BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
निर्माणाधीन अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सहायक यंत्री का शव, जाँच में जुटी पुलिस

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सहायक यंत्री का शव, जाँच में जुटी पुलिस

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के संजय चौक स्थित निर्माणाधीन जमुना अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई अब यह आत्महत्या, हत्या या हादसा है इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
गौरेला पुलिस विवेचक यूएस नेताम के मुताबिक मामला गौरेला थाना क्षेत्र के संजय चौक स्थित जमुना अपार्टमेंट की है। यहां तीसरे माले में किराए का रूम लेकर विजय कुमार एक्का अकेले रहते थे जो कि CSEB पेंड्रा रोड में सहायक यंत्री (एई) के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को एक्का ड्यूटी पर गए थे, पर उसके बाद उनका संपर्क किसी से नहीं हुआ। मंगलवार को कुछ लोगों ने उनका शव उनके मकान से लगे बगल में निर्माणधीन मकान में गिर हुआ देखा  पास जाकर देखा तो उनके शरीर में गंभीर चोट थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस बीच उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य में 01 लाख 86 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन में, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ राज्य में 01 लाख 86 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन में, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 01 लाख 86 से अधिक लोग क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गये है, वहीं 48141 लोग होम क्वारंटाइन में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 मई की शाम को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 19067 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये है, जिसकी क्षमता 700054 है। कल शाम तक की स्थिति में प्रदेशभर में बनाए गए इन सेंटरों में कुल 01 लाख 86 हजार 566 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार 48141 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।  विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 57479 संभावित लोगों की पहचान कर उनका सेंपल जांच किया गया है, जिनमें 55539 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1580 लोगों की जांच जारी है। इसी प्रकार आई.आर.एल रायपुर में अब तक कुल 3826 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई है। 
 
 
 
सिपाही ने की क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजदूर के साथ मारपीट, जाने पूरी खबर

सिपाही ने की क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजदूर के साथ मारपीट, जाने पूरी खबर

कोरबा। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कोरबी चौकी के ग्राम सिरमिना क्वॉरेंटाइन सेंटर में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोके गए प्रवासी मजदूरों के साथ वहां पदस्थ एक सिपाही ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। सेंटर के प्रभारी ने इस मामले की शिकायत कोरबी चौकी प्रभारी प्रेमनाथ बघेल से की है। मामला सामने आने के बाद चौकी प्रभारी ने मारपीट करने वाले सिपाही को तत्काल क्वॉरेंटाइन सेंटर से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में इस तरह की यह पहली घटना है, जब क्वॉरेंटाइन में सेंटर में ठहरे प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इसे लेकर पुलिस के अधिकारी कुछ भी साफ  करने से कतरा रहे हैं।
विधायक विकास उपाध्याय ने मंदिरों व धार्मिक स्थलों को 1 जून से खोले जाने की मांग उठाई

विधायक विकास उपाध्याय ने मंदिरों व धार्मिक स्थलों को 1 जून से खोले जाने की मांग उठाई

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मंदिरों व सभी धार्मिक स्थलों में पूजा पाठ शुरू करने की माँग को लेकर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय सामने आए। विकास उपाध्याय ने कहा हिंदुओं और विभिन्न धर्मो की आस्था हमेशा से भगवान व देवी देवताओं के पूजा पाठ और अपने अपने धार्मिक स्थलों के प्रति रही है। केन्द्र सरकार के गाइड लाइन में चूंकि मंदिरों को बंद रखने की बात कही गई है तो इस संबंध में केंद्र को भी विचार करना चाहिए जब  सभी चीजों में कुछ न कुछ ढील दी जा रही है तो मंदिरों को खोलने अब विलम्ब करना ठीक नही होगा। विकास उपाध्याय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिल कर विस्तृत चर्चा की है।


