BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गजब की अदाकारा हैं तारक मेहता... की नई अंजलि भाभी सुनैना फौजदार

गजब की अदाकारा हैं तारक मेहता... की नई अंजलि भाभी सुनैना फौजदार

ऐक्ट्रेस नेहा मेहता ने 12 साल बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ा तो फैन्स का दिल ही टूट गया। शो में नेहा मेहता ने मिसेज अंजलि तारक मेहता के किरदार में जान फूंक दी थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों और अन्य टीवी शोज में काम किया, पर पहचान तारक मेहता.. से मिली। अब नेहा ने शो किस वजह से छोड़ा, यह बात अभी भी एक राज़ है, पर हाल ही नेहा ने एक पोस्ट के ज़रिए कन्फर्म किया था कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। अब नेहा की जगह मिसेज तारक मेहता का रोल ऐक्ट्रेस सुनैना फौजदार निभा रही हैं। हाल ही सुनैना ने तारक मेहता.. की शूटिंग शुरू की है और वह अपने नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन एक्साइटमेंट के साथ-साथ नर्वसनेस भी है। सुनैना फौजदार तारक मेहता... का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हैं। सुनैना ने बताया कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह शो का हिस्सा हैं। लोग मुझे पसंद करें, यह उम्मीद लगाने के बजाय मैं स्ट्रेस में हूं। शो में बाकी सभी 12 साल से काम रहे हैं। सुनैना ने आगे कहा, नेहा मेहता भी 12 साल से शो का हिस्सा थीं। तो ऐसा नहीं है कि मैं किसी नए किरदार को रिप्लेस कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि नेहा के फैन्स मुझे भी स्वीकार करें। मैं जानती हूं कि यह काफी चैलेंजिंग होगा। यह मेरे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। सुनैना ने आगे कहा कि वह अंजलि मेहता के रोल को लेकर बहुत नर्वस हैं और बस यही उम्मीद कर रही हैं फैन्स उन्हें पसंद करें। उन्होंने आगे कहा कि शो की टीम की तरफ से वह रोल को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहीं। बल्कि शो के प्रड्यूसर से लेकर बाकी सभी ने उनका स्वागत किया। लेकिन फिर भी वह प्रेशर फील कर रही हैं। सुनैना ने कहा, नेहा ने अंजलि का जबरदस्त किरदार निभाया था। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। लेकिन मैं शो को अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश करूंगी। सुनैना मानती हैं कि कोरोना काल में उन्हें तारक मेहता...जैसा शो मिलना गणपति बप्पा का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि जिस दिन वह गणपति बप्पा लाने गई थीं, उसी दिन उन्हें शो ऑफर हुआ और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन से उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी। उन्होंने परिवार को इस बारे में नहीं बताया था कि वह तारक मेहता... का हिस्सा हैं। सुनैना के परिवार को इस बारे में न्यूज आर्टिकल्स के ज़रिए पता चला। सुनैना यह सोचकर डरी हुई थीं कि कहीं शूटिंग शुरू होगी भी या नहीं, लेकिन शूट शुरू हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी फैमिली भी काफी एक्साइटेड है। सुनैना फौजदार ने संतान टीवी शो से डेब्यू किया था। वह लेफ्ट राइट लेफ्ट, रहना है तेरे पलकों की छांव में, अदालत, लागी तुझसे लगन, कबूल है, हमसे है लाइफ, पिया बसंती रे जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 

PUBG की टक्कर में अक्षय कुमार ला रहे हैं ऐक्श्न गेम FAU-G

PUBG की टक्कर में अक्षय कुमार ला रहे हैं ऐक्श्न गेम FAU-G

भारत में बच्चों के लोकप्रिय गेम PUBG को बैन कर दिया गया है. इस चीनी खेल को लेकर बच्चों में जबरदस्त क्रेज था और अब इसका तोड़ लेकर अक्षय कुमार आए हैं. अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट पर PUBG की टक्कर में उतारे गए गेम FAU-G को पेश किया है.


इस गेम की खास बात यह है कि गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा. इस ट्रस्ट को गृह मंत्रालय ने गठित किया है.

