नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले – नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम

मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले – नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। जिसमे अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन की सफलता पर जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘X’ पर लिखा, नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम… सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप हमारा छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देखें CM साय की एक्स पोस्ट

नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम… सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप हमारा छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश को वामपंथी उग्रवाद से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। भारत माता की जय

छत्तीसगढ़ के इस जिले का नाम बदला, अब “गुरु घासीदास धाम” के नाम से जाना जाएगा जिला

छत्तीसगढ़ के इस जिले का नाम बदला, अब “गुरु घासीदास धाम” के नाम से जाना जाएगा जिला

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले का नाम बदलने का फैसला लिया है। अब यह जिला संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर “गुरु घासीदास धाम” कहलाएगा। इसके साथ ही, इसे राष्ट्रीय तीर्थस्थल भी घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार इस क्षेत्र को राष्ट्रीय तीर्थस्थल के रूप में भी घोषित कर सकती है। अपर कलेक्टर को जारी आदेश में अधिकारियों से इस फैसले पर स्पष्ट राय देने को कहा गया है। प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
अगले महीने से फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के पंजीयन! नए लाभार्थियों को मिलेगा इसका लाभ…

अगले महीने से फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के पंजीयन! नए लाभार्थियों को मिलेगा इसका लाभ…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना में एक बार फिर नए नाम जोड़े जाएंगे। अब तक इस योजना के तहत प्रदेश की 60 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और उन्हें 13 किश्तों में कुल 13,000 रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह में पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जा सकता है, जहां नए लाभार्थी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

शाहरुख खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में सुनवाई आज, इस वजह से दर्ज हुई याचिका, जाने पूरा मामला..!!

शाहरुख खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में सुनवाई आज, इस वजह से दर्ज हुई याचिका, जाने पूरा मामला..!!

 रायपुर। फिल्म स्टार शाहरुख खान के खिलाफ दायर परिवाद पर रायपुर सिविल कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। इस सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से शाहरुख खान और कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों को नोटिस भी जारी हुआ है।

इस पूरे मामले में वादी रायपुर निवासी एडवोकेट फैजान खान है। इनके वकील विराट वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी है। वह पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं।

जिससे कि देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। वे कैंसर और गरीबी की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है।जानकारी के मुताबिक प्रतिवादी की तरफ से अभी सुनवाई के लिए कौन उपस्थित होगा, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि कंपनियों की तरफ से उनके वकील रायपुर कोर्ट में अपना जवाब देंगे।

इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है।

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला लाखों का कैश, नोटों के बंडल देख पुलिस का भी माथा चकराया, जानिए कहां से आया इतना कैश…

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला लाखों का कैश, नोटों के बंडल देख पुलिस का भी माथा चकराया, जानिए कहां से आया इतना कैश…

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोडा पुलिस ने कार से 53 लाख कैश जब्त किया है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। इस कार्रवाई में सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।

महासमुंद पुलिस के अधिकारियों ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस की टीमें विभिन्न चेक पोस्टों पर सतर्कता बरत रही थीं।

नेशनल हाईवे पर स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम शशांक कोठार (26 वर्ष), निवासी संभाजी नगर, पठान लेऊ, थाना प्रतापनगर, जिला नागपुर, महाराष्ट्र बताया। पुलिस टीम ने जब वाहन की तलाशी ली, तो पीछे की सीट पर रखा काले रंग का एक बैग मिला। पूछताछ करने पर शशांक कोठार ने बताया कि बैग में नगद 53 लाख रुपये हैं और वह इस रकम को रांची, झारखंड से नागपुर, महाराष्ट्र लेकर जा रहा है।

जब पुलिस ने उससे इस रकम के वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। शशांक कोठार के कब्जे से 53 लाख रुपये जब्त कर थाना सिंघोडा में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी भेज दी है, ताकि इस रकम के स्रोत और वैधता की जांच की जा सके।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का फिर बड़ा ऑपरेशन : मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का फिर बड़ा ऑपरेशन : मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है।

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 2 जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है।

कल छत्तीसगढ़ आएँगे PM नरेंद्र मोदी, राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

कल छत्तीसगढ़ आएँगे PM नरेंद्र मोदी, राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

 बिलासपुर। PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वो बिलासपुर में एकबड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना से छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ 15.30 बजे किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर – रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होकर केंद्री15.38 बजे सीबीडी 15 .52 बजे मंदिर हसौद 16.10 बजे रायपुर 16.55 बजे पहुंचेगी।

