नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन  जगन्नाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण 1968 में किया गया था। मंदिर के जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मंदिर का जीर्णाेद्धार करने का संकल्प लिया था। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए ग्रामवासियों का धन्यवाद भी दिया है।

Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में DRG के दो जवान शहीद, SP ने की पुष्टि

Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में DRG के दो जवान शहीद, SP ने की पुष्टि

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सली मुठभेड़ में DRG के दो जवान शहीद हो गए है, बीजापुर के डीआरजी जवान रमेश हेमलता और ओरछा के डीआरजी जवान खोटलू राम कोर्राम शहीद हो गए है। एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

PM मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल

PM मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन शामिल

 बिलासपुर/रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअली देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक से किया गया, जो पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है। इन स्टेशनों का विकास ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का उद्घाटन, 32 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनके पुनर्विकास पर कुल 1680 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें से 5 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है और इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। योजना के तहत स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनमें महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप और साफ-सुथरे शौचालय जैसे प्रावधान शामिल हैं

राज्यभर में हुआ उद्घाटन समारोह
इन रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंबिकापुर में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। रायपुर के उरकुरा स्टेशन में राज्यपाल रमेश बैस, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और डोंगरगढ़ में सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहे।

यात्रियों ने जताई नाराजगी
हालांकि, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नाराजगी भी देखने को मिली। यात्री सचिन डोंगरे ने बताया कि स्टेशन के विकास के बावजूद सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। “हमें ट्रेन के लिए 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेनें आज तक शुरू नहीं की गई हैं,” उन्होंने बताया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है, लेकिन यात्रियों की शिकायतों से स्पष्ट है कि ट्रेन सेवाओं की बहाली और समयबद्ध संचालन भी उतना ही जरूरी है।

रायपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा में बड़ी लापरवाही: समय से पहले गेट बंद, कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

रायपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा में बड़ी लापरवाही: समय से पहले गेट बंद, कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

  रायपुर: 22 मई 2025, गुरुवार को प्रदेशभर में B.Ed और D.El.Ed प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। B.Ed की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक और D.El.Ed की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक रखी गई थी। लेकिन राजधानी रायपुर से परीक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही की खबर सामने आई है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि रायपुर स्थित मायाराम सुरजन स्कूल, जो B.Ed परीक्षा का केंद्र बनाया गया था, वहां समय से पहले गेट बंद कर दिया गया। इस कारण कई परीक्षार्थी केंद्र के बाहर ही रह गए और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद होने से उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।

फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी इस घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं। मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

डीजीपी ने खत्म की पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी, PHQ से जारी हुआ सर्कुलर

डीजीपी ने खत्म की पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी, PHQ से जारी हुआ सर्कुलर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में शनिवार को मिलने वाली छुट्टी को समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन के लिए रद्द कर दिया गया है. डीजीपी के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से पत्र जारी किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना आवश्यक है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने शनिवार के दिन भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक शासकीय कार्यों के निवर्हन के लिए निर्देशित किया गया है।

 इस बात को ध्यान में रखते हुए तमाम एडीजी से अपनी शाखा में प्रत्येक शनिवार को उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों से संबंधित शाखा प्रभारियों के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को भी शनिवार के दिन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने कहा गया है।

ब्रेकिंग : मंत्रालय में पदस्थ इन अवर सचिवों के हुए तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…..

ब्रेकिंग : मंत्रालय में पदस्थ इन अवर सचिवों के हुए तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ दो अवर सचिवों की ट्रांसफर सूची जारी की है। सूची में राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर दीपशिखा भगत अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सकूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया हैं।

वहीं, शोभराण सिंह चैरागढ़े अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

देखें लिस्ट…

CG: आकाशीय बिजली की चपेट में आये पिता-पुत्र समेत एक मासूम की मौत, एक अन्य ग्रामीण बुरी तरह झुलसा

CG: आकाशीय बिजली की चपेट में आये पिता-पुत्र समेत एक मासूम की मौत, एक अन्य ग्रामीण बुरी तरह झुलसा

 बलरामपुर। बलरामपुर जिला में आज तेज अंधड़ और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र घर के आंगन में आम पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरने से पिता-पुत्र इसकी चपेट में आ गये। वहीं एक अन्य घटना में एक 10 साल के मासूम की गाज की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया।

बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर में तेज अंधड़ के बाद बारिश आफत बनकर बरसी। यहां के जोगियानी गांव के श्रीराम पंडो का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि बारिश होने के दौरान श्रीराम पंडो अपने 12 साल के बेटे के साथ घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान आंगन में आम के पेड़ पर गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना बलरामपुर के ही मझौली गांव में घटित हुई। यहां 10 साल के बच्चे दयाराम अगरिया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। बारिश के दौरान वह आम पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी आम के पेड़ पर गाज गिरने से वह चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चार मवेशियों और 12 बकरियों की भी गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। बलरामपुर के ही ग्राम सुलसुली में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक फेरीवाला बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद उसे वाड्रफनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

 
ब्रेकिंगः जिंदा जला ड्राइवर, तेज रफ्तार वेन और ट्रक में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दुर्घटना में एक की मौत 4 घायल

ब्रेकिंगः जिंदा जला ड्राइवर, तेज रफ्तार वेन और ट्रक में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दुर्घटना में एक की मौत 4 घायल

 बलौदाबाजार । बलौदाबजार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम संडी और कोदवा के बीच तेज रफ्तार ट्रक और वेन के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी। जिसमें गंभीर रूप से घायल वेन का चालक कार में ही जिंदा जल गया, वहीं वेन में सवार 3 अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गये। वहीं इस दुर्घटना में ट्रक के चालक को भी चोट आयी है।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम संडी और कोदवा के बीच ये भीषण हादसा हुआ। जिसमें सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक और मारूति वेन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गयी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वेन में भी दुर्घटना के बाद भीषण आग लग गयी। राहगिरों की मदद से तुरंत दमकल और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

दमकल की मदद से दोनों गाड़ियों में लगी आग को घंटे भर की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि इस भीषण हादसे में वेन में सवार चार लोगों में तीन लोग किसी भी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। जबकि चालक अंदर ही फंसा रह गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गयी। वहीं ट्रक के चालक को भी गंभीर चोट आई है, सभी को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस बस्तर में निकालेगी ‘न्याय पदयात्रा’, 3 दिन की यात्रा में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर उठाएगी आवाज

कांग्रेस बस्तर में निकालेगी ‘न्याय पदयात्रा’, 3 दिन की यात्रा में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर उठाएगी आवाज

 रायपुर। बस्तर संभाग में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की आवाज अब सड़कों पर गूंजेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 मई से 28 मई 2025 तक तीन दिवसीय “न्याय पदयात्रा” निकालने जा रही है। यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

यह पदयात्रा 26 मई को दोपहर 3 बजे बचेली बस स्टैंड से शुरू होकर दंतेवाड़ा तक जाएगी। कुल 33 किलोमीटर की इस पदयात्रा के जरिए कांग्रेस बस्तर के आदिवासियों द्वारा सदियों से संरक्षित जल, जंगल और जमीन और खनिज संसाधनों को बचाए रखने का संदेश देगी।

तीन दिवसीय इस यात्रा के दौरान 28 मई को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। घेराव से पहले एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के 5 नए जिलों को वाहनों के पंजीयन कोड आबंटित, परिवहन विभाग ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ के 5 नए जिलों को वाहनों के पंजीयन कोड आबंटित, परिवहन विभाग ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना

 रायपुर. साय सरकार ने प्रदेश के 5 नए जिलों को वाहनों के पंजीयन कोड आबंटित किए हैं. इसकी अधिसूचना परिवहन विभाग छग शासन ने राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सीजी 32, सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सीजी 33, खैरागढ़ छुईखदान गंडई को सीजी 34, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को सीजी 35 और सक्ती जिले को सीजी 36 कोड संख्या आबंटित की गई है.

Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, अगले 3 तीन घंटे में 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी….

Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, अगले 3 तीन घंटे में 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी….

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते दिन तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 KMPH की स्पीट से हवा चलने की संभावना जताई है.

प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री तक होगी गिरावट  

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 41.4°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज क्या गया तापमान और वर्षा के आंकड़े:

बीते दिन इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. दुर्ग में 2 मिमी, मनोरा में 2 मिमी, सन्ना में 1 मिमी, कुकरेल में 1 मिमी, भोपालपटनम में 1 मिमी और मर्री बंगला देवरी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत

बीते दिन बुधवार को बलरामपुर जिले में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं कई मवेशियों की भी जान चली गई.

