लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
अदा शर्मा ने साड़ी पहनकर किया होश उड़ाने वाला स्टंट, वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल

अदा शर्मा ने साड़ी पहनकर किया होश उड़ाने वाला स्टंट, वीडियो हो रहा आग की तरह वायरल

 

ऐक्ट्रेस अदा शर्मा भले ही ज्यादा फिल्मों में ना दिखाई दी हो लेकिन अपने डेब्यू फिल्म में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली हैं। 1920 में उन्होंने काफी कन्विंसिंग ऐक्टिंग की थी और लोगों को डराने में कामयाब रहीं। अब उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है। अदा ने समुद्र के किनारे कार्टवील किए हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी है। अदा का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल

 


अदा शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वह समुद्र के किनारे बिंदास कार्टवील करती दिखाई दे रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अदा शर्मा-
अदा शर्मा ने फिल्म च्1920ज् से डेब्यू किया था। इसके बाद ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। हालांकि पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी। वह फिल्म च्हंसी तो फंसीज् में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ की ओर रुख कर लिया। 2017 में वह च्कमांडो 2ज् और 2019 में च्कमांडो 3ज् में भी नजर आई थीं।
`तांडव` पर जारी है विवाद, सांसद व विधायक कर रहे है बैन करने की अपील

`तांडव` पर जारी है विवाद, सांसद व विधायक कर रहे है बैन करने की अपील

मुंबई भाजपा सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। इसके साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। कोटक के मुताबिक तांडव वेब सीरीज में हिंदू भावनाओ को आहत करने की कोशिश की गई है। कोटक ने लिखा, `ओटीटी प्लेटफॉर्मों के पूरी तरह सेंसरशिप से मुक्त होने के कारण बार-बार हिंदू भावनाओं पर हमले हुए हैं, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।` उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा, मैं अनुरोध करता हूं कि ओटीटी को भारत की अखंडता के हित में विनियमित किया जाए।` राम कदम ने दर्ज करवाई शिकायत महाराष्ट्र भाजपा से विधायक राम कदम ने हिंदू देवताओं का अपमान करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, `वेब सीरीज के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।` यही नहीं, कई भाजपा नेताओं ने इस सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है। दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, `तांडव दलित विरोधी और हिंदूओं के खिलाफ सांप्रदायिक घृणा से भरी हुई है। दिल्ली भाजपा के नेता नरेंद्र कुमार चावला ने अपने पोस्ट में लिखा है, `यह ट्रेंड देखने के बाद मैं भी तांडव पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं।`
बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज `तांडव` (15 जनवरी) को रिलीज हुई है। रिलीज के बाद वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। इसके एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक समूह बन गया है जो इसे पसंद नहीं कर रहा है। इस वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें अभिनेता जीशान अय्युब एक हास्य नाटक के दौरान सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। 
इससे पहले शनिवार को सोशल मीडिया पर #BanTandavNow दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, `अली अब्बास तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं और इसमें वे पूरी तरह से लेफ्ट विंग के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को ग्लोरिफाई कर रहे हैं।` वहीं कई यूजर्स इसे भगवान `शिव` का अपमान भी बता रहे हैं। 
बता दें कि अली अब्बास जफर निर्देशित इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशू धूलिया, जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर, गौहर खान, कृतिका कामरा समेत कई बड़े सितारे नजर रहे हैं। ये वेब सीरीज एक पॉलीटिकल ड्रामा है। इससे पहले अली अब्बास जफर `टाइगर जिंदा है`, `सुल्तान` जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

 

BIG BREAKING : भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म विभूषण से सम्मानित इस संगीतकार का हुआ निधन, लता मंगेशकर ने ट्विट कर कही यह बात

BIG BREAKING : भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म विभूषण से सम्मानित इस संगीतकार का हुआ निधन, लता मंगेशकर ने ट्विट कर कही यह बात

मुंबई | भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का मुंबई में निधन हो गया | लता मंगेशकर, एआर रहमान और विशाल डडलानी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है |

