BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
महंगाई की आग फूंक रही कमाई, नहाने से लेकर खाने तक का सामान हुआ महंगा...

महंगाई की आग फूंक रही कमाई, नहाने से लेकर खाने तक का सामान हुआ महंगा...

नई दिल्ली : लोगों को अब रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। देश में दैनिक उपभोग की सबसे आवश्यक वस्तुओं में शामिल नहाने, कपड़ा धोने का साबुन, टूथ पेस्ट और नूडल्स की कीमतों भी इजाफा हुआ है।

हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने फरवरी के मुकाबले अपने उत्पाद नहाने के साबुन पीयर्स के कीमतों में 9 फीसदी जबकि फेस वाश में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं रिन डिटर्जेंट बार की कीमत में 5-13 फीसदी जबकि डिटर्जेंट पाउडर 2-8 फीसदी महंगा हो गया है।
आईटीसी ने फियामा साबुन के दाम को 11 फीसदी तक बढ़ा दिया है। सिन्थाल साबुन की कीमत 5-24 फीसदी बढ़ा दी है। पतंजलि ने भी साबुन की कीमतों में इजाफा किया है।

टूथपेस्ट की कीमत भी बढ़ी

कोलगेट टूथपेस्ट की कीमतों में 2-18 फीसदी और डाबर के क्लोजअप, बबूल की कीमतों में 4-9 फीसदी का इजाफा हुआ है। चीनी की कीमतों में लगभग 1 फीसदी, गेहूं में 4 फीसदी वहीं जौ की कीमतों में लगभग 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रसोई गैस की कीमत डेढ़ साल में डेढ़ गुना बढ़ी

देश में डेढ़ साल के भीतर घरेलू रसोई गैस की कीमत में डेढ़ गुना तक का इजाफा हुआ। दिसंबर 2020 में दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 644 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1003 रुपये हो गई है। 18 महीने में 359 रुपये यानी 55 फीसदी दाम बढ़े हैं। गुरुवार को 3.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दिल्ली-मुंबई में सिलेंडर 1000 रुपये से अधिक का हो गया है।

तेल, मसालों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

घरेलू गैस के बाद अब खाद्य तेल और मसालों की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत गुप्ता का कहना है कि भारत में सालाना 225 लाख टन खाद्य तेल की खपत होती है, जिसमें से 150 लाख टन आयात होता है।

खाद्य तेल के दाम भी बढ़े

वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अवरोध और इंडोनेशिया द्वारा पाम आयल पर प्रतिबंध के बाद देश में इसकी कीमतों में तेजी से उछाल आया है। सफोला तेल की कीमतों में 10-22 फीसदी वहीं अडानी फार्च्यून के तेल की कीमतों में 16 फीसदी का इजाफा हुआ है।

मसालों के दाम
2021 2022

लाल मिर्च 140 240
जीरा 160 250
अजवायन 170 260
घनिया 70-100 180
सौंफ 200 250
काली मिर्च 480 600
 

सीमेंट के बाद अडाणी समूह ने अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई कंपनी बनाई

सीमेंट के बाद अडाणी समूह ने अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई कंपनी बनाई

नई दिल्ली : अडाणी समूह सीमेंट के बाद अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रहा है। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने बड़े अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला और ऑनलाइन और डिजिटल फार्मेसी के अधिग्रहण के जरिये इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी की है। समूह ने इसके लिए एक नई कंपनी का गठन भी किया है।


समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि इस उद्देश्य से 17 मई, 2022 को एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अडाणी हेल्थ वेंचर्स लि. (एएचवीएल) का गठन किया गया है। एएचवीएल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों का परिचालन करेगी। यह कंपनी चिकित्सा और जांच सुविधाओं की स्थापना और संचालन के अलावा, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाओं, शोध केंद्रों आदि का गठन करेगी।


समूह ने कहा कि एएचवीएल का कारोबारी परिचालन समय के साथ शुरू होगा। बंदरगाह से लेकर हवाईअड्डा और ऊर्जा क्षेत्र में परिचालन करने वाला समूह हाल में सीमेंट क्षेत्र में उतरा है। समूह ने स्विट्जरलैंड की सीमेंट कंपनी होल्सिम के भारतीय परिचालन का 10.5 अरब डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया है।
 

आम जनता परेशान फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम....

