नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोटा के शनि मंदिर में आज मनाया जाएगा शनिदेव जन्मोत्सव

कोटा के शनि मंदिर में आज मनाया जाएगा शनिदेव जन्मोत्सव

 रायपुर : मारूतिलाइफ स्टाइल के सामने मेन रोड कोटा में श्री शनिदेव मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। जन्मोत्सव में मंदिर प्रंगण में विशेष अनुष्ठान भी रखा गया है। मंदिर के पुजारी विकास शर्मा ने बताया कि 27 मई दिन मंगलवार को हैं जो हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है, मंदिर का फूलों से आकर्षक श्रृंगार होगा। वहीं जन्मोत्सव पर सुबह साढ़े सात बजे से आरती के साथ 11 बजे हवन, 12 बजे भंडारा और वहीं शाम साढ़े सात बजे महाआरती ढोल बाजे , और आतिशबाजी के साथ की जाएगी। रात आठ बजे भोग प्रसाद का वितरण होगा और भजन शाम सात बजे से जय किशन एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी इस दिन मंदिर में विशेष आयोजन होंगे।

 
CG : किराए के मकान में चुनरी से लटकती मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG : किराए के मकान में चुनरी से लटकती मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़ : जनपद पंचायत के सामने मकान में युवती की चुनरी से लाश लटकती मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है

मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के मकान में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो चुनरी में अनिया पुजारी की लाश लटक रही थी। यह जानकारी आग की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते मौके पर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया।

परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। इस मामले में घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

पीएम आवास की राशि से किसी ने रचाई शादी, तो कोई भर रहा बाइक से फर्राटे, भेजा जाएगा नोटिस

पीएम आवास की राशि से किसी ने रचाई शादी, तो कोई भर रहा बाइक से फर्राटे, भेजा जाएगा नोटिस

 बिलासपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहींन जरूरतमंदों को पक्का घर देना है, लेकिन बिलासपुर जिले में योजना का राशि मिलने के बाद उसका दुरुपयोग शुरू कर दिया। वर्ष 2016 से 2013 के बीच जिले में 59.523 स्वकृति मिली। इनमें से 36 सौ आवास अब भी अपूर्ण हैं। आवास अपूर्ण होने का कारण जानने जब जिला पंचायत ने सर्वे कराया तब चौकाने वाली बाते सामने आई है। किसी ने आवास की राशि शादी में खर्च कर दी तो किसी ने बाइक खरीद ली। कुछ जरूरत से अधिक जमीन पर मकान बना बैठे और पैसे की कमी के चलते अधूरा छोड़ दिया।-

जब जिला पंचायत ने इन अपूर्ण आवासों की स्थिति का सर्वे कराया तो सामने आया कि कई लोगों मकान न बनाकर शादी में पैसे खर्च कर दिए। कुछ ने बाइक खरीदी तो कई जरूरत से ज्यादा जमीन में निर्माण शुरू कर रकम खत्म कर बैठें है। कुछ लोग रुपये मिलते ही दूसरे राज्यों में काम की तलाश में चले गए, जबकि कुछ की मृत्यु हो जाने से नामिनी तय नहीं हो पाया और किस्त अटक गई है।

जिला पंचायत अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियी ने आवास की राशि से शादी, वाहन या अना गैर-निर्माण गतिविधियों में खर्च किया है, उन्हें एसडीएम न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। यदि फिर भी निर्माण नहीं हुआ तो वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

इन सभी की सूची तैयार कर जिला पंचायत अब जनपद पंचायतों के माध्यम से हितग्राहियों से संपर्क कर रही है। जिनकी मंशा मकान पूरा करने की है, उन्हें तकनीकी सहायता दी जा रही है। वहीं जिन लोगों ने राशि का जानबूझकर दुरुपयोग किया है, उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग केवल बिलासपुर में नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों में किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में है।

अब छत्तीसगढ़ से होगा पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई, 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव

अब छत्तीसगढ़ से होगा पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई, 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव

 रायपुर : विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और रोजगार सृजन के आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। जैन ने बताया कि यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बने। यह निवेश सिर्फ एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है। राज्य सरकार इस परियोजना को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।”

यह परियोजना राज्य में बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, और उद्योग आधारित विकास को गति देगी। विशेष रूप से यह पहल “मेक इन छत्तीसगढ़” के नारे को मजबूती देती है, जहां अब अत्याधुनिक तकनीक से बने ट्रांसफॉर्मर पूरे देश को रोशन करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर  ऋतु सेन भी उपस्थित थी।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 50 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी की लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 50 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी की लिस्ट

 रायपुर : जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें नई जगहों पर भेजा गया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, इस बदलाव में 2 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 5 प्रधान आरक्षक और 40 आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से उठाया गया है।


गुढ़ियारी स्थित साहस प्रोजेक्ट सेंटर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन — 120+ प्रतिभागी, 44 यूनिट रक्त संग्रहित

गुढ़ियारी स्थित साहस प्रोजेक्ट सेंटर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन — 120+ प्रतिभागी, 44 यूनिट रक्त संग्रहित

रायपुर। एनजीओ बेटर भारत एवं छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के संयुक्त प्रयास से गुढ़ियारी, रायपुर स्थित साहस प्रोजेक्ट सेंटर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से गर्मजोशी से समर्थन मिला और 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लिया।

शिविर के दौरान डेंटल, आई, स्किन, जनरल हेल्थ चेकअप समेत कई प्रकार की जांच एवं परामर्श की सुविधा दी गई।
इसके साथ ही, 44 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एकत्रित रक्त यूनिट्स को शहर के प्रमुख ब्लड बैंकों को सौंपा गया।

एनजीओ बेटर भारत एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। इसका उद्देश्य है कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जाए।

विशेष धन्यवाद

डॉ. कार्तिकेय देवांगन

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर

एमजीएम आई हॉस्पिटल, रायपुर
जिन्होंने इस शिविर में चिकित्सा सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।


शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद पत्र एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।
बेटर भारत एवं मितवा संकल्प समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों और समावेशी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।
पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बन चुके हैं।

इसकी वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुँच गया है। इस मामले में राज्य ने राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आगे निकलकर कीर्तिमान रच दिया है ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर लगातार आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक योजनांतर्गत् निःशुल्क इलाज लाभ पाने से वंचित ना रह जाए। जिलों में आयुष्मान वय-वंदना पंजीयन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के अतिरिक्त, सामाजिक संस्थाओं, पेंशनर संथाओं, शियान-सदन, वरिष्ठ-जन कल्याण संघों, वृद्धाश्रमों, निजी आवासीय सोसायटियों, इत्यादि से लगातार संपर्क कर शिविर लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, कोई भी व्यक्ति जिसके माता-पिता या अन्य सदस्य यदि 70 वर्ष व अधिक आयु के हैं एवं उनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है तो वे नजदीकी शासकीय चिकित्सालय, सी.एम.एच.ओ./ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या शासकीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या टोल फ्री टेलीफोन नंबर 104 पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। व्यक्ति चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप व आधार फेस आई.डी. एप डाउनलोड कर आधार वेरीफिकेशन से अपना सामान्य आयुष्मान कार्ड या घर के वरिष्ठ सदस्य का आयुष्मान वय-वंदना कार्ड दोनों पंजीयन स्वयं भी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि माह अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से कार्य किया जा सका है।

 

राज्य शासन द्वारा 6 जिलों जहां 60 प्रतिशत से अधिक आयुष्मान वय-वंदना कार्ड पंजीयन कवरेज कर लिया गया है, को “वय-मित्र” जिलों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत् इन जिलों में वरिष्ठ नागरिकों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ‘वय-मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ का आयोजन, ‘मोबाइल मेडिकल यूनिट’ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, आयुष्मान-आरोग्य मंदिर में टेली-मेडिसीन व मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग व प्रत्येक बृहस्पतिवार ‘शियान-जतन शिविर’ का आयोजन, आयुष पद्धति से इलाज की सुविधा, मोतियाबिंद जांच, इत्यादि विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

