नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Panchayat Election : चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया जीत का प्रमाण पत्र, फिर जो हुआ…!!

Panchayat Election : चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया जीत का प्रमाण पत्र, फिर जो हुआ…!!

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राबोर में पंचायत चुनाव में जीत मिलने की खुशियां मना चुके सरपंच प्रत्याशी जब जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची तो उसे पता चला कि चुनाव में उसकी नहीं बल्कि दूसरे प्रत्याशी की जीत हुई है और उसे जीत का प्रमाण पत्र भी रातों-रात बांट दिया गया। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो बवाल मच गया।

आपको बता दें सुकमा जिले के कोंटा तहसील अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत एर्राबोर में सरपंच पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आस जोगी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी कट्टम जोगी चुनाव लड़ रहे थे। मतदान के दिन ग्राम पंचायत एर्राबोर में सरपंच पद के लिए चार मतदान केन्द्र क्रमांक 109, 110, 111 व 112 में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

मतदान संपन्न होने के बाद शाम को मतों की गिनती की गई, जिसमें प्रत्याशी आस जोगी को 165, 202, 90 व 70 वोट मिले हैं। वहीं कट्टम लक्ष्मी को 88, 76, 173 व 129 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आस जोगी ने 61 मतों से जीत दर्ज कर ली। आस जोगी को 527 और भाजपा समर्पित उम्मीदवार को 466 वोट प्राप्त हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पद का चुनाव जीतने के बाद आस जोगी ने प्रमाण पत्र की मांग की। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने विजय प्रमाण पत्र 26 फरवरी को प्रदाय करने की बात कही। 26 तारीख को जब प्रमाण जीती हुई प्रतयाशी पत्र लेने पहुंची तो अधिकारियों ने शिवरात्रि के कारण अवकाश होने की जानकारी दी और अगले दिन 27 तारीख को बुलाया गया।

इसी बीच कोंटा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने शिवरात्रि की रात को करीब 8.30 बजे हारी हुई प्रत्याशी कट्टम लक्ष्मी को जीत का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को सरकार में अधिकारी दबाव में काम रहे हैं। कोंटा ब्लॉक में 62 पंचायतों में नए सरपंच जीत कर आए हैं। कोंटा ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर 62 नवनिर्वाचित सरपंचों में से केवल एक प्रत्याशी को ही प्रमाण पत्र जारी किया है, वो भी छुट्टी के दिन। इस प्रकरण से साफ नजर आ रहा है कि मतगणना के बाद मतों के आंकड़ों में हेर-फेर किया गया है। पूरे मामले को जांच होनी चाहिए।

नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने ली शपथ, अब विकास को मिलेगी गति

नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने ली शपथ, अब विकास को मिलेगी गति

 बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत सभी 70 पार्षदों ने शपथ ले ली है।  शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित बिलासपुर के विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बिलासपुर नगर निगम में नेहरू बातचीत महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में संपन्न हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर जिले के समस्त विधायक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला सहित जिला भाजपा के नेता मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने नवनियुक्त महापौर पूजा विधानी को शपथ दिलाया, हालांकि पहले शपथ में पूजा विधानी के द्वारा शब्दों को सही ढंग से उच्चारण नहीं करने के कारण उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अब यह सभी पार्षद और महापौर 5 सालों तक अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर कर समस्याओं को दूर करने आगे बढ़ेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि अब अटल विश्वास पात्र पर तेजी से कम होगा और शहर के विकास को नई दिशा भारतीय जनता पार्टी देगी जितनी भी योजनाएं हैं उसे पूर्ण किया जाएगा और सुंदर स्वच्छ बिलासपुर कैसा होता है यह इन 5 सालों में दिखेगा।

इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भी बिलासपुर महापौर और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर की जो रफ्तार पिछले 5 सालों में धीमी हुई है उसे अब गति देने की जरूरत है और यह दिखेगा भी जो बिलासपुर उनके कार्यकाल में देखा गया था वही नजर एक बार फिर से बिलासपुर में दिखेगा और जो वादे चुनाव में किए गए थे वह एक-एक वादे पूरे होंगे।

समारोह में सभी पार्षदों और महापौर ने शपथ ले लिया है। अब सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर गति देने की बात कर रहे हैं। सड़क पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को अब वार्डों में बेहतर किया जाएगा।

जाहिर तौर पर मौजूदा समय में जिस तरह से जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इस पर आप बीजेपी को खरा उतरना होगा पानी बिजली सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को तो बेहतर करना ही होगा साथ ही शासन की योजनाओं को भी हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे ताकि जिस उम्मीद के साथ जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है उसे पर अब भाजपा को अपना श्रेष्ठ कार्य करना होगा।

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI सहित 107 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट..!!