राजधानी में आज मौसम का मिजाज

राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. राजधानी समेत रायपुर जिले के कई हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41°C और 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

एक्टिव है सिनोप्टिक सिस्टम:

1. अगले 3-4 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है. 

2. इसी अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों; लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों; दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है.

3. मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अब मोटे तौर पर देशांतर 82° पूर्व से अक्षांश 25° उत्तर के उत्तर में बनी हुई है.

4. पूर्व-पश्चिम गर्त अब पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों से होकर हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है.

 

CG – तालाब में डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

CG – तालाब में डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

 बेमेतरा। जिले में अलग-अलग जगहों पर डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई। थानखम्हरिया में एक शख्स की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं नवागढ़ थाना क्षेत्र के संबलपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम मेढ़की में एक किशोर की बड़े तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच पर लिया है। दोनों घटना के बाद संबंध गांवों में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 15 साल के बालक और एक युवक की मौत होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी पुरूषोत्तम पाटिल का शव तालाब में उफनता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव निकलवाकर अस्पताल रवाना किया, जहां शव को मर्चुरी में रखा गया।

शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुरूषोत्तम पाटिल रात को घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद घर नहीं आया। परिजनों ने दूसरे दिन थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं युवक का शव तालाब में मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया।

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज उनके गृह जिले जशपुर के दोकड़ा ग्राम में उतरा। यहाँ समाधान शिविर में उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही और पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमनागरिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आपके गाँव घर का बेटा हूँ। मेरा सौभाग्य है कि आपके आशीर्वाद से प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है। विगत डेढ़ वर्ष में विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

सरकार बनते ही पहले केबिनेट में पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आवास बन रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में 3 लाख आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। अम्बिकापुर में केंद्रीय पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह ने 51 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका मकान पक्का नहीं है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

एसईसीसी और आवास प्लस के सर्वे में जिनका भी नाम है सभी का मकान बनेगा। प्रधानमंत्री ने पीएम आवास के लिए इस वर्ष बजट में बड़ी राशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा किया। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का बकाया बोनस की राशि भी दी। भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि देना शुरू किया है।

महतारी वन्दन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेन्दूपत्ता के हितग्राहियों को लाभान्वित करने 4000 एकड़ प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक राशि को बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को भेजने के साथ ही अब मुख्यमंत्री तीर्थ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में हमारे प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक कोई भी व्यक्ति देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में निःशुल्क जा पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाकर नामान्तरण की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया है। अब नामान्तरण के लिए किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है।

जमीन रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सेवाएं उपलब्ध होगी। किसानों को गाँव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अभी 24 अप्रैल को प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं भी देखा है कि इस सेवा का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

इस अवसर पर पत्थलगांव की विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि यह सुशासन का साक्ष्य है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार घर-घर पहुँच रही है। गाँव की समस्याओं को सुनकर दूर किया जा रहा है। केंद्र और राज्य की योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुचाने के लिए सरकार लगी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख 32 हजार से अधिक प्राप्त आवेदनों में से एक लाख 28 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया है।

जशपुर जिले में 54 क्लस्टर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 97 प्रतिशत आवेदन का निराकरण कर लिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के आधार पर हितग्राहियों को योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया है। कुछ मांग शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से हर आवेदन के निराकरण की कोशिश की गई। ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 3258 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से अधिकांश का निराकरण कर लिया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कमी को नोटकर ठीक करने के दे रहे निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी को पूरा किया गया है। उन योजनाओं के तहत कार्य हुआ है या नहीं, इसे धरातल में जानने के लिए दौरा कर रहे हैं। आज जशपुर जिले के दोकड़ा आया हूँ, यह मेरा 21वां जिला है। मेरे अलावा मंत्री,सांसद,विधायक और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी भी समाधान शिविरों में जा रहे हैं। मैं आकस्मिक निरीक्षण के तहत प्रदेश के हर दूरस्थ अंचलों में पहुँचने की कोशिश कर रहा हूँ। पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहा हूँ। सभी जगह व्यवस्था ठीक है और जहाँ कोई कमी है उसे नोटकर अधिकारियों को कमी ठीक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

