लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचा कोरोना संक्रमण, बहनें हुईं संक्रमित

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचा कोरोना संक्रमण, बहनें हुईं संक्रमित

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का परिवार भी अब कोरोना से अछूता नहीं है, `राधे` फिल्म की रिलीज को लेकर एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सलमान खान ने बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है। मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।


सलमान खान की फिल्म `राधे` ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म पर `पे पर मॉडल` के आधार पर रिलीज की जाएगी। इसी के साथ इसे दुनियाभर के 40 देशों के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि, जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो यह फिल्म थियेटर में भी रिलीज की जाएगी, ताकि लोग अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में इसका लुत्फ उठा सकें। बता दें कि, सलमान की फिल्म राधे के 13 मई को मल्टी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे दमदार कलाकार हैं।
हाल ही में सलमान खान और जी एंटरटेनमेंट ने फैसला किया है कि उनकी आनेवाली फिल्म `राधे योर मोस्ट वांटेड भाई` से होने वाली कमाई से वह कोविड रिलीफ वर्कर्स को सपोर्ट करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स कोरोना मरीजों के लिए डोनेट करेंगे। सलमान खान‌‌ ने‌ कहा कि `राधे` की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना के मरीजों के‌ लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए देने का निर्णय लिया है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि सलमान पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को घर पर रहने और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा को संकट की इस घड़ी में कई तरह से जरुरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं।
 

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah की Babita Ji फंसी मुश्किल में, इस वजह से मांगनी पड़ी माफी

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah की Babita Ji फंसी मुश्किल में, इस वजह से मांगनी पड़ी माफी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah) की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) विवादों में फंस गई हैं. दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में मुनमुन ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया जिससे बवाल हो गया. इस विवाद के बढ़ने के बाद मुनमुन ने वो यूट्यूब वीडियो डिलीट कर दिया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी भी मांगी है.

मुनमुन ने अपने माफीनामे में लिखा, 'यह पोस्ट उस वीडियो के संबंध में है जो मैंने पिछले दिनों पोस्ट किया था. उस वीडियो में मैंने एक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे गलत समझ लिया गया.मैंने वो शब्द किसी की बेइज्जती करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया था. भाषा की अज्ञानता की वजह से मुझसे उस शब्द का अर्थ समझने में गलती हो गई. जब मुझे उस शब्द का मतलब पता चला तो मैंने उस वीडियो को ही हटा दिया. मैं किसी भी जाति या जेंडर के व्यक्ति का बेहद सम्मान करती हूं और समाज और देश में उसके योगदान को भी बराबरी से सम्मान देती हूं. इस शब्द के अज्ञानता में इस्तेमाल से मैंने अगर की भी भावना को ठेस पहुंचाई है तो मैं उनसे माफी मांगती हूं.'

 

क्या आज आपने मदर्स डे पर तैयार  गूगल के इस डूडल पर ध्यान दिया

क्या आज आपने मदर्स डे पर तैयार गूगल के इस डूडल पर ध्यान दिया

भारत सहित दुनिया के कई देशों में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर गूगल ने खास अंदाज में डूडल तैयार किया है. गूगल ने डूडल बनाकर इसे सभी मांओं को समर्पित किया है. गूगल ने इस बार एनिमेटेड गूगल तैयार किया है. डूडल में डिफरेंट कलर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. यह डूडल खास तरीके का डिजिटल कार्ड है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. डूडल के डिजिटल कार्ड के इस्तेमाल से दुनिया के किसी भी कोने से शुभकामनाएं भेजी जा सकती है. इस डूडल पर क्लिक करने पर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्शन दिखता है. दिए गए ऑप्शन पर जाकर इसे आसानी से शेयर किया जा सकता है. इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई लोग अपनी मां से दूर हैं. ऐसे में गूगल ने यह शानदार डूडल बनाकर उनकी परेशानी को हल करने की कोशिश की है. इस शानदार डूडल को Olivia द्वारा बनाया गया है.


