BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Gold Silver Price Today : सोना चांदी खरीदने वालों की हुई मौज, आज और सस्‍ता हो गया भाव, जानें सोने चांदी का ताजा रेट

Gold Silver Price Today : सोना चांदी खरीदने वालों की हुई मौज, आज और सस्‍ता हो गया भाव, जानें सोने चांदी का ताजा रेट

 Feb 6 Gold Silver Prices : सोने चांदी के रेट में आज भी ग‍िरावट है. आज 6 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट (Crashes) दर्ज की गई है. कल की मामूली रिकवरी के बाद बाजार में फिर से बिकवाली हावी है. MCX पर सुबह बाजार खुलते ही सोने का भाव 1,332 रुपये ग‍िर गया और 150,739 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर चला गया. वहीं चांदी में भी 11,315 रुपये की भारी ग‍िरावट देखी जा रही है. इसके बाद चांदी की कीमत 232,500 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है.

क्‍यों आई गिरावट

अमेरिका-ईरान वार्ता (सबसे बड़ी वजह): ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी ओमान में बातचीत के लिए सहमत हो गए हैं. इस शांति की उम्मीद ने सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक को कम कर दिया है

ट्रंप-शी जिनपिंग फोन कॉल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई सकारात्मक बातचीत ने वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) के डर को कम किया है, जिससे निवेशकों ने सोना बेचना शुरू कर दिया.

डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) पिछले दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हो जाता है.

मुनाफावसूली (Profit Booking): कल की मामूली बढ़त के बाद, बड़े निवेशकों ने आज फिर से भारी बिकवाली की है.

क्या आज खरीदना सही है?
खरीदारों के लिए: अगर आप शादी-ब्याह के लिए लेना चाहती हैं, तो ध्यान दें कि अभी बाजार बहुत अस्थिर (Volatile) है. दाम एक ही दिन में 10,000 तक ऊपर-नीचे हो रहे हैं.

निवेशकों के लिए: एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी का यह अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि साल के अंत तक सोने के और ऊपर जाने के आसार हैं.

 

Crude Oil Price: US-ईरान बातचीत से पहले, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

Crude Oil Price: US-ईरान बातचीत से पहले, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

 Crude Oil Price Today: आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. कारोबार के दौरान WTI Crude और Brent Crude दोनों के दाम गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल तेल बाजार पर दबाव बना हुआ है. ये गिरावट ऐसे समय में आई है जब US और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में बातचीत के लिए सहमत बनी है.

Gold, Silver Rate Today : सोने-चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए आज आपके शहर का रेट

Gold, Silver Rate Today : सोने-चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए आज आपके शहर का रेट

 Gold, Silver Rate Today, 5 February 2026 Updates: गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार MCX में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं को सहारा मिला. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 3% की बढ़त के साथ ₹1,58,420 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,53,809 था. कारोबार के दौरान सोने की कीमत ₹1,60,755 तक पहुंच गई, यानी इसमें करीब 4.5% तक की तेजी दर्ज की गई.वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी जोरदार उछाल के साथ खुली. चांदी की कीमत ₹10,000 या 3.73% बढ़कर ₹2,78,015 प्रति किलो पर पहुंच गई. दिन के कारोबार में चांदी 6% तक चढ़कर ₹2,84,094 के उच्च स्तर तक गई. खबर लिखे जाने तक चांदी ₹2,81,299 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी मजबूत रहे. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है.
स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.8% बढ़कर $5,076 प्रति औंस पहुंच गई. एक दिन पहले ही सोने में 17 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी देखी गई थी. अमेरिकी बाजार में सोना $5,097 प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा.

चांदी की बात करें तो स्पॉट सिल्वर करीब 5% बढ़कर $89.38 प्रति औंस पहुंच गई. हालांकि हाल के दिनों में चांदी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है.

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
दिल्ली ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
मुंबई ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
कोलकाता ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
चेन्नई ₹1,62,570 ₹1,49,010 ₹1,27,510
बेंगलुरु ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
हैदराबाद ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
लखनऊ ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
पटना ₹1,59,500 ₹1,46,210 ₹1,19,640
जयपुर ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
अहमदाबाद ₹1,59,500 ₹1,46,210 ₹1,19,640
आज का सोना-चांदी का भाव : जानें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर की ताजा कीमतें और करें अपने निवेश की प्लानिंग

आज का सोना-चांदी का भाव : जानें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर की ताजा कीमतें और करें अपने निवेश की प्लानिंग

 ट्रंप टैरिफ ऐलान के बाद न केवल शेयर बाजार में भूचाल आया बल्कि सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। हालांकि दोपहर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में गुरुवार को घटकर 90345 रुपये हो गई। जबकि चांदी की कीमत घटकर 95957 रुपये किलो रह गई। यह भाव शुक्रवार को बाजार ओपन होने तक रहेगा। सोने-चांदी के कीमतों में दिनभर जैसे-जैसे बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए अपने शहर का भाव।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 999 90345 रुपये    
सोना 995 89983 रुपये    
सोना 916 82756 रुपये    
सोना 750 67759 रुपये    
सोना 585 52852 रुपये    
चांदी 999 95957 रुपये/किलो    

