BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
महतारी वंदन योजना: 22वीं किस्त से पहले ये काम करना हुआ अनिवार्य, तभी खाते में भेजी जाएगी राशि

महतारी वंदन योजना: 22वीं किस्त से पहले ये काम करना हुआ अनिवार्य, तभी खाते में भेजी जाएगी राशि

 Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने योजना की 21वीं किस्त जारी करने के बाद अब सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 22वीं किस्त से पहले हर महिला लाभार्थी का ई-केवाईसी (e-KYC) और बायोमेट्रिक (Biometric) सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

69.26 लाख महिलाओं का सत्यापन होगा

जानकारी के अनुसार राज्य में 69.26 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं। इन सभी के आधार (Aadhaar) और बैंक खातों की जानकारी अब डिजिटल रूप से सत्यापित की जा रही है। यह कदम योजना की पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं होगा, उनके खाते में 22वीं किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी लाभार्थियों को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) या ई-मित्र (e-Mitra) केंद्र में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी चाहिए।

पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन

पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन महिलाओं के आधार लिंक (Aadhaar Link), नाम की स्पेलिंग (Name Spelling), बैंक खाता विवरण (Bank Account Details) या IFSC कोड (IFSC Code) में त्रुटियां हैं, उन्हें भुगतान में समस्या आ रही है। अधिकारियों ने ऐसे मामलों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया है ताकि किसी महिला को योजना का लाभ पाने में कठिनाई न हो।

पारदर्शिता और असली लाभार्थियों की पहचान पर जोर

राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को ‘शुद्धिकरण अभियान’ (Purification Drive) बताया है। इससे योजना के असली लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी और फर्जी आवेदनों पर रोक लगेगी। विभाग ने दावा किया है कि यह सत्यापन प्रक्रिया अगले कुछ सप्ताहों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद ही 22वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी।

महिलाओं के लिए अपील

सरकार ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), बैंक पासबुक (Bank Passbook) और मोबाइल नंबर अपने साथ रखें ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और किसी एजेंट या बिचौलिए के माध्यम से नहीं की जाएगी।

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर, रुक-रुककर हो रही दोनों तरफ से फायरिंग……

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर, रुक-रुककर हो रही दोनों तरफ से फायरिंग……

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सलिय मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना इलाके के नेशनल पार्क में हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जानें की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, पूछताछ में किए कई राजनेताओं और कारोबारियों का जिक्र!

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, पूछताछ में किए कई राजनेताओं और कारोबारियों का जिक्र!

 रायपुर।  हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और 14 नवंबर तक पुलिस उससे पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान वीरेंद्र तोमर ने कई राज खोले हैं, जिनमें कई राजनेताओं और कारोबारियों को ब्याज पर पैसे देने की बात शामिल है। पुलिस ने उसके छोटे भाई रोहित तोमर उर्फ रूबी तोमर के बारे में भी पूछताछ की, जो अभी भी फरार है।

बता दें कि, वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में वीरेंद्र, और रोहित तोमर समेत दोनों की पत्नीयों और रिश्तेदारों पर करीब 12 FIR दर्ज हैं, जिनमें सूदखोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने उसके घर से अवैध हथियार, सोने-चांदी के जेवर, और करोड़ों रुपये की नगद राशि बरामद की है।

वीरेंद्र तोमर 162 दिनों से फरारा चल रहा था। जिसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। वहीं कल उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी थी।

जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित, SSP ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित, SSP ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अमित बघेल ने सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुये रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की। रविवार 9 नवंबर की रात रायपुर के कई इलाकों में पुलिस ने दबिश दी और उनके परिचितों से पूछताछ भी की, मगर वे नहीं मिले।

इसी बीच रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5000 का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उद्घोषणा जारी कर कहा है कि जो भी पुलिस की मदद करेगा, उसे 5000 नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