दिनांक 31 मार्च 2025 से रायपुर अभनपुर रायपुर के मध्य सुबह एवं शाम को दो मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

(1) 68760/ 68761 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10.28 बजे सीबीडी, 10.42 बजे मंदिर हसौद 11:00 बजे रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी।

(2) 68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16.38 बजे मंदिर हसौद,16.52 बजे सीबीडी, 17: 10 बजे केंद्री, 17.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18.32 बजे सीबीडी, 18.45 बजे मंदिर हसौद, 19.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

भोरमदेव महोत्सव के समापन में सुपरस्टार अनुज शर्मा के गीतों से झूम उठा भोरमदेव

भोरमदेव महोत्सव के समापन में सुपरस्टार अनुज शर्मा के गीतों से झूम उठा भोरमदेव

आरुग हे कलशा दाई गीत का आनंद लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा :- कबीरधाम जिला के ग्राम चौरा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव के समापन दिवस पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा जी (विधायक धरसींवा) की शानदार संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देखने को मिली। उनकी सुरीली आवाज़ और संगीतमय अंदाज़ ने पूरे कबीरधाम जिला को मंत्रमुग्ध कर दिया। शर्मा के आरुग हे कलशा दाई गीत मे झूम उठा भोरमदेव|

विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

महोत्सव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे , कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़: अब 20 नहीं, 10 लाख तक के कार्य ई-टेंडरिंग से होंगे, देखें संशोधित आदेश

छत्तीसगढ़: अब 20 नहीं, 10 लाख तक के कार्य ई-टेंडरिंग से होंगे, देखें संशोधित आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर निगमों और पंचायतों में अब 10 लाख रुपये या उससे अधिक की लागत वाले कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से किए जाएंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

पहले 20 लाख रुपये तक थी सीमा

पहले, ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया 20 लाख रुपये या उससे अधिक के कार्यों के लिए अनिवार्य थी, जिसे अब घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकार का यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने, ठेका प्रणाली को अधिक सुचारु बनाने और भ्रष्टाचार की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद

इस फैसले से नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और ठेका प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुगम बनेगी। नए आदेश के अनुसार, अब 10 लाख रुपये से अधिक के सभी कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाना अनिवार्य होगा।

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है। इस निर्णय से किसानों को सब्सिडी युक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कृषक हितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने वाला कदम है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित देश के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता और किसानों की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया है।

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई…

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई…

 रायपुर: गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी, और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में चयन के बाद फामेश्वरी 01 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। उन्हें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

BIGBREKING:प्रधानमंत्री MODI का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दौरा,जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

BIGBREKING:प्रधानमंत्री MODI का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दौरा,जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

 रायपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वे छत्तीसगढ आने के पहले नागपुर जाएंगे और सुबह करीब 9 बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, फिर दीक्षाभूमि जाएंगे।सुबह करीब 10 बजे वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।दोपहर करीब 12:30 बजे नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे बिलासपुर में प्रधानमंत्री बुनियादी ढांचे के विकास और सतत आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली, तेल तथा गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चूका हैं। वही तैयारियों का जायजा लेने कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया।

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर 28 मार्च 2025 : जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कार्यशाला में सभी प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को जीविकोपार्जन के समुचित अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय निवासरत है और 44 प्रतिशत इलाका वन आच्छादित है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में मैने प्रदेश के जनजाति समुदाय और विशेष पिछड़ी जनजातियों के संघर्ष और पीड़ा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की व्यथा को समझा और एक आदिवासी बहुल नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया।  साय ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय का भी गठन किया और आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि का सही उपयोग हो पाया। अटल जी के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे, इस उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर पीडीएस सिस्टम लागू कर लोगो को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी प्रारंभ की, जिसने आदिवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज पर्याप्त मात्रा में है। कुल 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वनोपजों से जुड़ी प्रोत्साहक नीतियों का लाभ उठाकर स्व सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के आजीविका और उत्थान के लिए संचालित पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर  साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि नीति आयोग और वन विभाग की इस संयुक्त कार्यशाला से जनजातीय समाज को तकनीक और नवाचार से जोड़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि नीति आयोग के सहयोग से एक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय पर आज एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। वन मंत्री  कश्यप ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अब तेजी से हो रहा है और वनवासी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अब सुदृढ़ हुई है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के साथ वन संसाधनों के समुचित उपयोग पर जोर देने और रोजगार सृजन की बात कही।