भगवान और विभिन्न धर्मो पर अटूट श्रद्धा रखने वाले कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ के मंदिरों में अविलंब पूजा पाठ शुरू किये जाने की माँग उठा कर बीजेपी के हिंदुत्व के मुद्दे को मात दे दिया है और कहा है हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है मंदिरों में पूजा पाठ जो कोरोना के चलते और केंद्र की गाइड लाइन के चलते महीनों से बंद है। जबकि इस बीच एक समय के बाद जन सामान्य के लिए विभिन्न चीजों में छूट देना शुरू हो गया है।परन्तु भगवान के द्वार अभी भी खुले नही है। जिसमें अब और विलम्भ ठीक नही होगा। विकास उपाध्याय ने कहा इस बीच कई मौके पर उनसे मुलाकात के दौरान आम लोगों ने भी इस तरह की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। आज विकास उपाध्याय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की है और कहा है कि केन्द्र सरकार से सकारात्मक बात कर इस संबंध में निर्णय लिए जाने का समय है और उनसे निवेदन किया है कि सरकार इस संबंध में विचार कर 1 जून से प्रदेश के मंदिरों को खोलने  निर्णय ले साथ ही जो कोरोना को लेकर नियम बनाये गए हैं। मंदिरों को सेनिटराइज कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों को पूजा पाठ की अनुमति वाली बात लागू रखी जाए। विकास उपाध्याय के इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद भाजपा का हिंदुत्व का मुद्दा छत्तीसगढ़ में पीछे हो गया है और उम्मीद की जा रही है सरकार इस संबंध में अविलंब निर्णय ले और छत्तीसगढ़ में लोगों को मंदिर जाने का मौका मिल जाये और पूजा पाठ करने का भी।
रायपुर में इन क्षेत्रो में  नये पंप की फिटिंग के लिए 5 घंटे 20 जलागारों की पेयजल पूर्ति आज होगी प्रभावित

रायपुर में इन क्षेत्रो में नये पंप की फिटिंग के लिए 5 घंटे 20 जलागारों की पेयजल पूर्ति आज होगी प्रभावित

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं निगम जलकार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने नागरिको को जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नये पंप लगाने एवं डिलवरी पाईप फिटिंग कार्य करने हेतु दिनांक 27 मई 2020 को 5 घंटे शट डाउन किये जाने से संबंधित 20 जलागारों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी एवं रामनगर ओव्हर हेड टैंक में दिनांक 27 मई 2020 को सुबह का नियमित जलप्रदाय होने के पश्चात् उक्त दिवस शाम को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उपरोक्त जलागारों के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।  

कोरोना संकट के बीच शादी करना पड़ा भारी, नवदंपत्ति सहित बाराती पहुंचे 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर, जाने कहा की है ये खबर

कोरोना संकट के बीच शादी करना पड़ा भारी, नवदंपत्ति सहित बाराती पहुंचे 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर, जाने कहा की है ये खबर

सुकमा |  जिले के तोंगपाल से के पास ग्राम सुघनघाट निवासीे युवक का रिश्ता पड़ोसी उड़ीसा राज्य के मलकानगिरी में तय हुआ था। लॉक डाउन के चलते विवाह की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी, लेकिन लॉक डाउन मिली थोड़ी छूट के बाद युवक अपनी दुल्हन को बिहाने के लिए बारात लेकर उड़ीसा गया, जहां उसकी शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई। विवाह के बाद युवक जब अपने दुल्हन को लेकर वापस सुकमा के अपने गांव लौटा तो प्रशासन ने बारातियों सहित नवदंपत्ति और उसें परिवार को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के तोंगपाल से लगे हुए सुघनघाट गांव से बारात पड़ोसी राज्य उड़ीसा के मलकानगिरी गई थी। विवाह के बाद कल देर रात दुल्हन को लेकर बारात वापस अपने गांव लौटी जिसकी सूचना प्रशासन को लगते ही प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंच गए और नवदंपत्ति सहित बारातियों को क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है। अब नव दंपति और बाराती 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे। प्रशासन के द्वारा एहतियात के तौर पर नव दंपत्ति एवं बारातियोंं को क्वारंटाइन किया है, क्योंकि उड़ीसा के मलकानगिरी में विगत तीन-चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। ऐसे में जिला प्रशासन किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।
 
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने समस्त व्यपारियों के हित में लिखा कलेक्टर को पत्र

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने समस्त व्यपारियों के हित में लिखा कलेक्टर को पत्र

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन 4.0 लागू होते ही सरकार ने कई जरूरी सेवाओं और गैर जरूरी सेवाओं को छूट दी है। लेकिन दुकानों को अभी रोज खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। लंबे समय से दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के बीच आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। आर्थिक तंगी को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान करने की बात कही है।