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पत्नी पर मिट्टी तेल उडेल जलाने का किया प्रयास,पति के खिलाफ अपराध दर्ज

रामपुर-सहसवान घराने से संबंधित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 89 साल की उम्र में निधन हो गया | उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था | उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुआ था | उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे | रविवार को लता मंगेशकर ने ट्विटर पर उनके निधन की खबर शेयर की |

पढ़ें : अंडर गारमेंट नही धोने से प्रधान आरक्षक को मिले शो-कॉज नोटिस का जवाब हुआ वायरल

ट्विटर पर उनकी एक इमेज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे अभी अभी ये दुखद खबर मिली है कि महान शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहेब इस दुनिया में नहीं रहे | यह सुनके मुझे बहुत दुख हुआ | वो गायक तो अच्छे थे ही, पर इंसान भी बहुत अच्छे थे |'

जान्हवी कपूर ने किया गजब का बेली डांस, करीना कपूर के गाने पर शकीरा जैसी लचकी कमर

जान्हवी कपूर ने किया गजब का बेली डांस, करीना कपूर के गाने पर शकीरा जैसी लचकी कमर

मुंबई | श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड में लॉन्च होने से पहले से ही काफी चर्चा में रही हैं। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद तो जान्हवी की सुंदरता के कायल लोगों की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है। अब लगता कि जान्हवी अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं। जी हां, बहुत कम लोगों को पता है कि जान्हवी कपूर बेहतरीन बेली डांसर हैं और इसका सबूत हाल में शेयर किया गया उनका वीडियो है।
 
जान्हवी कपूर ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह करीना कपूर और शाहरुख खान की फिल्म च्अशोकाज् के गाने पर बेहतरीन बेली के मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में जान्हवी की लचकती कमर और उनके डांसिंग टैलेंट के आप भी कायल हो जाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने ईशान खट्टर के ऑपोजिट च्धड़कज् से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद पिछले साल उनकी फिल्म च्गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्लज् रिलीज हुई थी। अब जान्हवी की अगली फिल्म राजकुमार राव के ऑपोजिट च्रूही अफसाना में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी करण जौहर के प्रॉडक्शन की दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं। हाल में जान्हवी की एक और फिल्म गुड लक जैरी का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है जिसे आनंद एल राय बनाने जा रहे हैं।
अलग अवतार में दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, देखे फोटो

अलग अवतार में दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, देखे फोटो

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली थ्रिलर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पिछले काफी समय से रिभू दासगुप्ता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की चर्चा है और यह 26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा कीर्ति कुल्हारी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
द गर्ल ऑन द ट्रेन इसी नाम से बनी अंग्रेजी फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मई 2020 में ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज टल गई। अब थिएटर्स के बजाय इसे ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो रोजाना ट्रेन में सफर करती है और फिर एक दिन अजीब स्थिति में फंस जाती है। यह फिल्म इसी नाम से लिखे गए पॉला हॉकिंस के इंग्लिश नॉवल पर बनी है। अंग्रेजी फिल्म में परिणीति चोपड़ा वाला किरदार ऐमिली ब्लंट ने निभाया था।

'तारक मेहता' के टप्पू ने छत में ये क्या कर दिया

'तारक मेहता' के टप्पू ने छत में ये क्या कर दिया

'तारक मेहता' में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकट ने छत पर डांस वाला वीडियो शेयर किया है।

'तारक मेहता' में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। टपू ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर टप्पू की फैनफॉलोइंग जबरदस्त है। टप्पू ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फैन फॉलोइंग होने की खुशी में शेयर किया है। इस वीडियो में खुशी से छत पर डांस करते दिख रहे हैं राज अनादकट। वीडियो शेयर करते हुए टप्पू यानी राज अनादकट ने फैन्स को शुक्रिया भी कहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। शो के शुरुआत से ही टप्पू सेना इस कॉमिडी शो का सबसे अहम हिस्सा रहा है। पहले इस शो में टप्पू के रोल में भव्य गांधी थे और यंग लुक का किरदार निभाने के लिए राज अनादकट को लाया गया।
 
