नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर:-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है. मुख्यमंत्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव हुए, इसने न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ी है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है. उन्होंने कहा, रेलवे के आधुनिकीकरण से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. रेलवे नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों को बड़े शहरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है.

सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

 बिलासपुर। ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जल संरक्षण, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त तथा रीसाइक्लिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बता दें कि रीसाइक्लिंग के लिए जेल स्टाफ और जेल में निरुद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रीसाइक्लिंग के लिए जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने हेतु ऊर्जा ऑडिट कराया गया है। साथ ही, जेल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है

जेल परिसर बनेगा शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर”

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा और फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोडमैप बनाकर कार्यान्वित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य यह है कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर” का कार्य करे। इसी तरह, कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पहले से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और डिस्पोजल के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल” बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Breaking : 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

Breaking : 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह छवई, मयंक गुर्जर और पूजा कुमार को इधर से उधर किया गया है. इन तबादलों में कबीरधाम और बीजापुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लगाई फटकार, सामने आई ये बड़ी वजह.....

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लगाई फटकार, सामने आई ये बड़ी वजह.....

 बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में पिछले कई महीनों से थायराइड, खून-पेशाब जैसी जरूरी जांच भी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई है। 

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ में याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। शासन की तरफ से मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने व्यक्तिगत शपथपत्र पेश किया है। उपमहाधिवक्ता यशवंत कुमार ठाकुर ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा रीजेंट की कमी दूर करने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में सेमी ऑटोमेटिक मशीन से जांच की जारी है, और सिम्स में भी जांच शुरू है। 

मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में खरीदी गई लाखों की मशीनें सिर्फ रखने के लिए नहीं होनी चाहिए। इससे जांच हो और नियमित समय पर रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नरों ने बताया कि अस्पतालों में जांच के लिए बायोकेमेस्ट्री मशीन और हार्मोनल एनालाइजर मशीन के लिए रीजेंट की कमी है। 

CG : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने इतनी स्‍पेशल ट्रेनों को किया नियमित, देखें लिस्ट..!!

CG : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने इतनी स्‍पेशल ट्रेनों को किया नियमित, देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने प्रदेश की 14 स्‍पेशल ट्रेनों को नियमित करने की घोषणा कर दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चल रही 14 स्पेशल ट्रेनों को 01 जनवरी, 2025 से सभी (पैसेंजर एवं मेमू) गाड़ियो को नियमित ट्रेन नंबर के साथ चलाया जा रही है। 

देखें लिस्ट..... 

CG -  इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने 4 मिलर्स को जारी किया नोटिस, दी ये चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला.....

CG - इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने 4 मिलर्स को जारी किया नोटिस, दी ये चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला.....

 बिलासपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। बावजूद इसके जिले के चार मिलर्स अब तक चावल जमा नहीं कर सके हैं। 

जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए चारों मिलर्स को नोटिस जारी किया है। इन मिलर्स को 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव के लिए जमा की गई प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) को जब्त करते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिन मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एस.डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं। 

18 शिक्षकों पर कार्रवाई की लटकी तलवार...बीईओ ने थमाया शो काॅज नोटिस... 3 दिन में मांगा जवाब, जाने पूरा मामला..!!

18 शिक्षकों पर कार्रवाई की लटकी तलवार...बीईओ ने थमाया शो काॅज नोटिस... 3 दिन में मांगा जवाब, जाने पूरा मामला..!!

 बलौदाबाजार। स्कूलों से नदारद रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल कसडोल ब्लॉक के स्कूलों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव के द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने पर 18 शिक्षक नदारद मिले। बीईओ ने उन्हें नोटिस जारी किया है और तीन दिनों में जवाब मांगा है। संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।

पूरा मामला कसडोल ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों से जुड़ा हुआ है। कसडोल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव ने शनिवार 23 नवंबर को ब्लॉक के कई प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों से सहायक शिक्षक से लेकर शिक्षक एलबी और व्याख्याता निरीक्षण के दौरान स्कूल अवधि में स्कूलों से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