कार्यशाला में नीति आयोग के सलाहकार  सुरेंद्र मेहता, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और वन बल प्रमुख  व्ही श्रीनिवास राव ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर एपीसीसीएफ शालिनी रैना, नीति आयोग के निदेशक अमित वर्मा, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण और झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से आए प्रबुद्धजन, विषय विशेषज्ञ और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री  साय ने वनोपज आधारित स्टालों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अरण्य भवन परिसर में वन उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। लीफ प्लेट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की टीम ने मुख्यमंत्री  साय को लीफ से तैयार डिनर सेट भेंट किया। इस दौरान भोपालपट्टनम, बीजापुर जिले से आये श्री बी. आर. राव ने मुख्यमंत्री  साय को बताया कि वे पिछले 35 वर्षों से वनौषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण कर रहे हैं। वे अपने ‘गमलों से जंगल की ओर’ अभियान के तहत निःशुल्क बीजों का वितरण भी करते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने  राव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बलौदाबाजार जिले के अमरवा बांस प्रसंस्करण केन्द्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बांस शिल्प से बना गुलदस्ता भेंट करते हुए केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। श्री साय ने लाख उत्पादक किसान समिति कांकेर, छत्तीसगढ़ हर्बल और जशप्योर एफपीसी जशपुर के स्टालों का अवलोकन कर समूह के सदस्यों के साथ चर्चा की।

बाबा भोरमदेव के दरबार मे हर मनोकामना होती है पूरी:-उपमुख्यमंत्री शर्मा

बाबा भोरमदेव के दरबार मे हर मनोकामना होती है पूरी:-उपमुख्यमंत्री शर्मा

 रायपुर, 28 मार्च 2025- कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव 2025 के अंतिम दिवस की संध्या, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और भक्ति भावना के रंग में सराबोर रही। लोक-परंपरागत गीतों, जसगीत और छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों में विशेष स्थान रखने वाले बाबा भोरमदेव मंदिर की गरिमा को और अधिक बढ़ाने वाला आयोजन रहा, जो इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ पर विशेष रूप से उल्लासमय रहा।

महोत्सव समापन से पूर्व बाबा भोरमदेव मंदिर के शिव जी का विधिवत प्रातः काल महाअभिषेक, एक हजार नामों से सहस्त्रार्चन, रूद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार आरती की गई। दूसरे पहर शायं काल में सहस्त्रधारा से महाभिषेक, श्रृंगार महाआरती-भस्म आरती, शिव सरोवर के सामने भगवान वरूण देव का पूजन, दीपदान, गंगा आरती की गई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक,पुरातत्व, एवं जन आस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर की महिमा आदि अनन्त काल से सब पर कृपा बरस रही है। बाबा भोरमदेव मंदिर अध्यात्म केंद्र है, यहां जो भी श्रद्धालु, भक्त एवं पर्यटन सच्चे मन से मनोकामना करते है, उन सभी की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। हर वर्ष चैत कृष्ण के तेरस के दिन युगों-युगों से मेला, उत्सव होते आया है, अब यह उत्सव एक महोत्सव का रूप ले लिया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भोरमदेव मंदिर और उसके आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। बाबा भोरमदेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे इस क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदान की गई यह दूसरी सबसे बड़ी राशि है, जो भोरमदेव के लिए प्राप्त हुई है।

इस योजना के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर, रामचुआ, मड़वा महल, छेरकी महल और सरोधा जैसे ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए व्यापक कार्य किए जाएंगे। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष शेड बनाए जाएंगे, जिसमें पेयजल, स्वच्छता, विश्राम और बैठने की उत्तम व्यवस्था होगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, संरचनात्मक सुधार, परिक्रमा मार्ग का विकास और पैदल पथों का निर्माण किया जाएगा। मंदिर तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भोरमदेव क्षेत्र को राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने की योजना के तहत हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा।

सरोधा में वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केवल भोरमदेव ही नहीं, बल्कि कवर्धा स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर परिसर को भी विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पचराही क्षेत्र के विकास के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह योजना पूर्ण होने के बाद भोरमदेव क्षेत्र न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन हब बनकर उभरेगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे श्री राजीव लोचन जी महाराज, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेसर पटेल, धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा लोकचंद साहू, जनपद सदस्य श्री नेमीचंद पटेल, ग्राम पंचायत चौरा के सरपंच श्रीमती दुर्गा लांझे उपस्थित थे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मनोविकास केंद्र का अवलोकन,कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा है…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मनोविकास केंद्र का अवलोकन,कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा है…

