BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) : एक विवाद जो दिलीप जोशी (जेठालाल) द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) : एक विवाद जो दिलीप जोशी (जेठालाल) द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की रिलीज को अगले महीने 13 साल पूरे हो जाएंगे. यह सीरियल 28 जुलाई 2008 को ऑन एयर हुआ था और तब से निरंतर लोगों का मनोरंजन कर रहा है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के सबसे मजेदार किरदार जेठालाल से जुड़ा एक किस्सा सुनाएंगे. आपको बता दें कि इस टीवी सीरियल में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने निभाया है. दिलीप के लिए यह सीरियल ना सिर्फ गेम चेंजर साबित हुआ बल्कि इसके चलते उन्हें घर-घर में पहचान भी मिली है. यह किस्सा असल में एक विवाद है जो दिलीप जोशी द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा था. इस डायलॉग और विवाद के बारे में दिलीप ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान बात की थी और पूरे मामले के बारे में समझाया था. जेठालाल बने दिलीप ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ बोला था. इस डायलॉग को बोला कॉमिक अंदाज़ में गया था लेकिन इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. दिलीप जोशी के अनुसार कई महिला संगठनों ने इस डायलॉग पर अपनी आपत्ति जताई थी, यहां तक कि इसे लेकर कुछ प्रदर्शन भी हुए थे. बहरहाल, दिलीप और शो के मेकर्स ने वक्त रहते इस डायलॉग के लिए दर्शकों से माफ़ी भी मांग ली थी, आपको बता दें कि यह डायलॉग स्क्रिप्ट में नहीं था बल्कि इसे खुद दिलीप जोशी ने इम्प्रोवाइज़ करके (अपनी तरफ से बोलना) बोला था. हालांकि, समय रहते माफ़ी मांगने के बाद यह विवाद धीरे-धीरे अपने आप शांत हो गया था. आपको बता दें कि दिलीप आज के बेहद पॉपुलर टीवी स्टार हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी. कहते हैं कि संघर्ष के दिनों में दिलीप जोशी महज 50 रुपए प्रति रोल के हिसाब से बैकस्टेज आर्टिस्ट काम करते थे.

सोनू सूद को बनना चाहिए प्रधानमंत्री, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के इस बयान पर अभिनेता ने​ दिया ये जवाब...

सोनू सूद को बनना चाहिए प्रधानमंत्री, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के इस बयान पर अभिनेता ने​ दिया ये जवाब...

 नई दिल्ली। कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके इस नेक काम को देखते हुए कई लोगों ने सोनू सूद के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपनी इच्छा जताते हुए देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई है।

बता दें कि कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सोनू सूद सिर्फ एक मैसेज से ही लोगों तक मदद पहुंचाने में माहिर है। उनके इस नेक काम को आज भारत के लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस बीच अब लोगों की इच्छा है कि अभिनेता सोनू सूद प्रधानमंत्री बने। हुमा कुरैशी की भी इच्छा है कि सोनू सूद देश के प्रधानमंत्री बने। इस पर सोनू सूद ने मुस्कुराते हुए कहा कि "ये थोड़ा ज्यादा हो गया। उनसे ये सुनना अच्छा लगा। अगर वह सोचती है कि मैं इस सम्मान के लायक हूं तो मुझे कहना होगा कि मैंने कुछ अच्छा किया होगा। हालांकि, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत सक्षम प्रधानमंत्री हैं। इसमें उम्र भी मायने रखती है।"

सोनू सूद ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि मैं इस तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए बहुत छोटा हूं। हां, मैं जानता हूं कि राजीव गांधी जी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन वे बहुत खास परिस्थितियां थीं। और वह प्रतिष्ठित राजनेताओं के परिवार से आते हैं जबकि मुझे कोई अनुभव नहीं है।"

आर्थिक तंगी की वजह से इस एक्ट्रेस ने किया था अपने जिस्म का सौदा, देह व्यापार में घुस गईं...खुद किया खुलासा

आर्थिक तंगी की वजह से इस एक्ट्रेस ने किया था अपने जिस्म का सौदा, देह व्यापार में घुस गईं...खुद किया खुलासा

नई दिल्ली, बॉलीवुड की दुनिया बाहर से खूब चमकती हुई दिखाई देती है मगर इस दुनिया की असलियत कुछ और ही है. फ़िल्मी दुनिया में ऐसे कई दिल दहला देने वाले किस्से हैं जिन्हें सुनकर खूब हैरानी होती है. फिल्म जगत में ऐसे कई नाम हैं जिन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही नहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्हें आर्थिक तंगी की वजह से गलत कदम भी उठाने पड़े हैं.


साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय जगत में कदम रखने वाली एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) को पहली फिल्म से ही खूब शोहरत मिली. इसके बाद उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल सिनेमा में भी काम किया. साथ ही श्वेता ने टीवी जगत में भी अपना सिक्का जमा लिया था मगर कुछ वक़्त के बाद श्वेता की ज़िंदगी पटरी से उतरने लगी और उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा.
आपको जानकर हैरानी होगी की इस अभिनेत्री का नाम देह व्यापार में भी सामने आ चुका है. इस पर उनका कहना था कि पैसी की कमी के कारण उन्हें ये सब करना पड़ा था. उनके पास पैसे आने के सभी रास्ते बंद ही चुके थे. आर्थिक तंगी के बेहद ही बुरे दौर से गुजर चुकी श्वेता आज अपने बीते कल को भूलकर आगे बढ़ चुकी हैं.
 

ऑरेंज बिकिनी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

ऑरेंज बिकिनी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने ग्लैमरस फोटोशूट शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने ऑरेंज कलर की बिकिनी में हॉट फोटोशूट करवाया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीरों में जाह्नवी ऑरेंज बिकिनी के ऊपर उसी कलर का ओपन टॉप पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'काश हम इस पृथ्वी पर हल्के पैरों से चलना शुरू करें, जैसे बाकी के क्रीचर्स चलते हैं। काश कि हम समझ पाएं कि हमारा एनवायरमेंट ही हमारे पास इकलौती चीज बची है, जिसे हम शेयर कर सकते हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी गार्डन में लेटकर अलग-अलग अंदाज में हॉट पोट देती नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहें हैं।
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'रुही' में नजर आई थीं। वह जल्द ही दोस्ताना 2 और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

 

किसी और से हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, खुल गई सबसे सामने पोल

किसी और से हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, खुल गई सबसे सामने पोल

Premi Ka Viral Video: ये बात तो आपने बहुत बार सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है. प्यार में और प्यार को पाने के लिए व्यक्ति कई बार ऐसे काम कर बैठता है जिससे बाद में उसे पछतावा होता है. आज के समय में प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसे ही एक मामले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए ऐसी हरकत की जिसे देखकर आप आपका मुंह भी खुला का खुला रह जाएगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है. जहां अपनी प्रेमिका की शादी में उसका प्रेमी साड़ी पहनकर महिलाओं की तरह तैयार होकर पहुंच गया. साड़ी पहनकर प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच तो गया, लेकिन मेहमानों की की नजरों से नहीं बच सका और भरी महफिल में उसकी पोल खुल गई. प्रेमिका के घर जाने के लिए मनचले प्रेमी ने लाल साड़ी पहनी, नकली बाल भी लगाए. प्रेमिका के परिवारजनों से बचने के लिए प्रेमी ने अपने कंधे पर स्लिंग बैग भी लटका लिया.
दरअसल प्रेमिका की शादी किसी ओर से होने पर प्रेमी उससे मिलने चला गया वहां उसने लोगों से दुल्हन से मिलने का अनुरोध किया लेकिन मेहमान उसके हाव भाव से उसे पहचान गए. और उसकी पोल खुल गई. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अपने दो दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया, जो दुल्हन के घर के बाहर इंतजार कर रहे थे.
 

इस मशहूर अभिनेता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

इस मशहूर अभिनेता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

मुंबई । दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीज कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार को अस्पताल में दाखिल करने की जानकारी देते हुए कहा, `दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और इसी के चलते उन्हें आज सुबह 8.30 बजे माहिम के हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह एक नॉन कोविड अस्पताल है। नितिन गोखले की देखरेख में दिलीप कुमार के सारे टेस्ट लिये जा रहे है और उनका इलाज चल रहा है। आप सभी उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थकान तो PPE किट पहनकर डांस करने लगीं महिला डॉक्टर, वीडियो वायरल

अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थकान तो PPE किट पहनकर डांस करने लगीं महिला डॉक्टर, वीडियो वायरल

