नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी कब, 16 या 17 अप्रैल को...आइए जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि…!!

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी कब, 16 या 17 अप्रैल को...आइए जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि…!!

14 अप्रैल 2024 रायपुर :- चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों के पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है। वहीं नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि दोनों दिन कन्या पूजन और हवन इत्यादि के कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। बता दें कि आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है और नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना के साथ नवरात्रि का समापन होता है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन का मुहूर्त और पूजाविधि के बारे में।

अष्टमी तिथि- चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि का आरंभ 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 16 अप्रैल को महा-अष्टमी मनाई जाएगी और इस दिन कन्या पूजन का कार्य शुभ रहेगा।

 नवमी तिथि- चैत्र नवरात्रि की महानवमी 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर आरंभ होगी और 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 17 अप्रैल को महानवमी मनाई जाएगी। यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इसे दिन को रामनवमी भी कहते हैं।

 अष्टमी-नवमी तिथि में कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त-
अष्टमी तिथि को सुबह 11.55 एएम से दोपहर 12.47 पीएम तक अभिजीत मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं महानवमी के दिन कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन की विधि-
कन्या पूजन के एक दिन पहले सभी कन्याओं को आमंत्रित करें। जब कन्याएं और बटुक( छोटे लड़के) के घर आ जाएं, तो उनका जल से पैरे धोएं और उनके चरण स्पर्श करें। अब उन्हें स्वच्छ आसन पर बिठाएं। फिर कन्याओं और लड़कों की कलाईयों पर मौली बांधें और उनका तिलक करें। इसके बाद उन्हें भोजन खिलाएं। कन्या पूजन के लिए हलवा और पूड़ी का प्रसाद तैयार करें। बच्चों को प्यार से भोजन खिलाएं और अंत में उन्हें गिफ्ट्स दें और उनके पैर छुएं।

कन्या पूजन से जुड़ी खास बातें-
कन्या पूजन के दिन 9 से अधिक कन्याओं को आमंत्रित करना शुभ होता है। 2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है। मान्यता है कि इनके पूजन से घर की दरिद्रता दूर होती है और सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है। 3 साल की कन्या को त्रिमूर्ति का रूप माना जाता है। कहते हैं कि 3 साल की कन्या की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि घर में सुख-शांति के लिए 4 साल की कन्या का पूजन करना बेहद शुभ होता है। 5 साल की कन्या को रोहिणी कहा जाता है, इनकी पूजा करने से सभी रोग-दोषों से छुटकारा मिलता है।

6 साल की कन्या को कालिका का रूप माना जाता है। मान्यता है कि इनका पूजन करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 7 साल की कन्या को चंडिका का कहा जाता है। मान्यता है कि चंडिका का पूजन करने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। 8 साल की कन्या को शांभवी कहा जाता है। कहा जाता है कि 8 साल की कन्या का पूजन करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 9 साल की कन्या को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। मान्यता है कि 9 साल की कन्या का पूजन से शत्रुओं पर विजयी मिलती है। 10 साल की कन्या को सुभद्रा होती हैं। मान्यता है कि 10 साल की कन्या का पूजन करने से सभी मनोकानाएं पूरी होती हैं।

 CG BREAKING : कांग्रेस को एक और झटका...जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

CG BREAKING : कांग्रेस को एक और झटका...जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

 बस्तर : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही देश भर के प्रमुख राजनीतिक दल भी अपने जोर आजमाइश में लगी हुई है, इसी कड़ी में बस्तर संभाग में राजनीतिक उथल-पुथल मची है। चुनाव प्रचार के बीच नेताओं द्वारा अपने-अपने आस्था के अनुरूप दल बदलने की राजनीति भी परवान चढ़ रही है। इस कड़ी में आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बस्तर से ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के भाजपा जिला कार्याल में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

 

इस दौरान बलराम मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में 27 वर्ष से काम कर रहा था, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की दूषित विचारधारा से मैं आहत हूँ। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित भी हूँ, इसलिए आज अपने 100 से अधिक साथियों के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैइस दौरान केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सभी नवप्रवेशियों को गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी, साथ ही भाजपा प्रवेश कर मुख्य धारा में जुड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं : गृहमंत्री अमित शाह

भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं : गृहमंत्री अमित शाह

 खैरागढ़/राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव नजदीक है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज राजनांदगांव खैरागढ़ के दौरे पर पहुंचे जहां फतेह मैदान की जनसभा में उन्होंने माता बम्लेश्वरी, माता महामाया के जयकारे के साथ भाषण की शुरुआत की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। भाजपा आरक्षण को कुछ नहीं होने देगी। भाजपा आरक्षण खत्म करने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में किसी ने सोंचा नही ऐसे बड़े फैसले नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए। धारा 370 हटाई अयोध्या में राम मंदिर बनाया। किसानों के खातों में 6 हजार रुपये डालने का किया।

गृहमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को जिसने लूटने का काम किया वो भूपेश बघेल अभी राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी है, उन्हे सबक सीखाना अब जनता के हाथ में है। आप लोग 26 अप्रैल को संतोष पांडेय को जो वोट देंगे वो नरेंद्र मोदी के खाते में काऊंट होगा।

भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है : अमित शाह

 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महादेव एप के जरिए पूरा देश भूपेश बघेल को जाना है। राज्य की जनता ने उनको करारी हार दी है। भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कई नक्सलियों को ढेर किया  है। 10 साल के अंदर नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त किया है, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद को खत्म कर के दिखाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा महतारी वंदना योजना में महिलाओं को 2 महीने में 2 किश्त मिल चुका है।

हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत

हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत

 जशपुर : जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के झिंगोल बीट में एक महिला की गिरने से सिर चोट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मृतिका जयंती बाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नदी नहाने गई थी। इसी बीच उसे 4 हाथियो का झुंड दिखा और हाथियों  के झुंड को देखते ही माहिला चीखते चिल्लाते भागने लगी। भागने के दौरान पत्थर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,  ये घटना ओड़िसा की सीमा से लगे सागजोर जंगल की है। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि, मृतिका ने मृत्यु से पहले घरवालों और वन कर्मचारियों की मौजूदगी में बयान दिया है। बयान में उसने बताया कि वह हाथी को देखकर डर गई और डरकर भागने के दौरान वह गिरने के चलते चोटिल हो गईं। जिसके बाद उसे आनन फानन में फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

CRIME : चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस का एक्शन..तीन आरोपी गिरफ्तार

CRIME : चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस का एक्शन..तीन आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। केंद्र की एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में अपराध दर्ज किया गया है। साइबर फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बुल्लिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसे अन्य मामलों में गृह मंत्रालय दिल्ली के एनसीआरबी से निर्देश जारी किया जाता है।

इसी तरह वर्तमान में पूर्व के इसी तरह के मामलों में भी एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के कई थानों में लगभग एक दर्जन आईटी एक्ट के मामले दर्ज किए गए है। अपराध दर्ज कर अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। वही सरकंडा पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त है। जिनके विरोध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक व्याख्याता भी है। शिक्षक का नाम रामाकांत शर्मा है, जो व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा में पदस्थ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है।

जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर 11 आरोपयों को गिरफ्तार काय गया है। सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/वीडियो अपलोड हुई हैं, उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जब्त किया गया है।

सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया गया है।

निर्माणाधीन बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

निर्माणाधीन बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर :- पति-पत्नी के झगड़े होना आम बात है। छोटी-मोटी लड़ाई अक्सर होती रहती है। लेकिन कई बार हर रोज के झगड़े इतने विवादित हो जाते हैं कि, पति या पत्नी में से एक व्यक्ति खुद को तबाह कर लेता है। ऐसा ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां बच्चे की पिटाई को लेकर पत्नी पत्नी के बीच विवाद होने लगा, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, महिला ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की पड़ताल करने के बाद टिकरापारा थाने की पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ नगर की है।

पुलिस के मुताबिक, सीमा निषाद के खुदकुशी करने के मामले में महिला के पति मुकेश निषाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को किसी बात को लेकर सीमा ने अपने बच्चे की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नीको डांट लगाई और गाल पर तमाचा जड़ दिया। जिससे नाराज सीमा ने अपने पति को खुदकुशी कर लेने की धमकी दी। पत्नी की धमकी से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नी को फिर से तमाचा जड़ दिया और मायका छोड़ने की बात कही। मायका छोड़े जाने पर लोकलाज के भय से महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल सीमा की घटना के दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Lok Sabha Elections 2024: BSP ने छत्तीसगढ़ में जारी की तीन प्रत्याशियों की लिस्ट...देखें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

Lok Sabha Elections 2024: BSP ने छत्तीसगढ़ में जारी की तीन प्रत्याशियों की लिस्ट...देखें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

 रायपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी प्रत्याशियों का एलान कर प्रचार प्रसार में जुटे हुए है, इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने छत्तीसगढ़ में अपनी तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सरगुजा से संजय इक्का, बिलासपुर से अश्वनी रजक और रायगढ़ से इन्नोसेंट कुजूर को प्रत्याशी बनाया है.