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव ₹83590 ₹91190 ₹68990
मुंबई में सोना का भाव ₹83590 ₹91190 ₹68390
दिल्ली में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
कोलकाता में सोना का भाव ₹83590 ₹91190 ₹68390
अहमदाबाद में सोना का भाव ₹83640 ₹91240 ₹68430
जयपुर में सोना का भाव ₹8,3740 ₹91340 ₹68520
पटना में सोना का भाव ₹83640 ₹91240 ₹68430
लखनऊ में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
गाजियाबाद में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
नोएडा में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
अयोध्या में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
गुरुग्राम में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520
चंडीगढ़ में सोना का भाव ₹83740 ₹91340 ₹68520

भारत में सोने की कीमतों को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार दरें, आयात शुल्क, टैक्स और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। साथ में, ये कारक पूरे देश में दैनिक सोने की दरों को निर्धारित करते हैं। भारत में, सोना सांस्कृतिक और वित्तीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक पसंदीदा निवेश विकल्प है और उत्सवों, विशेष रूप से शादियों और त्योहारों के लिए महत्वपूर्ण है। लगातार बदलती बाजार स्थितियों के साथ, निवेशक और व्यापारी उतार-चढ़ाव पर बारीकी से नजर रखते हैं। गतिशील रुझानों को प्रभावी ढंग से नेविगेट करने के लिए अपडेट रहना महत्वपूर्ण है।

Petrol Diesel Price Update: आज की ताजा कीमतें जारी, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Price Update: आज की ताजा कीमतें जारी, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

 Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को लंबे समय से राहत नहीं मिली है. 4 अप्रैल 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहे हैं, लेकिन इसका असर भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2023 में बदलाव किया गया था. इस दौरान दोनों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. लेकिन इसके बाद इसे अब तक कोई राहत नहीं मिली है.

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.85 रुपये, डीजल 92.44 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये, डीजल 91.02 रुपये
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये, डीजल 87.76 रुपये
  • नोएडा: पेट्रोल 94.87 रुपये, डीजल 88.01 रुपये
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये, डीजल 88.05 रुपये
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये, डीजल 82.40 रुपये
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये, डीजल 92.04 रुपये
3 February Gold/ Silver price: बड़ी गिरावट के बाद चमकी सोना-चांदी, सोना ₹5 हजार महंगा, चांदी में ₹14 हजार की जबरदस्त तेजी

3 February Gold/ Silver price: बड़ी गिरावट के बाद चमकी सोना-चांदी, सोना ₹5 हजार महंगा, चांदी में ₹14 हजार की जबरदस्त तेजी

 नेशनल डेस्क:  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली। 3 फरवरी 2026 को सुबह के कारोबार में सोना 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। सोने की कीमत में यह तेजी 4,319 रुपये की मजबूती के साथ दर्ज की गई।

वहीं चांदी की कीमतों में और भी ज़्यादा उछाल देखने को मिला। MCX पर चांदी 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,50,436 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी में 14,175 रुपये की तेज़ बढ़त दर्ज की गई।

बाज़ार जानकारों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताaओं, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह मजबूती देखने को मिल रही है। निवेशक एक बार फिर सोना-चांदी को सुरक्षित विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।

Bank Holidays February: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays February: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February 20 26:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने देशभर में अलग-अलग राज्यों और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 9 दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

फरवरी 2026: छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

RBI के कैलेंडर के मुताबिक छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और साप्ताहिक अवकाशों के आधार पर तय की गई हैं।

तारीख दिन छुट्टी का कारण कहां बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
8 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
14 फरवरी शनिवार दूसरा शनिवार देशभर में
15 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
18 फरवरी बुधवार लोसर (Losar) गंगटोक (सिक्किम)
19 फरवरी गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर आदि)
20 फरवरी शुक्रवार राज्य स्थापना दिवस आइजोल और इंफाल
22 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
28 फरवरी शनिवार चौथा शनिवार देशभर में

बैंक बंद, पर काम नहीं रुकेगा

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल युग में आपकी बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी:

  • ऑनलाइन बैंकिंग: मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) जारी रहेगा।

     
Biggest Drop in Gold-silver: सोना-चांदी धड़ाम, दशक की सबसे बड़ी गिरावट की ओर सोना

Biggest Drop in Gold-silver: सोना-चांदी धड़ाम, दशक की सबसे बड़ी गिरावट की ओर सोना

 बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है, जिससे यह बीते एक दशक से ज्यादा समय की सबसे बड़ी गिरावट और गहरी होती जा रही है। लंबे समय तक रिकॉर्ड तेजी के बाद अब कीमती धातुओं में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमतों में भी जोरदार बिकवाली दर्ज की गई है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 4 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमत भी लगभग इतने ही प्रतिशत फिसलकर 80 डॉलर प्रति औंस के ऊपर है, हालांकि एक समय इसमें 12 फीसदी तक की तेज गिरावट देखी गई थी। पिछले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की।