कोरोना की दूसरी लहर में कोविड अस्पताल में सुहागनगरी में काम के दौरान थकान और खुद के ऊपर मानसिक तनाव को हावी नहीं होने देतीं, इसलिए महिला डॉक्टर और टेक्सनीशियन पीपीई किट में डांस कर खुद के अंदर एनर्जी पैदा करती हैं। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या भले ही कम हो गई हो लेकिन लगातार दूसरी लहर में काम करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के अंदर मानसिक तनाव भी आ जाता है। इसको दूर करने के लिए पीपीई किट पहनकर ड्यूटी कर रहीं महिला टेक्नीशियन और महिला चिकित्सक, चिकित्साकर्मियों द्वारा इन दिनों म्यूजिक और डांस का सहारा लिया जा रहा है।


मोबाइलों से चलाती हैं म्यूजिक
काम के बीच जब वे पीपीई किट पहनकर थकान महसूस करती हैं तो एक हाल में एकत्रित होकर मोबाइलों से म्यूजिक लगा लेती हैं। एक बाक्स भी लाकर रखा गया है। जो स्वास्थ्यकर्मी अपने मनपसंद गाने पर डांस करना चाहती है वह अपना ब्लूटूथ से मोबाइल कनेक्ट कर सबको उस गाने पर डांस करवाती हैं।
पुरुष भी आकर करते हैं डांस
पीपीई किट पहनकर परेशानी महसूस करने वालों में महिलाएं ही नहीं पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। वे भी तनाव को दूर करने के लिए पीपीई किट में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ शामिल होकर डांस करते हैं। फिर काम में लग जाते हैं। कंट्रोल रूम में पीपीई किट पहनकर डांस करना और तनाव दूर करना इनकी दैनिक दिनचर्या में शामिल हो गया है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया, इन दिनों मरीजों की संख्या कोविड हास्पीटल में कम हो गई है। इसकी भी जहां खुशी है तो वहीं तनाव को दूर करने का म्यूजिक एक माध्यम भी है। इसलिए स्वास्थ्यकर्मी काम के बीच में थोड़ी थकान मिटा लेते हैं। (HINDUSTAN)
 

वायरल विडियो: कश की कशमकश ऐसी कि ऑक्सीजन संग सुट्टा लगा रहे अंकल, लोग बोले- दिमाग का दही हो गया यार...

वायरल विडियो: कश की कशमकश ऐसी कि ऑक्सीजन संग सुट्टा लगा रहे अंकल, लोग बोले- दिमाग का दही हो गया यार...

Oxygen Ke Sath Smoking: कोरोना काल में कश की कशमकश ऐसी कि तलब बर्दाश्त न हो सकी. और फिर वही हुआ जिसका डर था. वायरल वीडियो देख लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
इस वीडियो की खासियत है इसमें दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति. ये ऐसा काम कर रहे हैं, जिसे करने का हम-आप सोच भी नहीं सकते. वीडियो में दिखता है कि अंकल ने एक हाथ से ऑक्सीजन का पाइप पकड़ रखा है और दूसरे हाथ में सिगरेट है. मजेदार बात ये है कि वे एक कश लगाते हैं और फिर ऑक्सीजन लेते हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर IPS Rupin Sharma ने शेयर किया. शेयर करते हुए लिखा,
कश की कशमकश
#Smoking व #Oxygen
नही रुक सकते
Oxygen का कश से मुकाबला
#Corona की ऐसी की तैसी
देखें वीडियो-
 

 5G के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला की लगी याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, 20 लाख का जुर्माना भी लगाया

5G के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला की लगी याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, 20 लाख का जुर्माना भी लगाया

नई दिल्ली: 5जी को एक्ट्रेस जूही चावला की ओर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग किए जाने की बात कहते हुए जूही चावला पर 20 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुकदमा प्रचार के लिए था। जूही चावला ने सुनवाई के लिंक को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे तीन बार व्यवधान उत्पन्न हुआ। दिल्ली पुलिस व्यक्तियों की पहचान करेगी और व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि नागरिकों, जानवरों, वनस्पतियों और जीवों पर विकिरण का प्रभाव पड़ता है। चावला ने कहा कि यदि दूरसंचार उद्योग की योजनाएं पूरी होती हैं तो पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति, कोई जानवर, कोई पक्षी, कोई कीट और कोई भी पौधा इसके प्रभाव से नहीं बच सकेगा।



 
महावत की मौत पर पहुंचा हाथी, आंखों से गिरते रहे आंसू, जिसने देखा वो रोने लगा...