पढिये क्या है पत्र में-
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने पत्र ​में लिखा है कि हमारी दुकानें पिछले 80 दिनों से बंद है, जिसके चलते व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर अब ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंची है, ऐसे हालात में अब रायपुर में दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए।
मृतकों के अस्थि का विसर्जन अब हो सकेगा प्रागराज में, कांग्रेस करने जा रही है नेक पहल

मृतकों के अस्थि का विसर्जन अब हो सकेगा प्रागराज में, कांग्रेस करने जा रही है नेक पहल

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही आवागमन बंद होने के कारण प्रदेश के लोग अपने दिवंगत परिजनों के अस्थि का विसर्जन प्रयागराज संगम में नहीं कर पा रहे हैं। राज्य के लोग अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन करने के लिए अस्थि-कलश प्रयागराज भेजना चाहते हैं। इस समस्या की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मदद करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फैसला लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रद्धांजलि वाहन उपलब्ध कराएगी। वाहन में पंडित भी साथ रहेंगे। लोगों से अस्थि-कलश प्राप्त कर पंडित विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजी में प्रवाहित करेंगे। श्रद्धांजलि वाहन दुर्ग से व्हाया रायपुर,बिलासपुर होकर प्रयागराज रवाना होगा। वाहन में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार के साथ सेवादल की 5 सदस्यीय टीम भी रहेगी। चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री-संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि जिस किसी को भी अस्थि-कलश प्रयागराज भेजना है वे कृपया सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार मोबाइल नंबर 9826138090, 8889588090 पर संपर्क कर सकते हैं।
जंगल में लाखों का जुआ खेलते तीन सपड़ाए, जाने कहा की है यह खबर

जंगल में लाखों का जुआ खेलते तीन सपड़ाए, जाने कहा की है यह खबर

महासमुंद। जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। लॉकडाउन के दौरान गुड़ेला भांठा के जंगल में जुआ फड़ लगने की जानकारी मिलने पर पटेवा पुलिस ने एसडीओपी पुपलेश पात्रे के साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान जंगल में रुपए का हार जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे झलप निवासी संतोष पिता भागीरथी पण्डा (45) साकिन झलप, पिथौरा निवासी रणजीत पिता इंद्रजीत सिंग (30) तथा सतपाल पिता हरबंश सिंग के पास से एवं फड़ से 1,17000 रु. तथा 3नग मोबाइल एक मोटर साइकिल जब्त की। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट, धारा 188, 269, 270 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।
जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद 4 वार्ड कोरोना कन्टेंटमेंट जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद 4 वार्ड कोरोना कन्टेंटमेंट जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

धमतरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आकड़ा एक दम तेजी से बढ़ रहा है आय दिन नए नए कोरोना मरीज निकल कर बहार आ रहे है। आपको बता दे की धमतरी जिले में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के चार वार्डो को कन्टेंटमेंट जोन घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी किया|
 सर्पदंश से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत, घर के बाहर खेल रहा था मासूम

सर्पदंश से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत, घर के बाहर खेल रहा था मासूम

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में सांप के कांटने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, इस दौरान सांप ने बच्चे को काट लिया था। सांप के काटने की जानकारी परिजनों को बाद में लगी, जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाया गया,बच्चे के शरीर में जहर फैल चुका था। अस्पताल में इलाज शुरु किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
क्वारंटाइन सेंटर में कीड़ो का आतंक, दो लोगों को काटने से मचा हडकंप

क्वारंटाइन सेंटर में कीड़ो का आतंक, दो लोगों को काटने से मचा हडकंप

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लगातार प्रवासी मज़दूर वापस आ रहे हैं उन्हें विभिन्न क़वारन्टीन सेंटर में रखा जा रहा है। 

राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना संदिग्धों और प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। क्वारेंटाइन सेंटर्स में संदिग्धों की सुरक्षा और सुविधा का दावा सरकार कर रही है लेकिन देश भर से क्वारेंटाइन सेंटर्स की दुर्दशा और अव्यवस्था की शिकायतें आ रही हैं। संदिग्धों और प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी से आया है, जहां जहरीले कीड़े के काटने से क्वारेंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया है। यह घटना अंबागढ़ चौकी के मानपुर विकासखंड के बोडेगाव पंचायत की है, जहां क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किये गये एक प्रवासी मजदूर व शिक्षक को जहरीले कीड़े ने काट लिया कीड़े के काटने से पूरे शरीर में सूजन हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर चेहरे में देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि इसकी सूचना सरपंच, जिम्मेदार अधिकारियों और स्वास्थ्य अमले को दो दिन पहले दी गई है। लेकिन अब तक को कोई भी सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिम्मेदार अधिकारियों व सरपंच ने क्वारेंटाइन हुए प्रवासी मजदूरों को उन्हीं के हाल में छोड़ दिया है। 
 संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एसईसीएल कर्मी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एसईसीएल कर्मी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर। एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लाश की हालत देखकर मामला हत्या का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है, जहां चुनगढ़ी में सड़क के किनारे 45 वर्षीय एसईसीएल कर्मी भैया लाल साहू की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। मृतक न्यू माइंस भटगांव निवासी बताया जा रहा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है वहीं भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 
राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र- भूपेश बघेल

राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र- भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर आने वाले समय में तेलीबांधा तालाब जैसे ही शहर के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। बूढ़ा तालाब की साफ-सफाई के बाद योजनाबद्ध रूप से बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज दोपहर राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब का साफ-सफाई के बाद अवलोकन किया। बघेल ने इस माह की 11 तारीख से नगर निगम रायपुर द्वारा बूढ़ा तालाब की साफ सफाई के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत कर बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और कचरा निकाला गया है। अब तालाब का पानी साफ दिख रहा है। 

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव  आर.पी. मण्डल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रभारी कलेक्टर और नगर निगम रायपुर के कमिश्नर सौरभ कुमार सहित अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि नगर निगम रायपुर द्वारा 11 मई से 25 मई तक प्रतिदिन 6 घंटे बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और गाद निकालने का काम किया गया। इस काम में 11 ट्रक और सात पोकलेन मशीनें लगाई गई थी, 85 सफाई कर्मी, 30 ठेका कर्मी, 50 मछुआरों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, दुर्गा कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम ने श्रम दान किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित पार्षदों ने भी तालाब की साफ-सफाई के लिए श्रम दान किया। अब तक बूढ़ा तालाब से लगभग 1100 डंपर से अधिक जलकुंभी और गाद बाहर निकाला जा चुका है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम रायपुर को इसके पहले रायपुर शहर को टैंकर मुक्त शहर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें काफी हदतक सफलता मिली है। अब शहर में टैंकरों की संख्या काफी कम हो गई है। हमारे पूर्वजों द्वारा बनवाए गए प्राचीन तालाब शहर की सुंदर पहचान हैं। बूढ़ा तालाब सहित शहर के अन्य तालाबों को भी सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाबों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। तालाबों के आसपास के मोहल्लों में लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। तालाबों में आने वाले सीवरेज के पानी को भी रोका जाना चाहिए।
 कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से किया अनाचार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर की न्याय दिलाने की मांग

कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से किया अनाचार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर की न्याय दिलाने की मांग

रायपुर। एक निजी विद्यालय में टीचर रही आदिवासी महिला ने कांग्रेस पदाधिकारी विकास सिंह पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, मारपीट, कार से कुचलने तथा अंतरंग पलों का विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। उक्त आशय की शिकायत उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र प्रेषित कर की है। 

