BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CM साय का आज दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय का आज दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विकास और संस्कृति पर एक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी शामिल होंगे। यह आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा।

 

 

दिल्ली में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

 

सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से उड़ान भरेंगे। इसके बाद लगभग 12:05 बजे वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

 

मुख्यमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उनकी पहली बैठक छत्तीसगढ़ सदन में होगी। शाम 5:00 बजे, मुख्यमंत्री एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो दिल्ली के भारत मंडपम एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। यहां पर "छत्तीसगढ़ राज्य दिवस" का आयोजन होगा। जो कि एक महत्वपूर्ण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में राज्य के गौरव और प्रगति की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

 

राज्य दिवस समारोह की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी। यहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आर्थिक विकास और सामाजिक समृद्धि को प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के नागरिक,प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम को ऐसे समझें 

  • 24 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो दिल्ली में आयोजित होगा।
  • दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण बैठकें और समारोहों में शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री का दिल्ली में कार्यक्रम भारत मंडपम् में होगा, जहां राज्य दिवस समारोह होगा।
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। 
  • रात्रि विश्राम और वापसी
  • कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री रात को दिल्ली में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 25 नवंबर को सुबह के समय, वे छत्तीसगढ़ लौट आएंगे।
  • मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के उद्देश्य
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। वे राज्य की योजनाओं और कार्यक्रमों को देश की राजधानी में प्रदर्शित करेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के राज्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यहां राज्य के विकास की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा। 
ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई : CM साय बोले— जीरो टॉलरेंस पर सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई : CM साय बोले— जीरो टॉलरेंस पर सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर- छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर दबिश दी गई है, जहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ACB-EOW की इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एजेंसियां जांच कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।

जांच एजेंसी अपना काम कर रही है – अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दोनों मामलों में लंबे समय से इन्वेस्टिगेशन चल रही है। दोनों ही मामलों की जांच पहले से ही की जा रही है। जांच के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है, जांच एजेंसी अपना काम कर रही है।

बता दें कि ACB–EOW की टीम ने सुबह से ही कई जिलों में छापा मारा। आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े ठिकानों में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव समेत विभिन्न जिले शामिल हैं।

कहां-कहां हुई ACB-EOW की छापेमार कार्रवाई

रायपुर – रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर।

दुर्ग –  रिटायर्ड आबाकरी अधिकारी निरंजन दास के बेटे डॉ. अभिषेक दास के घर।

बिलासपुर – शराब घोटाले से जुड़े अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के घर।

कोंडागांव – वर्ष 2019-20 में डीएमफ सप्लाई में शामिल रहे हैं कोणार्क जैन के घर।

जगदलपुर – निरंजन दास के भाई चितरंजन दास के मैत्री संघ स्थित आवास।

अंबिकापुर – पर्राडांड निवासी डॉक्टर तनवीर अहमद और सत्ती पारा निवासी अमित अग्रवाल के घर।

बलरामपुर – कारोबारी मनोज अग्रवाल के घर।

CM विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए 68 युवाओं को किया रवाना, सरदार पटेल की कर्मभूमि से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पदयात्रा

CM विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए 68 युवाओं को किया रवाना, सरदार पटेल की कर्मभूमि से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पदयात्रा

  रायपुर- छत्तीसगढ़ से यूनिटी मार्च में शामिल होने जा रहे 68 युवाओं के दल को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित करमसद से केवड़िया तक की राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प ने भारत को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया।

साय ने बताया कि हाल ही में वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता का भव्य स्वरूप देखा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और व्यंजनों का भी शानदार प्रदर्शन किया गया था।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरदार पटेल के भारत के भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए युवाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगी।

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी युवाओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।

“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ —आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ —आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। विशेष रूप से दृष्टिबाधित महिलाओं की टीम द्वारा विश्व मंच पर हासिल की गई यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल दीपक बनेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया इतिहास लिख रही हैं—खेल, शिक्षा, विज्ञान, आर्ट, टेक्नोलॉजी और नेतृत्व—हर जगह उनकी चमक राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। यह जीत न सिर्फ क्रिकेट की जीत है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मविश्वास और ‘नए भारत’ की भावना की जीत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय महिला टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन विश्व खेल जगत में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर ले गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक  : राज्यपाल रमेन डेका

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक : राज्यपाल रमेन डेका

 रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।

राजभवन में रविवार को छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, लद्दाख, और अंडमान निकोबार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में इन राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भाषाओं, वेशभूषा, खान-पान, कला और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद हमारी आत्मा एक है। यही विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है। आज जिन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, वे भारत की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उजागर करते हैं।

