BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

  रायपुर : आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से होगा।, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश पत्र वाचन होगा तथा “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी”, “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोज होगा। इस मौके पर वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

दुर्ग जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महासमुंद में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, कांकेर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, बालोद में सांसद भोजराज नाग, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह मोहला-मानपुर चौकी में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, कोण्डागांव में विधायक लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंण्डी, सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा में विधायक चौतराम अटामी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि होंगे।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी जिला स्तरीय समारोह का प्रमुख आकर्षण होंगे। स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

एकात्म परिसर में आतिशबाज़ी, बिहार चुनाव में NDA की जीत का जश्न, राजीव भवन में सन्नाटा…

एकात्म परिसर में आतिशबाज़ी, बिहार चुनाव में NDA की जीत का जश्न, राजीव भवन में सन्नाटा…

  रायपुर : बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत पर सीएम विष्णु देव साय और सरकार के मंत्रियों ने खुशी जताई है। कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले सीएम और मंत्रियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

वहीं भाजपा नेताओं ने एकात्म परिसर में आतिशबाज़ी , ढोल की थाप पर जश्न मनाया। बता दें कि बिहार चुनावों में दो डिप्टी सीएम, सांसद, विधायकों समेत दर्जनों पदाधिकारी बिहार के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा,शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,का प्रवक्ता अमित चिमनानी,उज्ज्वल दीपक, जिला महामंत्री अमित मेशरी,गुंजन प्रजापति, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। सबने लड्डूओं से एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

राजीव भवन में सन्नाटा

Raipur City News : वहीं पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में सन्नाटा रहा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला ने शहर से बाहर से वीडियो मैसेज में इन नतीजों पर कहा कि चुनाव आयोग ने सत्तापक्ष से मिलकर चुनाव लड़ा। मॉडल कोड के बावजूद महिलाओं को 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर मतदाताओं को अपने पक्ष में किया गया। बिहार में एस‌आईआर से लाखों वोट काटे ग‌ए। बिहार चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की हत्या जैसा है।

Cabinet Breaking : धान खरीदी सहित पढ़िए साय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Cabinet Breaking : धान खरीदी सहित पढ़िए साय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आज 14 नवंबर को मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर में आयोजित की गई थी। कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है।

2) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

3) मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रूपये 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया।

4) मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति प्रदान की गई।

अ) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी।

ब) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले।

5) शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्याें हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा।

NDA विकसित भारत की नींव डाल रहा - मंत्री ओपी चौधरी

NDA विकसित भारत की नींव डाल रहा - मंत्री ओपी चौधरी

 रायपुर । बिहार में NDA को बढ़त पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा- एनडीए की बढ़त नहीं आंधी और सुनामी भी है।

एनडीए को बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है। NDA विकसित भारत की नींव डाल रहा है। जनता समझ रही हैं भाजपा और सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं। भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है। वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा हैं।

कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कांग्रेस डूबती नाव हैं, महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है।

उनकी पार्टी में के लोग जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है। आगे कहा- जनता के बीच ये लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं अनर्गल आरोप लगाते हैं जिसका जवाब जनता दे रही हैं।

जनता ने जंगल राज नहीं, विकास चुना - विजय शर्मा

जनता ने जंगल राज नहीं, विकास चुना - विजय शर्मा

 रायपुर NDA को बिहार में बढ़त को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- 190 सीटों से अधिक आने की संभावना थी। बिहार चुनाव प्रचार में गया था, वहां सांस लेकर समझ आया था कि 190 सीटों से ज्यादा आएंगी।

बिहार की सारी जनता को शुभकामनाएं देता हूं, जंगल राज को छोड़कर जनता ने विकास का साथ दिया है। आगे कहा- राहुल गांधी कही पर भी अच्छा नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करना चाहिए।