कोरबा के एक निजी विद्यालय की पूर्व शिक्षिका रहीं उक्त आदिवासी महिला ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है, कि वहां के युवक कांग्रेस नेता विकास ङ्क्षसह से प्रेेम संबंध रखना उस पर भारी पड़ गया। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया अंतत: शादी से इंकार कर दिया और अंतरंग पलों के विडियो लगातार वायरल करने की धमकी देता रहा। इस कार्य में विकास का मित्र राजेश पिल्ले का भी योगदान था। विरोध करने पर 5 अपै्रल 2004 को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। जिसकी रिपोर्ट रामपुर थाने में दर्ज है, किंतु राजनीतिक प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं स्कूल आकर विडियो दिखाने की धमकी देते हुए विकास सिंह ने मारपीट की और वेतन की राशि छीन ली। इसकी रिपोर्ट दीपका थाने और हरिजन थाने में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसी अंतराल में अपने आपको सुरक्षित रखने हेतु मुश्ताक खान से विवाह कर लिया। उक्त प्रकरण पर न्यायालय में बयान हुआ। आगामी पेशी में अपने अनुरुप बयान देते का दबाव देने हेतु पति मुश्ताक खान का अपहरण कर रजगामार जंगल ले गए। इस कार्य के लिए विकास ने सुनील शर्मा, अशोक लोद, डी शेखर, अंकित श्रीवास्वत, राजेन्द्र पटेरिया आदि का सहयोग लिया था। इसी बीच उन्हीं लोगों के साथी अमरजीत ङ्क्षसह ने पति मुश्ताक खान से भयंकर मारपीट की थी, जिसके भय से उन्हीं के अनुसार बयान दे दिया। जिसके चलते होस्टाइल गवाह का आरोप लगाते हुए उन लोंगों ने परिवाद पेश किया। परिणामस्वरुप न्यायालय ने वर्ष 2019 में दो साल की सजा दे दी। बाद में अपील करने पर न्यायालय से स्टे मिला, उसके बाद भी विकास सिंह द्वारा डराया-धमकाया जाता रहा । आदिवासी महिला ने अपने पत्र में आगे कहा है, कि इस आशय की शिकायत पुलिस अधीक्षक कोरबा के समक्ष की। इस पर भी विकास ङ्क्षसह ने मोबाइल से संपर्क कर पति व बच्चे को मारने तथा अंतरंग दृश्यों वाले विडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा। पुलिस प्रशासन द्वारा भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा है, कि उन लोंगों से संघर्ष करते वह हताश हो चुकी है और न्याय पाने की उम्मीद में सोनिया गांधी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इस पत्र की प्रति उन्होंने राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को भी दी है। 
 
 
source: RNS
मोदी सरकार किसे बचाने झीरम की फाईल वापस नहीं कर रही: कांग्रेस

मोदी सरकार किसे बचाने झीरम की फाईल वापस नहीं कर रही: कांग्रेस

रायपुर। पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा झीरम नरसंहार पर की गयी बयान बाजी पर कांग्रेस ने कहा इन बयानों से भाजपा की बदनीयती साफ झलक रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के दिल मे काला नही है और नीयत में खोट नही तो मोदी सरकार को कहे झीरम की फाइल राज्य सरकार को वापस करे ताकि झीरम की जांच के लिए बनाई गई एस आई टी अपना काम कर सके। झीरम रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते तत्तकालीन भाजपा सरकार के माथे पर बेगुनाहों के खून का लगा वह दाग है जो कोरी बयानबाजी से नही मिट सकेगा ।क्या कारण है झीरम की जांच नही होने दिया जा रहा? जब बिना किसी निष्कर्ष पर पहुचे एन आई ए ने झीरम की जांच बंद कर दिया तब भाजपा की केंद्र सरकार मामले की फ ाइल क्यो वापस नही कर रही है? आखिर किसको बचाने या कौन सा तथ्य छुपाने झीरम की जांच फि र से शुरू करने में भाजपा की केंद्र सरकार अड़ंगेबाजी लगा रही है? प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम हत्याकांड देश का सबसे कू्रर राजनैतिक हत्याकांड था इसमे कांग्रेस के नेताओ की पूरी पीढ़ी को मार दिया गया था । कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा किसके आदेश पर हटाई गई थी? हत्यारो ने शहीद नन्द कुमार पटेल ,शहीद दिनेश पटेल की शिनाख्त कर के हत्या क्यो किया? ऐसे अनगिनत सवाल है जिनका जबाब प्रदेश की जनता जनना चाहती है ।इन सवालों के जबाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आएंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या कारण है जो भाजपा नही चाहती झीरम का सच सामने आए? जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब विधान सभा मे घोषणा के बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा रमन सरकार ने क्यो नही किया? न्यायिक जांच आयोग और एनआईए की जांच के दायरे में षड्यंत्र को जांच का बिंदु क्यो नही बनाया गया? जैसे ही केंद्र में यूपीए सरकार की जगह भाजपा की मोदी सरकार बनी  एन आई ए ने मामले की जांच की खानापूर्ति कर बंद क्यो कर दिया? भाजपा और रमन सिंह झीरम की जांच के नाम पर बौखला क्यो जाते हैं भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए इस दुर्दान्त नर संहार की जांच भाजपा क्यो नही होने देना चाह रही?
 राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, हत्या करने की नियत से चाकू से किया वार