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

छत्तीसगढ़ : 5 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...कई घटनाओं में थे शामिल..!!

छत्तीसगढ़ : 5 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...कई घटनाओं में थे शामिल..!!

 सुकमा। जिले के टेकलगुड़ा में सर्चिंग के लिए निकले पुलिस जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि ये नक्सली कई घटनाओं में शामिल थे। बता दें कि क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिग के लिए ग्राम टेकलगुड़ा व पूवर्ती की रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम टेकलगुड़ा व पूवर्ती के मध्य जंगल रास्ते के पास सादे वेश-भूषा धारण किये हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी हुँगा 34 वर्ष (जन मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर), माड़वी मासा 24 वर्ष (जन मिलिशिया सदस्य), मड़कम हुँगा 23 वर्ष (जन मिलिशिया सदस्य), नुप्पो रामू 26 वर्ष (जन मिलिशिया सदस्य) व माड़वी भीमा 21 वर्ष (जन मिलिशिया सदस्य) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना बताया। नक्सल संगठन में कार्य करना बताये जाने से थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर सभी टेकलगुड़ा कैम्प निर्माण के दौरान सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल होना पाया गया। वहीं थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी ससुर की काली करतूत...बेटे ने पिता को तड़पा-तड़पाकर दी दर्दनाक मौत...ऐसे दिया वारदात को अंजाम..!!

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी ससुर की काली करतूत...बेटे ने पिता को तड़पा-तड़पाकर दी दर्दनाक मौत...ऐसे दिया वारदात को अंजाम..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। लेकिन उसकी ये करतूत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और अब पुलिस ने ‘हत्यारे बेटे’ को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोप है कि अधेड़ अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। इसका पता चलते ही बेटे ने करंट लगाकर अपने पिता को ही दर्दनाक मौत देकर की हत्या कर दी। अगले दिन सुबह अंतिम संस्कार करने शव को मुक्तिधाम लेगया। इस बीच शव को देखने के बाद उसकी पत्नी व बहन ने संदेह जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी सूरज यादव पिता जगतराम यादव (54 वर्ष) को शराब पीने की लत थी। अधेड़ ने दो शादी भी कर रखी थी। इसके बावजूद वह अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। बहू ने यह बात अपने पति को बताई। यह सुनते ही पति गुस्से में आग बबूला हो गया। वहीं अपने पिता के घर आने का इंतजार करने लगा। 23 मार्च की रात 8.30 बजे पिता शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। अपने कमरे में जाकर सो गया। पिता को गहरी नींद में देखकर बेटे ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। जीआई तार का एक छोर पिता पर लपेटा और दूसरा छोर बिजली बोर्ड में लगा दिया। बटन चालू करते ही पिता करंट लगने से तड़पने लगा। वहीं कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

CG Politics:  इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी...राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी

CG Politics: इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी...राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी

रायपुर/ राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ प्रचार करने में लगी है। एक दिन पहले शनिवार को राहुल गांधी ने चुनावी सभा में जनता को साधने की कोशिश की। वहीं अब प्रचार के लिए कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी भी 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैंजानकारी के अनुसार राजनांदगांव में प्रियंका गांधी के आमसभा की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी हो चल रही है। खडगे महासमुंद और जांजगीर में सभा को संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल अभी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।बता दें राजनांदगांव से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया है यहां उनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडेय से होगा। राजनांदगांव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह की सभा होना है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर अपना फोकस बढ़ा रही है।

हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र- विष्णुदेव साय

हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र- विष्णुदेव साय

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्‍प पत्र पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा, भाजपा का संकल्‍प भारतीय लोकतांत्रिक के भरोसे, विश्‍वास बहाली के साथ भारत के भविष्‍य का सुनहरा रोडमैप है। हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र है। बड़े ही पावन अवसर पर आज प्रधानमंत्री ने इसे जारी किया है।