ऐसे 18 शिक्षकों को बीईओ अरविंद ध्रुव ने नोटिस जारी किया है। आज 25 नवंबर को जारी नोटिस में बीईओ ने कहा है कि आप स्कूलों में बिना किसी पूर्व सूचना के निरीक्षण अवधि में अनुपस्थित पाए गए हैं। आपका यह कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करता है जो कि सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। जिसके चलते अपना लिखित स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों सहित तीन दिनों में प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उच्च कार्यालय को कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया जाएगा। 

धान खरीदी में शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : श्याम बिहारी जायसवाल

धान खरीदी में शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मनेंद्रगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। मंत्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को  सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए।  उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 4 दिसंबर को, छात्रों की दक्षता का होगा मूल्यांकन

राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 4 दिसंबर को, छात्रों की दक्षता का होगा मूल्यांकन

 रायपुर । राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 इस वर्ष 4 दिसंबर को देशभर में आयोजित किया जाएगा। इसे इस बार परख (PARAKH- प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण) नाम दिया गया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य बच्चों के समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित मापदंड स्थापित करना है।

इस बार सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों पर केंद्रित होगा, जो उनके पिछले कक्षाओं में अर्जित दक्षताओं पर आधारित होगा। परीक्षा में प्रश्न ओएमआर शीट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रारूप में होंगे। यह सर्वेक्षण न केवल बच्चों की दक्षता का आकलन करेगा, बल्कि राज्यों की शैक्षणिक रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्य रैंकिंग सुधारने का अवसर
पिछले एनएएस 2021 के परिणामों में अंतिम स्थान पर रहने वाले राज्यों के लिए यह सर्वेक्षण अपनी रैंकिंग सुधारने का अवसर प्रदान करता है। राज्यों की रैंकिंग का उपयोग विभिन्न शैक्षिक योजनाओं में किया जाता है। ऐसे में इस बार सभी राज्यों का प्रयास है कि वे सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर शैक्षिक रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करें।

शिक्षा प्रणाली में सुधार का प्रयास
परख का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन करना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित मानकों और दिशानिर्देशों को स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस सर्वेक्षण में दक्षता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रारूप में दिया जाएगा और छात्रों को ओएमआर शीट के अभ्यास के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभाव
परख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप एक अहम कदम है। यह पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों से हटकर छात्रों के समग्र विकास और उनके ज्ञान के गहन विश्लेषण पर जोर देता है।

प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की अपील
सर्वेक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से अपील की गई है कि वे छात्रों को अधिक से अधिक अभ्यास करवाएं। यह न केवल बच्चों की दक्षताओं को निखारेगा, बल्कि राज्य की रैंकिंग में भी सुधार सुनिश्चित करेगा।

 राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह छात्रों की दक्षताओं के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

अरुण साव ने बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे कंबल

अरुण साव ने बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटे कंबल

 मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।  

उप मुख्यमंत्री साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।

साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी। साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

राज्य में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 1575 करोड़ का भुगतान

राज्य में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 1575 करोड़ का भुगतान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवम्बर को 47296 किसानों से 2.17 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को लेंगे सदस्यता की शपथ...

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को लेंगे सदस्यता की शपथ...

 रायपुर।  रायपुर दक्षिण के नव-निर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के अध्यक्षीय कक्ष में सदस्यता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जो 27 नवंबर तक बाहर हैं, जो मौजूद रहेंगे।

 
बता दें कि सोनी ने शपथ ग्रहण से पूर्व विधानसभा भवन में सचिव दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रमाण-पत्र और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया। साथ ही, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
 
सोनी ने विधान सभा सचिव से विधायकों को मिलने वाली सभी सुविधाओं और संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इन सुविधाओं का उपयोग जनहित में कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधानसभा भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
कलिंगा विश्वविद्यालय में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, आइडियाथॉन 4.0 का आयोजन सम्पन्न

कलिंगा विश्वविद्यालय में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, आइडियाथॉन 4.0 का आयोजन सम्पन्न