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI सहित 107 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट..!!

 रायगढ़। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ एसएसपी ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। उप निरीक्षक, निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सहित कुल 107 पुलिसकर्मियोंका तबादला किया गया है।

CG – ये क्या बोल गईं मेयर मैडम? दोबारा लेनी पड़ी शपथ, जाने पूरा मामला…..

CG – ये क्या बोल गईं मेयर मैडम? दोबारा लेनी पड़ी शपथ, जाने पूरा मामला…..

 बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि नई महापौर पूजा विधानी ने दो बार महापौर पद की शपथ लेनी पड़ी।

बिलासपुर निगम की नई महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली। पहली बार में नवनिर्वाचित मेयर ने शपथ लेने के दौरान भारत की संप्रभुता के बदले भारत की साम्प्रदायिकता पढ़ लिया। जिसके बाद उन्हें शपथ दिला रहे कलेक्टर ने टोक दिया और दोबारा से सही शपथ दिलाई। इस तरह पूजा विधानी ने आज दो बार महापौर पद की शपथ ली।

दो बार शपथ लेने को लेकर नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने कहा कि मुझसे गलती हुई होगी तो मुझे पुनः पढ़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद मैंने फिर से पढ़कर शपथ ग्रहण को पूरा किया। मुझे भले ही शपथ लेना नहीं आया, लेकिन 5 साल में काम करके दिखाऊंगी। निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। जनता के अनुरूप काम कर के दिखाएंगे।

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में फैसला,इस पूर्व विधायक के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,जाने मामला…!!

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में फैसला,इस पूर्व विधायक के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,जाने मामला…!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में आज अहम बैठक हुई। जहां कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता मौजूद रहे। चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर अब कार्रवाई की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शराब घोटाले के संबंध में ईडी की कार्रवाई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी मामले को लेकर चर्चा। आज विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान नगरीय निकाय चुनावों में मिली हार का ठीकरा पीसीसी चीफ पर फोड़ने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि कुलदीप जुनेजा ने कहा था कि संगठन कमजोर रहा है। निर्दलीय लोगों को बिठाने में पार्टी विफल रही, पोलिंग पांच बजे समाप्त हुई और 18 लोगों को प्रवेश दें दिया गया, किसके बोलने से प्रवेश किया गया? ये सभी चुनाव हारने का कारण हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि चार चुनाव हारने के बाद भी यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो शर्म की बात है। नैतिकता नाम की भी कोई चीज होती है, दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है।

CG : नक्सलियों को बड़ा झटका, 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG : नक्सलियों को बड़ा झटका, 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा: बस्तर में नक्सली संगठनों को लगातार करारा झटका लग रहा है। सुकमा जिले में पीएलजीए बटालियन नंबर-1 में सक्रिय एक नक्सली दंपति समेत कुल 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति तथा “नियद नेला नोर” योजना से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और एक महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपए, जबकि एक महिला एवं तीन पुरुष नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में नक्सल सेल सुकमा टीम, थाना दोरनापाल और सीआरपीएफ की 131वीं व 241वीं वाहिनी की अहम भूमिका रही। इस आत्मसमर्पण से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जिससे सुकमा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

Budget Session : छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया Economic Survey सर्वे

Budget Session : छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया Economic Survey सर्वे

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में तीन मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले शुक्रवार 28 फरवरी को उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को विधानसभा के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP ग्रोथ होने की बात कही है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की GSDP में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद(GSDP 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 % की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 % रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है।

हंगामा करते हुए कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में घुसे, कांग्रेस के 29 विधायक निलंबित

हंगामा करते हुए कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में घुसे, कांग्रेस के 29 विधायक निलंबित

 रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां पुलिस भेजे जाने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा लगातार जारी रहा। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए।
कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेवाजी की।
गौरतलब हो कि बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम जिसके खिलाफ दंतेवाड़ा में FIR दर्ज है वो दीपक बैज के बंगले में छुपे हुए है।

ED ने की 8 घंटों तक पूछताछ,3 मार्च को फिर जाएंगे ED के दफ्तर कांग्रेस महामंत्री

ED ने की 8 घंटों तक पूछताछ,3 मार्च को फिर जाएंगे ED के दफ्तर कांग्रेस महामंत्री

  रायपुर :- प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में ED लगातार कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए कार्यालय बुला रही है। इसी क्रम में पूछताछ के लिए बुलाए गया काग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से लगातार 8 घंटे की पूछताछ के बाद कल देर रात ED दफ्तर से बाहर निकले कांग्रेस महामंत्री बता दे शराब घोटाले मामले में बस्तर के कोंटा में बन रहे राजीव भवन के निर्माण में शराब घोटाले के रुपयों के उपयोग होने की आशंका के साथ ED ने 4 अन्य बिंदुओं पर पूछताछ के लिए कांग्रेस महामंत्री को ED दफ्तर बुलाया था

प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर

इस दौरान उन्होंने बताया कि चार बिंदुओं को लेकर जो ED ने जानकारी मांगी थी।मैने उनको पूरी जानकारी दी है साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर मुझसे पूछताछ की गई है जो शराब घोटाले मामले से संबंधित थे उस विषय में भी मैने ED के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी दी है। साथ ही 3 मार्च को मुझे फिर ED कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है और जिस प्रकार आज पूरी तैयारी के साथ पहुंचा था ठीक उसी प्रकार अब 3 मार्च को भी ED के सवालों के लिए मैं तैयार हूं वरिष्ठ अधिकारियों को जो भी जानकारी चाहिए मैं उन्हें दूंगा

कांग्रेस महामंत्री:- मलकीत सिंह गैदू

भाजपा जिला पंचायत सदस्यों को फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो देने का लालच दे रही - कांग्रेस

भाजपा जिला पंचायत सदस्यों को फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो देने का लालच दे रही - कांग्रेस

भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायतों में बिना बहुमत के भी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त करने के लिये सदस्यों को चार चक्का गाड़ी देने का आफर दिया जा रहा है। भाजपा के द्वारा इनोवा, फार्चुनर, स्कार्पियो जैसे गाड़ी का लालच दिया जा रहा है। ताकि सदस्यों को भाजपा के पक्ष में लाया जा सके। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है, कांग्रेस समर्थित सदस्य और जो निर्दलीय कांग्रेस विचारधारा के जीते है उन्हे कलेक्टर एवं एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उठाया जा रहा है।
 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा त्रिस्तरीय चुनाव मे पूरी तरह पराजित हो चुकी है। जिला पंचायत में कांग्रेस के 18 जिला अध्यक्ष बनने की स्थिति है। 7 जगह कांग्रेस के समर्थित सदस्य के सहयोग से अध्यक्ष बनने जा रहे है। भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही है।
 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीनों चरण में कांग्रेस के कुल 234 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायतों एवं सरपंचों के चुनावों में भी कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार भाजपा से अधिक चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायत में कुल 2932 क्षेत्रों में से  कांग्रेस के 1761 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। सरपंचों के 10187 गांवों में से 6985 कांग्रेस समर्थित सरपंच चुनाव जीत कर आये है। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

 
 
 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री  साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश

मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मनरेगा कार्यों को सर्वोच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि अधिकतम ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री  साय ने विशेष रूप से गांवों में धरसा पहुंच मार्ग निर्माण और अमृत सरोवर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाना है। मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि यह योजना गरीबों के सशक्तिकरण में एक मजबूत आधार बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर जोर दिया जा रहा है।

राज्य में मनरेगा के प्रभावशाली क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 की प्रगति, लेबर बजट 2025-26, योजना के प्रमुख इंडिकेटर्स और अभिसरण (कॉन्वर्जेंस) मॉडल पर गहन समीक्षा की गई। वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