 पोर्न स्टार बनना चाहती थी ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत: जानिए आखिर फिर ऐसा क्या हुआ

पोर्न स्टार बनना चाहती थी ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत: जानिए आखिर फिर ऐसा क्या हुआ

मुंबई। अगर इंडस्ट्री में बात करे ड्रामेबाज एक्ट्रेस का तो सबसे पहला नाम आता है वो है राखी सावंत। अपनी हरकतों के चलते वो हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है इसी तरह अब बिग बॉस में अजब-गजब ढंग से सुर्खियां बटोरने वाली राखी से सनी लियोनी की तारीफ नही सुनी और देखी गई तो उन्होंने पॉर्न स्टार बनने का सोचा लिया था।

पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल जब सनी लिओनी रागिनी एमएमएस-2 की शूटिंग में व्यस्त थीं उस वक़्त उन्होंने अपने इमेज पर बात की थी जिसके बाद उन्हें आम आदमी से लेकर बॉलीवुड का भी सपोर्ट मिला था। बस यही बात राखी को नागवार गुज़र गई और उन्होंने कहा, ‘मैं भी पॉर्न इंडस्ट्री में जाने का सोच रही हूं।’

ये उन दिनों की बात है जब सनी लियोनी रागिनी एमएमएस-2 की शूटिंग कर रही थीं। उस बीच सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इमेज को लेकर काफी खुलकर बातचीत की थी। तभी आमिर खान ने सनी लियोनी के समर्थन में कहा था कि ‘अगर उन्हें कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिलता है जिसमें सनी फिट बैठती हैं तो उन्हें एक्ट्रेस के संग काम करने में कोई ऐतराज नहीं होगा।’ ये बात जब राखी सावंत के कान में पड़ी तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी पॉर्न इंडस्ट्री में जाने का सोच रही हूं।’

आमिर के मुंह से सनी की तारीफ सुन राखी ने सोशल मीडिया ऐलान किया, ‘मैं बहुत जल्दी पॉर्न स्टार बनने वाली हूं’, ‘आई वांट टू बिकम पॉर्नस्टार.’ आपको बता दें कि जो राखी खुद पॉर्न इंडस्ट्री में जाने की बात कह चुकी हैं वही, सनी लियोनी को भारत में होने वाले रेप के लिए भी जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं। इतना ही नहीं राखी ने सनी लियोनी को भारत में बैन करने की भी मांग की थी।
विराट कोहली के भाई ने शेयर की अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर: लिखा- घर में ऐंजल

विराट कोहली के भाई ने शेयर की अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर: लिखा- घर में ऐंजल

अनुष्का शर्मा विराट कोहली प्यारी सी बेटी के पैरंट्स बन चुके हैं। विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी भतीजी के स्वागत में पोस्ट डाला है। इसमें एक बच्चे के पैर दिख रहे हैं। लोग मान रहे हैं कि ये विराट और अनुष्का की बेटी की पहली झलक है। उन्होंने बच्ची का स्वागत किया है और बताया कि घर पर ऐंजल के आने से फैमिली बहुत खुश है।

नन्ही पर का परिवार में स्वागत-
अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर के बाद बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह खबरी अपने फ्रेंड्स और फैन्स को दी थी। उन्होंने लोगों से गुजारिश की थी कि इस वक्त लोग उनकी प्रिवसी का सम्मान करें। विकास ने बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा है।

अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान रही हैं ऐक्टिव-
अनुष्का और विराट कोहली ने अगस्त में सबके साथ खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि जनवरी में वे दो से तीन होने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के बाद भी काफी ऐक्टिव रहीं। उन्होंने इस दौरान ऐड शूट और मैग्जीन शूट भी किया था। वहीं वह बेबी बम्प में अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट करती रही हैं।

