नई दिल्ली, बॉलीवुड की ‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से तहलका मचाने वाली मलाइका ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज से सनसनी मचा दी है. योगा और फिटनेस पर खासा ध्यान देने वाली इस अदाकारा के हुस्न (Malaika Arora Hot Photos) के लोग कायल हैं. मलाइका की स्टाइलिंग और फैशन सेंस भी सबसे अलग है.
दरअसल मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ओवर साइज शर्ट पहनी हुई है. इन फोटोज में मलाइका का बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा है. इंटरनेट पर इस ओवर साइज शर्ट की भी खूब चर्चा हो रही है. लोग मलाइका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या फिगर है’ तो दूसरे ने लिखा- ‘गॉर्जियस’.
बता दें कि मलाइका की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. फोटो शेयरिंग एप पर इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.
नोरा फतेही(Nora Fatehi) जहां भी जाती हैं, अपने बेहतरीन डांस से सबकी बोलती बंद कर देती हैं. उनके डांस का आलम ये है कि जो भी उन्हें डांस करते देख ले वो उनकी अदाओं का कायल हुए बिना रह नहीं सकता. आज हम आपको एक ऐसा ही वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर शो का है. नोरा यहां कुछ समय के लिए सेलिब्रिटी जज बनकर पहुंची थीं. यूं तो नोरा का काम यहां शो में कंटेस्टेंट के डांस को जज करने का था लेकिन कई मौके ऐसे आए जब नोरा ने उनके साथ भी अपने गानों पर जमकर डांस का जलवा दिखाया.
इस वीडियो में नोरा एक कंटेस्टेंट के साथ मिलकर अपने सुपरहिट गाने दिलबर-दिलबर पर थिरकती नज़र आ रही हैं. उन्होंने इतने अलग अंदाज़ में बैले डांस किया और इतने बेहतरीन डांस मूव्स किए कि गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस देखते ही रह गये. खासकर मलाइका की नोरा के डांसिंग मूव्स देखकर बोलती बंद हो जाती है. नोरा हर तरह के डांस फॉर्म में माहिर हैं लेकिन बैले डांस में उनके कहने ही क्या.
नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पैरेंट्स बने हैं. अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है. इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी का नाम भी फैन्स को बताया. अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैन्स के कमेंट भी आ रहे हैं. विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है.
वामिका का अर्थ (Meaning of Vamika)
वामिका का अर्थ देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण और बाईं ओर स्थित यानी शिव भी होता है. वामिका नाम की राशि वृषभ होती है.
We have lived together with love , presence and gratitude as a way of life but this little one , Vamika ❤️ has taken it to a whole new level !
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 1, 2021
Tears , laughter , worry , bliss - emotions that have been experienced in a span of minutes sometimes ! pic.twitter.com/pOe2GQ6Vxi
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका (Vamika) आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है. कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं." वामिका का अर्थ दुर्गा होता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो आपके दिल को जीत लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक महिला एंकर का है. जिसमें एंकर लाइव जाकर न्यूज पढ़ रही थी, जिसके बाद कुछ ऐसा होता है जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
दरअसल लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में एबीसी 7 की एंकर लेस्ली लोपेज अपने घर से मौसम से जुड़ी एक रिपोर्ट बता रही थी. इसी बीच एंकर का 10 महीने का बच्चा स्क्रॉल करता हुआ उसके पास आ जाता है. और अपनी मां के पैरों को पकड़ने लगता है. जिसके बाद बच्चे रको देखकर एंकर का ध्यान न्यूज से हट जाता है और वह हंस पड़ती है. वह बच्चे को गोद में उठा लेती है. इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.
Baby on the move! There is no stopping adorable Nolan now that he can walk during Mommy’s (@abc7leslielopez) forecast. #Love #goodmorning #ThursdayThoughts #Babies #TheBest @ABC7 pic.twitter.com/jvUcaSMyGi
— Brandi Hitt (@ABC7Brandi) January 28, 2021
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही जहां भी जाती हैं, अपने डांस से सबको दीवाना बना लेती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था जब नोरा पिछले साल डांस रियलटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' की जज बनी थीं. दरअसल, कोरोना होने के चलते मलाइका अरोड़ा को कुछ समय के लिए अपनी जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी जिसकी वजह से नोरा को उनकी जगह पर कुछ समय के लिए जज बनाया गया था. इस दौरान नोरा ने अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
जज होने के साथ-साथ उन्होंने सेट पर अपने डांस के ऐसे जलवे दिखाए थे कि सेट पर मौजूद हर कोई उनके टैलेंट का कायल हो गया था. इन दिनों शो के एक एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा ने नन्ही कंटेस्टेंट के साथ अपने हिट डांसिंग नंबर साकी साकी पर जबरदस्त परफॉरमेंस देती नज़र आ रही हैं. खास बात ये है कि नोरा साड़ी पहनकर एक से एक डांसिंग मूव्स कर जाती हैं जिन्हें देखकर सब अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं.
