नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG – पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार, आरक्षक इस काम में आरोपियों का देता था साथ, जाने क्या है पूरा मामला….

CG – पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार, आरक्षक इस काम में आरोपियों का देता था साथ, जाने क्या है पूरा मामला….

 जांजगीर-चांपा। सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी मामले में पुलिस ने आरक्षक समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चांपा एसडीओपी यदुमणि सिंदार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरक्षक सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी कराता था और खुद बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजाम भी करता था।

पकड़े गए 9 आरोपियों में से 4 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों से छड़, टाइल्स, चौखट और बाइक के साथ पिकअप वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आरक्षक के खिलाफ विभागीय कारवाई भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी आरक्षक शशिकांत कश्यप पुलिस लाइन में पदस्थ था. इसके अलावा बाकी आरोपी उदय कुमार यादव और मनीष मिश्रा कोरबा जिले का रहने वाला है। आरोपी राजू देवांगन जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ का रहने वाला है।

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के जंगलों में दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें अब भी आ रही हैं।

500 जवानों की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि किस्टाराम के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम के करीब 500 जवानों को ऑपरेशन पर रवाना किया गया। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

एक दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़, जवान शहीद

इससे एक दिन पहले सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के तुमरेल क्षेत्र में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान मेहुल सोलंकी शहीद हो गया था। उन्हें गोली लगी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान को अंतिम विदाई देते हुए उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।राज्य सरकार ने इन घटनाओं के मद्देनजर नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज करने के संकेत दिए हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके से उग्रवाद का सफाया नहीं हो जाता।

CG BREAKING : बदले गए कई थाना के मुखिया प्रशासनिक दृष्टिकोण से भेजें गए इधर से उधर जानें किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी पढ़े पूरी ख़बर

CG BREAKING : बदले गए कई थाना के मुखिया प्रशासनिक दृष्टिकोण से भेजें गए इधर से उधर जानें किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसएसपी रजनेश सिंह नें प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 थाना प्रभारियो कों बदला हैँ जिसमे कोनी से लेकर सिरगिट्टी शामिल हैँ कुछ थाना के प्रभारियो कों लाइन भी भेजा गया हैँ बिलासपुर पुलिस हर हाल में पब्लिक और पुलिस के बीच एक शानदार समन्वय चाहती हैँ और ऐसे थाना प्रभारियों कों थाना भेज रही हैँ जो बेदाग हैँ जो अपने कर्तब्यो कों ईमानदारी से निभाते हुए ड्यूटी पर रहें यही कारण हैँ की समय समय पर थाना प्रभारियों कों यहाँ से वहां किया जा रहा हैँ।

CG-डोली की जगह उठी अर्थी : ऐसा क्या हुआ कि लॉज के बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश, मातम में बदली परिवार की खुशियां

CG-डोली की जगह उठी अर्थी : ऐसा क्या हुआ कि लॉज के बाथरूम में दुल्हन की मिली लाश, मातम में बदली परिवार की खुशियां

 भिलाई। भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले बलिया से भिलाई आए थे।

बता दें कि, मामले में दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर मातम पसर गया है। हर कोई इस घटना से हैरान है।

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 महिला और 2 पुरुष.…

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 महिला और 2 पुरुष.…

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिला और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जहां जयंती नगर में एक मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आज इसका भांडा फोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि, उन्हें इस रैकेट के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले एक वर्ष से नक्सल विरोधी अभियान तेज हुई है और हमारे जवानों ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला कर बड़ी सफलताएं हासिल की है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

मनरेगा और अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा

मनरेगा और अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा

 00 जल संरक्षण, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में मिल रहे बहुआयामी लाभ