जानिए कैसे हुई थी मदर्स डे मनाने की शुरुआत


मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. साल 1912 में एना जार्विस नाम की अमेरिकी कार्यकर्ता ने अपनी मां के निधन के बाद इस दिन को मनाने की शुरुआत की. खास बात ये है कि पूरे विश्व में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक राय नहीं है. भारत में इसे मई के दूसरे संडे के दिन मनाया जाता है जो इस बार 9 मई को होगा. वहीं, बोलीविया में इसे 27 मई को मनाया जाता है. आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहीं बोलीविया की महिलाओं की हत्या स्पेन की सेना ने इसी तारीख को की थी जिसके कारण वहां इस दिन को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है. 

अब इंस्टाग्राम ने डिलीट किया कंगना रनौत का पोस्ट, अभिनेत्री ने कहा- 'यहां तो एक हफ्ते टिकना मुश्किल'

अब इंस्टाग्राम ने डिलीट किया कंगना रनौत का पोस्ट, अभिनेत्री ने कहा- 'यहां तो एक हफ्ते टिकना मुश्किल'

कंगना रनौत और विवाद साथ-साथ चलते हैं। उनका ट्विटर अकाउंट पहले ही सस्पेंड हो चुका है। जिसके बाद वो इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हो गई हैं। अब उनका एक पोस्ट इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिया है।
दरअसल, शनिवार को कंगना एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो कोविड से संक्रमित हैं। उन्होंने कोरोना को मामूली सा फ्लू बताया था। उनके इसी पोस्ट पर विवाद हुआ तो इंस्टाग्राम ने ये कदम उठाया है।
कंगना ने दी प्रतिक्रिया
कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'इंस्टाग्राम ने मेरा एक पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसमें मैंने कोविड को खत्म कर देने की धमकी दी थी। किसी की भावनाएं आहत हो गईं। मतलब आतंकवादियों और कम्युनिस्टों से सहानुभूति रखने वाला तो सुना था ट्विटर पे, लेकिन कोविड फैन क्लब। कमाल है। यहां दो दिन हुए हैं लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा ज्यादा टिकना मुश्किल होगा।'



किस पोस्ट पर हुआ विवाद
कंगना ने लिखा था- ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है। अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी।‘
वो आगे लिखती हैं कि ‘अगर आप डर गए तो यह आपको और डराएगा। आइए इस कोविड 19 को खत्म करें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है। जिसे बहुत अधिक दबाया गया था और अब ये कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव।‘

 

धोनी की पत्नी साक्षी ने इस नए मेहमान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

धोनी की पत्नी साक्षी ने इस नए मेहमान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का मोटरसाइकिल (बाइक्स) और कुत्तों को लेकर प्यार जगजाहिर है. लेकिन अब धोनी की इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है. दरअसल, धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का घोड़ा खरीदा है. धोनी की पत्नी साक्षी ने इस नए मेहमान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. माही ने अपने घोड़े का नाम चेतक रखा है. धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर चेतक का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, "चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है. जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह व्यवहार किया. आप हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं." 

शॉर्ट स्कर्ट पहनकर रश्मि देसाई ने किया डांस, यूजर्स ने किए ऐसे भद्दे कमेंट कि...

शॉर्ट स्कर्ट पहनकर रश्मि देसाई ने किया डांस, यूजर्स ने किए ऐसे भद्दे कमेंट कि...

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 से चर्चा में रही रश्मि देसाई एक बार फिर फैन्स के लिए चर्चा का सबब बनी हुई है. दरअसल रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वक्त वक्त पर फैन्स के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है. इसी बीच रश्मि ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्कर्ट में डांस करती दिख रही है. रश्मि का ये वीडियो ना सिर्फ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बल्कि फैन्स भी लगातार इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रश्मि देसाई का बोल्ड अवतार में ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. रश्मि ने शानदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वीडियो में रश्मि कार्डी बी के गाने 'अप' पर डांस करती दिख रही है.