 

 

 
 
ब्रेकिंग : मंत्री टंकराम वर्मा का आज गरियाबंद दौरा...विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

ब्रेकिंग : मंत्री टंकराम वर्मा का आज गरियाबंद दौरा...विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा आज गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया जाएगा।

मंत्री वर्मा सुबह 10:30 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे नगर रायपुर से हाईस्कूल भवन ग्राम विजली, फिंगेश्वर (गरियाबंद) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:45 बजे हाईस्कूल भवन में “सूचना संप्रेषण भवन” का लोकार्पण एवं जनसमुदाय के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद वे दोपहर 2:15 बजे ग्राम विजली से फिंगेश्वर विश्रामगृह पहुंचेंगे, जहाँ थोड़े समय के लिए विश्राम के पश्चात 3:30 बजे रायपुर वापसी के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे SECRSA क्रिकेट स्टेडियम, WRS कॉलोनी रायपुर पहुँचकर “होल्डिंग डंडूरी प्रीमियर लीग” का शुभारंभ करेंगे।

मंत्री वर्मा को “Y” श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनके साथ उनके निजी सचिव अजय कुमार यादव भी रहेंगे।

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पड़ोसी भाइयों ने उतारा मौत के घाट

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पड़ोसी भाइयों ने उतारा मौत के घाट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना इलाके में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसियों ने ही जादू-टोने के शक में महिला को मौत के घाट उतार दिया है। नींबू-मिर्ची फेंकने के शक में महिला और आरोपियों के बीच विवाद होता रहता था। इसी कारण इस हत्याकांड का अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने फरार दोनो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
दरअसल, 24 मई को खरोरा के वार्ड नंबर 13 के एक घर के बाहर दरवाजे के पास महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। मृत महिला की पहचान पद्मा यादव के रूप में हुई। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो पाया कि मृत महिला के सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ बड़ा पत्थर और एक टूटा हुआ डंडा भी मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले बांस और नीलगिरी की लकड़ी से पीटा, फिर महिला के गिरने पर बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

पुलिस ने शक के आधार पर उनके पड़ोसी दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू-टोना करने का शक था। पद्मा नींबू-मिर्ची फेंककर जादू-टोना करती थी, जिसकी वजह से उनकी पत्नियों का अबॉर्शन हो गया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि पद्मा ने उनके दादाजी से सस्ते में जमीन खरीदकर घर बनाया था। इस बात को लेकर भी दोनों भाइयों से महिला का विवाद होता था। इस वजह से इस पूरी वारदात को दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी
 
01. राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।
 
02. जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।
शर्मनाक : भाई ने की दरिंदगी, बहन को घुमाने ले गया खेत, फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

शर्मनाक : भाई ने की दरिंदगी, बहन को घुमाने ले गया खेत, फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से रिश्तों शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां फुफेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दुष्कर्मी भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहन को घुमाने ले जाने का बहाना कर खेत में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़िता इस घटना के बाद से सहमी हुई है। वहीं, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, शिकायत में बताया गया कि पीड़िता पढ़ाई छोड़कर घर में दादा-दादी के साथ रहती है। पीड़िता के द्वारा आगे बताया गया कि माह मार्च 2025 में अपनी भाभी के साथ थाना बतौली स्थित गांव गई हुई थी, साथ में उसका आरोपी फुफेरा भाई भी वहां आया हुआ था।

आरोपी फुफेरा भाई द्वारा रात करीब 9 बजे लगभग पीड़िता को बोला कि चलो घर से बाहर कहीं घुम के आते हैं। आरोपी द्वारा पीड़िता को घुमाने ले जाने के बहाने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुंआ स्थित खेत पर ले गया। जहां आरोपी फुफेरा भाई ने जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपी फुफेरा भाई के द्वारा बार बार पीड़िता को संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जय मिंज उर्फ छोटे भंटा उर्फ नटवा (19 वर्ष) निवासी कांतिप्रकाशपुर, नहरपारा को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 CG –  धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

CG – धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बेमेतरा जिले के संबलपुर चौकी के तेंदुआ गांव की है। यहां सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला करते हुए युवक की हत्या कर दी। सनकी युवक ने गाली गलौच करने से मना करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवक के परिजनों ने सुबह गली में युवक की लाश देखी तब इस मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी : शातिर लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस…..

राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी : शातिर लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाश बेखौफ हो गए है। इस बिच दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के बैग से अज्ञात आरोपी ने 2.5 लाख रुपए पार कर दिए। गिनती करने पर पैसे कम मिले तब कमर्चारी ने खमतराई थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी अपने बैग में वसूली के कुल 5 लाख रुपए रखकर जा रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और इसी दौरान बेहद चालाकी से बैग से 2.5 लाख रुपये का बंडल लूटकर फरार हो गया। जब कर्मचारी ने पैसे गिनने शुरू किए, तब उसे रकम कम होने का पता चला, जिससे चोरी की आशंका हुई। इसके बाद वह खमतराई थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली

झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली

 राजनांदगांव : बस्तर क्षेत्र के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीदों की 12 वीं बरसी के मौके पर राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस नेताओं और हमले में शहीद अन्य पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झीरम घाटी में हुए इस नक्सली हमले में राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार और कांग्रेस नेता अलानूर भिंडसरा की भी शहादत हुई थी । इनकी शहादत को नमन करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थित शहीद उदय मुदलियार और अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और झीरम घाटी के शहीद अमर रहे के नारे लगाये ।
दरभा क्षेत्र के झीरम घाटी हमले में कांग्रेसियों ने अपने आला नेताओं को खोया था । उनकी शहादत को याद करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि यह इस हमले में कांग्रेस नेताओं का नरसंहार किया गया। हमले में हमने अपने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित राजनांदगांव के पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार को खोया है। कांग्रेस परिवार हमले में सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित कांग्रेस के शहीद स्मारक में पूर्व विधायक उदय मुदलियार और अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने अपने शहीद वरिष्ठ नेताओं के बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व रायपुर सासंद बृजमोहन अग्रवाल के पिता अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक रामजी लाल अग्रवाल का 24 मई को 96 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया है, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर हमेसा के लिए चले गए हैं। उनके निधन से राजनीतिक जगत, व्यापारियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। वहीं आज रविवार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके निवास रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वि.आई.पी. रोड से निकाली गई, जिसमे हजारों की तादात में शुभचिंतक शामिल हुए। वहीं मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रामजी लाल अग्रवाल के बेटे गोपालकृष्ण अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को अब पढ़ाई के साथ संस्कार भी: भगवद गीता बना पाठ्यक्रम का हिस्सा

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को अब पढ़ाई के साथ संस्कार भी: भगवद गीता बना पाठ्यक्रम का हिस्सा

 छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब छात्र केवल अच्छे इंजीनियर ही नहीं, बल्कि बेहतर नागरिक भी बनेंगे। 2025-26 सत्र से राज्य में नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जिसमें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ श्रीमद्भगवत गीता, खगोल विज्ञान, ज्योतिष, संविधान और भारतीय संस्कृति जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोर्स में बड़ा बदलाव

पिछले साल उच्च शिक्षा में लागू हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को इस साल तकनीकी शिक्षा में लागू किया जा रहा है। इसके तहत इंजीनियरिंग कोर्स के कंटेंट को बदला गया है और चार नए विषय जोड़े गए हैं। छात्रों को अब मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद दोबारा वहीं से शुरू कर सकेंगे।

सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री का नया स्ट्रक्चर

एक साल की पढ़ाई पूरी करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

दो साल के बाद मिलेगा डिप्लोमा

चार साल पूरे करने पर दी जाएगी बीटेक डिग्री

अब स्किल बेस्ड विषय भी होंगे शामिल

पहले वर्ष में अब मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ स्किल बेस्ड विषय भी होंगे। फर्स्ट और सेकंड ईयर में छात्रों को उनकी ब्रांच से संबंधित स्किल सिखाई जाएगी। जैसे, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा विषय पढ़ाया जाएगा।

