लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में बस्तर मुन्ने शिविर का किया निरीक्षण

बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में बस्तर मुन्ने शिविर का किया निरीक्षण

 कोंडागांव।बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम संबलपुर और बम्हनी में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र ग्रामीणों के दस्तावेजों का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने फ़ौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के आधार कार्ड बनाने और त्रुटि सुधार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आधार कार्ड शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। ग्राम संबलपुर में 06 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, 06 को आयुष्मान कार्ड, 10 को बी-1 खसरा, 03 को मतदाता परिचय पत्र, 15 को जापत्र ति प्रमाण तथा 03 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। वहीं ग्राम बम्हनी में राजस्व विभाग द्वारा 07 बी-1 नकल एवं 02 डिजिटल किताब वितरित की गई। इसके अलावा मनरेगा के 04 जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 आयुष्मान कार्ड, 02 जन्म प्रमाण पत्र, 05 मतदाता परिचय पत्र, 05 जाति प्रमाण पत्र तथा 02 विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में गांव के प्रतिभावान स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

महासमुंद व बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन

महासमुंद व बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन

 00 11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत महासमुंद एवं बसना अनुभाग में समाधान शिविर के लिए निर्धारित कुछ स्थलों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिले में शिविर 01 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जा रहे हैं।

जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद अनुभाग में 11 मई 2026 को पूर्व निर्धारित हाई स्कूल मैदान, पीढ़ी के स्थान पर अब हाई स्कूल मैदान अछोला में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मई 2026 को हाई स्कूल मैदान कछारडीह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला सलिहाभाटा ग्राम पंचायत तोरला में शिविर आयोजित होगा। वहीं बसना अनुभाग अंतर्गत नगर पंचायत बसना में पूर्व निर्धारित 24 मई 2026 के स्थान पर अब 22 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजनों से संशोधित तिथि एवं स्थल के अनुसार शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण रायपुर ने राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर के सहयोग से बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स गोढ़ी (दुर्ग) में किसान सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गन्ना आधारित खेती में सफेद चुकंदर (शुगरबीट) को अंतरफसली के रूप में अपनाकर भूमि उपयोग दक्षता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना था। इस दौरान किसानों को शुगरबीट की खेती का प्रत्यक्ष भ्रमण कराया गया एवं फसल की खुदाई भी की गई, जिसमें शुगरबीट का औसत वजन लगभग 3.7 किलोग्राम पाया गया, जो इसकी सफल खेती की संभावनाओं को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने कहा कि गन्ना-शुगरबीट अंतरफसली खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का व्यवहारिक विकल्प है। इस तकनीक का सफल परीक्षण राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में किया जा चुका है छत्तीसगढ़ में सीबीडीए के सहयोग से इसका प्रथम क्रियान्वयन हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार ने बताया कि नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के सहयोग से राज्य में पहली बार गन्ना एवं सफेद चुकंदर (शुगरबीट) की अंतरफसली खेती पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। शुगरबीट लगभग 5-6 माह में तैयार हो जाती है और इसे गन्ने के साथ उगाकर अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे बायोएथेनॉल उत्पादन हेतु अतिरिक्त कच्चा माल उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

सहायक परियोजना अधिकारी श्री संतोष कुमार मैत्री ने बताया कि राज्य में पहली बार गन्ना एवं शुगरबीट की अंतरफसली खेती पर ग्राम गोढ़ी में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। राष्ट्रीय शर्करा संस्था से प्राप्त उन्नत किस्म के माध्यम से किए गए इस अध्ययन के प्रारंभिक परिणाम उत्साहजनक हैं, विशेषकर मुरुम भूमि में इसकी सफलता ने किसानों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं।

सहायक प्राध्यापक डॉ. लोकेश बाबर ने किसानों को शुगरबीट की खेती अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि यह कम लागत में अधिक लाभ देने वाली तकनीक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा परोहा ने प्राधिकरण के परिसर स्थित हर्बेरियम एवं आर्बोरेटम का भ्रमण किया तथा ऊर्जा फसल नेपियर घास के क्षेत्र का अवलोकन किया, जिससे कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की संभावनाएं हैं।

सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार : दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार : दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और प्रशासनिक तत्परता का एक प्रेरणादायक उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत सकोला में देखने को मिला, जहां एक किसान की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान बेहद कम समय में किया गया।

ग्राम पंचायत सकोला निवासी नीतू मार्को की किसान किताब दीमक लगने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसान किताब खराब हो जाने से उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कई आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था स देवरीकला शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नीतू मार्को को किसान किताब प्रदान किया गया।