 दुर्गा महाविद्यालय छात्र परिषद संचालन समिति एवं आईसीसी, वूमेन डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय छात्र परिषद संचालन समिति एवं आईसीसी, वूमेन डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रायपुर -  दुर्गा महाविद्यालय छात्र परिषद संचालन समिति एवं आईसीसी, वूमेन डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विशेष वक्ता के रूप में डॉक्टर रवि जायसवाल वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर रहे डॉ रवि जायसवाल ने अपने व्याख्यान में पुरुषों के ओरल कैंसर तथा महिलाओं के सर्वाइकल व स्तन कैंसर की जागरूकता पर अपने विचार रखें अपने वक्तव्य में कैंसर से संबंधित मिथ्य कैंसर का मतलब मौत है को तोड़ते हुए कैंसर के विभिन्न पहलुओं जिनमें उसके कारण, निवारण ,उपचार व उपलब्ध सुविधाएं जिनमें टीकाकरण भी सम्मिलित है पर विस्तार से जानकारी दी डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय कहां की महिलाओं के लिए सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की जागरूकता कार्यक्रम से हमारी छात्राएं जागरूक होगी एवं टीकाकरण के लिए आगे आएंगे कार्यक्रम में छात्र संघ प्रभारी डॉ अजय शर्मा छात्र परिषद संचालन समिति के सदस्य आईसीसी एवं वीमेन डेवलपमेंट सेल की अध्यक्ष डॉ दीपाली शर्मा, आईसीसी के सदस्य, प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

 
Breaking : धान खरीदी पर बड़ा अपडेट; 15 नहीं अब इस दिन से शुरु होगी खरीदी, कलेक्टर का बड़ा ऐलान

Breaking : धान खरीदी पर बड़ा अपडेट; 15 नहीं अब इस दिन से शुरु होगी खरीदी, कलेक्टर का बड़ा ऐलान

 CG Breaking : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियाँ अब फाइनल स्टेज पर हैं। लेकिन सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन की टेंशन जरूर बढ़ाई। हालांकि जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है।

15 नवंबर से खरीदी शुरू होनी थी, लेकिन 15 और 16 नवंबर को शनिवार–रविवार होने के कारण अब धान खरीदी 17 नवंबर, यानी सोमवार से शुरू होगी। हड़ताल के बीच भी व्यवस्था न रुके, इसके लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फैसला लिया है।उन्होंने राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समिति प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। ताकि 140 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बिना रुके, सुचारू और पारदर्शी तरीके से चल सके।

कलेक्टर ने कहा कि सरकार ने हड़ताल की स्थिति में दिल्ली की एक निजी कंपनी को भी आउटसोर्सिंग के आधार पर जोड़ा है, ताकि खरीदी व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।बरदाने को लेकर किसानों की चिंता भी कलेक्टर ने दूर कर दी। उन्होंने बताया कि जिले में बारदाने की कोई कमी नहीं है, नए गठान भी पहुँच चुके हैं। इस बार खरीदी केंद्रों में कैमरों की व्यवस्था और मॉनिटरिंग पिछली बार की तरह और भी बेहतर की गई है। साथ ही धान खरीदी एग्रीस्टेक पोर्टल के आधार पर होगी। जिन किसानों का एग्रीस्टेक अपडेट नहीं है, उनका काम तुरंत कराया जाएगा।

कलेक्टर का कहना है कि यह वैकल्पिक व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है और किसी भी हालत में 17 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। बिलासपुर जिले का प्रशासन दावा कर रहा है कि तैयारियां पूरी हैं और किसानों को इस बार भी सुचारू, सुरक्षित और समयबद्ध धान खरीदी की सुविधा मिलेगी। अब देखना होगा की प्रशासन का दावा कितना पुरा होता है।

साय कैबिनेट की बैठक: धान खरीदी और किसानों के भुगतान समेत अहम विषयों पर होगी चर्चा

साय कैबिनेट की बैठक: धान खरीदी और किसानों के भुगतान समेत अहम विषयों पर होगी चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट की बैठक 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम विष्णु देव साय करेंगे। इस दौरान धान खरीदी, किसानों के भुगतान समेत अन्य चीजों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी दौरे को लेकर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा हो सकती है।