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, हत्या करने की नियत से चाकू से किया वार

रायपुर। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर एवं घर के बाहर लोगों में आपसी विवाद होता रहता है जिसके चलते कभी कभी प्रार्थियों को प्राणघातक हमले का सामना करना पड़ता है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शाहरूख खान आयु 21 वर्ष पिता जमशेद खान छत्तीसगढ़ महतारी चौक रेलवे पटरी के पास निवासी आरोपी गोपाल ओझा, कुणाल तांडी ने प्रार्थी के छोटे भाई फैजल अख्तर की हत्या करने के उद्देश्य से उस पर चाकू से पीट एवं अन्य क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वार किया एवं फैजल के मित्र मोनू देशमुख पर भी रापा के बैट से जमकर वार किया। उक्त मामले में आरोपियों द्वारा प्रार्थी के भाई एवं उसके मित्र पर प्राणघातक हमला करने पर गुढिय़ारी थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है। 
रिकोकला गांव अंशुला मार्ग स्थित कंत्रा नाला में पुलिया निर्माण हेतु 2020-21 के बजट में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रिकोकला गांव अंशुला मार्ग स्थित कंत्रा नाला में पुलिया निर्माण हेतु 2020-21 के बजट में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

बलौदा बाजार | ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार में रिकोकला गांव अंशुला मार्ग स्थित कंत्रा नाला में पुलिया निर्माण हेतु 2020 21 के बजट में शामिल किया गया है । रीको कला गांव के भूतपूर्व उपसरपंच एवं राजीव अवस्थी द्वारा कन्ट्रा नाला में पुलिया निर्माण हेतु विगत दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री माननीय श्री टी एस सिंह देव जी से मिलकर कंत्रा नाला में पुलिया निर्माण की मांग रखी एवं आवेदन के साथ साथ पीडब्ल्यूडी सेतु निर्माण के द्वारा 2018-19 में 5 करोड़ 40 लाख रू का स्टीमेट बनाया गया था जो संलग्न है। बताया कि विगत कई वर्षों से पुलिया निर्माण की मांग चली आ रही है परंतु पिछली सरकार द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। श्री अवस्थी जी ने बताया कि  ग्राम वासियों एवं आसपास के क्षेत्र वासियों को बरसात के समय रोजमर्रा के सामान लाने के लिए नेशनल हाईवे में जाने के लिए उन्हें 28 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है अगर  पुलिया का निर्माण हो जाता है तो लोग महज 7 किलोमीटर में नेशनल हाईवे पहुंच सकते हैं जिसे सुनकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री जीने शीघ्र ही कार्यवाही करने की बात कही। छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी ने पुलिया निर्माण हेतु संबंधित विभाग के मंत्री माननीय श्री पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू जी को कार्यवाही हेतु  पत्र लिखा ।