ये है रायपुर पुलिस द्वारा जारी उद्घोषणा…

थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर के अपराध कमांक अपराध क. 243/2025 धारा 299 भा. न्याय संहिता के प्रकरण में “फरार आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल साकिन रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस 02 सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोहनीपुरम जिला रायपुर का निवासी है। जो दिनांक 28/10/2025 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है” अपराध कायमी पश्चात् आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं जो अभी तक पता नहीं चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने के लिये अपने आपको छिपाए हुए है। फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कारित किया जा सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है।

अतः मैं डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं, कि जो कोई उक्त “फरार आरोपीं” को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर का होगा।

डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

 रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संस्था के ऑडिटोरियम में किया गया। संगोष्ठी का विषय था- “साइबर और डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल युग में चुनौतियाँ और अवसर।”

डिजिटल युग में सजगता और कौशल ही सुरक्षा की कुंजी -मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

डिजिटल युग में सजगता और कौशल ही सुरक्षा की कुंजी -मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रदेश के मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि डिजिटल युग में हमारा व्यवहार भी डिजिटल हो गया है, इसलिए डिजिटल सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी बन गई है। हमें तकनीक का उपयोग समझदारी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ करना होगा।  उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य का अपना ‘नवा अंजोर 2047 विज़न डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया है, जो राज्य को नवाचार, आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का रोडमैप है।

हमारे युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

हमारे युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा ज्ञान, विज्ञान, कौशल और तकनीक के बल पर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं। अब समय है कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। मंत्री ने छात्राओं को आह्वान किया कि वे साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी जैसी उभरती तकनीकों की बारीकियों को समझें। उन्होंने कहा भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवा इस क्रांति के हिस्सेदार बनें।

भारत का बैंकिंग सिस्टम विश्व में सबसे मजबूत

भारत का बैंकिंग सिस्टम विश्व में सबसे मजबूत

उन्होंने डिजिटल ट्रांजैक्शन के संदर्भ में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम आज विश्व का सबसे मजबूत सिस्टम है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी हमारी है। हर व्यक्ति को डिजिटल साक्षर और साइबर जागरूक बनना चाहिए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक, कुशल और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। यह पहल ‘सुरक्षित डिजिटल छत्तीसगढ़’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

तकनीकी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा- डॉ. एम. एल. अग्रवाल

तकनीकी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा- डॉ. एम. एल. अग्रवाल

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एम. एल. अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय छ.ग., ने अपने वक्तव्य में तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार सीजीआईटी संस्थानों की शुरुआत की गई है और तीन नए संस्थान प्रस्तावित हैं, जो युवाओं को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

विशेषज्ञों के व्याख्यान से समृद्ध हुए तकनीकी सत्र

विशेषज्ञों के व्याख्यान से समृद्ध हुए तकनीकी सत्र

संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. नरेश नागवानी (एनआईटी रायपुर) ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी और डिजिटल सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध टूल्स की जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में प्रो. डॉ. संजय कुमार (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) ने डिजिटल युग में उभरती चुनौतियों एवं उनके समाधान पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता, राष्ट्रीय स्तर के 18 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजन टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला….

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला….

 रायपुर: बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों—खण्डसरा, पखनाकोंगेरा, कोटगढ़ और तुरपुरा-1 में कुल 11 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में सिंचाई, जलसंसाधन, पेयजल, सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं, जो आने वाले समय में ग्रामीण जीवन को नई दिशा प्रदान करेंगी।

जलसंसाधन, पेयजल, सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का हो रहा है विकास

मंत्री श्री कश्यप ने खण्डसरा ग्राम पंचायत में कोटगढ़ नाला पर एनिकट निर्माण और ग्रामीण जलापूर्ति सुधार योजना का भूमिपूजन किया, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 298.50 लाख रुपए है। इसी प्रकार पखनाकोंगेरा में मावली माता मंदिर के पास एनिकट निर्माण तथा जल संरक्षण संबंधी कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिनकी लागत लगभग 298.71 लाख रुपए निर्धारित की गई है। कोटगढ़ ग्राम पंचायत में राजेपारा मार्ग एवं नाली निर्माण कार्यों के साथ-साथ जलस्रोतों के सुदृढ़ीकरण की योजनाओं का शुभारंभ हुआ, जबकि तुरपुरा-1 में हाई स्कूल के सामने पुलिया निर्माण और तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत लगभग 5.30 लाख रुपए है।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला

प्रगति की नई पहचान बना बस्तर

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ये योजनाएँ न केवल ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करेंगी, बल्कि कृषि, रोजगार और जल संरक्षण को भी नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रगति की नई पहचान बन चुका है। सरकार का उद्देश्य हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है ताकि कोई भी क्षेत्र पिछड़ा न रह जाए।

जनता स्वयं इन परियोजनाओं की जिम्मेदारी उठाएं

श्री कश्यप ने ग्रामीणों से इन विकास कार्यों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि जब जनता स्वयं इन योजनाओं की जिम्मेदारी उठाएगी, तभी विकास का सच्चा उद्देश्य पूरा होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

CG : विष्णु देव साय ने लाल किला धमाके पर जताया दुख, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना

CG : विष्णु देव साय ने लाल किला धमाके पर जताया दुख, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना

 रायपुर। दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

 
CG Train Accident : रेल हादसे ने फिर छीनी एक और जान, बढ़कर इतनी हुई मृतकों की संख्या……

CG Train Accident : रेल हादसे ने फिर छीनी एक और जान, बढ़कर इतनी हुई मृतकों की संख्या……

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल बैमा निवासी पवन गढ़वाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पवन गढ़वाल हादसे के समय नैला स्टेशन से कोरबा-बिलासपुर ट्रेन में सवार हुए थे। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए और लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

4 नवंबर की शाम को हुआ था हादसा

यह हादसा 4 नवंबर की शाम को हुआ था, जब कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन गतोरा और लालखदान स्टेशन के बीच खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एमईएमयू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और दर्जनों यात्री ट्रेन के अंदर फंस गए थे।

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची थीं। राहत-बचाव कार्य कई घंटों तक चला। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि हादसा सिग्नलिंग सिस्टम की त्रुटि या मानवीय गलती की वजह से हो सकता है, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव….

अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH (New A Maker’s Institute of Technology) का भ्रमण किया। यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा

मुख्यमंत्री ने कॉलेज पहुंचकर वहाँ की शिक्षण पद्धति, आधुनिक प्रयोगशालाएँ और तकनीकी सुविधाएँ ध्यानपूर्वक देखीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और यह जाना कि वे किस प्रकार प्रोजेक्ट्स और मशीनों पर कार्य करते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके अनुभवों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अब राज्य के आईटीआई कॉलेजों को इस तरह विकसित करने की योजना है, जिससे युवाओं को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नई तकनीकों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में आधुनिक मशीनें और डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य कौशल भी विकसित कर सकें।

NAMTECH कॉलेज के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि गुजरात में उन्होंने एक ऐसा मॉडल अपनाया है, जिसके अंतर्गत कॉलेजों को आपस में जोड़कर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। वहाँ के छात्र अब नई तकनीक सीखकर सीधे उद्योगों में काम करने में सक्षम हो रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने यह भी बताया कि वे छत्तीसगढ़ में भी इसी प्रकार सहयोग करने के इच्छुक हैं, ताकि राज्य के आईटीआई कॉलेज भी आधुनिक बन सकें। योजना है कि कुछ कॉलेजों को जोड़कर एक नेटवर्क मॉडल तैयार किया जाए, जहाँ एक कॉलेज नई तकनीक में दक्ष हो और वही ज्ञान अन्य कॉलेजों तक पहुँचाए।

यह नया मॉडल छत्तीसगढ़ में लागू होने से हर वर्ष लगभग 10,000 से अधिक युवाओं को नई तकनीक और आधुनिक उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा। वे मशीनों, ऑटोमेशन और नई इंजीनियरिंग विधियों की गहराई से समझ विकसित कर सकेंगे। इस प्रकार उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में कार्य करने के लिए तैयार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, “युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताक़त हैं। छत्तीसगढ़ अब ऐसे युवाओं को तैयार कर रहा है, जो नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

CG – ACB की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…..