वहीं गुरुवार को सालभर बाद सीएम हाउस में जनदर्शन लगा जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि, वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को मदद का भरोसा दिलाया।

दिव्यांग को मिला आर्थिक अनुदान
सीएम साय ने अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

जल संरक्षण, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ना आवश्यक : रमेन डेका

जल संरक्षण, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ना आवश्यक : रमेन डेका

 रायपुर: प्राकृतिक और जैविक खेती आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग केवल उतना ही होना चाहिए जितना बिल्कुल जरूरी हो। किसानों में इस बात की जागरूकता लाना समय की मांग है।  जल संरक्षण के लिएअभी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में जल संकट और तेज़ी से बढ़ेगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किए।

प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल

संगोष्ठी का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा किया गया जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने की।

राज्यपाल श्री डेका ने अपने संबोधन में कहा कि 1960 के दशक में जब देश खाद्यान्न संकट का सामना कर रहा था, तब हरित क्रांति ने बड़ी भूमिका निभाई। नए बीज, रासायनिक खाद, सिंचाई और मशीनों के उपयोग से उत्पादन में  वृद्धि हुई, जो  उस समय देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अति हानिकारक होती है। आज रासायनिक खादों और माइक्रोप्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग कई समस्याओं को जन्म दे रहा है। इसलिए जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना बेहद जरूरी है। इससे फसलों का मूल्य संवर्धन होगा और किसान बेहतर लाभ कमा सकेंगे।

राज्यपाल ने कृषि के विद्यार्थियों से अपील की कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे जैविक खेती को अपनाएं, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जैविक खेती बड़ा व्यवसाय बन चुका है और इसे सही दिशा देने की आवश्यकता है।

अपने संबोधन में श्री डेका ने छत्तीसगढ़ में जल दोहन की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में अच्छी वर्षा होने के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की कमी रहती है। वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए डबरी निर्माण जैसे उपाय बढ़ाने होंगे। उन्होंने  कहा  कि पानी नहीं तो जीवन नहीं, इसलिए जल संरक्षण अनिवार्य है।

प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल

संगोष्ठी में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती यह है कि प्राकृतिक खेती को किस प्रकार व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाए। रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से धरती विषैली हो रही है और कई तरह की बीमारियाँ बढ़ रही हैं। आने वाली पीढ़ी के हित में समय रहते बदलाव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जैविक खेती को बढ़ाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है।

कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव शहला निगार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में पद्मश्री सुश्री साबरमती सहित कई उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व राज्यपाल श्री डेका ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया था।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, किसान, कृषि सखियाँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…..

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…..

 रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर श्री शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया।

श्री निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सुव्यवस्थित रूप से दर्शाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जीत के अंतर, राजनीतिक दलवार जनप्रतिनिधियों का क्रम तथा सीटों के ऐतिहासिक बदलाव को भी कलात्मक शैली में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस रचनात्मक मानचित्र की सराहना करते हुए कहा कि “श्री शिवकुमार निराला ने आंकड़ों और तथ्यों को इतनी सहज, सुंदर और विश्लेषणात्मक शैली में प्रस्तुत किया है कि यह कला-कृति राजनीति के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों—सभी के लिए उपयोगी दस्तावेज बन जाती है।” मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

 रायपुर।  मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा आगे भी राज्य का नाम और ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और सहयोग की आवश्यकता है। खिलाड़ियों ने खेल उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर यथासंभव सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम - रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम - रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र

 “अब फिर से सुन पा रहा हूं”— जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय की त्वरित मदद से बदली श्री निर्मलकर की जिंदगी

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी श्री रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा।

जनदर्शन में पहुँचे श्री निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय ने फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए श्री निर्मलकर ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जनदर्शन में आमजन की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर सहायता प्रदान करने की यह पहल जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जनदर्शन में अद्भुत दृश्य—भिलाई के अंकुश देवांगन ने मुख्यमंत्री को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा

जनदर्शन में अद्भुत दृश्य—भिलाई के अंकुश देवांगन ने मुख्यमंत्री को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा

 भिलाई के अंकुश देवांगन ने रचा चमत्कार — संगमरमर पर उतारी मोदी जी की सूक्ष्म प्रतिमा

माइक्रो आर्ट का मास्टरपीस: भिलाई के कलाकार ने बनाई मोदी जी की सूक्ष्म प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर 13 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 55 वर्षीय श्री अंकुश देवांगन ने अपनी अनूठी कला से एक बार फिर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एक विशेष फ्रेम भेंट किया, जिसमें संगमरमर को बारीकी से तराशकर बनाई गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छोटी प्रतिमा लगी हुई है। फ्रेम के पीछे अयोध्या स्थित नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी उकेरी गई है। इस अद्भुत कृति को देखकर मुख्यमंत्री ने श्री देवांगन की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रतिमा को देखने के लिए फ्रेम में एक माइक्रोस्कोपिक लेंस लगाया गया है, जिसकी सहायता से ही प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे के भाव, मुस्कान और बालों की सूक्ष्म रेखाएं स्पष्ट दिखाई देती हैं। संगमरमर के छोटे-से टुकड़े को तराशकर श्री देवांगन ने यह अनोखा कला-चमत्कार सृजित किया है।

श्री अंकुश देवांगन भिलाई स्टील प्लांट में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन बचपन से ही उनका झुकाव छोटी-छोटी वस्तुओं को आकार देने और उनसे अनूठी कलाकृतियाँ बनाने की ओर रहा है। मात्र 10 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार लकड़ी का छोटा-सा खिलौना बनाया था। इसके बाद उन्होंने धातु ढालने के सांचे बनाए, मिट्टी की मूर्तियाँ गढ़ीं और अंततः पत्थर तराशने की कला अपनाई। पिछले 45 वर्षों से वे निरंतर माइक्रो आर्ट की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फ्रेम को हाथ में लेकर बड़े ध्यान से देखा और कहा,“यह केवल कला नहीं, समर्पण और धैर्य का प्रतीक है। अंकुश जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी भावना को जिस खूबसूरती से व्यक्त किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।”

मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य स्तर पर प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

श्री देवांगन ने बताया कि आधे सेंटीमीटर आकार की इस प्रतिमा को बनाने में उन्हें लगभग दो महीने लगे। दिन में नौकरी और रात में कला—यही उनकी दिनचर्या रही। उन्होंने कहा,“मोदी जी ने राम मंदिर का सपना पूरा किया, इसलिए मैंने दोनों को एक ही फ्रेम में स्थान दिया। यह मेरा छोटा-सा योगदान है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय के जनदर्शन में लोग प्रायः अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, लेकिन आज एक व्यक्ति अपनी कला लेकर आया और सबका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फ्रेम को अपने कार्यालय में विशेष स्थान पर रखने का निर्णय लिया है।

श्री अंकुश देवांगन का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे छोटी राम सेतु प्रतिकृति बनाना है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,“जब तक हाथ चलते रहेंगे, कुछ नया बनता रहेगा।”

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: 14 नवंबर से दिल्ली में बिखरेगी छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: 14 नवंबर से दिल्ली में बिखरेगी छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा

 छत्तीसगढ़ में पर्यटन-संस्कृति के साथ उद्योगों-कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं का होगा प्रदर्शन