दोकड़ा में कॉलेज,पीएचसी का उन्नयन, मिनी स्टेडियम सहित अन्य कार्यों की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम दोकड़ा को अपना गाँव घर बताया और यहाँ के लोगों को अपना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें 4 बार सांसद बनाया। मैनी नदी में पुल यहाँ के लोगों की प्रमुख मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया था। अभी जो माँग आई है उसे भी पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोकड़ा में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने यहाँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करने, वनवासी कल्याण आश्रम, प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण का जीर्णाेद्धार, डोरियामुड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण,पुराने मंगल भवन के जीर्णाेद्धार के लिए राशि 20 लाख देने और इस क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा भी की।

पीएम आवास की चाबी,समूह को चेक का किया वितरण, मुख्यमंत्री ने किया हितग्राहियों से संवाद और सामग्री का वितरण

जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को अनेक सौगातें दी। उन्होंने पीएम आवास के हितग्राही बिकेश्वर राम, सुमेर सिंह से संवाद किया। पीएम आवास के हितग्राही सुमेर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को अपने घर भी आमंत्रित किया। समाधान शिविर में राशनकार्ड प्राप्त करने वाले परमेश्वर राम, किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राही संजय शर्मा ने भी समस्या का समाधान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने शिविर स्थल पर पीएम आवास के हितग्राहियों को चाबी सौंपी। खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत पेंशन स्वीकृति पत्र, मत्स्य विभाग अंतर्गत जाल और आइस बॉक्स, कृषि विभाग अंतर्गत केसीसी कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बैग एवं टिफिन बॉक्स, बॉटल, उद्यानिकी विभाग अंतर्गत किसानों को सब्जी बीज किट, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड स्वीकृति आदेश,स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुषमान कार्ड,फ़ूड बॉक्स,एनआरएलएम अंतर्गत महिला समूह के सदस्यों को मुद्रा लोन का चेक और क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट आदि का वितरण किया।

दसवीं-बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यालयों से पढ़ाई कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में टॉप कर जिले का राज्य स्तर पर नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने कक्षा 12 वी कक्षा में राज्य में पांचवा स्थान हासिल करने वाली नेहा एक्का और कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन खुटिया सहित अन्य विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

सुशासन तिहार: तेज हवाओं के बीच इस ग्राम में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, CM साय के आगमन से गांव में खुशी की लहर, हुआ आत्मीय स्वागत….

सुशासन तिहार: तेज हवाओं के बीच इस ग्राम में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, CM साय के आगमन से गांव में खुशी की लहर, हुआ आत्मीय स्वागत….

 रायपुर: तेज हवाओं के बीच आज एक हेलिकाप्टर अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। भीड़ ने आत्मीयता पूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

आरती और चौपाई से गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महुआ पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने खटिया में बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को डेढ़ साल पूरा हुआ है, आपसे किये गये वादों को पूरा किया गया है चाहे वो धान खरीदी हो या आवास का। सभी कार्य तेजी से होंगे और छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ता जायेगा।

मुख्यमंत्री ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और एक-एक कर उनकी समस्या के बारे में पूछा। जब कुछ लोगों ने पानी व सड़क की समस्या का जिक्र किया तो उन्होंने कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा को इनके समाधान के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों को चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करायें।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र शासन व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाने और शिविर लगाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। तेज हवा व आंधी तूफान के बीच जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुस्कुराते हुए पूछा कि जाई कि रही, तो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा रुकिए आपका आगमन हमारा सम्मान है। उनकी बात सुन मुख्यमंत्री धीमी मुस्कान लिए रूके और ग्रामीणों को भरपूर समय दिया।

ग्राम पंचायत हरगवां में आवेदनों का हुआ शत प्रतिशत निराकरण

सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में शत्प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सक्रियता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन व प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है।

समाधान शिविरों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में कुल 111 मांग के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पूरे आवेदनों का त्वरित समाधान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-

शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हरगवा ग्राम पंचायत में 10 लाख की लागत से सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल की घोषणा की। इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणनजन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ,प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद थी।

CG Transfer : सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

CG Transfer : सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में कुसुम कांत अनुभाग अधिकारी को कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया।