FAU-G गेम के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ''पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAU-G पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. मनोरंजन के अलावा प्लेयर्स इसके जरिये सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे. इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा.''
 

YouTube पर 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है शुभी शर्मा और खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना

YouTube पर 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है शुभी शर्मा और खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना

सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. उनके सॉन्ग और एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है. खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी सुने और पसंद किए जाते हैं. इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस शुभी शर्मा का एक भोजपुरी सॉन्ग 'लइहा बंगलिया से दवाइयां' काफी देखा जा रहा है. गाने में खेसारी लाल और शुभी शर्मा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. शुभी शर्मा गाने में जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.


दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने में शुभी शर्मा साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने को Enterr10 Rangeela के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. कमेंट कर फैन्स गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये गाना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले भोजपुरी गानों में से एक है. अबतक यूट्यूब पर इन गाने को 7 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

 

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, यहां देखिए

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, यहां देखिए

टेलीविजन के मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है. जल्द ही ये सीजन लॉन्च होने वाला है. इस शो का धमादेकार प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान ही जहां इस शो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई तो वहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कोरोना का मात देकर शूट भी समय पर शुरू कर दिया. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं.


प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर एक कंटेस्टेंट बैठा है. अमिताभ बच्चन इस शख्स से कहते हैं कि वो पहले सवाल का जवाब देकर 1 हजार रुपए जीत गए हैं और ये कंटेस्टेंट बेहद खुश हो जाता है. वहीं सिर्फ एक हजार रुपए जीतने पर भी इस कंटेस्टेंट की खुशी देखकर अमिताभ बच्चन पूछते हैं कि आप इतने खुश कैसे हो गए? इस पर ये शख्स जवाब देता है कि उसे बिजनेस में बड़ा लॉस हुआ था और सबकुछ खत्म हो गया और अब वो एक हजार से शुरुआत कर बहुत आगे जाना चाहता है.... इतना सुनते ही अमिताभ इस सीजन की टैगलाइन बोलते दिखाई देते हैं.

बता दें कि केबीसी 12 की टैगलाइन कुछ इस तरह है- 'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'... प्रोमो में इस टैगलाइन का सटीक उदाहरण दिया है. वहीं सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर ये प्रोमो शेयर करते हुए बताया गया है कि- 'जो भी हो, सेटबैक का जवाब कमबैक से दो. कोबीसी 12 शुरू हो रहा है जल्द सिर्फ सोनी टीवी पर'. केबीसी 12 के इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

 


बता दें कि अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से केबीसी 12 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी केबीसी 12 के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में सेट पर सुरक्षा के इंतजाम से लेकर मुश्किल हालातों में भी शो के क्रू मेंबर्स की लगन साफ दिखाई दे रही थी.

 

अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबके साथ साझा किया. जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे.

 

सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, YouTube पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, YouTube पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. सपना चौधरी का डांस एक बार जो देख लेता है उम्र भर के लिए उनका फैन बन जाता है. सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या भी 2 मिलियन से अधिक है. उनके ये फैन्स उनकी हर तस्वीर को लाइक करना नहीं भूलते हैं. कभी अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ करने वाली सपना आज एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाते हैं.


सपना के इन डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. इन दिनों यूट्यूब पर सपना का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'घूंघट की ओठ में' पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना का डांस और उनका अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है लोग कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


स्टेज पर घूंघट में डांस करते हुए सपना ने धमाल मचा दिया है. सपना चौधरी फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. सपना के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया है. सपना के इस डांस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.'घूंघट की ओठ में' गाने को को फेमस सिंगर राज मावर ने गाया है. इसके बोल नवीन विशु ने लिखे हैं.
 