रायपुर। गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं अमृत सरोवर योजना के माध्यम से सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन योजनाओं के प्रभाव से न केवल स्थायी जल स्रोतों का सृजन हुआ है, बल्कि मछली पालन, सिंचाई सुविधा, कृषि विस्तार एवं ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
ग्राम पंचायत देवीपुर में मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर आज एक आदर्श जलस्रोत के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका का केंद्र बन गया है। लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह तालाब ढलान क्षेत्र में स्थित है, जिसकी गुणवत्ता पूर्ण चिनाई, सिल्ट ट्रैप और वैज्ञानिक संरचना इसे टिकाऊ बनाती है। सरोवर की देखरेख की जिम्मेदारी 11 सदस्यीय कामना स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है, जो मछली पालन के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 40,000 रुपये तक की आय अर्जित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, सरोवर से लगभग 80 किसानों की 150 एकड़ भूमि सिंचित हो रही है, जिससे किसान अब खरीफ के साथ-साथ रबी फसल भी उत्पादित कर पा रहे हैं। प्रति एकड़ औसतन 30,000 रुपये तक की आय होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
ग्राम पंचायत भुवनेश्वरपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत पुराने तालाब का पुनरुद्धार कार्य सफलता से पूर्ण किया गया है। गर्मियों में सूख जाने वाले इस जल स्रोत को गहरीकरण, विस्तार एवं मजबूती देकर नया जीवन मिला है। इनलेट और आउटलेट नालियों का निर्माण कर जलप्रवाह को नियंत्रित किया गया है तथा छोटे पत्थरों से बाँधों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिससे मिट्टी कटाव की समस्या समाप्त हुई है। निर्माण कार्य में ग्रामवासियों को मनरेगा के माध्यम से नियोजित कर मजदूरी भुगतान किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। वर्तमान में तालाब में मछली पालन प्रारंभ हो चुका है। ग्रामीण मछली बीज संचयन, पालन एवं विक्रय कर आय अर्जित कर रहे हैं, जिससे आजीविका को नया आधार मिला है।

ग्राम पंचायत जगतपुर अंतर्गत खरौक झरिया नाला में अर्दन चेक डेम का निर्माण जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया है। यह कार्य 4 अप्रैल 2023 से 7 अप्रैल 2024 तक सम्पन्न हुआ, जिसकी कुल लागत 12.88 लाख रुपये रही। इसमें 11.21 लाख रुपये मजदूरी तथा 1.67 लाख रुपये सामग्री मद में व्यय हुए। परियोजना की परिकल्पना ग्राम पंचायत द्वारा की गई और इसे ग्रामसभा के अनुमोदन से क्रियान्वित किया गया। डेम के निर्माण से जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। अब यह नाला गर्मियों में भी सूखा नहीं रहता, जिससे मवेशियों के लिए पीने योग्य पानी और ग्रामीणों को निस्तार हेतु जल उपलब्ध हो रहा है। परियोजना के अंतर्गत चार हितग्राहियों को उनकी निजी भूमि पर कूप एवं डबरी निर्माण का लाभ दिया गया है, जिससे वे अब वर्ष भर खेती कर पा रहे हैं।
निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाना, नरम चट्टानों को तोडऩा, और बंड निर्माण में श्रमिकों को होने वाली कठिनाइयाँ जैसी कई चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन पंचायत एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन तीनों परियोजनाओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, रोजगार, कृषि सुविधा और आजीविका के क्षेत्र में नया आत्मबल दिया है। मनरेगा एवं अमृत सरोवर योजनाएँ अब केवल योजनाएँ नहीं, बल्कि ग्राम विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, विशेष विमान से गुजरात भेजा जाएगी पार्थिव देह

नक्सल ऑपरेशन में शहीद जवान को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, विशेष विमान से गुजरात भेजा जाएगी पार्थिव देह

 रायपुर। सुकमा और बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में शहीद सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी शहीद हो गए थे।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में लाया गया। गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा।

 
CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

CG Train Canceled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

 रायपुर।  चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया-सीनी सेक्शन में मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। यह कार्य 21 मई से लेकर 28 जून 2025 तक चलेगा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द की गई ट्रेनें – 

रेलवे सूत्रों के अनुसार, करीब 18 ट्रेनें इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, और हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें विशेष रूप से बुधवार और शनिवार को प्रभावित होंगी, जब 5 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक लागू रहेगा।