बुलियन बबल फूटा? विशेषज्ञों की राय

जेपी मॉर्गन चेस के पूर्व प्रीशियस मेटल्स ट्रेडर और स्वतंत्र बाजार विश्लेषक रॉबर्ट गॉटलिब का कहना है कि यह गिरावट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उनके अनुसार, बाजार में यह ट्रेड काफी भीड़भाड़ वाला हो गया था और अब यह देखना अहम होगा कि कीमतों को किसी स्तर पर सपोर्ट मिलता है या नहीं।

तेजी के पीछे ये वजहें रहीं

पिछले एक साल में सोना और चांदी ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंच गए थे, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया। जनवरी में यह तेजी और तेज हुई, जब भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक मुद्राओं में कमजोरी और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं में पैसा लगाया।

पहले से तैयार था उतार-चढ़ाव का माहौल

विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में तेज बढ़त और बढ़ती अस्थिरता के चलते पहले से ही बड़े उतार-चढ़ाव का माहौल बन चुका था। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, कॉल ऑप्शंस की रिकॉर्ड खरीदारी ने कीमतों को कृत्रिम रूप से ऊपर धकेला था, जिसके बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है।

Crude Oil Prices Drop: कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट, अचानक क्यों टूटे भाव

Crude Oil Prices Drop: कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट, अचानक क्यों टूटे भाव

 बिजनेस डेस्कः सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों ने सप्लाई शॉक की आशंका कम कर दी, जिससे तेल बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। हाल के दिनों में युद्ध और सैन्य कार्रवाई के डर से क्रूड ऑयल छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन अब यह चिंता कुछ हद तक कमजोर पड़ती दिख रही है।

क्यों टूटा कच्चा तेल

ग्लोबल ऑयल मार्केट में सोमवार को गिरावट का सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बयान रहा। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाएं बन रही हैं और हालात सीधे टकराव की ओर नहीं बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप पहले भी चेतावनी देते रहे हैं कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर नहीं आया या देश के भीतर विरोध प्रदर्शनों पर सख्ती जारी रखी गई, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। ईरान का दावा है कि ये विरोध प्रदर्शन पश्चिमी देशों के उकसावे से हो रहे हैं। हालांकि शनिवार को ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान अमेरिका से “गंभीरता से बातचीत” कर रहा है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि बातचीत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इन संकेतों ने तेल बाजार को राहत दी।

छह महीने की तेजी के बाद बदला रुख

हाल ही में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं, क्योंकि आशंका बनी हुई थी कि अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान की ओर भारी सैन्य तैनाती भी की थी, जिससे टकराव की आशंका और बढ़ गई थी लेकिन सोमवार को तस्वीर बदलती नजर आई। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.4 फीसदी तक गिरकर 66.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। बाद में भी इसमें करीब 4.41 फीसदी की कमजोरी बनी रही। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स 4.75 फीसदी गिरकर 62.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

New Rules From Today: आज से बदल जाएंगे FASTag, सिगरेट, तंबाकू से जुड़े ये नियम

New Rules From Today: आज से बदल जाएंगे FASTag, सिगरेट, तंबाकू से जुड़े ये नियम

 बिजनेस डेस्कः रविवार, 1 फरवरी 2026 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधे असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इनमें एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन-कौन से बदलाव लागू होंगे।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जरूरत पड़ने पर 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी या कमी की जा सकती है। वहीं बजट से पहले ही यानि 1 फरवरी को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। 

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद होंगे महंगे

देशभर में सिगरेट, तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स लागू होगा। उत्पाद शुल्क और उपकर बढ़ने के कारण इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी। यह टैक्स जीएसटी से अलग होगा।

CNG, PNG और एटीएफ की कीमतें भी प्रभावित

एलपीजी की तरह ही CNG, PNG और एयरक्राफ्ट फ्यूल (ATF) की कीमतों की भी महीने में समीक्षा की जाती है। जहां CNG गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है, वहीं PNG रसोई के लिए पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचती है। ATF विमान ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है।

FASTag के लिए अब नहीं लगेगी KYC

1 फरवरी से FASTag के लिए केवाईसी वेरिफिकेशन की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत फास्टैग जारी करने वाले बैंकों को ही पूरी जरूरी जांच करनी होगी।

LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

 LPG Price Hike: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी को संसद में आम बजट 2026 पेश करने वाली हैं, लेकिन बजट भाषण शुरू होने से पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है. अब लोगाें को LPG गैस सिलेंडर के लिए ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी. दरअसल देश की प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें रविवार यानी 1 फरवरी से ही लागू हो गई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कितने बढ़े दाम?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 49 रुपये बढा़ दिए हैं. इससे लोगों की जेब पर ज्‍यादा बोझ पड़ेगा. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले जनवरी महीने में भी इन सिलेंडरों के दाम ₹111 तक बढ़ाए गए थे. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जस के तस रहेंगे.

दिल्ली में कितने रेट?

IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1,740.50 हो गई है. पहले यह ₹1,691.50 में मिल रहा था. यानी इसके दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो LPG सिलेंडर दिल्ली में अभी भी ₹853 पर स्थिर है. यही रेट BPCL और HPCL भी फॉलो कर रही हैं.