सोशल मीडिया से बच्ची को रखेंगे दूर-
अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह और विराट अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। अनुष्का ने बताया था कि वे नहीं चाहते कि उनके बच्चे को दूसरे बच्चे से स्पेशल बनाया जाए। वहीं अनुष्का ने यह भी बताया था कि उन्होंने बच्चे के लिए जेंडर न्यूट्रल नर्सरी तैयार की थी। उन्होंने कहा था, मैं नहीं मानती कि लड़कियों को पिंक पहनना चाहिए और लड़कों को ब्लू। मेरी परवरिश में सभी रंग होंगे।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ चाहती हैं कई सारे बच्चे: कहा- हो सकती है क्रिकेट टीम

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ चाहती हैं कई सारे बच्चे: कहा- हो सकती है क्रिकेट टीम

अनुष्का शर्मा मां बन चुकी हैं, अब बॉलिवुड फैन्स प्रियंका चोपड़ा के घर से गुडन्यूज का इंतजार कर रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि पीसी भी बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह निक जोनस के साथ ढेर सारे बच्चे चाहती हैं।

प्यार के बीच नहीं आए कल्चर और उम्र-
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी फ्यूचर फैमिली का खुलासा किया। उन्होंने बताया, मैं जितने ज्यादा हो सके उतने बच्चे चाहती हूं। मैं कह नहीं सकती कि क्रिकेट टीम भी तैयार हो जाए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कल्चर बैकग्राउंड या उम्र का फर्क रहा हो लेकिन उनके और निक के रिश्ते के बीच ये सब कभी नहीं आया।

मुश्किलों से ज्यादा रहा अडवेंचर-
प्रियंका बताती हैं, इन सबसे जरा भी दिक्कत नहीं हुई। लेकिन एक नॉर्मल कपल की तरह, आपको एक-दूसरे की आदतें समझनी होती हैं और देखना होता है कि अगले को क्या पसंद है, क्या नहीं। इसलिए मुश्किलों से ज्यादा इसमे अडवेंचर है। हम दोनों के लिए यह जरा भी कठिन नहीं था।

लॉकडाउन में मिला वक्त बिताने का मौका-
प्रियंका ने बताया कि कोविड के दौरान उन्हें रिलेशनशिप के मायने समझ में आए। पीसी बताती हैं, च्ॉरंटाइन ने हमें साथ में काफी वक्त गुजारने का मौका दिया, जिसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। क्योंकि हम दोनों के ही करियर ऐसे हैं जिनमें एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना जरूरी है।
मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता को याद आया बीच रोमांस, पोस्ट किया मालदीव फोटो और वीडियो

मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता को याद आया बीच रोमांस, पोस्ट किया मालदीव फोटो और वीडियो

मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता कोंवर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह फॉलोअर्स के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की झलक भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक पुरानी क्लिप पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति मिलिंद के साथ बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

अंडरवॉटर और बीच पर की मस्ती-
अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन घूमने-फिरने के काफी शौकीन हैं। दोनों के वकेशन की तस्वीरों में बीच और वॉटरबॉडी जरूर होते हैं। उनके रीसेंट वीडियो क्लिप में दोनों अंडरवॉटर और बीच पर एंजॉय करते दिख रहे हैं।

मिलिंद सोमन को आई लंबी दौड़-
मिलिंद और अंकिता फिटनेस को लेकर भी बेहद सजग रहते हैं। उन्होंने फैन्स के लिए कई इंस्पिरेशनल पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रखे हैं। मिलिंद ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वह 2020 की अपनी लॉन्ग रन को मिस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि बीते साल उन्होंने दौड़ 5 से 10 किमी तक सीमित रखी थी लेकिन इस साल मौका मिलते ही लंबी दौड़ लगाएंगे।
रिलीज होते ही विवादों में घिरी 'तांडव' वेबसीरीज, सामने आई शिव के रूप और राम पर टिप्पणी को लेकर आपत्ति

रिलीज होते ही विवादों में घिरी 'तांडव' वेबसीरीज, सामने आई शिव के रूप और राम पर टिप्पणी को लेकर आपत्ति