'अंजली मेहता' के बाद 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने भी छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का साथ

'अंजली मेहता' के बाद 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने भी छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का साथ

दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा ' को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि शो में 'अंजली मेहता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 12 साल बाद इस शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. अब इन सबके बीच खबर मिल रही है कि शो में 'रोशन सिंह सोढ़ी' के किरदार को निभाने वाले गुरचरण सिंह भी अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.

read also:- इनकम टैक्स विभाग ने पाई ये गड़बड़ी तो देना होगा 83 फीसदी से ज्यादा टैक्स, जान लें क्या है नियम


खबरों की मानें तो गुरचरण की जगह अब 'सोढ़ी' का किरदार बलविंदर सिंह सूरी निभाएंगे. आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर गुरचरण सिंह कि पिता की सर्जरी हुई है जिसकी वजह से वो शूटिंग पर नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करें. लेकिन गुरचरण अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहते हैं इसीलिए वो शो से ब्रेक ले रहे हैं.

सोढ़ी की जगह लेने वाले बलविंदर

(फोटो: सोढ़ी की जगह लेने वाले बलविंदर )


रिपोर्ट्स के अनुसार बलबविंदर सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टाु चश्माम' की शूटिंग शुरू भी कर दी है. हालांकि मेकर्स ने काफी वक्त तक गुरचरण सिंह का इंतजार किया लेकिन पिता की सर्जरी की वजह से वो सेट पर नहीं आ सके. वैसे बता दें कि फिल्मी 'दिल तो पागल है' में बलविंदर सिंह ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था. इसके अलावा बलविंदर फिल्म 'धमाल' में भी काम कर चुके हैं.
 

लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने धांसू डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो

लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने धांसू डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी स्टेज पर अपने धांसू डांस परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना देती हैं. देसी क्वीन सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उनके सभी डांस वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. सपना डांस के साथ-साथ अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं.

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 

सपना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इन दिनों यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हरियाणवी गाने 'जुल्फ हवा में लेहरावे' पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.

 बड़ी खबर : फंदों पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जाने कहा की है यह घटना 
सपना का लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस देख रहे लोग उनके डांस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में शूट करते दिख रहे हैं. सपना वीडियो में लाल सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कमेंट कर फैन्स डांस के साथ उनके लुक की भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं. सपना अपने देसी डांस स्टाइल के कारण करोड़ों दिलों पर राज करती हैं.


सपना के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. 'जुल्फ हवा में लेहरावे' गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है. इसके बोल राकेश धीराना ने लिखे हैं. 

Mirzapur Season 2 जल्द होगा रिलीज़, Amazon Prime Video ने ज़ारी किया टीज़र

Mirzapur Season 2 जल्द होगा रिलीज़, Amazon Prime Video ने ज़ारी किया टीज़र

Amazon Prime Video की लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज़ Mirzapur Season 2 का इंतज़ार फैन्स लम्बे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है उन सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है। जी हां, माना जा रहा है कि मिर्जापुर के दूसरे सीरीज़ को सितंबर में लॉन्च कर दिया जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र से फैन्स की बेसब्री और अधिक बढ़ गई है, हालांकि इस टीज़र में रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द रिलीज़ किए जाने की ओर इशारा जरूर दिया गया है। मिर्जापुर की कहानी उत्तर प्रदेश के दंबग परिवार और दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका दंबग अंदाज दर्शकों को खूब भाया था। सीरीज़ का पहला भाग साल 2018 में रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद से ही फैन्स इसके दूसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहे है।


Amazon Prime Video द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र में आपको पहले पूरी धरती नज़र आएगी, लेकिन ज़ूम करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के त्रिपाठी घर तक पहुंचा दिया जाता है और दिखती है केवल 'कालिन भईया कुर्सी'। इसके अलावा एक अन्य वीडियो साझा किया गया है जिसमें मिर्जापुर फैन्स के लिए संदेश दिया गया है "अब आ रहा है"। यह सभी संकेत 'Mirzapur Season 2' की रिलीज़ की ओर इशारा दे रहे हैं।
मिर्जापुर सीज़न 2 के दोनों ही प्रोमो में हैशटैग “ms2w” का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल फैन्स “Mirzapur season 2 when?” (मिर्जापुर सीज़न 2 कब) के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

