नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का होगा आगमन,इस तारीख से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का होगा आगमन,इस तारीख से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…

 रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति में सरोबोर होने वाला है। जी हां राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की ​कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हर बार की तरह इस बात भी भारी भीड़ उमड़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में सेजबहार में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आयोजन होगा। इस बात की जानकारी खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा के दौरान दी है। उन्होंन बताया कि उन्होंने बताया कि यह कथा कमल विहार के रहने वाले एक शख्स करवा रहे हैं।पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश लखनऊ की ​कथा रद्द कर दी गई, जिसके बाद कथा को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

BREAKING: कल बंद रहेंगे स्कूल समते सभी सरकारी दफ्तर, जानिए क्या हैं वजह !

BREAKING: कल बंद रहेंगे स्कूल समते सभी सरकारी दफ्तर, जानिए क्या हैं वजह !

 बिलासपुर :  दिसंबर की ठंड के बीच जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

गौरतलब है कि इस फैसले के तहत 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर को स्कूल, सरकारी दफ्तर और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने और छत्तीसगढ़ के इतिहास को संजोने के उद्देश्य से लिया गया है। जनता में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

CM विष्णुदेव साय ने 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 300 करोड़ की लागत से बनेंगे 1650 मकान, घर बैठे कर सकेंगे पंजीयन

CM विष्णुदेव साय ने 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 300 करोड़ की लागत से बनेंगे 1650 मकान, घर बैठे कर सकेंगे पंजीयन

 रायपुर:-  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार ‘अटल विहार योजना’ की शुरुआत करने जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें।

मुख्यमंत्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, इसके तहत 7 विभिन्न स्थानों पर भूरकोनी-रायपुर, पथर्रा-राजिम, खरतुली-धमतरी, सिहाद-धमतरी, पुलगांव-दुर्ग, गुरूर-बालोद और कोकड़ापारा-बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे। लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत की इन परियोजनाओं के तहत 1650 मकान बनाए जाएंगे। इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास और एम.आई.जी. श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे।

CM साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्नारा हर शहरी गरीब परिवारों को आवास मिले, इस उद्‌द्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। इससे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और विकासखंड में रह रहे आवासहीन, कच्चे भवन के स्थान पर किफायती और पक्के छत युक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए ‘अटल विहार योजना” प्रारंभ की है, जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50,000 भवनों का निर्माण कर आबंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

आगे कहा कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक रूपये प्रति वर्ग फुट पर शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। इस योजना में राज्य शासन की ओर से पूर्व में घोषित अनुदान को जारी रखते हुए ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए और एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए अनुदान दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अटल विहार योजना के तहत आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। वहीं राजधानी रायपुर के साथ-साथ दूरस्थ बीजापुर जिले में भी मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही यह योजना सभी जिलों में शुरू होगी।

हाउसिंग बोर्ड के 80 हजार हितग्राहियों को मिलेगी राहत

हाउसिंग बोर्ड ने वर्ष 2012 में नियमित भवनों को फ्री-होल्ड करने की योजना प्रारंभ की थी। इस योजना के तहत राज्य के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार ने अभी हाल ही में 26 नवम्बर 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में फ्री-होल्ड किये जा रहे भवनों में डायवर्सन शुल्क एवं पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की है। इससे हाउसिंग बोर्ड के लगभग 80 हजार हितग्राहियों को राहत मिलेगी।

 CG : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर, इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

CG : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर, इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शराब दुकानों को बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 18 दिसंबर को प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। अगर कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिले के क्षेत्रांतर्गत 18 दिसम्बर को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ एल 3 होटल बार, एफएल 7, एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को 17 दिसम्बर को रात 10 बजे से पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।just36news

CG - राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी : सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से किया हमला, इस वजह से दिया वारदात अंजाम

CG - राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी : सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से किया हमला, इस वजह से दिया वारदात अंजाम

 रायपुर। राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी। जिन्हें वापिस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर आया था। इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। 

तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।just36news

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश …

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश …

रायपुर. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  13 दिसंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर वे यहां सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार सुशासन के तौर पर काम कर रही है. एक साल में ही हमने बहुत काम किया है. आगे और भी करते रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान 1 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाएगा.

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, हजारों युवा शामिल

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, हजारों युवा शामिल

 रायगढ़-रायगढ में अग्निवीर भर्ती रैली में अबतक पांच हजार युवा शामिल हुए है। रायगढ में शुरु अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अबतक पांच हजार से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हुए हैं।

आज भर्ती के छठे दिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, सुकमा, रायपुर, कोंडागांव और नारायणपुर इन सात जिलों के युवाओं ने शामिल होकर अपना कौशल दिखाया । कुल 1091 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की थी ।
जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।

फिल्म पुष्पा-2 का क्रेज, रायपुर के श्याम टॉकीज में बेकाबू हुई भीड़

फिल्म पुष्पा-2 का क्रेज, रायपुर के श्याम टॉकीज में बेकाबू हुई भीड़

 रायपुर : फिल्म पुष्पा-2 लगातार चर्चाओं में हैं। वह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है तो वहीं दर्शकों में भी इसका क्रेज लगातार बना हुआ है। सिनेमा घरों के बाहर भारी भीड़ है और हर कोई इस फिल्म को देखने की कोशिश में लगा हुआ है। फिल्म के टिकटों को लेकर सिनेमा घरों में मारामारी भी हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है, यहां रविवार को श्याम टॉकीज में लोगों की भारी भीड़ फिल्म पुष्पा 2 को देखने पहुंची, इस दौरान टॉकीज में घुसने को लेकर भीड़ बेकाबू होती नजर आई और एक दूसरे के ऊपर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश की गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतेजाम नहीं किए गए थे, जिससे बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई थी, इसके साथ ही सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार भी देखने को मिली, जिससे आम जनता को घंटों सड़क पर जाम का सामना करना पड़ा, बताया जा रहा है कि यह दिन का पहला शो था, वहीं दर्शक टॉकीज के अंदर ही थी उसी दौरान बहार दूसरे शो के लिए भारी भीड़ इक्कठा हो गई थी। 

 
CG : जिले में फिर तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, वन विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

CG : जिले में फिर तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, वन विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

 नारायणपुर : जिले में एक बार फिर तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जले हुए तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आपको बता दे,दो साल पहले इसी गोदाम में 4,000 तेंदूपत्ता मानक बोरों के जलने की पुष्टि वन विभाग ने की थी। कुछ महीनों पहले जिले में नाले में हजारों बोरों को फेंककर आग लगाने की घटना भी हुई थी। वही आज की घटना में भी गोदाम में आगजनी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारी इस बार भी मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। घटना स्थल पर वन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
CG : लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, जिला अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

CG : लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, जिला अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिरमिरी में आगमन होने जा रहा है। वह लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जिला अस्पताल एमसीबी का लोकार्पण अपने करकमलों से करेंगे। एमसीबी जिले में 31 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से किए गए। विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 517 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री अरुण साव, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें...छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर पढ़े ये खबर..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें...छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर पढ़े ये खबर..!!

 रायपुर। रेल से यात्रा करने वालों के लिए जरुरी खबर है। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर ट्रेन रद्द होने की खबर सामने आई है। दअरसल कुंभ मेला शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने 3 माह के लिए रद्द कर दी है। यह ठीक ऐसे समय में हुआ है जब इलाहाबाद में कुंभ का संगम शुरू होने वाला है इस ट्रेन के रद्द होने से छत्तीसगढ़ से यूपी जाने वाले दो लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे। 

उत्तर भारत के लिए यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए सारनाथ महत्वपूर्ण ट्रेन है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार के छपरा तक चलती है। यह ऐसी ट्रेन है जो प्रयागराज होकर चलती है। लोकप्रिय ट्रेन होने और यात्रा का रूट सुगम होने के चलते सर्वाधिक लोग सारनाथ एक्सप्रेस से ही प्रयागराज आना-जाना करते हैं। जनवरी माह में कुंभ मेला भी प्रयागराज में शुरू हो रहा है जो 13 जनवरी से 26 फरवरी 45 द दिनों तक चलेगा। कुंभ में डुबकी लगा पुण्य कमाने छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज की यात्रा करेंगे। सभी के लिए लोकप्रिय ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस है जो केवल एक रात में इलाहाबाद पहुंचा देती है। पर इस ट्रेन को कुंभ में लेकर ठीक पहले 76 दिनों के लिए रद्द कर दिया है।

 रेलवे ने इन तारीखों को सारनाथ एक्सप्रेस रद्द करने की घोषणा 

उत्तर पूर्व रेलवे ने ट्रेन नंबर 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को घने कोहरे को रखते हुए 2 दिसम्बर 2024 से 27 फरवरी 2025 के बीच कई तारीखों में कैंसिल रहने की सूचना जारी की है। इसी दौरान प्रयागराज में कुंभ मेला लगेगा।

छपरा तरफ से दुर्ग के लिए रद्द: ट्रेन नंबर 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर। जनवरी में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी। फरवरी में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी को यह गाड़ी दुर्ग के लिए नहीं चलेगी।

दुर्ग स्टेशन से इन तारीखों पर रद्द: ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसम्बर। जनवरी में 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी तथा फरवरी में 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी को यह गाड़ी नहीं चलेगी।

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.32 लाख की जाली करेंसी बरामद

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.32 लाख की जाली करेंसी बरामद

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में नकली नोट छापकर उसे खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को लवन बाजार जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर पकड़ा है, आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है।

मिली जानकारी केअनुसार, पुलिस की टीम को 07 दिसंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि लवन नगर में कुछ लोग जाली नोट लेकर आए हैं और उसे लवन मार्केट एरिया में खपाने वाले हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने लवन बाजार, जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों का विधिवत तलाशी लेने पर क्रमशः 500, 200 एवं 100 के नोट सहित कुल ₹6400 नकली नोट दोनों आरोपियों से बरामद किया गया। कि प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 178,180, 181,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में अपने एक अन्य आरोपी साथी के साथ मिलकर पूरी योजनाबध्द तरीके से एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदना एवं उस मशीन एवं प्रिंटर पेपर का उपयोग करते हुए 100, 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट छापना बताया गया।

₹2,26,000 का नकली नोट जब्त  

CG - दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...बाइक सवार शातिर चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG - दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...बाइक सवार शातिर चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

 दुर्ग। भिलाई में दो महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुई है। वैशाली नगर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पहली घटना में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूप जैन सुबह 6 बजे मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पता पूछा और फिर मौका पाकर महिला के गले से दो तोला वजनी चेन छीन ली। महिला को समझ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला ने किसी तरह अपनी चेन की लूट की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका में हुई। यहां एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर भी अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की हुई मौत...परिजनों ने लगाया ये आरोप

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की हुई मौत...परिजनों ने लगाया ये आरोप

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं बच्चे की आज रविवार सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके साथ ही वह टीकाकरण से मौत की बात से इनकार करती नजर आईं। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।just36news 

मृतक बच्चे की मां ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आया और उसकी हालत बिगड़ती गई। बार-बार फोन करने पर भी स्वास्थ्य अमले ने सिर्फ बुखार की दवा देने की सलाह दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हुई है और इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। 

CG - राजधानी में तीन साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मौसी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम

CG - राजधानी में तीन साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मौसी के बेटे ने वारदात को दिया अंजाम

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। मासूम से अनाचार करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसकी सगी मौसी का बेटा है। परिजनों ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी. इसकी जानकारी एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दी है। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। 

SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके सगे मौसी के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। थाने में आने के बाद प्रार्थी के परिवार वाले आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस अब आरोपी को पेश करेगी। इस मामले में एक अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने उस समय MLC नहीं किया गया। बच्ची के MLC की जानकारी पुलिस को नहीं दी। MLC के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा। 

तीन दिवसीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, देखें फाइनल मुकाबले के परिणाम

तीन दिवसीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, देखें फाइनल मुकाबले के परिणाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में 6 दिसंबर से तीन दिवसीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता रायपुर के एपिसेम एकैडमी में की जा रही है । यहाँ प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में जूनियर केटेगरी के अंडर 18, अंडर 14 एवं अंडर 12 के गर्ल्स एवं बॉयज के मैच खेले जा रहे हैं। आज इस प्रतियोगिता का समापन था जहाँ पर सिंगल्स एवं डबल्स के फाइनल मैच खेले गए।

प्रतियोगिता के रिजल्ट्स कुछ इस प्रकार है:-

अंडर 12 बॉयज़-

1- एकलव्य सिंह राजपूत ने हर्षिल नथानी 6-1,6-3 से हराकर इस प्रतियोगिता ke अंडर 18 एकल के विजेता बने ।

अंडर 12 गर्ल्स:-

– भिलाई कि वानया पूँधीर ने अकांचा माथुर को 6-4,6-1 से हराकर फाइनल मैं जीत हासिल करी ।

अंडर 14 बॉयज़:-
० रायपुर के विहार शरण भाटिया ने तनव्य गोयल को फाइनल एकल राउंड में 6-3,6-3 से हरा कर इस श्रेणी के विजेता बने ।

अंडर 14 गर्ल्स :-।

० इस श्रेणी में आरान्चा माथुर ने अपना हुनर दिखाते हुए फाइनल मैच में वान्या पुनधीर को 6-3,7-6(5) से हराकर फाइनल एकल में विजयी बनी ।

अंडर 18 बॉयज़ :-
1- इस श्रेणी के मुक़ाबले में आरिज़ ख़ान ने भिलाई के अभिनव सिंह को 6-2,6-3 से हराया और छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर बने ।

अंडर 18 गर्ल्स :-
1:- पहले सेमी -फाइनल मुक़ाबले में एंजेल मित्तल ने आयी आयना कपुर को सीधे सेटों में मात दे कर इस श्रेणी को अपने नाम किया।

अंडर 14 डब्ल्स बॉयज़:-
० इस श्रेणी में काफ़ी रोमांचक फाइनल मैच रहा जिसमें तन्व्य गोयल एवं एकलव्य राजपूत की जोड़ी ने विहार शरण भाटिया एवं लक्ष्य अग्रवाल की जोड़ी को 4-6,6-4,10-8 से मात देकर इस श्रेणी में जीत हासिल करी।

अंडर 18 बॉयज डबल्स:-
० इस श्रेणी में आरिज़ ख़ान एवं मानस मिश्रा विजयी रहे ,जिसमें उन्होने वंश अग्रवाल एवं आशुतोष वर्मा की जोड़ी को 6-3,6-1 के स्कोर से हराया।

निक्षय-निरामय के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया रवाना

निक्षय-निरामय के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया रवाना

 रायपुर, 08 दिसंबर 2024 : वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में कोरबा के ढोढीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में जनता की हित और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए यह पहल की गई है। टीबी से रोकथाम के लिए जरूरी है कि बीमारी की पहचान समय रहते हो जाय। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तरह से परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ की जांच जरुर कराएं।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि 2025 तक देश को बीमारी से मुक्त करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में यह “100 दिवसीय निक्षय अभियान” एक सकारात्मक पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाना है।

उन्होंने सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि वे इस 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का हिस्सा बनकर टी.बी. मरीजों की मदद करें और उन्हें बताए कि “अब टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं है, इसका इलाज संभव है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद घनसाय साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पुनीराम साहू, राजेश साहू, हारबाई यादव, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, डीपीएम पद्माकर शिंदे समेत अधिक संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का किया लोकार्पण

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी, विधायक  इंद्र कुमार साहू,  रविशंकर जी महाराज और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों और अत्याधुनिक क्लासरूम का अवलोकन किया और यहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एनाटॉमी म्यूजियम, डिसेक्शन हॉल, लैब, कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट सहित कई अन्य विभागों में अध्ययन-अध्यापन का कामकाज देखा। मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ अत्याधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ।

उल्लेखनीय है कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 150 सीट उपलब्ध है। इस वर्ष से ही मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र प्रारंभ हुआ है।

रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 650 बिस्तरीय अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में नवीन सीटी स्कैन, एमआरआई यूनिट, डायलीसिस यूनिट और आपातकालीन चिकित्सा यूनिट का शुभारंभ किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नई सुविधाओं के द्वारा मरीजों को सटीक और त्वरित उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से बातचीत की और उनकी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल न केवल क्षेत्रीय जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि आसपास के मरीजों को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से जटिल बीमारियों का पता लगाने और इलाज करने में सहूलियत होगी। इमरजेंसी यूनिट का शुभारंभ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाएगा।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान – मुख्यमंत्री साय

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर :  सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के लिए दूसरा घर था। उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज वहीं रहकर अपना इलाज करवाते थे। लोग मुझसे कहते थे कि आपका घर मिनी एम्स है। मरीजों की सेवा मेरे लिए सबसे ज्यादा रुचि का कार्य था और यह कार्य मुझे सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, विधायक  इंद्र कुमार साहू और श्री रविशंकर जी महाराज सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे अमूल्य निधि है और आप लोग अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं, इसलिए लोग डॉक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना कार्य करें, इससे जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में और भी सुख-समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अंबेडकर अस्पताल के विस्तार और 700 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए 231 करोड़ रुपए जारी किए जाने की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन के तैयार हो जाने के बाद अंबेडकर अस्पताल की क्षमता 2 हजार मरीजों की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस के साथ ही पीजी की सीट भी बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्रीरोग तथा चर्मरोग की पीजी सीट आरंभ करने के निर्णय की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही यहां निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज भी प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने और होनहार डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने में मजबूत भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ में मेडिकल एजुकेशन का जितना विस्तार हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था, इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दी, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए भी चिकित्सा सुविधा का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सांसद रहने के दौरान दिल्ली स्थित मेरा आवास जैसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए हमेशा खुला रहता था, वैसे ही आज प्रदेश के मुखिया होने के नाते कुनकुरी सदन के माध्यम से सेवा का यह कार्य आज भी लगातार जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे डॉक्टर बनेंगे। इस व्यवसाय में सेवा प्राथमिक है, रोजगार का स्थान बाद में आता है। आप सभी सेवा मानकर इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो प्रदेश को सदैव इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की स्थापना से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में भी बड़ा सहयोग मिलेगा। मंत्री श्री जायसवाल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य आधोसंरचनाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश कर रहे आप सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान होगा। हमारे युवाओं का डंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम नवा रायपुर को सर्विस सेक्टर के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेंगे। हमारी सरकार हेल्थ केयर डेस्टिनेशन के रूप में रायपुर को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बालक-बालिका छात्रावास भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के वाइट कोर्ट सेरेमनी के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास भवन के लिए मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के छात्र- छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें 120 सीट बालिकाओं तथा 100 सीट बालकों के लिए बनाया गया है।

सीएम साय सरगुजा में 495 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम साय सरगुजा में 495 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 दिसम्बर को जिले में 495.23 करोड़ के 1192 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 154.47 करोड़ की राशि के 145 कार्यों का लोकार्पण एवं 340.76 करोड़ की राशि के 340 कार्यों का भूमि पूजन किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी करेंगे। कलेक्टर विलास भोस्कर ने रविवार को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक टीम को समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि, अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर डॉ. अजय तिर्की एवं जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह शामिल होंगे।

इन कार्यों को होगा भूमिपूजन -
भूमिपूजन कार्यों में अमृत 2.0 के तहत नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र में 123.28 करोड़ रूपए की लागत राशि के कुल 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55.45 करोड़ की लागत के 15 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, 55.05 करोड़ की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, जिले में 28.40 करोड़ की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, निकाय क्षेत्र अंतर्गत 5.92 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों के सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण एवं अन्य 101 कार्यों का भूमिपूजन सहित कुल 340.76 करोड़ की राशि के 1047 कार्यों का भूमि पूजन किया जाना है।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण -
लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 132.83 करोड की लागत से निर्मित 10 सड़कों का लोकार्पण, 3.59 करोड़ की लागत से तैयार जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में एकल ग्राम एवं सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना, नगर निगम अम्बिकापुर में 3.52 करोड़ की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन, राज्य विपणन बोर्ड द्वारा 500 मीट्रिक टन के तीन नवनिर्मित गोदाम एवं 5 किसान कुटीर भवन लागत 1.46 करोड़ सहित 154.47 करोड़ की राशि के कुल 145 कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।

नगर पालिक निगम अंबिकापुर में बनेगा 123.28 करोड़ रूपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

मुख्यमंत्री साय द्वारा सरगुजा जिला प्रवास के दौरान नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र में 123.28 करोड़ रूपए की लागत राशि के कुल 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। बता दें कि नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र में गंदे पानी के उपचार हेतु भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस प्लांट की स्थापना से नगर निगम अंबिकापुर में तरल अपशिष्ट का भी शत-प्रतिशत प्रबंधन सुनिश्चित होगा। प्लांट के माध्यम से नगर के तीन प्रमुख नाले चंपा नाला, मुक्तिधाम नाला एवं सरगवां उद्यान नाला क्षेत्र में प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है। वर्तमान में नगर से प्रतिदिन 18 एमएलडी अपशिष्ट जल उत्सर्जित हो रहा है, जो इन नालों के माध्यम से बिना उपचार के जल स्रोत में मिलता है। इस प्लांट में प्रदूषित जल का उपचार किया जाएगा, प्लांट द्वारा उपचारित जल का पुनरुपयोग किया जा सकता है। इस जल का उपयोग निर्माण कार्य, उद्यान एवं खेतों में सिंचाई कार्य, उद्योगों में किया जा सकता है। नगर में बढ़ती जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए इस प्लांट की क्षमता 46 एमएलडी प्रस्तावित की गई है।

सांसद बृजमोहन ने किया 7.62 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

सांसद बृजमोहन ने किया 7.62 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर :  जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। विकास कार्यों का यह सिलसिला जनता के विश्वास और समर्थन से ही संभव हो पाया है। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र में करीब  7.62 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

अग्रवाल ने 20 लाख रुपए की लागत से बने मराठा मित्र मंडल के नव निर्मित स्वर्गीय बाबूराव दानी मराठा बोर्डिंग का लोकार्पण किया।  इस पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया। शहीद पंकज विक्रम वार्ड अंतर्गत नरैय्या तालाब में ओपन जिम 5.66 लाख रुपए 1.19 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमे 100.11 लाख की लागत से नरैय्या तालाब स्थित उद्यान में विधुतिकरण , शेड निर्माण और सौंदर्यीकरण होगा और 18.9 लाख की लागत से तालाब के आस पास सीसी रोड एवं नाली निर्माण किया जाएगा।

शहीद राजीव पांडे वार्ड में 58.23 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसमे संजय नगर में सीसी रोड, खड़े हनुमान के पास व्यायामशाला, छबि गली में सामुदायिक भवन, सुखा गार्डन में मरम्मत एवं विकास कार्य, बकरा मार्केट में जनउपयोगी आदि कार्य शामिल है।