प्रमुख रद्द ट्रेनें और तारीखें – 

• संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005/18006): मई और जून के विभिन्न तारीखों पर रद्द।

• टाटा-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110): 21 मई से 28 जून के बीच कई बार रद्द।

• हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022): इसी अवधि में कई बार रद्द।

• टाटा-बिलासपुर (18113/18114) और टाटा-गुआ/राउरकेला मेमू ट्रेनें (68003/68004, 68043/68044) भी इसी अवधि में रद्द।

डायवर्ट की गई ट्रेनें – 

• पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) को वैकल्पिक मार्ग – कटक, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा रोड के जरिए चलाया जाएगा।

• दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) को कांड्रा-सीनी रूट पर डायवर्ट किया गया है।

यात्रियों की नाराजगी

दैनिक रेल यात्री संघ ने लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को प्राथमिकता न देने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि यात्रियों की सुविधाओं के बजाय मालगाड़ियों और लंबी दूरी की ट्रेनों को तरजीह दी जा रही है।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या IRCTC ऐप पर जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यात्री 139 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा किए जा रहे यह रखरखाव कार्य भविष्य में बेहतर सेवा देने के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन फिलहाल यात्रियों को इन रद्दीकरणों और डायवर्जनों से भारी असुविधा हो सकती है। यात्रा की योजना बनाते समय पूरी जानकारी की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।a

CG – निर्दयी बाप की शर्मनाक करतूत : अपनी ही दो मासूम बच्चियों के साथ की ये घटिया हरकत, सुनकर कांप उठेगा कलेजा…..

CG – निर्दयी बाप की शर्मनाक करतूत : अपनी ही दो मासूम बच्चियों के साथ की ये घटिया हरकत, सुनकर कांप उठेगा कलेजा…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को लावारिस हालत में मंदिर परिसर में छोड़ दिया और खुद मौके से फरार हो गया। यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध रुद्रेश्वर महादेव मंदिर की है।

स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारी ने जब दो मासूम बच्चियों को भूखे-प्यासे और असहाय हालत में मंदिर परिसर में घूमते देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सखी सेंटर भेज दिया गया जहाँ उन्हें सुरक्षित माहौल में रखा गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियों की माँ ने दूसरी शादी कर ली है और पिता शराब की लत का शिकार है। अपनी नशे की आदतों और जिम्मेदारियों से भागते हुए उसने इन मासूमों को मंदिर के पास बेसहारा छोड़ दिया। दो दिन तक बच्चियां भूख-प्यास से तड़पती रहीं लेकिन पिता को उनके हालात पर तनिक भी दया नहीं आई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित किया। बच्चियों के पिता को भी बुलाकर सखी सेंटर में काउंसलिंग दी गई, लेकिन उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। ऐसे में दोनों बच्चियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।

चुनाव के 3 माह बाद भी सरपंच को नहीं मिला पदभार, जानिए आखिर क्या है वजह…

चुनाव के 3 माह बाद भी सरपंच को नहीं मिला पदभार, जानिए आखिर क्या है वजह…

 महासमुंद :- महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा की महिला सरपंच को चुनाव के 3 माह बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सरपंच का पदभार नहीं दिया है जिसके चलते ग्राम पंचायत में विकास कार्य थम गया है । बता दें की लगभग ढाई हजार की आबादी वाले गांव के 1635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव के विकास के लिए मुखिया चुने है ताकि ग्राम पंचायत में विकास की बयार बहे लेकिन ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते सरपंच को 3 माह से प्रभार के लिए बाट जोहना पड़ रहा है।

बता दें कि 3 माह से घोघरा पंचायत में सफाई , पानी , बिजली , मजदूरी भुक्तान , आवास योजना , वृद्धा पेंशन जैसी योजना ठप्प पड़ी है ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में आधा किलोमीटर दूर से पानी भरना पड़ रहा है।

नवनिर्वाचित सरपंच सुनीता साहू द्वारा सचिव के ऊपर आरोप लगाया है कि सचिव आत्माराम साहू द्वारा पूर्व कार्यकाल के संधारित किए किसी भी अभिलेखों को नहीं सौंपा जा रहा है।