परफॉरमेंस देखकर दूसरी जज गीता कपूर इमोशनल हो जाती हैं और नोरा को धन्यवाद देती हैं कि वो इंडियन कल्चर का अपने कल्चर के अलावा इतना सम्मान करती हैं. साथ ही वह नोरा को किसी की नज़र ना लगे, इसके लिए काला टीका लगा देती हैं. यह सब देखकर नोरा भी रो पड़ती हैं और वह गीता को तहेदिल से धन्यवाद कहती हैं.
जो दर्शक कपिल शर्मा शो के दीवाने हैं अब वो दुखी होने वाले हैं , ऐसा इसलिए क्योकि अब यह शो बंद होने वाला है। जी आपने सही सुना। शो को फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही बंद कर दिया जाएगा फिलहाल जो एपिसोड शूट हो चुके हैं या होने वाले हैं वो टेलीकास्ट किए जाएंगे लेकिन फिर इसे ऑफ एयर कर दिया जाएगा . द कपिल शर्मा शो एक ऐसा सेलेब चैट शो है जो दर्शकों को न केवल उनके फेवरेट स्टार्स के और करीब लाता है बल्कि मनोरंजन भी भरपूर करता है. यही कारण है कि कई सालों से ये शो टीआरपी में भी बना हुआ है और लोगों को काफी पसंद भी आता है लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही हैं और वो जानकारी दर्शकों को निराश भी कर सकती है.
शो दूसरे हफ्ते में होगा बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही बंद कर दिया जाएगा फिलहाल जो एपिसोड शूट हो चुके हैं या होने वाले हैं वो टेलीकास्ट किए जाएंगे लेकिन फिर इसे ऑफ एयर कर दिया जाएगा. हालांकि राहत भरी बात ये है कि शो हमेशा के लिए बंद नहीं होने जा रहा है बल्कि कुछ महीनों के लिए इसे न दिखाने का फैसला लिया गया है. कुछ समय के बाद इसे फिर से शुरु कर दिया जाएगा. वहीं आखिरी कुछ एपिसोड्स में लाइव ऑडियंस भी नज़र आएगी. इसकी झलक अर्चना पूरण सिंह ने बिहाइंड द कैमरा एक वीडियो में दिखाई है और ये भी बताया है कि ऑडियंस के आने से वो कितना खुश हुई हैं. लॉकडाऊन के बाद से ही शो में लाइव ऑडियंस की जगह उनके कटआउट से काम चलाया जा रहा था.
मुंबई | कन्नड़ फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया संदिग्ध हालत में आज अपने घर में मृत पाई गईं है |

पढ़ें : Aadhar Card में अब इस तरह जोड़ सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, नहीं लगेगी कोई डॉक्यूमेंट
जानकारी के अनुसार बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ मिला | जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं | बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था | जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी थीं. जयश्री के इस तरह दुनिया से जाने के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में शोक की लहर है |
पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जयश्री रमैया ने जब अपने परिवार और दोस्तों के फोन कॉल्स और मैसेज के जवाब नहीं दिए तो उनके दोस्तों ने आश्रम में संपर्क किया | जब आश्रम अथॉरिटी ने देखा तो पाया जयश्री का शव पंखे से लटका हुआ है, जिसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी |

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार से मिलेंगे पदक, देखें अधिकारीयों की सूची
बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से काम नहीं मिलने की वजह से जयश्री रमैया काफी परेशान थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार अपने दोस्तों से भी किया था |
पढ़ें : झीरम कांड को ले कर सांसद बैज का आया बड़ा बयान, भाजपा नेताओं को कहा ये.....
पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी | उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे | इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए |
पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, जाने कहाँ की है ये घटना
पिछले साल उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा था कि मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं, लेकिन डिप्रेश्ड हूं | मैं बहुत सारे पर्सनल मुद्दों से गुजर रहा हूं |मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया है और इसे दूर करने में असमर्थ हूं | एक्ट्रेस ने अपने हाल ही के फेसबुक पोस्ट पर भी खुल कर बात की, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे |
जयश्री ने सभी से अनुरोध किया कि वह उनके बारे में बात करना बंद कर दें | जयश्री ने अपने लाइव सेशन को यह कहते हुए खत्म कर दिया, 'मैं एक हारी हुई महिला हूं, जिसे इच्छा-मृत्यु की आवश्यकता है | अभी मैं केवल यही उम्मीद कर रही हूं | मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं | प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे इच्छा मृत्यु दें |'