आनंद शुक्ला को वित विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-4, वहीं, केनस नायक अनुभाग अधिकारी को स्कूल शिक्षा विभाग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग भेजा गया।

देखें सूची

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, स्पेशल कोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, स्पेशल कोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई

 रायपुर। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि अभी उन्हें जेल से बाहर आने के लिए स्पेशल कोर्ट की अंतिम अनुमति का इंतजार करना होगा। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक सप्ताह के भीतर ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। स्पेशल कोर्ट जमानत की शर्तों पर अंतिम फैसला सुनाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी राहत?
जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की डिवीजन बेंच ने कहा कि जिस अपराध में अनवर ढेबर आरोपी हैं, उसकी अधिकतम सजा सात साल है और केस की सुनवाई जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक कि उसका मूल अपराध तय न हो जाए।

सख्त शर्तें लागू
अनवर ढेबर को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। उन्हें स्पेशल कोर्ट में नियमित रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। मुकदमे के निपटारे में सहयोग करना जरूरी होगा।

ईडी ने किया विरोध
ईडी ने कोर्ट में विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि अनवर ढेबर शराब सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है और उसका राजनीतिक व प्रशासनिक प्रभाव बहुत ज्यादा है। ईडी ने दावा किया कि ढेबर की रिहाई जांच को प्रभावित कर सकती है। इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि बिना मुकदमा शुरू किए किसी को अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

केस की जमीनी हकीकत
40 गवाहों का हवाला दिया गया है। अब तक 3 पूरक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। मूल केस के अलावा, 450 गवाहों वाले एक अन्य पूर्ववर्ती अपराध की जांच अभी भी जारी है। अभी तक किसी केस में संज्ञान नहीं लिया गया है।

अभी जेल में ही रहना होगा
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही ढेबर को सशर्त जमानत दी हो, लेकिन उन्हें तत्काल रिहाई नहीं मिलेगी। ईडी उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश कर पुराने मामलों का हवाला देते हुए फिर से जेल भेजने की मांग कर सकती है। यानी जमानत के बावजूद ढेबर की रिहाई अभी अधर में है।

पृष्ठभूमि
जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शराब घोटाले में FIR दर्ज की थी। अप्रैल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की एक ECIR खारिज कर दी थी। इसके बाद ईडी ने नई शिकायत के आधार पर फिर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है, लेकिन जांच एजेंसियों की सख्ती और कानूनी पेचीदगियों के चलते राहत की राह अब भी लंबी लग रही है।

शादी का झांसा देकर AIIMS के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी

शादी का झांसा देकर AIIMS के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी

 रायपुर। राजधानी के एम्स अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर को एक महिला ने शादी और अस्पताल खोलने के सपने दिखाकर 46 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना डाला। डॉक्टर ने महिला की बातों में आकर बैंक से 30 लाख का लोन लिया और बाकी राशि इकट्ठा कर एक फर्जी ट्रेडिंग साइट में निवेश कर दी। पैसे वापस न मिलने और महिला के संपर्क से गायब हो जाने के बाद डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई दोस्ती
पीड़ित डॉक्टर राहुल कुमार रोहित ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह टाटीबंध स्थित जैनम प्लेनेट में रहते हैं और रायपुर एम्स में पदस्थ हैं। करीब दो महीने पहले उनकी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए पहचान डॉ. राधिका मुखर्जी नाम की महिला से हुई थी। महिला खुद को डॉक्टर बताती थी और व्हाट्सएप कॉल के जरिए नियमित संपर्क में रहती थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच शादी की चर्चा भी शुरू हो गई थी।

भविष्य में मिलकर अस्पताल खोलने का सपना दिखाया
महिला ने डॉक्टर रोहित को कहा कि वह भविष्य में अहमदाबाद में मिलकर एक अस्पताल खोलना चाहती है। इसके लिए उन्हें एक फॉरेक्स ट्रेडिंग साइट Plus500 Global CS में इन्वेस्ट करना चाहिए, जिससे जल्दी अच्छा रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में डॉक्टर ने मना कर दिया, लेकिन महिला के लगातार दबाव और भावनात्मक प्रभाव के चलते वह तैयार हो गया।