महावत की मौत पर पहुंचा हाथी, आंखों से गिरते रहे आंसू, जिसने देखा वो रोने लगा...

जानवर हमारी तरह ही सेंसेटिव होते हैं. किसी के चले जाने का दुख उन्हें उतना ही होता है, जितना हमें. ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चे बटोर रहा है.
वीडियो है ही इतना खास कि इसे देखकर आप भी इस हाथी के फैन हो जाएंगे. साथ ही इमोशनल भी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक हाथी चला आ रहा है. कुछ देर के बाद दिखता है कि वहां काफी लोग खड़े हैं.
लोगों के बीच से होता हुआ हाथी आगे जाकर एक जगह रुक जाता है, जहां उसके महावत को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है.
काफी देर तक हाथी महावत को देखता है. फिर उसकी बॉडी को सूंढ़ से छूता है. कराहता है. रोता है. ये सीन इतना इमोशनल है कि क्या कहें…
आप भी देखें…

 

Dulhe Ka Dance Video: भाभियों की फरमाइश पर दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस, देखें झन्नाटेदार वीडियो

Dulhe Ka Dance Video: भाभियों की फरमाइश पर दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस, देखें झन्नाटेदार वीडियो

Dulhe Ka Dance Video: बारात में घरवालों और रिश्तेदारों का डांस देखते बनता है. कई तो सड़कों पर लेटकर नागिन डांस तक करने लगते हैं. पर जो वीडियो अब वायरल हो रहा है, उसमें दूल्हा जबरदस्त डांस कर रहा है.
वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि दूल्हा बारात लेकर निकला है. पर भाभियों के डांस करने की फरमाइश पर वो घोड़ी से नीचे उतर चुका है.
बैकग्राउंउ में गाने की आवाज आ रही है. दूल्हा इसी गाने पर जबरदस्त डांस करता है.
लोग जिस चीज को देखकर हैरान हैं वो है दूल्हे के जबरदस्त डांस मूव्स. ऐसा लगता है मानों उसने कहीं से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली हो.
इसे अब लोग अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से रि-शेयर कर रहे हैं.
देखें मजेदार वीडियो-

 

Kapil Sharma के शो को टक्कर देने आ रहा है ये नया कॉमेडी शो, इस दिन से होगा टेलीकास्ट

Kapil Sharma के शो को टक्कर देने आ रहा है ये नया कॉमेडी शो, इस दिन से होगा टेलीकास्ट

टीआरपी की रेस में बुरी तरह पिछड़ने के बाद अब जी टीवी ने अपने शोज को बेहतर करने के लिए एक कदम उठाया है. जी टीवी पर वीकेंड प्रोग्राम में जल्द ही एक नया कॉमेडी शो लॉन्च होने वाला है. जिसका नाम है 'कॉमेडी सर्कस'. ये नया शो कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे सकता है. कॉमेडियन कपिल का शो जुलाई में वापसी करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले कॉमेडी सर्कस लॉन्च करने की तैयारी चल रही है.
'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देने वाले अली असगर और उनके साथ सुगंधा मिश्रा भी इस नए शो में दिखाई दे सकते हैं. अली और सुगंधा के साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस शो का हिस्सा होंगे. इनमें राजपाल यादव, बलराज स्याल और गौरव दुबे शो के मुख्य कॉमेडियन होंगे.
वहीं इन कॉमेडियन के साथ बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े, पुनीत पाठक, श्वेता तिवारी, जैस्मीन भसीन और आदित्य नारायण स्टेज पर परफॉर्म करेंगे. इस शो का फॉर्मेट कॉमेडी सर्कस जैसा होगा, जो कुछ साल पहले सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था. शो में एक अभिनेता के साथ एक कॉमेडियन की जोड़ी बनाई जाएगी. इस जोड़ी को स्टेज पर एक साथ अपनी एक्टिंग पेश करनी होगी.

ये टीवी शो इसी महीने 21 तारीख को ज़ी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा. जी टीवी पर इस कॉमेडी शो को हर शनिवार और रविवार को ऑन एयर किया जाएगा. इस शो को रात 10:00 बजे के प्रसारण का समय दिया गया है. शो के मेकर्स को ऐसा लगता है कि कोरोना जैसी महामारी के बीच ये शो लोगों का खूब मनोरंजन करता दिखाई देगा. उन्हें विश्वास है कि यह शो उनके चेहरे पर खोई हुई मुस्कान वापस लाएगा.