 

'तांडव' वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस मल्टीस्टारर वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जिशान अय्युब, सुनील ग्रोवर, डीनो मोरिया और गौहर खान सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दे की निर्माता-निर्देशक अली अब्बास जफर की बहुचर्चित 'तांडव' वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। 

 


वहीं यह वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, सीरीज के पहले एपिसोड में जीशान अय्यूब भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए। उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, 'नारायण-नारायण। प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई स्ट्रेटेजी बना ही लेनी चाहिए। इस पर शिव के रूप में नजर आ रहे जीशान अय्यूब कहते हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?' इस पर मंच संचालक कहता है कि भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं।

 

वेब सीरीज के इस सीन पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह से शिव का रूप दिखाना और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक यूजर ने लिखा, 'अली अब्बास तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं और इसमें पूरी तरह से लेफ्ट विंग के अजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को ग्लोरिफाई कर रहे हैं।

 


बता दें कि तांडव के साथ अली अब्बास जफर ने अपनी डिजिटल पारी शुरू की है। इस सीरीज की स्टार कास्ट भी किसी मेगा बजट फिल्म से कम नहीं है। सैफ अली खान सीरीज में एक शातिर पॉलिटिशियन के रोल में दिख रहे हैं। वहीं, डिंपल कपाड़िया भी राजनेता के किरदार में अपना दमखम दिखा रही हैं।
 
फैंस बोले- तू चल जइबू त हम जियब कैसे...जानिए क्या है मामला

फैंस बोले- तू चल जइबू त हम जियब कैसे...जानिए क्या है मामला

रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। अब वह कुछ दिनों तक फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहेंगी। उनका ब्रेक लेना लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि उनकी सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक है। उनके चाहने वाले उनकी पोस्ट्स का बेसब्री का इंतजार करते रहते हैं। उनके फैंस को अब उनसे जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। अब वह कुछ दिनों तक फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहेंगी। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है, ये शायद सोशल मीडिया पर मेरी आखिरी पोस्ट होगी। कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हूं। बहुत जल्द नई एनर्जी के साथ वापसी करूंगी। रानी चटर्जी का ब्रेक लेना लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि उनकी सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। रानी चटर्जी की पोस्ट पर फैंस उनसे सोशल मीडिया से ब्रेक न लेने की अपील कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस ने काफी इमोशनल पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं, नहीं, नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सही निर्णय नहीं है रानी जी। यह दुनिया आपसे प्रेरणा लेती है।' वर्क्रफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी फिल्म 'लेडी सिंघम' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह लेडी कॉप का रोल करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ शक्ति कपूर महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। 'लेडी सिंघम' के अलावा रानी चटर्जी के पास कई प्रॉजेक्ट हैं। 

शिल्पा और शमिता पर चढ़ा शम्मी कपूर का बुखार, 'बदन पे सितारे' पर किया धमाल', देखें वीडियो

शिल्पा और शमिता पर चढ़ा शम्मी कपूर का बुखार, 'बदन पे सितारे' पर किया धमाल', देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी संग मोहम्मद रफी के मशहूर गीत ‘बदन पे सितारों’ पर झूमती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें वह प्यार से मंकी कहकर बुलाती हैं. अपने सत्यापित इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए शमिता ने लिखा, “मंकी को अचानक से क्या हुआ पता नहीं, लेकिन वह हमेशा मेरी फेवरेट डांस पार्टनर बनी रहेगी!! उसे ढेर सारा प्यार.”

 

वीडियो में एक सिंगर हाथ में गिटार लिए इस गाने पर अपनी प्रस्तुति देते नजर आ रहा है, जबकि शिल्पा और शमिता एक-दूसरे के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो दिसंबर में शूट किया हुआ मालूम पड़ता है, जहां क्रिसमस के दौरान ये गोवा में फैमिली वेकेशन पर गए हुए थे.