ब्रांच के अनुसार फिजिक्स का अलग कंटेंट

पहले सभी ब्रांच के छात्र एक जैसा फिजिक्स पढ़ते थे, लेकिन अब ब्रांच के अनुसार फिजिक्स की अलग-अलग किताबें होंगी। जैसे इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल छात्रों को अलग-अलग फिजिक्स पढ़ाई जाएगी।

प्राचीन भारतीय ज्ञान और संस्कृति भी होगी पाठ्यक्रम का हिस्सा

इंजीनियरिंग छात्रों को प्राचीन भारतीय गणित और संस्कृति की भी जानकारी दी जाएगी।

पहले सेमेस्टर में फाउंडेशन कोर्स ऑफ एंसिएंट इंडियन नॉलेज सिस्टम

दूसरे सेमेस्टर में श्रीमद्भगवत गीता – मैनुअल ऑफ लाइफ एंड यूनिवर्स

तीसरे सेमेस्टर में इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज साइंस एंड प्रैक्टिसेस (जिसमें एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोलॉजी)

चौथे सेमेस्टर में इंडियन कल्चर और संविधान की पढ़ाई

राज्य के 28 इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह नया पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू होगा। इसके जरिए छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय परंपरा, इतिहास और सामाजिक जिम्मेदारियों की भी समझ दी जाएगी।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में टोल प्लाजा घोटाला, विकास उपाध्याय ने खोला मोर्चा

भाजपा की डबल इंजन सरकार में टोल प्लाजा घोटाला, विकास उपाध्याय ने खोला मोर्चा

 रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ जनता की नाराज़गी अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसकी अगुवाई रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने की।

स्कैनिंग कैमरे पर काला रंग

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आंदोलन को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सीधे कार्रवाई करते हुए टोल प्लाज़ा के स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोत दिया। उनका कहना था कि जिन मार्गों पर फ्री एंट्री की व्यवस्था है, वहां ऐसे कैमरे लगाकर चुपचाप टोल काटना आम लोगों के साथ छल है। उन्होंने आरोप लगाया कि VIP वाहनों के FASTag से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जो डिजिटल ठगी जैसा कृत्य है।

इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल से गुजर रहे नागरिकों से संवाद कर उन्हें इस छुपे हुए टोल घोटाले की जानकारी दी। जागरूकता के इस प्रयास में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। यह हस्ताक्षर जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि इस टोल प्लाज़ा की वैधता को चुनौती दी जा सके।

विकास उपाध्याय ने इस आंदोलन को एक व्यापक न्यायिक संघर्ष बताया और कहा, यह केवल एक टोल प्लाज़ा की बात नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा का सवाल है। उन्होंने दावा किया कि टोल प्लाज़ा पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा है और इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण है।

दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड

दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड

 जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जांजगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय पांडेय ने यह कार्रवाई करते हुए आरक्षक दुष्यंत पांडेय और नारद ताम्रकार को विभागीय सेवा से पृथक कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक दुष्यंत पांडेय अपने ही विभाग की एक महिला आरक्षक के साथ प्रेम संबंध में था। लेकिन दोनों के बीच किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। इसके बाद मानसिक रूप से आहत महिला आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए निलयम कॉलोनी स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया।

इस मामले में जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला आरक्षक की आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध टूटने के बाद उत्पन्न तनाव ही मुख्य कारण था। विभागीय जांच और पुलिस अनुसंधान में यह पाया गया कि आरक्षक दुष्यंत पांडेय की भूमिका इस मामले में संदिग्ध और अनैतिक रही, जिससे विभाग की गरिमा को ठेस पहुँची। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी विजय पांडेय ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया।

दूसरे मामले में, आरक्षक नारद ताम्रकार पर भी महिला आरक्षक को अश्लील फोटो भेजने और उसका चरित्र हनन करने के गंभीर आरोप लगे थे। जांच में यह आरोप प्रमाणित पाए गए, जिससे नारद ताम्रकार पर भी आईपीसी की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। विभागीय जांच के आधार पर उन्हें भी सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।बर्खास्त आरक्षक नारद ताम्रकार वर्तमान में रक्षित केंद्र, जांजगीर में पदस्थ थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ का किया जिक्र, बोले – इस जिले में कभी माओवाद चरम पर था, आज शिक्षा का लहरा रहा परचम….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ का किया जिक्र, बोले – इस जिले में कभी माओवाद चरम पर था, आज शिक्षा का लहरा रहा परचम….