महानगरों में नए रेट

कोलकाता में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर अब ₹1,844.50 का हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत ₹1,692.00 पहुंच गई है. चेन्नई में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर मिल रहा है, जहां इसका दाम बढ़कर ₹1,899.50 हो गया है.

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था. तब से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 की दर से घरेलू सिलेंडर मिल रहा है.

हर महीने होते है बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसी के आधार पर सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाते हैं. जनवरी 2026 में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था. हालांकि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में इसके दाम क्रमशः ₹10 और ₹5 घटाए गए थे. यानी बीते कुछ महीनों में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

पिछले साल क्या था हाल?

इस साल जनवरी और फरवरी दोनों में गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन 2025 में नवंबर और दिसंबर के दौरान दाम घटे थे. उससे पहले अक्टूबर में ₹15.50 की बढ़ोतरी हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2025 से सितंबर 2025 तक लगातार कई महीनों तक कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होता गया था.

ATF हुआ सस्ता

गैस सिलेंडर भले ही महंगे हुए हैं, मगर हवाई जहाज के ईंधन ATF की कीमतों में 1 फरवरी से कटौती की गई है. दिल्ली में ATF का दाम घटकर $778.85 प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 791.48 डॉलर था. रुपये में देखें तो अब 1,000 लीटर ATF के लिए ₹91,393.39 चुकाने होंगे, जो पहले ₹92,323.02 थे. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी ATF के दाम घटाए गए हैं.

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, बजट वाले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, बजट वाले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

 Stock Market Updates on Sunday, February 1, 2026: भारतीय शेयर बाजार आज यानी रविवार (1 फरवरी) को सपाट रुख के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 16 अंक चढ़कर 25420 पर था। यह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के सपाट रुख के साथ खुलने का संकेत देता है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे पेश करेंगी। रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। पिछले रिकॉर्ड देखें तो बजट पेश होने के बाद बाजार की धारणा पर गहरा असर पड़ता है। यह न केवल दिन के कारोबार बल्कि सेक्टोरल लिहाज से मीडियम टर्म के रुख को भी प्रभावित करता है।

केंद्रीय बजट ऐतिहासिक रूप से भारतीय शेयर बाजारों के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण इवेंट्स में से एक रहा है। यह अक्सर शॉर्ट टर्म में बाजार की चाल को तय करता है और नीतियों की दिशा के आधार पर अलग-अलग सेक्टरों के रुझान को प्रभावित करता है। वित्त वर्ष 2026 के लिए आने वाले केंद्रीय बजट में डिफेन्स, कैपेक्स और ओवरऑल इकोनॉमिक स्थिरता पर खास जोर रह सकता है।

इससे पिछले पिछले सेशन में भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार ने तीन दिन की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 25,320.65 पर बंद हुआ। मासिक आधार पर निफ्टी में 3.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह फरवरी 2025 के बाद इसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन रहा, जब निफ्टी 5.8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया था।

Global markets

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श को फेड चेयर जेरोम पॉवेल के उत्तराधिकारी के रूप में नामित करना रहा। जिन्हें सख्त मौद्रिक रुख (हॉकिश) वाला माना जाता है।

इसके अलावा, बाजारों ने कॉरपोरेट नतीजों और उम्मीद से ज्यादा रही महंगाई के आंकड़ों को भी पचा लिया। एसएंडपी 500 में 0.43 प्रतिशत की गिरावट आई, टेक शेयरों वाला नैस्डैक कंपोजिट 0.94 प्रतिशत टूटा, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.36 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

एशियाई बाजार भी शुक्रवार को ज्यादातर नुकसान के साथ बंद हुए। एप्पल द्वारा मेमोरी चिप की लागत बढ़ने की चेतावनी दिए जाने और चीन के सरकारी अखबार सिक्योरिटीज टाइम्स के निवेशकों को सट्टेबाजी से सावधान रहने की सलाह देने का असर बाजारों पर पड़ा।

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत गिरा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.65 प्रतिशत लुढ़का और जापान का निक्केई 225 में 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी व्यापक कमजोरी के उलट 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज पेश होगा बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे शुरू करेंगी भाषण; आम आदमी, किसान और कारोबारियों के लिए क्या खुलेगा पिटारा

आज पेश होगा बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे शुरू करेंगी भाषण; आम आदमी, किसान और कारोबारियों के लिए क्या खुलेगा पिटारा

 आज 1 फरवरी है और देश की निगाहें संसद पर टिकी हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह करीब 11 बजे बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह तय करेगा कि आने वाले साल में महंगाई, रोजगार, निवेश और ग्रोथ की दिशा क्या होगी? अब सवाल यही है- क्या सरकार डिफेंस, ग्रीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और MSME सेक्टर के लिए कोई बड़ा बूस्टर देगी? क्या टैक्स और कैपेक्स पर ऐसे ऐलान होंगे जो खपत और निवेश दोनों को रफ्तार दें? और क्या यह बजट भारत के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को एक ठोस रोडमैप देगा?

