नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG Teacher Transfer: शिक्षकों की तबादला लिस्ट हुई जारी, व्याख्याता, शिक्षको के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

CG Teacher Transfer: शिक्षकों की तबादला लिस्ट हुई जारी, व्याख्याता, शिक्षको के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने व्याख्याताओं और शिक्षकों को इधर से उधर किया है। हालांकि की सूची में दर्ज शिक्षकों को दूसरे जिले में नहीं भेजा गया है। शिक्षकों का ट्रांसफर उसी जिले के दूसरे स्कूलों में ही किया गया है। लिस्ट में 11 के नाम दर्ज है।

 नीचे देखें पूरी सूची...

मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को ऐम्स परिसर में "निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" 100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा । मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे , CY-टीबी जांच व  16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा।

CG - पति ने पत्नी और 2 बेटियों पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौके पर ही हुई मौत, बेटियों की हालत गंभीर...फिर जो हुआ......

CG - पति ने पत्नी और 2 बेटियों पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौके पर ही हुई मौत, बेटियों की हालत गंभीर...फिर जो हुआ......

 कोरबा। कोरबा जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे बेटियों के साथ चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक आरोपी शख्स को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हो गया था। जिससे कर्ज में डूबने की वजह से आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की नाकाम कोशिश की है।

पूरे परिवार को मारने का बनाया था प्लान 

ये पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री के मोहन टाकिज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। मनोज साहू ने लोगों से कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगा दिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। उधार देने वाले लोग लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे। लोगों के तगादे और कर्ज को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहता था। जिससे तंग आकर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने का प्लान बना लिया।

खुद भी खा लिया जहर 

शुक्रवार की रात मनोज साहू, पत्नी सतरूपा और 7 वर्षीय बेटी परिधि और 12 वर्षीय काव्या एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह तड़के 4 बजे मनोज साहू ने बेड पर सो रही पत्नी सतरूपा पर सबसे पहले जानलेवा कर दिया। इस दौरान मां की चीख सुनकर बच्चियां उठ गईं, तब आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी सतरूपा की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। इसके बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने जहर खा लिया।

इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का लिया जाएगा बयान

वारदात की जानकारी मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। सीएसपी ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेजबहार में 24 से 30 दिसंबर तक होगी प्रदीप मिश्रा की कथा

सेजबहार में 24 से 30 दिसंबर तक होगी प्रदीप मिश्रा की कथा

 रायपुर। लखनऊ में होने वाली पंडित  प्रदीप मिश्रा की कथा फिलहाल कैंसल हो गई है। वहां जिस तारीख से कथा होने वाली थी अब वह कथा राजधानी रायपुर के सेजबहार में होने वाली है। यह कथा 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर को होगी। इसकी जानकारी खुद प्रदीप मिश्रा ने महाराष्ट्र के धुळे में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं को दी।

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए 147.26 करोड़ की स्वीकृति दी

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए 147.26 करोड़ की स्वीकृति दी

 रायपुर । भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रूपए तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

डीएमएफ घोटाले मामले में वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार..

डीएमएफ घोटाले मामले में वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार..

  रायपुर  :- DMF में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, निलंबित आईएएस रानू साहू और माया वारियर के करीबी DMF वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल DMF वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी ने काम दिलाने के नाम पर दूसरे ठेकेदारों से करीब 11 से 12 करोड़ रुपए की वसूली की. जिसके बाद इन पैसों को माया वारियर के जरिए रानू साहू तक पहुंचाने का आरोप है. जांच में ये भी सामने आया है कि मनोज कुमार द्विवेदी खुद उदगम सेवा समिति के नाम से NGO का संचालन करता है. DMF का काम दिलाने के नाम पर वसूली गई रकम में से मनोज कुमार द्विवेदी पर करोड़ों रुपए कमाने का भी आरोप है.
जांच रिपोर्ट में यह पाया गया है कि टेंडर की राशि का 40% सरकारी अफसर को कमीशन के रूप में इसके लिए दिया गया है। प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर 15 से 20% अलग-अलग कमीशन सरकारी अधिकारियों ने ली है। ED ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि IAS अफसर रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था.