नीतू मार्को ने बताया कि किसान किताब के नहीं रहने के कारण बैंकिंग कार्य, राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो रही थी। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर नीतू मार्को ने सुशासन तिहार के अंतर्गत देवरीकला में आयोजित समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर अल्प समय में किसान किताब की द्वितीय प्रति तैयार कर नीतू मार्को को उपलब्ध करा दी।

नई किसान किताब प्राप्त होने के बाद नीतू मार्को ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा राजस्व मंत्री और राजस्व विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए राहत और भरोसे का पर्व बन गया है। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होने से शासन और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों के जरिए प्रशासन सीधे आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और समयबद्ध समाधान उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव निरंतर बढ़ रहा है।  a

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : साय

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : साय

 00 सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई व शुभकामनाएं, कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब श्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रही जनता की आशाओं को नई दिशा मिली और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित शपथ लेने वाले सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति की स्थापना का जनसंकल्प है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की शक्ति से पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई सरकार के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसानों को समृद्धि का नया मार्ग मिलेगा तथा मातृशक्ति को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट विश्वास व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल एक नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप अवसर प्राप्त होंगे और पश्चिम बंगाल एक बार फिर सोनार बांग्ला की अवधारणा को साकार करेगा।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी बदले गए

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी बदले गए

 धमतरी। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जारी आदेश के तहत 10 थाना प्रभारियों और 1 चौकी प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, दुगली, नेवरा, बिरेझर, करेलीबड़ी और सायबर थाना समेत कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

CG ELECTION : छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

CG ELECTION : छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। चुनाव की घोषणा होते ही संबंधित नगरपालिकाओं और पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पद समेत कुल 82 रिक्त पदों पर चुनाव होंगे। वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1136 पदों सहित कुल 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र 11 मई से 18 मई 2026 तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी और उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

आयोग के अनुसार नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून 2026 को होगा, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों में भी मतदान और मतगणना 1 जून को ही होगी तथा अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कुल 44 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10 लाख 37 हजार 789 मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए नगरीय निकायों में 115 और पंचायत क्षेत्रों में 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर मतपेटियों से संपन्न होंगे। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और पंचायत चुनाव में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग ने 18 प्रकार के पहचान पत्र मान्य किए हैं, जिनमें से किसी एक दस्तावेज को दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने 5 व्यय प्रेक्षक और 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और समय सीमा के भीतर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

आज लगेगी नेशनल लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा

आज लगेगी नेशनल लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर ट्रैफिक चालान तक हजारों मामलों का होगा निपटारा

 रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली के निर्देश पर आज देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर की ओर से प्रदेश के सभी जिला एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत लगाई जाएगी। यह वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत होगी, जिसमें आपसी सुलह और राजीनामा के जरिए लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, ट्रैफिक चालान, पारिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, बिजली बिल, जलकर, संपत्ति कर, किराया विवाद और धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता से जुड़े मामलों सहित कई प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, नगर निगम और नगर पालिका से जुड़े वसूली प्रकरण भी शामिल रहेंगे।

खातेदारों और वारिसों के बीच बंटवारे से जुड़े मामलों का भी समाधान कराया जाएगा। लोक अदालत के लिए विशेष खंडपीठों का गठन किया गया है, जहां आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कर पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है।

विभाग के मुताबिक इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक बदले मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने को कहा गया है।

प्रदेशभर में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है, हालांकि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

वहीं अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में 39.4, सुकमा में 38.8, बिलासपुर में 37.4 और जगदलपुर में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 
 
 
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज लोकभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमैन संतोष साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दश्री डेका ने भी सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन के आगंतुक कक्ष में रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए सहयोग राशि संग्रहण हेतु विशेष बॉक्स भी रखा गया है। इस बॉक्स में प्राप्त राशि का उपयोग रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जनसेवा एवं सहायता कार्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

गांव-गांव में सुशासन की दस्तक : मौके पर समाधान, जनता में विश्वास– मंत्री राजवाड़े

गांव-गांव में सुशासन की दस्तक : मौके पर समाधान, जनता में विश्वास– मंत्री राजवाड़े

 00 सुशासन तिहार 2026 बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम, मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

00 मोहरसोप शिविर में 872 आवेदन प्राप्त, 275 का मौके पर ही निराकरण

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “सुशासन तिहार राज्य शासन की ऐसी अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से शासन और प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित कर रहा है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह अभियान अंत्योदय की भावना को साकार कर रहा है और शासन की जनहितैषी सोच का सशक्त उदाहरण बन चुका है।उन्होंने यह उद्बोधन जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत मोहरसोप, जिला सूरजपुर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में दिया। इस अवसर पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनका मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को आत्मीयता और गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उनकी सहजता और संवेदनशील व्यवहार से ग्रामीणों में विशेष विश्वास का वातावरण बना। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव स्तर पर ही समाधान उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहें।