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री भावविभोर हो उठे और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व में कोविड केंद्र रहे भवन को मनोविकास केंद्र के रूप में पुनः उपयोग में लाने की प्रशासनिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशिता और करुणा के भाव को बढ़ावा देते हैं। यह मानवता की सच्ची सेवा है।

मनोविकास केंद्र का अवलोकन

इस अवसर पर विशेष बालक शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री श्री साय को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक की थाप पर जसगीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष द्वारा प्रस्तुत सूर्य नमस्कार योग प्रदर्शन को मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह बच्चों की शारीरिक और मानसिक सशक्तता का प्रमाण है।

मनोविकास केंद्र : समर्पण, संवेदना और सशक्तिकरण का संगम

जनवरी 2025 में शुरू हुआ बलौदाबाजार का मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए एक आदर्श संस्थान बनकर उभरा है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के सीएसआर मद से संचालित हो रहा है, और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहयोग, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास की सुविधा प्रदान कर रहा है।

विशेष बच्चों से आत्मीय मुलाकात, कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा है

यहाँ बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच व बिहेवियर थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी जैसे प्रशिक्षणों के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े, श्री आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रधान आरक्षक समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रधान आरक्षक समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट…!!

 गरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, SP ने 18 आरक्षकों को इधर से उधर किया है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखें लिस्ट…

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला में सभी प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को जीविकोपार्जन के समुचित अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय निवासरत है और 44 प्रतिशत इलाका वन आच्छादित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में मैने प्रदेश के जनजाति समुदाय और विशेष पिछड़ी जनजातियों के संघर्ष और पीड़ा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल  बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की व्यथा को समझा और एक आदिवासी बहुल नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया।

 वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार

श्री साय ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय का भी गठन किया और आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि का सही उपयोग हो पाया। अटल जी के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे, इस उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर पीडीएस सिस्टम लागू कर लोगो को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराया।उन्होंने समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी प्रारंभ की, जिसने आदिवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज पर्याप्त मात्रा में है। कुल 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वनोपजों से जुड़ी प्रोत्साहक नीतियों का लाभ उठाकर स्व सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के आजीविका और उत्थान के लिए संचालित पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

 वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नीति आयोग और वन विभाग की इस संयुक्त कार्यशाला से जनजातीय समाज को तकनीक और नवाचार से जोड़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नीति आयोग के सहयोग से एक प्रासंगिक और  महत्वपूर्ण विषय पर आज एकदिवसीय कार्यशाला  आयोजित की गई है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अब तेजी से हो रहा है और वनवासी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अब सुदृढ़ हुई है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के साथ वन संसाधनों के  समुचित उपयोग पर जोर देने और रोजगार सृजन की बात कही।कार्यशाला में नीति आयोग के सलाहकार श्री सुरेंद्र मेहता, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर एपीसीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना, नीति आयोग के निदेशक श्री अमित वर्मा, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण और झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से आए प्रबुद्धजन, विषय विशेषज्ञ और अधिकारी मौजूद रहे।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने वनोपज आधारित स्टालों का किया अवलोकन –

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अरण्य भवन परिसर में वन उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। लीफ प्लेट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की टीम ने मुख्यमंत्री श्री साय को लीफ से तैयार डिनर सेट भेंट किया। इस दौरान भोपालपट्टनम, बीजापुर जिले से आये श्री बी. आर. राव ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया  कि वे पिछले 35 वर्षों से वनौषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण कर रहे हैं। वे अपने ‘गमलों से जंगल की ओर’ अभियान के तहत निःशुल्क बीजों का वितरण भी करते आ रहे हैं।

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने श्री राव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बलौदाबाजार जिले के अमरवा बांस प्रसंस्करण केन्द्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बांस शिल्प से बना गुलदस्ता भेंट करते हुए केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। श्री साय ने लाख उत्पादक किसान समिति कांकेर, छत्तीसगढ़ हर्बल और जशप्योर एफपीसी जशपुर के स्टालों का अवलोकन कर समूह के सदस्यों के साथ चर्चा की।

 