बोल्ड अवतार में वीडियो वायरल
हालांकि फैन्स तो रश्मि के इस अंदाज को जमकर पसंद कर रहे हैं लेकिन रश्मि के आलोचकों को उनपर तीखे हमले करने का एक और बहाना भी मिल गया है. कुछ लोगों को इस वीडियो में रश्मि के आउटफिट को लेकर दिक्कत दिखाई दी. कई यूजर्स ने इसे लेकर कमेंट भी किए हैं और उनके कपड़ों और बोल्ड अवतार को लेकर सवाल उठाए है. बता दें कि रश्मि देसाई ने वीडियो के कैप्शन में गाने के बोल लिखे है.

आलोचकों ने कपड़ों पर उठाए सवाल
वहीं रश्मि के आलोचक वीडियो में उनकी छोटी स्कर्ट को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में रश्मि शॉर्ट स्कर्ट और ऑफ शोल्डर टॉप में सड़क किनारे बोल्ड अंदाज में डांस करती दिख रही है. इसे लेकर कई यूजर्स ने रश्मि से कई निगेटिव सवाल पूछे हैं साथ ही कई आलोचना भरी प्रतिक्रिया भी इस वीडियो पर देखने को मिल रही है. लोग उनके आउटफिट को लेकर सवाल खड़े कर रहे है.

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड की ये दिग्गज और चर्चित अभिनेत्री हुई कोरोना संक्रमित

BIG BREAKING : बॉलीवुड की ये दिग्गज और चर्चित अभिनेत्री हुई कोरोना संक्रमित

मुंबई, आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री कंगना रानौत कोरोना संक्रमित पाई गयी है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मिडिया से दी.
आपको बता दे कंगना अभी हाल ही में काफी विवदो में रही है ट्विटर ने उनका अकाउंट भी रद्द कर दिया है.

 

इस बॉलीवुड एक्टर के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, खुद किया था खुलासा

इस बॉलीवुड एक्टर के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, खुद किया था खुलासा

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कुछ समय पहले एक चैट शो में नज़र आई थीं, इस दौरान उनकी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी साथ थीं. इस चैट शो में जान्हवी ने कई सवालों के बड़े ही बेबाक जवाब दिए. इनमें से एक सवाल उनके और ईशान खट्टर के कथित अफेयर से भी जुड़ा भी था जिसके जवाब में जाह्नवी ने कहा कि उनका ईशान के साथ सच में कोई अफेयर नहीं है.
इसके साथ ही जान्हवी ने यह भी कहा कि वो ये ज़रूर चाहती हैं कि ईशान की उनकी दोस्त तारा सुतारिया के साथ जोड़ी बने. क्योंकि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. इंटरव्यू के दौरान खुशी ने यह भी बताया कि उनके पिता बोनी कपूर कूल नेचर के हैं और उन्हें ब्वॉयफ्रेंड होने का मतलब भली-भांति समझ आता है.

वहीं, इंटरव्यू के दौरान जान्हवी की कही एक बात ने खासी सुर्खियां बटोरीं थीं. दरअसल, जान्हवी ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वह एक्टर विक्की कौशल के साथ किसिंग सीन करना चाहती हैं. आपको बता दें कि जान्हवी कपूर और विक्की कौशल दोनों ने ही फ़ौज और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में काम किया है. विक्की जहां ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में नज़र आए थे वहीं जाह्नवी कपूर ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नज़र आई थीं.

 

Salman Khan की फिल्म Radhe का टाइटल ट्रैक रिलीज, दमदार दिखे भाईजान

Salman Khan की फिल्म Radhe का टाइटल ट्रैक रिलीज, दमदार दिखे भाईजान

सलमान खान (Sakman Khan) की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. आपको बता दें कि रिलीज के साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फैंस द्वारा राधे के टाइटल ट्रैक को काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही है. ये एक काफी इंटरेस्टिंग ट्रैक है, जिसे साजिद वाजिद के जरिए बनाया गया है और साजिद ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में सलमान खान और दिशा पाटनी को गाने की कुछ प्रभावशाली धुनों पर नाचते हुए देखा जा सकता है.
राधे टाइटल ट्रैक में सलमान खान एक डैपर लुक में दिख रहे हैं और सलमान-दिशा की जोड़ी काफी अच्छी दिखाई दे रही है. गाने के हर सीन में सलमान खान अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. जिससे फैन्स के दिलों में एक खास जगह बन चुकी है. सलमान खान इस गाने में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. इस ट्रैक में फिल्म के राधे यानी सलमान के किरदार को काफी अच्छे से दिखाया गया है.
 