वनोपज उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ मिलेट कैफे भी लगेगा

रायपुुर, 13 नवंबर 2025/ नईदिल्ली के भारत मण्डपम में 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा बिखरेगी। यहां 27 नवंबर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर छत्तीसगढ़ का आकर्षक पवेलियन बनाया जा रहा है। इस मेले में देश के सभी राज्यों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति और निवेशक भी आयेंगे। मेले में बने छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के औद्योगिक विकास की झलक दिखाई जायेगी। यहां छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, उद्योगों के लिए व्यापक अनुकूल माहौल और व्यवस्थाऐं तथा नई औद्योगिक नीति के बारे में आगंतुकों को पूरी जानकरी दी जायेगी। इस मेले में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति में उपलब्ध निवेश प्रोत्साहन, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम ईकाईयों की स्थापना, उनके उत्पादों से संबंधित जानकारियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। मेला अवधि में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए निवेशेकों के साथ बैठकें, इन्वेस्टर कनेक्ट आदि भी किये जायेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन की संभावना का भी प्रदर्शन किया जायेगा, ताकि संस्कृति और पर्यटन पर आधारित रोजगार मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। मेले में बने पवेलियन में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प, वनोपज उत्पादों, खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र में उद्योग शुरू करने की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। पवेलियन में बस्तर क्षेत्र को फोकस करते हुए डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान 24 नवंबर को भारत मण्डपम दिल्ली में छत्तीसगढ़ दिवस भी मनाया जायेगा। शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य भी शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में हर दिन राज्य की सांस्कृतिक छटा का प्रदर्शन नृतक दलों के माध्यम से किया जायेगा। यहां छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग हस्तकला, हथकरघा, चरखा आदि का जीवंत प्रदर्शन, उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की भी व्यवस्था रहेगी।

छत्तीसगढ़ पवेलियन में मिलेट से संबंधी उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ मिलेट कैफे भी लगाया जायेगा। इससे लोगों को छत्तीसगढ़ में उगाये जाने वाले लघु धान्यों कोदो, कुटकी, रागी, संवा आदि के उत्पादन, उनके व्यवसाय के लिये आकर्षित किया जा सकेगा। इस मेले में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध जैविक और एक्जॉटिक खाद्यन्नों का भी प्रदर्शन होगा, ताकि इन उत्पादकों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके। लघु वनोपज संघ के द्वारा अपने वनोपजों से बने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी कि जायेगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एफएमसीजी कंपनियों के माध्यम से इन उत्पादों की मार्केटिंग करने की व्यवस्था का प्रयास किया जायेगा। पवेलियन में छत्तीसगढ़ के आकर्षक पर्यटन स्थलों, उपलब्ध अधोसंरचना और ईको-टूरिज्म के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग छत्तीसगढ़ के बारे में जान सके।

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – छह माओवादी न्यूट्रलाइज

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – छह माओवादी न्यूट्रलाइज

 नक्सल उन्मूलन मिशन निर्णायक चरण में - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए। इसमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुलिस बलों के उत्कृष्ट समन्वय, साहस और सटीक रणनीति का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंत तक ले जाएंगी।

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद

 अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री साय गुरुवार को जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। 

आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया।

मुख्यमंत्री ने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने पूनम बिटिया की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य : CM विष्णुदेव साय

जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य : CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज फिर से जनदर्शन आयोजित की गई। सीएम साय ने कहा, जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, जिसमें मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूँ। आपकी जरूरतों को समझना और समाधान में जुटना ही तो मेरा प्रथम दायित्व है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि

रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। श्री साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। श्री साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

CG : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

CG : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

 जांजगीर चांपा।  जिले से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम चोरभट्टी में तेज रफ्तार में जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इस हादसे में ट्राली में बैठे युवक की नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान सुमित बरेट ग्राम तीलाई के रूप में हुई है। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर ले जाय जा रहा था, तभी ग्राम चोरभट्टी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, ट्राली में बैठा युवक नीचे गिर पड़ा और उसके ऊपर ट्राली गिर गई, वहीं दबने से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचन पर मुलमुला थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया है। तेज रफ्तार की वजह से हुए इस हादसे पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 
 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की है, रायपुर ज़ोनल कार्यालय ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की गई है। बताया गया कि, इन कुर्क संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, बैंक बैलेंस और एफडी शामिल हैं।