 

चूल्हे पर रोटी सेंकती लड़की, हुस्न ऐसा मानो खुदा ने घंटों तराशा हो, लोग बोले- हुस्न ई जानां की तारीफ मुमकिन नहीं...

चूल्हे पर रोटी सेंकती लड़की, हुस्न ऐसा मानो खुदा ने घंटों तराशा हो, लोग बोले- हुस्न ई जानां की तारीफ मुमकिन नहीं...

Chulhe Wali Ladki Viral: खूबसूरती ऐसी कि तारीफ को शब्द कम पड़ जाएं, जिसे बार-बार देखने का मन करे, जिसे देखकर मन ही ना भरे…अगर आपको लगता है कि ये सब बस कहने वाली बातें हैं तो जनाब ये वीडियो एक बार देखिए.
वीडियो में एक लड़की दिख रही है, जिसे देखकर आप बरबस ही कह उठेंगे की ये इतनी खूबसूरत है कि इससे नजरें हटा पाना मुश्किल है.
सोशल मीडिया पर आजकल इसी लड़की की खूब चर्चा हो रही है. ये लड़की चूल्हे पर रोटी पकाती दिख रही है. लेकिन वीडियो की खासियत तो है इसकी बेइंतहा खूबसूरती. इसकी मासूमियत के लोग कायल हुए जा रहे हैं.
ये वीडियो तब चर्चा में आया जब इसे इंस्टाग्राम पर jasmeen_sainii ने शेयर किया. वीडियो देखते ही लोगों के लाइक्स और कमेंट्स का दौर शुरू हो गया.
देखें वायरल वीडियो-

 

हाई कोर्ट में 5G सुनवाई में गूंजने लगा जूही चांवला का 'घूंघट की आड़ से दिलबर का' गाना, जाने क्या है पूरा मामला

हाई कोर्ट में 5G सुनवाई में गूंजने लगा जूही चांवला का 'घूंघट की आड़ से दिलबर का' गाना, जाने क्या है पूरा मामला

नई दिल्लीदिल्ली हाईकोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की 5जी टेक्नोलॉजी को चुनौती देनेवाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान एक अजीब वाकया हुआ. इस दौरान एक वकील जूही चावला की फिल्म से जुड़ा एक गाना गुनगुनाते हुए सुने गए. इसके बाद कोर्ट ने उस वकील को अपनी आवाज बंद करने को कहा.
जूही चावला जैसे ही वीडियो के माध्यम से जुड़ीं, तो सुनवाई के दौरान जुड़े अन्य लोगों में से किसी ने उनकी 1993 की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' के लोकप्रिय गीत 'घूंघट की आड़ से दिलबर का' गुनगुनाना शुरू कर दिया. इस पर न्यायमूर्ति जेआर मिधा ने पहले तो उनका माइक mute करने के लिए कहा, उसके बाद फिर किसी ने दुबारा गाना शुरू कर दिया, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कोर्ट मास्टर को इन व्यक्तियों की पहचान करते हुए, उनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने को कहा व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं पाई है.

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा एक्ट्रेस की सुनवाई बाधा डालने वाले शख्स को अवमानना ​​नोटिस जारी करने के बाद यह पता चला कि अभिनेत्री ने अपने Instagram पर सुनवाई का लिंक प्रसारित कर दिया था और लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था. साथ ही 5G टावर्स पर अभिनेत्री जूही चावला की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई का लिंक जूही चावला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया.

सुनवाई फिर से शुरू हुई तो फिर से किसी ने गाना शुरू कर दिया- लाल लाल होतों पे गोरी किसका नाम है. इसके बाद सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के जज नाराज हो गए, "कृपया व्यक्ति की पहचान करें और अवमानना ​​​​नोटिस जारी करें." दिल्ली उच्च न्यायालय के आईटी विभाग को उस व्यक्ति की पहचान करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी देने को भी कहा. बॉलीवुड की अभिनेत्री जूही चावला 5जी तकनीक के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं.जूही चावला के साथ दो अन्य याचिकाकर्ता वीरेश मलिक और टीना वाच्छानी ने एक याचिका में अदालत से कहा है कि वो सरकारी एजेंसियों को आदेश दें कि वो जांच कर पता लगाएं कि 5जी स्वास्थ्य के लिए कितना सुरक्षित है. याचिकाकर्ताओं की मांग है कि इस जांच पर किसी भी निजी कंपनी, व्यक्ति का प्रभाव ना हो.