मिर्जापुर 2 सीरीज़ सितंबर में रिलीज़ की जा सकती है। आपको बता दें, अमेज़न प्राइम साल 2020 में हर महीने एक नई भारतीय सीरीज़ रिलीज़ कर रहा है। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 सीरीज़ रिलीज़ कर दी है। जनवरी में कबीर खान की Forgotten Army रिलीज़ की थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ थी। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमित साध की 'Breathe: Into the Shadows' जुलाई में रिलीज़ की गई थी। वहीं, अगस्त में Bandish Bandits को रिलीज किया गया था। ऐसे में माना जा सकता है कि सितंबर में लॉन्च होने वाली सीरीज़ 'Mirzapur Season 2' हो।
 

प्रभास और दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म आदिपुरुष, सामने आया फर्स्ट लुक

प्रभास और दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म आदिपुरुष, सामने आया फर्स्ट लुक

बाहुबली ऐक्टर प्रभास और पद्मावत ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में एकसाथ आने की तैयारी कर चुके हैं। जी हां बहुत जल्द दीपिका पादुकोण और प्रभास तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के डायरेक्टर ओम राउत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में साथ नजर आनेवाले हैं और अज 18 अगस्त की सुबह-सुबह इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
 
 
प्रभास ने अपने सोशल अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और फिल्म का नाम है आदिपुरुष। आदिपुरुष मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा है, बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाते हुए। वैसे, फिल्म में प्रभाष के लुक को लेकर अब तक कुछ अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह आदिपुरुष के रोल में दिखेंगे। 

बता दें कि फिल्म की जानकारी मिलते ही इस प्रॉजेक्ट को लेकर फैन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थी। बीती शाम डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर प्रभास के साथ बातें करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में ओम राउत कहते नजर आए- हाय प्रभास, क्या तुम कल सुबह की बड़ी घोषणा के लिए तैयार हो? और जवाब में प्रभास ने हां कहते हुए अपना पूरा उत्साह दिखाया। आखिरकार यह घोषणा आज सुबह-सुबह कर दी गई है।
 
 
आदिपुरुष के पोस्टर से साफ है कि यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी है। पोस्टर में गदा लिए हनुमान जी हैं और 10 सिरों में रावण की भी तस्वीर है। पोस्टर के बीचो-बीच भगवान श्रीराम की छवि है, जिनके हाथ में धनुष नजर आ रहा है।
 
 
फिल्म के बारे में बातें करते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा, वैसे तो हर प्रॉजेक्ट जिस पर हम काम करते हैं, वह हमारे लिए खास होती है, लेकिन जब ओम ने आदिपुरुष की कहानी सुनाई तो मुझे लग गया था कि इस ड्रीम प्रॉजेक्ट पर काम करने का मौका छोडऩा नहीं चाहिए। मेरे पिता की तरह ही मेरा परिवार और मैं हमारे इतिहास और इससे जुड़ी कहानियों पर काफी यकीन करते हैं, हम इन्ही कहानियों को सुनकर बड़े हुए हैं। मुझे पता था कि मैं इस बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं। दर्शकों को भी इस शानदार कहानी के अनुभव के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे ओम राउत, जो कि एक 3डी ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को हिन्दी और तेलुगू में तैयार किया जाएगा और फिर इले तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कई विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म की रिलीज़ की बात करें तो इसे साल 2022 में बड़े पर्दे पर लाने की योजना
हनी सिंह, सिंहस्टा ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शूट किया नया गाना

हनी सिंह, सिंहस्टा ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शूट किया नया गाना

रैपर यो यो हनी सिंह और गायक सिंहस्टा ने अपने नए संगीत वीडियो की पूरी शूटिंग शहर में लॉकडाउन के दौरान की है। गाना बिलो तू आग में काफी समय बाद हनी सिंह ने पंजाबी रैपिंग की है। इस बारे में हनी सिंह ने कहा, फैंस भी काफी समय बाद मुझे पंजाबी में रैप करते सुनेंगे। हमने इस गाने को बहुत मुश्किल से शूट किया है, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