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद Kangana Ranaut ने Koo ज्वाइन किया , को-फाउंडर ने इस अंदाज में किया एक्ट्रेस का स्वागत

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद Kangana Ranaut ने Koo ज्वाइन किया , को-फाउंडर ने इस अंदाज में किया एक्ट्रेस का स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया है. नफरत फैलाने वाले बयान देने और ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने के लिए कंगना रनौत का अकाउंट मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया. बाद में, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'कू' ने उनका स्वागत किया कहा कि उनका मानना सही था कि 'मेड इन इंडिया' प्लेटफॉर्म 'घर' की तरह है और बाकी सब तो किराए पर हैं.


'कू' के को-फाउंडर अपरामेय राधाकृष्ण ने कंगना रनौत का 16 फरवरी 2021 का मैसेज शेयर करते हुए लिखा,"यह कंगना का पहला कू था. उन्होंने सही कहा था कि कू उनके घर की तरह है जबकि बाकी रेंटेड है."कंगना रनौत ने अपने पहले कू में लिखा था कि ये नई जगह है और इसके साथ परिचय करने में वक्त लगेगा.


कंगना रनौत ने कहा था,"मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है." बता दें कि कू पर 4.48 लाख फॉलोवर्स हैं. 'कू' के को-फाउंडर मयंक बिदावात्क ने भी कंगना रनौत का स्वागत किया और कहा कि वह अपने विचारों को इस प्लेटफॉर्म पर गर्व के साथ रख सकती हैं. 

कोरोना वैक्सीन लगवाने में इतना उछली, मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगी, 18+ वैक्सीनेशन का Video Viral

कोरोना वैक्सीन लगवाने में इतना उछली, मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगी, 18+ वैक्सीनेशन का Video Viral

Corona Vaccine Ka Dar: कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए एक लड़की इतना डरी कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है. गजब की बात तो ये है कि इसे इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर्स को लगा, चलो जान छूटी. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.
वीडियो में दिखता है कि लड़की वैक्सीन लगवाने बैठी है. उसने पीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है. जैसे ही हेल्थकर्मी हाथ में इंजेक्शन लेकर आती है, लड़की का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है.
साथ आया शख्स उसे पकड़ता है. मुंह बंद कर देता है. पर वो मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगती है.
जैसे-तैसे लड़की को इंजेक्शन लगा दिया जाता है. मजेदार बात ये है कि वैक्सीन लगाने के बाद हेल्थकर्मी उसे गुस्से से कहती है- ‘दफा हो जाओ’.
इस वीडियो को Logical Thinker ने शेयर किया है. शेयर करते हुए लिखा,
18+Vaccination started. And look at our Bravehearts

 

फिल्म लाइफ इन मेट्रो की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर

फिल्म लाइफ इन मेट्रो की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान के निधन को एक साल हो गया है. एक्टर का निधन 29 अप्रैल 2020 में हुआ था. हाल ही में एक्टर की पहली पुण्यतिथि थी. ऐसे में इस दुखभरे दिन को सेलेब्स ने याद किया था. अलग अलग तरीके से सेलेब्स ने इरफान के नाम संदेश लिखे. इसी लिस्ट में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी शामिल है.


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इरफान खान को फिल्म देखकर याद किया है. सभी को पता है एक्टर ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया था.

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इरफान खान की 'लाइफ इन मेट्रो फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में इरफान ही नजर आ रहे हैं. वह तस्वीर में हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने तस्वीर शेयर करके फिल्म को 'आइकोनिक बताया है. लाइफ इन ए मेट्रो 2007 में रिलीज हुई थे. ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी. फिल्म में इरफान के रोल को काफी ज्यादा सराहना मिली थी.

इरफान खान को फैंस आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम में देखा था. इस फिल्म को लिए इरफान को बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर मिला है. 29 अप्रैल 2000 को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से एक्टर की जान चली गई थी. इरफान के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. कैंसर होने के बाद से इरफान ने खुद को मीडिया से पूरी तरह से दूर रखा था.

इन दिनों जाह्नवी कपूर का एक बिकिनी का फोटोशूट सुर्खियों में हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है कि ये फोटोशूट उनका कोविड लॉकडाउन के पहले का है. फोटोशूट में वह बहुत ही हॉट लुक में कहर ढाती दिख रही हैं.

जाह्नवी कपूर के काम की बात करें तो धड़क एक्ट्रेस को हाल ही में फैंस ने फिल्म रूही में देखा था. इस फिल्म में वह पहली बार एक दम अलग अंदाज में नजर आई थीं. यही कारण है कि एक्ट्रेस की हर किसी ने काफी तारीफ भी की है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आए थे. रूही थिएटर में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अच्छा खासा कलेक्शन भी किया था. अब जाह्नवी दोस्ताना 2 में नजर आएंगी. हालांकि कार्तिक आर्यन को फिल्म से जब से बाहर किया गया है एक्ट्रेस के ऊपर भी तलवार लटकी हुई है.
अभिनेत्री Kangana Ranaut का अकाउंट सस्पेंड हुआ, जाने क्या है वजह

अभिनेत्री Kangana Ranaut का अकाउंट सस्पेंड हुआ, जाने क्या है वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर ने बताया है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे. इसे लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है.
विवादित ट्वीट के बाद उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है. कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है. एडवोकेट सुमीत चौधरी ने ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी थी. अपने मेल में उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट के तीन लिंक्स भी भेजे हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत और उन्हें अपमानित भी किया है.


कंगना क्या लिखा था-

पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में हैं. इससे साफ नजर आता है कि हिंदू वहीं बहुमत में नहीं हैं, और डेटा के अनुसार, बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं. अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है.'
 

बड़ी खबर : इस मशहूर पंजाबी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : इस मशहूर पंजाबी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

मुंबई | कोरोना के कहर के चलते सरकार द्वारा कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी देशवासियों को सख्ती से पालन करना है। हालांकि इस बीच पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत भी मिल गई।


क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला बीते दिन शनिवार (01 मई 2021) का है। जब पंजाब के पटियाला स्थित एक गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूट करते नजर आए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बानूर गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूटिंग कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा था कि उनके साथ शूट में करीब 100 लोग मौजूद थे। ऐसे में लॉकडाउन के उल्लंघन के चलते गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज हुआ मामला
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स के खिलाफ बानूर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा), महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में चालान काटकर गिप्पी ग्रेवाल को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया था।

BIG BREAKING : बॉलीवुड के अब ये दिग्गज अभिनेता हुए अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के अब ये दिग्गज अभिनेता हुए अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

मुंबईबॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार के मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आ रही है। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण रूटीन चेकअप को बताया जा रहा है।

इस बात की जानकारी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं। ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। बता दें कि कोरोना को देखते हुए सायरा बानो और दिलीप कुमार ने इस बार अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाया था |

 

बड़ी खबर : अब इस टीवी एक्टर की कोरोना के चलते बिगड़ी तबियत, ICU में हुए भर्ती

बड़ी खबर : अब इस टीवी एक्टर की कोरोना के चलते बिगड़ी तबियत, ICU में हुए भर्ती

मुंबई36 साल के लोकप्रिय टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे 10 दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये थे |  पिछले क‌ई दिनों से एक वेब शो के लिए मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में शूटिंग कर रहे थे | अनिरुद्ध दवे ने 23 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इसकी जानकारी दी थी | मगर अब जानकारी मिली है कि उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते अनिरुद्ध को भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में दाखिल कराया गया है |