क़रीब 5,000 पन्नों वाली इस याचिका में कई सरकारी एजेंसियां जैसे डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशंस, साइंस एंड एंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, सेंट्रेल पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड, कुछ विश्वविद्यालयों और विश्व स्वास्थ्य संगठन को पार्टी बनाया गया है. जूही चावला, वीरेश मलिक और टीना वाच्छानी के वकील दीपक खोसला ने कहा, "ऐसी तकनीक से गंभीर खतरे हैं. हमारी गुजारिश है कि 5जी को उस वक्त तक रोक दिया जाए, जब तक सरकार पुष्टि ना करे कि इस तकनीक से कोई खतरा नहीं है."

Dulha Darubaaz: इतनी पी कि जयमाला तक टुन्न हो गया दूल्हा, सासु मां के गले में डालने लगा वरमाला, देखे विडियो

Dulha Darubaaz: इतनी पी कि जयमाला तक टुन्न हो गया दूल्हा, सासु मां के गले में डालने लगा वरमाला, देखे विडियो

Dulha Darubaaz: शादी में दूल्हा और उसके दोस्त जमकर मस्ती-मजाक करते हैं. रोके से भी नहीं रुकते. और कभी-कभी इसका असर ऐसा होता है जिसकी उन्होंने भी कल्पना नहीं की होती. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वीडियो में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. दोनों के हाथ में वरमाला है. लेकिन दूल्हा पूरी तरह से नशे में है.
इसी नशे में वो वरमाला दुल्हन नहीं बल्कि उसके साथ खड़ी सास की उम्र की महिला के गले में डालने लगता है. ये देख उसका हाथ पकड़ा जाता है.
किसी तरह वो दुल्हन के गले में वरमाला डालने को हाथ उठाता है पर नशे में इतना चूर होता है कि वो बेहोश हो जाता है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.

 

विद्या बालन ने जारी किया फिल्म 'शेरनी' का टीजर, निभायी वन अधिकारी की भूमिका

विद्या बालन ने जारी किया फिल्म 'शेरनी' का टीजर, निभायी वन अधिकारी की भूमिका

अभिनेत्री विद्या बालन ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'शेरनी' का टीजर जारी किया। अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म की पहली क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, एक बाघिन हमेशा रास्ता जानती है। शेरनी की दहाड़ सुनने के लिए तैयार हैं? यह आधिकारिक टीजर है। आज 2 जून को ट्रेलर आउट होगा।


उनका वॉयस ओवर टीजर में कहता है कि फिल्म में एक वन अधिकारी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अपनी टीम के साथ जंगल में कुछ खोजती नजर आ रही है। जंगल कितना भी घना क्यूं ना हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है।

शेरनी का निर्देशन फिल्म 'न्यूटन' के निर्देशक अमित मसुरकर ने किया है और इसमें नीरज काबी, विजय राज, शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, बृजेंद्र कला और इला अरुण भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
 
Bride Firing Video: दूल्हे ने जैसे ही पकड़ा हाथ, दुल्हन ने रिवॉल्वर से कर डाली फायरिंग, अब जेल जाने की नौबत

Bride Firing Video: दूल्हे ने जैसे ही पकड़ा हाथ, दुल्हन ने रिवॉल्वर से कर डाली फायरिंग, अब जेल जाने की नौबत

Bride Firing Video: शादियों में अक्सर हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते हैं. दूल्हा या दुल्हन के परिजन अति उत्साह में ऐसा करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश  में दुल्हन ने जो किया, उसे देख सब दंग रह गए. किसी और ने नहीं बल्कि अपनी ही शादी में दुल्हन ने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर डाली. इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. दुल्हन ने ऐसा कर तो दिया, लेकिन अब उसे और उसके परिजनों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है. यहाँ जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव है. गाँव में गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा की शादी दी. बरात आने के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर था. इसी बीच दुल्हन यहाँ पहुंची. दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ रही थी, इतने में दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा. इसी बीच दुल्हन ने दूसरे हाथ से पास में ही खड़े चाचा से रिवॉल्वर ली और फायर कर दिया. और मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ गई.
कई लोग इसका दुल्हन और दूल्हे का वीडियो बना रहे थे. ये घटना भी वीडियो में कैद हो गई. इसका वीडियो एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस वीडियो को देखा और पता लगाया और पुलिस ने पता भी लगा लिया. इसके बाद पुलिस ने दुल्हन, दुल्हन के पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद दुल्हन के पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. रिवॉल्वर के साथ चाचा फरार है, जबकि पुलिस दुल्हन के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) पर रोक है. हर्ष फायरिंग के चलते कई बार इसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हुई है. यूपी में ही हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे तक की मौत हो चुकी है. इसके चलते इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है.