क्यों खास है यह बजट

यह बजट कई मायनों में खास है. यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा और स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बजट रविवार को पेश किया जा रहा है. ऐसे समय में जब घरेलू मांग बनी हुई है. वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ और कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं. यह बजट संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा होगा.

किस वर्ग को क्या मिल सकता है

किसान: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए किसानों को बजट से बड़ी उम्मीदें हैं. PM-Kisan योजना की किस्त बढ़ाने, खाद-बीज पर सब्सिडी जारी रखने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की मांग प्रमुख है. इसके अलावा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी पर भी ठोस घोषणा की आस है.

युवा: युवाओं की निगाहें रोजगार सृजन और भविष्य की संभावनाओं पर टिकी हैं. वे नई नौकरियों के अवसर, स्टार्टअप्स के लिए सरकारी सहायता और स्किल डेवलपमेंट के लिए बड़े बजट आवंटन की उम्मीद कर रहे हैं. इसके साथ ही, एजुकेशन लोन पर ब्याज दरों में राहत की मांग भी जोर पकड़ रही है.

महिलाएं: महिलाओं को उम्मीद है कि उज्ज्वला जैसी कल्याणकारी योजनाओं का दायरा और बढ़ेगा. महिला उद्यमियों के लिए सस्ते और आसान लोन, साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष टैक्स छूट जैसे कदम बजट का अहम हिस्सा बन सकते हैं.

मध्यम वर्ग: बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें मिडिल क्लास को हैं. इनकम टैक्स में राहत, टैक्स स्लैब में बदलाव और होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन की सीमा बढ़ाने की मांग प्रमुख है, ताकि घर खरीदना और ईएमआई चुकाना आसान हो सके.

किन सेक्टर्स पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

बजट 2026 को लेकर बाजार और उद्योग जगत की निगाहें कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर टिकी हुई हैं जहां सरकार की नीतियां सीधे तौर पर ग्रोथ और निवेश की दिशा तय कर सकती हैं. इस बार बजट में मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, रिन्यूएबल एनर्जी, MSME और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अहम घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है.

डिफेंस

डिफेंस सेक्टर हर बजट की तरह इस बार भी फोकस में रह सकता है. मौजूदा जियो-पॉलिटिकल हालात और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के चलते रक्षा उत्पादन और घरेलू खरीद को बढ़ावा देने वाले कदमों पर निवेशकों की नजर रहेगी. बाजार पहले ही डिफेंस बजट में 8–10% बढ़ोतरी को एक संतुलित संकेत मान रहा है, लेकिन असली फोकस ऑर्डर फाइनलाइजेशन और एक्जीक्यूशन टाइमलाइन पर रहेगा.

रेलवे

रेलवे सेक्टर भी सरकार के कैपेक्स एजेंडे का मजबूत स्तंभ बना हुआ है. ट्रैक अपग्रेडेशन, सिग्नलिंग सिस्टम और सेमी-हाई-स्पीड नेटवर्क के लिए अतिरिक्त आवंटन की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल आवंटित बजट का बड़ा हिस्सा पहले ही खर्च हो चुका है, ऐसे में इस बार भी रेलवे के लिए निरंतरता की उम्मीद है.

इंफ्रास्ट्रक्चर

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार बड़े ऐलानों से ज्यादा एक्जीक्यूशन पर जोर दे सकती है. सड़क, पावर, डिफेंस और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में पब्लिक कैपेक्स जारी रहने की संभावना है, जिससे बड़ी इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स कंपनियां फोकस में रहेंगी.

EV, ऑटो और ग्रीन एनर्जी से क्या उम्मीदें?

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब प्रयोग के चरण से आगे निकल चुकी है. EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और लोकल वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए समर्थन जारी रहने की उम्मीद है. वहीं ऑटो सेक्टर में टैक्स ढांचे की स्थिरता, बेहतर अफोर्डेबिलिटी और मांग में धीरे-धीरे सुधार पर सरकार का रुख अहम रहेगा.

रिन्यूएबल और ग्रीन एनर्जी Budget 2026 का बड़ा थीम हो सकती है. सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए नीतिगत स्पष्टता और फंडिंग पर बाजार की नजर रहेगी.

एक्सपोर्ट, MSME और कंजम्पशन पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर्स के लिए PLI और क्रेडिट सपोर्ट बढ़ाए जाने की उम्मीद है.
MSME सेक्टर को लेकर उद्योग टैक्स राहत, आसान क्रेडिट और कंप्लायंस में सरलीकरण की मांग कर रहा है.
वहीं, कंजम्पशन को रफ्तार देने के लिए टैक्स और वेलफेयर से जुड़े उपाय बजट की अहम कड़ी हो सकते हैं.