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मानपुर के पास नेशनल हाईवे 930 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेलगांव निवासी एक दंपति अपने गांव लौट रहे थे और मानपुर साप्ताहिक बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से नेडगांव निवासी बाइक सवार कलवर गांव की ओर मानपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर आमने-सामने टकरा गईं।

मौके पर ही दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायल महिला को मानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के विरोध में व्यापार बंद और आंदोलन का ऐलान

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया, और स्थानीय लोग हादसे की भयावहता को लेकर गुस्से में हैं। दो हफ्ते पहले भी इसी हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकरा कर घायल हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में कल पूरे मानपुर में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल से मिली 7 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति

उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल से मिली 7 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति

रायपुर ।जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक—के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे समय से आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और व्यापारिक गतिविधियों में काफी दिक्कतें आती थीं। सड़क निर्माण प्रारंभ होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक-सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कई अहम परियोजनाएँ स्वीकृत हो रही हैं।

CG : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

CG : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

CG : तालाब में डूबने  से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में जोगी गुफा स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है। मृत बच्चों की पहचान लोमेश जुर्री और आयुष के रूप में हुई है, दोनों दूसरी कक्षा के छात्र थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों—“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण उपस्थिति इस सम्मान का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु भी सरकार ने कई विशेष पहल प्रारंभ की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नया रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों ने सदैव अपनी माटी और संस्कृति की रक्षा की है, और इस गौरवमयी परंपरा की सुंदर झलक आपको संग्रहालय में देखने को मिलेगी। साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज की विरासत को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे भावी पीढ़ी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से परिचित होती है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन समुदाय के लोगों को एक-दूसरे को समझने, जानने और रिश्तों के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ भी दीं

इस अवसर पर आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने गोंड समाज के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास समृद्ध परंपराओं और वीरता की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कालखंडों में गोंड राजाओं ने शासन, प्रबंधन और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनका उल्लेख विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है।

मरकाम ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार में जनजातीय समुदाय के हितों, विकास और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आज बड़े पैमाने पर जनजातीय समाज तक पहुँच रहा है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा गोंड समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, सामुदायिक प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही समाज को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जग्गू सिंह, उपाध्यक्ष किशोर ध्रुव, सेवाराम ध्रुव, हरि सिंह ठाकुर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

CG- लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप….

CG- लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप….

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Navvivahita Ki Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश

यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर लव मैरिज और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

9 महीने पहले ही की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मधु सूर्यवंशी था, जो कि जांजगीर चांपा के खोखरा गांव में रहने वाली थी और 9 महीने पहले ही कोरबा के अमरिया पारा में रहने वाले अरूण कोसले से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही मधु अपने घर पर ही रहती थी। शनिवार को उसका शव फांसी के फंदे पर झुलती मिली, जिससे सनसनी फैल गई।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर पीड़िता की मां ने कहा कि उसके बेटी उसे फोन कर बताती थी कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज और लव मैरिज को लेकर ताना मारते थे।जिससे वह प्रताड़ित हो गई थी और इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में गजराज का आतंक: पूर्व उप सरपंच को कुचलकर उतारा मौत के घाट, तीन लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान….

छत्तीसगढ़ के इस जिले में गजराज का आतंक: पूर्व उप सरपंच को कुचलकर उतारा मौत के घाट, तीन लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान….

 सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इन दिनों हाथियों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। इस बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हाथियों ने पूर्व उपसरपंच को कुचल कर मार डाला (Hathi Ke Hamle Me Purv Upsarpanch Ki Maut)। वहीं तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

जंगल की ओर न जाने की अपील

यह मामला रामकेला वन परिक्षेत्र का है। यहां जंगल में गाय और जड़ी-बूटी ढूंढने गए पूर्व उप सरपंच पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। इधर वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं।

भाग रहे पूर्व उप सरपंच को पकड़कर उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, पूर्व उप सरपंच अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक पर जंगल में भटकी गाय और जड़ी बूटी ढूंढने गए थे। जब वह लौट रहे थे, तभी उनका सामना जंदली हाथियों से हो गया। हाथियों ने उन्हें देखते ही हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए जब सभी भाग रहे थे तो हाथियों ने पूर्व उप सरपंच को पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला। वहीं तीन लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