 

रेखा संग इंटिमेट सीन में बहके ये मशहूर एक्टर, भूल गए थे सारे हदें, देखें विडियो

रेखा संग इंटिमेट सीन में बहके ये मशहूर एक्टर, भूल गए थे सारे हदें, देखें विडियो

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था और शुरूआती कुछ सालों में ही उनकी कड़ी मेहनत के कारण उन्हें खिलाड़ी की उपाधि मिल गई। उन्होंने जबरदस्त एक्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई और 90 के दशक के मध्य तक आते-आते वो हिट अभिनेता की श्रेणी में आने लगे थे। ये वही समय था जब अक्षय का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ने लगा था।

रवीना टंडन को डेट कर रहे थे अक्षय
1996 में वो एक्ट्रेस रवीना टंडन को डेट कर रहे थे और दोनों रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस भी थे। इसी वर्ष अक्षय कुमार की खिलाड़ियों का खिलाड़ी  रिलीज़ हुई जिसमें रवीना और अक्षय के साथ रेखा (Rekha) भी नजर आईं थीं।

जिस समय ये फिल्म रिलीज़ हुई उस समय रेखा 41 साल की थीं तो वहीं अक्षय की उम्र 28 साल थी। दोनों के बीच बहुत ही इंटीमेट सीन फिल्माया गया जिसने रवीना को अंदर से हिला कर रख दिया था।

अक्षय कुमार के पास आने लगी थीं रेखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा अक्षय कुमार के बेहद करीब आने लगी थीं और वो घर से अक्षय के लिए खाना भी लातीं थीं। उनके साथ सेट पर अधिक से अधिक वक्त भी बितातीं।

ये बात अक्षय की उस दौर की गर्लफ्रेंड और बेहतरीन अदकारा रवीना को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। कहा तो ये भी गया कि उस समय रवीना ने रेखा को साफ-साफ शब्दों में अक्षय से दूर रहने के लिए कह भी दिया था।

कई एक्ट्रेसस के साथ भी जुड़ा अक्षय का नाम
अक्षय पर ऐसे कई आरोप लगे हैं की उन्होंने कई दिल तोड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करियर शुरू होने के 10 सालों तक उन्होंने कई हीरोईनों को डेट किया। लगभग सभी का दिल भी तोड़ा।

आयशा जुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में शामिल हैं। मगर अक्षय की नज़रें जब ट्विंकल खन्ना से टकराई तो वो उन्हीं के होकर रह गए और बाद में उन्हीं से शादी की। हालांकि शादी के बाद भी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके लव अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री में खूब उड़ी थी।

 

क्या कारण है पुरूष का खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलओं की ओर आकर्षित होने का, फ़िल्मी दुनिया में हैं ऐसे कई उदाहरण

क्या कारण है पुरूष का खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलओं की ओर आकर्षित होने का, फ़िल्मी दुनिया में हैं ऐसे कई उदाहरण

बी टाउन में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर से लेकर गौहर खान-जैद दरबार तक ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने साबित कर दिया है पति अगर अपनी पत्नी से उम्र में कई साल छोटे भी तो भी कपल परफेक्ट साबित हो सकता है. जहां कई सेलेब्स ने समाज के इस टैबू को तोड़ दिया है तो वहीं अब ग्लैमरस से परे नॉर्मल लाइफ में भी लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसे तमाम कारण होते हैं जिसके कारण पुरूष का खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलओं की ओर आकर्षित होने लगता हैं. आज हम आपको कुछ इन्ही कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण पुरुषों का आकर्षण खुद से बड़ी महिलाओं की तरफ होने लगता है. यहां जानिए इनके बारे में:

अधिक उम्र की महिलाएं ज्यादा मैच्योर और अनुभवी होती हैं, ऐसे में वो अच्छी बातें कर पाती हैं साथ ही चीजों को आसानी से समझती हैं और परेशानियों को सुलझा देती हैं जो पुरूषों का काफी पसंद आता है.
अधिक उम्र की महिलाएं हमेशा ही गॉसिप नहीं करती. क्योंकि वो अनुभवी होती हैं ऐसे में वो लोगों को अच्छे से डील करना जानती हैं. बेवहज की गॉसिप से ये महिलाएं अपने पार्टनर को फ्रस्टेट नहीं करतीं.
ये महिलाएं काफी आत्मविश्वासी होती हैं और वो अपने आत्म-सम्मान को बढ़ाती हैं. साथ ही खुद को सही साबित करने के लिए ये महिलाएं आसानी से किसी भी तर्क में शामिल नहीं होते हैं. वे जानती हैं कि कठिन समय से कैसे निपटना है.
इन सबके साथ ही सेक्सुअल मैच्योरिटी भी एक बड़ा कारण है. खुद से बड़ी महिलाओं के साथ रिलेशन में रहने वालों पुरूषों का मानना है कि उनसे बड़ी महिलओं में
सेक्सुअल मैच्योरिटी उनसे ज्यादा होती है.
उनका मैच्योरिटी लेवल उन्हें किसी रिश्ते में न उलझने में मदद करता है. वे अपने साथी को अकेले समय देने और उसका सम्मान करने में विश्वास करते हैं.
अधिक उम्र की महिलाएं इमोशनल रूप से परिपक्व होती हैं. रिश्ते में एक कमजोर पल के दौरान, वे अनावश्यक नाटक नहीं बनाती हैं जो अक्सर पुरुषों को नापसंद होता है. वे अपनी भावनाओं को परिपक्वता से संभाल सकती हैं.
बड़ी उम्र की महिलाओं को डेट करना हर दिन सीखने और नए अनुभव करने जैसा है. पुरूण अपने साथी के साथ हर पल नए अनुभव कर सकते हैं.
बड़ी उम्र की महिलाएं आर्थिक मामलों में भी काफी परिपक्व होती हैं. वे अपने पार्टनर के बोझ को कम करने के लिए पैसे से जुड़ी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती हैं. यह महिलाओं की एक और खास बात है जो पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद आती है.
जब दोनों पार्टनर काफी परिपक्व हो जाते हैं, तो रिश्ते में एक-दूसरे के लिए आपसी समझ और सम्मान हर दिन बढ़ता जाता है. 

बड़ी खबर : मशहूर रिएलिटी सिंगिग शो ‘इंडियन आइडल’ में अब जज के तौर पर नज़र नहीं आयेंगे विशाल डडलानी, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : मशहूर रिएलिटी सिंगिग शो ‘इंडियन आइडल’ में अब जज के तौर पर नज़र नहीं आयेंगे विशाल डडलानी, जाने क्या है वजह

मुंबई | फेमस रिएलिटी सिंगिग शो ‘इंडियन आइडल’ जितना अपने कंटेंस्टेंट की वजह से फेमस रहता है, उतना ही शो के जज और होस्ट की वजह से भी रहता है | हाल ही में आदित्य नारायण और अमित कुमार के वजह से शो सुर्खियों में रहा अब विशाल डडलानी को लेकर चर्चा हो रही है | लंबे समय से शो में नजर नहीं आने पर विशाल के बारे में शो के होस्ट आदित्य ने खुलासा किया है |

‘इंडियन आइडल’ शो से लंबे समय से जुड़े सिंगर, कंपोजर विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की तिगड़ी नजर नहीं आ रही है, बल्कि इनकी जगह शो में अनु मलिक, सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर नजर आ रहे हैं | शो के जजेज के बारे में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया तो वापस आ जाएंगे, लेकिन विशाल नहीं आएंगे | क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता की चिंता सता रही है | कोरोना काल में शो की वजह से किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं|’

दरअसल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मुंबई में लॉकडाउन की वजह शूटिंग बंद हो गई थी | इसलिए ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग इन दिनों दमन में हो रही है | विशाल अपने माता-पिता के साथ लोनावाला में रहते हैं| ऐसे में लोनावाला से दमन तक आने जाने में उनके माता-पिता को संक्रमण का खतरा हो सकता है | इसलिए एहतियात बरतते हुए विशाल ने फिलहाल शो जज न करने का फैसला किया है|