आम जनता परेशान फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम....

नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने तत्काल प्रभाव से 14 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि से अब दिल्ली में 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है जबकि कोलकाता में एक उपभोक्ता को 14 किलो के सिलेंडर के लिए 1,029 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, चेन्नई में ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर के लिए आज से 1,058.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इन शहरों में सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में है।
7 मई को 50 रुपये महंगा हुआ था 14.2kg घरेलू एलपीजी सिलेंडर

बता दें कि इससे पहले 7 मई को 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं, महीने की शुरुआत में 1 मई को 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में लगभग 102 रुपये बढ़ाकर 2,355.5 रुपये तक कर दी गई थी। 5 किलो के एलपीजी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई थी।

चुनावों के बाद बढ़ीं कीमतें
इसी साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 की वृद्धि हुई थी। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन, चुनाव पूरा होने के बाद सिलेंडर के रेट कई बार बढ़ चुके हैं।

मई के पहले आधे महीने में बढ़ी एलपीजी की खपत
समाचार एजेंसी पीटीआइ ने हाल ही में रिपोर्ट किया था कि रसोई गैस एलपीजी ने 1 मई से 15 मई के दौरान बिक्री में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है जबति पिछले महीने उच्च कीमतों के कारण रसोई गैस एलपीजी की खपत में गिरावट देखी गई थी।

 

जिओ दे रही है अपने यूजर्स को धमाकेदार प्लान, जानिये इस प्लान के फायदे....

जिओ दे रही है अपने यूजर्स को धमाकेदार प्लान, जानिये इस प्लान के फायदे....

नई दिल्ली : Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी Jio ने लांच किया अपने यूजर्स के लिए एक बेहतरीन प्लान। जिओ प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ-साथ पोस्टपेड प्लान्स भी ऑफर करता है। कंपनी के पोर्टफोलियों में कई तरह के प्लान्स आते है। जिओ ने हाल ही में पोस्टपेड यूजर्स को मिलता है। जिओ के इस नए प्लान से यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते है। जिओ के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कॉल्स और डेटा के साथ यूजर्स को SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि ये एक फैमिली प्लान की तरह है। तो चलिए अब हम आपको इस प्लान के बारे में जानकारी देते है।

जिओ के इस प्लान में यूजर्स तीन एडिशनल सिम कार्ड भी जोड़ सकते हैं। दरअसल, Jio Rs 999 Postpaid Plan में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन और 200GB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति जीबी के रेट से डेटा मिलता रहेगा। इसके साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी बिलिंग साइकिल तक होती है।
जियो के इस प्लान में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर मिल रहा है। इसमें यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही यूजर्स को JioTV, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की भी सुविधा मिलेगी। यह प्लान 500GB तक के डेटा रोलओवर के साथ आता है।

बजट में है 799 का प्लान
जिओ के हाल ही में लांच किये गए प्लान में यूजर्स दो अतिरिक्त सिम कार्ड को साथ में जोड़ सकते हैं। इसका मतलब यह भी एक फैमिली पोस्टपेड प्लान है। यह प्लान आपको 799 रुपये में मिलेगा और इसकी वैलिडिटी बिलिंग साइकिल तक के लिए होगी। बता दें इस प्लान में यूजर्स को 150GB डेटा और 200GB तक डेटा रोलओवर मिलता है।

जिओ क इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में भी यूजर्स को Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स Jio TV, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लास की सर्विसेस भी यूज कर सकते हैं।

 

टीसीएल ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग वाला स्मार्ट टीवी सी 725

टीसीएल ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग वाला स्मार्ट टीवी सी 725

नयी दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीसीएल ने वीडियो कॉलिंग वाला क्यू एलईडी 4 के टीवी सी 725 और टीसीएल वीडियो कॉल 4के टीवी पी 725 लॉन्च किए हैं।


कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इन दोनों नए टीवी अभी विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक पैराडाइज पर उपलब्ध कराए गए हैं जहां ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसके तहत पहले 50 ग्राहकों को 14 से 30 मई के बीच आकर्षक अर्ली बर्ड ऑफर्स मिलेंगे। इन ऑफर्स में एक टीसीएल साउंडबार (15,990 रुपये की कीमत), टीसीएल वीडियो कॉल कैमरा (2,990 रुपये की कीमत), और 10प्रतिशत तक कैशबैक शामिल है। क्यू एलईडी 4के टीवी सी 725 के तीन मॉडल उतारे गए हैं जिनमे 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में शामिल है और इनकी कीमत क्रमश: 52,990, 61,990 और 82,990 रुपये है।