CG – ACB की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…..

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के सीपत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ फौती दर्ज करने के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है।

इस कार्रवाई के संबंध में एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उसकी मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ कृषि भूमि की फौती दर्ज कर नामांतरण करने के लिए नायब तहसीलदार ने उससे 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। एसीबी ने शिकायत की गुप्त रूप से सत्यापन किया, जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर शिकायतकर्ता को पहली किश्त के रूप में 50,000 रुपये देने निर्देशित किया।

सोमवार को शिकायतकर्ता पूर्व निर्धारित योजना के तहत एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस पहुंचा और नायब तहसीलदार को 50,000 रुपये दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम अधिकारी ने अपने कब्जे में ली, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।ACB की टीम ने आरोपी से रुपये बरामद कर लिए और मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

BREAKING : सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

BREAKING : सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

देखें आदेश….

पत्नी ने की पति की हत्या, फिर सूटकेस में भर दी लाश, बेटी को कॉल कर हो गई फरार

पत्नी ने की पति की हत्या, फिर सूटकेस में भर दी लाश, बेटी को कॉल कर हो गई फरार

 जशपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भर दिया। वारदात के बाद आरोपी मां ने बेटी को कॉल कर हत्या की जानकारी दी और फिर मौके से भाग निकली। आशंका जताई जा रही है कि वह मुंबई गई है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष भगत (43) ग्राम भिंजपुर में रहता था। जबकि पत्नी मुंबई में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटी थी। पति से विवाद के बाद उसने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को कंबल से ढंककर सूटकेस में भर दिया। पुलिस को शक है कि आरोपी पत्नी बस या ट्रेन से मुंबई निकल गई होगी। ऐसे में पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है।

दरअसल, 7 नवंबर को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी को कॉल किया, जो कोरबा में रहती है। बेटी को कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को मां ने बेटी को कॉल कर बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में भर दिया है। 9 नवंबर को वह गांव पहुंची और अपने बड़े पिता विनोद मिंज को सारी बात बताई।

सूटकेस में मिली लाश

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसे खोलने पर उसमें संतोष भगत का शव कंबल से ढंका हुआ पाया गया।

पुलिस महाराष्ट्र के लिए रवाना

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 
मुख्यमंत्री ने किया शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन….

मुख्यमंत्री ने किया शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, राजनेताओं व साहित्यकारों का भी उल्लेख है। इस अवसर पर सुश्री प्रियंका कौशल, श्री विशाल यादव सहित सुश्री स्नेहा पांडे तथा मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित थे।

CG – सोना उगलेगी छत्तीसगढ़ की धरती,इतने क्विंटल गोल्ड मिलने का अनुमान,राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

CG – सोना उगलेगी छत्तीसगढ़ की धरती,इतने क्विंटल गोल्ड मिलने का अनुमान,राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान क्षेत्र के बाघमाड़ा जंगलों में सोने की खुदाई का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। यह छत्तीसगढ़ की पहली सोने की खान होगी, जो न केवल प्रदेश बल्कि मध्य भारत के औद्योगिक और आर्थिक नक्शे पर एक बड़ी पहचान बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां से करीब 500 किलो सोना निकलने का अनुमान लगाया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए वेदांता ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी और अब खुदाई का कार्य उन्हीं के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस परियोजना को राज्य सरकार की अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया गया है। बाघमाड़ा के जंगलों में पहले सर्वेक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सोने के भंडार के संकेत दिए थे, जिसके बाद कई महीनों तक यहां जियो-टेक्निकल और भू-वैज्ञानिक अध्ययन हुआ। अब इन रिपोर्टों के आधार पर वास्तविक खुदाई प्रारंभ हो चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस खान से प्रारंभिक चरण में लगभग 500 किलो सोना प्राप्त हो सकता है, और भविष्य में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। खुदाई का काम अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ किया जा रहा है ताकि पर्यावरण और वन क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान पहुंचे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय समुदायों और वन्यजीव संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। खुदाई और प्रोसेसिंग कार्य में सैकड़ों मजदूरों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी।

बताते चलें कि, सोनाखान का यह इलाका ऐतिहासिक रूप से भी चर्चित रहा है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय यहाँ स्वर्ण भंडार होने की चर्चा थी, लेकिन तकनीकी सीमाओं के कारण उस दौर में इसकी खुदाई संभव नहीं हो सकी थी। अब आधुनिक तकनीक और निवेश के सहारे यह सपना साकार होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल से की सौजन्य भेंट, सहयोग और विकास का अनुभव किया साझा…

मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल से की सौजन्य भेंट, सहयोग और विकास का अनुभव किया साझा…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं.

मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव पर आधारित बस्तर आर्ट तथा “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की.

इस पर मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री साय को शुभकामनाएँ दीं. दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की.

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, राज्यभर में तेजी से गिरा तापमान, सर्द हुई रातें

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, राज्यभर में तेजी से गिरा तापमान, सर्द हुई रातें

 रायपुर। नवंबर महीने के साथ ही ठंड की भी शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में ठंड के दस्तक के देते ही प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है। उत्तर-पूर्व से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं के कारण राज्य भर में तापमान  तेजी से गिरा है। जिस वजह से रातें अब सर्द होने लगी है।

बता दें कि, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा जहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। वहीं राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से घटकर 18 डिग्री के आसपास रहा। दिन के समय हल्की धूप राहत जरूर देती है, लेकिन सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

वहीं ठंड बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही है। दूरस्थ और जंगली इलाकों में रहने वाले लोग अलाव और चाय की चुस्की के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी और राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर होगी चर्चा

14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी और राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर होगी चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अगली कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जो सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में होगी।

बता दें कि, इस बैठक में सरकार समर्थन मूल्य, खरीदी केंद्रों की संख्या व प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, और किसानों के भुगतान को लेकर चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर चर्चा की संभावना है।

 माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।

 

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

 रायपुर, 10 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव श्री सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सीएम साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा: नए शासकीय हैंगर का किया लोकार्पण, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीएम साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा: नए शासकीय हैंगर का किया लोकार्पण, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सीएम साय ने गुजरात रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर नए शासकीय हैंगर का लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम साय इसी हैंगर से गुजरात दौरे पर गए, सीएम साय ने कहा- गुजरात में इन्वेस्टर कनेक्ट मीट कार्यक्रम और केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी देखने के साथ भारत पर्व 2025 में शामिल रहूंगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि, स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है।

वीवीआईपी मूवमेंट से नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है। नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय गुजरात के सीएम से मुलाकात करेंगे। जहां पर सीएम साय गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। साथ ही डैशबोर्ड जन शिकायत सिस्टम और गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे। इसके बाद वे भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में होंगे शामिल
सीएम साय साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और लंच करेंगे। वहीं इसके बाद सीएम साय एकता प्रकाश पर्व में भी शामिल होंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे। 11 नवंबर को CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे। इस दौरान गुजरात के उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

CG : कभी भी हो सकती है अमित बघेल की गिरफ्तारी, दुर्ग में पुलिस ने दी दबिश

CG : कभी भी हो सकती है अमित बघेल की गिरफ्तारी, दुर्ग में पुलिस ने दी दबिश

 रायपुर. महापुरुषों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी मामले में पुलिस टीम रविवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची. घर के बाहर पुलिस तैनात रही. हालांकि अमित बघेल पीछे के रास्ते से कूदकर भाग निकले. मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह स्वीच ऑफ बताया. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. रायपुर एसएसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. वहीं क्रांति सेना की छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर सोशल मीडिया में विवादित बयान और पोस्ट के खिलाफ शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. (अमित बघेल के घर पुलिस की दबिश

दुर्ग में पुलिस टीम की दबिश पर एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह ने कहा कि अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. उसी संबंध में गिरफ्तारी की जानी है. बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई. प्रदेश में उनकी तलाश में अलग-अलग टीमें जुटी हैं. साथ ही प्रदेश के बाहर भी टीम भेजी गई है.

रायपुर SSP ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले पर जानकारी दी और जनता से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा- “थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल व अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की विवेचना जारी है. सर्व समाज के लोगों से अपील है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर सामाजिक सौहार्द्र को न बिगाड़ें. पुलिस द्वारा अपने कानूनी दायित्वों का पालन करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. कृपया पुलिस पर भरोसा रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखें.”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब तेलीबांधा थाना क्षेत्र के तहत वीआईपी चौक पर राम मंदिर के करीब स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति सुबह टूटी हुई मिली. छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं पारंपरिक रूप से हरे रंग की साड़ी पहने, एक हाथ में धान की बाली और हंसिया पकड़े हुए तथा दूसरे हाथ से आशीर्वाद देते हुए दिखती हैं. ये प्रतिमाएं कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य के विभिन्न शहरों में स्थापित की गई थीं.

घटना के बाद 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और इसकी राजनीतिक इकाई जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्य मौके पर एकत्र हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया और इस कृत्य को ‘‘छत्तीसगढ़ की पहचान एवं संस्कृति पर हमला’’ बताया. अमित बघेल ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राज्य में महाराजा अग्रसेन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों को क्यों नहीं तोड़ा जाता और क्यों नहीं उनका अपमान किया जाता. उन्होंने कथित तौर पर महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.

घटना के बाद मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही प्रतिमा से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज कुर्रे मानसिक रुप से कमजोर है.

चार राज्यों में मामले दर्ज

अमित बघेल के विवादित बयानों को लेकर अब मामला राज्य की सीमाओं से बाहर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि चार से अधिक राज्यों में उनके खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी कथित टिप्पणियों की तीखी आलोचना हो रही है.

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है. प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम साय से की मुलाकात

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम साय से की मुलाकात

 रायपुर– विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आकांक्षा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को लगा कि हम सभी इस जीत में शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ी की बेटियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि और भी युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अलंकरण सम्मान पुनः प्रारंभ कर रही है ।

दिल दहला देने वाली घटना… 13 साल की मासूम ने अपने ही 4 साल के भाई और 1.5 साल की बहन को कुएं में धकेला

दिल दहला देने वाली घटना… 13 साल की मासूम ने अपने ही 4 साल के भाई और 1.5 साल की बहन को कुएं में धकेला

रायपुर/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है. मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है.

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे. पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण वर्मा ने अपनी 13 साल की बहन को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया, इस बात को लेकर वो उससे गुस्सा था.

जिसके बाद वो घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे और इसी दौरान 13 साल की मासूम ने अपने भाई को कुएं में धकेल लिया. ये घटना उसकी 1.5 साल की बहन राधिका ने देख ली और वो रोने लगी. जिसके बाद बड़ी बहन ने अपने पास रखे रूमाल से उसका भी मुंह बांधा और उसे कुएं में धकेल दिया. पुलिस ने 13 साल की मासूम को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से अपना कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पूरे मामले को लेकर जल्द प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी कर रही है, जिसमें ये पूरी घटना को लेकर मासूम की साइकोलॉजी का खुलासा होगा.

