नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG CRIME : विधवा महिला की निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी की तलाश जारी

CG CRIME : विधवा महिला की निर्मम हत्या, रात को मिलने आए प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी की तलाश जारी

 कोरबा : जिले में रजगामार चौकी अंतर्गत गुरुवार की सुबह ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेवा महिला सीम पटेल की हत्या की खबर आम हुई। सीमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके कथित प्रेमी गुमा उरांव ने की है। आधी रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है, जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम 763 में रहने वाली बेवा महिला सीमा पटेल को उसके ही कथित प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है, कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया, कि मृतका के पति की मौत दो साल पहले किसी बीमारी से हो गई थी। सीमा के दो बच्चे हैं, जो उसके ही साथ रहते है। पति की मौत के बाद गुमा का सीमा के घर पर अक्सर आना जाना रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखने वाली बात होगी, कि आरोपी पुलिस की पकड़ में कब आता है।

CG :  नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया 5 किलो IED

CG : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया 5 किलो IED

 सुकमा : जिले में नक्सलियों की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। थाना कोंटा क्षेत्र अंतर्गत कोंटा-गोलापल्ली रोड पर ग्राम बंडा के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 किलोग्राम आईईडी (IED) को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में सुरक्षा बलों को यह बड़ी सफलता मिली। सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान इस आईईडी को खोज निकाला। सुरक्षाबल लगातार मुखबिर की सूचना और डिमाइनिंग अभियान के तहत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इस मामले में थाना कोंटा में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे संदिग्ध वस्तुओं की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
VIDHANSABHA : जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर विधायक ने मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट

VIDHANSABHA : जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर विधायक ने मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मामला सदन में जोर शोर से गूंजा। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य सावित्री मंडावी ने कांकेर जिले के चारामा, भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंडल विकासखंड में इस योजना की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कितने गांव में टंकी बनी पाइप लाइन बिछी और कितने घरों में पानी आ रहा है। पीएच ई मंत्री अरुण साव इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए जिससे असंतुष्ट होकर विपक्ष के सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

LIVE : तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, पूछे जा रहे डिप्टी सीएम के विभागों से जुड़े सवाल

LIVE : तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, पूछे जा रहे डिप्टी सीएम के विभागों से जुड़े सवाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई, जिसमें उप मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़ा मामला उठा.

https://youtu.be/3WVUZtfJ9ME
कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू आज ED दफ्तर में पेश होंगे

कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू आज ED दफ्तर में पेश होंगे

 रायपुर। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू आज गुरुवार सुबह ED दफ्तर पहुंचेंगे। वे वहां सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) के निर्माण से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। ED ने इस मामले में चार बिंदुओं पर जवाब मांगा था, जिनमें मुख्य रूप से फंडिंग, ठेकेदार और निर्माण कार्य की शुरुआत से जुड़े सवाल शामिल हैं।

मंगलवार को चार सदस्यीय ED टीम सुरक्षा बलों के साथ रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची थी और वहां मलकीत सिंह गैदू को समन सौंपा गया था। जांच एजेंसी ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा है कि सुकमा और कोंटा में बने राजीव भवन का निर्माण किस स्रोत से हुआ, इसमें किसने पैसा दिया और निर्माण कार्य की पूरी प्रक्रिया क्या रही।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लेकर एक सीक्रेट मीटिंग भी की थी, जिसमें कानूनी विशेषज्ञ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज सौंपे जाएंगे और पूरे मामले में सहयोग किया जाएगा।

CG : कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 28 को...प्रभारी सचिव रहेंगे मौजूद

CG : कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 28 को...प्रभारी सचिव रहेंगे मौजूद

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ कांग्रेस के प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार और सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार और पंचायत चुनाव में जीत के दावों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। इस बीच, पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की चर्चाओं के चलते यह बैठक और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हार के पीछे टिकट वितरण में गड़बड़ी और पार्टी में बढ़ती गुटबाजी को अहम कारण माना जा रहा है। इस बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उपायों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, हाल ही में राजीव भवन में ईडी की टीम के पहुंचने और सुकमा एवं कोंटा में निर्मित कांग्रेस भवन को लेकर जारी किए गए समन को संगठन ने गंभीरता से लिया है। बैठक में इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की जा सकती है। इस बैठक के नतीजे कांग्रेस के प्रदेश संगठन की दिशा और आगामी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