टीवी अभिनेत्री और अनिरुद्ध की अच्छी दोस्त आस्था चौधरी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'भोपाल में एक वेब शो की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित होने के बाद अनिरुद्ध ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और वो अच्छी तरह से अपना ख्याल रख रहे थे मगर 2 दिन पहले सीटी स्कैन कराने के बाद पता चला चला कि उनके फेफड़े कोरोना से संक्रमित हो गये हैं | इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है |"

 बड़ी खबर: बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी हुई कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी हुई कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोविड 19 के पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल, यह साफ नहीं हुआ है कि रुबीना को संक्रमण कैसे हुआ। रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके साथ संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने का भी आग्रह किया है।

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं। मैं भी अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए एलिजिबल हो जाऊंगी। टेस्ट पॉजिटिव आया है। 17 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन पिछले 5 से 7 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करवाएं।'
अब बालीवुड के इस अभिनेता का हुआ निधन, फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले भारतीय सेना में थे मेजर

अब बालीवुड के इस अभिनेता का हुआ निधन, फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले भारतीय सेना में थे मेजर

मुम्बई, भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर होने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.


इन फिल्मों में किया काम
बिक्रमजीत कंवरपाल ने पेज 3, पाप, रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर‌ 2, द गाजी अटैक, 2 स्टेट्स, जोकर, हीरोइन, क्या कूल हैं हम, कॉर्पोरेट, करम, हे बेबी जैसी तमाम फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं. उन्होंने शौर्य और 1971 जैसी फिल्मों में सेन्य अधिकारियों की भूमिकाएं निभाईं थीं. हाल ही में वो डिज्नी हॉटस्टार के वेब शो में एक रॉ अफसर के रोल में दिखाई दिये थे.

 

अस्पताल में कोविड मरीजों का मनोबल बढ़ाने को पूरे मेडिकल स्टाफ ने किया भांगड़ा, देखें डॉक्टर्स का देसी Swag

अस्पताल में कोविड मरीजों का मनोबल बढ़ाने को पूरे मेडिकल स्टाफ ने किया भांगड़ा, देखें डॉक्टर्स का देसी Swag

Bhangra In Covid Hospital: जब देश में कोविड से लाखों लोग बीमार हैं तो ऐसे में उम्मीद की एक छोटी सी किरण भी बड़ा काम कर जाती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी को भी हौसला दे सकता है. वीडियो में मेडिकल स्टाफ बीमारों का मनोबल बढ़ाने को भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.
ये वीडियो पंजाब का है. यहां स्वास्थ्यकर्मी पंजाबी गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं. पहले तो केवल एक डॉक्टर डांस करता दिखाई देता है पर धीरे-धीरे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की पूरी कतार ही नाचती दिखती है.
मेडिकल स्टाफ की मेहनत रंग लाती है और इन्हें डांस करता देख वहां भर्ती मरीज भी बेड पर लेटे-लेटे ही डांस करने लगते हैं.
खास बात तो ये है कि स्टाफ पीपीई किट पहने डांस करता दिख रहा है. इससे तो यही साबित होता है कि डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ इन मरीजों को ठीक करने को कुछ भी कर सकते हैं.
वीडियो को ट्विटर पर गुरमीत चड्ढा ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा,
Amazing spirit. Salute Our doctors & healthcare warriors!
Brought a smile ..

 

BIG BREAKING : बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता समेत उनके पांच स्टाफ मेंबर भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

BIG BREAKING : बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता समेत उनके पांच स्टाफ मेंबर भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की रफ्तार को काबू में करने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है तो ऐसे में उद्धव सरकार ने यहां सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था, लेकिन अभी इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


ईटी टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'मुझे कुछ नहीं पता कि कोरोना कैसे हो गया. मैं अचंभित हूं. मैं बताना चाहता हूं कि मेरा पांच लोगों का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है और मैंने उन्हें भी अपने साथ अस्पताल में भर्ती कराया है.' इसके अलावा रणधीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी, लेकिन फिर भी उन्हें संक्रमण ने पकड़ लिया.