 

 

 एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की इस हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया में आग

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की इस हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया में आग

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनका बोल्ड अंदाज हमेशा ही उनके फैंस के बीच छाया रहता है। करिश्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं।

हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इन तस्वीरों में करिश्मा मैरून रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने केवल शर्ट ही पहनी है। जिसकी वजह से वह काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

खुले बाल और खिलखिलाती मुस्कुराहट के साथ करिश्मा गजब ढा रही हैं। करिश्मा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है 'संडे आई लव यू।' उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

करिश्मा के फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी करिश्मा कई बार अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

करिश्मा तन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नज़र आई थीं। जिसके बाद खतरों के खिलाड़ी शो में नज़र आई थीं। वहीं बीते दिनों उनका गाना भी रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'कतरा' है। गाने को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
 मलाइका अरोड़ा ने फिर शेयर की गोवा वकेशन की तस्वीर, कूल है अंदाज

मलाइका अरोड़ा ने फिर शेयर की गोवा वकेशन की तस्वीर, कूल है अंदाज

बॉलिवुड की सबसे स्टाइलिशा दीवा मलाइका अरोड़ा अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका कुछ दिनों पहले नए साल के मौके पर गोवा में थीं। मलाइका की गोवा की तस्वीरें काफी पसंद की गई थीं। मलाइका ने हाल में गोवा वकेशन की एक और तस्वीर शेयर की है।

मलाइनका ने रविवार सुबह ग्रीन बिकीनी में पूल के किनारे वाली अपनी यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका ग्रीन बिकीनी में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 

 

मलाइका ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, हर रविवार कुछ ऐसा होना चाहिए। मलाइका ने इससे पहले गोवा से ही ग्रीन ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना यह फोटो शेयर किया था।

 

 
मलाइका लगभग 10 दिनों के लिए गोवा छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं और वहीं से उन्होंने ये स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की थीं। मलाइका ने बिकीनी में यह तस्वीर भी गोवा से ही शेयर की थी।
 
 
मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और कुछ फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस के मौके पर गोवा पहुंची थीं। न्यू इयर मनाने के बाद ये सभी लोग वापस मुंबई लौट आए।
 
मलाइका ने पूल में वॉटर योग करते हुए यह तस्वीर शेयर की थी। वैसे सभी लोग जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा काफी फिट हैं और कभी भी योग और एक्सरसाइज के सेशंस मिस नहीं करती हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। इस प्रिंटेड मोनोकिनी में मलाइका का अंदाज देखते ही बनता है।
सोनू सूद ने की बच्चो के पढाई के लिए नई पहल की घोषणा: जानिए क्या है वो नई पहल

सोनू सूद ने की बच्चो के पढाई के लिए नई पहल की घोषणा: जानिए क्या है वो नई पहल

बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करके सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले सोनू सूद चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया था। इसके बाद भी सोनू सूद हर जरूरतमंद आदमी की लगातार मदद करते रहे। अभी भी लोग सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगते रहते हैं और सोनू सूद भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं।

 

अब सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा है कि वह अब ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर रहे बच्चों की मदद करेंगे। सोनू सूद ने अपनी नई पहल की घोषणा करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर लिखा हुआ है, मेरे देश के किसी भी जरूरतमंद बच्चे की ऑनलाइन क्लास अब नहीं छूटेगी। जल्द आ रहा है मेरा अगला प्रयास। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, पढेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म किसान में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म च्किसान को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ड्रीमगर्ल डायरेक्शन किया था। अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है।

'दिल दियां गल्लां' फेम नेहा भसीन का नया गाना 'Tu Ki Jaane' बोल्डनेस से है भरपूर, इंटिमेट शॉट्स मगर...

'दिल दियां गल्लां' फेम नेहा भसीन का नया गाना 'Tu Ki Jaane' बोल्डनेस से है भरपूर, इंटिमेट शॉट्स मगर...