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के द्वारा 2020 21 में जवाहर योजना सेतु निर्माण में नए कार्य के लिए शामिल कर लिया गया है। इस संदर्भ में बलौदा बाजार के कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के श्री पदेगांव कर जी से दूरभाष पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पूर्व में दो हजार अट्ठारह उन्नीस बजट में 5 करोड़ 40 लाख रुपए करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया था परंतु कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। परंतु वर्तमान में 2020 21 के एक बजट में शामिल किया गया है। साथ ही 27 लाख रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई ग्राम सड़क विकास योजना के से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात संरक्षण एवं बेरिंग का कार्य किया जाएगा एवं उनके द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र शासन को प्रकरण प्रेषित किया जाएगा जिससे कि शीघ्र से शीघ्र कार्य चालू हो सके एवं गांव वालों की समस्या दूर हो सके। कंट्रा नाला में पुलिया निर्माण को बजट में लाने के लिए  अवस्थी जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं प्रभारी मंत्री बलोदा बाजार जिला माननीय श्री टी एस सिंह देव जी पीडब्ल्यूडी मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी को धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही इस पुलिया के निर्माण में साथ देने के लिए बलौदा बाजार के कलेक्टर माननीय श्री गोयल जी, कसडोल के भूतपूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, बिलाईगढ़ विधायक चंद्र देव राय, कसडोल के विधायक शकुंतला जी, प्रेमशिला नायक महासचिव महिला कांग्रेस कमेटी, संतोष दीवान जिला सहकारी बैंक, देवानंद नायक, रतन ड डसेना , भगवान सिंह ठाकुर, रामचरण ,  समस्त ग्रामवासी रीकोकला एवं सबसे महत्वपूर्ण उन समस्त पत्रकार भाई जिन्होंने कंत्र नाला में पुल निर्माण हेतु समय-समय पर इस समस्या को गंभीरता से प्रकाशित किया उन सब का धन्यवाद।

घर में घुसकर अकेली महिला से की छेड़छाड़, मामला हुआ दर्ज

घर में घुसकर अकेली महिला से की छेड़छाड़, मामला हुआ दर्ज

रायपुर। महिलाओं के साथ आए दिन बदसलूकी के मामलों में वृद्धि हो रही है। यहां तक की घरों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उरला थाने से मिली जानकारी के अनुसार सरोना उरला क्षेत्र की निवासिनी 34 वर्षीया प्रार्थिया के घर अकेली होने पर आरोपी धर्मेंद्र वर्मा निवासी सरोरा द्वारा घुसकर न केवल हाथ पकड़कर प्रार्थियां को बेइज्जत किया अपितु छेड़छाड़ की विरोध करने पर प्रार्थिया के साथ आरोपी ने जमकर मारपीट की एवं उसकी बदनियत में साथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में उरला थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354 ख 294, 506 एवं 323 के तहत अपराध कायम किया है। 
मौसम विभाग ने दी चेतावनी: प्रचंड गर्मी से जनजीवन हुआ बुरी तरह से प्रभावित, नवतपा का आज दूसरा दिन

मौसम विभाग ने दी चेतावनी: प्रचंड गर्मी से जनजीवन हुआ बुरी तरह से प्रभावित, नवतपा का आज दूसरा दिन

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नवतपा के कल पहले ही दिन चिलचिलापी धूप और प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। 

छत्तीसगढ़ में नवतपा का पहला दिन प्रचंड गर्मी के साथ खूब तपा। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म-शुष्क हवा के असर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ गया है। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में कल अधिकतम तापमान का आंकड़ा 44 से लेकर 45.6 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि गत सप्ताह आए समुद्री तूफान के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन तूफान के गुजरने के बाद से ही तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में आगामी दो दिनों तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी जारी कर दी हे। इधर राजधानी रायपुर में ही कल अधिकतम तापमान का आंकड़ा 45.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी अब अपने पीक लेवल पर आ गया है, लिहाजा तापमान में अब कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। तापमान में एकात डिग्री का ही फर्क आ सकता है, इसके अलावा प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। 
 होम आइसोलेशन से बाहर आए युवक की मौत, जाने पूरी खबर

होम आइसोलेशन से बाहर आए युवक की मौत, जाने पूरी खबर

जशपुर। कोरोना की महामारी के कारन पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है यहां आय दिन कोरोना के नए-नए मामले सामने आ रहे है। जिससे लोगो में भय का मौहोल बना हुआ है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की जशपुर में होम आइसोलेशन से बाहर आए युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की मिर्गी के कारण मौत हुई है। जमशेदपुर से लौटने के बाद युवक को आइसोलेशन पर रखा गया था। बताया जा रहा है युवक कुनकुरी का रहने वाला है।
गुटखा की अवैध बिक्री करते दुकानदार गिरफ्तार, खैनी-गुटखा जब्त