CG : रायपुर नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज

CG : रायपुर नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज

 रायपुर : रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे रायपुर के इनडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें राज्य सरकार और संगठन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर निगम और प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और आमजन की भी उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान महापौर एवं पार्षदों द्वारा नगर विकास और जनकल्याण के संकल्प भी लिए जाने की संभावना है।

नगर विकास की नई दिशा

महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में नगर निगम की नई टीम शहर के विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी। आगामी वर्षों में स्वच्छता, यातायात सुधार, जल आपूर्ति, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया जाएगा।
शपथ ग्रहण के बाद महापौर और पार्षदों के पहले निर्णयों पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जिससे रायपुर के नागरिकों को विकास कार्यों की दिशा का संकेत मिल सकेगा।

Budget Session 2025-26 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर प्रतिवेदन तक अहम मुद्दों पर चर्चा

Budget Session 2025-26 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर प्रतिवेदन तक अहम मुद्दों पर चर्चा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है, जहां सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री लखनलाल देवांगन अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

प्रतिवेदन और विधेयक पेश किए जाएंगे

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप सदन में दो प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिनमें सहकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा। वहीं, विधायक विक्रम उसेंडी गैर सरकारी सदस्य विधेयकों और संकल्पों से संबंधित समिति का प्रतिवेदन पेश करेंगे।

राजस्व मामलों पर ध्यानाकर्षण

राजस्व मामलों को लेकर सदन में चर्चा गर्म रहने की संभावना है। विधायक अजय चंद्राकर, उमेश पटेल और शकुंतला सिंह पोर्ते ने इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। इसके अलावा, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा से भी विधायक विभिन्न विषयों पर जवाब मांगेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन

बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक धरमलाल कौशिक कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे। इसके तहत राज्यपाल के संबोधन में उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा होगी और सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। आज के सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिससे प्रदेश की राजनीति और प्रशासन पर प्रभाव पड़ सकता है।

CG- राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे मुख्य अतिथि

CG- राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे मुख्य अतिथि

 राजिम : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आस्था के प्रतीक राजिम कुंभ कल्प 2025 का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, विधायक, जनप्रतिनिधि और अनेक सिद्ध संतों ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन जी और कुलेश्वरनाथ जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके साथ ही, उन्होंने त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लिया और मां महानदी की भव्य आरती कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवीन मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन सराहनीय रहा और इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी फिल्म ‘छावा’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग यह फिल्म देख सकें। इस भव्य समापन कार्यक्रम ने राजिम कुंभ कल्प की गरिमा को और बढ़ाया तथा प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया।

CG: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ये बहुचर्चित हिंदी फिल्म, सीएम साय ने किया ऐलान, कहा- इस मूवी से युवाओं से मिलेगी प्रेरणा

CG: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ये बहुचर्चित हिंदी फिल्म, सीएम साय ने किया ऐलान, कहा- इस मूवी से युवाओं से मिलेगी प्रेरणा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री  साय के इस फैसले से राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों को मूल्य में राहत मिलेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे और भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत से प्रेरणा ले सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और बलिदान की अमर गाथा लिखी। फिल्म उनके अदम्य साहस और बलिदान को जीवंत करती है और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरणा देती हैं और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ी रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता, विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म को देखें और भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम पन्नों को समझें, जो आज भी हमारे जीवन को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

CG – पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…..

CG – पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…..

 जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने अंतराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन में तीन करोड़ रूपये की शराब पकड़ी है। ऑपरेशन आघात के तहत दो तस्करों को 14,027 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करों के संगठित नेटवर्क का भी खुलासा किया है।

शराब तस्करों के संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पंजाब से अवैध शराब लोड कर ट्रकों के जरिए झारखंड और बिहार भेजा जा रहा था। पकड़े गए ट्रक चालकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि तस्करएक ही पैटर्न के तहत काम कर रहे थे, जिसमें ड्राइवरों को सिर्फ निर्धारित जगह तक ही ट्रक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता था। ट्रक कहां से लोड हुआ और कहां खाली होगा, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी जाती थी।

बता दें कि दो दिन पहले मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 को लोरो घाट के पास पकड़ा। चेकिंग की तो ट्रक में पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर ले जाया जाना सामने आया। इस ट्रक से पुट्टी सीमेंट की बोरी से छिपाकर रखी 790कार्टून, कुल 7015लीटर पंजाब राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब मिली थी। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई।

बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना पर जशपुर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक से जप्त मोबाइल के डाटा के आधार की चेकिंग की. जिसके आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक और ट्रक के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल अनूपपुर मध्य प्रदेश रवाना की गई। यहां ट्रक क्रमांक UP,14DT,7849 को जप्त किया गया. जिसमें 784 पेटी, 7012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपए के लगभग है। आरोपी ट्रक चालक चालक बलविंदर को हिरासत में ले लिया गया है।

अंतरराज्यीय गिरोह पर कार्रवाई जारी

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और पुलिस जल्द ही तस्करी नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

14 उद्योगों पर 10.51 लाख का हुआ जुर्माना, बिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

14 उद्योगों पर 10.51 लाख का हुआ जुर्माना, बिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

 रायपुर।  रायगढ़ जिले में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा बीते सप्ताह की गई निरीक्षण कार्रवाई में 14 उद्योगों पर कुल 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क अधिरोपित किया गया है।

क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने बताया कि 15 से 21 फरवरी 2025 के दौरान गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी ने चंद्रपुर, कोडातराई, हमीरपुर, ढिमरापुर, तमनार, घरघोड़ा और पलगढ़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की।

इस दौरान कई वाहन बिना तारपोलिन कवर के खुले में कच्चा माल परिवहन करते पाए गए, जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण फैलने की आशंका बढ़ गई। इसके अलावा, कुछ वाहनों में 5 सेमी. फ्री बोर्ड स्पेस का अभाव था, जिससे सामग्री गिरने का खतरा था। कई वाहनों पर संबंधित नोडल अधिकारी का नाम अंकित नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

CG : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत से 4 की मौत, 7 घायल, महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे घर

CG : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत से 4 की मौत, 7 घायल, महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे घर

 सरगुजा : सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो में भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि ये सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे.

 
बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है. महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे. यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे. तभी ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. सूचना के मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

CG : 5वीं की छात्राओं से शिक्षकों ने की छेड़छाड़, DEO ने किया निलंबित

CG : 5वीं की छात्राओं से शिक्षकों ने की छेड़छाड़, DEO ने किया निलंबित

 बिलासपुर : जिले के तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक की प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों को कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप पर जांच के बाद डीईओ ने निलंबित कर दिया है

बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) के प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है।
 
दूसरा मामला तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह का है। यहां सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
 
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर रहेगा। दोनों शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का मामला है। इन पर विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। निलंबन के दौरान दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब पेट्रोल पंप के संचालन के लिए नहीं होगी कलेक्टर के NOC की जरूरत….

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब पेट्रोल पंप के संचालन के लिए नहीं होगी कलेक्टर के NOC की जरूरत….

 रायपुर। अब पेट्रोल पंप के संचालन के लिए ना तो कलेक्टर के NOC की जरूरत होगी और ना ही कलेक्टर से रिनुएल की जरूरत होगी। राज्य सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद पेट्रोल पंप पर कलेक्टर का सीधा हस्तक्षेप खत्म हो गया है।

कलेक्टर अब किसी भी पंप संचालक के खिलाफ सीधे कार्रवाई भी नहीं कर सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अन्बलगन पी की ओर से आदेश जारी होने के बाद इसकी अधिसूचना राजपत्र में भी प्रकाशित कर दी गई है।

दरअसल लाइसेंस के नाम पर वसूली की शिकायत और गड़बड़ी की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने को लेकर सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है। पिछले दिनों रायगढ़ में एक खाद्य निरीक्षक को भी इस मामले में एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। महिला निरीक्षक पेट्रोल पंप में गड़बड़ी की शिकायत को सलटाने के एवज में घूस ले रही थी। ऐसी शिकायते पहले भी आयी थी, जिसके बाद अब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