 रायपुर। 23 नवंबर, 2024 को, कलिंगा विश्वविद्यालय ने आइडियाथॉन 4.0 का सफलतापूर्वक समापन किया, जो युवा नवप्रवर्तकों के लिए उद्यमशीलता के विचारों और व्यावसायिक योजनाओं को प्रस्तुत करने और युवा दिमागों की रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए एक गतिशील मंच है, जिसका आयोजन वाणिज्य और प्रबंधन संकाय द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपने जुनून से जुड़ने, सामाजिक समस्याओं की खोज करने तथा मानवता के जीवन को बेहतर बनाने वाले समाधान सुझाने के लिए प्रेरित और उत्साहित किया।

कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के परिसर में 22 एवं 23 नवंबर, 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईटी हैदराबाद, मास्टर यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस, आईआईईबीएम पुणे, आईसीएफएआई, एमिटी, यूनिवर्सिटास इस्लाम इंडोनेशिया, सीवीआर हैदराबाद, एनआईएसएम मुंबई, दावरा विश्वविद्यालय, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय और केके मोदी विश्वविद्यालय सहित प्रतिष्ठित संस्थानों की महत्वपूर्ण भागीदारी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जो अज्ञानता के निवारण तथा ज्ञान और आत्मज्ञान के आगमन का प्रतीक था। इसमें विशेषज्ञ निर्णायकों के पैनल के साथ-साथ कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति और वरिष्ठ संकाय सदस्यों सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने युवा मस्तिष्कों में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और उपलब्धियों पर एक व्यापक जानकारी दी, जिसमें शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता, छात्रों के बीच नवाचार और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
संबोधन में शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सेतु बनाने, छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने में सशक्त बनाने, विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं, जीवंत शैक्षणिक संस्कृति और वैश्विक साझेदारियों के लिए आइडियाथॉन 4.0 के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जो सीखने और विकास के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। विश्वविद्यालय की अंतर्दृष्टि ने प्रतिभागियों और अतिथियों को आने वाली पीढ़ी के विचारकों, नवप्रवर्तकों और समस्या समाधानकर्ताओं को आकार देने में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका की गहरी समझ प्रदान की।

प्रतिभागियों को पांच सदस्यों की टीमों में संगठित किया गया और उन्हें विस्तृत व्यावसायिक योजनाएँ प्रस्तुत करनी थीं। दो चरणों के कठोर मूल्यांकन के बाद, फाइनलिस्टों ने अपने विचार एक विशेषज्ञ पैनल के सामने प्रस्तुत किए। विशेषज्ञ पैनल में पलाश खंडेलवाल- आरम्भ स्कूल के संस्थापक, स्वप्निल अग्रवाल- रोड्रो टेक के संस्थापक, तरनबीर सिंह साहनी संस्थापक vsnapu, जो शार्क टैंक इंडिया के भी प्रतिभागी हैं, यशराज अग्रवाल- सीईओ जिमबुक, कपिल गट्टानी- संस्थापक रॉयल फ्लॉस, सीए योगेश साहू, साक्षी अग्रवाल मित्तल- हेल एन हेल्दी की संस्थापक, अभिनव खंडेलवाल बीप्लान एडवाइजर्स में वेंचर बिल्डर और गोइंगवीसी पार्टनर्स और आह! वेंचर्स में वेंचर पार्टनर और प्रखर अग्रवाल संस्थापक गो-टू फ्रेंड शामिल थे। सत्र हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था और विजेता टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता को 15,000 रुपये, 10,000 रुपये और 5,000 रुपये के पुरस्कार मिले।

प्रतियोगिता के विजेताओं को उनके अनुकरणीय विचारों के लिए सम्मानित किया गया: दावरा विश्वविद्यालय की टीम एसडीयू विजेता रही और उन्हें उनके अभिनव और व्यावहारिक व्यवसाय प्रस्ताव के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जिसमें एक महत्वपूर्ण बाजार चुनौती का समाधान किया गया था। प्रथम रनर-अप के रूप में टीम स्पॉन रीस्ट, मास्टर यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हरियाणा और टीम रिवाइब, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

आईटीएम यूनिवर्सिटी की टीम सुरभि इन्सेंस और आईआईटी हैदराबाद की टीम पिकापूल के बीच दूसरा रनर-अप रहा, जिन्हें 10,000 रुपये का पुरस्कार मिला। तीसरे रनर-अप को टीम ब्रेन बॉक्स, यूनिवर्सिटी इस्लाम इंडोनेशिया द्वारा उनकी प्रभावशाली और विस्तृत योजना के लिए 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का समापन आइडियाथॉन 4.0 की संयोजक डॉ. दीप्ति पटनायक द्वारा आयोजक टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए तथा विशेषज्ञ पैनलिस्टों को पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी अमूल्य अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय के नेतृत्व को उनके अटूट सहयोग के लिए विशेष सराहना दी गई तथा आयोजन टीम को उनकी सावधानीपूर्वक योजना और क्रियान्वयन के लिए विशेष सराहना दी गई, जिससे कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हुई। समापन भाषण में आइडियाथॉन 4.0 द्वारा प्रोत्साहित नवाचार और सहयोग की भावना का जश्न मनाया गया, प्रतिभागियों को दृढ़ संकल्प और रचनात्मकता के साथ अपनी उद्यमशीलता की यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सत्र का समापन एक उच्च नोट पर हुआ, जिसमें आइडियाथॉन के भविष्य के संस्करणों के लिए वापस आने का आह्वान किया गया, जिसमें युवा नवोन्मेषकों के लिए और भी अधिक अवसरों का वादा किया गया।

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन विभागों के अवर सचिव की जिम्मेदारियां बदलीं...देखें आदेश..!!

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन विभागों के अवर सचिव की जिम्मेदारियां बदलीं...देखें आदेश..!!

 रायपुर। राज्य सरकार ने दो अफसरों के तबादले किये हैं। जारी आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की का तबादला किया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दिया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव दानियल एक्का का भी ट्रांसफर हुआ है। उन्हें ग्रामोद्योग विभाग भेजा गया है।

देखें आदेश....

 

देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली...

देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली...

 बिलासपुर। बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा और आगजनी मामले में जेल में हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई एक बार फिर से आगे बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई को 14 दिन आगे बढ़ाया है। यानि अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। हिंसा मामले में 17 अगस्त से  विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद है।

वहीं बीते 22 नवंबर को हाईकोर्ट ने हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया था। हाई कोर्ट में सुनवाई 22 नवंबर को होनी थी जिसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दिया गया था। वहीं अब तारीख को 9 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार
वहीं बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए आशीष टंडन की पहचान हुई थी। इस मामले मे अब तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

CG - निरीक्षण में नदारद रहे प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, 6 शिक्षकों का भी कटा वेतन, जानिए पूरा मामला..!!

CG - निरीक्षण में नदारद रहे प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, 6 शिक्षकों का भी कटा वेतन, जानिए पूरा मामला..!!

 सारंगढ़– बिलाईगढ़। स्कूलों से नदारद रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूल के निरीक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में प्रधान पाठक के साथ अन्य शिक्षक अनुपस्थित थे। जिसके चलते प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। अनुपस्थित 6 शिक्षकों के भी एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल कोट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में यहां के माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडेय सहित अन्य शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित थे। इसी तरह शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास कोट में पदस्थ प्रधान पाठक प्रदीप कुमार लहरे भी स्कूल में नहीं थे। उन्हें शाला समय में उपस्थित नहीं रहने, अक्सर देर से आने के कारण निलंबित कर दिया गया।

शिक्षकों के द्वारा कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडे समेत गायब बाकी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

जिसके आधार पर विद्यालय समय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अरविंद कुमार पांडे, उमा भारद्वाज, प्रकाश चंद्रम, प्रदीप लहरे, ज्योति पटेल, निर्मला लहरी को 1 दिन के लिए अवैतनिक किया गया है।

CG : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले

CG : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले

  रायपुर : रायपुर में 25 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

CGPSC घोटाला : टामन सिंह सोनवानी की बढ़ी मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

CGPSC घोटाला : टामन सिंह सोनवानी की बढ़ी मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में आरोपी पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