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास का बदलाव आज हमें गर्व से भर रहा है। दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मन की बात में हम बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पेशन है।

स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे।

करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला दसवीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। सोचिए जिस दंतेवाड़ा जिले में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़े आईपीएस अधिकारियों के पद,केंद्र सरकार ने 11 नए जिलों के लिए इतने पदों को दी मंजूरी…

छत्तीसगढ़ में बढ़े आईपीएस अधिकारियों के पद,केंद्र सरकार ने 11 नए जिलों के लिए इतने पदों को दी मंजूरी…

 छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने राज्य के आईपीएस कैडर (IPS Cadre) का पुनरीक्षण किया है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य को 11 नए आईपीएस पदों की मंजूरी दी गई है।

अब छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की कुल संख्या (Total IPS Officers in Chhattisgarh) बढ़कर 153 हो गई है, जो कि वर्ष 2017 में स्वीकृत 142 पदों से 11 अधिक है।

इन नए जिलों के लिए स्वीकृत हुए पद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi)

मोहला-मानपुर (Mohla-Manpur)

शक्ति (Shakti)

सारंगढ़-भिलाईगढ़ (Sarangarh-Bhilaigarh)

महेंद्रगढ़-चिरमिरी (Mahendragarh-Chirmiri)

भरतपुर (Bharatpur)

खैरागढ़ (Khairagarh)

छुई खदान (Chhui Khadan)

गंडई (Gandai)

इन जिलों में अलग-अलग एसपी स्तर (SP Level) पर पदस्थापना के लिए ये पद बनाए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर हो सके।

Weather Update- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,अगले 7 दिनों तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

Weather Update- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,अगले 7 दिनों तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आखिरकार प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है. गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. आसमान में छाए घने बादल, ठंडी हवाएं और बूँदाबाँदी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल.

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आगामी 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के तहत ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

रायपुर में शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिससे शहर के तापमान में गिरावट देखी गई. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और जनजीवन भी थोड़ा थमा हुआ नजर आ रहा है. वहीं, दुर्ग और भिलाई में भी सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है. तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंडी हवाएं लोगों को राहत का एहसास करा रही हैं. बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम दिख रही है.

बस्तर में हो सकती है सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के जिलों जैसे बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा में 80 से 90 मिमी तक बारिश हो सकती है. शुक्रवार को बीजापुर में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसका अर्थ है कि 1 वर्ग मीटर क्षेत्र में 90 लीटर पानी गिरा. बिजली गिरने और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत

बारिश के चलते प्रदेश में औसतन तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. शुक्रवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री जबकि दुर्ग और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था, लेकिन अब मौसम ठंडा हो गया है. इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासी राहत मिली है.

अगले 3 घंटे इन जिलों में रहेगा खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर से अगले 3 घंटे के लिए उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर और दुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. यह अलर्ट चेतावनी देता है कि इन इलाकों में स्थिति कुछ समय के लिए गंभीर हो सकती है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है.

कहां-कहां होगी बारिश? जानिए पूरे प्रदेश का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन जिलों में स्थानों पर बारिश की संभावना है इनमें कोरिया, मोहल मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर शामिल है. वहीं, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर – में अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

बिजली गिरने और गरज-चमक के दौरान क्या करें, क्या न करें

गरज की आवाज सुनते ही पक्के आश्रय में जाएं, खुले मैदान में हों तो तुरंत उकड़ू बैठ जाएं, पेड़ के नीचे खड़े न हों, बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें

निचले इलाकों में जलभराव

भारी बारिश की वजह से बस्तर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. इससे सड़क परिवहन, ग्रामीण मार्ग और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है, जिससे फसलों पर भी असर पड़ेगा.