हाथी ने दादी और पोती पर किया हमला

बता दें कि इससे पहले 12 नवंबर को जशपुर में दल से बिछड़े एक हाथी ने दादी और पोती पर हमला कर दिया। इस हमले में दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पोती का गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जंगली हाथी देखने गए दादी-पोती पर हमला

यह घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव की है। दरअसल, देरोठिया बाई बुधवार को अपनी 5 साल की पोती के साथ घर के पीछे बाड़ी में जंगली हाथी को देखने पहुंची थी। इसी दौरान दल से बिछड़े एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया और दादी को कुचलकर मार डाला। वहीं हाथी के हमले में पोती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया है।

CG- सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को इतने साल की सश्रम कारावास की सजा, फैसला सुनकर फफक पड़े आरोपी…

CG- सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को इतने साल की सश्रम कारावास की सजा, फैसला सुनकर फफक पड़े आरोपी…

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक साल पहले हुये पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 25-25 वर्ष की सश्रम कारावास से दंडित किया है। सजा सुनकर तीनों आरोपी रोने लगे। आरोपियों ने साल भर पहले शर्मनाक घटना को अंजाम दिये थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, प्रार्थी वासुदेव माली 30 वर्ष निवासी बसंतपुर थाना डमरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 2.9.2024 की सुबह 10 बजे करीबन यह अपने घर से महानदी के किनारे स्थित रूद्रनारायण मंदिर गया था। वहां से पूजा पाठ करके करीबन 12 बजे वापस अपने घर आ रहा था। गांव के राज माली एवं संजय माली, बोट लाल के घर के पास रोड में मिले जो बताये कि पीड़िता को बोटलाल माली, गणेश माली एवं मदन सुन्दर माली तीनों ने मिलकर बोटलाल माली के घर अंदर बहुत समय से लेकर गये है।

तब दोनों को अपने साथ लेकर बोटलाल माली के घर अंदर गए। बोटलाल माली अपने घर के परछी में बैठा था, जिसे यहां घर में क्या हो रहा है, पूछने पर वह डर गया। उसी समय मदन सुन्दर माली कमरा अंदर से बेल्ट कसते निकल रहा था जो इनको देखकर घर से भाग गया, तब कमरा अंदर जाकर देखे तो गणेश माली पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था।

प्रार्थी देखकर गणेश माली व बोटलाल माली भी घर से निकलकर भाग गये। पीड़िता को पूछताछ करने पर बतायी की गणेश माली, बोटलाल माली व मदन सुन्दर माली मिलकर तीनों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किये।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डमरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी 1. गणेश उर्फ गणेशी माली पिता फतेराम माली उम्र 35 वर्ष, 02. मदन सुन्दर माली पिता महेतराम माली उम्र 35 वर्ष 03. बोटलाल माली पिता कारीगीर माली उम्र 28 वर्ष निवासी बसंतपुर को 3.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर 19.09.2024 को अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विचारण उपरांत विशेष न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सक्ती द्वारा निर्णय 15.11.2025 को आरोपीगण को 25-25 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000 रुपये व 3,000 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड जमा नही करने की स्थिति में 06 माह व 03 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित किया गया है।

दर्दनाक हादसा: 3 साल की मासूम की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम….

दर्दनाक हादसा: 3 साल की मासूम की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम….

 बिलासपुर। शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खेलते-खेलते हुआ हादसा, खुली टंकी बनी मौत का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टंकी में गिर गई। कुछ ही मिनटों में यह मासूम की जिंदगी छीन लेने वाला हादसा साबित हुआ।

जब तक परिजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे दौड़ते हुए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किया पंचनामा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा पूरी तरह से आकस्मिक था।

गांव में छाया शोक, परिजन बेसुध

बच्ची की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में बच्ची के घर पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है।

CG- फोटो युक्त निर्वाचक पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों की नई नियुक्ति, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, देखें डिटेल्स…..

CG- फोटो युक्त निर्वाचक पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों की नई नियुक्ति, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, देखें डिटेल्स…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर में फोटो युक्त निर्वाचक पुनरीक्षण हेतु अधिकारियों की नियुक्ति संशोधन आदेश जारी किया गया है। सूची में रायपुर जिले में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के लिए रायपुर जिले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति/संशोधन का आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। यह आदेश पूर्व में नियुक्त अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण आंशिक संशोधन करते हुए जारी किया गया है।

हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं का आधार दस्तावेज बनाने उपमुख्यमंत्री ने लगाई चौपाल

हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं का आधार दस्तावेज बनाने उपमुख्यमंत्री ने लगाई चौपाल

