और विदेश की जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हैं. कहते हैं विक्की और ममता भारत से दूर दुबई में रहा करते थे. 2014 में ममता दुनिया के सामने आई थीं और उन्हें देखकर सब हैरान रह गए थे. दरअसल, इस दौरान ममता ने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी लॉन्च' की थी. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं और साध्वी बन गई हैं.
Dulhan Ka Kiss Viral: शादी की खुशी भला किसे नहीं होती, पर ये खुशी जब बर्दाश्त से बाहर हो जाती है तब वो होता है जो वायरल वीडियो में हुआ. इस वीडियो में दुल्हन की खुशी छिपाए नहीं छिप रही और लोग हैरान हैं. किस्सा बेहद दिलचस्प है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. शादी की रस्में चल रही हैं.
जैसे ही दूल्हा ‘कुबूल है’ बोलता है, दुल्हन खुशी के मारे उछल पड़ती है और डांस करने लगती है. लोग ये देखकर हंसने लगते हैं. यही नहीं, वो दूल्हे को सबसे सामने किस कर लेती है.
वीडियो को romantic_cute_prince प्रोफाइल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. कैप्शन लिखा,
Happiest wife देखें वीडियो-
सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. शाहरुख के फैन्स उनसे लगातार सवाल पूछते रहते हैं और सबसे खास बात है कि किंग खान उनका जवाब भी देते हैं. हाल ही में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी 21 साल की हो गई हैं. ऐसे में लोग स्टार किड्स के बारे में जानने को बेहद उत्सुक भी होते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से सुहाना के बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने उसमें 7 खूबियां मांगी थीं.
उन्होंने कहा था कि वह 7 सामान्य शर्ते रखते हैं जो उनकी बेटी को डेट कर सकता है. वैसे अभी सुहाना खान सिंगल हैं और अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. शाहरुख़ खान के सात शर्तें इस प्रकार हैं. 1- नौकरी करो 2- समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं 3-मैं हर जगह मौजूद हूं 4-अपना एक वकील भी रखो 5- वो मेरी राजकुमारी है तुम्हारी जीत नहीं 6- मुझे दोबारा जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी 7-तुम उसके साथ जो भी करोगे वो मैं तुम्हारे साथ करुंगा.
हालांकि इसके बाद शाहरुख खान ने निजी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कह दिया था कि अगर मेरी बेटी किसी को पसंद करेगी तो मैं कुछ नहीं करूंगा और सिर्फ उसे स्वीकार कर लूंगा. किंग खान ने कहा था कि हां मैं उस लड़के को चेतावनी जरूर दूंगा कि सुहाना अपने पिता की प्रिंसेस है.
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. न्यूयॉर्क में सुहाना हॉस्टल में नहीं रहती बल्कि शाहरुख खान ने बेटी के लिए यहां पर एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है. इसके साथ ही सुहाना अक्सर ही दोस्तों के साथ अपने घर पर खूब मस्ती करती देखी जाती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. इसके साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वह कई बड़े मुद्दों पर अपनी खुलकर राय देती हैं. जिन मुद्दों पर लोग बोलने से मना करते हैं, वह इनपर अपना निजी अनुभव तक साझा कर देती हैं. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा साबित भी किया था. प्रियंका से इसमें लेसबियन को लेकर एक सवाल पूछा गया था.
प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि हां उन्हें एक बार महिला के द्वारा प्रस्तावित किया गया था. हालांकि उन्हें इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए रिलेशनशिप में होने का नाटक करना पड़ा था. करण जौहर के शो में प्रियंका ने बताया था कि ये सब एक नाइट क्लब में हुआ था. उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं. और मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी.'
इस बात का जिक्र करते हुए प्रियंका थोड़ा मुस्कुराईं और उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने उस लड़की को मना किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं. मेरे पास बॉयफ्रेंड है. हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था. लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं.'
Auto Driver Viral Video: कई बार दूसरों के लिए बुरा करने के चक्कर में इंसान खुद का बुरा कर देता है. दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में व्यक्ति अपना खुद का नुकसान कर बैठता है. इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र स्थित पुणे के पिंपरी- चिंचवड़ का है. यहां, आवार कुत्ते को लात मारने के चक्कर में व्यक्ति चलते ऑटो से गिर पड़ा. दरअसल, सड़क पर कुत्ता खड़ा था. उसी समय सड़क पर एक ऑटो आ रहा था. ऑटो में बैठे ड्राइवर ने कुत्ते को मारने के लिए जैसे ही पैर बाहर निकाला उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बुरी तरह से सड़क पर गिर गया. व्यक्ति की स्पीड इतनी तेज थी कि ऑटो डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया.
— धर्मेश रघुवंशी....% FB#३ह (@Dharmeshnk_) May 19, 2021
इस भयानक हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग व्यक्ति के पास आए और उसे उठने में मदद करने लगे. इस हादसे में ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोट आई. इस वीडियो पर यूजर्स सतरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने लिखा- ‘तुरंत ही कार्यवाही हो गई ,भगवान की अदालत में ,कोई वकील नहीं ,तारीख नहीं’
मुम्बई, 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में लोकप्रिय संगीत देने वाले जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का शुक्रवार औए शनिवार की दरमियानी रात 2.00 बजे नागपुर में हार्ट अटैक आने के बाद निधन हो गया.
78 वर्षीय विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, "पिताजी कोरोना से संक्रमित नहीं थे. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी. इसके बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी सी महसूस हो रही थी. रात 2.00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे."
उल्लेखनीय है कि 1977 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' साइन करने के बाद राम लक्ष्मण फेम राम का निधन हो गया था. मगर उनकी मौत के बावजूद विजय पाटिल ने अपने दोस्त को सम्मान देते हुए राम-लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा था. राम लक्ष्मण राजश्री प्रोडक्शन्स की की कई फिल्मों के सुपरहिट संगीत देने के लिए जाने जाते हैं.उन्होंने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया. उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.
लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण में 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', जैसी तमाम फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने गाये थे. उन्होंने विजय पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - "अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है. वो बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाये जो काफी लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं."