BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अक्षय कुमार का सालों बाद फर्स्ट स्क्रीन लुक हुआ वायरल

अक्षय कुमार का सालों बाद फर्स्ट स्क्रीन लुक हुआ वायरल

 अक्षय कुमार सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. आज आलम ये है कि फैंस हर एक फिल्म में बस अच्छे को ही देखना चाहते हैं. अक्षय भी अब अक्सर सामाजिक मुद्दों की फिल्मों में काम करते ज्यादा नजर आते हैं. हर तरह की फिल्में बीते एक लंबे समय से फैंस को देने वाले अक्षय कुमार का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.


ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद कभी पीछ पटलकर नहीं देखा. खिलाड़ी कुमार जब इंडस्ट्री में आए तो वह मार्शल आर्ट में ट्रेंड थे और उनकी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर बनी. अक्षय का अब स्क्रीन टेस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है.

अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंधÓ से अपना डेब्यू किया था.ऐसे में अब खिलाड़ी कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. अचानक से एक्टर का एक वीडियो देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं.

दरअसल अक्षय कुमार का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह फारुख शेख के चैट शो 'जीना इसी का नाम हैÓ में नजर आ रहे हैं. इस में एक्टर गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. जहां अक्षय कुमार को उनके स्क्रीन टेस्ट का वीडियो दिखाया गया था. वीडियो में देख सकते हैं कि कि कैसे अक्षय मार्शल आर्ट करते नजर आए.

इसके बाद वह एक एक्टिंग सीन क्रिएट करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ इस वीडियो में ऐक्ट्रेस नगमा भी नजर आ रही हैं. दोनों साथ में रोमांटिक सीन करते दिखे रहे हैं. खास बात ये है कि जैसे ही फारुख के शो में अक्षय कुमार अपना स्क्रीन टेस्ट वीडियो देखते हैं वह हंसते लगते हैं औऱ कहते हैं, 'बाल कितने बड़े थे

इस वीडियो के खत्म हो जाने के बाद अक्षय कुमार कहते हैं कि मुझे लगता है कि आप नौकरी से निकलवाएंगे. अक्षय कुमार का ये वीडियो अब फिर से फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस खिलाड़ी कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है. अक्षय कुमार जल्द 'सूर्यवंशी, 'अतरंगी रे, 'पृथ्वीराज, 'बच्चन पांडे, 'रामसेतु और 'बेल बॉटम जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. जबकि 2020 में रिलीज होने वाली खिलाड़ी कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अभी भी रिलीज के लिए अटली हुई है.
व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर पायरेसी की चपेट में आई सलमान की 'राधे', एफआईआर दर्ज

व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर पायरेसी की चपेट में आई सलमान की 'राधे', एफआईआर दर्ज

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साइबर सेल में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें सलमान खान स्टारर 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' के पायरेटेड संस्करणों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है. जी के बयान में कहा गया है, "अधिकारी सक्रिय रूप से चोरी के कृत्य में शामिल फोन नंबरों को ट्रैक कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं."


जी ने न केवल फिल्म 'राधे' के लिए, बल्कि किसी भी तरह की सामग्री के लिए, पायरेसी को समाप्त करने में उनके समर्थन की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर जनता से अपील की है. "फिल्में लाखों लोगों के लिए आजीविका, रोजगार और आय का स्रोत होती हैं. पायरेसी मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे बड़ा खतरा है, आजीविका के इस स्रोत पर अंकुश लगाता है. सरकार को भुगतान किए गए करों के साथ फिल्में भी अर्थव्यवस्था में योगदान करती हैं. फिल्म के अवैध संस्करण को फैलाने में लगे लोग उद्योग के विकास और चौबीसों घंटे काम करने वाले लोगों की आजीविका पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं."
बयान में कहा गया, "सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे पायरेसी को ना कहें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से मनोरंजन या सूचना सामग्री का उपभोग करें."


'राधे' ईद 2021 पर सलमान की रिलीज है, प्रभुदेवा के निर्देशन में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2017 के कोरियाई एक्शन ड्रामा 'द आउटलॉज' पर आधारित है.

 

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, अब ऐसी है हालत

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, अब ऐसी है हालत

लॉस एंजिल्स, अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) एक नए शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. जबकि अभी दुर्घटना या चोट के बारे में विवरण का इंतजार है, जोनास को एम्बुलेंस में पास के एक अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं.
सूत्रों ने टीएमजेड को बताया कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति जोनस शनिवार देर रात शूटिंग कर रहे थे जब यह घटना हुई. सूत्रों ने कहा, “निक सेट पर थे जब कुछ हुआ” जोनस रविवार रात घर वापस आ गए थे. वह सोमवार रात को ‘द वॉयस’ पर दिखाई देने वाले हैं.
इससे पहले, 28 वर्षीय गायक को 2018 में मैक्सिको में एक पोस्ट-शो वर्कआउट के दौरान हाथ में चोट लग गई थी. बता दें कि 2004 में सोनी संगीत कम्पनी के कोलंबिया रिकार्ड्स ने निक को पहला ऐलबम बनाने का मौका दिया.
आपको बता दे निक ने अपने बड़े भाई केविन और जो के साथ मिलकर एक बैंड बनाया जिसे “जोनास ब्रदर्स” कहते है. बैंड का पहला ऐलबम 2006 में ‘Its About Time’ के नाम से आया था.
 

VIDEO: स्टेज पर फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, महिला सिंगर ने सिखाया सबक

VIDEO: स्टेज पर फैन ने की प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, महिला सिंगर ने सिखाया सबक

भरी महफिल में महिला गायिका से छेड़छाड़ एक फैन को बेहद महंगी पड़ गई। फैन ने सिंगर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की लेकिन गायिका ने इस शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि दुनिया उनकी तारीफ कर रही है। महिला ने इस शख्स को मंच से ही दो बार लात मारकर पीछे कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
दरअसल, मामला दक्षिणी सूडान का है। यहां यूगांडा की महिला सिंगर वेरॉनिका लगया स्टेज से लाइव परफॉर्मेंस दे रही थी। इसी दौरान एक फैन स्टेज के पास आया और वेरॉनिका के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करने लगा, लेकिन वेरॉनिका ने बिना समय ज़ाया किए इस शख्स को दो बार लात मारी और अपना गाना भी जारी रखे रहीं।


खबरों के मुताबिक, वेरॉनिका एक बच्चे की मां हैं। वह बीते हफ्ते ईद के मौके पर यूगांडा से दक्षिणी सूडान कई परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची थीं। इन्हीं में से एक आयोजन के दौरान वेरॉनिका को एक फैन ने पकड़ने की कोशिश की।
 

इस अभिनेत्री ने मैग्जीन कवर के लिए दिया न्यूड पोज! कहा 'मुझे नहीं है कोई पछतावा'

इस अभिनेत्री ने मैग्जीन कवर के लिए दिया न्यूड पोज! कहा 'मुझे नहीं है कोई पछतावा'

मुंबई। बेहद बोल्ड अंदाज वालीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट के लिए कॉन्ट्रोवर्सी में आना कोई नई बात नहीं है। ऐसे 90 के दशक में एक मैग्जीन के लिए पूजा भट्ट ने न्यूड पोज के साथ फोटो शूट कराया था। जिसके बाद तहलका मच गया था। पूजा के इस बोल्ड स्टेप के लिए उन्हें काफी क्रिटिसाइज भी किया गया। भारी आलोचना के बाद भी एक्ट्रेस पूजा भट्ट का कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं डगमगाया।
उनका बयान सामने आया कि ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, अपने पिता महेश भट्ट की तरह बेबाक रहने वालीं पूजा भट्ट ने 1992 में ये फोटो शूट कराया जिसका कॉन्सेप्ट वेनेटी फेयर से इंस्पायर था। इसमें एक्ट्रेस ने बिना कपड़ों के बॉडी पेंड कर शूट कराया था। उस वक्त पूजा भट्ट का ये शूट फोटोग्राफर दिनेश रहेजा ने किया था। जब दिनेश रहेजा ने पूजा को इस शूट का ऑफर दिया था तो पूजा ने इसके लिए दो बार नहीं सोचा। सीधा हां कह डाला था।
बता दें कि, पूजा भट्ट महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट की निजी जिंदगी बड़े-बड़े विवादों से भरी रही है। ऐसी ही एक और कॉन्ट्रोवर्सी रही, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की तस्वीर को लेकर। पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कवर फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट पर खूब हंगामा मचा था। दरअसल इस फोटोशूट में वह अपने पिता महेश भट्ट को लिप किस करती नजर आई थीं।
एक्ट्रेस के मुताबिक ‘मैंने दो बार भी इस बारे में नहीं सोचा था और इस कवर शूट के लिए राजी हो गई थी। मैं उस वक्त महज 24 साल की थी। मेरे अंदर बहुत गट्स थे। मुझे हमेशा खुद को चैलेंज करना अच्छा लगता था। अलग तरह के काम करना पसंद था। मैं पूरी तरह से अपने द्वारा किए गए काम की जिम्मेदारी लेती हूं।’
 

Vidya Balan की शेरनी Amazon पर दहाड़ने को तैयार, जंगल के बीच दिखीं इतनी बेताब...

Vidya Balan की शेरनी Amazon पर दहाड़ने को तैयार, जंगल के बीच दिखीं इतनी बेताब...

Vidya Balan first look from Sherni-अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को घोषणा की है कि डाइरेक्ट-टू-स्ट्रीम हिंदी अमेजन ओरिजिनल मूवी ह्यशेरनी का उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा. शानदार फिल्ममेकर अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित एवं एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा मूवी में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की स्टारकास्ट में उनके साथ शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा , विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे वसेर्टाइल आर्टिस्ट जगमगा रहे हैं. बेसब्री से इंतजार करने लायक इस रोमांचक स्टोरीलाइन में विद्या बालन एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो प्रतिकूल व शत्रुतापूर्ण माहौल में भी बड़ी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करती है.
आगामी अमेजन ओरिजिनल मूवी के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक एवं मुखिया विजय सुब्रमणियम कहते हैं, “पिछले कुछ वर्षों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं. ‘शकुंतला देवी’ की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म ह्यशेरनी प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. यह फिल्म फतह हासिल करने की एक ऐसी कुतूहल भरी दास्तान है, जो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करेगी बल्कि उन्हें घर बैठे एडवेंचर का अनोखा अहसास दिलाएगी.”
 

VIDEO: सड़क चलते लड़कों पर भड़कीं राखी सावंत, चिल्लाते हुए कहा..

VIDEO: सड़क चलते लड़कों पर भड़कीं राखी सावंत, चिल्लाते हुए कहा..

अभिनेत्री राखी सावंत का अंदाज ही कुछ ऐसा ही कि वो कुछ भी करती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। इन दिनों पूरे देश में कोविड का कहर देखने को मिल रहा है, ऐसे में राखी भी कोविड को लेकर काफी जागरुक हैं और कोई भी अगर इससे जुड़े दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता दिखता है तो वो नाराज हो जाती हैं।
लड़कों पर चिल्लाती दिखीं राखी
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो सड़क चलते लड़कों पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। राखी कुछ लड़कों के मास्क नहीं पहनने पर नाराज दिख रही हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं- मास्क पहन, मास्क पहन... आऊं उधर.. डेढ़ शाणा मत बन। कुछ हो जाएगा... मैं कहती हूं कोरोना आ जाएगा। यार मैं सड़क पर उतरकर सबको बोलती हूं मास्क पहनने के लिए।'

 


लड़कियों को दी थी ईदी
याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी का कोई वीडियो चर्चा में रहा हो, हाल ही में राखी कुछ बच्चियों को ईदी देती भी नजर आई थीं। बच्चियों को ईदी देते हुए राखी ने कहा था- 'ये राखी सावंत का पैसा है, बहुत ईमानदारी का पैसा है। बहुत मेहनत का पैसा है मेरा।' इसके बाद राखी उन बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाती हैं। वीडियो में साख दिखाई दे रहा है कि बच्चियां राखी को देखकर काफी खुश हैं।
 

Bhojpuri Song: 'सिंगल पलंगिया'  अब तक मिल चुके हैं 61 लाख से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Song: 'सिंगल पलंगिया' अब तक मिल चुके हैं 61 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी पावरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हाल में लॉन्च हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो ने लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया है. इस गाने का नाम 'सिंगल पलंगिया' है. इस म्यूजिक वीडियो को यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है. लॉन्च होने के बाद से ये यूट्यूब समेत कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा रहा है और काफी हिट हो रहा है.


'सिंगल पलंगिया' गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसका वीडियो और पिक्चराइजेशन बेहद कमाल का है. गाने में पवन सिंह के एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस हैं और दोनों बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं. दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. पवन सिंह काफी हैंडसम दिख रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस देसी से लेकर मॉडर्न लुक में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं.


गाने का म्यूजिक धांसू


भोजपुरी सॉन्ग 'सिंगल पलंगिया' का म्यूजिक बहुत ही धांसू और बोल भी काम कमाल के हैं. इसके बोल एकदम मस्ती से भरे हैं जिसे रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह के कंपोज किया है. वही म्यूजिक वीडियो को राहुल यादव ने डायरेक्ट किया है. इसका कॉन्सेप्ट दीपक सिंह ने तैयार किया है.

 मिले 61 लाख से ज्यादा व्यूज 

'सिंगल पलंगिया' भोजपुरी सॉन्ग को डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर 11 मई 2021 को लॉन्च हुआ. इस गाने को धीरज सिंह ने प्रोड्यूस किया था. पवन सिंह और प्रियंका सिंह के इस गाने को एक हफ्ते में 61 लाख से ज्यादा 6,145,954 व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को विंक, गाना, अमेजन म्यूजिक, जियो सावन समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है. 

 
एयर इंडिया ने हाल ही में रोम से बेंगलुरु तक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में इस्तेमाल जिओलाइट (Zeolite) को एयरलिफ्ट किया, आखिर क्या है ये, और इसकी उपयोगिता

एयर इंडिया ने हाल ही में रोम से बेंगलुरु तक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में इस्तेमाल जिओलाइट (Zeolite) को एयरलिफ्ट किया, आखिर क्या है ये, और इसकी उपयोगिता

एयर इंडिया ने हाल ही में रोम से बेंगलुरु तक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में इस्तेमाल 35 टन जिओलाइट (Zeolite) को एयरलिफ्ट किया था।

जिओलाइट्स क्या हैं? (What are Zeolites?)
जिओलाइट एल्युमिनोसिलिकेट खनिज (aluminosilicate minerals) हैं। वे सूक्ष्म छिद्रयुक्त पदार्थ हैं जिनका उपयोग अधिशोषक (adsorbents) और उत्प्रेरक (catalysts) के रूप में किया जाता है।
वे K +, Na + , Ca 2+ , Mg 2+ जैसे धनायनों को समायोजित कर सकते हैं। जब जिओलाइट खनिज किसी विलयन के संपर्क में आते हैं, तो वे विलयन में अन्य आयनों के लिए इन धनायनों का आदान-प्रदान करते हैं। सबसे आम जिओलाइट खनिज स्टिलबाइट (stilbite), फिलिप्साइट (phillipsite), नैट्रोलाइट (natrolite), ह्यूलैंडाइट (heulandites), चाबज़ाइट (chabzite) हैं।
प्राकृतिक जिओलाइट्स (Natural Zeolites)
जिओलाइट प्राकृतिक रूप से तब बनते हैं जब ज्वालामुखी चट्टानें क्षारीय भूजल (alkaline ground water) के साथ प्रतिक्रिया करती हैं।
वे लाखों वर्षों तक समुद्री बेसिन में भी क्रिस्टलीकृत (crystallize) होते हैं।
प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले जिओलाइट क्वार्ट्ज जैसे अन्य खनिजों से दूषित होते हैं।वे विरले ही शुद्ध होते हैं। इस कारण से, प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले जिओलाइट्स को व्यावसायिक अनुप्रयोगों (commercial applications) से बाहर रखा गया है जहां शुद्धता आवश्यक होती है।
कृत्रिम जिओलाइट (Artificial Zeolite)
जिओलाइट भी सिलिका-एल्यूमिना जेल के धीमे क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया द्वारा निर्मित होते हैं।

उपयोग
वे मुख्य रूप से वाणिज्यिक जल शोधन (commercial water purification) में उपयोग किए जाते हैं। इसके अलावा, उनका उपयोग अधिशोषक (adsorbents) और उत्प्रेरक (catalysts) के रूप में किया जाता है।

ऑक्सीजन उत्पादन में जिओलाइट्स (Zeolites in Oxygen Production)
जिओलाइट्स का उपयोग Pressure Swing Adsorption में सोखने वाले पदार्थ (adsorbents) के रूप में किया जाता है।
एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जिओलाइट्स का उपयोग वायुमंडलीय नाइट्रोजन को सोखने के लिए करता है और फिर नाइट्रोजन को बाहर निकालता है।इसके बाद मरीजों के उपयोग के लिए ऑक्सीजन गैस बचती है।
उच्च दबाव में, जिओलाइट्स का सतह क्षेत्र बढ़ जाता है और इस प्रकार बड़ी मात्रा में नाइट्रोजन को सोखने में सक्षम होता है। 

सुबह-सुबह कूक्डू-कू बोलने की बजाय मुर्गे ने बोली ऐसी चीज, Video देखकर आप भी कहेंगे ओ तेरी..

सुबह-सुबह कूक्डू-कू बोलने की बजाय मुर्गे ने बोली ऐसी चीज, Video देखकर आप भी कहेंगे ओ तेरी..

Viral Video: सुबह होते ही अक्सर कई जगहों पर मुर्गे की कूक्डू-कू सुनाई देती है. कई लोग मुर्गे की कूक्डू-कू से ही उठते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुर्गा कूक्डू-कू बोलने की बजाय कुछ ऐसा बोल रहा है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.
ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गे के आगे पहले एक व्यक्ति अल्लाह बोल रहा है और उसके पीछे से मुर्गा भी अल्लाह-अल्लाह बोल रहा है. मुर्गे को देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह भी इंसानों की तरह बोल सकता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को ‘reelkerofeelkero’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर हाल ही में मुनमुन द्वारा एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने के चलते दर्ज हुई है।
नीचा दिखाने की हुई कोशिश
नेशनल अलायंस फॉर दलित हुमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने कहा, 'अभिनेत्री के लाखों फॉलोअर्स हैं और उन्होंने ये बात सिर्फ हमें नीचा दिखाने के लिए कही है।' बता दें कि जिन धाराओं में मुनमुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वह सभी धाराएं गैर जमानती हैं और इन धाराओं में अग्रिम जमानत का प्रावधान भी नहीं है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कुछ वक्त पहले मुनमुन ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
अभिनेत्री ने मांगी माफी
मामले के तूल पकड़े ही मुनमुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। मुनमुन ने एक नोट में लिखा था, 'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी, या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। भाषा की सीमित जानकारी के कारण, मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।'
 

Radhe को बहिष्कार करने की उठी मांग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ये हैशटैग

Radhe को बहिष्कार करने की उठी मांग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ये हैशटैग

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का मल्टीपल प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। वहीं ईद पर आई ये फिल्म रिलीज के बाद से जबरदस्त सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर राधे को लेकर कई तरह के ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर बहिष्कर करने की मांग उठ रही है। जिसकी वजह से '#राधे फिल्म का बहिष्कार करो' हैशटैग के जरिए कई लोग पोस्ट करके बता रहे हैं कि वो इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग क्यों कर रहे हैं?

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

दरअसल, सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज के बाद जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर उनके फैंस एक्साइटमेंट जाहिर करते दिखे वहीं दूसरी तरह #राधे फिल्म का बहिष्कार करो हैशटैग ट्रेंडिंग नजर आया। इस हैशटैग के साथ किए गए पोस्ट को देखें तो कोई यूजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद बॉलीवुड पर नाराज दिख रहा है तो किसी को सलमान की ये फिल्म पसंद नहीं आई है। लोगों के ऐसे ताबड़तोड़ पोस्ट की वजह से '#राधे फिल्म का बहिष्कार करो' ये हैशटैग ट्विटर की ट्रेंडिग लिस्ट में दिखा। यहां देखें लोग किस तरह के कमेंट कर रहे हैं- 

इस देश में खत्म हुआ 6 महीने लंबा लॉकडाउन, तो सड़कों पर लिपलॉक कर जश्न मनाने लगे कपल्स

इस देश में खत्म हुआ 6 महीने लंबा लॉकडाउन, तो सड़कों पर लिपलॉक कर जश्न मनाने लगे कपल्स

Street Party: दुनिया के कई देशों में कोरोना के कारण सख्त पाबंदियां हैं. लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं. ऐसे में एक देश से ऐसी तस्वीरें आई हैं जो उम्मीद की किरण बिखेरती हैं. तस्वीरें इतनी जिंदादिल हैं कि लोग दुआ कर रहे हैं कि उनके देश में ही ऐसे ही सामान्य हालात हो जाएं.
वायरल फोटोज स्पेन की हैं. यहां सड़कों पर जश्न मना है. वजह है यहां छह महीने का लंबा लॉकडाउन खत्म हो गया है.
लॉकडाउन खत्म होने की घोषणा होते ही लोग खुशी से झूम उठे. वे सड़कों पर आए और यहां पार्टी करने लगे.
खुशी का आलम ये था कि कपल एक दूसरे को किस करते नजर आए. जो फोटोज कैमरे में कैद हो गईं और अब वायरल हो रही हैं.
 

Sunny Birthday Special: सनी लियोनी को इस फिल्म के बाद मिला 'बेबी डॉल' का खिताब, इन 5 फिल्मों ने बनाया फैंस को दीवाना

Sunny Birthday Special: सनी लियोनी को इस फिल्म के बाद मिला 'बेबी डॉल' का खिताब, इन 5 फिल्मों ने बनाया फैंस को दीवाना

Happy Birthday Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज जन्मदिन है. वह 40 साल की हो गई हैं. लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस उनकी उम्र को भी मात दे देती है. उनका असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. सनी लियोनी ने बिग बॉस से डेब्यू किया है और इसके बाद उनकी मैनस्ट्रीम इंडस्ट्री में एंट्री हुई. यहां हम आपको उनकी पांच बेस्ट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने फैंस का दिल धड़का दिया.
जिस्म 2
सनी लियोनी ने साल 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ये फिल्म साल 2003 में आई 'जिस्म' की सीक्वल थी. इस थ्रिलर में वह रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के अपॉजिट थीं. इस फिल्म ने सनी लियोनी इरोटिक यानी कामुक सीन्स को करने में काफी कंपर्टेबल दिखीं.
रागिनी एमएमएस 2
साल 2014 की हॉरर फिल्म में सनी काफी बोल्ड दिखीं. इसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार की और इतना ही नहीं इस फिल्म के जरिए वो बॉलीवुड की बेबी डॉल भी बनी. फिल्म का सॉन्ग 'बेबी डॉल में सोने दी' काफी हिट हुआ.
एक पहेली लीला
साल 2015 में आई इस फिल्म की कहानी पुर्नजन्म पर पर आधारित थी. इस फिल्म में उन्होंने लीड और अहम किरदार निभाया था. उन्होंने अपने स्टनिंग लुक और सिजलिंग डांस फैंस को दीवाना बनाया. इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, राहुल देव और मोहित अहलावत समेत कई बेहतरीन एक्टर थे.
मस्तीजादे
इस फिल्म में सनी ने डबल रोल निभाया. ये फिल्म एडल्ट कॉमेडी थी और पूरी फिल्म उनके किरदार के इर्द-गिर्द थी. सनी इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दी थीं. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी.
वन नाइट स्टैंड
साल 2016 में आई ये फिल्म सनी के फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. फिल्म में उनके साथ तनुज वीरवानी थे. इसमें सनी तनुज के साथ वन नाइट स्टैंड करती हैं. फिल्म की कहानी का सेंटर यही था. फिल्म के रोमांटिक सॉन्ग हिट हुए थे.
 

'राधेः योर मोस्ट वांटेड' भाई आज होगी रिलीज, जानिए कब, कैसे और कहां देख सकते हैं Salman Khan की ये फिल्म

'राधेः योर मोस्ट वांटेड' भाई आज होगी रिलीज, जानिए कब, कैसे और कहां देख सकते हैं Salman Khan की ये फिल्म

सलमान खान स्टारर 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद स्पेशल फिल्म है. फैंस इसके रिलीज होने काफी बेसब्री से इंतजार रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए फिल्म को डिजिटल रिलीज किया जा रहा है. भारत में इसे पे-पर-व्यू यानी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भुगतान करना पड़ेगा. अगर आपको दोबारा ये फिल्म देखनी है तो ऑडियंस को दोबारा भुगतान करना पड़ेगा.
'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' मीडिल-ईस्ट समेत कई देशो के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट की है. फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी और जैकी श्रॉफ हैं. फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे जो ड्रग माफिया को खत्म करेंगे.


फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और म्यूजिक

'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और म्यूजिक समेत पूरा कमर्शियल पैकेज है. फिल्म में सलमान खान का नाम राधे है, जो साल 2009 में आई उनकी फिल्म वांटेड में भी था. हालांकि सलमान खान ने हाल में एक वर्चुअल इंटरेक्शन के दौरान मीडिया से कहा था कि ये फिल्म 'वांटेड' से पूरी तरह से अलग है.
अगर आप भी 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यहां फिल्म के रिलीज होने से लेकर इसे जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी दे रहे हैं.


रिलीज डेटः

देश में ईद कल यानी शुक्रवार को मनाएगी जाएगी लेकिन फिल्म आज ही यानी 13 मई 2021 को रिलीज होगी. फिल्म आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी.


यहां देख सकते हैं फिल्म
'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारत में इसकी जी5, जीप्लेक्स और जी चैनल पर प्रति व्यू सर्विस होगी. यानी यहां पर आपको करीब 249 रुपये भुगतान करके देखना होगा.


इसके अलावा ये फिल्म अन्य डीटीएच ऑपरेटर्स जैसे डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर भी पे सर्विस के तौर पर उपलब्ध रहेगी. इसमें ऑडियंस को मल्टीपल ऑप्शन भी दिया जाएगा. ऑडियंस अपने कंफर्ट के हिसाब से देख सकते है.


मिलेगा फ्री सब्क्रिप्शन

फिल्म देखने के लिए यूज़र को Zeeplex विकल्प पर जाना होगा, जिसकी तय कीमत चुकानी होगी. ओटीटी जी5 ने ये तय किया है कि जो दर्शक भी इसके चैनल जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वो इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे.

 

इमेज बनाने के अलावा जिंदगी में और भी बहुत कुछ है...कोरोना को लेकर अनुपम खेर ने की मोदी सरकार की आलोचना?

इमेज बनाने के अलावा जिंदगी में और भी बहुत कुछ है...कोरोना को लेकर अनुपम खेर ने की मोदी सरकार की आलोचना?