 Deputy Chief Minister organised a Chaupal : हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को बनाने का कार्य पुनर्वास केंद्रों में किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में चौपाल लगाई और स्वयं आत्मसमर्पित युवाओं के साथ चौपाल में बैठे और उनसे बातचीत की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में आधारभूत व्यवस्थाओं के संबंध में युवाओं से सीधे जानकारी भी ली और अधिकारियों को उनके खाने और अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जेल में मिलने की व्यवस्था के निर्देश

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं से शिक्षा और खेती एवं उनके परिवार सदस्यों से मुलाकात के संबंध में भी जानकारी ली। जहां पर उन्होंने अधिकारियों और पुनर्वासित युवाओं से कहा कि आपके परिजन यदि पुनर्वास केन्द्र में आकर मुलाकात करना चाहते हैं और यदि बाजार वाले दिन आकर जब भी मिलना चाहें तो उनसे मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी पुनर्वासित युवा के परिवार जेल में निरूद्ध हैं और युवा उनसे मिलना चाहें तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में से यदि कोई विवाह करने की इच्छा रखते हैं तो उनके लिए सामूहिक विवाह की व्यवस्था की जाए।

विधानसभा का भ्रमण कराएंगे

पुनर्वासित युवाओं ने अपने मूलभूत दस्तावेज पूर्ण ना होने की जानकारी दी। जिस पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को दस्तावेज निर्माण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर दस्तावेज निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवाने के लिए आवेदन कराए गए। उन्होंने युवाओं को विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें कार्यप्रणाली से अवगत कराने एवं इनके लिए पुनर्वास केंद्र में ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

पुनर्वासित युवाओं को राज मिस्त्री, कृषि उद्यमी, सिलाई का प्रशिक्षण

उल्लेखनीय है कि सुकमा के पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पुनर्वासित युवाओं को राज मिस्त्री, कृषि उद्यमी, सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही पुनर्वास नीति के अनुसार उन्हें दीर्घकालिक रोजगार दिलाने हेतु सहायता भी दी जा रही है। इस अवसर पर एडीजी विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में ACB- EOW का छापा: DMF और आबकारी घोटाले से जुड़े अधिकारियों- कारोबारियों के घर दी दबिश

छत्तीसगढ़ में ACB- EOW का छापा: DMF और आबकारी घोटाले से जुड़े अधिकारियों- कारोबारियों के घर दी दबिश

 रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW ) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है। अफसरों की टीम करोड़ों रुपये के DMF घोटाले में सप्लाई को लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। यह छापा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है।

अफसरों की टीम ने अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी डॉ. तनवीर अहमद और सत्ती पारा निवासी अमित अग्रवाल के घर छापा मारा है। अफसरों की टीम करोड़ों रुपये के DMF घोटाले में सप्लाई को लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। अधिकारियों की टीम पूछताछ कर दस्तावेजों की भी पड़ताल में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में एक साथ EOW की टीम कार्रवाई कर रहीं है।

पूर्व आबकारी आयुक्त के घर छापा
करीब 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी अधिकारियों और कारोबारियों के यहां की गई है। आबकारी घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर भी कार्रवाई चल रही है। वहीं DMF घोटाले में हरपाल सिंह अरोरा के घर की तलाशी ली जा रही है। रायपुर में रामा ग्रीन कालोनी में कार्रवाई चल रही है।

CG : आंगनबाड़ी सहायिका का खेल! फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल, जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर उठे सवाल…..

CG : आंगनबाड़ी सहायिका का खेल! फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल, जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर उठे सवाल…..

 बिलासपुर। सरकंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक–90 में सहायिका पद पर कार्यरत पुष्पा पर लगे दस्तावेजी फर्जीवाड़े के आरोप अब गंभीर मोड़ लेते दिख रहे हैं. आरोप है कि पुष्पा ने जन्मतिथि में हेरफेर कर शासकीय नौकरी हासिल की. इस मामले की शिकायत मन्नू मानिकपुरी ने साहसपूर्वक विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई थी.

जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर उठे सवाल

इस शिकायत की सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी यूआरसी अधिकारी वासुदेव पांडेय को दी गई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट ने जांच के उद्देश्य को पूरा करने के बजाय आश्चर्यजनक रूप से सहायिका पुष्पा के पक्ष में झुकाव दिखाया.
सबसे बड़ा संदेह इस बात पर है कि पांडेय की रिपोर्ट में पुष्पा के जन्मतिथि से जुड़े दो अलग–अलग दस्तावेज़ों की जांच लगभग न के बराबर की गई. रिकॉर्ड में मौजूद स्पष्ट विसंगतियों को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे जांच की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

दो विभागों की चुप्पी पर बढ़ा विवाद

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस मामले में कोई भी बयान देने से पूरी तरह इनकार कर दिया है. वहीं शिक्षा विभाग ने भी चुप्पी साध रखी है, जिससे मामले को और भी संदिग्ध माना जा रहा है.
विभागों की यह खामोशी उन सवालों को और मजबूत करती है जिनमें आरोप लगाया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश की जा रही है.

बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था पर उठे सवाल

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम बच्चों के पोषण और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं अब नौकरी घोटाले का खुला खेल सामने आ रहा है.
सहायिका पुष्पा की उम्र और दस्तावेजों से जुड़े खुलासों पर अब तक न तो जांच अधिकारी ने कोई जवाब दिया है और न ही विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर कोई स्पष्टीकरण देने आगे आए हैं.

जिम्मेदारी से बचते अधिकारी, बढ़ती शंकाएँ

दस्तावेज़ों में गड़बड़ी के बावजूद कार्रवाई न होना विभागीय लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है. एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के दौरान नियमों को नजरअंदाज कर किस तरह कागजों के खेल से नौकरी हासिल की गई—यह सवाल अब चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है.

फिलहाल विभाग की चुप्पी और अधूरी जांच ने इस पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि मासूम बच्चों के हित से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारी कब तक आंख मूंदे बैठे रहते हैं और कब इस घोटाले पर ठोस कार्रवाई की जाती है.

 

ब्रेकिंग : इस पंचायत के 16 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर लगाए ये गभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : इस पंचायत के 16 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सरपंच पर लगाए ये गभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला….!!

 जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह सरपंच की मनमानी बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जशपुर के ग्राम पंचायत बगिया का है। बताया जा रहा है कि यहां पंचायत की सरपंच राजकुमारी पर पंचों ने मनमानी पूर्वक काम करवाने का आरोप लगाया है। जहां पंचायत के 20 पंचों में से 16 ने सरपंच के नाम पत्र लिखकर अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया गया।

वायरल पत्र में पंचों ने क्या लगाया है आरोप

वायरल इस्तीफा पत्र में पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की सरपंच राजकुमारी मनमाने ढंग से काम करवा रही हैं। न तो पंचों को पूछा जा रहा है और न ही बताया जा रहा है। ऐसे में पंचो ने खुद के पंच होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए सामूहिक इस्तीफे का पत्र सरपंच के नाम लिखा है। वायरल इस्तीफा पत्र में पंचायत के 20 वार्ड पंचों में से 16 के हस्ताक्षर हैं।

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

 दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस का है।

दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

बता दें कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। वहीं लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है।

 
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या : फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या : फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जेल में शनिवार को एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनकी लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

CG : रिहायशी कॉलोनी के पास मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG : रिहायशी कॉलोनी के पास मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, हत्या, लूटपाट, चोरी और दुष्कर्म के मामले आम हो गए है। वहीं शनिवार को राजधानी के अमलीडीह इलाके में रिहायशी कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 18 से 20 साल की है। आशंका है कि हत्या के बाद युवती की लाश को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 
 
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 सक्ती। सक्ती जिले के 21 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों का तबादला हुआ है, अलग अलग थाने के पदस्थ व रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थाना में पदस्थापना किया गया है। साथ ही हसौद थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू व अश्वनी जायसवाल को लाइन अटैच किए गए हैं यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है, उनके जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला सूची है।

CG : राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, SIR फार्म भरने के दौरान गलत जानकारी देने पर होगी 1 साल की सजा

CG : राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, SIR फार्म भरने के दौरान गलत जानकारी देने पर होगी 1 साल की सजा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरुरी निर्देश जारी किए है। जिसके मुताबिक, SIR फार्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

वहीं, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर मतदाताओं को अलर्ट भी किया है कि फार्म भरने के दौरान बीएलओ OTP नहीं मांगते है और ना ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से ओटीपी पूछता है। पर्सनल जानकारी मांगने पर किसी को ना बताए। ऐसा होने पर थाने में शिकायत कर सकते है। वहीं, SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।

63 हजार बीएलओ की ड्यूटी

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर 63 हजार 439 बीएलए-बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए है। बीएलए-बीएलओ फॉर्म का वितरण कर रहे है और उनको डिजिटलाइज कर रहे है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार ने मुख्य रूप से लोगों को आगाह किया है कि गलत जानकारी देने से बचे और किसी को भी पर्सनल जानकारी या OTP ना बताए।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार ने 21 नवंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने लिखा है, कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जो अब भारतीय नागरिक नहीं रहा है।

उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है। वह एक से अधिक स्थानों के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करता है। इस प्रकार गणना प्रपत्र में एक ऐसी घोषणा करता है जो गलत है या जिसके बारे में वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है। वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है।

SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

वहीं, SIR फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में फार्म भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR ) के राज्य संजोयक गौतम बंद्योपाध्याय ने तिथि बढ़ाने की मांग की है। ताकि कोई मतदाता सूची से वंचित ना हो।

गौतम बंद्योपाध्याय ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी चल रही है। ज्यादातर लोग इस प्रक्रिया में व्यस्त है। जो SIR फार्म नहीं भर पा रहे। वहीं, इससे जुड़ी कुछ भ्रम पर भी मार्गदर्शन देने की मांग की है।

 
जमीन के लिए नई गाइड-लाइन: कच्चे-पक्के और काला धन खपाने का खेल खत्म

जमीन के लिए नई गाइड-लाइन: कच्चे-पक्के और काला धन खपाने का खेल खत्म

 रायपुर। जमीन का धंधा अब तक ऐसा रहा है जिसमें काला धन कमाने वाले अपना काला धन खपाने का काम करते रहे हैं। आमतौर पर जमीन के सौदे में कच्चे और पक्के का खेल चलता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन की जो नई गाइड लाइन जारी की है, उससे कच्चे-पक्के का खेल पूरी तरह से बंद हो गया है। अब किसी को भी जमीन लेनी है, तो उसको पूरा पैसा एक नंबर में देना पड़ेगा। जमीन के अलावा और कोई भी कारोबार ऐसा नहीं है जिसमें काला धन खपाया जा सके।

सोने की खरीदी में सारा काम पक्के में होता है। 50 हजार से ज्यादा का भुगतान चेक या फिर ऑनलाइन होता है। ऐसे में इसमें कालाधन खपाना संभव नहीं है। जमीन की खरीदी-बिक्री में लंबे समय से कच्चे पक्के का खेल चल रहा था। आमतौर पर ऐसा होता है कि बाजार की कीमत से जमीन की कलेक्टर गाइड लाइन हमेशा कम रहती है। ऐसे में जमीन की खरीदी करने वाले जहां एक नंबर में सरकारी रेट में पैसा देते हैं, वहीं दो नंबर में बाकी का पैसा देकर काला धन खपाया जाता है।

काला धन होगा डंप
जानकारों का साफ कहना है कि, प्रदेश सरकार ने जमीन का रेट जिस तरह से बढ़ाया है, उससे तो अब जमीन की सरकारी कीमत बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। ऐसे में अब तो कच्चे-पक्के का खेल होने का सवाल ही नहीं उठाता है। अब जमीन के कारोबार में काला धन खपाने वाले परेशान हैं कि उनके काले धन का क्या होगा। काला धन खपाने का अब कोई और साधन भी नहीं है। अगर कोई चाहे वह सोना लेकर उसमें काला धन खपा दे तो यह संभव नहीं है। इसमें भी 50 हजार से ज्यादा की खरीदी पर नगद पैसे नहीं लिए जाते है। ऐसे में अब काला धन कमाने वालों का काला धन या तो डंप हो जाएगा, या फिर ये अपना काले धन का उपयोग किसी और के नाम से जमीन और सोना लेकर करेंगे। लेकिन किसी और के नाम से जमीन या सोना लेना भी आसान नहीं होता है। इसमें खतरा ज्यादा है। जब भी कोई छापा पड़ता है तो इसका भी खुलासा हो जाता है।
30 फीसदी रेट कम होने का मिला फायदा
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय में जमीन की कीमत को 30 फीसदी कम कर दिया गया था। ऐसे में लंबे समय से खुलकर जमीन की खरीदी बिक्री में काला धन खपाने का खेल हो रहा था। जानकारों का साफ कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में जमीन की कीमत एक करोड़ रुपए एकड़ थी, तो उसको 30 फीसदी कम करने पर वहां पर सरकारी रेट 70 लाख हो गया था। ऐसे में जमीन की खरीदी करने वाले जहां 70 लाख रुपए एक नंबर में दे रहे थे, वहीं बाकी के 30 लाख रुपए काला धन का दे रहे थे। इसी तरह से करोड़ों का काला धन जमीन के सौदों में खपाया गया। जिनके पास बेहिसाब काला धन था, उन्होंने रीयल एस्टेट के धंधे में इसको लगा दिया।