मनरेगा आयुक्त  रजत बंसल ने जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 38.52 लाख पंजीकृत परिवारों में से 24.89 लाख परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया है।अमृत सरोवर योजना के तहत 2,902 जलाशयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 1,095 स्वीकृत हो चुके हैं, 299 पूर्ण हो चुके हैं, और 472 पर कार्य प्रगति पर है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव और  विजय शर्मा, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, श्री पी. दयानंद,  राहुल भगत, मनरेगा आयुक्त  रजत बंसल एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।
 
Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, कार्रवाई स्थगित

Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, कार्रवाई स्थगित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया।

जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन की कार्रवाई पर एक नजर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन की कार्रवाई पर एक नजर

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है, जो महत्वपूर्ण चर्चाओं और प्रश्नोत्तर सत्र से भरा रहेगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब सदन में देंगे। इसके अलावा, राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा होगी, जिससे सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर गहन मंथन होगा।

विधायकों का ध्यानाकर्षण और याचिकाएं

विधायक अनुज शर्मा और कुंवर सिंह निषाद आज सदन में कई अहम मुद्दों पर मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। इन चर्चाओं के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए जाने की संभावना है।

इसके अलावा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, धरमलाल कौशल, रिकेश सेन और अनुज शर्मा कई याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। ये याचिकाएं राज्य में विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों को लेकर अहम मानी जा रही हैं।

अशासकीय संकल्पों पर चर्चा संभव

सदन में आज विधायक धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन और हर्षिता स्वामी बघेल द्वारा तीन अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। इन संकल्पों पर आगामी दिनों में चर्चा होने की संभावना है, जिससे कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दिन साबित होगा बजट सत्र का चौथा दिन

आज का सत्र कई अहम चर्चाओं और फैसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बजट सत्र के इस चरण में लिए गए निर्णय राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं। सभी की निगाहें आज की कार्यवाही पर टिकी हैं।

CM साय की ऐतिहासिक पहल : 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

CM साय की ऐतिहासिक पहल : 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

 रायपुर : “आप सभी को एक बात कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का आयोजन हो रहा है। मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु वहां जाएं। आप को वहां जाकर रूकने और खाने की चिंता नहीं करनी है। आपके लिए हमारी सरकार ने प्रयागराज के सेक्टर 6 में साढ़े चार एकड़ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन बनाया है। वहां पर आपके रूकने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था की है।“

 
यह कथन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुम्भ 2025 शुरू होने के पहले अपने सार्वजनिक संबोधनों में कई जगह कही थी। मुख्यमंत्री साय राज्य की जनता की आवश्यकताओं और इच्छाओं को समझते हैं,  इसीलिए मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और प्रयागराज स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में साढ़े चार एकड़ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का निर्माण कराया और छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने खर्च पर 45 दिनों तक राज्य के श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की।
 
इन 45 दिनों में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने चिंतामुक्त होकर महाकुम्भ 2025 के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 45 दिनों तक चलने वाला आस्था और परंपरा का विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार अब समाप्त हो चुका है, लेकिन जाते हुए भी ये छत्तीसगढ़ की जनता को अविस्मरणीय यादें  दे गया है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हैं।
 
ऐसा नहीं है कि प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर 6 में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ही था, बल्कि ये देश विदेश के सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र था। छत्तीसगढ़ पैवेलियन में लगी प्रदर्शनी को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक और श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता था। एक तरफ जहां अन्य राज्यों के पैवेलियन रात 8 बजे के बाद बंद हो जाया करते थे, छत्तीसगढ़ पैवेलियन का सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10 बजे तक लोगों का मनोरंजन करता रहता था। छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों ने प्रयागराज में महाकुम्भ की धरती पर ऐसा समां बांधा था कि भाषा और संस्कृति के आवरण से दूर देश के हर राज्य के लोग इसे देखने और सुनने को आतुर दिखते थे।
 