गुटखा की अवैध बिक्री करते दुकानदार गिरफ्तार, खैनी-गुटखा जब्त

जगदलपुर। लॉक डाउन के बाद से ही पान मसाला, तम्बाकू, गुड़ाखू व गुटखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बावजूद गुटखा बेचे जा रहे एक दुकानदार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करते हुए गुटखा जब्त कर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम झंकार टाकीज के पास स्थित किराना दुकानदार राहुल जैन के पास से गुटखा बरामद किया गया है, आरोपी के पास से  राजश्री पान मसाला, राजश्री जर्दा, मुसाफिर पान मसाला, मुसाफिर जर्दा के पैकेट व अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया है।
कोरोना मरीज मिलने के बाद राजधानी का देवेन्द्र नगर इलाका कंटेंनमेंट जोन घोषित, समस्त दुकानें, ऑफिस बंद

कोरोना मरीज मिलने के बाद राजधानी का देवेन्द्र नगर इलाका कंटेंनमेंट जोन घोषित, समस्त दुकानें, ऑफिस बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद उस क्षेत्र को कंटेंनमेंट घोषित किया गया है, जिससे बाद इस क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए समस्त दुकानें, ऑफिस व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानें पूर्णत: रूप से बंद रहेगी। 

देवेन्द्र नगर क्षेत्र के भाटापारा के फाफाडीह काली मंदिर के पास सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व में निजी प्रेस के सामने, पश्चिम में भवानी डाइग्नोस्टिक के सामने व फाफाडीह एक्सप्रेस-वे से भाटापारा के लिए एंटी पॉइंट, उत्तर में एक्सप्रेस वे और दक्षिण में सुप्रिता नर्सिग होम तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। 

प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित किया गया है। कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस रायपुर ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जांच आदि आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। 

कंटेंनमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश और निकाष की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेनेटाईजेशन व्यवस्था आयुक्त नगर पालिक निगम, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने और बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर रायपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बाहर से आए मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की पहल, मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए जिले के कार्यपालन अभियंता से श्रमिक कर सकेंगे संपर्क

बाहर से आए मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की पहल, मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए जिले के कार्यपालन अभियंता से श्रमिक कर सकेंगे संपर्क

रायपुर। राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा बाहर से आए श्रमिकों के लिए नई पहल की गई है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी श्रमिक जो अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए हुए थे और कोविड-19 से उत्तपन्न संकट के कारण उन्हें अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लाया गया है, ऐसे मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे। ऐसे अकुशल श्रमिकों लोक निर्माण विभाग के सड़कों एवं भवनों के कार्यों के साथ-साथ मरम्मत के कार्यो में प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराएगी। इसके लिए विस्तृत गाईड लाईन जारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के कार्यो में मजदूरों के माध्यम से कराये जाने वाले मरम्मत जैसे-नाली खुदाई, पटरी रिपेयर एवं पुल पुलियों की सफाई आदि मरम्मर कार्यों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो अन्य राज्य से आए हैं, उन्हें प्राथमिकता देते हुए उनके लिये रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। यह रोजगार अस्थाई होंगे।
 
 इसी प्रकार कुशल श्रमिकों के लिये भी लोक निर्माण विभाग के अनुबंधित कार्यों में संबंधित जिले के निर्माण कार्यों में रखे जाने के लिए प्राथमिकता तय की जायेगी। इसके लिए ऐसे कुशल श्रमिक जो जिस कार्य के लिये अनुभव रखते हैं, वे अपना पूर्ण विवरण संबंधित जिले के कार्यपालन अभियंता के मोबाइल नंबर में व्हाट्सएप से या अन्य माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों को छत्तीसगढ़ में ही रोजगार मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है एवं रोजगार के अवसर तलाश रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग भी निर्माण कार्यों में ठेका पद्धति को कम करते हुए रोजगार उन्मूलक कार्यों को प्राथमिकता देगी। निर्माण कार्यों में छत्तीसगढ़ मूल के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिये विशेष प्रावधान किये जाने का निर्णय लोक निर्माण विभाग द्वारा लिया गया है।
 फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए अलर्ट जारी

फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों देखते हुए केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निदेशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सचेत रहने कहा गया है।
टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए किसानों को कीटनाशक मालाथियोन, फेनवालरेट, क्विनालफोस तथा फसलों एवं अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लामडासाइहलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग करने के सुझाव दिए गए हैं।