नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान

 बस्तर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा जिले के नागारास प्राथमिक शाला में मतदान किया है । 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

शादीशुदा शख्स ने नाबालिग को बनाया बंधक...दिनभर घुमाया, फिर बच्ची से की दरिंदगी, दूसरे दिन छोड़ा घर...फिर जो हुआ

शादीशुदा शख्स ने नाबालिग को बनाया बंधक...दिनभर घुमाया, फिर बच्ची से की दरिंदगी, दूसरे दिन छोड़ा घर...फिर जो हुआ

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के परिचित शादीशुदा शख्स उसे अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद लड़की को रातभर बंधक बनाकर रखने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन घर पहुंचकर पीड़ित लड़की ने परिजनों को आप बीती बतायी। पीड़ित नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का ये मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। ग्राम सोनपुर में रहने वाला अघन सिंग मरकाम पर पीड़ित नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के परिजनों से अघन सिंग मरकाम का परिचय था। शादीशुदा अघन सिंग का परिचित की 14 वर्षीय बेटी पर बुरी नियत थी। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल की सुबह आरोपी नाबालिग को अपने साथ बाइक पर घुमाने के बहाने घर से लेकर गया था। लेकिन रात भर वह लड़की को लेकर घर नही लौटा।लड़की को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी दूसरे दिन सुबह विश्रामपुरी में लड़की को छोड़कर फरार हो गया था। घटना से घबराई पीड़ित नाबालिग के घर पहुंचकर परिजनों अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित के माता-पिता ने विश्रामपुरी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गयी। 17 अप्रैल को पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अघन सिंग मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को डबल झटका...अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को डबल झटका...अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

 बिलासपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। शिशुपाल सोरी के बाद अब विष्णु यादव ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। देवेंद्र यादव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही विष्णु यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव खुद बिलासपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब पार्टी ने उनकी जगह देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया, तो वो नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठ गये।हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। अब विष्णु यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। चुनाव के पहले विष्णु यादव का कांग्रेस को छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका है।सर्वे में भी विष्णु यादव का बिलासपुर से टिकट के दावेदारों में नाम था, लेकिन देवेंद्र यादव को टिकट देने से वो नाराज़ हो गये थे।

 
CG - इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग...लाखों का सामान जलकर खाक...इस वजह से आग लगने की आशंका

CG - इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग...लाखों का सामान जलकर खाक...इस वजह से आग लगने की आशंका

 18 अप्रैल 2024 कवर्धा :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आग लगने की बड़ी घटना हो गई है। यहां एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आशंका जताई जा रही है‍ कि शॉर्ट सर्किट से ये घटना हुई होगी। गनीमत ये रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। 

बता दें कि मामला कवर्धा जिले के पोंड़ी का है। यहां दशरंगपुर रोड पर धनंजय इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है। अचानक यहां आग लग गई और फिर तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते उसने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। लेकिन, आग काबू में होता तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। इसमें गोदाम में रखे कूलर, पंखे, आलमारी दीवान समेत करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में किया पेश...14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल…!!

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में किया पेश...14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल…!!

 18 अप्रैल 2024 रायपुर:-  दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसमें उन दोनों की तीसरी रिमांड खत्म होने पर आज गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं ईओडब्ल्यू ने न्यायिक रिमांड के दौरान अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को अलग-अलग जेल में रखने का कोर्ट के समक्ष आवेदन लगाया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला सामने आया था। जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में रायपुर के महापौर एवं कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर को मई में गिरफ्तार किया था। एजाज ढेबर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे थे। गिरफ्तार करने के बाद एजाज ढेबर के भाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष पेश किया गया था। कोर्ट ने ढेबर को चार दिन की रिमांड पर भेजा दिया था। बाद में उन्हे जमानत मिली थी।

जब तक बीजेपी सरकार रहेगी तब तक महतारी वंदन योजना रहेंगी- सीएम विष्णु देव साय

जब तक बीजेपी सरकार रहेगी तब तक महतारी वंदन योजना रहेंगी- सीएम विष्णु देव साय

 कोरबा : महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा कोरबा में एक जन सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने लोगो को आश्वस्त किया कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता, न होने देंगे।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी को कांग्रेसियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, अनेकों राज्य में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन आदिवासियों का हित कभी नहीं किया। आदिवासियों को केवल अपना वोट बैंक समझा। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी नहीं किया। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आदिवासियों का समुचित विकास हो इसके लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय भी बनाया। आदिवासियों का असली हित और सम्मान भाजपा करती है, भाजपा की सरकार करती है। श्री साय ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ये सब भाजपा में ही संभव है।

CM साय ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया।

श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि 2029 तक हमें भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।

सरोज पांडेय अनुभवी प्रत्याशी, उनको सांसद बनाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। उन्होंने कहा कि एक अनुभवी प्रत्याशी कोरबा की सांसद बनने जा रही हैं।

करतला जनपद की पूर्व अध्यक्ष हुई भाजपा में शामिल

शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गोविन्द नारायण पैंकरा ने अपने समर्थकों के संग भाजपा प्रवेश किया और कोरबा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया। शंखनाद रैली में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रीगण ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, विधायक गण रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, प्रेमचंद पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, धरमलाल कौशिक, भाजपा नेता जोगेश लाम्बा, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, चम्पादेवी पावले, सौरभ सिंह, भाजपा नेता अशोक चावलानी, गोपाल साहू, कृष्ण बिहारी जायसवाल, राजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, लोक कलाकार उषा बारले सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : बाड़ी में दफन मिली नवविवाहिता लाश, मचा हड़कंप...जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : बाड़ी में दफन मिली नवविवाहिता लाश, मचा हड़कंप...जाने क्या है पूरा मामला

 बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा के ग्राम पंचायत लुक में एक नवविवाहिता की लाश बाड़ी में एक फिट गड्ढे में गड़ी मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस और मर्ग कायम कर  मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र है.जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान रश्मि वर्मा पति ओमप्रकाश वर्मा उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है. विगत दो महीने पूर्व ही मृतका रश्मि वर्मा की ओमप्रकाश से शादी हुई थी. परिजनों ने मृतका के पति और परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद से मृतका का पति ओमप्रकाश घर से फरार है.

बता दें तीन दिन पहले ही परिजनों ने दोनों पति-पत्नी की परपोड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को जांच के लिए रायपुर लैब भेजा है. जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा.

 
सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक

सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक

 भिलाई। ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी कैंफे में चल रहे हुक्काबार की रेड के दौरान फरार थे।

रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 50 सिम और कई खाते जब्त किए थे। जिसके बाद खाता किसने खुलवाया और सिम किस दस्तावेजों पर इशु कराए इसकी पूछताछ करने पर संतोष कोसरे और कुणाल का नाम सामने आया, जिसे सुपेला पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होंगे।

इस दिन फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार

इस दिन फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार

 धमतरी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इतना ही नहीं धुआंधार सभा और रोड शो कर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे है। इसी बीच अब  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करने धमतरी पहुंच रहे हैं। यहां वे महासमुंद और कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को मत देने मतदाताओं से अपील करेंगे।बता दें कि पीएम का कार्यक्रम श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास होगा, जिसकी जोर शोर से तैयारी भाजपा द्वारा किया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम के लिए डोम तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में पहुंचेगें।

 
रिश्ते शर्मसार : 2 सालों तक अपनी ही सगी बेटी से हवस बुझाता रहा पिता...ऐसे हुआ खुलासा

रिश्ते शर्मसार : 2 सालों तक अपनी ही सगी बेटी से हवस बुझाता रहा पिता...ऐसे हुआ खुलासा

 बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हवस के पुजारी पिता ने अपने पत्नी की मौत के बाद सगी बेटी से ही बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था लगभग 2 साल तक प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने अपनी बड़ी मां के साथ इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता का नाम विनय पहाड़ी कोरवा है और लगभग 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत होने के दो माह बाद से ही आरोपी ने अपनी सगी नाबालिक बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोपी डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता था और लगातार पीड़िता इससे परेशान थी।

2 साल तक बलात्कार से प्रताड़ित हो रही पीड़िता ने दो दिन पहले अपनी बड़ी मां और बड़े पिताजी से इस पूरे घटना की जानकारी दी उसके बाद तत्काल उनके साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में होम वोटिंग की प्रक्रिया हुई शुरू, बुजुर्गों, दिव्यांगों ने अपने घर से किया मतदान

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में होम वोटिंग की प्रक्रिया हुई शुरू, बुजुर्गों, दिव्यांगों ने अपने घर से किया मतदान

 राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के तहत राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भी मतदान की प्रक्रिया संपन्न होनी है। इससे पहले निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए दी गई हम वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव जिले के चार विधानसभा सीटों में 212 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान दल उनके घर तक पहुंचा और मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उन्हें दी गई है, जिसके तहत राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आज से होम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में कुल 212 मतदाता ऐसे हैं जो घर से मतदान करेंगे, जिसमें 129 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हैं और 83 दिव्यांग मतदाता शामिल है।

राजनांदगांव जिले में होम वोटिंग के लिए 18 मतदान दल बनाया गया है, जो इन मतदाताओं के निवास स्थान पर जाकर निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश पर मतदान की गोपनीय प्रक्रिया संपन्न करते हुए मतदान करा रहे हैं। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरहाद में मतदान दल लगभग 87 वर्ष आयु की बुजुर्ग महिला केकती बाई पटेल के निवास पहुंचा। यहां पर मतपत्र के जरिए उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान वयोवृद्ध केकती बाई पटेल का कहना है कि यह सुविधा काफी अच्छी है। अब उन्हें लाइन में खड़े होकर मतदान करने की आवश्यकता नहीं है। पूरा मतदान दल ही उनके घर तक पहुंचा है।

राजनांदगांव जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर राजनांदगांव जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 18 मतदान दल बनाए गए हैं, जो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंच कर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कर रहे हैं। इसमें राजनांदगांव विधानसभा के लिए 7 दल, खुज्जी विधानसभा के लिए 7 दल, डोंगरगढ़ विधानसभा के लिए 2 दल और डोंगरगांव विधानसभा के लिए 2 दल शामिल है। होम वोटिंग को लेकर अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे ने बताया कि घर से वोट देने के लिए जिन लोगों ने प्रारूप 12-घ में सहमति पत्र दिया है। उन दिव्यांग और बुजुर्गों के घर जाकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक होम वोटिंग के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से आज जिले के सभी विधानसभाओं के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। इन मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी, ऑब्जर्वर और सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी भी शामिल है। इस दौरान मतदान दलों के द्वारा मतदाताओं की उंगली पर अमिट स्याही भी लगाई जा रही है, जिससे मतदाता मतदान करने का गौरव महसूस कर रहे हैं। वहीं घर पर अस्थाई पोलिंग बूथ बनाकर गोपनीय तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है और इस मत पत्र को मत पेटी में डाला जा रहा है। होम वोटिंग के तहत किए गए इस मतदान की गणना भी आगामी 4 जून को मतगणना दिवस पर पहले डाक मत पत्रों की गणना के साथ ही की जाएगी।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका..विष्णु ने थामा BJP का दामन….CM के समक्ष  किया भाजपा में प्रवेश

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका..विष्णु ने थामा BJP का दामन….CM के समक्ष किया भाजपा में प्रवेश

बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे हुए हैं…यहां उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश करके भाजपा का दामन थाम लिया..दरसल विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे….उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है…एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है.. वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं…इसके बाद भी उनको नजर अंदाज किया गया और लोकसभा की टिकिट से वंचित कर दिया गया….नाराज विष्णु यादव ने आखिरकार मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश कर लिया..वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में अब दो विष्णु काम करेंगे..

कांग्रेस का दावा खोखला

कुछ दिन पहले जब विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदा था तब कांग्रेस के पार्षद एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा था की घर की बात है वे कांग्रेस से कही बाहर नहीं जायंगे….थोड़े नाराज है लेकिन मना लिया जायेगा…लेकिन आज विष्णु यादव के भाजपा प्रवेश से साफ हो गया की कांग्रेस के कथनी और करनी में थोड़ा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा अंतर् है….फ़िलहाल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है….

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही : CM विष्णु देव साय

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही : CM विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री की दो टूक : काँकेर मुठभेड़ पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया, अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी - साय

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जाँच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए  कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि काँकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी।

साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

Breaking : कांग्रेस के पूर्व विधायक सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में होंगे शामिल…

Breaking : कांग्रेस के पूर्व विधायक सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में होंगे शामिल…

 रायपुर। कांग्रेस से पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी आज भाजपा में शामिल होंगे। वे आज रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे। शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा में प्रवेश की बात कही है। शिशुपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।

बहुजन समाज पार्टी ने रायपुर समेत इन 3 लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी,जारी की नई लिस्ट

बहुजन समाज पार्टी ने रायपुर समेत इन 3 लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी,जारी की नई लिस्ट

 रायपुर। बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) ने राजधानी रायपुर, कोरबा और दुर्ग के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. बसपा ने इस बार रायपुर से ममता रानी साहू, दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके और कोरबा से दूजराम बौध्द को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बसपा अब छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

देखें BSP के लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट –

 

BIG BREAKING : अशोका बिरयानी में गटर साफ कर रहे दो कर्मचारियों की मौत...मचा हड़कंप

BIG BREAKING : अशोका बिरयानी में गटर साफ कर रहे दो कर्मचारियों की मौत...मचा हड़कंप

 रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत जोरा में स्थित अशोका बिरयानी में गटर साफ करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गटर साफ़ करने टैंक में उतरे तो दम घुटने से वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाय गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे वोट, जारी किया गया समर्थन पत्र…

2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे वोट, जारी किया गया समर्थन पत्र…

 रायपुर। 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी बीजेपी को वोट देंगे। संगठन ने समर्थन पत्र प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया हैं। समर्थन पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारीयों के लिए कमेटी गठित करने का उल्लेख था। सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मोटी की गारंटी को पूरा कर दिया गया है।

जिससे प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारीयों को विष्णु के सशासन पर विश्वास है। विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व हमारे संगठन द्वारा प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जॉबदर, अंशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी/ अधिकारी साथियों को उनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने हेतु पत्र जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव 2024 में भी हम प्रदेश के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी एवं उनके परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्रदान करते हैं।

इनकाउंटर में मारे गये 29 नक्सलियों में से 9 नक्सलियों की हुई पहचान...जानिये क्या हैं उनके नाम, कितने थे ये खूंखार

इनकाउंटर में मारे गये 29 नक्सलियों में से 9 नक्सलियों की हुई पहचान...जानिये क्या हैं उनके नाम, कितने थे ये खूंखार

 कांकेर। कांकेर जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा गांव के करीब मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये 29 नक्सलियों में 9 की पहचान हो गयी है। बाकी के 20 नक्सलियों की पहचान की जा रही है। आपको बता दें कि कांकेर में 15 महिला माओवादियों सहित कुल 29 माओवादी मारे गए थे। इस घटना में 3 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों की पहचान की जा रही है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मंगलवार को 2 माओवादियों की पहचान की गई थी, लेकिन आज शाम तक 7 और माओवादियों की पहचान कर ली गई है।

जिनकी पहचान की गई है उनमें डिवीजनल कमेटी सदस्य शंकर राव और ललिता, उत्तर बस्तर डिवीजन की सदस्य माधवी, रमशीला और रंजीता, परतापुर एरिया कमेटी की सदस्य जुगनी, सुखलाल और श्रीकांत तथा मेढ़की एलओएस कमांडर रूपी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक AK-47 रायफल, दो इंसास राइफल, एक SLR राइफल, एक कार्बाइन, तीन .303 राइफल, दो 315 बोर बंदूक, दो नौ एमएम पिस्तौल, दो देसी लांचर, आठ भरमार बंदूक, एक देसी हथगोला सहित भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किया है

इन नक्सलियों की हुई पहचान

कांकेर एसपी ने 9 माओवादियों के पहचान की पुष्टि कर दी है।

  1. शंकर राव- डीव्हीसी सदस्य उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी।
  2. ललिता डीव्हीसी- सदस्य/परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी/जनताना सरकार समन्वयक प्रभारी।
  3. माधवी- उत्तर बस्तर डिवीजन।
  4. जुगनी उर्फ मालती- परतापुर एरिया कमेटी।
  5. सुखलाल- परतापुर एरिया कमेटी।
  6. श्रीकांत- परतापुर एरिया कमेटी।
  7. रूपी- मेढ़की एलओएस कमाण्डर।
  8. रामशिला- उत्तर बस्तर डिवीजन।
  9. रंजीता पति शंकर राव- उत्तरबस्तरडिवीजन
बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित..यह दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान..

बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित..यह दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान..

 रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है।

आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है।

ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा – आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए।

फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए।

सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।

प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

 CM साय आज बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद में जनसभा को करेंगे संबोधित

CM साय आज बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद में जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । चुनाव आयोग (Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024) ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को  1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को  7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा. तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा.

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज  जशपुर से रवाना होकर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र को संबोधित करेंगें। जिसके बाद कोरबा लोकसभा क्षेत्र जाकर वहां जाकर जनसभा को संबोधित करेंगें। उसके बाद महासमुंद जाकर वहां जनसभा संबोधित करेंगें

आबकारी घोटाला मामला : अनवर, अरविंद और अरुण को आज फिर कोर्ट में पेश करेगी ACB-EOW टीम

आबकारी घोटाला मामला : अनवर, अरविंद और अरुण को आज फिर कोर्ट में पेश करेगी ACB-EOW टीम

 रायपुर : छग के बहुचर्चित आबकारी घोटाले मामले के गिरफ्तार आरोपियों को आज ईओडब्ल्यू की टीम  कोर्ट में करेगी पेश। ईओडब्ल्यू तीनों को दोपहर 3 बजे के बाद विशेष अदालत में पेश करेगी। अनवर और अरविंद की 14 दिन की रिमांड पूरी हो गई हैं. दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा सकता है। जबकि और पूछताछ के लिए अरुणपति का रिमांड लिया जा सकता है. ईओडब्ल्यू ने रिमांड के दौरान तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है, लेकिन उनसे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. तीनों से पूछताछ में कोई नया तथ्य भी नहीं मिल पाया है. हालांकि उनके घरों से जब्त दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है. इस बीच चर्चा है कि ईओडब्ल्यू जल्द कुछ और लोगों के यहां छापेमारी कर सकती है।

महिला विरोधी है कांग्रेस, 5 साल तक केवल धोखा ही दिया : वाणी राव

महिला विरोधी है कांग्रेस, 5 साल तक केवल धोखा ही दिया : वाणी राव

 रायपुर । बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया और जो 500 रु महिलाओ को नहीं दे पाए आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे है कांग्रेस एक बार फिर महिलाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

महिला नेत्रियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिलाओं को 500 और 1,000 रुपए देने का वादा करके एक रुपया तक पूरे पाँच साल के शासनकाल में नहीं दिया, वह कांग्रेस अब देशभर की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को आहूत पत्रकार वार्ता में भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस  ने 2018 के चुनाव में जब गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया, तभी मन में आ गया था कि इस पार्टी में नहीं रहना है। कांग्रेस ने गंगाजल की सौगंध लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, पर कांग्रेस की भूपेश सरकार को ही शराब की लत लग गई। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस की सरकार ने उसमें दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला तक कर डाला। कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपए और विधवा व वृद्ध महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था लेकिन पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करने  तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाने की बात कही थी लेकिन उन समूहों का कर्ज माफ तो किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीनकर इस कार्य में लगी महिलाओं को रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गम्भीरता से लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और वादा किया था कि प्रत्येक थाने में एक महिला सेल स्थापित किया जाएगा जिसमें महिला अपराधों से सम्बन्धित स्वतंत्र जाँच की जाएगी। लेकिन कांग्रेस के पूरे पाँच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आँखें मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे। कांग्रेस की सरकार ने है हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही थी कुल 20 सिलेंडर दिए जाने थे लेकिन किसी को कुछ नही मिला।

.हाईकोर्ट का बड़ा फैसला...सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण...2019 का नोटिफिकेशन किया निरस्त

.हाईकोर्ट का बड़ा फैसला...सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण...2019 का नोटिफिकेशन किया निरस्त

 बिलासपुर :-  हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण मामले में  2019 में जारी हुए राज्य सरकार के आदेश को पूरे तरीके से निरस्त कर दिया है. इसके पहले आदालत ने इसपर रोक लगाई थी. किंतु अब यह पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है.

भूपेश बघेल ने 2019 में जारी की थी अधिसूचना

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के शासनकाल में अधिसूचना जारी की गई थी. जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 4 श्रेणी के कर्मचारियों को  प्रमोशन में आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई थी. इसमें अनुसूचित जाति (SC) को 13 फीसदी, जबकि अनुसूचित जन जाति (ST) को  32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई थी.

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डबल बेंच ने सुनाया फैसला

इस मामले की सुनवाई Bilaspur High Court के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एनके चंद्रवंशी की डबल बेंच ने की है. बेंच ने फैसला सुनाते हुए याचिका निराकृत कर दी है. याचिकाकर्ता संतोष कुमार की ओर से पेश वकील योगेश्वर शर्मा ने कोर्ट को बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोट ने अपने फैसले में कहा था पूर्ववर्ती सरकार ने आदेश को लागू करने में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के निर्देशों का पालन नहीं किया है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा था कि प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए हर विभाग से जातिगत डाटा एकत्रित कर केवल जिन्हें जरूरत है उन्हीं (SC/ST)  ही कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए. जबकि डाटा कलेक्ट करने का काम पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया. संविधान की धारा 14 एवं 16(4ए) एवं (4बी) के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है.

आदेश के बाद सरकार ने मानी थी अपनी गलती

2 दिसंबर 2019 को राज्य शासन ने स्वीकार किया  कि अधिसूचना तैयार करने में गलती हुई है. कोर्ट (Bilaspur High Court) ने इस गलती को सुधारने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था. हालांकि इसपर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया. जिसके बाद हाईकोर्ट (CG High Court) ने अधिसूचना पर रोक लगाते हुए और सरकार को नियमों के अनुसार दो महीने के भीतर फिर से नियम बनाने को कहा था.

भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का किया अपमान : शर्मा

भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का किया अपमान : शर्मा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस एनकाउंटर को फर्जी बताने को जवानों के शौर्य का अपमान बताया है। श्री शर्मा ने सवाल किया, ‘जिन घायल जवानों से मैं अस्पताल में मिलकर आया हूँ, क्या वह भी फर्जी है? बघेल को इस बात का जवाब देना होगा।’ बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 29 नक्सलियों का एनकाउंटर डी आर जी, CRPF, बस्तर फाइटर,CF, पुलिस विभाग के अधिकारियों और बहादुर जवानों के साहस और रणनीति का कमाल है। हमें उन पर गर्व है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। बघेल अपने झूठ और जवानों के अपमान के लिए जवानों और प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगें।अन्यथा जनता उन्हें माफ नही करेगी।

गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्दीधारी सारे-के-सारे 29 लोग बंदूकधारी थे। उनके पास से एसएलआर, इंसास, एके-47, 303 राइफल्स, यह सब मिले हैं। भूपेश बघेल बताएँ कि क्या यह सब गलत है? पूरे समाज में इस तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश एकदम गलत है। बघेल ने अपने शासनकाल में ढाई सौ सड़के बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल-पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिया। कभी किसी ऑपरेशन के लिए भी पहल नहीं की। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही, आम ग्रामीण की,अन्य लोगों की हत्या होती रही तो घड़ियाली आँसू बहाते रहे और आज इस तरह झूठ फैला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली दलम ने पत्र जारी कर स्वीकार किया है कि हमारे अब तक 50 से ज्यादा साथी मारे गए हैं और पुलिस ने भी यही आँकड़ा जारी किया था। जवानों ने जान की बाजी लगाकर यह काम किया है। श्री शर्मा ने इसके प्रमाण के तौर पर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिखाया। कांग्रेस हमेशा झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेता राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे ।

उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र माओवादी रच रहे हैं और दुर्भाग्य से हमारे ही बीच के कुछ लोग उनका मनोबल बढ़ाने वाला बयान देते हैं। लेकिन, हम इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे और वह चाहे कोई भी व्यक्ति या संगठन हो, प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश से आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जोरो पर है। कश्मीर में धारा 370 हटी, तो वहां शांति और विकास आया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह गंभीर हैं। प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। बस्तर में शांति बहाल हो, खूनखराबा बंद हो, यह हमारी प्राथमिकता है हम इसके लिए आज भी बातचीत का रास्ता अपनाने को तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बघेल जवानों के शौर्य को अपमानित कर रहे हैं। उनको कम-से-कम ऐसा नहीं कहना चाहिए। भूपेश बघेल अपने बयान के लिए जवानों, बस्तर फाइटर के जवानों, बीएसएफ के जवानों और सीआरपीएफ के जवानों से माफी मांगें। श्री शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड को लेकर राहुल गांधी ने पहले यही बात बिलासपुर में कही थी। भूपेश बघेल ने तो कहा था कि झीरम घाटी के सबूत मेरी जेब में रखे हैं, तो आज तक जेब में ही क्यों रखे बैठे हैं, निकालते क्यों नहीं?

नवरात्रि और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

नवरात्रि और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । राजधानी रायपुर में नवमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।अपने आवास पर उन्होंने में सपरिवार विधि-विधान से कन्या पूजन किया।

राजधानी में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।कंकाली तालाब और छुइयां तालाब में जोत जवारा दर्शन एवं विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और जवारा दर्शन कर आशीर्वाद लिया।साथ ही राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि और रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा जन्म प्रभु श्री राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हुआ है और आज का अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु अपने घर वापस आए है। इसलिए इस साल रामनवमी का पर्व अपने आप में अनूठा है। भगवान से कामना है कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन में खुशहाली लाएं।