एनआईटी के अस्टि0प्रो0 डॉ0 अनिल मांझी और पं0रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि के शोध छात्र राहुल तिवारी के रिसर्च पेपर का चयन यूनिर्वसिटी ऑफ विक्टोरिया कनाडा मे

एनआईटी के अस्टि0प्रो0 डॉ0 अनिल मांझी और पं0रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि के शोध छात्र राहुल तिवारी के रिसर्च पेपर का चयन यूनिर्वसिटी ऑफ विक्टोरिया कनाडा मे

 रायपुर : एनआईटी के अस्टि0प्रो0 डॉ0 अनिल मांझी और पं0रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि के शोध छात्र राहुल तिवारी के रिसर्च पेपर का चयन यूनिर्वसिटी ऑफ विक्टोरिया कनाडा मे विक्टोरिया विश्वविद्यालय ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा का चेयर इन ट्रांसजेंडर दुनिया की पहली शोध केंद्र है जो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, उनसे संबंधित मुद्दों और उनके इतिहास के अध्ययन पर केंद्रित है। मूविंग ट्रांस हिस्ट्री फॉरवर्ड कॉन्फ्रेंस विक्टोरिया विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर अध्ययन पर संस्था द्वारा आयोजित द्विवार्षिक, अंतर्राष्ट्रीय, अंतःविषयक और अंतर-पीढ़ीगत कॉनफ्रंेस हैं। इस कॉनफ्रंेस में केवल शोधार्थी या समुदाय के लोगों के लिए नहीं बल्कि इसमे आम जनता, छात्रों और शिक्षकों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं, ट्रांस परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और सेवा प्रदाताओं के बीच नये बौद्धिक परिचर्चा का अवसर प्रदान करता हैं। यह कॉनफ्रंेस इतिहास और उन महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करते हैं जो वर्तमान और भविष्य को स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रभावित करते हैं। पिछली वर्ष भारत से तीन लोगो के शोध पत्रों का चयन किया गया था और इस वर्ष यह कॉनफ्रंेस 27 से 30 मार्च 2025 को आयोजित किया जा रहा है जिसमे भारत से छत्तीसगढ के एन0आई0टी के मानविकीय एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के सहा0प्रा0 डॉ0 अनिल मांझी एवं पं0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि के पी0एच0डी रिसर्च स्कॉलर राहुल तिवारी के शोध पत्र जिसका शीर्षक ’’रोल ऑफ कल्चरल रेवेरेंस एण्ड लीगल रिकॉगरिसन इन एण्डवासिंग ट्रांस इम्लॉएमंेट इन इण्डिया’’ का चयन किया गया है। डॉ0 अनिल मांझी एवं राहुल तिवारी विगत कई वर्षाे से ट्रांसजेंडर पर रिसर्च कर रहें है वर्तमान मे छत्तीसगढ़ सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्तियो के लिये पॉलिसी एवं रूल्स बना रही है जिसमे इन्हें पॉलिसी मेकिंग कमेटी मे मेंबर भी बनाया गया है। 

 मुख्यमंत्री  साय की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य: नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में जुड़े रिश्ते और संवरे भविष्य: नवविवाहितों को मिला आशीर्वाद, सामुदायिक भवन की मिली सौगात, कोचिंग सुविधा के लिए हुआ एमओयू

रायपुर 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में शामिल होकर 44 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, खल्लारी महाकालेश्वर के तत्वावधान में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल आर्थिक रूप से सहायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक आदर्श भी स्थापित करते हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता राशि का चेक और आवश्यक विवाह सामग्री प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी में भागीदारी निभाना है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक संबल बनकर उभरी है, जिससे वे गरिमा के साथ अपने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कर सकें।

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल : कोचिंग के लिए एमओयू

इस अवसर पर जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और न्यूवोको सीमेंट समूह के मध्य एमओयू (MoU) किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को जिले से बाहर उन्नत कोचिंग संस्थानों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

मुख्यमंत्री  साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए अधिकांश वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना से महिलाएं  आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में गोंड समाज की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बलौदाबाजार और खल्लारी-सुहेला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा की।

कार्यक्रम को राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, विधायक  तुलेश्वर नेताम, गोंड समाज के जिला अध्यक्ष भागबली ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े व लक्ष्मी बघेल, के.पी. प्रधान, आनंद यादव, विजय केसरवानी, कलेक्टर  दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, गोंड समाज के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
 
