रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को देखने अस्पताल पहुंचे | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी बीते 48 घंटों से ज्यादा वक्त हो चुका है, कोमा में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निजी अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की है। अस्पताल में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी से भी चर्चा की।
कोरबा | कोरोना के कारण पेरोल पर छोड़े गए अपराधियों ने नशे की अवस्था में एक बार फिर महिला को अपना शिकार बनाते हुए हैवानियत की हदें पार कर दी। महिला पर पहले बर्बरतापूर्वक हथौड़े से वार किया, साथ ही लूटपाट करते हुए दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ घंटों के अंदर ही फरार हो गए दोनों आरोपियों को खरमोरा से धरदबोचा।
रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई हैं, उनके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली काफी शून्य हो गई है, इसके चलते उनकी बॉडी भी दवाईयों का सही रिस्पांस नहीं दे पा रही है।
रायपुर | राज्य शासन के नापतौल विभाग द्वारा 11 मई को राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ और अम्बिकापुर जिले की 276 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नापतौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग के दो संस्थानों में नमक के पैकेट में उल्लेखित मूल्य के अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दो संस्थानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इसके बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 56 लाख 56 हजार राशनकार्डधारी परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से नि:शुल्क नमक प्रदान किया जा रहा है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में लॉकडाउन की परिस्थितियों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के साथ-साथ इनके बाजार मूल्यों की भी प्राईस मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में नमक और अन्य सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में एवं समुचित दरों पर खुले बाजार में आम उपभोक्ताओं के लिए सहज रूप से उपलब्ध है। राज्य के खुले बाजार में प्रतिमाह लगभग 8 से 10 हजार टन के नमक की आवक होती है। लॉकडाउन के दौरान भी खुले बाजार में नमक की आवक निरंतर हो रही है।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में भूपेश जी ने निम्न मांगे रखीं हैं-
- राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए
- कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए
- रेगुलर ट्रेन और हवाई सेवा, अंतर राज्यीय बस परिवहन की शुरुआत राज्य सरकारों से विचार विमर्श कर किया जाना चाहिए - मनरेगा में 200 दिन की मजदूरी दी जाए
-राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा हुई।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 11, 2020
इस दौरान मैंने निम्न मांगे रखीं हैं तथा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
1. राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए pic.twitter.com/LkOOrU3ddh
इस अवसर पर स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय सुश्री सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बीजापुर | जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के हुर्रेपाल के जंगलो में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। मुठभेड़ में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों के हताहत होने या मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिरतुर थाना क्षेत्र के हुर्रेपाल के जंगलों में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान बुरी तरह से घायल हो गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। नक्सली अपने आप को कमजोर पाते हुए जंगलों और पहाड़ी की आड़ लेते हुए भाग गए। सर्चिगं में घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे के निशान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों के हताहत होने या मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी अभी वापस नहीं लौटी है लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी उन्होंने एक जवान के घायल होने की बात कही है।
रायपुर | कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर में आज रायपुर ग्रामीण विधायक व समिति संरक्षक माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी के करकमलों द्वारा 150 बच्चों के परिजनों को (कच्चे अनाज) खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया | इस अनाज के पैकेट में 10 किलोग्राम चांवल, 5 किलोग्राम आटा, 2 किलोग्राम राहरदाल, 1 किलोग्राम नमक का पैकेट, 2 लीटर तेल, 3 नहाने का साबुन, 3 कपड़ा धोने का साबुन, सोयाबीन बड़ी, 2 किलोग्राम आलू सहित सामग्री सम्मिलित कर तैयार किया गया है | इसके अलावा बच्चों के परिजनों को मास्क, सेनिटाइजर इत्यादि समान भी उपलब्ध कराया गया है |
इस मौके पर बाल आश्रम समिति के संरक्षक माननीय श्री अजय तिवारी, अध्यक्ष श्री देवीचंद श्रीश्रीमाल, सचिव श्री रूपचंद श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष श्री विजय दानी, जिला बाल संरक्षक अधिकारी श्री नवनीत स्वर्णकार, श्री शिवराज भंसाली, श्री दीपक दुबे, श्री मदन लाल तालेड़ा, श्री सोहन लाल डागा, श्री गोकुल दास डागा, श्री प्रभाकरराव अंबिलकर आदि उपस्थित थे |



