Gold-Silver crash : सर्राफा बाजार में हाहाकार, चांदी 1.30 लाख और सोना 40 हजार रुपए टूटा

Gold-Silver crash : सर्राफा बाजार में हाहाकार, चांदी 1.30 लाख और सोना 40 हजार रुपए टूटा

 बिजनेस डेस्कः चांदी की कीमतों में पिछले 24 घंटे में 1.30 लाख हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है और कीमतों में इस भारी गिरावट के कारण सराफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( एम सी एक्स ) पर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे चांदी 4.20 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी और इसमें अचानक आई गिरावट के बाद चांदी की कीमतें शुक्रवार रात 12 बजे 2.90 लाख रूपए रह गई। इसी प्रकार सोने की कीमतों में भी इस दौरान 40 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और सोना (अप्रैल वायदा) अपने 1.93 लाख रुपए के उच्तम स्तर से गिर कर 1.52 लाख तक लुढ़क गया। चांदी में 2011 के बाद इतनी बड़ी गिरावट आई है जबकि सोने की कीमतों में 2013 के बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। 


केविन वॉर्श को फेड चेयरमैन बनाए जाने से टूटा बाजार 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा  फेडरल रिज़र्व के प्रमुख पद के लिए जेरोम पॉवेल की जगह केविन वॉर्श को चुनने की खबरों के बाद  सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। पेपरस्टोन के वरिष्ठ रिसर्च स्ट्रैटेजिस्ट माइकल ब्राउन के अनुसार वॉर्श अपने पूरे करियर में एक मौद्रिक सख्त रुख रखने वाले रहे हैं।”हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि हाल के समय में वॉर्श ने ब्याज दरों में कटौती की जरूरत का समर्थन किया है जो कि राष्ट्रपति ट्रंप की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है।

सैद्धांतिक रूप से देखें तो कम ब्याज दरें सोने और चांदी के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं, क्योंकि इससे गैर-ब्याज वाली संपत्तियों का आकर्षण बढ़ता है। लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा प्रतीत होता है कि निवेशक किसी भी छोटी-सी नकारात्मक खबर को बहाना बनाकर हाल की तेज़ और लगभग पराबोलिक तेजी से मुनाफावसूली कर रहे हैं। यानी, गिरावट की वजह फंडामेंटल से ज़्यादा भावनात्मक और तकनीकी है, जहां बाजार ओवरबॉट स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

 
लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी निर्मला सीतारमण

लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी निर्मला सीतारमण

 बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी एक फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में पेश होने वाले इस बजट से सुधारवादी कदमों के जरिये विकास को गति मिलने की काफी उम्मीदें हैं। इस उपलब्धि के साथ ही सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के 10 बजट के कुल रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के बीच छह और 1967-1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। हालांकि, लगातार बजट पेश करने के मामले में सीतारमण सबसे आगे रहेंगी। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्रियों पी चिदंबरम (9 बजट) और प्रणब मुखर्जी (8 बजट) को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अलग-अलग कार्यकालों में ये आंकड़े छुए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण अब तक फरवरी, 2024 के अंतरिम बजट सहित लगातार आठ बजट पेश कर चुकी हैं। स्वतंत्र भारत के बजट इतिहास से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं: 

पहला बजट: देश का पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को पहले वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने प्रस्तुत किया था। 

सर्वाधिक बजट: मोरारजी देसाई ने जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री सरकारों के दौरान कुल 10 बार बजट पेश कर शीर्ष स्थान बनाया।

अन्य प्रमुख आंकड़े: पी चिदंबरम ने नौ बार और प्रणब मुखर्जी ने आठ बार बजट पेश किए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991-1995 के दौरान लगातार पांच बजट पेश किए थे। 

भाषण की अवधि: सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड सीतारमण के नाम है, जिन्होंने एक फरवरी, 2020 को दो घंटे 40 मिनट तक भाषण दिया था। वहीं, 1977 का हिरूभाई मुल्जीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण (800 शब्द) सबसे छोटा रहा है। 

समय और तारीख में बदलाव: 1999 से पहले बजट शाम पांच बजे पेश होता था, जिसे यशवंत सिन्हा ने बदलकर सुबह 11 बजे किया। इसी तरह, 2017 से बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी के बजाय एक फरवरी कर दी गई, ताकि एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष सुचारू रूप से शुरू हो सके।  

Budget 2026: घर, इलाज और बीमा होगा सस्ता? बजट से मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत

Budget 2026: घर, इलाज और बीमा होगा सस्ता? बजट से मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत

 बजट 2026 से देश की मिडिल क्लास और आम आदमी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों के बीच, लोग इस बार बजट में ऐसे कदमों की तलाश कर रहे हैं, जो उनकी जेब पर बोझ कम करें और जीवन को आसान बनाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम परिवारों के लिए भी कई राहत पैकेज ला सकता है।

मुंबई स्थित विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कविता कनबार के अनुसार, बजट 2026 का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और एक्सपोर्ट्स पर रहेगा, जिससे प्राइवेट इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मजबूत होगी। साथ ही आम आदमी को टैक्स, GST और बीमा में राहत मिलने की संभावना है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक में निवेश बढ़ेगा

बजट 2026 में रेलवे, सड़क, एयर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई प्रमुख सेक्टर्स में निवेश बढ़ने की संभावना है। इससे न केवल रोजगार बढ़ेंगे, बल्कि मिडिल क्लास परिवारों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं भी मिलेंगी। कस्टम और टैक्स सिस्टम को आसान बनाने, SEZ सुधारने और टैरिफ रेशनलाइज करने के कदम भी आम आदमी को महंगाई से राहत देने में मदद करेंगे।