भाभी की हत्या : देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

भाभी की हत्या : देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

 भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर कच्चे थाना से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रात में गायब रहने पर देवर ने भाभी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

थाना प्रभारी कच्चे तुलसी राम साहू ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया मृतिका मनिता उसेंडी पति स्व. सोनाराम 35 वर्ष निवासी टेढ़ाईकोंदल रात्रि में घर से गायब थी। जो सुबह अपने घर पहुंची। जिसपर उसके देवर गंगाराम पिता स्व रामुराम उसेंडी उम्र 40 वर्ष ने उससे मृतिका से सवाल किया। कि वह रात भर कहां थी और हमेशा मोबाइल में भी इधर उधर बात करते रहती हो। ऐसा बोलकर डांट फटकार लगाया, जिससे उसकी भाभी ने भी गुस्से में आकर उसको सुनाने लगी।

इसी बात का लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देवर ने अपनी भाभी से मारपीट की, जिससे मृतिका नीचे गिर गई फिर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर को उसके दाहिने कनपटी पर पटक दिया और पत्थर को बाड़ी में छिपाकर वहां से चला गया । थोड़े देर बाद लहूलुहान मृतिका को उसके छोटे पुत्र ने देखा। इस घटना की जानकारी बच्चे अपने परिवार वालों को जानकारी दी । इस स्थिति में मनिता उसेंडी को गाड़ी से भानुप्रतापपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृतिका की नाजुक स्थिति देखते हुए, धमतरी रेफर कर दिया। मृतिका को धमतरी ले जाते समय चारामा के पास मनिता उसेंडी की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना कच्चे में वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई, जिससे पता चला कि मृतिका का देवर गंगाराम उसके साथ हमेशा लड़ाई और मारपीट किया करता था। तो संदेह होने पर गंगाराम से पूछताछ किया गया और देवर ने हत्या करना कबूला किया और घटना के बारे में जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 500/- मे सिलेंडर मिलेगा या सिर्फ चुनावी जुमला था – तरुणा साबे

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 500/- मे सिलेंडर मिलेगा या सिर्फ चुनावी जुमला था – तरुणा साबे

 आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वे बिलासपुर की सभा में अपने किए वादों को अमली जामा पहनाएँगे – गोपाल साहू

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 500/- मे सिलेंडर मिलेगा या सिर्फ चुनावी जुमला था – तरुणा साबे

सस्ता शराब की सौगात देने वाली सरकार क्या युवाओं को रोजगार भी देगी – तरुणा साबे

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को अपने संकल्प पत्र के वादे कब पूरा करेगी। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा है कि भाजपा ने 2024 में अपने संकल्प पत्र में घोषणाएं की थी, जिसमें महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलिंडर देने कहा था जो कि हर बार की तरह जुमला ही निकला और उसने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सिर्फ ठगने का काम ही किया है. इसके अलावा भाजपा ने संकल्प पत्र में फ्री बिजली,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने,घरों में सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्ध कराने की बात कही थी।

प्रदेश सचिव तरुणा साबे ने कहा कि पिछले सवा साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश हैं। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं,3100 रू. एकमुश्त एवं धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 112 रू., कुल 3217 रू. नहीं मिलने से किसान हताश और परेशान हैं,सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नशीली दवाई बिक रहा है,सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पतालों में दवाइयां, चिकित्सकीय टेस्टिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है,3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की गारंटी, 1 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी पर आज तक इनको पूरा नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ में हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी खुलेआम रिश्वत मांग रहें हैं।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मोदी जी और प्रदेश सरकार जनता के साथ किये वादों को पूरा करे और प्रदेश की जनता से धोखा करना बंद करे. अन्यथा आम आदमी पार्टी आम जनता को साथ लेकर जनता के हक़ और मांगों के लिए आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेगी।

surrendered : लाल आतंक को बड़ा झटका, 6 लाख के ईनामी 6 महिला माओवादियों ने किया सरेंडर

surrendered : लाल आतंक को बड़ा झटका, 6 लाख के ईनामी 6 महिला माओवादियों ने किया सरेंडर

 नारायणपुर :- नारायणपुर में हो रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर माड़ डिवीजन कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी के अन्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत कुल 6 लाख ईनामी 6 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के प्रयासों के फलस्वरुप माओवादी आत्मसमर्पित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर स्वच्छंद रूप से चाह रहें है सामान्य जीवन जीना।नियद नेल्लानार योजना के वृहत प्रचार-प्रसार एवं अबूझमाड़ के अंदरुनी क्षेत्रों में लगातार स्थापित किए जा रहे जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार का भी बड़ा कारण रहा।