छत्तीसगढ़ पैवेलियन का प्रवेश द्वार बस्तर की पहचान गौर मुकुट से सुशोभित था। ये दूर से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता था। भीतर प्रवेश करते ही छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा छत्तीसगढ़ की ममतामयी पहचान को परिलक्षित करती थी। इसके साथ ही राज्य की चार ईष्ट देवियों ( मां महामाया, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां चंद्रहासिनी) की तस्वीरों के आगे लोगों के सिर श्रद्धा से झुक जाते थे। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं को जानने के लिए लोग आतुर दिखते थे। प्रदर्शनी में सिरपुर, कुतुबमीनार से ऊंचे जैतखाम, भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट वाटरफाल, आधुनिक शहर नया रायपुर के बारे मे जानकर लोग स्तब्ध रह जाते थे।
 
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी में टेक्नालाजी का भी इस्तेमाल किया गया था। 360 डिग्री का वीडियो दिखाने वाले इमर्सिव डोम में भीतर जाने के लिए पूरे देश के लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते थे और ऐसा ही कुछ हाल वर्चुअल रियेलिटी के जरिए छत्तीसगढ़ को जानने के लिए भी था। इतना ही नहीं प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, कला, आभूषण, रहन-सहन, खान-पान, नृत्य, पशु एवं पक्षियों को भी दर्शाया गया था जो लंबे समय तक प्रादेशिक और राष्ट्रीय मीडिया के लिए आकर्षण का विषय बने हुए थे।
 
अब महाकुम्भ का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एकता का महाकुम्भ कहकर संबोधित किया है। छत्तीसगढ़ पैवेलियन अपने आप में इसका एक बड़ा उदाहरण है जहां बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध था। बिना किसी ऊंच नीच के हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म और हर संप्रदाय यहां तक की विदेशी भी आते थे और छत्तीसगढ़ को पास से जानकर आश्चर्य और रोमांच से भर जाते थे।
 
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी महाकुंभ के सफल आयोजन की बधाई
महाकुम्भ के समापन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को महाकुम्भ के सफल आयोजन और छत्तीसगढ़ को साढ़े चार एकड़ जगह
उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है।
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और समर्पित प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ के लगभग 50 हजार श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ 2025 का हिस्सा बने। इन श्रद्धालुओं की भागीदारी ने राज्य की तीन करोड़ जनता को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस महान आध्यात्मिक आयोजन से जोड़ा।
 
छत्तीसगढ़ के संत, विद्वान और श्रद्धालु महाकुंभ के पवित्र संगम में स्नान और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का भव्य प्रदर्शन हुआ। इसके माध्यम से राज्य ने अखिल भारतीय आध्यात्मिक चेतना में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल ने छत्तीसगढ़ को महाकुंभ के वैश्विक मंच पर एक आध्यात्मिक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया, जिससे राज्य की तीन करोड़ जनता को सांस्कृतिक और धार्मिक गौरव की अनुभूति हुई। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र यात्रा बना, बल्कि राज्य की आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ है।
Suspended : विदाई समारोह में अश्लील गानों पर डांस करना शिक्षक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

Suspended : विदाई समारोह में अश्लील गानों पर डांस करना शिक्षक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

 पदीय गरिमा के विपरीत कार्य करने पर शिक्षक निलंबित

बलरामपुर: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित विदाई समारोह में संस्था के शिक्षक (एल.बी.) संतोष कुमार साहू के द्वारा विदाई समारोह में  छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस (नृत्य) करने संबंधी खबर मीडिया में वायरल हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया।

शिक्षक (एल.बी.) संतोष कुमार साहू का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग के द्वारा शिक्षक (एल.बी.) संतोष कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

CG – पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई….

CG – पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई….

 बिलासपुर। शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल में बंद हैं। अग्रिम जमानत के लिए हाइकोर्ट में दायर याचिका पर आज जस्टिस अरविंद वर्मा की बैंच में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा, जिस पर कोर्ट ने ACB-EOW को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं अगली सुनवाई की तारीख 13 मार्च 2025 तय की है।

बता दें कि कवासी लखमा की अग्रिम जमानत की याचिका ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट में पहले ही खारिज की जा चुकी है। पूर्व मंत्री लखमा की ओर से वकील ने उन्हें निर्दोष बताते हुए झूठे मामले में फंसाने और परेशान करने का आरोप लगाया था। साथ ही ईडी को छापेमारी के दौरान उनके घर से पैसा और आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिलने की जानकारी दी थी, वहीं ईओडब्ल्यू की ओर से इस मामले में कवासी लखमा पर शराब घोटाले में हर महीने 50 लाख रुपए कमीशन सहित करीब दो करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाते हुए अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