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संकल्‍प जारी किया था जो पार्टी का विजन डाक्‍यूमेंट था। जिस पर लोगों को विश्‍वास नहीं होता था कि ये संकल्‍प पत्र में जो है वो कभी पूरा भी हो सकता है, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों लोकसभा चुनाव में संकल्‍प पत्र में देश की जनता से किए वादे को अक्षरश: क्रियान्वित किया।

सीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2024 के संकल्‍प पत्र में 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री आवास के तहत तीन करोड़ लोगों को मकान साथ ही 2029 तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। देश में अब 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

Accident: तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, सगे भाइयों समेत 3 की मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Accident: तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, सगे भाइयों समेत 3 की मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

 बेमेतरा । बेमेतरा जिला में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवकों में दो सगे भाई है, जो कि अपने दोस्त की बारात में शामिल होने बाइक से गये थे। देर रात शादी समारोह से शामिल होकर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों और उनके साथी की मौके पर ही मौत हो गयी।

सड़क दुर्घटना का ये मामला बेमेतरा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा नेशनल हाईवे-30 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अर्जुनी निवासी 21 वर्षीय कोमल साहू अपने भाई मुकेश साहू और उनका दोस्त रवि यादव के साथ अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए थे।

देर रात दोनों भाई अपने साथी के साथ बारात से शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार तीनों युवको को गंभीर चोट आया था। जिसके कारण तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जानकारी के बाद से दोनों परिवार में मातम व्याप्त है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सीएम विष्णु देव साय की प्रेस वार्ता आज...जारी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के लिए प्रांतीय घोषणा पत्र

सीएम विष्णु देव साय की प्रेस वार्ता आज...जारी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के लिए प्रांतीय घोषणा पत्र

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वे भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बताया गया है कि पार्टी ने राष्ट्रीय के अलावा प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र भी जारी करने की चुनावी रणनीति बनाई है।

गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर...मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश में अब सुशासन की सरकार

गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर...मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश में अब सुशासन की सरकार

 रायपुर/मरवाही/जनकपुर। कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अण्डी और जनकपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है।

अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है

श्री साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। संग्राहकों को तेंदूपत्ता का बोनस भी मिलेगा। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। ये सब काम हम करेंगे, ऐसा श्री साय ने जनता को भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : रोशनी के लिए जलाई चिमनी ने बुझा दिए घर के चिराग...जिंदा जले तीन मासूम

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : रोशनी के लिए जलाई चिमनी ने बुझा दिए घर के चिराग...जिंदा जले तीन मासूम

 अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा हो गया. शनिवार देर रात को बरिमा गांव के एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों आग में जिंदा जल गए. जिससे उनकी मौत हो गई. वीभत्स करने वाली यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चों की मां दूसरे कमरे थी. बताया जा रहा कि घर में जल रही चिमनी से आग लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मजदूरी करने दूसरे राज्य में रहता है पिता

बरिमा निवासी देवधन मांझी दूसरे राज्य में मजदूरी करने का काम करता है. इस समय वह वहीं पर था. घर पर उसकी पत्नी सुधनी और 4 बच्चे रह रहे थे. पत्नी चौथे बच्चे के साथ दूसरे कमरे में गई थी. रात करीब 2.30 बजे हादसा हुआ. मां ने अपनी 2 बेटियों और एक बेटे को एक कमरे में सुलाया था. इसी बीच देर घर में जल रही चिमनी से झोपड़ी में आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि नींद में सो रहे बच्चों को उठकर भागने का मौका भी नहीं मिला . इस वीभत्स घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई.

सुबह तीन बच्चों के मिले अवशेष

अग्निकांड के बाद सुबह जब मैनपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सो रहे तीनों बच्चों गुलाबी (8), सुषमा (6), रामप्रसाद (4) के जले हुए अवशेष घटनास्थल पर मिले. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम आग लगने का असली कारण का पता लगा रही है.
बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा...पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा...पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

 बस्तर :-  लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी को लगातार कई झटके लग रहें है, कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं अब बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बलराम मौर्य ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को 2 पत्र लिखे हैं. जिसमें उन्होंने पार्टी जनों के दुर्व्यवहार को इस्तीफे की वजह बताया है. बता दें कि बलराम 2018 में सरकार बनने के बाद से दायित्व निभा रहे थे.