अभी तक पेट्रोलियम कंपनियों के साथ ही कलेक्टर से पेट्रोल पंप के संचालन के लिए लाइसेंस लेना पड़ता था। कलेक्टर के लाइसेंस के बाद ही पेट्रोल पंपों का संचालन किया जा सकता था। इसके साथ ही पंप में मिलावट या नाप से कम देने की शिकायत पर कलेक्टर सीधे कार्रवाई करते थे। वहीं पेट्रोल पंप के लाइसेंस की औपचारिकता और उसकी मॉनीटरिंग की खाद्य विभाग करता था। पेट्रोल पंप के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई भी खाद्य विभाग करता था।

कलेक्टोरेट से मिलने वाले लाइसेंस को हर साल रिनेवल भी कराना पड़ता था। संचालकों को यह छूट भी दी गई थी कि वे तीन साल का लाइसेंस फीस एक साथ अदा कर लाइसेंस तीन साल के लिए वैध करा सकते थे। लेकिन रिनुएल के नाम पर भी काफी गड़बड़ियां होती थी।

लेकिन अब सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जायेगी। अब पेट्रोल पंपों में किसी तरह की परेशानी या कम नाप की शिकायत मिलने पर ग्राहक सीधे पेट्रोलियम कंपनी में शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।

CG : 20 साल बाद पत्नी को तलाक देकर साली से किया निकाह, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची पीड़िता

CG : 20 साल बाद पत्नी को तलाक देकर साली से किया निकाह, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची पीड़िता

 धमतरी : शादी के 20 साल बाद पत्नी से मन भरने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे छोड़ दिया और अपनी सगी साली से निकाह कर घर ले आया। पहली पत्नी द्वारा समझाइश के प्रयासों के बावजूद जब पति नहीं माना, तो महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाने का रुख किया।

मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता आरिफा खातून ने अपने पति अशरफ अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरिफा ने बताया कि उसकी शादी अशरफ अली से 20 साल पहले हुई थी और उनकी तीन बेटियां हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिर, बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के, मौखिक रूप से तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उसे छोड़ दिया और अपनी सगी साली से निकाह कर घर ले आया।

पीड़िता ने समाज के बुजुर्गों, धार्मिक नेताओं और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं मानी और तलाक पर अड़ा रहा। आखिरकार, आरिफा ने कानून की शरण ली और कुरुद थाने में मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 
नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ, भव्य समारोह की तैयारी पूरी

नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ, भव्य समारोह की तैयारी पूरी

 रायपुर : राजधानी रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब के पास सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
15 साल बाद भाजपा की नगर निगम में सत्ता में वापसी के चलते यह समारोह खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निगम प्रशासन ने वितरित किए आमंत्रण पत्र
शहर में आयोजित इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि 15 वर्षों बाद पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है। इस शपथ ग्रहण समारोह को नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शहर के विकास और नई योजनाओं को लेकर आने वाले दिनों में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

CG : पत्नी के शक से परेशान पति ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में गला घोंटकर की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

CG : पत्नी के शक से परेशान पति ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में गला घोंटकर की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्यार, भरोसे और रिश्तों की बुनियाद पर टिका एक घर तब तहस-नहस हो गया, जब पत्नी ने पति पर शक का सवाल उठाया, जिससे पति परेशान होकर खून की खौफनाक कहानी लिखी. आरोपी ने पत्नी को घूमने के बहाने जंगल ले जाकर गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शहडोल (मध्य प्रदेश) जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई. लेकिन कहते हैं न, कानून के हाथ लंबे होते हैं, जिससे कोई भी अपराधी बच नहीं सकता. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खौफनाक राज को बेनकाब कर दिया.

राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल…

राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल…

राजिम :-  12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के दिन शुरू हुआ राजिम कुंभ कल्प मेला आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य समापन की ओर बढ़ रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री विजय शर्मा, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

इस अवसर पर देशभर से महामंडलेश्वर, साधु-संत और धर्मगुरु भी इस भव्य आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति से इसे और भी गौरवमयी बनाएंगे.

राजिम कुंभ कल्प मेला, जो धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, के समापन समारोह में प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जो इस महापर्व की दिव्यता और उल्लास का अनुभव करेंगे.

 
Crime : पांच वर्षीय मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझी: पोर्न वीडियो देखकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर नाबालिग ने कर दी हत्या

Crime : पांच वर्षीय मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझी: पोर्न वीडियो देखकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर नाबालिग ने कर दी हत्या

 बिलासपुर : शहर के मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन पॉश कॉलोनी पांच वर्षीय बच्ची के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी 12 वर्षीय बच्चे को अभिरक्षा में लिया है। बताया जाता है कि अपचारी बालक ने पहले मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की थी। नाकाम रहने पर लकड़ी के बत्ते से सर में मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि बालक मोबाइल में पोर्न देखने का आदी है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के सरकंडा थाना के पीछे बन रही पॉश स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में मजदूरी करने के लिए कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल से एक मजदूर परिवार आकर रह रहा है। परिवार में पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां है। कल शाम 6 बजे जब दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके घर लौटे तब उनकी सबसे छोटी पांच साल की बेटी खेल रही थी। मजदूर दंपत्ति हाथ-मुंह धोने लगे। उनकी बेटी उनसे पैसे लेकर चॉकलेट खाने गई। पर काफी देर तक वापस नहीं आई। इसके बाद उसके माता-पिता ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस और परिजन बच्ची के तलाश में जुटे ही थे कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान क्रमांक–80 में छत पर बच्ची का शव मिला। बच्ची के सर में चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर एसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी एसीसीयू अनुज कुमार,डीएसपी सिद्धार्थ बघेल, मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसएफएल यूनिट, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया।

मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने घटना के कुलसी के लिए पांच टीमों का गठन किया। इनमें तीन टीमों को कॉलोनी में रहने वाले मजदूरों एवं उनके बच्चों से पूछताछ करने हेतु,एक टीम को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के अवलोकन हेतु, एवं एक टीम को कॉलोनी में पूछताछ कर सूचना संकलन की जिम्मेदारी दी गई।

पुलिस टीम घटना के संबंध में पूछताछ एवं तस्वीर के दौरान कॉलोनी में कार्यरत मजदूर एवं अन्य व्यक्तियों के गोपनीय तरीके से शारीरिक जांच एवं गतिविधियों पर निगाह रख रही थी। इसी दौरान कॉलोनी के सीसीटीवी के अवलोकन में एक नाबालिक बालक मृतिका को हाथ पकड़ कर घटना स्थल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। उक्त नाबालिक पूर्व से ही पहचान किए गए 9 संदिग्धों में से एक था। इस आधार पर नाबालिक से पूछताछ किया गया। जिसने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया।

प्रकरण में नाबालिग और बच्ची दोनों के नाबालिग होने के चलते बाल कल्याण अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

पोर्न देखने का आदी

पुलिस ने जब आरोपी बालक के बैकग्राउंड और हिस्ट्री को चेक किया तो पता चला कि पोर्न देखने का आदि है। उसके माता-पिता भी कॉलोनी में बने मजदूरों के क्वार्टर में रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करते हैं। आरोपी मोबाइल में पोर्न देखने का आदी है। उसने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम रहने पर निर्माणाधीन मकान में पड़े लकड़ी के बत्ते से सर में वारकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपए, साय सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपए, साय सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज ध्वनिमत से पारित हो गया। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस बजट के बाद राज्य के कुल बजट का आकार 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मुख्य बजट 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपये, पहले अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रुपये, दूसरे अनुपूरक बजट में 805 करोड़ रुपये और तीसरे अनुपूरक बजट में 19762 करोड़ रुपये शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय सुधारों के माध्यम से केन्द्र से 6000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की, जो देश में सर्वाधिक है। श्री चौधरी ने कहा कि यह राशि वित्तीय संतुलन बनाए रखने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने और विकास योजनाओं को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने विभिन्न लोन का प्री-पेमेंट करके प्रति वर्ष 50 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज बचाने की योजना बनाई है।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर अटल नगर में फार्मास्यूटिकल पार्क की स्थापना के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 195 करोड़ रुपये और वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