टीसीएल वीडियो कॉल 4के टीवी पी 725 भी तीन मॉडल में है जिसमें 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच शामिल है और उनकी कीमत क्रमश: 36,990, 49,990 और 69,990 रुपये है।


कंपनी के विपन्न प्रमख विजय कुमार मिक्कीलिनेनी ने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक और नया अप्रौच है। इसके जरिये हम अपने ग्राहकों के और करीब आ रहे हैं। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अपनी कैटेगरी में बेस्ट टीसीएल प्रोडक्ट अब इलेक्ट्रॉनिक पैराडाइज पर उपलब्ध हैं। ग्राहक प्रत्यक्ष रूप से अपने निकटतम ईपी स्टोर पर जा सकते हैं और हमारे क्लासिक स्मार्ट टीवी इनोवेशंस के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। टीसीएल में हमारा लक्ष्य हमेशा अपने ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से जुडऩे और उनकी जरूरतों व आवश्यकताओं को समझने का रहता है। यह हमें वर्चुअल दुनिया से आगे जाने और ऐसे ग्राहकों से जुडऩे का मौका देता है, जो ऑफ़लाइन खरीदारी के ओल्ड स्कूल चार्म के साथ अधिक सहज हैं। टीसीएल भविष्य में भी ऐसे कस्टमर-ओरिएंटेड कदम उठाना जारी रखेगी।
 

सोना चांदी इतने रूपये लुढ़का पड़ी, देखे आज का ताजा भाव...

सोना चांदी इतने रूपये लुढ़का पड़ी, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर फेड रिजर्व के आक्रामक रुख से डॉलर के बीस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पडऩे से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1556 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 4490 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 62.35 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1814.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 61.2 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1824.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.37 डॉलर प्रति औंस गिरकर 20.96 डॉलर प्रति औंस रही।

बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी रहा। सप्ताहांत पर सोना 1556 रुपये सस्ता होकर 50 हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह सोना मिनी 1593 रुपये की गिरावट लेकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम रही।

समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 4490 रुपये कमजोर होकर 58199 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 4443 रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 58579 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

 

महंगाई की मार : सिलेंडर के बाद अब बढ़े इसके दाम...

महंगाई की मार : सिलेंडर के बाद अब बढ़े इसके दाम...

नई दिल्ली : अगर आप सीएनजी गैस से अपनी गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सीएनजी के दामों में आज प्रति किलोग्राम पर 2 रुपये की वृद्धि हुई है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। बता दें कि इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी की कीमत दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलो, नोएडा में 76.17 रुपए और गुरुग्राम में 81.94 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

 


वहीं, अगर पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं। लगभग 40 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं।


आईजीएल ने देश के आसपास के जिलो में भी सीएनजी की कीमत बढ़ाई है। रेवारी में सीएनजी का रेट 84.07 रुपये, करनाल और कैथल में 82.27 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 रुपये, और अजमेर पाली व राजसमंद मे 83.88 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है।
बता दें कि गैस सप्लाई कंपनी आईजीएल पिछले अक्टूबर से ही सीएनजी के दामों में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि कर रही है।


देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं। घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर एसएमएस भेजना होगा। आपका मैसेज होगा आरएसपी पेट्रोल पंप का कोड। ये कोड आपको इंडियन ऑयल के पेज से मिल जाएगी।
 

सोना चांदी की चमक पड़ी फीकी, देखे आज का ताजा भाव...

सोना चांदी की चमक पड़ी फीकी, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोना और चाँदी की चमक फीकी पड़ गयी। सोना 491 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 552 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.38 प्रतिशत टूटकर 1814.75 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.03 प्रतिशत उतरकर 1824.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस बीच चाँदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 20.96 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 491 रुपये टूटकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 475 रुपये की गिरावट लेकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 552 रुपये फिसलकर 58199 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 514 रुपये लुढ़ककर 58579 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है वृद्धि, देखे आज का ताजा भाव...

