इन दिनों सपना चौधरी के नए गाने गुंडी की चर्चा खूब हो रही है. गाना फिलहाल रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन इसमें सपना का पहला लुक रिवील हो चुका है. सपना इस गाने में काफी धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. वहीं आज सपना ने इस गाने के पोस्टर के बाद टीज़र की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है.
हाथ में बंदूक लिए दिखीं सपना चौधरी
सपना चौधरी का ये गाना रिलीज़ होने से पहले चर्चाओं में है और इसका कारण है इस गाने में सपना का लुक. वो काफी बिंदास, धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. एक मोशन टीज़र सपना ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो पैंट शर्ट पहने और हाथ में बंदूक लेकर गुस्से से चलती हुईं दिखाई दे रही हैं
इस वीडियो को सपना ने 24 घंटे पहले ही शेयर किया है जिसे अब तक 65 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. क्योंकि इससे पहले सपना का ऐसा अंदाज़ नहीं देखा गया है. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन दिया है - युद्ध लड़ो थाम युद्ध लड़ो - उठो नारियों खुद लड़ो.
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनास वैसे तो हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत नज़र आती हैं लेकिन जब बात साड़ी की आती है तो उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. ये अभिनेत्री विदेशों में भी कई बार साड़ी पहने नज़र आ चुकी हैं. उनका खूबसूरत अवतार देखकर भारत में ही नहीं बाहर भी लोग उनके दीवाने हो जाते हैं. प्रियंका चोपड़ा कई बार साड़ी लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती हैं, और इसे वेस्टर्न टच देती हैं जिसके कारण उनके कहीं ज्यादा वायरल रहते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं. दरअसल एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दीया (Dia Mirza) 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी (Vaibhav Rekhi) करने जा रही हैं.
बता दें कि दीया मिर्जा ने 18 अक्तूबर 2014 को अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया. 2019 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीया मिर्जा (Dia Mirza) मुंबई के बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) से 15 फरवरी को एक छोटे से फंक्शन में शादी करने वाली है. इस शादी में उनके सिर्फ खास दोस्त और करीबी लोग होंगे.
नईदिल्ली। पिछले कुछ दिनों में ‘कू’ एप्प काफी ख़बरों में रही है। कई भारतीय राजनेताओं, खिलाड़ियों और अभिनेताओं ने कू एप्प ज्वाइन की है। यह घटनाक्रम ट्विटर के साथ केंद्र सरकार के विवाद के बाद सामने आया है। अब तक वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल, विधि व आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, ,भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, ईशा फाउंडेशन के जग्गी वासुदेव, पूर्व क्रिकेटर जावागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज इस प्लेटफार्म पर आ चुके हैं। हाल ही में इस एप्प के यूजर्स की संख्या में तेज़ गति से वृद्धि हुई है, इस एप्प ने 3 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पहले केंद्र सरकार ने किसान आन्दोलन में हिंसा भड़काने के लिए ट्विटर को कुछ एक विवादस्पद एकाउंट्स को ब्लाक करने का आदेश दिया था, ट्विटर ने कुछ समय तक इन एकाउंट्स पर सीमित प्रतिबन्ध लगाये थे। उसके बाद वे प्रतिबन्ध हटा दिए गये, जिसके बाद केंद्र सरकार ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी और ट्विटर को चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने के लिए कहा था।
कू एप्प
‘कू’ एक माइक्रोब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है, इसे ट्विटर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। कू एप्प को 2020 की शुरुआत में लांच किया गया था, गौरतलब है कि कू एप्प ने भारत सरकार का ‘आत्मनिर्भर एप्प इनोवेशन चैलेंज जीता था। पीएम मोदी ने इस एप्प का ज़िक्र ‘मन की बात’ में भी किया था। कू एप्प की स्थापना अप्रमेय राधाकृष्णन और मयंक बिद्वाटका ने की थी।
नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है | जानकारी के अनुसार डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है | सपना के खिलाफ शिकायत करने वाली कंपनी ने आरोप लगाया है कि काम मांगने आई सपना चौधरी ने न सिर्फ अग्रीमेंट की शर्तों को तोड़ा, बल्कि एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स भी चोरी करवाए |
पढ़ें : शराब के अलग से मंत्रालय का शिलान्यास पूर्व भाजपा सरकार ने किया था- कांग्रेस
मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है | दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है | सपना और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120 B,406 के तहत मामला दर्ज किया गया है |
पढ़ें : छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट ने जारी की डिस्ट्रिक्ट जजों की नियुक्ति की लिस्ट, सूची में 31 जजों के नाम शामिल
जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने एक पीआर कंपनी से स्टेज शो और सिंगिंग के एग्रीमेंट किए थे | सपना के इन कॉन्ट्रेक्ट के बदले भारी भरकम रकम भी ली | लेकिन बाद में परफॉर्मेंस नहीं दी | इतना ही नहीं आरोपों के मुताबिक सपना ने लोन के नाम पर कंपनी से एडवांस लिया | ना तो बाद में उन्होंने यह पैसा लौटाया और ना ही किसी तरह कोई परफॉर्मेंस दी | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले में सपना चौधरी जल्द नोटिस भेटकर पूछताछ के लिए तलब करने वाली है |
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा और अनुष्का रंजन कपूर के साथ छुट्टियां माने के लिए मालदीव गई हुई हैं। मालदीव से इन सभी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट और आकाक्षा रंजन कपूर की स्विमसूट में तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा शाहीन भट्ट और आलिया की कुछ सेल्फी भी सामने आई हैं।
नई दिल्ली, बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से तहलका मचाने वाली मलाइका ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज से सनसनी मचा दी है. योगा और फिटनेस पर खासा ध्यान देने वाली इस अदाकारा के हुस्न (Malaika Arora Hot Photos) के लोग कायल हैं. मलाइका की स्टाइलिंग और फैशन सेंस भी सबसे अलग है.
दरअसल मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ओवर साइज शर्ट पहनी हुई है. इन फोटोज में मलाइका का बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा है. इंटरनेट पर इस ओवर साइज शर्ट की भी खूब चर्चा हो रही है. लोग मलाइका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या फिगर है’ तो दूसरे ने लिखा- ‘गॉर्जियस’.
बता दें कि मलाइका की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. फोटो शेयरिंग एप पर इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.
नोरा फतेही(Nora Fatehi) जहां भी जाती हैं, अपने बेहतरीन डांस से सबकी बोलती बंद कर देती हैं. उनके डांस का आलम ये है कि जो भी उन्हें डांस करते देख ले वो उनकी अदाओं का कायल हुए बिना रह नहीं सकता. आज हम आपको एक ऐसा ही वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर शो का है. नोरा यहां कुछ समय के लिए सेलिब्रिटी जज बनकर पहुंची थीं. यूं तो नोरा का काम यहां शो में कंटेस्टेंट के डांस को जज करने का था लेकिन कई मौके ऐसे आए जब नोरा ने उनके साथ भी अपने गानों पर जमकर डांस का जलवा दिखाया.
इस वीडियो में नोरा एक कंटेस्टेंट के साथ मिलकर अपने सुपरहिट गाने दिलबर-दिलबर पर थिरकती नज़र आ रही हैं. उन्होंने इतने अलग अंदाज़ में बैले डांस किया और इतने बेहतरीन डांस मूव्स किए कि गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस देखते ही रह गये. खासकर मलाइका की नोरा के डांसिंग मूव्स देखकर बोलती बंद हो जाती है. नोरा हर तरह के डांस फॉर्म में माहिर हैं लेकिन बैले डांस में उनके कहने ही क्या.








