कोरबा | लाकडाउन के इस काल मे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आ रही है यहां 2 लोगों को नदी किनारे से कोयला निकालना भारी पड़ गया।
जगदलपुर | शहर के बलदेव स्टेट में महेश चांडक परिवार के यहां घर में काम करनें वाली आदिवासी नाबालिक बच्ची को प्रताडि़त और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूध्द आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि डूमरतराई थोक सब्जी बाजार को रात में खोलने का आदेश टल गया है । रायपुर जिला कलेक्टर ने 21 अप्रैल से रात में बाजार को खोलने का आदेश जारी किया था । फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिए आदेश टल गया है।
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रचारक नवीन संचेती ने निंदा प्रस्ताव पास कर मुंबई पालघर मैं हुई घृणित घटना पर रोष व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है
देश के गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं गृह मंत्री अनिल देशमुख को लिखें पत्र में कहां है संत समाज का दर्पण होता है संत किसी भी जाति या संप्रदाय का हो वह संघ और समाज को सही रास्ता दिखाने का ही कार्य करता है पालघर के पास दो हिंदू संतो की जिस तरह से हत्या हुई है उस निंदनीय घटना के बारे में हम भारतीय कभी सोच भी नहीं सकते । भारतीय संस्कृति यानी एक अनमोल जीवन, पूरा विश्व ऐसा जीवन जीने की कोशिश कर रहा है । राष्ट्र प्रेम और धर्म प्रेम से भरा हुवा जीवन ये संतो का जीवन होता है । धर्म के साथ साथ राष्ट्र प्रेम के अनमोल पाठ यह संत समाज ही हमें सिखाता है, ऐसे हमारे देश के अनमोल धरोहर संतो की हत्या यानी हमारी संस्कृति की हत्या यह बात बताते हुए ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एशोशियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंड़िया एवं छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष प्रदीप पगारिया ने कहा है की हम महात्माओं की हत्या की घोर निंदा करते है । यह संत की हत्या के साथ साथ हमारी संस्कृति की हत्या हुई है जो हम कभी बर्दाश्त नहीं कर पायेंगे । हमारा देश संतो और महंतो की भूमि है । संत महात्माओं देश को अनमोल जीवन जीने की सलाह देते है । आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंड़िया ने कहा है की हमें राजकीय खेल नहीं खेलना चाहिये, सब राजकीय पार्टी एक दूसरे का विरोध करने की जगह साथ मिलकर इस तरह की घटना का हल लाना चाहिये । संत कभी भी किसी पक्ष के नहीं होते, वह पूरे राष्ट्र के होते है, इन की रक्षा करना राष्ट्र का धर्म है । सादगी भरा जीवन और उच्च विचार उनका जीवन होता है जो हम सब के लिये प्रेरणादायक है । पोलिस की ऐसी क्या मजबूरी थी की जो दहेशतगर्ज जो लाठियाँ लेकर के आये थे वो हत्यारों के बीच संतो को छोड़ दिया ? इसकी की जांच करके दुबारा इस तरह की घटना ना घटे इसके लिये सावधान हो कर देना चाहिये । एक तरफ देश की पोलिस कोरोंना जैसी भयंकर बीमारी के सामने हमारी रक्षा के लिये अपना जीवन लगा दे रही है ।आईजा के अध्यक्ष हार्दिक हुंड़िया ने संतो की निर्मम हत्या का विरोध करते हुए कहा की हमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धवजी ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पूरा भरोसा है कि वे इस घटना की पूरी जाँच करके गुन्हगारो को सज़ा दी जाये और दुबारा इस तरह की घटना कभी नहीं होनी चाहिए । पूरा देश संतो की हत्या की घोर निंदा कर रहा है । संतो की हत्या यानी हमारे अनमोल जीवन की, हमारी संस्कृति की , हमारे धर्म की हत्या है ।
आइजा के राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल, महाराष्ट्र अध्यक्ष से दिलीप कावेरिया, गुजरात से अल्पेश शाह, राजस्थानसे रवि पूँगलिया, कर्नाटक से सुभाष डंक, तेलंगाना से दिनेश जैन, तमिलनाडु से दिनेश सालेचा,पंजाब से नरेश जैन, मध्य प्रदेश से पवन नाहर जैसे कई जैन धर्म के अनुआइओ ने पालघर में संतो के हत्या की घोर निंदा करता है
मिठाई दुकान, संपत्तियों के क्रय-विक्रय, वाहनों के शो रूम, शहरों में निर्माण कार्य, एयर कंडिशनर, कूलर एवं फ्रिज के शो रूम, सभी रिपेयरिंग कार्य और ग्रीन जिलों में सभी रीटेल कार्य खोलने की छूट का किया आग्रह
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा राज्य के सामान्य काम-काज के संचालन के लिए राज्य को आगामी तीन माह में केन्द्र की ओर से कम से कम 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने इस राशि में से 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल जारी करने का आग्रह किया है, ताकि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही साथ राज्य में कोविड-19 के प्रसार की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए राज्य को आंशिक राजस्व प्राप्ति से संबंधित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की छूट तत्काल प्रदान करने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि मिठाई दुकानों के संचालन की छूट दी जाए, जिससे दुग्ध उत्पादक कृषकों का दूध बिकना संभव हो सके। उन्होंने लिखा है कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के पंजीयन की छूट सहित वाहनों के शो रूम का संचालन एवं पंजीयन, शहरों में निर्माण कार्यों के संचालन, ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए एयर कंडिशनर, कूलर एवं फ्रिज के शो रूम के संचालन, समस्त प्रकार के रिपेयरिंग कार्य और सभी ग्रीन जिलों में सभी प्रकार के रीटेल कार्य खोलना उचित होगा। राज्य शासन की ओर से सभी व्यक्तियों के मास्क पहनने, सोशल-फिजिकल डिस्टेसिंग को सुनिश्चत करने हेतु हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे।
श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन की लंबी अवधि के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग शून्य हो गई है। वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में राज्य को केन्द्रीय करों में से प्राप्त होने वाली राशि में भी बड़ी कमी होना निश्चित है। दूसरी ओर राज्य के 56 लाख गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों, जिनकी आय का कोई साधन नहीं बचा है, के जीवनयापन हेतु राज्य सरकार को अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता पड़ रही है।
श्री बघेल ने पत्र में कहा है कि यदि उक्त गतिविधियों के संचालन की तत्काल अनुमति नहीं दी जाती, तो राज्य के सामान्य काम-काज का संचालन संभव नहीं हो सकेगा। अनुरोध है कि राज्य की मांगों पर तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।
उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में 21 मार्च से लॉकडाउन प्रभावी किया गया, किन्तु इसके कारण राज्य में सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियां भी लगभग ठप्प हो रही है। राज्य की आय के प्रमुख स्त्रोत खनन गतिविधियां, आबकारी, जी.एस.टी., संपत्तियों का पंजीयन, वाहनों का पंजीयन तथा वन सम्पदा इत्यादि है। भारत सरकार द्वारा 20 अप्रैल से 3 मई तक केवल अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है, जिनसे राज्य के राजस्व प्राप्ति में कोई विशेष सहायता नहीं मिलेगी। यह निश्चित है कि देश में आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में राज्य के लिए विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का संचालन अत्यंत कठिन होगा।
मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया है कि राज्य में कोविड-19 के प्रकोप की स्थिति तुलनात्मक रूप से अन्य राज्यों से बेहतर है। 21 अप्रैल तक राज्य में कोविड-19 के 36 मरीज संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से 25 व्यक्ति संक्रमण मुक्त होकर अपने घरों को जा चुके हैं तथा शेष 11 व्यक्तियों का उपचार जारी है तथा सभी की दशा सामान्य है। राज्य में प्रतिदिन लगभग 400 व्यक्तियों का टेस्ट किया जा रहा है। पिछले 5 दिनों में कोई भी नया व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया है। राज्य के 28 जिलों में से 23 जिलों में अभी तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है, जबकि 4 जिलों जहां 8 संक्रमित मिले थे, वहां पिछले 3 सप्ताहों में कोई प्रकरण सामने नहीं आया है तथा एकमात्र जिले के 11 सक्रिय संक्रमितों का इलाज अभी जारी है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया है कि राज्य को आगामी तीन माह में केन्द्र की ओर से कम से कम 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए, जिसमें से 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल जारी किए जाने चाहिए, ताकि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके
रायपुर, कोरोना संकट और लॉक डाउन को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्र के समक्ष आज कोरोना एक बड़े संकट के रूप में सामने हैं, ऐसे में भाजपा के हम राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गरीबों की सेवा, सुरक्षा व राष्ट्रसेवा के लिए दिलाए गए सात वचनों का पूर्णता पालन करते हुए जनता को भी इन वचनों को निभाने आग्रह करना होगा।
आज शाम हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बृजमोहन अग्रवाल ने बारी-बारी से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उसे बातचीत की और उनसे कोरोना तथा लॉक डाउन से प्रभावित गरीब परिवारों को दी जा रह सहायता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सभी जिलों में प्रकोष्ठ द्वारा 25 - 25 हज़ार मॉस्क बाटे जाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के सामाजिक मुखियाओं से मिलकर उन्हें कोरोना से बचने के लिए मास्क की उपयोगिता के बारे में बताए और उनसे कहे कि अपने सामाजिक बैठकों में वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से करें तथा प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करे यह सुनिश्चित हो ऐसा सामाजिक स्तर पर अनिवार्य करें।
बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न सहायता योजना के तहत अप्रैल माह से आगामी 3 माह तक निशुल्क मिलने वाला 5-5 किलो चावल व 1-1किलो दाल गरीब परिवारों को राशन दुकान के माध्यम से मिलना प्रारंभ हो गया है। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता राशन दुकानों में नजर बनाए रखें, और इस बात की चिंता करे की केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अनाज निश्चित रूप से प्राप्त हो,कही कोई कोताही न बरती जाए।
बृजमोहन ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य शुरू हो गए हैं ऐसे में वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इस बात का ध्यान रखें।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल व समस्त 27 जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
आम जनता के साथ-साथ कार्यकर्ता परिवार की भी चिंता हो
बृजमोहन ने कहा कि लॉक डाउन की वजह से लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की भी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में हमें आगे बढ़ कर उन जरूरतमंदों की मदद करनी है और उन्हें राशन दवाई आदि का सहयोग मिलजुल कर कराना है,साथ ही कहा कि हमारे बहुत से कार्यकर्ता साथी भी इस लॉक डाउन से प्रभावित होंगे हमें उनके परिवार की भी आगे बढ़कर सहायता करनी है।
पीएम केयर्स फंड में जमा कराये राशि
बृजमोहन ने कहा कि पीएम केयर्स फंड में ज्यादा से ज्यादा लोगों से राशि जमा कराए। कोई जरूरी नहीं कि यह राशि बड़ी हो।100 रुपये ही हो पर राष्ट्र सेवा के लिए बने इस फंड में हर किसी की सहभागिता जरूरी है।
हर मोबाइल में हो आरोग्य सेतु ऐप और हर चेहरे पर मॉस्क
उन्होंने कहा कि कोरोना से सुरक्षा की जानकारी के लिए बना आरोग्य सेतु ऐप प्रत्येक मोबाइल में डाउनलोड करवाना है। तथा सभी के चेहरे पर मास्क लगा हो या ध्यान रखना है।
बृजमोहन ने कहा कि कोरोना से चल रही हमारी लड़ाई कुछ देर तक चल सकती है ऐसे में हमें इससे बचाव के सारे उपाय अपनाने होंगे तथा जनता को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। बुनकरों से सूती कपड़ा खरीद कर महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से थ्री लेयर मॉस्क बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित किया जाना चाहिए।