बता दें कि CBI ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर थे। सीबीआई ने दोनों से 7 दिन तक CGPSC घोटाला मामले में पूछताछ की। टामन पर रिश्तेदारों और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाने का आरोप है।

CG : ट्रेन के बाथरूम में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

CG : ट्रेन के बाथरूम में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

 दुर्ग : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां भिलाई निवासी एक युवक की लाश इंटर सिटी ट्रेन में मिली। युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जांच के दौरान पता चला कि मौत से पहले युवक ने एक वाइस मैसेज अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन अब अपने बेटे को इंसाफ देने की गुहार भिलाई पुलिस से कर रहे है। साथ ही मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे है। भिलाई निवासी मृत युवक का नाम जगबंधु उर्फ जग्गू था।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवसी जगबंधु का एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के पद पर था। 22 नवंबर को अपने भाई और दोस्तों के साथ बारात में सेक्टर-6 आया था। इसी दौरान अपने दोस्तों को वाइस मैसेज भेजा और मोबाइल को अपने भाई को देकर लापता हो गया। दोस्तों को भेजे वाइस मैसेज में मृतक ने कहा कि वो एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन लड़की उसे धोखा दे रही है। लड़की की बातों से परेशान होकर वो अब आत्महत्या कर रहा है।

वाइस मैसेज को सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक को खोज ही रही थी। इसी बीच उसकी लाश गोंदिया में दुर्ग-पुरी इंटर सिटी ट्रेन के बाथरूम में मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों ने युवती पर आरोप लगाते हुये भिलाई पुलिस से युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 
RDA के बकायादारों के लिए बड़ी छूट का हुआ ऐलान : एकमुश्त भुगतान करें तो मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

RDA के बकायादारों के लिए बड़ी छूट का हुआ ऐलान : एकमुश्त भुगतान करें तो मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

 रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने मध्यवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बकाया राशि के भुगतान पर शानदार छूट का प्रस्ताव रखा है। अब यदि बकायादार एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें आवासीय योजनाओं में 50 फीसदी और व्यावसायिक योजनाओं में 30 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट्स पर रखरखाव और जल कर के सरचार्ज की राशि पर 100 फीसदी छूट भी दी जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगा।

संचालक मंडल की बैठक में हुआ फैसला

यह अहम निर्णय आवास व पर्यावरण सचिव और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अंकित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रतीक जैन, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल सारस्वत, नगर और ग्राम निवेश संचालनालय के अपर संचालक संदीप बागंडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

पुराने आवंटियों को मिलेगा दूसरा मौका

संचालक मंडल की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 2007 में न्यूनतम आय वर्ग के लिए आवंटित किए गए फ्लैट्स, जो बाद में निरस्त कर दिए गए थे, अब उन्हें पुन: मूल आवंटियों को बहाल किया जाएगा। इस योजना के तहत, जिन फ्लैट्स की बकाया राशि लंबित है, उनके आवंटन को बहाल करने के लिए बकाया राशि पर 12 फीसदी सरचार्ज के साथ एकमुश्त भुगतान करने पर फ्लैट्स पुन: आवंटित किए जाएंगे।

हस्त शिल्प बोर्ड का मुख्यालय जाएगा न्यू राजेंद्र नगर

संचालक मंडल की बैठक में यह भी तय किया गया कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का मुख्यालय अब न्यू राजेंद्र नगर स्थित गोविंद सारंग व्यावसायिक परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस नए मुख्यालय के लिए 21,847 वर्गफुट का कार्यालय भवन मासिक किराए पर लिया जाएगा, जो केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के आर्बिट्रेशन बैंच और आर्बीट्रेशन सेल के कार्यालय के रूप में कार्य करेगा।

साथ ही, देवेंद्रनगर पीएम एकता माल बनने के कारण, हस्तशिल्प बोर्ड के मुख्यालय को न्यू राजेंद्र नगर के भक्त माता कर्मा व्यावसायिक परिसर और गोविंद सारंग परिसर के दूसरे तल पर आवंटित किया जाएगा। इसके तहत कुल 4,781 वर्गफुट का क्षेत्र मासिक किराए पर लिया जाएगा।

आज दोपहर बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति की चर्चा तेज

आज दोपहर बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति की चर्चा तेज

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार दोपहर दिल्ली जाएंगे। दोपहर ढाई बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में पालिका सर्विसेस ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट जाएंगे। रात 11.30 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे। सीएम के दिल्ली दौरे से कैबिनेट विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की चर्चा फिर तेज हो गई।

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह में सीएम विष्णुदेव साय की दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के साथ बैठक के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि निगम मंडलों में नियुक्ति की पहली जल्द की लिस्ट जारी हो सकती है।

सब कुछ ठीक रहा तो 16 दिसंबर से शुरु होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उसके बाद आधा दर्जन निगम-मंडलों की एक सूची जारी हो सकती है। इन सब पर फैसला इसी हफ्ते होने के आसार हैं।

BIG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर 26 साल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

BIG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर 26 साल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और दुष्कर्म का मामला राजधानी से सामने आ रहा है। यहां दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने देर शाम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा

मुख्यमंत्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा

बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा - ट्रेन से यात्रा का आनंद ही अलग होता है

अचानक अपने बीच देखकर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने साय का उत्साहपूर्वक किया अभिवादन

मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी से मुलाकात कर बातचीत की

रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय अब ट्रेन से भी प्रदेश के विविध क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह निर्णय श्री साय ने उस वक्त अचानक लिया जब बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर जाने की तैयारियों की बात चली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा मेरे लिए नई नहीं है। विधायक एवं सांसद रहते हुए मैने अनेक बार ट्रेन यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने का आनंद यह है कि बहुत से नए लोगों से परिचय होता है, उनसे आत्मीय मुलाकात होती है और ऐसा लगता है कि बहुत बड़े परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हों। 

 साय आज शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रेल्वे स्टेशन पहुंचे। वहां बिना विशेष ताम झाम के प्लेटफार्म तक पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक प्लेटफार्म पर देखकर लोगों की खुशियों का ठिकाना न रहा। उन्होंने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, श्री साय ने भी गर्मजोशी से उनसे मुलाकात कर बातचीत की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ट्रेन की यात्राएं हमेशा खास होती है। रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की यात्रा को लेकर खासे उत्सुक दिखे। वे प्लेटफार्म पर बैटरी चलित कार छोड़ आम यात्रियों की तरह प्लेटफॉर्म पर पैदल चले और ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए देशी अंदाज में कहा कि इसके बिना भारतीयों की रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ट्रेन सार्वजनिक संपत्ति है और ट्रेन की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही   यात्रियों को जागरूकता का परिचय देते हुए ट्रेन में खाने के बाद मूंगफली के छिलके इधर उधर नहीं फेंकने चाहिए जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री  साय ने कहा मैंने ट्रेन से खूब यात्राएं की है और यात्रियों के साथ उन्होंने इससे जुड़े कुछ मजेदार किस्से और अनुभव भी साझा किए। 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के साथ इस यात्रा के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने रेलवे में हुए नवाचार और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में रेलवे की सुविधाएं बेहतर हुई है। यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं और लगातार इसका विस्तार भी हो रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिला है और यहां रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रेल यात्राओं के बिना आम आदमी का सफर पूरा नहीं होता है और हमारी डबल इंजन की सरकार इस पूरी व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई है।  

इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित थे।
CG ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,काफिले की गाड़ियां आपस में टकरायी,फिर जो हुआ…

CG ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,काफिले की गाड़ियां आपस में टकरायी,फिर जो हुआ…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ के एक और मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस हादसे में सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री एक दौरे पर कुसमी जा रही थी। इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में किसी को चोटें नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकराई है।

ये हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी दौरे पर जा रही थी। उसी दौरान राजपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटना हो गयी। हादसे में मंत्री राजवाड़े को मामूली चोट लगी। उन्हें तत्काल राजपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के बाद चोट को मामूली बताया और मंत्री को जाने दिया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राथमिक जांच के बाद दूसरे वाहन से कुसमी के लिए रवाना हो गई। इस हादसे में वाहन सवार सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।