बीमा और स्वास्थ्य खर्च में राहत

पिछले साल के सुधारों को ध्यान में रखते हुए, इस बार के बजट में जीएसटी में छूट और जीवन तथा स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स राहत बढ़ाने की उम्मीद है। इससे मिडिल क्लास परिवारों के लिए बीमा पॉलिसी लेना आसान होगा और इलाज के खर्च में सीधे लाभ मिलेगा।

MSME और स्टार्टअप को मिलेगा सहारा

बजट 2026 में MSME और स्टार्टअप्स को टैक्स-फ्री प्रोत्साहन देने की प्लानिंग है। इससे छोटे व्यवसायों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इसके असर से आम आदमी को रोजगार के अवसर बढ़ने और अर्थव्यवस्था में स्थिरता का फायदा मिलेगा।

आम आदमी की उम्मीदें

मिडिल क्लास और छोटे परिवारों की नजरें इस बजट पर हैं। वे चाहते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी सस्ती हो, घर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च में राहत मिले और टैक्स के बोझ में कमी आए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बजट 2026 इन पहलुओं पर ध्यान देता है, तो यह आम परिवारों के लिए राहत का बड़ा पैकेज साबित हो सकता है।

Gold Silver Rate Today : MCX पर एक सप्ताह में सोना में ₹13,489 और चांदी में ₹46,899 का बड़ा उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today : MCX पर एक सप्ताह में सोना में ₹13,489 और चांदी में ₹46,899 का बड़ा उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

 सोने चांदी का भाव में पिछले एक सप्ताह में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले और भू राजनीतिक तनाव के कारण सोने चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर एक सप्ताह में सोने का भाव में 13,489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 46,899 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रिकॉर्ड हुई। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट कॉमेक्स पर गोल्ड रेट में $379.59 प्रति औंस और चांदी के रेट में $13.315 प्रति औंस का उछाल रिकॉर्ड हुई

MCX पर कितने बढ़ गए सोने चांदी का भाव

MCX पर पिछले शुक्रवार को सोने का भाव 1,42,474 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी का भाव 2,87,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर। वहीं इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में एमसीएक्स पर सोने का भाव, 155,963 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3,34,600 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ। यानि घरेलू बाजार में एक सप्ताह में सोने की कीमत में 13,489 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 46,899 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड हुई।

कॉमेक्स पर सोना चांदी

कॉमेक्स पर गोल्ड पिछले शुक्रवार को $4603.51 प्रति औंस और सिल्वर $89.945 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। वहीं इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को गोल्ड $4,983.10 प्रति औंस और सिल्वर रेट $103.26 प्रति औंस पर क्लोज हुआ। यानि एक सप्ताह में सोने की कीमत में $379.59 प्रति औंस और चांदी के भाव में $13.315 प्रति औंस की तेजी रिकॉर्ड हुई।

गोल्ड सिल्वर में उतार चढाव का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ग्रीनलैंड पर बलपूर्वक कब्जा करना चाहते थे। उनके फैसले का विरोध करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर ट्रंप ने 1 फरवरी से 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इस स्थिति में सोने चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले भू राजनीतिक तनाव का असर साफ दिखाई दिया। जिसके कारण कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। हालांकि बाद में ट्रंप अपने फैसले से पलट गए, इसके बाद एक दिन में सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट भी रिकॉर्ड हुई।

हालांकि अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, फेड रिजर्व बैंक पर दबाव का बढ़ना और भू राजनीतिक तनाव जैसे कारणों से सोने चांदी की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा रिच डैड पुअर डैड किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने भी चांदी की कीमतों को लेकर नई भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि साल 2026 में चांदी $200 के पार हो जाएगी। उनकी इस बयान से भी सोने चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

( सोना चांदी खरीदने से पहले वर्तमान की कीमतों की जांच जरूरी है। अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है। इसलिए ज्वेलरी दुकान में जाकर अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता किया जा सकते हैं।)

क्या आज सस्ता हुआ तेल? जानिए आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

क्या आज सस्ता हुआ तेल? जानिए आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

 Petrol Diesel Price Today 25 Jan 2026: हर सुबह उठते ही हम सभी के मन में एक ही सवाल होता है कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं? चाहे गाड़ी से ऑफिस जाना हो या खेती-किसानी का काम, तेल की कीमतें सीधे हमारी जेब पर असर डालती हैं. रोज सुबह तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए नई कीमतें तय करती हैं.

क्यों बदलते रहते हैं दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती हैं कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम क्या हैं. इसके अलावा, सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स और अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रेट थोड़े कम या ज्यादा होते हैं.

