रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन कर प्रभावित क्षेत्र को जोनवाइस बांटा जाएगा। इन्हें विभिन्न जोनों में बांटने के बाद क्षेत्रों के आधार पर रियायत तय की जाएगी।
रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत आज भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को श्री जोगी के ब्लड प्रेशर व हार्ट रेट में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा था, जिसे चिकित्सकों ने अथक प्रयास के बाद काबू में कर लिया।
जगदलपुर | जगदलपुर में रैपिड टेस्ट में दो और मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मजदूर तेलंगाना के खम्मम से वापस लौटे थे। दोनों को बिसपुर आइसोलेशन शिविर में रखा गया था। अब दोनों मजदूरों के सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए हैं।
रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कोरेन्टीन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज चिप्स कार्यालय से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, संभागीय कमिश्नरों, पुलिस महानिरीक्षकों, नगर निगमों के कमिश्नरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चतुर्थ लॉकडाउन के तहत जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी।
साहू ने दूसरे राज्यों से ट्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों के अलावा सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं कोरिया की सीमा पर श्रमिकों को प्रशासन तथा स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से भोजन, पानी, चप्पल-जूता आदि की सहायता और उन्हें कोरेन्टीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को जो अपने वाहन से आ रहे हैं उनका नाम, पता एवं रूट की जानकारी लेकर उन्हें बिना उतारे गंतव्य तक जाने देने के निर्देश दिए। प्रवासी श्रमिकों को राज्य की एक सीमा से दूसरे सीमा तक पहुंचाने के लिए बसों-ट्रकों की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रमिकों के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले अन्य लोगों की जानकारी अनिवार्य रूप से एप-रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही एण्ट्री कराने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव साहू ने कोरेन्टीन सेंटरों में रह रहे लोगों की नियमित रूप से निगरानी करने और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साबुन, सेनेटाईजर, मास्क का उपयोग तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए डॉक्टर एवं पुलिस के अलावा कृषि, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरेन्टीन सेंटर में रह रहे लोगों को किसी भी कार्य के लिए घर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कोरोना नियंत्रण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को और अधिक मजबूत बनाने, अधिकारी-कर्मचारी की 24 घंटे ड्यूटी लगाने तथा रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद एवं मध्यप्रदेश से आए श्रमिकों को अलग-अलग कोरेन्टीन सेंटरों में रखने, उनका रेण्डम टेस्टिंग कराने, गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरेन्टीन सेंटर के लिए विभिन्न शासकीय भवनों का उपयोग करें, लेकिन पंचायत भवन को कोरेन्टीन सेंटर ना बनाए ताकि वहां शासकीय कार्यों का संचालन हो सके। यदि किसी पंचायत क्षेत्र में मजदूरों की संख्या अधिक हो तो वहां हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का उपयोग कर सकते हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साहू ने कलेक्टरों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, वाहनों में अधिक लोगों की सवारी नहीं करने, लोक परिवहनों-बस-टेक्सी-ऑटो-रिक्शा का संचालन नहीं कराने तथा सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय खुलेंगे, रजिस्ट्री कार्यालयों में फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं न्यायालयीन कार्य सिर्फ दो घंटे संचालित हो, जिसमें सीमित प्रकरणों पर ही विचार किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्रम सोनमणि बोरा, सचिव परिवहन डॉ.कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बड़ी खबर: राजधानी में 112 के ड्राइवर ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप
आरएसएस कहती है वो राजनीतिक पार्टी नही तो जवाब भाजपा से क्यो दिलवाती है
मोहन मरकाम के सवालों का जवाब मोहन भागवत के प्रवक्ता क्यो नही देते भाजपा क्यो दे रही है
तो क्या आरएसएस ही भाजपा के सभी गतिविधियों में संलिप्त है जैसे नान-घोटाला,कृषि-घोटाला,ई-टेंडर घोटाला
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर सवाल दागते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सवाल करते हुए कहा था कि कोरोना महामारी के समय जब लाखों मजदूर रोड में बेहाल चल रहे हैं,उनकी रोजी-रोटी छीन गयी है और हिंदूवादी राजनीति करने वाली आरएसएस इस कठिन समय मे कहां है इसका जवाब आरएसएस से अपेक्षित था लेकिन अपना नंबर बढ़ाने और प्रदेश अध्यक्ष पद बचाने की जुगत में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मोहन मरकाम के सवालों का जवाब देना मुनासिब समझा।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर बार यह कहता है कि उसका कोई राजनीति से लेना देना नहीं है और ना भारतीय जनता पार्टी के कामों में वह दखलअंदाजी करती हैं ना ही भारतीय जनता पार्टी को कोई आदेश देती है लेकिन जब सवाल सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से था तो जवाब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिया जाना इसे स्पष्ट हो जाता है कि आरएसएस और भाजपा सिक्के के दो पहलू हैं और आरएसएस भाजपा को चुनाव जिताने में मदद करती है और बदले में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भाजपा से ही दिलवाती है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पूछा है कि क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान को आरएसएस का अधिकारिक बयान माना जाए और अगर वह आरएसएस का आधिकारिक बयान नहीं है तो इस पर आरएसएस आपत्ति क्यों नहीं ले रही है और अगर विक्रम उसेंडी का बयान आरएसएस का अधिकृत बयान है तो यह बात स्पष्ट है कि पिछले 15 सालों में जो कारगुजारी भाजपा राज में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और उनके मंत्री गणों ने की है उसके पीछे सीधा सीधा आदेश और नियंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रहा होगा चाहे वह 36 हजार करोड़ का घोटाला हो चाहे वह साढे़ चार हजार करोड़ का ई टेंडरिंग घोटाला हो,रोड निर्माण घोटाला हो या कृषि विभाग में भ्रष्टाचार हो लगातार भाजपा के 15 साल के शासन में गोवंश की भूख में निर्मम हत्या की गई जिसमें कि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष से लेकर गौशाला के संचालक आरएसएस के नेता और स्वयंसेवक थे।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान से तिलमिला आरएसएस के लिए लाजमी था और कोरोना महामारी के समय बेरोजगार,मजलूम मजदूर जिनकी संख्या लाखों में है जो लगातार हजारो किलोमीटर पैदल ही अपने घर की ओर निकल गए हैं जिनमें से अधिकतर हिंदू समाज से हैं और हिंदू समाज और हिंदुत्व की राजनीति करने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का दबे स्वर में समर्थन कर रही है और केवल चुनाव के समय भाजपा को जिताने के लिए हिंदू और हिंदुत्व की बात करती है
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सवालों का जवाब आरएसएस को देना चाहिये ना की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अथवा प्रवक्ता को और अगर भाजपा का जवाब आरएसएस का अधिकृत जवाब है तो आरएसएस के प्रवक्ताओं को भाजपा के पिछले 15 साल के घोटालों पर भी जवाब जनता के समक्ष देना चाहिये।
रायपुर। विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक अलग-अलग साधनों से अपने घर जाने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होकर रोजाना गुजर रहे हैं। तपती धूप में इन परिवारों को टाटीबंध चौक पर चल रहे सेवाभावी कार्यों के बीच श्री श्याम प्रचार सेवा समिति के सदस्य पिछले तीन दिनों से रोजाना शीतल पेय उपलब्ध कराते रहे। समिति की ओर से जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया की ट्रकों, बसों अन्य साधनों से आ रहे ऐसे लोगों को चौक पर ही पीने के लिए ठंडा पानी व ले जाने के पैक पानी बोतल उपलब्ध करा रहे हैं।

तीन दिनों में समिति के सदस्यों ने करीब 25 हजार लोगों को सेवाएं दी हैं। शीतल जल के अलावा शर्बत, सलाद, ओआरएस घोल का पैकेट भी वितरित किया गया। नेकी के इस काम में समिति के सदस्य विकास जिंदल, हिमांशु अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, सचिन शर्मा, विकास शिर्के, आतिश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक बाजोरिया, नन्हे साहू, दिनेश, दीपक भाऊ, प्रवीण नारवडे ने भी सहयोग देते हुए हाथ बंटाया।
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में रविवार रात उड़ीसा से आए चक्रवाती तूफान से नगर से 10 किलोमीटर दूर कैलेंडा छिबर्रा लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान से पूरा गांव के अधिकांश घरों के छत उड़ गए हैं। कुछ देर की इस तूफान ने वर्षो पुराने आशियाने को तहस नहस कर दिया है।
रायपुर | लॉकडाउन में लंबे समय से बेरोजगारी काट रहे रेलवे कमीशन वेंडर्स एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों की समस्या को लेकर आज रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि उईके ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। डीआरएम ने भी समस्या पर त्वरित कदम उठाने तथा वेंडरहित में रेलवे मंडल द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

