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। यहां आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं उज्ज्वला योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 828 मांग एवं 44 शिकायत से संबंधित थे। त्वरित कार्यवाही करते हुए 275 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिनमें 264 मांग और 11 शिकायतें शामिल हैं। शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम कर दिया है।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत ओड़गी के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ के विकासखंड खड़गवां के ग्राम मझौली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान ग्राम मझौली निवासी सविता को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ते हुए उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया।

मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर सविता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सविता ने “सुशासन तिहार 2026” को ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी एवं सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि शासन द्वारा गांव-गांव आयोजित किए जा रहे इन शिविरों से लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांव में ही तत्काल समाधान मिल रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’, ’अब बनेगी बस्तर की नई पहचान’…..

’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’, ’अब बनेगी बस्तर की नई पहचान’…..

 रायपुर: बस्तर के नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के बीच अब एक नई और सुगंधित क्रांति आकार ले रही है, जिसका श्रेय दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी युवा उद्यमी विशाल हालदार को जाता है। बीकॉम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शिक्षा प्राप्त करने वाले विशाल ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कुछ नया करने की चाह में छिंद (खजूर की एक स्थानीय प्रजाति) के उन बीजों से हर्बल कॉफी तैयार की है, जिन्हें अब तक बस्तर में पूरी तरह व्यर्थ समझा जाता था।

इस अभिनव प्रयोग के पीछे विशाल का उद्देश्य न केवल बेकार पड़े प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करना है, बल्कि कॉफी के उन शौकीनों को एक स्वस्थ विकल्प प्रदान करना है जो स्वाद तो चाहते हैं लेकिन कैफीन के दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं। विशाल का यह सफर करीब दो वर्षों के गहन शोध और प्रयोगों का परिणाम है, जिसमें उन्होंने इंटरनेट की मदद और स्थानीय समझ का बखूबी तालमेल बिठाया है। विशाल की इस नवाचार को इनोवेशन महाकुंभ में प्रथम स्थान मिला, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा सम्मानित किया गया।

’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’

इस हर्बल कॉफी की सबसे प्रभावशाली विशेषता इसका पूरी तरह से कैफीन मुक्त होना है, जबकि इसमें छिंद के प्राकृतिक गुणों के कारण प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। विशाल का मानना है कि अधिकांश लोग केवल मानसिक सक्रियता के लिए ही नहीं, बल्कि कॉफी के अनूठे स्वाद और उसकी आदत के कारण इसका सेवन करते हैं, और उनकी यह खोज इसी वर्ग को ध्यान में रखकर की गई है। इस नवाचार को तब बड़ी पहचान मिली जब विशाल ने शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ में अपना स्टॉल लगाया। वहाँ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और आम जनता ने इस कॉफी का स्वाद चखा और इसकी खूब सराहना की।

विशाल केवल एक उत्पाद बनाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के यूथ अप फाउंडेशन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनके इस आइडिया से बस्तर के ग्रामीणों को रोजगार मिले और गांवों और जंगल से मिलने वाले छिंद के बीजों से उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी भी टेस्टिंग और विकास के दौर में है और इसका आधिकारिक लॉन्च होना बाकी है, लेकिन विशाल के इस अटूट प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृष्टि स्पष्ट हो तो स्थानीय वेस्ट को भी वैश्विक स्तर के बेस्ट उत्पाद में बदला जा सकता है। आने वाले समय में यह हर्बल कॉफी न केवल बस्तर की पहचान बन सकती है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दुनिया के लिए एक अनूठा उपहार भी साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

 रायपुर: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन श्री तोमन साहू जी चेयरमेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के साथ ही आपदा के समय में रेडक्रॉस संस्था की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर वाइस चेयरमेन श्री रुपेश पाणिग्रही,कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल,राज्य प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रदीप साहू, संरक्षक सदस्य श्री दिनेश तापड़िया उपस्थित थे।

CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

 अंबिकापुर।  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा ( Surjuja Police Transfer) जिले में 108 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।

बता दें कि, जारी आदेश के तहत  5 उपनिरीक्षक (एसआई), 20 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। बताया गया कि, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सरगुजा पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, एसएसपी ने 108 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

सरगुजा पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, एसएसपी ने 108 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

कल लगेगी नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर फोकस, जानें कैसे जुड़ सकेंगे पक्षकार

कल लगेगी नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर फोकस, जानें कैसे जुड़ सकेंगे पक्षकार

 रायपुर। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से कल नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय की (National Lok Adalat) पहल पर आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत 2026 के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को भी विशेष सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि,इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। बताया गया है कि 21 अप्रैल से ही सुलह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य, जिला और तालुका स्तर पर लगातार पूर्व सुलह बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान किया जा सके।

पक्षकार इस प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे। वहीं मामलों को शामिल करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। वहीं कहा गया कि, अधिक जानकारी और सहायता के लिए संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण तथा वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

CG : सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक, ओ.पी. चौधरी

CG : सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक, ओ.पी. चौधरी

 रायगढ़। रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 150 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। मुख्य समारोह रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत रायगढ़ में 45, खरसिया में 15, बंजारी धाम खरसिया में 30, लैलूंगा में 30 तथा धरमजयगढ़ में 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी स्थलों पर आकर्षक सजावट, विवाह मंडप और आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन में सामाजिक समरसता, सादगी और पारिवारिक सौहार्द का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सशक्त संदेश है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। शेष राशि विवाह आयोजन, परिधान और आवश्यक सामग्री पर खर्च की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने 45 नववधुओं को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। वित्त मंत्री ने रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार नई पहल कर रही है, जिसके तहत 18 वर्ष पूर्ण होने पर डेढ़ लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने गायत्री परिवार और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बताया।

 
 
 
BREAKING: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान

 रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत पुष्पा साहू को कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया था, जिसमें जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के कर्मचारी-अधिकारियों को मिलेगा 60 प्रतिशत डीए

राज्य शासन से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के कर्मचारी-अधिकारियों को मिलेगा 60 प्रतिशत डीए

 रायपुर। एक बार फिर राज्य शासन से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में कार्यरत् नियमित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कार्यभारित कर्मचारियों जिनके द्वारा 01.04.2016 से पुनरीक्षित वेतनमान प्राप्त किया जा रहा है, को देय महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 58 प्रतिशत को 01.01.2026 से निम्नानुसार संशोधित कर मूल वेतन का 6 प्रतिशत कर दिया है।
मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित दर के मान से महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान माह मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। माह जनवरी 2026 से माह अप्रैल 2026 तक देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान माह मई 2026 से अगस्त 2026 के वेतन के साथ चार समान किश्तों में किया जाएगा। पावर कंपनीज के ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को जो माह मई 2026 से अगस्त 2026 के मध्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें महंगाई भत्ते की एरियर्स की राशि का भुगतान सेवानिवृत्त माह तक पूर्ण कर लिया जाए। महंगाई भत्ते के भुगतान हेतु गणना के लिए 50 पैसा या उससे अधिक के अंश को एक रूपये तथा 50 पैसा से कम अंश को गणना में नहीं लिया जाएगा।

बुखारा और समरकंद के विद्यार्थी इंदिरा गांधी कृषि विवि में करेंगे पढ़ाई और अनुसंधान

बुखारा और समरकंद के विद्यार्थी इंदिरा गांधी कृषि विवि में करेंगे पढ़ाई और अनुसंधान

 00 उज्बेक अध्ययन दल ने लिया कृषि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान अधोसंरचनाओं और सुविधाओं का जायजा

रायपुर। भारत एवं उजबेकिस्तान के मध्य कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए उज़बेकिस्तान से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार अधोसंरचनाओं, सुविधाओं तथा गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान अध्ययन दल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की अनुसंधान प्रयोगशालाओं, कृषि अनुसंधान परियोजनाओं, स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन सुविधाओं तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार संरचनाओं का अवलोकन भी किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप-कुलपति प्रो. अब्रोर जोरायेव तुरोबोविच तथा समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसीन लाइवस्टॉक एवं बायोटेक्नोलॉजीस से अनुसंधान एवं नवाचार के उप-कुलपति प्रो. तयलाकोव तोलिब इसाकुलोविच सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक शामिल हैं। इस अवसर पर भारत एवं उज्बेकिस्तान के मध्य द्विपक्षीय शैक्षणिक, अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग सुदृढ़ीकरण विषय पर आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान उजबेकिस्तान के बुखारा एवं समरकंद विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ छात्र एवं संकाय विनिमय के साथ ही अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों एवं कृषि उद्यमिता विकास के संबंध में सार्थक विचार-विमश किया गया। इस दौरान दोनो देशों के मध्य शैक्षणिक संबंधों को और अधिक सदृढ़ करने के साथ-साथ नवीन अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में मिल-जुल कर कार्य करने पर प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षण द्वारा विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक अधोसंरचनाओं, शिक्षण सुविधाओं, संचालित पाठ्यक्रमों, संकाय सदस्यों, शैक्षणिक गतिविधियों आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही संचालक अनुसंधान द्वारा विश्वविद्यालय में उपलब्ध अनुसंधान अधोसंरचनाओं, अनुसंधान सुविधाओं, अनुसंधान योजना एवं गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन, कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन आदि विषयों पर भी विचार मंथन किया गया तथा आपसी सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की गई। विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा विभागीय गतिविधियों प्रस्तुत की गई। बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप-कुलपति प्रो. अब्रोर जोरायेव तुरोबोविच द्वारा उनके विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अनुसंधान अधोसंरचनाओं, सुविधाओं तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई और कृषि विश्वविद्यालय के साथ द्विपक्षीय सहयोग की संभावानाओं को रेखांकित किया गया। समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसीन लाइवस्टॉक एवं बायोटेक्नोलॉजीस से अनुसंधान एवं नवाचार के उप-कुलपति प्रो. तयलाकोव तोलिब इसाकुलोविच ने उनके विश्वविद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और द्विपक्षीय सहयोग की रूप-रेखा बताई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ट प्रभारी डॉ. हुलास पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी की रूप-रेखा प्रतिपादित की। कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद भिलाई-3 का पटवारी निलंबित