प्रमुख शहरों में आज के रेट

यहाँ देखिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव बिक रहा है:

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली ₹94.81 ₹87.71
मुंबई ₹103.49 ₹90.01
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
नोएडा ₹94.87 ₹88.00
पटना ₹105.22 ₹90.02
जयपुर ₹104.71 ₹90.21
भोपाल ₹106.51 ₹91.88
गाजियाबाद ₹94.69 ₹87.79

आम जनता पर असर

जब भी डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो ट्रक और माल ढोने वाली गाड़ियों का किराया बढ़ जाता है. इसका सीधा असर सब्जी, दूध और राशन की कीमतों पर पड़ता है. इसीलिए आम आदमी हमेशा यह उम्मीद करता है कि तेल की कीमतें स्थिर रहें या कम हों.

घर बैठे लेटेस्ट रेट कैसे चेक करें?

अगर आप मोबाइल से अपने शहर का ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल के ग्राहक ‘RSP <डीलर कोड>’ लिखकर 92249 92249 पर भेज सकते हैं. वहीं बीपीएल (BPCL) ग्राहक यही मैसेज 92231 12222 पर भेजकर ताजा जानकारी पा सकते हैं.

2026 Gold Price: सोने को लेकर बड़ी खबर: Goldman Sachs का बड़ा दावा - 2026 के अंत तक इतना महंगा हो जाएगा सोना

2026 Gold Price: सोने को लेकर बड़ी खबर: Goldman Sachs का बड़ा दावा - 2026 के अंत तक इतना महंगा हो जाएगा सोना

 नेश डेस्क: नल Goldman Sachs ने बुधवार को 2026 के अंत तक सोने की कीमत का अनुमान $4,900 प्रति औंस से बढ़ाकर $5,400 प्रति औंस कर दिया है। कंपनी ने यह बदलाव इसलिए किया है क्योंकि निजी क्षेत्र और उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक अब अपने रिजर्व में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं।

इस बीच, बुधवार को Spot Gold की कीमत $4,887.82 प्रति औंस तक पहुंच गई। 2026 में सोने की कीमत अब तक 11% से ज्यादा बढ़ चुकी है। यह पिछले साल की जबरदस्त तेजी को भी आगे बढ़ाता है, जब सोने की कीमत लगभग 64% तक बढ़ी थी।

 Goldman Sachs  ने नोट किया कि निजी क्षेत्र के निवेशक, जो वैश्विक नीतियों से जुड़े जोखिमों से बचाव के लिए सोना खरीदते हैं, 2026 में अपने सोने के हिस्से को नहीं बेचेंगे। इसका मतलब यह है कि सोने की कीमत का नया अनुमान पहले से ही ऊँचाई पर शुरू होता है।

ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि पश्चिमी देशों के ईटीएफ (ETF) में सोने की हिस्सेदारी बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2026 में फंड रेट को 50 बेसिस प्वाइंट तक घटा सकता है। इसके अलावा,  Goldman Sachs का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक औसतन 60 टन सोना खरीदेंगे, क्योंकि उभरते बाजारों के बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने को शामिल करना जारी रखेंगे

हालांकि, अगर वैश्विक मौद्रिक नीतियों के भविष्य के मार्ग में जोखिम कम हो जाता है और इससे निवेशक अपने हेजिंग (macro policy hedge) के लिए खरीदा गया सोना बेचते हैं, तो सोने की कीमतों में गिरावट का खतरा भी बना रहेगा।

 निजी और केंद्रीय बैंक की खरीदारी और फेडरल रिजर्व की नीतियों की संभावित ढील के कारण सोने की कीमतें 2026 में मजबूत रहने की संभावना है, लेकिन नीतिगत बदलावों से अस्थिरता भी आ सकती है।

Platinum Hits New Record: सोने-चांदी के बाद अब Platinum ने रचा इतिहास, कीमतें ऑल-टाइम हाई पर

Platinum Hits New Record: सोने-चांदी के बाद अब Platinum ने रचा इतिहास, कीमतें ऑल-टाइम हाई पर

 बिजनेस डेस्कः दुनिया भर में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका की आर्थिक नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की राह पकड़ ली है। इसका सीधा फायदा कीमती धातुओं को मिला है। सोने-चांदी के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब दुनिया की सबसे दुर्लभ और कीमती धातुओं में शुमार प्लैटिनम (Platinum) ने भी इतिहास रच दिया है। शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को प्लैटिनम की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही और यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 

कारोबारी सत्र के दौरान स्पॉट प्लैटिनम ने $2,715.41 प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छूआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तेजी अमेरिका की आर्थिक स्थिति और उसकी पॉलिसी दिशा को लेकर कमजोर होते भरोसे का संकेत है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि अमेरिका और उसके एसेट्स में निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है और इसी वजह से पैसा हार्ड एसेट्स, खासकर कीमती धातुओं की ओर शिफ्ट हो रहा है।

डॉलर की कमजोरी ने भी प्लैटिनम की रैली को मजबूती दी। इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है और यह दो हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर के पास बना हुआ है। कमजोर डॉलर के चलते डॉलर में कीमत वाली धातुएं विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो गई हैं।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदलते ट्रेड संकेतों ने भी बाजार को संवेदनशील बनाए रखा। यूरोपीय यूनियन के खिलाफ नए टैरिफ की धमकियों के बाद बाजार में थोड़ी नरमी जरूर दिखी, जिससे निवेशकों की तात्कालिक चिंता कुछ हद तक कम हुई।