रायपुर,श्री श्री राधा रास बिहारी मंदिर इस्कॉन टाटीबंध रायपुर में 25 मार्च से प्रति दिन हवन किया जा रहा है मंदिर अध्य्क्ष श्री एच एच सिद्धार्थ स्वामी जी ने बताया सर्वे भवंतु सुखिनः अर्थात सभी लोग सुखी रहे ,सभी निरोगी, सबका का कल्याण हो,कोई दुख का भागी ना बने,इस निमित्त भीषण वैश्विक महामारी करोना से मुक्ति प्रदान ,जगत कल्याण के लिऐ यह हवन कराया जा रहा है

सरकार के द्वारा लॉक डाउन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुऐ यह हवन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक किया जा रहा है,समिति के श्री राजेंद्र पारख जी ने बताया की ये हवन 3 मई तक लगातार चलता रहेगा
रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 21 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यि कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी किया गया था। अब आगामी 28 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।
जगदलपुर | शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप में केबिन में घुसकर मारपीट करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
रायपुर | देश एवं प्रदेश भर में अनाचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कम उम्र, बालिग युवतियों के साथ प्रलोभन देकर असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम उनका दैहिक शोषण किया जाता है। टिकरापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां 19 वर्षीय मोतीनगर टिकरापारा निवासी से अपचारी नाबालिग बालक आयु 17 वर्ष द्वारा जो की प्रार्थिया की दुकान में काम करता था। किराये के मकान में बाहर घुमाने ले जाने के नाम पर पीडि़ता को प्रलोभन देकर उसके साथ बंद कमरे में अनाचार किया। उक्त मामले में थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 376, 506 एवं 323 के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के कारण बिना रीडिंग किए घरेलु उपभोक्ताओं के मोबाईल फोन पर मिले बिजली बिल देखकर कई उपभोक्ताओं के होश उड़ गए है। विद्युत कंपनी द्वारा दो से तीन गुना अधिक बिल भेजा गया है।
एक ओर जहां लॉकडाउन के कारण लोगों को ऐसे ही कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, वहीं इन परेशानियों के बीच में विद्युत कंपनी द्वारा कई उपभोक्ताओं को राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए दो से तीन गुना अधिक बिजली बिल भेज दिया गया है, जिसे देखकर उपभोक्ताओं के ना केवल होश उड़े हुए है। बढ़े हुए बिजली बिल को सुधरवाने के लिए उपभोक्ता लॉकडाउन के चलते विद्युत कार्यालय भी नहीं जा पा रहे है जो फिलहाल उनकी परेशानी का सबब बना हुआ है।
जगदलपुर | जिले के कोड़ेनार थाना अंर्तगत ग्राम इरपा के बुढ़ापारा में शराब के नशे में अपनी ही 02 वर्ष की पुत्रि को जमीन में पटक कर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे पिता राजू बेंजाम को गिरफ्तार कर लिया है।
कोंडागाँव | जिला के फरसगांव थाना अंतर्गत नगर पंचायत के आश्रित ग्राम पासंगी के बड़ेपारा मे पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई धक्का मुक्की से गिरकर महिला को गंभीर चोट आई, जिसकी मौत उपचार के दौरान हो गई । कल देर शाम को फरार आरोपी पति को धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिलासपुर,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सरकार के पूर्व विशेष सचिव अमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. HC ने ईओडब्ल्यू को अमन सिंह के अकाउंट से सीज़ हटाने का आदेश दिया है. अमन सिंह ने ईओडब्ल्यू द्वारा सीज किए गए अपने सैलरी अकाउंट को खुलवाने याचिका लगाई थी. भ्रष्टाचार के मामले में RTI एक्टिविस्ट उचित शर्मा की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अकाउंट सीज करने की कार्रवाई की थी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा की गई है.
























.jpg)