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद भिलाई-3 का पटवारी निलंबित

 00 वेतन मिलने पर पैसे लौटाने का किया था सौदा
रायपुर। 
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर रिश्वत के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 ने पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
ज्ञात हो कि जमीन बंटवारे के बदले रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच अहिवारा तहसीलदार द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि प्रार्थी अमन कुमार टंडन और भूमिस्वामी उत्तम टंडन ने जमीन बंटवारे के काम के लिए पटवारी को 45 हज़ार रुपये दिए थे। पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह राशि ली थी, लेकिन उनका तर्क था कि उन्होंने यह पैसे प्रार्थी की माता से लिए थे और वेतन मिलने के बाद इसे वापस करने की बात कही थी।
नियमों का उल्लंघन और निलंबन
प्रशासन ने पटवारी के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 और नियम-14 का स्पष्ट उल्लंघन माना है। इसे गंभीर कदाचरण की श्रेणी में रखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है। पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा नियत किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

 00 महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने आज सूरजपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। प्रदेशभर में आज आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक देखने को मिली। राज्य स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 2188 जोड़े 8 मई को विवाह बंधन में बंधे, जबकि अन्य चरणों सहित यह संख्या बढ़कर 2393 जोड़ों तक पहुंच गई है।

 ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’


सूरजपुर जिले में आयोजित भव्य समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस आयोजन में मंत्रोच्चार, फेरे, सिंदूरदान और वरमाला की रस्में पूरी की गईं। शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की मधुर धुन और पुष्प वर्षा के बीच नवदंपत्तियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सहारा दोनों है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष दो चरणों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

 ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’


मंत्री राजवाड़े ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि स्वावलंबी महिलाएं न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नवदंपत्तियों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ दिलाई और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि राज्य शासन अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

 ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’

सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियों के चेहरों पर खुशी और संतोष झलक रहा था, वहीं बेटियों को विदा करते समय कई परिजनों की आंखें नम हो गईं। सभी ने इस गरिमामय आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से कर सकें।

 ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’

मोटली सोढ़ी को पहली बार सुशासन तिहार में मिले सरकारी दस्तावेज

मोटली सोढ़ी को पहली बार सुशासन तिहार में मिले सरकारी दस्तावेज

 00 शिविर में ही बना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड, वर्षों की परेशानी हुई दूर

रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार अब जरूरतमंद लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम ढोढऱेपाल में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां मोटली सोढ़ी को जीवन में पहली बार सरकारी दस्तावेज प्राप्त हुए।

ग्राम छोटे गुडरा डिलमिली निवासी मोटली सोढ़ी (पति श्री बोंजा सोढ़ी) के पास अब तक कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं था। दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुशासन तिहार शिविर में जब अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तब तत्काल पहल करते हुए पंचनामा तैयार कराया गया और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मोटली सोढ़ी का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शिविर में ही पूरी की गई।
सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद मोटली सोढ़ी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी शासन की योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन न केवल समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और विश्वास भी जगा रहा है।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत सड़क मजबूतीकरण के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। कांसाबेल-बगीचा मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी आवागमन करते हैं। समय के साथ सड़क की स्थिति प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनेगी।

IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

 रायपुर।  राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष ‘पार्किंग रूट प्लान’ जारी किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए मैच का आनंद लें।

जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग रूट से आने वाले दर्शकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने और अनावश्यक भीड़ से बचने की भी अपील की है। IPL मैच को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।