17 बार में 46 लाख रुपये किए ट्रांसफर
डॉ. रोहित ने बताया कि महिला के कहने पर उन्होंने 3 अप्रैल से 14 मई 2025 के बीच 17 बार में करीब 46 लाख रुपये अलग-अलग बैंकों के जरिए उस साइट में ट्रांसफर किए। इनमें 30 लाख रुपये बैंक लोन से और बाकी व्यक्तिगत बचत से लगाए गए। कुछ ही समय बाद साइट पर निवेश राशि बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपये दिखाई जाने लगी, लेकिन जब उन्होंने उसे निकालने की कोशिश की तो वह संभव नहीं हो सका।

संपर्क टूटने पर खुली ठगी की साजिश
पैसे नहीं निकलने पर जब डॉक्टर ने महिला से संपर्क करना चाहा तो फोन बंद मिला, हालांकि उसका व्हाट्सएप अब भी चालू है। इसके बाद डॉक्टर को समझ आया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। उन्होंने तुरंत आमानाका थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आईटी और साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामला संगीन है और महिला समेत पूरे ठगी नेटवर्क की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह एक अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का हिस्सा लग रहा है।

जागरूकता की सलाह
पुलिस ने लोगों को मैट्रिमोनियल साइट्स और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की अपील की है और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर आर्थिक लेन-देन न करने की चेतावनी दी है।

 शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने युक्तियुक्तकरण जरूरी

शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने युक्तियुक्तकरण जरूरी

रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।

वास्तविक स्थिति 

राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक हैं और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 बच्चे प्रति शिक्षक हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। हालांकि 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है।

इसी तरह शहरी क्षेत्र में 527 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है। 1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है। 837 स्कूलों में यह अनुपात 21 से 30 के बीच है। लेकिन 245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे भी ज्यादा है, यानी छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं। 

युक्तियुक्तकरण के क्या होंगे फायदे

जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं, वहां से शिक्षकों को निकालकर उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक नहीं हैं। इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या दूर होगी। स्कूल संचालन का खर्च भी कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक ही परिसर में ज्यादा कक्षाएं और सुविधाएं मिलने से बच्चों को बार-बार एडमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। यानी एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित होंगे तो प्राथमिक कक्षाएं पास करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में एडमिशन कराने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट रेट) भी घटेगी। अच्छी बिल्डिंग, लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही जगह देना आसान होगा।  

शिक्षा विभाग ने कतिपय शैक्षिक संगठनों द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर उठाए गए भ्रामक सवालों के संबंध में स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का मकसद किसी स्कूल को बंद करना नहीं है बल्कि उसे बेहतर बनाना है। यह निर्णय बच्चों के हित में, और शिक्षकों की बेहतर तैनाती के लिए लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी। युक्तियुक्तकरण से न सिर्फ शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।
 
सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को मिलेगा पीएम आवास – मुख्यमंत्री साय

सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को मिलेगा पीएम आवास – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जिर्णाेद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णाेद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम लोग गांव-गांव पहुंच रहे हैैंं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को पीएम आवास स्वीकृत किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्षों में मोदी जी की अधिकांश गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया है। सुशासन तिहार के दौरान पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को नए आवास स्वीकृति के साथ ही पूर्ण हो चुके गए पीएम आवासों की चाँबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सशासन तिहार के अंतर्गत शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को ऑनलाईन तथा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र खोला गया है इन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन विभिन्न प्रकार के दस्तावेज प्राप्त करने और राशि के लेन-देन की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी पत्नी कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबी तथा नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, हितग्राहियों को मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल और आईस बाक्स, मनरेगा जाब कार्ड, वालीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट प्रदान किए। उन्होंने इस मौके पर हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

”सिंदूर यात्रा” केवल एक यात्रा नहीं, एक संदेश है कि, देश का हर एक नागरिक,देश की सेना के साथ है- अनुज

”सिंदूर यात्रा” केवल एक यात्रा नहीं, एक संदेश है कि, देश का हर एक नागरिक,देश की सेना के साथ है- अनुज

 धरसींवा: ग्राम निलजा में सिंदूर यात्रा निकाली गयी| सिंदूर यात्रा में शामिल हुए धरसींवा विधानसभा के लाडले विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों शौर्य को नमन करते हुए कहा कि सिंदूर यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।