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है वृद्धि, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर आज घरेलू स्तर पर भी इनकी कीमतों में तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1838.54 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.22 प्रतिशत चढ़कर 1844 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21.44 डॉलर प्रति औंस पर रही।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 114 रुपये की बढ़त के साथ 50700 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 68 रुपये चढ़कर 50736 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चाँदी 539 रुपये की बढ़त के साथ 61157 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 471 रुपये बढ़कर 61441 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

 

हुंडई अपनी कारों पर दे रही 48,000 तक डिस्काउंट; देखें पूरी लिस्ट

हुंडई अपनी कारों पर दे रही 48,000 तक डिस्काउंट; देखें पूरी लिस्ट

हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) ने मई 2022 के लिए अपनी SUV पर डिस्काउंट और ऑफर का ऐलान कर दिया है। कंपनी ये डिस्काउंट कैश, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तहत देगी। ये डिस्काउंट कंपनी के 3 मॉडल पर मिल रहा है। इसमें सेंट्रो (Santro), i10 निओस (i10 Nios) और ऑरा (Aura) शामिल हैं। कुल मिलाकर महिंद्रा अपनी कारों पर 48,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई i20, i20 एन लाइन, वरना, अल्काजार, टक्सन पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं, वेन्यू पर 2 से 4 महीने की वेटिंग और क्रेटा पर 3 से 8 महीने की वेटिंग चल रही है। कंपनी के किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा, चलिए जानते हैं।
सेंट्रो पेट्रोल (Santro Petrol) : 28,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई सेंट्रो के पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 28,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सेंट्रो के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपए है।
i10 निओस 1.2 पेट्रोल (i10 Nios 1.2 Petrol) : 23,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई i10 निओस के 1.2 पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 23,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। i10 निओस के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपए है।
ऑरा 1.2 पेट्रोल (Aura 1.2 Petrol) : 23,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के 1.2 पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 23,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपए है।
i10 निओस टर्बो (i10 Nios Turbo) : 48,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई i10 निओस के टर्बो मॉडल पर कुल मिलाकर 48,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। i10 निओस के टर्बो मॉडल की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है।
ऑरा टर्बो (Aura Turbo) : 48,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के टर्बो मॉडल पर कुल मिलाकर 48,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के टर्बो मॉडल की शुरुआती कीमत 8.87 लाख रुपए है।
सेंट्रो CNG (Santro CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई सेंट्रो के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सेंट्रो के CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपए है।
निओस CNG (Nios CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई निओस के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। निओस के CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 7.17 लाख रुपए है।

ऑरा CNG (Aura CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के CNG मॉडल की कीमत 7.88 लाख रुपए है।

नोट: इन कारों पर मिलने वाला ये ऑफर स्टेट और डीलर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। 

सोना-चांदी में हो रही है तेजी से गिरावट, देखे आज का ताजा भाव...

सोना-चांदी में हो रही है तेजी से गिरावट, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : वैश्विक स्तर पर डॉलर पर आयी तेजी के कारण कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जिससे सोना और चाँदी में गिरावट देखी गयी। इस दौरान चाँदी एक हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.08 प्रतिशत टूटकर 1862.66 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 1.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1854.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी 2.01 प्रतिशत उतरकर 21.89 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 158 रुपये टूटकर 51185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 172 रुपये फिसलकर 51209 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 1077 रुपये फिसलकर 61450 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 1050 रुपये की गिरावट लेकर 61840 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
 

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है गिरावट,  देखे आज का ताजा भाव...

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है गिरावट, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के महंगाई को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ब्याज दरों में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी से डॉलर में आई तेजी से बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 523 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1312 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 39.67 डॉलर प्रति औंस टूटकर सप्ताहांत पर 1877.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 29.5 डॉलर प्रति औंस कमजोर होकर 1885.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.13 डॉलर प्रति औंस उतरकर 22.33 डॉलर प्रति औंस रही।

बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी रहा। सप्ताहांत पर सोना 523 रुपये चमक गंवाकर 51239 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह सोना मिनी 559 रुपये की गिरावट लेकर 51276 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 1312 रुपये सस्ती होकर 62689 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 2101 रुपये कमजोर होकर सप्ताहांत पर 63022 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

पीएफ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पीएफ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली | सरकारी गैर सरकारी संस्था में जॉब करते हुए आपकी सैलरी से पीएफ का भी पैसा कटता है तो फिर अब आपकी किस्मत जाग गई है। पीएफ कर्मचारियों के ऊपर सरकार एक बार फिर फिदा होने जा रही है, जिससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को बड़ा फायदा होगा।