कथित शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 21 जनवरी को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस दौरान ED के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि लखमा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें जेल भेजा जा सकता है। कोर्ट में ED के वकील ने लखमा पर आरोप लगाया कि उनका नाम इस शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जांच में उनका सहयोग करना जरूरी है।

लखमा को माना जा रहा सिंडिकेट का अहम हिस्सा

ईडी का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं ED ने यह भी कहा है कि शराब नीति बदलने में कवासी लखमा की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। यही नहीं ED ने यह भी बताया कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रहे घोटाले की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे रोकना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते उन्हें आरोपी के तौर पर देखा गया है। फिलहाल अपनी अग्रिम जमानत याचिका के लिए लखमा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।

 ब्रेकिंग : जवान के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह…..

ब्रेकिंग : जवान के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह…..

 बिलासपुर। नक्सली हमले में घायल जवान की घोर नक्सल प्रभावित जिला (सुकमा) में ट्रांसफर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आरक्षक दिनेश ओगरे को 2016 में बीजापुर में गोली लगी थी। उसका 2018 में हुआ था एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उनके पैर में स्टील रॉड लगी थी। जिसके बाद उन्होंने डीजीपी सर्कुलर का हवाला देकर ट्रांसफर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं मामले में फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने ट्रांसफर और रिलीविंग आदेश पर रोक लगा दी है।

दरअसल, ग्राम नागरदा, जिला-सारंगढ़ निवासी दिनेश ओगरे दूसरी बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इस दौरान सेना की दूसरी वाहिनी ने आदेश जारी कर दिनेश ओगरे का ट्रांसफर एफ कंपनी सुकमा में कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर ट्रांसफर आदेश को चुनौती दी थी।

दिनेश ओगरे के वकील ने हाईकोर्ट के तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा था कि, साल 2016 में याचिकाकर्ता पामेड़, जिला-बीजापुर में कान्सटेबल के पद पर पदस्थ था। हेलीपेड सुरक्षा के दौरान नक्सलियों की गोलाबारी में याचिकाकर्ता के सिर में गोली लगी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके साथ ही साल 2018 में याचिकाकर्ता का एक्सीडेन्ट होने के कारण उसके बाएं पैर में स्टील की रॉड लगी है।

हाई कोर्ट ने लगाया स्टे

जवान के वकील ने हाई कोर्ट में कहा था कि, जवान को घायल और दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चलने फिरने में दिक्कत होती है। चूंकि जिला-सुकमा एक अति संवेदनशील एवं घोर नक्सली जिला है, चूंकि आवेदक की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति घोर नक्सली जिले में सेवा देने योग्य नहीं है। यदि याचिकाकर्ता घोर नक्सली जिला-सुकमा में ज्वाईन करता है तो नक्सलियों के टारगेट में होने के कारण याचिकाकर्ता की जान को खतरा है। वहीं अब बिलासपुर हाई कोर्ट ने रिट याचिका की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता का जिला-सुकमा के लिए जारी स्थानांतरण आदेश और रिलीविंग आदेश पर स्टे लगा दिया है।

जय श्री राम के नारे के साथ मीनल चौबे ने ली महापौर की शपथ, 70 पार्षदों ने भी मुख्य अतिथि सीएम साय सहित कई मंत्री विधायक मौजूद

जय श्री राम के नारे के साथ मीनल चौबे ने ली महापौर की शपथ, 70 पार्षदों ने भी मुख्य अतिथि सीएम साय सहित कई मंत्री विधायक मौजूद

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इंडोर स्टेडियम में  शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाई। मीनल चौबे ने जय श्री राम के जयघोष के साथ शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित है।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू सहित अन्य विधायक एवं नेता उपस्थित है।