हमारे सैनिकाें पर हमें पूरा विश्वास है उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है उन्होंने कह की आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सिंदूर यात्रा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही साथ ही सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे|

 हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का जायजा लेने के लिए अब तक 19 जिलों का औचक निरीक्षक और समाधान शिविर में शामिल हो चुके हैं।

जनता से मिले फीडबैक से इस बात का गर्व है कि हमारी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उन लोगों तक पहुंच रहा है, जिनके लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ काम करना ही हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले में आकस्मिक निरीक्षण, समाधान शिविर में शामिल होने के बाद दुर्ग जिला मुख्यालय में कवर्धा, बेमेतरा और दुर्ग जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने सुशासन तिहार में सक्रिय भागीदारी और परिश्रम से अच्छा कार्य किया है। आप सभी ने संकल्प लेकर नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया है, यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान का प्रतिशत बेहतर है, जिससे यह स्पष्ट है कि हम सुशासन और आम जनता की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में हमने अनेक अच्छे कार्य किए हैं, जिसका अच्छा फीडबैक जनता से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समस्त योजनाएं आमजनता को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। श्री साय ने कहा कि जनहित में किए गए अच्छे कार्यों की हमेशा प्रशंसा होती है और जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें हम पुरस्कृत भी करेंगे। वहीं यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जहां कहीं भी पेयजल की समस्या हो, इसको दूर करने का पुख्ता प्रबंध किया जाए। उन्होंने बरसात की मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण हेतु किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा कम पानी वाली फसलों जैसे दलहन एवं तिलहन की खेती को बढ़ावा देने विशेष रूप से प्रयास हो। श्री साय ने कहा कि राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के आधार कार्ड और ई-केवाईसी के कारण होने वाली दिक्कतों को भी तेजी से दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के प्रकरण तेजी से निपटाएं और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत दें। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की और सुशासन तिहार के अंतर्गत आवास के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर निर्माणाधीन सड़कों और शासकीय भवनों लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आय सृजन गतिविधियों और ड्रोन दीदियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन दीदियों के प्रशिक्षण की पुख्ता व्यवस्था की जाए ताकि महिलाएं तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री कहा कि बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने से महिलाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुले है। कंस्ट्रक्शन के लिए सेटरिंग प्लेट को किराए में देकर समूह की महिलाएं अच्छी आय प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसी सभी संभावनाओं पर लगातार काम करना है। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण की प्रगति, संस्थागत प्रसव की स्थिति, स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट्स की तैनाती, और सिकलसेल स्क्रीनिंग की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तालाबों और छोटे जल स्रोतों के इनलेट मार्ग अवरुद्ध न हों, ताकि वर्षा जल का संचयन सुचारु रूप से हो सके और भूजल स्तर बना रहे। मुख्यमंत्री ने भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए ताकि न्याय की संकल्पना पूर्ण रूप से साकार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में जो तकनीक आधारित प्रावधान शामिल किए गए हैं, उनका समुचित और पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी हो।

उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध में वृद्धि हो रही है, इसके खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री साय ने कहा कि सभी किरायेदार की सूचना पुलिस के पास हो और मकान मालिकों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए जाए। यदि मकान मालिक जानकारी नहीं देंगे तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को विलेज लेवल रजिस्टर को अनिवार्य रूप से मेंटेन करने के निर्देश दिए ताकि अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर नए अधिकारियों को भी आपराधिक गतिविधियों और संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हो सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेन्द्र यादव, श्री रिकेश सेन एवं श्री ईश्वर साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, संभागायुक्त श्री एस. एन राठौर, आईजी श्री आर जी गर्ग, तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय दिया है। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग ने साउथ अफ्रीका की 21 वर्षीय छात्रा की पित्ताशय की पथरी (गाल ब्लैडर स्टोन) की लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह छात्रा रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में बीएससी साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही है और उसने अपने देश लौटने के बजाय यहीं इलाज कराने का फैसला किया।

छात्रा की स्थिति और सर्जरी का विवरण

6 मई 2025 की रात को छात्रा को अचानक तेज पेट दर्द, उल्टी और भूख न लगने की शिकायत हुई। निजी अस्पताल में जांच के बाद पित्ताशय में पथरी की पुष्टि हुई। छात्रा के अटेंडर सिबोनेलो सनेलिस जुंगु ने बताया कि भारतीय डॉक्टरों की दक्षता और अम्बेडकर अस्पताल की हाल की सफल सर्जरियों की ख्याति के कारण उन्होंने इस अस्पताल को चुना। सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. संतोष सोनकर और उनकी टीम ने मरीज की सभी औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर सर्जरी को अंजाम दिया। सर्जरी के बाद छात्रा पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुकी है।

क्या है लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी?

लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी एक न्यूनतम चीरे वाली सर्जरी है, जिसमें पित्ताशय को हटाने के लिए लेप्रोस्कोप (कैमरे युक्त पतली ट्यूब) का उपयोग किया जाता है। यह प्रक्रिया कम दर्दनाक होती है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। डॉ. सोनकर ने बताया कि यह सर्जरी अस्पताल में नियमित रूप से की जाती है और शासन की स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध है।

भारतीय डॉक्टरों पर भरोसा

छात्रा के अटेंडर ने कहा, “साउथ अफ्रीका में भारतीय डॉक्टर मरीजों का सफल इलाज कर रहे हैं, तो हमने सोचा कि भारत में ही क्यों न इलाज कराया जाए?” यह विश्वास अम्बेडकर अस्पताल की साख को दर्शाता है, जहां हार्ट सर्जरी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी और कैंसर सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं भी नियमित रूप से की जाती हैं।

अस्पताल की उपलब्धियां
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने हाल के वर्षों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें ओपन हार्ट सर्जरी, सिकल सेल मरीजों की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और दुर्लभ हार्ट सर्जरी शामिल हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी ने इस सर्जरी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अस्पताल की विश्वसनीयता और मरीजों के भरोसे का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर अस्पताल जल्द ही बाइपास सर्जरी की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और बड़ा कदम होगा।

यह सर्जरी न केवल एक चिकित्सकीय सफलता है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि रायपुर का यह सरकारी अस्पताल अंतरराष्ट्रीय मरीजों के लिए भी विश्वसनीय गंतव्य बन रहा है।

Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, रेलवे ने रायपुर बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी- लॉन्चिंग का काम होगा, जिसके कारण SECR की 4 ट्रेनें रद्द रहेंगी तो वहीं गामहारीया और सीनी सेक्शन में अधोसंरचना कार्यों के तहत टीआरटी  मशीन द्वारा पटरियों के मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक किया जाएगा, जिस वजह से 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 4 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

रद्द ट्रेनों का सूची

  • दिनांक – 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • दिनांक – 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • दिनांक – 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • दिनांक – 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर – कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 21, 24, 28, 31 मई व 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून को रद्द।
  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 21 मई व 04, 11, 18, और 25 जून को रद्द रहेगी। टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या रद्द।
  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 22 मई व 05, 12, 19 व 26 जून को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी।
  • दिनांक 22 मई एवं 01, 08, 15, 22 व 29 जून 2025 योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी।
  • दिनांक 20 व 27 मई एवं 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।
  • दिनांक 24 व 31 मई एवं 07, 14, 21 व 28 जून 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।
Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे

Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सर्चिंग से वापस लौट रहे DRG के जवानों के ऊपर बिजली की तार टूट कर गिर गई, बिजली की तार टूटकर जवानों के बाइक में फंस गई। जिसके चलते जवान बाइक समेत नीचे गिर गए। बिजली की तार बाइक में फंसी रही जिसके चलते जवान झुलस गए।

इस घटना में DRG के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले झुलसे, जवान धर्मेंद्र सोरी का हाथ की स्थिति क्रिटिकल और वही दूसरे जवान संजय की स्थिति सामान्य है। अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड जवानों की स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायल जवानों का हौसला बढ़ाया। घायल जवानों का इलाज अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

 
Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने इस मुठभेड़ में करीब 27 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया हैं। फिलहाल अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार ही।

बताया जा रहा है कि इस नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है, जिनमें बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह ऑपरेशन दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सरहद पर चल रहा है।

इस मुठभेड़ में DRG, STF और BSF के जवान शामिल हैं। खबर है कि ऑपरेशन को गुप्त इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया है, और सुरक्षाबलों को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली है।