सुनीता साहू द्वारा इसकी शिकायत जनपद पंचायत सीईओ , कलेक्टर जन दर्शन एवं सुशासन शिविर में भी किया गया है लेकिन अधिकारियों के सुस्त रवैए के चलते आज तक ग्राम सचिव द्वारा सरपंच को प्रभार नहीं दिया गया है । जनपद पंचायत सीईओ ने 25 अप्रैल को सचिव को नोटिस तलब कर 24 घंटे के भीतर प्रभार दिलाने कहा गया लेकिन सचिव द्वारा अपने उच्च अधिकारियों के आदेश को भी दरकिनार कर दिया है ।

मेकाहारा में आज से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

मेकाहारा में आज से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

  रायपुर: दुनिया के देशों में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है, देश में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। मुंबई दो मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद अन्य राज्यों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ में कोविड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना पूर्व तैयारी को लेकर गुरुवार को मेकाहारा अस्पताल में बैठक हुई, जिसमें मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मेकाहारा में शुक्रवार से कोरोना का OPD शुरू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है।मेकाहारा में अलग से कोरोना OPD का संचालन किया जाएगा जहां लैब टेक्नीशियन, लेबर वार्ड, ICU, वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी।

छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं

राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं है, लेकिन देश विदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए हिदायत के तौर पर अलग से इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 
अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेशभर से लगभग 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनका समाधान दूसरे चरण में किया गया। अब तीसरे चरण में वे स्वयं जिलों का दौरा कर आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

जनता के प्रति जवाबदेह बनें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों से कहा कि वे जनता के सेवक हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड का दौरा करें, जनता के सुख-दुख में शामिल हों और शिकायतों के निपटारे में पेशियों की अनावश्यक तारीखें देना बंद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध रेत खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए।

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं पेयजल संकट की स्थिति बनती है, तो इसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों को सूखने से बचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनने वाली सड़कों, पीएम आवासों तथा जिलों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों के निर्देश

गर्मी और बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों और सांप काटने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

वनाधिकार और अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वनाधिकार पट्टों की समीक्षा राजस्व, आदिवासी विकास और वन विभाग संयुक्त रूप से करें और केवल पात्र हितग्राहियों को ही पट्टा प्रदान किया जाए। उन्होंने अवैध पट्टा धारकों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती जिलों में अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुज़ा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री भैयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी श्री दीपक झा सहित सरगुज़ा, बलरामपुर-रामानुजगंज एवं जशपुर जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इन्हें मिलेगा केंद्र सरकार के आवास में 4% आरक्षण, आवास एवं शहरी मंत्रालय ने की घोषणा

इन्हें मिलेगा केंद्र सरकार के आवास में 4% आरक्षण, आवास एवं शहरी मंत्रालय ने की घोषणा

 आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA_India) ने दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए केंद्र सरकार के आवास में 4% आरक्षण की घोषणा की है। दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुरूप संपदा निदेशालय ने दिव्यांगजनों के लिए सरकारी आवासों तक उचित और सम्मानजनक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया।

संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।

  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि और सब्सिडी राशि डायरेक्ट उम्मीदवार के बैंक खाते में आएगी जो कि आधार कार्ड से लिंक होगा जिससे कि उसे इसका सम्पूर्ण फायदा मिल सके।
  • प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान 25 स्कार मीटर (लगभग 270 स्कार फिट) के होंगे जो की पहले से बड़ा दिए गए है पहले इनका आकर 20 स्कार मीटर (लगभग 215 स्कार फिट) तय किया गया था।
  • इस योजना में लगने वाला खर्चा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मिलकर किया जायेगा । मैदानी क्षेत्रोँ में इस शेयर की जाने वाली राशि का अनुपात 60:40 होगा वहीं उत्तर-पूर्व और हिमालय वाले तीन राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह अनुपात 90:10 होगा।
  • प्रधान मंत्री आवास योजना को स्वच्छ भारत योजना से भी जोड़ा गया है इसके अंतर्गत बनने वाले शौचालयो के लिए स्वच्छ भारत योजना के तहत 12,000 रूपए अलग से आवंटित किये जायेंगे।
  • इस योजना के तहत यदि लाभार्थी चाहे तो 70 हजार रुपय का लोन भी ले सकता है जो की बिना ब्याज के होगा जिस क़िस्त रूप में पुनः भरना होगा जो की उसे विभिन्न फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट से अप्लाई करके लेना होगा। शहरी चैत्र में उम्मीदबार 70 हजार से अधिक लोन ले सकता है जो की बहुत ही काम ब्याज डरो पर उपलभ्ध होगा। लोन केटेगरी LIG, HIG, MIG केटेगरी के हिसाब से मिलेगी ।
  • लाभार्थी को संपूर्ण सुविधा जैसे टॉयलेट, पीने का पानी, बिजली, सफाई खाना बनाने के लिए धुआ रहित ईंधन, सोशल और तरल अपशिष्टो से निपटने के लिए इस योजना को अन्य योजनाओं से जोड़ा भी गया है।
  • प्रधान मंत्री आवास योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था ।
म लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री

म लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री

 रायपुर। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में विगत डेढ़ माह से संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्हेने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश का हर नागरिक खुशहाल हो, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, उनकी विकासपरक मांगे व आवश्यकताएं पूरी हों, इसी लक्ष्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार-2025 का वृहद आयोजन किया जा रहा है।

इस आशय के व्यक्त करते हुए उद्योग मंत्री  देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने बालको जोन कार्यालय में सुशासन तिहार- 2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसढ़ राज्य व कोरबा जिले के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के तीसरे चरण में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों निर्माण, जल प्रदाय, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्पत्तिकर, संपदा, अतिक्रमण, स्थापना, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सहित जिले के विभिन्न विभागों यथा राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कौशल विकास योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से आमनागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न शिकायतों, समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई। उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने शिविर में पहुंचकर वहॉं पर स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा प्रस्तुत मांग, शिकायत व समस्या संबंधी आवेदनों के विभागवार निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियां का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री  देवांगन ने शिविर में काफी संख्या में उपस्थित आमनागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनका कुशल-क्षेम पूछा तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर किए गए निराकरण की कार्यवाही व प्राप्त परिणामों पर चर्चा की।

सुशासन तिहार में आमजन की आकांक्षाएं हो रही पूरी
इस मौके पर महापौर  संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस सुशासन तिहार में आमजनता की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, सुशासन तिहार की सफलता का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नगर पालिक निगम कोरबा को विभिन्न समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया है या निराकरण की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है, जो समस्याएं व मांग तुरंत निराकृत होने वाली विषय से संबंधित थी, उनका त्वरित निराकरण किया जा चुका है तथा जिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रक्रिया की आवश्यकता होती है उन्हें प्रक्रिया में लिया जा चुका है, आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनकी यह मांगें पूर्ण हो जाएगी। महापौर  राजपूत ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अधिकारी कर्मचारी पूरी लगन व जिम्मेदारी के साथ सुशासन तिहार में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से साधुवाद देती हूॅं।

छत्तीसगढ़ : खून के रिश्ते हुए तार-तार...परिवार में खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले के बाद 1 की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

छत्तीसगढ़ : खून के रिश्ते हुए तार-तार...परिवार में खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले के बाद 1 की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लगे गांव हरदीकला-टोना में जमीनी विवाद को खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक ही परिवार के दो पक्षों की मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक गर्भवती महिला समेत 4 लोगों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जमीन के लिए हत्या का ये पूरा घटनाक्रम सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम हरदीकला टोना निवासी गीताराम साहू का अपने चचेरे भाइयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार बैठकें भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नही निकल सका। रात में जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मारपीट की इस घटना में सुनील, रवि और सागर ने अपने घर से लाठी, तब्बल और सब्बल से गीता राम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर इस मारपीट के दौरान ही गीताराम के परिवार ने भी पलटवार कर दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं है।