कोविड लॉकडाउन के कारण और सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखते हुए, वीडियो को एक सीमित क्रू टीम के साथ फिल्माया गया और सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखा गया। मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित, संगीत वीडियो में सिंहस्टा और हनी सिंह स्टाइलिश काले परिधान में नजर आ रहे हैं।
मुझे अपने दिल की सुनना, उसके मुताबिक काम करना आसान लगता है: विद्या बालन

मुझे अपने दिल की सुनना, उसके मुताबिक काम करना आसान लगता है: विद्या बालन

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को तय मानदंडों पर चलने की बजाय अपने दिल की सुनना ज्यादा पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं कि ऐसा काम करना जो आपके लिए स्वाभाविक नहीं है, वह दर्दनाक हो सकता है और इसका एहसास उन्हें कुछ साल पहले हुआ था।
 
 
विद्या ने बताया, मुझे लगता है कि इस बात को करीब 10 साल हो गए हैं, जब मैंने अपने अंदर की आवाज को सुनना और उसका अनुसरण करना शुरू किया। मैंने पाया कि यह आसान है।
 
 
उनसे पूछे जाने पर कि क्या वह विद्रोही हैं? तो विद्या ने कहा, मैं खुद को एक विद्रोही के रूप में नहीं देखती। मुझे लगता है कि जब आप लोगों की इच्छा के विपरीत काम करते हैं तो उन्हें अक्सर विद्रोही करार दिया जाता है। मैंने वही किया जो मैं करना चाहती थी।

छोटे पर्दे पर हम पांच करने के बाद विद्या ने 2005 में परिणीता के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्में ऐसी कीं जो लीक से हटकर थीं। फिर चाहे वह पा में अमिताभ बच्चन की मां का रोल हो, या द डर्टी पिक्चर, तुम्हारी सुलु और हाल ही में आई शकुंतला देवी में निभाए गए किरदार हों। जब काम की बात आती है, तो विद्या को अपने फैसले खुद करना पसंद है और वह किसी के साथ अपने काम को लेकर चर्चा नहीं करती हैं।
 

वह कहती हैं, मैं अपनी फिल्म को लेकर अपनी टीम तक से भी चर्चा नहीं करती हूं क्योंकि मुझे उस किरदार के साथ कुछ महीनों तक जीना है। यदि मैं किसी गलत कारण के चलते फिल्म करूं तो यह प्रताडऩा की तरह होगा। अतीत में मैंने ऐसा किया है, कई फिल्में लेते वक्त मैंने दिल की नहीं सुनी। अब अभिनेत्री अगली फिल्म शेरनी को लेकर उम्मीद कर रही हैं कि यह जल्दी शुरू हो।
सड़क 2 का रेकॉर्ड: यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर

सड़क 2 का रेकॉर्ड: यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर

महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में हैं। यह 1991 में आई सड़क का ही सीक्वल है। इस फिल्म से लंबे वक्त बाद महेश भट्ट डायरेक्शन की फील्ड में लौट रहे हैं। 

यह पहला मौका होगा जब महेश और आलिया भट्ट किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। बीते बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ लेकिन यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है। ट्रेलर को  7 मिलियन से ज्यादा डाउनवोट्स मिले हैं।

ऐसा तब हुआ है जब इन दिनों नेपोटिज्म के इर्द-गिर्द बहस चल रही है। ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुशांत को कई प्रॉडक्शन हाउसेस ने बैन कर दिया था। सुशांत की मौत के बाद इंटरनेट पर उनकी मेंटल हेल्थ की रिपोर्ट्स वायरल होने लगीं और फैंस ने कहा कि उन्होंने नेपोटिज्म से परेशान होकर सूइसाइड करना पड़ा। 

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक किए जाने वाले वीडियोज में सड़क 2 का ट्रेलर 7वें नंबर पर है। इसके अलावा जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, इस पर कई मीम्स भी बन गए और लोगों ने जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। हालांकि, आलोचनाओं के बाद भी ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर

आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर

इस समय बॉलिवुड के सबसे सफल ऐक्टर्स में शायद सबसे ऊपर आयुष्मान खुराना का नाम आएगा। आयुष्मान खुराना की पिछली लगभग सारी फिल्में एकदम अलग टॉपिक पर थीं और ऑडियंस को काफी पसंद आई हैं। अब आयुष्मान खुराना बॉलिवुड के एक सफल डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं जिनका नाम है अभिषेक कपूर। अभिषेक कपूर ने रॉक ऑन, काई पो छे और केदारनाथ जैसी सफल फिल्में दी हैं। अभिषेक की इस रोमांटिक फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार वाणी कपूर इश्क लड़ाती नजर आएंगी।

अभिषेक कपूर की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐथलीट के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें सख्त ट्रेनिंग से गुजरना होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो सकती है। अभिषेक ने फिल्म में वाणी कपूर को कास्ट किए जाने की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, वाणी एक कमिटेड ऐक्टर हैं और उनके और आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह जोड़ी भी पर्दे पर पहली बार दर्शकों के सामने होगी।

वाणी कपूर ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट डेब्यू किया था। वह भी अभिषेक कपूर और आयुष्मान खुराना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से अभिषेक के साथ काम करना चाहती थी क्योंकि उनकी फिल्में मुझे काफी प्रेरित करती हैं। उनकी इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बड़ा मौका है। इसके साथ ही आयुष्मान हमारी जेनरेशन के सबसे टैलेंटेड ऐक्टर हैं और पहली बार उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर

सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर के कारण चर्चा में रहते हैं। वहीं अब उनके परिवार में एक और नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने यह गुड न्यू।ज खुद अपने फैंस के साथ साझा की है।
काफी समय से चर्चा था कि करीना कपूर जल्द ही गुड न्यू ज देंगी। अब कयासों का दौर खत्मे हो चुका है और यह साफ हो गया है कि जल्दज ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी का बयान जारी करते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है।
उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में नए सदस्यप का आगमन होने वाला है। सभी शुभचिंतकों का साथ और प्याहर शुक्रिया।'


बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर अली खान है, जिसका जन्म‍ 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपनी पहली प्रेग्नेंएसी के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। अब तैमूर के चार साल के होने पर उन्होंेने फिर मां बनने का फैसला किया है।

 

 पर्दे पर हॉई वॉल्टेड ऐक्शन करते नजर आएंगे शाहरुख खान, फिल्म का नाम है पठान

पर्दे पर हॉई वॉल्टेड ऐक्शन करते नजर आएंगे शाहरुख खान, फिल्म का नाम है पठान

बीते करीब दो साल से शाहरुख खान के फैन्स लगातार उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानने को उत्सुक हैं। साल 2018 में जीरो के बाद से ही शाहरुख को दर्शक पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। लॉकडाउन के दौर में किंग खान ने घर बैठे कई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनी है। वहीं, अब खबर है कि वह वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की मेगा ऐक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टाइटल फिलहाल पठान बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इसके अलावा राजकुमारी हिरानी के साथ एक सोशल कॉमेडी फिल्म भी करने वाले हैं। जबकि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी। वाईआरएफ प्रोजेक्ट 50 के तहत इस ऐक्शन फिल्म का निर्माण होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पठान में शाहरुख अपने करियर के अब तक के सबसे ग्रैंड रोल में नजर आएंगे। पर्दे पर उन्हें हाई ऑक्टेन ऐक्शन के साथ ही लार्जर दैन लाइफ वाली इमेज देने की कोशिश है। सिद्धार्थ का आइडिया शाहरुख को बहुत पसंद आया है और शाहरुख ने कहा कि वह भी ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख के कैरेक्टर का नाम भी पठान होगा। 

खबर यह भी है कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बात चल रही है। ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी पहले ही कमाल दिखा चुकी है। बहरहाल, फिलहाल पठान को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 

बताया जाता है कि यशराज फिल्म्स एकसाथ शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 की घोषणा करने वाला है। यह घोषणा अगले महीने सितंबर में हो सकती है।
सिर्फ नेपोटिज्म से इंडस्ट्री चलती तो 21 सालों तक काम नहीं कर पाती: करीना कपूर