रायपुर में स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट

रायपुर में स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट

 तिल्दा नेवरा : रायपुर में स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से गंभीर रूप से घायल मजदूर अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसकी 22 दिन बाद मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर भी घायल हुआ है जिसके शरीर का आधा हिस्सा जल गया है और इलाज जारी है। इस मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने सरोरा के संभव पावर प्लांट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। मजदूर स्क्रैप के लोहे को फर्निश भट्टी में डाल रहे थे। तभी अचानक फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से लोहे के टुकड़े छिटककर मजदूर झगरू बिन्द निवासी बिहार और सीताराम पर आ गए। इस घटना से झगरू बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सीताराम के शरीर का निचला हिस्सा जल गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इस घटना के बाद दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 22 दिन बाद एक मजदूर झगरू बिन्द की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने संभव फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उपेक्षापूर्ण लापरवाही पूर्वक काम कर कर मानव जीवन को खतरे में डालने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

CG Budget Session : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन की स्थिति खराब, बिना तैयारी के आ रहे मंत्री, सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट

CG Budget Session : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन की स्थिति खराब, बिना तैयारी के आ रहे मंत्री, सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जल जीवन मिशन योजना में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने विभागीय मंत्री से सवाल किए, लेकिन मंत्री के पास संतोषजनक जवाब नहीं था. इस पर विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “सच्चाई यह है कि पूरे प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है. नल जल विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है. एक ही विभाग से विधायकों को तीन-तीन बार सवाल पूछने पड़ रहे हैं. सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट हैं, तो समझ जाइए कि विभाग की स्थिति क्या होगी?”

भूपेश बघेल ने मंत्री की तैयारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “मंत्री बिना तैयारी के ही सदन में आ रहे हैं, जो जनता के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाता है.”

लोगों का ध्यान भटकाने ईडी की कार्रवाई

बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि “लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ईडी की कार्रवाई हो रही है. ईडी और आईटी का काम अब कांग्रेस को बदनाम करने का रह गया है. अगर हिम्मत है तो दिल्ली में बने भाजपा कार्यालय का हिसाब लिया जाए. छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे और एकात्म परिसर कार्यालय का भी हिसाब लिया जाए.”

 

CG VIDHANSABHA : तहसील और संभागीय दफ्तरों में लंबित मामलों को लेकर उठे सवाल, तो मंत्री ने दिया यह जवाब

CG VIDHANSABHA : तहसील और संभागीय दफ्तरों में लंबित मामलों को लेकर उठे सवाल, तो मंत्री ने दिया यह जवाब

 रायपुर। विधानसभा में आज प्रदेश के तहसील और संभागीय दफ्तरों में लंबित राजस्व प्रकरणों का मामला गूंजा। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर और विपक्ष के उमेश पटेल ने यह मामला उठाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 1 लाख 79 हजार मामले लंबित हैं। किसान और भूस्वामी इसके सुधार के लिए राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे प्रकरणों के निराकरण के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है। विभागीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर में शिविर लगाकर इन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

Chhattisgarh : नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Chhattisgarh : नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

 जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के बाद अब जीते हुए प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण की तैयारी जोरों पर हैं, इसी बीच बलौदा ब्लाॅक के बेहराडीह में नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत से से गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों ने नम आंखों से सरपंच को विदाई दी. Death of newly elected female sarpanch

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा हुई थी. इस चुनाव में भगवती चंद्रकुमार मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई. जीत की खुशी में 24 फरवरी को गांव में आभार रैली निकाली गई. रैली के दौरान सरपंच भगवती की तबियत बिगड़ गई. उन्हें बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 26 फरवरी की शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. Death of newly elected female sarpanch
 
 
CG Budget Session : 1 लाख से ज्यादा राजस्व प्रकरण लंबित, बीजेपी विधायक ने कहा- भगवान भरोसे है ‘भुईया पोर्टल’

CG Budget Session : 1 लाख से ज्यादा राजस्व प्रकरण लंबित, बीजेपी विधायक ने कहा- भगवान भरोसे है ‘भुईया पोर्टल’

 रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को राज्य में लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा गूंजा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्थिति की गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि ‘भुईया पोर्टल’ भगवान भरोसे है. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय मंत्री से कहा कि राजस्व प्रकरणों की स्थिति वेंटिलेटर पर जाने से पहले दुरुस्त कर लें.विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर, उमेश पटेल, शकुंतला पोर्ते ने ध्यानाकर्षण के जरिए लम्बित राजस्व मामला का मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भुईंया पोर्टल भी लगता है कि किसानों को परेशान करने के लिए बनाया गया है. 35 फीसदी डाटा की ग़लत एंट्री की है.