CG BREAKING: नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की नृशंस हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप…

CG BREAKING: नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की नृशंस हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप…

 बीजापुर : जिले में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका की निर्मम हत्या कर दी है. नक्सलियों ने बीती रात करीब 8 बजे CPRF कैंप से महज 1 किलोमीटर दूर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव पहुंच कर इस वारदात को अंजाम दिया है.

नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी को उनके घर से बाहर निकाला और उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी. इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है. यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.

 
 छत्तीसगढ़ में IT और GST ने की छापेमार कार्रवाई,इनके ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम...

छत्तीसगढ़ में IT और GST ने की छापेमार कार्रवाई,इनके ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम...

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयकर विभाग ने छापा मारा है। मनेंद्रगढ़ में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मनेंद्रगढ़ के मित्तल कॉम्प्लेक्स में रायपुर के कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।

10 माह पहले व्यवसायी के इन्हीं ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भी छापेमार कार्रवाई की थी। कारोबारी की ओर से एक ही पते पर चार फर्मों का संचालन करना पाया गया। इसमें करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ था। अधिकारियों ने फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया है।

वही रायपुर में एक माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के शक में छापेमारी की गई है। कंपनी के दफ्तर में जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, GST अफसरों को रायपुर के शंकर नगर VIP स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते सुबह GST की करीब 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम माइनिंग कंपनी के दफ्तर में दबिश दी।

वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं : अरुण साव

वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं : अरुण साव

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री  अरुण साव आज मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश  चन्द्र कुमार अजगल्ले ने करही स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में ई-लाइब्रेरी की घोषणा की। उन्होंने वहां सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मुंगेली बार को आदर्श और सुविधाजनक बनाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

विधायक पुन्नुराम मोहले भी समारोह में शामिल हुए।      
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा अधिवक्ताओं से बहुत गहरा नाता है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस बार का सदस्य रहा हूं और आज मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। मुंगेली बार का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की जवाबदारी बहुत बड़ी है, इसलिए पक्षकार से मुकदमा लेने के बाद उसे न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है, हारता नहीं है। समाज में वकीलों की बहुत प्रतिष्ठा है। समाज की सेवा में आपका भी योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। श्री साव ने कहा कि पक्षकार कितने रुपए देगा, इसका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। अधिवक्ताओं का पूरा ध्यान पक्षकारों को न्याय दिलाने में होना चाहिए। उन्होंने नवनिवार्चित पदाधिकारियों को मुंगेली बार की गरिमा को और आगे बढ़ाने को कहा।  
           
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि सभी पदाधिकारी समाज की सेवा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश  चन्द्र कुमार अजगल्ले ने मुंगेली बार की सराहना करते हुए अधिवक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों को समभाव से न्याय दिलाने की बात कही। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  बलराम देवांगन, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक वरिष्ठ श्रेणी रेशमा बैरागी पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गिरीश शुक्ला और  संजय गुप्ता भी समारोह में मौजूद थे।

इन्होंने ली शपथ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश  चन्द्र कुमार अजगल्ले ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष  राजमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष  आकुम गेंदले, उपाध्यक्ष रूखमणी दिव्या, सचिव  राजेन्द्र चन्द्रवंशी, संरक्षक विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहसचिव  रजनीकांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष  प्रदीप हरवंश, ग्रंथालय सचिव श्लाल अमित सोनी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव  जीवन लाल बंजारा, कार्यकारिणी सदस्यों सर्वश्री मनोज केशरवानी, गोली बर्मन, सुरेन्द्र देवागंन, हरप्रीत कौर आजमानी, बोधराम साहू और विजेन्द्र सिंह को शपथ दिलाई।

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में तरक्की और सुशासन का ये सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार पूंजीगत व्यय के निर्णय लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है।

मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरीय नवीन एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 231 करोड़ रूपए के ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा है कि इस एकीकृत अस्पताल के निर्माण से मेकाहारा अस्पताल के अतिरिक्त भी लोगों के पास सर्वसुविधा वाला अस्पताल रहेगा। इसमें रायपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

ई टेंडर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सीजीएमएससी की वेबसाइट www.cgmsc.gov.in पर 10 दिसंबर से उपलब्ध रहेगी । इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 19 दिसंबर को सीजीएमएससी मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। आनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2025 तक होगी और 6 जनवरी 2025 को यह टेंडर खुलेगा।

विकसित राज्य बनाने विभिन्न योजनाओं का किया जा रहा क्रियान्वयन : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकसित राज्य बनाने विभिन्न योजनाओं का किया जा रहा क्रियान्वयन : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

 रायपुर: राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने बालौदाबाज़ार जिले के ग्राम पंचायत बुडगहन में नवनिर्मित महतारी सदन,पानी टंकी और राशन दुकान का लोकार्पण किया।पहले किश्त में बालौदाबाज़ार विधानसभा के 40 ग्रामों में महतारी सदन निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। इसी तरह क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के अलावा शौचालय,पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा मितानिनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंत्री  वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में विभिन्न निर्माण कार्याे के साथ-साथ बस्तर में शांति स्थापित करने नक्सल उन्मूलन में तेजी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक के विभिन्न खेलों में बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हज़ार युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे है। बस्तर ओलंपिक देश मे अपनी तरह का बहुत बड़ा खेल आयोजन है।

उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है,जिससे व्यक्ति की छिपी प्रतिभा का ज्ञान लोगो को होता है। मंत्री  वर्मा ने कहा कि हमे परस्पर सहयोग और समन्वय के साथ विकास कार्याे में सहभागी बनकर ग्राम के विकास में भागीदारी अदा करना चाहिए,जिससे ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित कर सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत बालौदाबाज़ार के अध्यक्ष  राकेश वर्मा, सदस्य अदिति बघमार, जनपद सदस्य उमा अनंत, सरपंच मानेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

विष्णु के सुशासन और मोदी की गारंटी में प्रदेश में हो रहा है लगातार विकास कार्य : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

विष्णु के सुशासन और मोदी की गारंटी में प्रदेश में हो रहा है लगातार विकास कार्य : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 रायपुर :राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जीपीएम जिले को 43 करोड़ 10 लाख 14 हजार रुपए की लागत के 37 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यों की सौगात दी । इनमें भूमि पूजन के 32 करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपए की लागत के 30 कार्य और 10 करोड़ 72 लाख 04 हजार रुपए की लागत के 7 लोकार्पण कार्य शामिल है। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत तेंदूमूड़ा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत् भूमि पूजन किया।

इस मौके पर मंत्री  जायसवाल ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रहा है कि आने वाले 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक साल पूरा हो रहा है। इस अल्प अवधि के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास दिया।

उन्होंने किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 3100 रूपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महिने एक-एक हजार रूपए देने, तेंदुपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रूपए करने, पीएससी घोटाले की निष्पक्ष जांच एवं पारदर्शी भर्ती, रोजगार के क्षेत्र में विशेष पहल, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज सहित सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जीरो टारलेंस की सरकार चला रहे हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री  जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना मेरा पहला दायित्व है। उन्होंने मरवाही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 3 करोड़ रूपए और जिला चिकित्सालय के लिए 35 करोड़ रूपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के बेहतर उपचार के लिए पिछले एक साल के भीतर जिले में 12 विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना की गई है।

 
नगरीय प्रशासन विभाग ने निर्माण कार्यों के लिए दी 3 करोड़ की स्वीकृति

नगरीय प्रशासन विभाग ने निर्माण कार्यों के लिए दी 3 करोड़ की स्वीकृति

 रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ एक लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना विकास के 45 कार्यों के लिए राशि मंजूरी का आदेश जारी किया है। इनमें सूरजपुर नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के 28, नाली निर्माण के 12, सीसी रोड बाइडिंग के दो तथा योगा शेड निर्माण, रिटेनिंग वाल निर्माण एवं फ्लड लाइट स्थापना के एक-एक कार्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद से तीन करोड़ एक लाख 80 हजार रुपए का यह अनुदान स्वीकृत किया है। विभाग ने सीसी रोड निर्माण के 28 कार्यों के लिए एक करोड़ 55 लाख 64 हजार रुपए, नाली निर्माण के 12 कार्यों के लिए 83 लाख 42 हजार रुपए और सीसी रोड बाइडिंग के दो कार्यों के लिए 15 लाख तीन हजार रुपए मंजूर किए हैं। सूरजपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-4, कृष्ण कुंज में योगा शेड निर्माण के लिए 11 लाख 59 हजार रुपए और कृष्ण कुंज मार्ग में रिटेनिंग वाल के निर्माण के लिए 22 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-12 में फ्लड लाइट की स्थापना के लिए 13 लाख 41 हजार रुपए की मंजूरी दी है।

राजीव युवा मितान क्लब के नाम पर अपराधियों को पालते थे भूपेश : शिवरतन

राजीव युवा मितान क्लब के नाम पर अपराधियों को पालते थे भूपेश : शिवरतन

 शिवरतन शर्मा का भूपेश बघेल पर तीखा हमला

रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें प्रदेश में अपराध और नशाखोरी को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया। शर्मा ने कहा कि बघेल सरकार के राज में राजीव युवा मितान क्लब के जरिए अपराधियों को संरक्षण और सरकारी फंड पर पोषण दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि बघेल की यह बात सही है कि क्लब के काम बंद होने से अपराध बढ़े हैं, तो यह साफ होता है कि इन क्लबों के नाम पर अपराधी पाले जा रहे थे।

कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
शर्मा ने कहा कि भाजपा लंबे समय से यह बात उठाती रही है कि कांग्रेस अपराधियों की शरणस्थली रही है और बघेल सरकार इनकी सरपरस्त बनी हुई थी। बघेल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी तकलीफ अपराध और नशाखोरी के बढ़ने से है या क्लब के नाम पर संगठित गिरोह का सरकारी फंड बंद होने से?

शराब और नशाखोरी पर सवाल
शर्मा ने भूपेश बघेल से सवाल किया कि कांग्रेस के शासनकाल में गांजे, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी क्यों बढ़ी थी? उन्होंने यह भी पूछा कि कोरोना काल के दौरान शराब बेचने की लालसा में नकली शराब तक बिकने दी गई, जिससे कई लोगों की जानें गईं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि बघेल के शासन में शराब के दो-दो काउंटर चलाए जा रहे थे और दूसरा काउंटर किसके निर्देश पर संचालित हो रहा था, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

गौठानों और मितान क्लब पर निशाना
शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिन गौठानों के बंद होने का मातम भूपेश बघेल मना रहे हैं, वहां गौ-रक्षण के बजाय शराब और नशे की महफिलें सजाई जा रही थीं। उन्होंने कांग्रेस की एक महिला विधायक पर भी आरोप लगाया कि अवैध खनन के मामले में कार्रवाई रोकने के लिए तहसीलदार को धमकाया गया, जिसमें राजीव मितान क्लब के लोग शामिल थे।

शर्मा का बघेल पर तीखा कटाक्ष
शर्मा ने बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जब उनकी सरकार नहीं है, तो वे अपराध और नशाखोरी पर चिंता जताकर ढोंग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश जानता है कि उनका शासनकाल इन अवांछनीय गतिविधियों के संरक्षण का दौर था।

भाजपा ने बघेल सरकार से माफी की मांग की है और प्रदेश की जनता को जवाब देने की चुनौती दी है।

कांग्रेस ने संविधान को बार-बार तोड़ा और लोकतंत्र की हत्या की: संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस ने संविधान को बार-बार तोड़ा और लोकतंत्र की हत्या की: संजय श्रीवास्तव

 रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज संविधान बचाने का दावा कर रही है, वही पार्टी इतिहास में बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी है। श्रीवास्तव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में 6 दिसंबर, 1992 और उससे जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

लोकतांत्रिक सरकारों की बर्खास्तगी कांग्रेस की असलियत

श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कई गैर-कांग्रेसी सरकारों को मनमाने तरीके से बर्खास्त किया। 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकारों को बिना किसी ठोस आधार के बर्खास्त कर दिया गया। जबलपुर हाई कोर्ट ने बाद में इस कदम को अवैध ठहराया, लेकिन तब तक विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो चुका था।

संसद में दिया गया बयान संविधान विरोधी था
संजय श्रीवास्तव ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव के 7 दिसंबर, 1992 के बयान को संविधान विरोधी करार दिया, जिसमें उन्होंने संसद में कहा था कि "मस्जिद को गिराना बर्बर कार्य था और इसका पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।" श्रीवास्तव के अनुसार, यह बयान न केवल संविधान की भावना के विपरीत था, बल्कि कांग्रेस की अलोकतांत्रिक मानसिकता का भी प्रतीक है।

राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा
श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम जन्मभूमि पर मस्जिद बनाने का वादा किया था और आज भी उसका वही रुख है। उन्होंने इसे कांग्रेसनीत गठबंधन की अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मंशा से जोड़ा और कहा कि कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास में सांप्रदायिक तुष्टीकरण और संविधान विरोधी निर्णयों की भरमार है।

देश कांग्रेस के कृत्यों को न भूले
भाजपा नेता ने कहा कि देश को कांग्रेस के असंवैधानिक और सांप्रदायिक तुष्टीकरण से भरे इतिहास को याद रखना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़े हमले के रूप में बताया।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा, मीडिया पैनलिस्ट सुनील चौधरी और रविंद्र सिंह मौजूद रहे।

CG - साय सरकार की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को इन 8 बैंकों से भी मिल सकेगी सैलरी

CG - साय सरकार की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को इन 8 बैंकों से भी मिल सकेगी सैलरी

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पहल को पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। सभी बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव पुलिस इकाइयों को भेजे जाएंगे ताकि पुलिस कर्मी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैंक का चयन कर सकें।यह समझौता पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 ब्रेकिंग : सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक,काफिला के सामने खड़ी कार ने रोका रास्ता,फिर जो हुआ…

ब्रेकिंग : सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक,काफिला के सामने खड़ी कार ने रोका रास्ता,फिर जो हुआ…

 कवर्धा :- कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री का काफिला 10 मिनट तक इस वजह से रुकता रहा क्योंकि रास्ते में एक कार खड़ी थी और उसका ड्राइवर गायब हो गया था। पुलिस के रास्ता साफ न कर पाने के कारण मुख्यमंत्री को दूसरे रूट से कवर्धा पहुंचना पड़ा।

VHP नेता की बेटी की शादी में गए थे सीएम

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विश्व हिंदू परिषद के नेता चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कुसुमगटा गांव गए थे, जो जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित है। शादी के बाद जब वे वापस आ रहे थे, तो रास्ते में एक कार खड़ी मिली, जिसकी वजह से उनका काफिला रुक गया।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी थे मौजूद 

कार के ड्राइवर का पता लगाने में समय लगते देख, सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के आसपास एकत्र हो गए। पुलिस रूट बदलने में नाकाम रही, जिसके बाद मुख्यमंत्री को दूसरे मार्ग से कवर्धा पहुंचने का निर्णय लिया गया। इस काफिले में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

ब्रेकिंग :उप सचिव-अवर सचिव सहित इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,देखे आदेश…

ब्रेकिंग :उप सचिव-अवर सचिव सहित इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,देखे आदेश…

 रायपुर। राज्य सरकार ने अवर सचिव, सेक्शन आफिसर, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले दिये हैं। कई अधिकारियों का विभाग बदला गया है।

देखें आदेश....

IMG-7762
IMG-7763
IMG-7759

CG - फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस......

CG - फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस......

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी ‘फ्लोरा मैक्स’ से जुड़ी एक महिला एजेंट के पति ने आज कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। कीटनाशक पीते ही परिजनों ने उसे तत्काल चांपा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारंग निवासी संतोष साहू है। मृतक की पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी और मृतक (संतोष साहू) अन्य महिलाओं को भी कंपनी से जोड़ने में उसकी सहायता करता था। पति पत्नी ने मिलकर कई लोगों को इस कंपनी से जोड़ा लेकिन कंपनी के डायरेक्टर हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। कंपनी में पैसे लगाने वाली महिलाओं को अपने पैसे वापस नहीं मिले। ऐसे में मृतक और उसकी पत्नी ने जिन महिलाओं को कंपनी से जोड़ने का काम किया था, उनके पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने खुदखुशी कर ली है। 

वहीं कंपनी के खिलाफ रायगढ़ जिले के एक गांव की 165 महिलाओं के साथ भी 49 लाख रुपए के फ्रॉड का मामला भी सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रलोभन देकर महिलाओं के नाम पर लोन लेकर कंपनी में लगा दिए। इसके अलावा हाल ही में कंपनी से जुड़ी एक और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कंपनी के फ्रॉड के बाद लगातार मौत और आत्महत्या की खबरें कंपनी से जुड़ी महिलाओं और परिवारों को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।  

CG - नौकरी लगाने का झांसा देकर स्टोर मैनेजर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म..फिर जो हुआ…..

CG - नौकरी लगाने का झांसा देकर स्टोर मैनेजर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म..फिर जो हुआ…..

 जांजगीर-चांपा। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। नौकरी नहीं लगने पर नाबालिग लड़की ने तोरवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

नौकरी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध 

नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान पहचान रेलवे स्टेशन में मुकेश शर्मा से हुई, जिसने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होने की बात कहते हुए कंपनी में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कंपनी में नौकरी लगाने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

थाने में मामला दर्ज

नौकरी नहीं मिलने के बाद नाबालिग ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मुकेश शर्मा के खिलाफ 64(1), 64(2)M, 351(2) बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अपराध पंजीबद होने के बाद से आरोपी स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा फरार है। 

CG: कांकेर में नक्सली कैंप ध्वस्त, पुलिस का ऑपरेशन बड़ा खुलासा

CG: कांकेर में नक्सली कैंप ध्वस्त, पुलिस का ऑपरेशन बड़ा खुलासा

 कांकेर : जिले के कुरकुंज के जंगलों में गुरुवार को हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा 4 दिसंबर से चलाए गए ऑपरेशन में नक्सलियों के दो कैंप ध्वस्त किए गए। एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने मौके से 12 बोर की बंदूक और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस का यह अभियान नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Amit Shah s CG visit : इसदिन को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah s CG visit : इसदिन को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक्स के समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे. दिल्ली और महाराष्ट्र दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और राज्य की नक्सल विरोधी उपलब्धियों और बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. अगले दिन 16 दिसंबर को रायपुर में बैठक कर नक्सलवाद पर चर्चा करेंगे.

 
BREAKING : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंत्रालय के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

BREAKING : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंत्रालय के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय सेवा के उप सचिव से लेकर अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले हैं।

CG: पुरानी बस्ती के जैतूसाव मठ में गूंजे श्रीराम विवाह के मंगल गीत

CG: पुरानी बस्ती के जैतूसाव मठ में गूंजे श्रीराम विवाह के मंगल गीत

 रायपुर : रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ में आज श्रीराम विवाह उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मठ परिसर में प्रभु श्रीराम, माता सीता, तीनों भाईयों और माताओं को सुगंधित तेल, चंदन और हल्दी का लेप लगाकर विवाह की रस्में पूरी की गईं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने “खुशी का दिन है खुशियां मनाएंगे,” “मेरी प्यारी सी बनेगी दुल्हनियां” और “रामजी बन गए दुल्हा राजा” जैसे मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छत्तीसगढ़ी विवाह गीत “सीताज कनपुरहीन अऊ राम अवधपुरीहा” ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सभी श्रद्धालुओं और मठ के सदस्यों ने सुगंधित फूलों, वस्त्रों और आभूषणों से प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया। क्षेत्र की महिलाओं ने भी सज-धज कर कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण कर आयोजन का समापन हुआ।