सिर्फ नेपोटिज्म से इंडस्ट्री चलती तो 21 सालों तक काम नहीं कर पाती: करीना कपूर

इन दिनों बॉलिवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर काफी बहस छिड़ी हुई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स का कहना है कि नेपोटिज्म की वजह से बॉलिवुड में उनके साथ भेदभाव किया गया और उनके जान जाने की वजह भी इसी सी जुड़ी है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उन सभी सितारों को लोगों ने जमकर ट्रोल किया जो नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के मामले में आगे रहे हैं। इसी मामले पर करीना कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ बातें कही हैं।

पढ़ें : तेज़ रफ़्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी ,4 की मौत 5 गम्भीर

बता दें कि करीना को इंडस्ट्री में करीब 21 साल हो गए और बॉलिवुड को उन्होंने अशोका, चमेली, ओमकारा, कभी खुशी कभी गम और जब वी मेट जैसी तमाम फिल्में की हैं।

पढ़ें : रायपुर रेलवे स्टेशन में केवल यात्रियों के प्रवेश की अनुमति से बुजुर्ग हो रहे है परेशान

करीना कपूर ने नेपोटिज्म के डिबेट और इनसाइड होने को लेकर बातें की। उन्होंने कहा- 21 साल का काम केवल नेपोटिज्म के बल पर नहीं किया। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म के बल पर यह संभव ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे स्टार किड्स की लंबी लिस्ट है जिसके लिए ऐसा संभव न हो सका। करीना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि बॉलिवुड में जो कुछ उन्हें मिला है वह उनके बैकग्राउंड की वजह से मिला है। करीना ने कहा- हो सकता है कि आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे शायद मेरा स्ट्रगल है। मेरा स्ट्रगल था, हां यह वैसा नहीं जैसा कि कोई 10 रुपये पॉकेट में लेकर ट्रेन से आता है।

पढ़ें : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पार, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा केस

उन्होंने कहा- यह उस तरह का स्ट्रगल नहीं था और इसके लिए मैं शर्मिंदा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा- ऑडियंस ने हमें बनाया है और किसी ने हमें नहीं बनाया। ये वही लोग उंगली दिखा रहे हैं जिन्होंने उन्हें स्टार बनाया। आप जा रहे हो न फिल्म देखने? मत जाओ, कोई आपको जबरदस्ती नहीं करेगा। इसलिए, मुझे यह समझ नहीं आता। मुझे ये पूरी डिस्कशंस ही अजीब लगता है। उन्होंने कहा- अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे कई बड़े स्टार्स आउटसाइडर्स हैं, लेकिन वे सक्सेसफुल हैं क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा- चाहे वह आलिया भट्ट हो या करीना कपूर, हमने काफी कड़ी मेहनत की है। आप हमारी फिल्में देखते हैं और इंजॉय भी करते हैं। तो यह ऑडियंस ही है जो हमें बनाती और तोड़ती है।
 

पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं: आदित्य नारायण

पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं: आदित्य नारायण

आदित्य नारायण ने सात साल के बाद बॉलीवुड के पाश्र्व गायक के रूप में वापसी की है। उन्होंने दिल बेचारा के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आखिरी बार वह सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में गाना गाएंगे।

एआर रहमान द्वारा कंपोज्ड गाना मेरा नाम किजी गाने वाले आदित्य ने याद करते हुए कहा, एक दिन मुझे एआर रहमान के स्टूडियो से कॉल आया और उन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया। रहमान सर स्टूडियो में थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरे द्वारा गाना रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था।

उन्होंने आगे कहा, मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था और गीत का आनंद भी लेना था। बाद में मुझे सूचित किया गया कि यह गाना दिल बेचारा के लिए था, जो कि द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का अडॉप्शन है और मेरी पसंदीदा फिल्म भी और इसमें सुशांत प्रमुख भूमिका में थे। मैं बेहद रोमांचित था। यह पहली बार है जब मैं सुशांत के लिए गा रहा हूं और जाहिर है, उस समय मुझे नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा।