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा – भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार का अधिकार एसडीएम और तहसीलदार के पास है. पूर्व सरकार ने इसे एसडीएम तक सीमित कर दिया था. नए संशोधन में यह अधिकार अब तहसीलदार को भी दिया गया है. है. कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी जमीन संबंधित जानकारी देख सकता है. राज्य में 1 लाख 49 हज़ार 479 राजस्व प्रकरण लंबित हैं.

इस पर अजय चंद्राकर ने कहा – लोक सेवा गारंटी अधिनियम का राजस्व विभाग पालन नहीं कर रहा है. लोक सेवा अधिनियम का पालन नहीं करने पर कितने अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. राजस्व मंत्री ने बताया कि लंबित प्रकरण में अपील करने पर सुनवाई होगी. लम्बित प्रकरणों की संख्या बढ़ी है. बजट सत्र के बाद राजस्व पखवाड़ा चलेगा. लंबित प्रकरणों की सुनवाई होगी.

अजय चंद्राकर ने पूछा – भुईया पोर्टल में होने वाली त्रुटि कौन सुधारता है? राजस्व मंत्री ने बताया कि पोर्टल का संचालन एनआईसी करता है. त्रुटि सुधारने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भुईया पोर्टल में होने वाली त्रुटि को सुधारने के लिए समयसीमा सात दिनों की है लेकिन इसे सुधारा नहीं जा रहा है. भुईया पोर्टल क्या भगवान भरोसे है? उन्होंने पूछा- राजस्व प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद क्या कार्रवाई की गई?

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- राजस्व प्रकरणों को लेकर शिविर का आयोजन किया गया था.

अजय चंद्राकर ने कहा- राजस्व प्रकरण निपटाने के लिए एक भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. भुईया पोर्टल की त्रुटि भी तीन-चार महीने तक नहीं सुधारी जा रही है. एनआईसी से मिलकर आनलाइन त्रुटि करवाई जाती है.

स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा- लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए यह सुनिश्चित कि जाए कि कार्ययोजना बनाकर विभाग काम करे. इस पर राजस्व मंत्री ने कहा- जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने पूछा- राजस्व प्रकरणों को लेकर किसानों की अपील के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है. एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. अकलतरा में तहसील कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर एक व्यक्ति ने खुदकुशी की कोशिश की है.

CG – केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज...जाने पूरा मामला…!!

CG – केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज...जाने पूरा मामला…!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में खाद्य विभाग ने धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। भौतिक सत्यापन के दौरान 23 लाख 25 हजार 930 रू की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। इस मामले में जांच के बाद अब मल्हार समिति प्रभारी संतु यादव और ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान मल्हार समिति में नियमित जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र के भौतिक सत्यापन में 5267 धान की बोरियो में से 4497 बोरी में मानक धान, 600 बोरी में भूसी रेती मिश्रित एवं 170 बोरी में धान व भूसी मिश्रित मिला। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में केवल 4497 बोरी मानक धान पाया गया। 13 फरवरी को जांच के दौरान धान व भौतिक रूप से प्राप्त मानक धान सत्यापन करने पर प्राप्त धान 4497 बोरी का अंतर करने पर 18759 बोरी धान कम पाया गया

अब खाद्य विभाग ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले उपार्जन केन्द्र मल्हार के प्रभारी समिति प्रबंधक/धान खरीदी प्रभारी संतू कुमार यादव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेन्द्र बंजारे के खिलाफ मल्हार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

CG CRIME : विधवा महिला की निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी की तलाश जारी

CG CRIME : विधवा महिला की निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी की तलाश जारी

 कोरबा : जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई। सीमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके कथित प्रेमी गुमा उरांव ने की है। आधी रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है, जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम 763 में रहने वाली बेवा महिला सीमा पटेल को उसके ही कथित प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है, कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया, कि मृतका के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हो गई थी। सीमा के दो बच्चे हैं, जो उसके ही साथ रहते है। पति की मौत के बाद गुमा का सीमा के घर पर अक्सर आना जाना रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखने वाली बात होगी, कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कब आता है।