बता दें कि, यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है, और इस घोटाले में अब तक कुल कुर्की की राशि 276.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है। ईडी ने यह जांच एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इस एफआईआर में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं लगाई गई थी।

 ईडी की जांच में बड़ा खुलासा कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के सर्वोच्च स्तर पर था और वहीं इस पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करता था।  साथ ही इस सिंडिकेट से कमाई रकम का हिसाब भी चैतन्य बघेल रखता था और घोटाले से कमाई गई रकम को अपने रियल एस्टेट बिजनेस में लगाया था।

Crime : खून का रिश्ता हुआ शर्मसार! मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म करने वाले नाना को उम्रकैद

Crime : खून का रिश्ता हुआ शर्मसार! मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म करने वाले नाना को उम्रकैद

 मुंगेली। फास्ट ट्रैक कोर्ट मुंगेली ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने रिश्ते के नाना मोहन जोशी (62 वर्ष) को अपनी ही मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म का दोषी पाया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम की अदालत ने आरोपी पर ₹2000 जुर्माना लगाया और पीड़िता के पुनर्वास के लिए ₹5 लाख क्षतिपूर्ति की अनुशंसा की है।

घटना 21 फरवरी 2024 की है। उस दिन पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी पानी मांगने के बहाने आया और दरवाजा बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इशारों में अपने पति को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी सिद्ध किया। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध समाज के लिए शर्मनाक हैं और कानून के सामने कोई रिश्ता मायने नहीं रखता।

 
CG : आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में भारी लापरवाही, 3 प्राइवेट हॉस्पिटल निलंबित

CG : आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में भारी लापरवाही, 3 प्राइवेट हॉस्पिटल निलंबित

  महासमुंद।  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पताल महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित किया गया है।

फ्री में ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

 टोल फ्री नंबर 104 पर करें शिकायत

योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।

 
 
दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए सीएम, जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए सीएम, जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

ब्रेकिंग : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 40 पुलिसकर्मियों का तबादला...यहां देखें पूरी लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 40 पुलिसकर्मियों का तबादला...यहां देखें पूरी लिस्ट..!!

 रायगढ़। प्रशानिक विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ये फेरबदल किया है। जिसमें कुल 40 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

 बता दें कि, इस फेरबदल में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे को लेकर उठाया गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) किया गया है। वहीं, उनकी जगह जूटमिल थाने में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव को लैलूंगा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

CG Assembly : 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर होगी चर्चा

CG Assembly : 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर होगी चर्चा

 18 नवंबर को होगा विशेष सत्र

25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर चर्चा

वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 18 नवंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र राज्य की संसदीय यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुलाया गया है। इस विशेष अवसर पर सभी दलों के विधायक अब तक की लोकतांत्रिक यात्रा, विधायी कार्य और जनसेवा के अनुभव साझा करेंगे।

विधायकों के अनुभव और संसदीय परंपराओं पर चर्चा

CG Assembly Special Session Order

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, यह सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा और पूरे दिन चलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से अब तक की विधानसभा की उपलब्धियों, नीतिगत निर्णयों, और जनकल्याणकारी विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ विधायकों को अपने संसदीय अनुभव और संस्मरण साझा करने का विशेष अवसर मिलेगा।

वर्तमान विधानसभा भवन में अंतिम सत्र

यह सत्र ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह वर्तमान विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला अंतिम सत्र है। इसके बाद अगला शीतकालीन सत्र नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। इस तरह यह सत्र न केवल 25 वर्षों की संसदीय यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि वर्तमान विधानसभा की गरिमामयी समाप्ति का प्रतीक भी बनेगा।

CG : मुख्यमंत्री निवास में आज होगा जनदर्शन, सीएम साय जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का करेंगे निराकरण

CG : मुख्यमंत्री निवास में आज होगा जनदर्शन, सीएम साय जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का करेंगे निराकरण

 रायपुर।  मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।