आदित्य ने आगे कहा, जब मैं छोटा था, मैंने एआर रहमान के लिए गाया था और मुझे नहीं पता था कि उनके लिए गाना कितनी बड़ी बात थी। बड़े होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली रहा हूं और हमेशा सोचता रहता हूं कि मुझे एक फीचर फिल्म में उनके लिए फिर से गाने का अवसर मिलेगा।
 
उन्होंने आगे कहा, मेरा नाम किजी करीब सात सालों के अंतराल के बाद मेरा बॉलीवुड गायन प्रोजेक्ट था। सुशांत को याद करते हुए आदित्य ने कहा, एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा सुशांत को पसंद किया। जितनी बार उनसे मिला हूं, उनके चेहरे पर एक आकर्षक मुस्कान देखा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने सुशांत के साथ बिताए पलों को किया याद

जैकलीन फर्नांडिस ने सुशांत के साथ बिताए पलों को किया याद

सुशांत सिंह राजपूत के साथ साल 2019 में आई फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं। आज बाकियों की तरह जैकलीन भी सुशांत के जाने से उतनी ही हैरान और दुखी हैं। जैकलीन ने बताया कि उनके साथ बीते हुए वक्त कैसे थे और कैसे वह अपनी परेशानियां उनसे शेयर किया करती थीं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।
 
 
जैकलीन ने बताया कि सुशांत ही वह दोस्त थे जिनसे जैकलीन अपनी काफी बातें शेयर किया करती थीं। जैकलीन उन्हें बताया करती थीं कि वह किस तरह के स्ट्रगल को झेल रही हैं। जैकलीन ने कहा कि उन्होंने कई ऐसे वीडियोज़ इंटरनेट पर देखें जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जैकलीन ने आगे कहा- मैंने ऑनलाइन एक वीडियो देखे जिसमें मैं और सुशांत शो के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में कभी सपनो में भी नहीं सोच सकती थी कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे साथ काम कर रहे थे तब जैकलीन ही उनसे कहा करती थीं- सुशांत मैं इन चीजों से स्ट्रगल कर रही हूं। उन्होंने बताया कि सुशांत के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
 
 
उन्होंने बताया कि वे साथ में ट्रैवल करते और सुशांत उन्हें बताया करते कि कौन सी किताबें पढ़ो। जैकलीन ने कहा, सुशांत कहते, ओह जैकी ..तुम इसे नहीं जानती..रुको पहले मुझे इस राइटर के बारे में बताने दो, पहले मुझे इस साइंस के बारे में तुम्हें बताने दो। जैकलीन ने बताया कि जो बातें सुशांत ने उन्हें बताई उनसे उन्हें जिंदगी में आगे बढऩे में काफी मदद मिली और एक तरह से उनकी जिंदगी भी बदल दी।
 सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा हिट, अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा हिट, अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। सुशांत की इस आखिरी फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया है और इसे सभी के लिए बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने बताया है कि इस फिल्म की ओपनिंग अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग रही है।

सुशांत के फैन्स ने पहले ही इस फिल्म को काफी पसंद किया है और इसका सबूत है कि दिल बेचारा को आईएमडीबी पर 9.6 की रेटिंग मिली है जो अभी तक किसी भारतीय फिल्म को मिली सबसे ज्यादा रेटिंग है। फिल्म के रिलीज होने के कुछ घंटों तक तो यह रेटिंग पूरी 10/10 आ रही थी जो अपने आप में रेकॉर्ड है। फिल्म के रिलीज करने वाले ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी इसे सबसे बड़ी ओपनिंग बताया है।

ओटीटी प्लैटफॉर्म ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया, एक फिल्म जो हमेशा बॉलिवुड फैन्स के दिल की गहराइयों में रहेगी। आपके प्यार ने दिल बेचारा को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बना दिया है। हालांकि अभी तक इसके आंकड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म ने नहीं जारी किए हैं लेकिन यह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के टर्म्स में दिल बेचारा का पहले दिन का कलेक्शन होगा।
 
बता दें कि सुशांत की इस आखिरी फिल्म को लेकर फैन्स काफी इमोशनल भी हो गए थे और दिल बेचारा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। सुशांत के ऑपोजिट संजना सांघी ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। दिल बेचारा का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है।