पीएफ काटने वाली सरकारी संस्था ईपीएफओ अब जल्द ही कर्मचारियों के अकाउंट में ब्याज का पैसा भेजने वाली है। ईपीएफओ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएफ का ब्याज का पैसा 30 जून तक खाते में डाला जाएगा। इससे सभी कर्मचारियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। ईपीएफओ ने आधिकारिक रूप से तो अभी पैसा देने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा खूब दावा किया जा रहा है।

कर्मचारी भविष्‍य निधि खाता कर्मचारियों को उनकी सैलरी से निश्चित राशि की कटौती कर हर महीने उच्‍च ब्‍याज का लाभ देती है। फरवरी 2022 के दौरान ईपीएफओ के तहत 14 लाख मेंबर जुड चुके हैं, जो एक साल पहले इसी महीने में नामांकित 12.37 लाख कर्मचारियों से 4 प्रतिशत अधिक थे। यह जानकारी पिछले महीने लेबर मिनिस्‍ट्री की ओर से स्‍टेटमेंट जारी कर दी गई थी

देश के सभी कर्मचारियों का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में खाता खोला जाता है, जो उनके रिटायमेंट के बाद आय के स्रोत के रूप में कार्य करता है। हर महीने, कर्मचारी के वेतन से एक निश्चित राशि काटी जाती है और वह उनके खाते में जमा हो जाती है। EPFO ने हाल ही में कर्मचारियों के ब्‍याज दर में भी कटौती की थी और अब 8.5 फीसदी सालाना ब्‍याज के दर से उनके खाते में पैसा जल्‍द ही क्रेडिट किया जाएगा।

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खाते में ईपीएफ ब्‍याज दर की जांच करें, लेकिन इसे चेक करने का तरीका अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। यहां हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे चेक करें ईपीएफ ब्‍याज का पैसा…

वेबसाइट के माध्‍यम से कैसे चेक करें बैलेंससबसे पहले epfindia.gov.in पर लॉग इन करना होगा और फिर आप ‘For Employees’ पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेन्‍यू के अंदर ‘Our Services’ पर क्लिक करें।अब‘Services’ सेक्‍शन के अंदर‘Member Passbook, विकल्‍प पर क्लिक करें। इसके बाद UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।अगर आपका UAN नंबर नहीं है तो सबसे पहले आपको इसे एक्टिवेट करना होगा। यहां से आप अपने यूएएन नंबर को भी अपडेट कर सकेंगे।UAN के लिए आप epfoservices.in/epfo पर जा सकते हैं।PF Account Number, name और रजिस्‍टर्ड नंबर एंटर करने के बाद आप सब्‍मिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप पीएफ बैलेंस की जांच कर सकेंगे।

यह ऐप बना मददगार
अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें।टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, जानिये इस जबरदस्त ऑफर के बारे में

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, जानिये इस जबरदस्त ऑफर के बारे में

नई दिल्ली : रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Royal Enfield Continental GT 650) भारतीय बाजार में उपलब्ध क्रूजर बाइक सेगमेंट की एक बेहतरीन बाइक है। इस बाइक में मौजूद दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस बाइक को कंपनी ने क्लासिक डिजाइन दिया है जोकि बहुत शानदार लगता है। इस बाइक की बाजार में शुरुआती किमत ₹3.06 लाख रखी गई है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹3.32 लाख तक जाती है।

इस बाइक पर कई ऑनलाइन पुरानी टू व्हीलर की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट ऑफर दे रही हैं, जिससे इस बाइक की कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आज हम आपको कुछ चुनिन्दा और बेहतर डील्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 पर पहला ऑफर DROOM वेबसाइट से मिला है जहां इसका 2016 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यहां इस बाइक की कीमत 93,177 रुपये तय की गई है जिसे खरीदने पर आपको फाइनेंस प्लान भी मिल सकता है।दूसरा ऑफर OLX वेबसाइट पर मिला है जहां इस रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का 2015 मॉडल लिस्ट किया गया है।

यहां इस बाइक की कीमत 99,500 रुपये रखी गई है।रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 पर तीसरा ऑफर CREDR वेबसाइट से आया है जहां इस क्रूजर बाइक का 2014 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यहां इस बाइक की कीमत 61,750 रुपये तय की गई है।

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 पर मिलने वाले इन तीनों ऑफर्स की डिटेल पढ़ने के बाद अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले जान लें इस बाइक के इंजन, स्पेसिफिकेशन और माइलेज की पूरी डिटेल।

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 648 सीसी का इंजन दिया है। यह इंजन 47.65 पीएस की पावर और 52 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
बाइक की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 क्रूजर बाइक 34.64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।
 

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है वृद्धि,  देखे आज का ताजा भाव...