इसके साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड अंतर्गत 38.74 लाख रुपए के सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। सांसद अग्रवाल ने गोकुल नगर में श्मशान घाट के लिए 125 लाख रुपए , तालाब सौंदर्यीकरण 140 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाजनक और बेहतर जीवनस्तर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। जब तक जीवित रहूंगा जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करता रहूंगा। कार्यक्रम में सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद सीमा कंदोई, पार्षद सविता वर्मा, पार्षद सावित्री साहू, पार्षद देवेंद्र यादव, जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, ईई अतुल चोपड़ा, सुभाष तिवारी, शमीम अख्तर, मुरली शर्मा, राधे काका, आशीष धनगर समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आरंग में 255.87 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
इससे पहले शनिवार को सांसद अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आरंग विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी, परसकोल, और अकोली कला (भाऊ) में स्थानीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में 2.26 करोड़ों रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की।

ग्राम पंचायत देवरी, परसकोल, और अकोली कला में सड़कों, जल आपूर्ति योजनाओं, सामुदायिक भवनों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सीएम साय की उपस्थिति में एमबीबीएस के नव प्रवेशी छात्रों ने ली शपथ

सीएम साय की उपस्थिति में एमबीबीएस के नव प्रवेशी छात्रों ने ली शपथ

 व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक इंद्र कुमार साहू और रविशंकर महाराज सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने  के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे  अमूल्य निधि है और आप लोग अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं, इसलिए लोग डॉक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना कार्य करें, इससे जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में और भी सुख-समृद्धि आयेगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे डॉक्टर बनेंगे। इस व्यवसाय में सेवा प्राथमिक है, रोजगार का स्थान बाद में आता है। आप सभी सेवा मानकर इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो प्रदेश को सदैव इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की स्थापना से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में भी बड़ा सहयोग मिलेगा। मंत्री जायसवाल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य आधोसंरचनाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश कर रहे आप सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान होगा।  हमारे युवाओं का डंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम नवा रायपुर को सर्विस सेक्टर के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेंगे। हमारी सरकार हेल्थ केयर डेस्टिनेशन के रूप में रायपुर को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने छात्रावास भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के वाइट कोर्ट सेरेमनी के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास भवन के लिए मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के छात्र- छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है,  जिसमें 120 सीट बालिकाओं तथा 100 सीट बालकों के लिए बनाया गया है।

CG - एक बार फिर आंदोलन की राह पर पटवारी, कल से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम, जानें वजह..!!

CG - एक बार फिर आंदोलन की राह पर पटवारी, कल से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम, जानें वजह..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। राजस्व पटवारी संघ ने शासन से आवश्यक संसाधनों की मांग करते हुए 9 दिसंबर से काली पट्टी बांधकर काम करने की घोषणा की है। साथ ही, 15 दिसंबर के बाद सभी ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग को रोकने तथा 16 दिसंबर से सभी व्हाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

रायपुर में हुई प्रांतीय बैठक में समस्याओं पर चर्चा

राजस्व पटवारी संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन कार्यों में आ रही समस्याओं को उजागर किया। पटवारियों का कहना है कि वर्तमान में राजस्व से जुड़े सभी कार्य, जैसे कृषि संगणना और फसल कटाई प्रयोग, ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। इसके बावजूद, पटवारियों को न तो आवश्यक तकनीकी संसाधन मुहैया कराए गए हैं और न ही इसके लिए कोई भत्ता।

निजी संसाधनों से हो रहा काम

संघ ने बताया कि मजबूरी में पटवारी निजी अथवा किराए पर लिए गए संसाधन के जरिए कार्यों को संपादित कर रहे हैं। संघ ने शासन से समस्या का जल्द निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर पटवारी 16 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करन को बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री ​अमित शाह, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, जानिए केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की खास वजह..!!

CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री ​अमित शाह, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, जानिए केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की खास वजह..!!

 जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बस्तर ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे और नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री बस्तर के एक कैंप में रात भी बिताएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री शाह बस्तर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही विशेष रूप से विभिन्न ऑपरेशन में शामिल होने वाले कमांडरों जिन्होंने बहादुरी के साथ नक्सलियों को मार गिराया है, उनके साथ रात्रि भोज भी करेंगे। गृहमंत्री शर्मा ने कहा, दूसरे दिन 16 दिसंबर को दो शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा राजधानी रायपुर में आयोजित एक बैठक में भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के लोग बँटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं : शिवरतन शर्मा

कांग्रेस के लोग बँटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं : शिवरतन शर्मा

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है।  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद हार की समीक्षा के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में कहा कि मोइली कमेटी छत्तीसगढ़ पहुंची तब कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की जिद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की थी। आज उस कमेटी की रिपोर्ट कहां है और उस पर क्या कार्रवाई हुई? अब रायपुर दक्षिण के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के लिए भी क्या कांग्रेस कोई कमेटी बनाएगी?  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग बँटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं। और यह बात स्वयं कांग्रेस नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी कही है कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और जिस प्रकार से वह कार्य करती है, उस तक पहुंचने में हमें 25 साल लगेंगे।  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कितना भी ईवीएम पर आरोप लगा ले। पिछले समय उन्होंने धांधली करके अप्रत्यक्ष चुनाव से जरूर विजय प्राप्त की थी परंतु इस बार प्रत्यक्ष चुनाव होने से नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जनता पुनः भाजपा पर भरोसा जताएगी। और भाजपा विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद जीत का चौका लगाएगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि अपनी लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस हर मुद्दे पर मुँह की खाने के बाद अब धान खरीदी पर झूठ फैलाने में लगी है।  शर्मा ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की घोषणा को कांग्रेस की बौखलाहट का परिचायक बताते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के नेता जिस तरह अनर्गल प्रलाप करके धान खरीदी की समूची प्रक्रिया के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर प्रदेश को गुमराह करने में लगे हैं, वह कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र ही है। कांग्रेस का यह झूठ कभी परवान नहीं चढ़ पाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के तीन-तीन पूर्व मंत्री टोकन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। यह कांग्रेस का एक और नया झूठ है। हम यह आँकड़ा पेश कर सकते हैं कि धान खरीदी से कितने कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री लाभान्वित हुए हैं, किन-किन कांग्रेस नेताओं ने कितना-कितना धान बेचा है और उसका कितना भुगतान उनके खातों में जमा हुआ है?  शर्मा ने कहा कि यह बेहद आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सरकार के अनेक पूर्व मंत्री तक यह स्वीकार कर रहे हैं कि पहले कुछ दिक्कत थी अब दिक्कत नहीं है। तब कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की टोकन नहीं मिलने की बात हास्यास्पद और सफेद झूठ साबित हो रही है। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वीकार किया है कि पहले सोसाइटी में धान खरीदने के लिए बारदाने के लिए परेशानियां होती थी, लेकिन अब बारदाने सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।  शर्मा ने कहा कि चूँकि अभी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सामने हैं, तो अपने वजूद की तलाश के लिए कांग्रेस नेता आंदोलन कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि दरअसल पाँच वर्ष में  भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसियों को धान खरीदी को लेकर प्रलाप करते देखकर प्रदेश को यह साफ समझ आ रहा है कि सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए ही कांग्रेस के लोग समितियों के धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं।  शर्मा ने कहा कि यह एक तथ्य है कि पिछले वर्ष रिकार्ड 147 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी और समर्थन मूल्य तथा अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार पूरा धान खरीदेगी। इस वर्ष भी किसानों को उनका भुगतान और अंतर की राशि सीधे उनके खातों में जमा की जा रही है।  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने तो अपने शासनकाल में मिलर्स को उनकी तयशुदा राशि तक नहीं दी थी, जिसका भाजपा सरकार भुगतान कर रही है। राइस मिलर्स की सारी समस्याओं का समाधान करके प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, सुनील चौधरी मौजूद रहे।