तृतीय अनुपूरक बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों में पुलिस प्रशिक्षण शालाओं के लिए 3 करोड़, जिला चिकित्सालय के लिए 145 करोड़, पुलिस के लिए 500 करोड़, और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए 326 करोड़ रुपये की सब्सिडी शामिल है। इसके साथ ही किसानों के लिए कृषि पंपों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति हेतु 2200 करोड़ रुपये का अनुदान भी रखा गया है।

इस बजट से छत्तीसगढ़ में विकास की गति को और तेज करने का प्रयास किया गया है, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में मदद मिलेगी।

CG – छात्र ने की आत्महत्या : इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम, स्कूल प्रबंधन पर ये गंभीर आरोप

CG – छात्र ने की आत्महत्या : इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम, स्कूल प्रबंधन पर ये गंभीर आरोप

 बालोद। जिले में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में छात्र के परिजनों ने शिक्षक पर होमवर्क नहीं करने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इस मामले को लेकर सर्व समाज ने विरोध करते हुए कैंडल मार्च निकाला है।

जस्टिस फ़ॉर तौसीफ के बैनर- पोस्टर के साथ कैंडल मार्च निकाले गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने जल्द कार्यवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन और दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। होमवर्क नहीं करने पर ब्लेज एकेडमी स्कूल के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप है। छात्र ने स्कूल से आने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

छात्र सैय्यद तौसीफ बालोद जिले के ब्लेज एकेडमी स्कूल में पढ़ता था। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षक उसे परेशान करता था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का बड़ा आरोप लगाया है। घटना से समाज के लोग आक्रोशित हैं और मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, 2 की हालत गंभीर, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश…..

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, 2 की हालत गंभीर, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश…..

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी बस स्टैंड के पास घटी है। मृतक युवक स्कूटी पर सवार होकर कसडोल से शिवरीनारायण मेले में जाने के लिए निकला था। हादसे के समय उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कसडोल के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है, वहीं घायल युवकों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे हुई और युवक कहां जा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

ब्रेकिंग : चार निरीक्षक सहित SI और ASI का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

ब्रेकिंग : चार निरीक्षक सहित SI और ASI का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

 धमतरी। चुनाव खत्म होते ही चार निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और चार उप निरीक्षक का तबादला हुआ है। इस बाबत धमतरी एसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

देखें सूची…

महाशिवरात्रि पर होगा राजिम कुंभ कल्प का समापन, सीएम साय, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत कई साधु-संत होंगे शामिल

महाशिवरात्रि पर होगा राजिम कुंभ कल्प का समापन, सीएम साय, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत कई साधु-संत होंगे शामिल

 राजिम : माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पालिका परिष गोबरा नवापारा अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेंद्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष श्रीमती लीलेश सुरेश साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम साहू उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी पुष्पांजलि पुरी जी, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी, राजेश्री महंत राम सुंदरदास जी महाराज, दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद जी महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, द्वारकेश जी महाराज, महंत नरेंद्र दास जी महाराज, स्वामी राजीव लोचनदास जी महाराज, बाल योगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी, स्वामी गंगादास उदासीन जी महाराज, साध्वी अरुणा भारती जी, स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज, संत परमात्मानंद जी महाराज, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज, संत गोवर्धन शरण जी महाराज, महंत रामरूप दास जी महात्यागी, महंत दिव्य कांत जी महाराज, महंत त्रिवेणी दास जी महाराज, महंत राधेश्याम दास जी महाराज, महंत उमेशानन्द गिरि जी महाराज, आचार्य राकेश आर्य जी महाराज, गुरु माँ सुमीरण माई जी, संत कौशलेंद्र रामजी महाराज, संत विचार साहेब जी महाराज, महंत रविकर साहेब जी, नारायण भाई प्रजापिता ब्रह्मकुमार, पुष्पा बहन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, हेमा बहन ब्रह्मकुमारी, स्वामी अखिलेशानंद जी, संत पुरषोत्तम आचार्य, संत गोपाल आचार्य, बाल योगिनी जयश्री माता, संत सिद्धेश्वरा नंद जी महाराज, आचार्य त्रिभुवन मिश्रा, महंत अनुसुइया दास जी समेत साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।