
बिलासपुर,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है धरमलाल कौशिक ने कोरोना महामारी के विपरीत समय में प्रदेशभर के मीडियाकर्मियों का बीमा कराने एवं सुरक्षा दृष्टि से आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों के न्यूज़ रिपोर्टिंग की बहादुरी पर प्रशंसा करते हुए सामूहिक बीमा समेत आपदा की घड़ी में विशेष प्रोत्साहन देने की मांग की है.

कोरबा। कोरोना से जंग में प्रशासन के अलावा आम लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में औद्योगिक संस्थान भी योगदान देने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर किया जा रहा है।
बालको ने 1000 पीपीई किट, 500 मिली की 500 बोतल सेनिटाईजर, 5000 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराए हैं। जिसमें से 300 पीपीई किट बस्तर जिला, 200 पीपीई किट सुकमा जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। इसके अलावा बालको के द्वारा हर रोज 1000 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं 500 परिवार तक 1 महीने का राशन भी पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस सहायता के लिए आभार जताया है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बालको टाउनशिप, संयंत्र परिसर बालको नगर के कई वार्ड के साथ कोरबा और कटघोरा के कई इलाकों को सेनिटाईज किया गया है। बालको प्रबंधन ने कोरबा ESIC अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर वाला अस्पताल तैयार किया गया है। अस्पताल तैयार करने और कई उपकरणों को मुहैया कराने में भी बालको ने योगदान दिया है।
कांकेर, पुलिस ने सोशल मीडिया पर सीएम भूपेश बघेल के लिए अपशब्द का प्रयोग करने पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मोहित और करण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कर पुलिस से इसके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के साथ ही जिलेवासियों को इस कड़े लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने एक बड़ी राहत देते हुए कई प्रकार की व्यापारिक और अन्य छोटे संस्थानों को एक निर्धारित समय तक खोलने की अनुमति दे दी है।
जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ में संक्रमण की सीमित संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों को एक बड़ी राहत देते हुए कई प्रकार की संस्थानों को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी है। बताया जाता है कि इस आदेश में मेडिकल स्टोर्स, मेडिकल उपकरणों की बिक्री, रिपेयरिंग, मेडिकल पैकेजिंग से संबंधित सेवाएं, सभी प्रकार के अस्पताल, लैब की सुविधाएं शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। इसी तरह खाद, बीज, पेस्टीसाईडस की दुकानें, कृषि यंत्रों की दुकानें, कृषि उपकरण के रिपेयरिंग, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, आटा तेल दाल मिल, राईस मिल अब शाम 4 बजे तक खोले जा सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप, गैस सिलेंडर वितरण की एजेंसियां, पंचर, टायर की दुकानें भी खोली जा सकती हैं, इन दुकानों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। हरा चाला, टाल, पशु आहार की दुकानें, पालतू पशुओं के आहार की दुकानें, सब्जी, फलों की दुकानों के साथ ही ऑप्टीकल्स, चश्मे की दुकान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। किराना दुकानें, अनाज, खाद्य, व पैकेजिंग से संबंधित दुकानें भी दोपहर 2 बजे तक संचालित की जा सकती है। इन सब के अलावा डेयरी, पनीर, दूध की दुकानें, दूध से बनी मिठाईयों का विक्रय, बैंक, एटीएम के साथ ही वाटर केन की दुकानें सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकती है। गोदाम और वेयरहाउस जो कि नगरी य सीमा क्षेत्र से बाहर हैं, यह भी दोपहर 2 बजे तक खुली रह सकती हैं। वहीं हाईवे में संचालित ढाबे जो कि ग्रामीण चिन्हांकित क्षेत्रों में हैं दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकती है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडि या, बेकरी की दुकानों के साथ ही सीमेंट, छड़ की दुकानें दोपहर 2 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई, लिहाजा शहर के अंदर संचालित होने वाली सभी कापी किताब, स्टेशनरी की दुकानों को भी खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों को भी दोपहर 2 बजे तक खोला जा सकता है।

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर प्रदेश के विभिन्न जिलों व राज्यों के प्रवास के दौरान लॉक डाउन में फंसे लोगों को अपने घर तक आने की अनुमत देने की बात कही है। उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों के शहरों में पढ़ रहे प्रदेश के विद्यार्थियों तथा रोजगार के लिए गए मजदूरों को शीघ्र सहायता दिए जाने का आग्रह किया है।

पेंड्रा-मरवाही | जिले में 14 वर्षीय किशोर के कोरोना पॉजिटिव आने से छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से जुडऩे के बाद प्रसासन ने गोरखपुर क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है. इसके साथ ही 100 से अधिक लोगों का सैंपल और करीब 50 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। पुलिस पॉजिटिव आए किशोर और उसके संपर्क में आए लोगों के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तफ्तीश में जुटी है।
कलेक्टर ने बताया कि करंजिया जिला प्रशासन से कोरोनी की पुष्टि होने के बाद से पेंड्रा प्रशासन ने गोरखपुर गांव की सीमाएं हर तरफ से सील कर दिया है।
रिपोर्ट का इंतजार
पॉजिटिव किशोर के सीधे संपर्क में आए 50 से अधिक लोगों को रातों-रात क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया. जबकि गांव के 100 से अधिक लोगों की सैंपल लेकर रायपुर जांच के लिए भेजा गया है. उनके रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में भी ऐसे ही संक्रमण आया था, कटघोरा आये संक्रमित किशोर के कारण कई लोग संक्रमण का शिकार हुए थे संक्रमण फैलाने वाला किशोर महाराष्ट्र से आया था जोकि निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के व्यक्तियों के संपर्क में आया था।
रायपुर | कोरोना वायरस को खत्म करने प्रदेश में लगाया गया लॉकडाउन की वजह से राजधानी रायपुर में विगत कई वर्षों बाद एक बार फिर पतंगों का क्रेज बढ़ा दिया है। हालांकि इस क्रेज का फायदा पतंगों-धागों के थोक व चिल्हर व्यवसायी जो दो से चार गुना तक अधिक कीमतों पर बेचकर उठा रहे है।
रायपुर | लाकडाउन के दौरान दिन प्रतिदिन की होने वाली समस्त व्यापारिक गतिविधियां इन दिनों बंद है। इसके बावजूद भी जिला कलेक्टर द्वारा जारी धारा 144 का उल्लंघन कर लाकडाउन तोडऩे की घटनाएं लगातार घट रही हैं। मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार चौधरी आयु 35 वर्ष पिता कृष्णा चौधरी द्वारा विक्की ढाबा बहनाकांडी में ग्राहकों की भीड़ लगाकर अवैध रूप से शराब पिलाकर खाना खिला रहा था। उक्त मामले में मंदिर हसौद थाने ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 36 सी एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम करते हुए घटनास्थल से ही ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है।




