इनमें एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल गीताराम की आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस घटना पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद हुए हत्याकांड से तनाव व्याप्त है। ऐसे में पुलिस ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG – बार से निकली छात्रा का अपहरण : दरिंदों ने छात्रा को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा और किया दुष्कर्म

CG – बार से निकली छात्रा का अपहरण : दरिंदों ने छात्रा को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा और किया दुष्कर्म

 बिलासपुर। जिले से छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साथी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र में रहतने वाली पीड़िता ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी जान पहचान बिर्रा निवासी ओमप्रकाश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा को 6 अक्टूबर 2023 को पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में ले गया। यहां पर उसने शारीरिक संबंध बनाया। ऐसे ही आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता जब भी शादी करने को कहती तो आरोपी गुस्सा होकर मारपीट करने लगता था।

आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था। इसी बीच 19 मई 2025 को छात्रा अपने दोस्तों के साथ बार गई थी। बार से निकलने के दौरान आरोपी ओम प्रकाश मिल गया। आरोपी अपने दोस्त के साथ जबरन छात्रा को अपने बाइक में बैठाकर मंगला स्थित घर में ले गया। यहां पर बंधक बनाकर बेल्ट ये पीटा और छात्रा से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर घटना के दूसरे दिन सुबह 7 बजे छात्रा को उसके हाॅस्टल के पास छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता जैसे तैसे सरकंडा थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार किया। आरोपी का एक अन्य साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

10वीं-12वीं में खराब रिजल्ट वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी, कई बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…..

10वीं-12वीं में खराब रिजल्ट वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी, कई बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की अब गहन जांच और उनके शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले में 40 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से भी कम रहा है। नोटिस में सत्र 2024-25 में आयोजित मूल्यांकन टेस्ट / त्रैमासिक / अर्धवार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम, आतंरिक परीक्षाओं में न्यूनतम परिणाम वाले शिक्षकों पर की गई कार्यवाही (नोटिस) / कार्ययोजना, कमजोर बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके उपचारात्मक शिक्षा की कार्यवाही विवरण, लगातार अनुपस्थित बच्चों के संबंध में की गई कार्यवाही, शिक्षकों द्वारा बच्चों की जांची गई कॉपी एवं प्राचार्य द्वारा किया गया प्रतिपरीक्षण, प्राचार्य एवं शिक्षकों का मुख्यालय निवास एवं उससे स्कूल की दूरी, शिक्षकों द्वारा लिए गए अवकाश का विवरण एवं विद्यालय का सत्र 2024-25 में किस अधिकारी ने निरीक्षण किया, इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है।

नोटिस

 

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल

 दुर्ग : भिलाई के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परिजन को टिफिन पहुंचाने निकले दो युवकों की बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय रूपेन्द्र धृतलहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके 14 वर्षीय चचेरे भाई निहाल धृतलहरे को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पास की कंपनी में काम कर रहे परिजन के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। रूपेन्द्र ट्रेलर की चपेट में आकर काफी दूर तक घिसटता रहा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल निहाल को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

पुलिस ने रूपेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री

विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री

मेडिकल कॉलेज को निजी संस्थानों से बेहतर बनाने के निर्देश

कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047 “ की परिकल्पना को साकार करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस महाअभियान में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह विचार उन्होंने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा की स्वशासी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

बैठक में मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण ढांचे, कार्यप्रणाली और सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री श्री जायसवाल ने निर्देश दिए कि शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालयों को इस प्रकार सुसज्जित किया जाए कि वे निजी स्वास्थ्य संस्थानों से अधिक बेहतर और भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरें। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, ओपीडी व आईपीडी में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित करना, और मरीजों के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चिकित्सा संस्थानों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से कहा, “आपके कार्य और सेवा की गुणवत्ता इस प्रकार की होनी चाहिए कि स्वयं आप एक ब्रांड बन जाएं। आम जनता को आपके कार्य से न सिर्फ चिकित्सा सेवा मिले, बल्कि उन्हें सम्मान और संवेदना का भी अनुभव हो।“

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव  अमित कटारिया ने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, सेवा की पुष्टि और समग्र प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से संस्थान की पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी।

’जनहित में डीएमएफ का बेहतर उपयोग’

बैठक में कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद से चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि डीएमएफ का प्रयोग जनहितकारी चिकित्सा अधोसंरचना के विकास, उपकरणों की उपलब्धता और सेवाओं के विस्तार में किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के पदेन सदस्य सचिव डॉ. के. के सहारे ने पिछली स्वशासी समिति बैठक के पालन प्रतिवेदन का वचन किया। स्वशासी समिति द्वारा पिछली बैठकों में पारित कार्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया और प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें स्किल लैब की स्थापना, ऑन कॉल ड्यूटी एवं कार्यालयीन कार्य हेतु हल्के वाहन की खरीदी, तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट पर विचार शामिल था।

’संवेदनशीलता हो चिकित्सकीय सेवा की आत्मा’

स्वास्थ्य मंत्री ने अंत में समस्त डॉक्टरों, नर्सों एवं मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि वे अपने व्यवहार में मानवीयता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक सेवा धर्म है, जिसे समर्पण और करुणा के साथ निभाया जाना चाहिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, जनप्रतिनिधि,सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग, डॉ. यू . एस पैकरा,अधीक्षक डॉ. गोपाल सिंह कंवर, सीएमएचओ डॉ. केसरी, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समापन में मंत्री  जायसवाल ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में कोरबा मेडिकल कॉलेज आने वाले वर्षों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभरेगा।

नालंदा परिसर आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सौगात : डॉ. रमन सिंह

नालंदा परिसर आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सौगात : डॉ. रमन सिंह

 राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान आज ऊर्जा पार्क में नगर विकास के अंतर्गत लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज लगभग 30 लाख रूपए लागत के पुष्पवाटिका में निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया। इसके साथ लगभग 12 करोड़ रूपए लागत के नालंदा परिसर तथा लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से मूलभूत सुविधा के तहत रोड, नाली, सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान, प्रवेश द्वार, शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विकास के नये आयाम और नई दरवाजे खुल रहे हैं। नई पीढ़ी के निर्माण के लिए नालंदा परिसर बड़ा कारगर सेंटर बनेंगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नालंदा परिसर जब किसी शहर में आ जाए तो हजारों युवकों में परिवर्तन लाता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास के बड़े कार्यों में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम के साथ अब नालंदा परिसर जुड़ जाएगा। नालंदा परिसर बनने से युवा पीढ़ी के निर्माण का कार्य होगा। नालंदा परिसर 24 घंटे खुला रहेगा। यहां हजारों बच्चे रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इस नालंदा परिसर से हजारों बच्चे सीजीपीएससी, यूपीएससी, पुलिस, शिक्षक, आईआरएस जैसी विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस नालंदा परिसर में इंटरनेट से कनेक्ट 50 कम्प्यूटर और लैपटॉप रहेंगे और दुनिया की सारी जानकारी यहां से ले सकेंगे। यह रायपुर के नालंदा परिसर जैसे होगा। वहां के हजारों बच्चे अलग-अलग परीक्षाओं में पास हो चुके है। आने वाली पीढिय़ों के लिए नालंदा परिसर बहुत महत्वपूर्ण सौगात होगी।

सांसद  संतोष पाण्डेय ने कहा कि नालंदा परिसर राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर छत्तीसगढ़ के कुछ ही जगहों पर है। उन्होंने कहा कि 500 बच्चे एक साथ बैठकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि दंतेवाड़ा और रायपुर के तर्ज पर छात्र-छात्राओं को नालंदा परिसर की सौगात मिलेगी। यह परिसर 24 घंटे चलने वाला परिसर होगा। इसमें 500 बच्चे अध्ययन कर सकेंगे। सीजीपीएससी, यूपीएससी, व्यापम और बहुत सारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि लगभग 25 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से नालंदा परिसर बनेगा। इसमें 500 बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर सकेंगे। यह 24 घंटे संचालित होगी। यहां 2 लेक्चर हॉल का निर्माण किया जाएगा। 10 हजार किताबों की लायब्रेरी होगी। 50 सीटर इंटरनेट सहित कम्प्यूटर होंगे जिससे बच्चें ऑनलाईन पढ़ाई कर सकेंगे। यह भवन पूर्ण रूप से वातानुकुलित होगी। उन्होंने बताया कि पुष्पवाटिका में निर्मित फिश एक्वेरियम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, अध्यक्ष पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा,  कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद  प्रदीप गांधी,  खूबचंद पारख,  रमेश पटेल,  दिनेश गांधी,  राजेन्द्र गोलछा,  संतोष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

लोगों की समस्या सुनने व निराकरण करने का माध्यम है समाधान शिविर : राजस्व मंत्री

लोगों की समस्या सुनने व निराकरण करने का माध्यम है समाधान शिविर : राजस्व मंत्री

 बलौदाबाजार ।  सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत करमदा में बुधवार क़ो आयोजित समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1786 हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया।  शिविर में 10 गांव के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त 2298 आवेदनों में 2276 मांग एवं 22 शिकायत से सम्बधित थे।

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे है और समाधान भी कर रहे हैं। शिविर में अधिकारी आपके द्वारा दिये गए आवेदन के निराकरण की जानकारी दे रहे हैं इसके साथ ही पात्रता अनुसार हितग्राहियों क़ो योजना से लाभान्वित भी किया जा रहा है।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है जिससे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमारी सरकार ने सभी वायदे पूरा किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खेल सुबिधाओं व सड़क विस्तार में तेजी से काम किया जा रहा है।

राजस्व मंत्री ने नगरपालिका बलौदाबाजार के नगर भवन में आयोजित समाधान शिविर में भी शामिल हुए और हितग्राहियों क़ो विभिन्न योजना के तहत सामग्री वितरित किया।

विकास कार्यो का भूमिपूजन-राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने नगरपालिका बलौदाबाजार अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लगभग 66 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। इसमें नाली निर्माण, सी सी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाईट व गार्डन विकास सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, सरपंच सरस्वती वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार: वित्त मंत्री

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार: वित्त मंत्री

 वित्त मंत्री ने ससहा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण

रायपुर ।   सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ससहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओपी चौधरी शामिल हुए। इस शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला और भूईगांव शामिल रहे।

समाधान शिविर में आए 3965 आवेदनों का विभागवार शत-प्रतिशत निराकरण कर सुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। गर्भवती व शिशुवती माताओं को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि स्वयं गांव-गांव जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि ससहा पंचायत में 20 लाख रुपए तक के विकास कार्यों को 24 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत लाभ की जानकारी भी महिलाओं से ली, जिस पर सभी महिलाओं ने एकमत होकर योजना का लाभ मिलने की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा हम राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और निरंतर कार्यरत है

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कृषि विभाग को खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष रंजना मानस जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Crime : एक तरफ़ मौत दूसरी तरफ़ आबरू; हैवानियत की सारी हदें पार, चाकू की नोक पर मासूम से दुष्कर्म

Crime : एक तरफ़ मौत दूसरी तरफ़ आबरू; हैवानियत की सारी हदें पार, चाकू की नोक पर मासूम से दुष्कर्म

 CG Crime : छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक 22 वर्षीय युवक ने चाकू की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि समाज में आपराधिक मानसिकता की गहरी जड़ों को भी उजागर कर दिया है। आइए, इस घटना की पूरी जानकारी लेते हैं।

मैनपुर ब्लॉक में हुई इस हृदयविदारक घटना में 22 वर्षीय आरोपी धर्मेंद्र उर्फ रामा ठाकुर ने एक नाबालिग बालिका को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता घर से निजी कार्य के लिए बाहर निकली थी, तभी सुनसान रास्ते पर आरोपी ने उसे रोका। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मुंह में चाकू रखकर जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला मैनपुर थाने तक पहुंचा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की और धमतरी के जंगलों में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक की निगरानी में यह कार्रवाई पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसके मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।