CG – छत्तीसगढ़ के इस जिले में डरा रहा एचआईवी संक्रमण का आंकड़ा, 6 महीने में इतने नए केस आए सामने…

CG – छत्तीसगढ़ के इस जिले में डरा रहा एचआईवी संक्रमण का आंकड़ा, 6 महीने में इतने नए केस आए सामने…

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एचआईवी संक्रमण के चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 9 सालों में जिले में 443 पॉजिटिव मरीज मिले हैं – इनमें 35 नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ इस साल के 6 महीने में ही 76 नए मरीज सामने आए हैं, जो बीते 8 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

रायगढ़ जिला अस्पताल में रोजाना दर्जनों लोग एचआईवी की जांच और इलाज के लिए पहुंचते हैं। साल 2017 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक 443 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 30 से अधिक नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं, 120 से अधिक नवयुवा और 250 से अधिक 25 से अधिक उम्र के महिला और पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के केजीएच एआरटी सेंटर में चल रहा है।

2017- 40 केस
2018- 28 केस
2019- 35 केस
2020- 23 केस
2021- 28 केस
2022- 48 केस
2023- 69 केस
2024- 76 केस
2024-25 (6 माह): 76 केस
CG – हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, फटी बनियान में लंगड़ाते दिखा, फिर अचानक हुआ बेहोश…

CG – हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, फटी बनियान में लंगड़ाते दिखा, फिर अचानक हुआ बेहोश…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने आरोपी सूदखोर वीरेंद्र तोमर को 8 नवंबर की शाम ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। आज सुबह उसे रायपुर लेकर पुलिस पहुंची, जिसके बाद उसे पुरानी बस्ती लाया गया। यहां से उसका जुलूस निकालते हुये पैदल ही जिला कोर्ट लाया गया। इस दौरान वह लंगड़ाते हुए और कई बार गिरते हुए नजर आया। उसकी बनियान फटी हुई थी और वह बार-बार नारा लगाता दिखा “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।” कुछ देर बाद वीरेंद्र तोमर बेहोश होकर गिर पड़ा। जब वह चलने में असमर्थ हुआ, तो पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन में बैठाकर थाने ले गए। इस दौरान उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद रही, जो चीखती-चिल्लाती नजर आई।

6 माह से था फरार

रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी के खिलाफ थाना तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध वसूली से संबंधित करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रूबी तोमर “विस्टों फाइनेंस” नामक ग्रुप बनाकर उगाही करता था। इससे पहले की गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध हथियार भी जब्त किए गए थे।

ग्वालियर से गिरफ्तार, फरार छोटे भाई की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, तोमर बंधु वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर दोनों जून महीने से फरार थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर में लगातार छापेमारी की। आरोपी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और बार-बार ठिकाने बदल रहे थे, जिससे पुलिस को लोकेट करने में दिक्कत हो रही थी। आखिरकार, रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर में रूबी तोमर को ट्रैक कर उसकी रेकी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में दर्ज हैं केस

तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 332/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस, पुरानी बस्ती थाना में अपराध क्रमांक 229/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट और अपराध क्रमांक 230/25, धारा 308(2), 111(1) भा.न्या.सं. एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर नगद इनाम की घोषणा भी की थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी रूबी तोमर से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है, वहीं उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्रआर गुरुदयाल सिंह, उपेंद्र यादव, महेंद्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्थी, घनश्याम साहू, मप्रआर बसंती मौर्या, आर प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत और अभिषेक सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर 9 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव को समाज का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वजातीय जनों के बीच मेल-मिलाप और एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल अनावश्यक खर्च को रोकते हैं, बल्कि समाज के कमजोर तबके को आर्थिक संबल भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल शासकीय सेवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नशा को समाज की अवनति का प्रमुख कारण बताते हुए समाज के लोगों से नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सभी समाजों की प्रगति ही छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश की प्रगति का आधार है। मरार समाज की उन्नति में ही प्रदेश की उन्नति निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज का यह आयोजन निश्चित रूप से कोसरिया मरार समाज की एकता और प्रगति को नई दिशा देगा। श्री साय ने कहा कि मरार समाज खेती-किसानी और सब्ज़ी उत्पादन के माध्यम से न केवल समाज के सभी वर्गों की सेवा कर रहा है, बल्कि राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी कर रही है। साथ ही राज्य में सिंचाई के रकबे में वृद्धि हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में पशुपालन को प्रोत्साहित करने तथा दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हेतु भी ठोस व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने शाकंभरी महोत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय-सूत्र में बंधने वाले नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।