सोना-चांदी में तेजी से हो रही है वृद्धि, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी और स्थानीय स्तर पर मांग कायम रहने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 353 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1877.10 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.61 प्रतिशत की तेजी लेकर 1885.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि इस बीच चांदी 0.76 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 340 रुपये की तेजी के साथ 51239 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 318 रुपये की तेजी के साथ 51276 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इस बीच चांदी 353 रुपये चढ़कर 62689 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चांदी मिनी 338 रुपये बढ़कर 63022 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

 

भारतीय यूजर्स को दिया झटका, विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर लगाई रोक.......

भारतीय यूजर्स को दिया झटका, विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर लगाई रोक.......

नई दिल्ली : अगर आप एक Apple यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए है। एप्पल ने भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर रोक लगा दी है। एप्पल ने भारतीय रिजर्व बैंक के ऑटो डेबिट के नए नियमों के चलते यह कदम उठाया है। इस ताजा कदम का मतलब है कि अब से एप्पल की किसी भी सेवा या सब्सक्रिप्शन को लेने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

अब एप्पल की किसी सेवा या सब्सक्रिप्शन के लिए नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एप्पल फंड्स में पैसा ट्रांसफर करना होगा। एप्पल फंड्स एक वॉलेट की तरह काम करेगा, जिससे आपका मासिक भुगतान होता रहेगा।

गौरतलब है कि आरबीआई ने आवर्ति भुगतान यानी किसी सेवा के लिए बार-बार भुगतान किए जाने संबंधी ऑटो डेबिट नियमों में बदलाव किया था। इसके चलते सभी जरूरी बिलों, फोन रिचार्ज या ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे ऑटो डेबिट भुगतान के लिए स्वीकृति देना आवश्यक है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल के सपोर्ट पेज पर अब भारत के लिए एक्टिव पेमेंट मेथड के सिर्फ 3 ऑप्शन बचे है- यूपीआई पेमेंट, नेटबैंकिंग और एपल आईडी बैलेंस।
 

सस्ती SUV खरीदनी है? इन 5 गाड़ियों में से चुनना होगा मुश्किल

सस्ती SUV खरीदनी है? इन 5 गाड़ियों में से चुनना होगा मुश्किल

किफायती दाम में बड़ी गाड़ी का फील देने की वजह से सब-कॉन्पैक्ट एसयूवी का क्रेज भारतीय बाजार में बढ़ रहा है। टाटा नेक्सन एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। हालांकि बाजार में और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। यहां हम आपको 10 लाख रुपए से कम में मिलने वाली सबसे पावरफुल सब- कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बता रहे हैं।
Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन पिछले कुछ समय से भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV है। इसकी कीमत 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120PS/170Nm) और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (110PS/260Nm) इंजन के ऑप्शन हैं। दोनों इंजन को 6-स्पीड MT और एक वैकल्पिक 6-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। नेक्सॉन भारत में एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। Nexon EV भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार है।
Mahindra XUV300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 की कीमत 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। दूसा 1.5-लीटर डीजल इंजन है जो 117 PS की पावर और 300 Nm का टार्क देता है।
Kia Sonet
बाकी गाड़ियों से अलग, यह कार एक या दो नहीं, तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इसकी कीमत 7.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। किआ सॉनेट में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120PS और 172Nm), 1.2-लीटर पेट्रोल (83PS और 115Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (100PS/240Nm) मिलता है। इंजन ऑप्शन के हिसाब से इसमें 6-स्पीड iMT, 7 स्पीड DCT, 5 स्पीड MT, 6 स्पीड MT, और 6 स्पीड AT के विकल्प दिए गए हैं।
Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें भी किआ सॉनेट जैसे ही इंजन ऑप्शन हैं। एसयूवी में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120PS और 172Nm), 1.2-लीटर पेट्रोल (83PS और 115Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (100PS/240Nm) मिलता है। इसमें भी 5 स्पीड MT, 6 स्पीड MT, 6-स्पीड iMT, 7 स्पीड DCT, और 6 स्पीड AT के गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं।