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहल से कोहराम मचा हुआ है। ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर अस्पतालों में बेड की व्यवस्था तक को लेकर सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। वहीं कोरोना कहर के बीच मोदी सरकार की नीतियों की अक्सर तारीफ करने वाले अभिनेता अनुपम खेर के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है और कहा कि अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना 'कई मामलों में वैध' है।

नरेंद्र मोदी नीत सरकार के अकसर करीबी माने जाने वाले दिग्गज अभिनेता ने कहा कि सरकार के लिए समय यह समझने का है कि छवि बनाने से ज्यादा जरूरी जीवन बचाना है। बता दें कि देश में चारों तरफ ऑक्सीजन से लेकर बेड के लिए हाहाकार मचा है। हर दिन कोरोना से करीब चार हजार मौतें हो रही हैं और रोजाना करीब चार लाख केस मिल रहे हैं।

एक निजी चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में, एफटीआईआई के पूर्व चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं न कहीं चूक हुई है लेकिन दूसरे राजनीतिक दलों का इन खामियों का अपने हक में फायदा उठाना भी गलत है। यह पूछे जाने पर कि सरकार के प्रयास अभी राहत देने की बजाय अपनी खुद की छवि एवं समझ को बनाने पर अधिक है, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि सरकार के लिए आवश्यक है कि इस चुनौती का सामना करें और उन लोगों के लिए कुछ करें जिन्होंने उन्हें चुना है।


अनुपम खेर ने गंगा और अन्य नदियों में कई शवों के मिलने का जिक्र करते हुए कहा, 'कई मामलों में आलोचना वैध है...कोई अमानवीय व्यक्ति ही नदियों में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'लेकिन दूसरी पार्टियों का इसका अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करना, मेरे विचार में ठीक नहीं है। मेरे हिसाब से, लोगों के तौर पर हमें गुस्सा आना चाहिए। जो हो रहा है उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। कहीं न कहीं उनसे चूक हुई है। उनके लिए समझने का वक्त है कि छवि निर्माण से जरूरी और भी बहुत कुछ है।'  

BA PASS 3 : अंकिता चौहान ने फिल्म बीए पास 3 से बॉलीवुड में ली एंट्री

BA PASS 3 : अंकिता चौहान ने फिल्म बीए पास 3 से बॉलीवुड में ली एंट्री

बॉलीवुड फिल्मों में बीए पास ने एक नया ट्रेंड शुरू किया था। फि़ल्म की कहानी और इसकी बेबाकी की वजह से फि़ल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। उसके पार्ट 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस पेश की थी और अब निर्देशक निर्माता नरेंद्र सिंह बीए पास फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट बीए पास 3 लेकर आ रहे हैं. हालांकि यह फिल्म 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मगर इसका ट्रेलर आउट कर दिया गया है जिसे खूब पसंद किया गया. इस फि़ल्म से ऐक्ट्रेस अंकिता चौहान बॉलीवुड में इंट्री हुई। जी हां, यह अंकिता की डेब्यू फि़ल्म है और वह इस मूवी को लेकर बेहद उत्साहित थी। वह कहती हैं मैं अपनी डेब्यू फिल्म बीए पास 3 को लेकर सुपर एक्साइटेड थी। जैसा कि सबको पता है कि बीए पास अपने आप में एक बड़ा ब्रांड है, मुझे उम्मीद है कि सभी को इस फि़ल्म में मेरा काम पसन्द आया होगा।


आपको बता दें कि यह फिल्म फिल्मी बॉक्स एप पर 1 मई को रिलीज हुई. इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नरेंद्र सिंह हैं। इसकी कहानी दीप चुघ और नरेंद्र सिंह द्वारा लिखी गई है और इंडस्ट्री के मशहूर छायाकार अनमोल धीमान द्वारा इसे फिल्माया गया है. इसके संगीतकार अल्ताफ-मन्नी हैं। फि़ल्म में अहम भूमिका में सनी सचदेवा, अंकिता चौहान, अरमान संधू हैं। अंकिता चौहान का रोल इस फि़ल्म में काफी चैलेंजिंग थी मगर वो इसे अपने करियर की बेहतरीन लांचिंग फि़ल्म मानती हैं। बीए पास 3 की कहानी ऐसे अनवांछित रिलेशनशिप के बारे में है, जो रिश्ते बनते हैं और फिर उन्हें सजा भी मिलती है. बी ए पास 3 एक बेरोजगार युवक अंशुल के जीवन के इर्द गिर्द घूमती है जब वह एक शादीशुदा औरत के साथ रिलेशनशिप में पड़ जाता है, तो उसकी जिंदगी कैसे बदल जाती है।गौरतलब है कि अंकिता चौहान के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। बीए पास 3 के बाद पिंग पोंग चैनल के लिए उनकी एक शार्ट फि़ल्म द रिटर्न गिफ्ट रिलीज होने वाली है। एमएक्स प्लेयर पर उनकी एक वेब सीरीज द डेथ वारंट भी जल्द रिलीज की जाएगी। अंकिता चौहान एक और फि़ल्म भी कर रही हैं जिसकी शूटिंग लॉक डाउन के बाद शुरू होगी। अंकिता चौहान के कई अल्बम जैसे नैनों की शरारत और भोले भोले यूट्यूब पर मौजूद हैं और जल्द ही कई म्यूजि़क वीडियो रिलीज होने वाले हैं।
बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचा कोरोना संक्रमण, बहनें हुईं संक्रमित

बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचा कोरोना संक्रमण, बहनें हुईं संक्रमित

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का परिवार भी अब कोरोना से अछूता नहीं है, `राधे` फिल्म की रिलीज को लेकर एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सलमान खान ने बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है। मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।


सलमान खान की फिल्म `राधे` ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म पर `पे पर मॉडल` के आधार पर रिलीज की जाएगी। इसी के साथ इसे दुनियाभर के 40 देशों के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि, जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो यह फिल्म थियेटर में भी रिलीज की जाएगी, ताकि लोग अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में इसका लुत्फ उठा सकें। बता दें कि, सलमान की फिल्म राधे के 13 मई को मल्टी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे दमदार कलाकार हैं।
हाल ही में सलमान खान और जी एंटरटेनमेंट ने फैसला किया है कि उनकी आनेवाली फिल्म `राधे योर मोस्ट वांटेड भाई` से होने वाली कमाई से वह कोविड रिलीफ वर्कर्स को सपोर्ट करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स कोरोना मरीजों के लिए डोनेट करेंगे। सलमान खान‌‌ ने‌ कहा कि `राधे` की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना के मरीजों के‌ लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए देने का निर्णय लिया है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि सलमान पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को घर पर रहने और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा को संकट की इस घड़ी में कई तरह से जरुरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं।
 

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah की Babita Ji फंसी मुश्किल में, इस वजह से मांगनी पड़ी माफी

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah की Babita Ji फंसी मुश्किल में, इस वजह से मांगनी पड़ी माफी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah) की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) विवादों में फंस गई हैं. दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में मुनमुन ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया जिससे बवाल हो गया. इस विवाद के बढ़ने के बाद मुनमुन ने वो यूट्यूब वीडियो डिलीट कर दिया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी भी मांगी है.

मुनमुन ने अपने माफीनामे में लिखा, 'यह पोस्ट उस वीडियो के संबंध में है जो मैंने पिछले दिनों पोस्ट किया था. उस वीडियो में मैंने एक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे गलत समझ लिया गया.मैंने वो शब्द किसी की बेइज्जती करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया था. भाषा की अज्ञानता की वजह से मुझसे उस शब्द का अर्थ समझने में गलती हो गई. जब मुझे उस शब्द का मतलब पता चला तो मैंने उस वीडियो को ही हटा दिया. मैं किसी भी जाति या जेंडर के व्यक्ति का बेहद सम्मान करती हूं और समाज और देश में उसके योगदान को भी बराबरी से सम्मान देती हूं. इस शब्द के अज्ञानता में इस्तेमाल से मैंने अगर की भी भावना को ठेस पहुंचाई है तो मैं उनसे माफी मांगती हूं.'

 

क्या आज आपने मदर्स डे पर तैयार  गूगल के इस डूडल पर ध्यान दिया

क्या आज आपने मदर्स डे पर तैयार गूगल के इस डूडल पर ध्यान दिया

भारत सहित दुनिया के कई देशों में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर गूगल ने खास अंदाज में डूडल तैयार किया है. गूगल ने डूडल बनाकर इसे सभी मांओं को समर्पित किया है. गूगल ने इस बार एनिमेटेड गूगल तैयार किया है. डूडल में डिफरेंट कलर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. यह डूडल खास तरीके का डिजिटल कार्ड है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. डूडल के डिजिटल कार्ड के इस्तेमाल से दुनिया के किसी भी कोने से शुभकामनाएं भेजी जा सकती है. इस डूडल पर क्लिक करने पर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्शन दिखता है. दिए गए ऑप्शन पर जाकर इसे आसानी से शेयर किया जा सकता है. इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई लोग अपनी मां से दूर हैं. ऐसे में गूगल ने यह शानदार डूडल बनाकर उनकी परेशानी को हल करने की कोशिश की है. इस शानदार डूडल को Olivia द्वारा बनाया गया है.


जानिए कैसे हुई थी मदर्स डे मनाने की शुरुआत


मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. साल 1912 में एना जार्विस नाम की अमेरिकी कार्यकर्ता ने अपनी मां के निधन के बाद इस दिन को मनाने की शुरुआत की. खास बात ये है कि पूरे विश्व में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक राय नहीं है. भारत में इसे मई के दूसरे संडे के दिन मनाया जाता है जो इस बार 9 मई को होगा. वहीं, बोलीविया में इसे 27 मई को मनाया जाता है. आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहीं बोलीविया की महिलाओं की हत्या स्पेन की सेना ने इसी तारीख को की थी जिसके कारण वहां इस दिन को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है.