Neha Bhasin New Song Tu Ki Jaane Out: ‘जग घूमया’, ‘दिल दियां गल्लां’ और ‘चासनी’ जैसे गानों से धमाल मचा चुकी सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. अक्सर अपनी आवाज़ और अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेने वाली नेहा का लेटेस्ट सॉन्ग ‘तू की जाने’ (Tu Ki Jaane) फिल्हाल खूब चर्चा में हैं. हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाना गाने वाली नेहा का ये नया गाना अपने बोल्ड सीन्स की वजह से खूब वायरल हो रहा है.


बोल्ड अवतार में फिल्माए गए इस गाने में नेहा ने जमकर हॉट सीन्स दिए हैं. वीडियो में शॉर्ट ब्लॉन्ड हेयर में नजर आ रही नेहा भसीन ने इस गाने में कई इंटिमेट शॉट्स भी दिए हैं.


देखे वीडियो
 

बचपन में हद से ज्यादा क्यूट थीं जैकलीन फर्नांडिस, शेयर किया है फोटो

बचपन में हद से ज्यादा क्यूट थीं जैकलीन फर्नांडिस, शेयर किया है फोटो

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस की बात करें तो उनमें से जैकलीन फर्नांडिस को उस लिस्ट में जरूर रखा जाएगा। जैकलीन जितनी खूबसूरत अभी है, बचपन में भी वह उनती ही क्यूट लगती थीं। सोशल मीडिया पर हमेशा ऐक्टिव रहने वाली जैकलीन ने हाल में अपनी एक बचपन तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वीकेंड पर शेयर की गई जैकलीन की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। जैकलीन ने अपनी यह बचपन की तस्वीर किसी डॉक्यूमेंट से क्लिक की है। अपनी मुस्कुराती इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, यह वीकेंड है। जैकलीन की इस तस्वीर को उर्वशी रौतेला, शिल्पा शेट्टी, यामी गौतम, प्रीति जिंटा और मनीष पॉल जैसे बहुत से सिलेब्रिटीज ने लाइक किया है। 

बता दें कि जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभी जैकलीन की अगली फिल्म अटैक रिलीज होगी जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह हैं। इसके अलावा वह सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ फिल्म भुत पुलिस में भी काम कर रही हैं। इन फिल्मों के अलावा जैकलीन अक्षय कुमार की फिल्म च्बच्चन पांडे और सलमान खान के साथ च्किक 2 में भी दिखाई देंगी।
 "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के भिड़े ने लगाई अपनी बालकनी से छलांग, जानिए क्या है पूरा मामला

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के भिड़े ने लगाई अपनी बालकनी से छलांग, जानिए क्या है पूरा मामला

पॉपुलर टीवी सीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के भिड़े ने अपनी बालकनी से छलांग लगा दी है। और यह वीडियो यू-ट्यूब पर लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बताया जाएगा कि सोसाइटी के सभी सदस्य पोपटलाल की बालकनी में एक साउथ इंडियन महिला को देख यह सोच लेते हैं कि उन्होंने शादी रचा ली है। आखिर भिड़े ने अपनी बालकनी से छलांग क्यों लगाई ये देखने के लिए देखे ये वीडियो-
 

 "KGF CHAPTER 2 TEASER" ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल

"KGF CHAPTER 2 TEASER" ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल

"KGF CHAPTER 2 TEASER" ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर ने नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। टीजर के रिलीज होने के दो दिन के भीतर इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने ट्विटर पर दी। 

हाल ही में साउथ की मोस्ट अवेटिड फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 का टीजर रिलीज हुआ है। गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर फिल्म में लीड रोड निभा रहे एक्टर यश के बर्थडे (8 जनवरी) पर रिलीज किया गया था। बता दें कि फिल्म का टीजर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

दरअसल बता दें कि टीजर के रिलीज होने के दो दिन के भीतर इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने ट्विटर पर दी। उन्होंने टीजर का क्लिप शेयर कर इसे 100 मिलियन व्यूज मिलने पर खुशी जाहिर की है।  प्रशांत ने अपने ट्वीट में लिखा है, “केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल कर ली है, केजीएफ चैप्टर 2 100 मिलियन व्यूज।”