Renault Kiger
Renault Kiger और Nissan Magnite इंजन और प्लेटफॉर्म के मामले में एक जैसा गाड़ियां हैं। रेनो काइगर में 1.0-लीटर पेट्रोल (72PS/96Nm) और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (100PS/160Nm) इंजन मिलते हैं। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और 5-स्पीड CVT ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं। एसयूवी की कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है।  

कीमती धातुओं में हो रही है तेजी, देखे आज का ताजा भाव...

कीमती धातुओं में हो रही है तेजी, देखे आज का ताजा भाव...

आज 5 मई सोना-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट की तरफ से सर्राफा बाजार में सोना का भाव 565 रुपए और महंगा होकर 51,620 रुपए पर पहुंच गया है। अगर बाजार की बात की जाये तो MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 480 रुपए की गिरावट के साथ 51,090 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

64 हजार के करीब पहुंची गई चांदी
चांदी की बात की जाये तो ये 1,122 रुपए और महंगी होकर 63,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 2 बजे ये 1,341 रुपए की गिरावट के साथ 63,455 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,890 डॉलर पर पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,890.24 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 23.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

अब आप एक मिस्ड कॉल पर पता लगा सकता है सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

इसी साल में सोना 55,000 के पार जा सकता है
वित्त सलाहकार फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, अगले 12 महीनों तक सोना कॉमेक्स पर 2050 डॉलर प्रति आउंस यानी 55320 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर सकता है।

इडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के मुताबिक सोने में तेजी का रुख बरकरार रहने की उम्मीद है। इस साल यह 55,000 रुपए का आंकड़ा पार कर सकता है। इस लिहाज से भी सोने में निवेश का यह अच्छा समय है।

 

 कीमती धातुओं में हुआ बदलाव,  देखे आज का ताजा भाव....,.

कीमती धातुओं में हुआ बदलाव, देखे आज का ताजा भाव....,.

नई दिल्ली : अक्षय तृतीया के अगले ही दिन देश में सोने और चांदी दोनों की कीमत सस्ती हो गई। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना वायदा (Gold Price) 0.38 फीसदी या 195 रुपये की गिरावट के साथ 50,613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी वायदा (Silver Price) 0.27 फीसदी या 173 रुपये की गिरावट के साथ 62,876 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति बैठक के नतीजे से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मालूम हो कि सोने को आर्थिक और राजनीतिक संकट के समय में सुरक्षित भंडार के रूप में देखा जाता है।दो हफ्तों में इतना सस्ता हुआ सोना और चांदी
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। ईद-उल-फितर (Id-Ul-Fitr) के मौके पर मंगलवार को MCX पहले हाफ में बंद था।

वहीं जबकि चांदी की कीमत 62,950 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत करीब 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई। इस दौरान चांदी में करीब 7200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई।
 

नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai Creta, मिले ये फीचर्स और देखें कीमत

नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai Creta, मिले ये फीचर्स और देखें कीमत

हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा (Creta) का नया वर्जान उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 13.51 लाख रुपये से 18.18 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि नए क्रेटा नाइट वर्जन की पेशकश के साथ हुंदै एक बार फिर ग्राहकों के लिए एसयूवी का एक जबरदस्त ऑप्शन पेश कर रही है। यह उनकी 'बोल्ड' और 'स्पोर्टी' डिजाइन की एंबिशन से मेल खाता है।
पेट्रोल वर्जन को छह-स्पीड वाले मैनुअल और ऑटोमैटिक (आईवीटी) ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। इनकी कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 13.51 लाख रुपये और ऑटोमेटिक के लिए 17.22 लाख रुपये हैं। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले डीजल वर्जन की शोरूम कीमत 14.47 लाख रुपये और 18.18 लाख रुपये हैं।

हुंदै मोटर इंडिया के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ''भारत में कंपनी के 25 साल के सफर में हमारा प्रयास हमेशा अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने का रहा है।'' उन्होंने कहा, ''क्रेटा को 2015 में उतारा गया था। इस मॉडल ने भारत में एसयूवी खंड को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''