माओवादियों के आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे समग्र विकास कार्य के साथ सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय लोगों के दिलों में जगाया गया विश्वास से बदलाव आया।

नारायणपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ एवं सुरक्षा बलों के सघन प्रयासों से आत्मसमर्पित माओवादियों 06 महिला शामिल है। इस प्रकार से लगातार माओवादियों के हो रहे आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सल मुक्त माड़ की सपना हो रहा है सकार व नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है।

बता दें वर्ष 2024 से अब तक कुल 98 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने पर सभी माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदाय किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा।

आत्मसमर्पित के नाम/पद
1. पायके मण्डावी पिता दसरू उम्र 20 वर्ष निवासी ओयंगेर पंचायत मण्डाली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ.ग.) पद- नेलनार एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख।
2. रैनी वड्डे पिता पुसू उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया साकिन मापंगल पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख।
3. मोडडे गोटा पिता सोनसाय उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख।
4. पण्डरी गोटा उर्फ सुनिता पिता बत्तेराम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख।
5. ज्योति उसेण्डी पिता स्व. सुखराम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया साकिन तोके पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख।
6. शीतल वड्डे उर्फ मुरी पिता स्व. कटिया उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया स्थाई पता निवास, पंचायत घमण्डी वर्तमान पता कस्तुरमेटा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ0ग0) पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख।

नारायणपुर:- छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति नियद नेल्लानार के वृहत प्रचार-प्रसार एवं बड़े कैडर के माओवादियों के आत्ससमर्पण पश्चात सरकार द्वारा उनको दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से पुनर्वास की प्रक्रिया की सरलता से प्रभावित होकर ये सभी माओवादी आत्मसमर्पण किये है।

माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे विकास कार्य बड़ा कारण रहा तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने उन्हें नई उम्मीद दी है। आत्मसमर्पित माओवादी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है।

आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों का हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।

एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों दो सरकारी कर्मचारियों को पकड़ा

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों दो सरकारी कर्मचारियों को पकड़ा

 सूरजपुर। एसीबी ने घूसखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर ACB ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो गिरफ्तारियां की है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इन दोनों मामलों में एक पटवारी और एक तहसील कार्यालय का बाबू शामिल हैं, जो आम जनता से पैसे लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार गोविंदपुर में पदस्थ पटवारी को ACB की टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह पटवारी एक व्यक्ति की जमीन की चौहदी (सीमांकन) बनाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

तहसील कार्यालय का बाबू भी 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया प्रतापपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को भी ACB ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। यह बाबू सरकारी फाइलों को आगे बढ़ाने और संबंधित दस्तावेज तैयार करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने इसे भी रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

इंतजार हुआ खत्म इस दिन चलेगी रायपुर अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन. PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी.

इंतजार हुआ खत्म इस दिन चलेगी रायपुर अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन. PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी.

 रायपुरः PM मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान PM मोदी छत्तीसगढ़ को कई सौगातें देने वाले है. अब रायपुर-अभनपुर के लोगों का 9 साल का इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि, रायपुर-अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को 30 मार्च को PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.

दरअसल इस ट्रेन की काफी समय से मांग की जा रही थी. और अभनपुर स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है. यहां ट्रेन का सफल ट्रायल भी रन हो चुका है. मेमू ट्रेन की सौगात मिलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी. 31 मार्च से यह ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी. और इस ट्रेन का किराया सिर्फ 10 रुपए होगा.

PM मोदी 30 मार्च को मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे. मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर बनकर तैयार हो चुका है. ऐसे में अब नवा रायपुर आने जाने वालों को आसानी होगी.

BREAKING: नारायणपुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

BREAKING: नारायणपुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बार फिर नक्सली आतंक देखने को मिला। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

जवान गंभीर रूप से घायल
नक्सली कई जगह पर मुठभेड़ तो कई जगह पर IED प्लांट कर रहे हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हुए हैं। आपको बता दें कि, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के चपेट में एक जवान आ गया। इस दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीँ हाल ही में दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जवानों ने बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पांच खूंखार नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान जवानों की टीम ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए थे। दरअसल, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद से ही जवान लगातार नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं।