





गरियाबंद | गरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिससे जिले में लगातार अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजों पर नकेल कसी है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार 125 नग हीरा कीमती लगभग 20 लाख रूपये हीरा तस्करों से जप्त कर कार्यवाही की गई है। पूर्व में 02 हीरा तस्कारों से 56 नग हीरा जप्त कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है। इस अभियान में 830 लीटर अवैध शराब के साथ 107 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत 04 प्रकरण में लगभग 14 कि.ग्रा. गांजा जप्त कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। जिले में जुआ/सट्टा पर नकेल कसते हुए 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाडापदर के मोबाईल टावर के सामने एक लाल रंग के सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक ओ डी 26-4997 में दो व्यक्ति अपने पास रखे हीरा को बेचने के फिराक में घुमकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी मैनपुर को टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। जिस पर थाना प्रभारी मैनपुर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से तलाशी लेने पर 125 नग हीरा मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 379, 34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 125 नग हीरा, तौल यंत्र, 03 नग मोबाईल एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर प्रभारी भूषण चन्द्राकर, स0उ0नि0 नंदकुमार नेताम, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, आरक्षक माधव साहू तथा सैनिक पुरूषोत्तम दाहटे का कार्य सराहनीय रहा।
अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 379, 34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
आरोपीगण -
(01) जोखोराम पिता उज्जवल राम मेहर उम्र 56 वर्ष साकिन सीनापाली थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
(02)विकास पिता सुन्दर सिंग मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन सीनापाली थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
जप्त सामग्री - (01) एक प्लास्टिक डिब्बा में कुल 125 नग छोटे-बड़े चमकदार हीरा पत्थर खनिज पदार्थ जुमला कीमती 20,000,00- रूपये
(02)एक मोटर सायकल ओडी 26-4997 कीमती 20,000
(03) 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,000 रूपये
(04) एक नग तौल यंत्र कीमती 1000- रूपये
रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने का जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के दिन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का विधिवत् शुभारंभ करेंगे।
जगदलपुर | शहर मे आज सुबह अचानक शांति नगर वार्ड के कुछ हिस्से को पूरी तहर से सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व वेल्लूर से इलाज करके लौटी महिला को होम आइसुलेशन में रखा गया था, जिसकी देर रात 11 बजे तबियत बिगडऩे से महिला को डीमरपाल मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई। होम आइसुलेशन में रही मृतिका का सेंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी, तब तक शांति नगर वार्ड के एक हिस्से को एतिहातन सील बंद कर दिया गया है।
रायपुर, धान खरीदी के दौरान जिन किसानों ने टोकन कटा लिया था उन्हें फिर धान बेचने की अनुमति मिलेगी. 20, 21, 22 मई को किसान अपना धान खरीदी केंद्रों में अपना बचा हुआ धान बेच पाएंगे. खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसान सीमित संख्या में बचे थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ऐसे किसानों का धान खरीदा जाएगा जिन्होंने टोकन कटा लिया था.

रायपुर | लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर निर्माण-सुधार कार्यो की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने तेलीबांधा स्थित आर.ई. वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सी.जी.आर.डी.सी.) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुधार कार्य जल्द पूरी करें, ताकि इसका लाभ जनता को शीघ्र मिले सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सह सीजीआरडीसी के प्रबंध संचालक श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं महाप्रबंधक श्री एस.के. कोरी सहित अन्य विभागीय अधिकार एवं अनुबंधक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर | लॉकडाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 11 अपराध दर्ज किये हैं। महासमुंद में 1, दुर्ग में 1, राजनांदगांव में 2, बालोद में 4, कोरिया में 2, बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।