प्री-मानसून की दस्तक ने छत्तीसगढ़वासियों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं और भारी बारिश का खतरा भी सामने आ गया है. प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ही लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं. अगले कुछ दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं. लोगों को चाहिए कि वे मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें.

छत्तीसगढ़ में खुलेगा मेदांता का मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली में सीएम साय से मुलाकात में डॉ. नरेश त्रेहन ने दिया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में खुलेगा मेदांता का मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली में सीएम साय से मुलाकात में डॉ. नरेश त्रेहन ने दिया प्रस्ताव

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दो प्रमुख उद्योग समूहों ने मुलाकात की।

मेदांता अस्पताल के संस्थापक और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि, वे इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहते हैं। यह अस्पताल उन्नत चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा।

सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस आधारित संयंत्र का प्रस्ताव

वहीं, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने रायपुर में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस आधारित संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। यह परियोजना राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोज़गार सृजन को गति देगी।

सीएम साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में ऐसे गुणवत्तापूर्ण निवेश के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाओं पर राज्य शासन विचार कर इसे हर संभव मदद देगी, इस प्रकार की परियोजनाओं से जनता को लाभ और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर भी सुलभ होंगे।

CG- ट्रांसफर, पोस्टिंग व प्रमोशन भी अब ऑनलाइन, 10 दिन के भीतर करना होगा ये काम, GAD ने जारी किया आदेश

CG- ट्रांसफर, पोस्टिंग व प्रमोशन भी अब ऑनलाइन, 10 दिन के भीतर करना होगा ये काम, GAD ने जारी किया आदेश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन ने ई-ऑफिस प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को स्थानांतरण, पदस्थापना या पदोन्नति की स्थिति में 10 कार्यदिवसों के भीतर ई-ऑफिस दस्तावेजों का हस्तांतरण अनिवार्य रूप से करना होगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभाग प्रमुखों, कमिश्नरों और कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत ई-ऑफिस प्रणाली का सभी विभागों में क्रियान्वयन किया जा रहा है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी स्थानांतरित, पदस्थ या पदोन्नत होता है, तो उनके ई-ऑफिस में मौजूद सभी पत्र, फाइलें और दस्तावेज सही तरीके से अगले संबंधित अधिकारी को सौंपे जाएं।

क्या है प्रक्रिया?

  1. Created, Inbox और File Repository की Closed Files – इन सभी में उपलब्ध पत्र, रिसीट और फाइलें संबंधित नए अधिकारी/कर्मचारी को ट्रांसफर की जाएं।

    1. Received Letters – Intra eOffice के रूप में प्राप्त पत्रों को या तो डिलीट किया जाए या डायराइज करके संबंधित अधिकारी को भेजा जाए।

    2. दस्तावेज ट्रांसफर के बाद सूचना देना अनिवार्य – दस्तावेजों के ट्रांसफर के बाद अधिकारी को पदोन्नति/पदस्थापना/भारमुक्ति आदेश का रिसीट बनाकर ई-ऑफिस के माध्यम से अपने विभाग के नियुक्त नोडल ऑफिसर (Local Admin) और मंत्रालयीन अधिकारियों को जानकारी देनी होगी, ताकि ई-ऑफिस डेटा को अद्यतन किया जा सके।

    क्यों है यह आवश्यक?

    इस कदम का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता लाना है। अब तक देखा गया है कि स्थानांतरण या पदोन्नति की स्थिति में ई-ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी दस्तावेजों का ट्रांसफर नहीं करते, जिससे नए पदस्थ अधिकारी को फाइलों की जानकारी या दस्तावेजों तक पहुंच नहीं हो पाती। नई प्रक्रिया से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

    ई-गवर्नेंस की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का यह एक और ठोस प्रयास है, जिससे डिजिटल वर्कफ्लो को और बेहतर और समयबद्ध बनाया जा सकेगा। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लागू करें ताकि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में और मजबूती आए।

बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने पीसीसी अध्यक्ष करेंगे पदयात्रा, 26 मई किरन्दुल से शुरू होकर 29 को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रट घेराव के साथ संपन्न होगी यात्रा…

बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने पीसीसी अध्यक्ष करेंगे पदयात्रा, 26 मई किरन्दुल से शुरू होकर 29 को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रट घेराव के साथ संपन्न होगी यात्रा…

 बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने पीसीसी अध्यक्ष करेंगे पदयात्रा

26 मई किरन्दुल से शुरू होकर 29 को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रट घेराव के साथ संपन्न होगी यात्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 कि.मी. की न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी। अंतिम दिन दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव कर यात्रा का समापन किया जाएगा। भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से भविष्य में भी कई मामले होने की आशंका है इन्हीं मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

डेढ़ माह से लापता लाली का मिला सुराग, DNA टेस्ट रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस भी हुई हैरान….

डेढ़ माह से लापता लाली का मिला सुराग, DNA टेस्ट रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस भी हुई हैरान….

 मुंगेली। बीते दिनों लोरमी जिले से एक बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर हैरान है।

लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव से डेढ़ महीने पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 7 वर्षीय लाली का अब सुराग मिल गया है। जंगल में मिले नरकंकाल की डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि वह कंकाल लाली का ही था। मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि 11 अप्रैल की रात लाली अपनी मां के साथ घर में सो रही थी, तभी अचानक वह लापता हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर एसआईटी की 7 टीमें गठित की गई थी, जो लगातार जांच में जुटी थीं। खबर ये भी है कि दो दिन बाद संदिग्धों का नार्को टेस्ट किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। पुलिस को शक है कि लाली के साथ अपराधपूर्वक कृत्य किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले को लेकर काफी राजनीतिक हलचल भी हुई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ‘बेटी बचाओ, न्याय यात्रा’ निकालकर लाली को न्याय दिलाने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिला था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि संदिग्धों ने सहयोग नहीं किया तो एकपक्षीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब पूरे जिले की निगाहें इस बात पर टिकी है कि मासूम लाली के गुनहगार कौन हैं और उन्हें कब तक न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान

 रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का सर्वेलेन्स को सुदृढ़ करने हेतु सभी जिलों के जिला सर्वेलेन्स अधिकारियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई । स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के निर्देशानुसार तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी खाँसी, बुखार अथवा गले में खराश हो , की समुचित देखभाल किया जाए । एकीकृत रोग निगरानी के दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए । जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के मरीजों के इलाज हेतु जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस दौरान जिला रायपुर में एक व्यक्ति को कोविड टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है , यह मरीज नियमित स्वास्थ्य निगरानी की प्रक्रिया में है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के सभी अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों की सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में ऐसे वायरस जनित रोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की की सभी तैयारियां पूरी हैं, कोविड केसेस के आने पर बेड भी आरक्षित हैं, इसके लिए दवाइयां और मैन पावर भी पर्याप्त है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के ले तैयार है। श्री जायसवाल ने ये भी कहा है कि सभी लोगों से अपील की जाती है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नही है।

ज्ञात हो कि हाल ही में भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेस की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये बात सामने आई है कि देश में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से अंडर कंट्रोल है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जितने भी केसेस आए हैं वो माइल्ड हैं जिसमें अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं है।

कोविड-19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्य के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में ओपीडी, वार्ड एवं उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी है। इसमें डॉक्टरों तथा नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी, दवाओं की उपलब्धता, आक्सीजन, बेड की व्यवस्था तथा ओपीडी के संचालन की सम्बन्ध में चर्चा हुई है। यहां कोरोना के संभावित प्रकरणों से निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है। सामान्य ओपीडी से अलग कोविड -19 ओपीडी की व्यवस्था की गई है। संभावित गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान करने के लिए अलग से एंट्री पॉइंट बनाया गया है। इन क्षेत्रों की पहचान के लिए साईनएज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अस्पताल में कोविड – 19 के लिए स्क्रीनिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की पूरी व्यवस्था है।