बलराम मौर्य ने अपने इस्तीफे में लिखा कि, प्रदेश संगठन के द्वारा मुझे विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया. जिसे मैं पूरी लगन और ईमानदारी के साथ और निष्ठा पूर्वक पालन किया. मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, भूपेश बघेल जी डॉक्टर चंदन यादव समेत समस्त पधादिकारियों का हृदय से आभारी हूं. जिनके मार्गदर्शन इसने आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में स्वयं के साथ हुए दुर्व्यवहार से आहत हूं. बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद और कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी भय और दबाव के त्यागपत्र देता हूं. कृपया त्यागपत्र स्वीकार करते हुए मुझे कार्य मुक्त करने की कृपा करें.

 

Bastar Congress President Resigned: बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- स्वयं के साथ हुए दुर्व्यवहार से आहत हूं

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने गणेश प्रसाद जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इस संबंध में दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है।

दीपक बैज को भेजे पत्र ने उन्होंने लिखा, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पार्टी के द्वारा लिये गये स्टैण्ड व पार्टी के बड़े नेताओ के द्वारा हिन्दू धर्म पर दिये गये बयानो, टिप्पणियों से खुद को आहत महसूस कर रहा हूँ। चूंकि मैं पार्टी के लिए अपने धर्म के प्रति आस्था नही छोड सकता इसलिए पार्टी छोड़ रहा हॅू। पार्टी में मिले मान सम्मान के लिये सभी वरिष्ठ पार्टी जनो का धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं पद से इसतीफा दे रहा हूँ।

लोकसभा चुनाव से पहले बिना नंबर की एक्टिवा में मिले लाखों रुपए...वाहन चेकिंग में बरामद हुई रकम

लोकसभा चुनाव से पहले बिना नंबर की एक्टिवा में मिले लाखों रुपए...वाहन चेकिंग में बरामद हुई रकम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रूपए नगदी रकम जप्त किया गया है। पुलिस ने धारा 102 के तहत जब्ती कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनों की चेकिंग की जा रही। इस दौरान एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपए नगदी रकम रखा होना पाया गया।

उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम विग 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी मकान नंबर 74 थाना खम्हारडीह निवासी रायपुर का होना बताया। लाखों रूपए नकदी लेकर जा रहा था। रकम के संबंध में पूछताछ एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

इस गांव में नहीं हो पा रहा युवक-युवतियों का रिश्ता, ग्रामीणों ने फ्लैक्स चस्पा कर किया चुनाव का बहिष्कार...जानिए क्या है पूरा माजरा

इस गांव में नहीं हो पा रहा युवक-युवतियों का रिश्ता, ग्रामीणों ने फ्लैक्स चस्पा कर किया चुनाव का बहिष्कार...जानिए क्या है पूरा माजरा

 कवर्धा। सड़क नहीं होने के कारण गांव के युवक और युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है। पक्की सड़क के अभाव में गांव के लड़के-लड़कियों का रिश्ता टूट जाता है। कोई भी इस गांव में बच्चों का वैवाहिक संबंध नहीं जोड़ना चाहता। देश को आजाद हुए आज 77 वर्ष हो गए और अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है लेकिन कबीरधाम जिले के एक गांव पावली में आवागमन के लिए कोई साधन नहीं है। लोग कच्चे रास्ते में चलने को मजबूर हैं। पावली, जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम बंधी पंचायत का आश्रित गांव है। पावली में 500 सौ से अधिक मतदाता है। यहां सड़क नही होने के कारण से युवक और युवतियों के विवाह में परेशानी होती है। ऐसे में बुजुर्ग माता-पिता को बच्चों की शादी की चिंता सता रही है। 

इसके कारण से यहां के ग्रामीणों ने गांव में फ्लैक्स चस्पा कर, रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है। इसके अलावा गांव में नेताओं के घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल चुनाव के दौरान नेता ग्रामीणों को सपने दिखाकर वोट मांगने आते हैं और जीतने के बाद पीछे पलट कर भी नहीं देखते। इस कारण पावली गांव विकास की बाट जोह रहा है। आज से तीन दिन पहले ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या बताई थी। गांव में सड़क नही होने पर चुनाव में बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद जिला मुख्यालय से अधिकारी गांव पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इसके कारण गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने ऐलान कर दिया है। 

CG- कोयला खदान में बड़ा हादसा: कोयले की अवैध खुदाई करते हुए खदान धंसी...दो की मौत

CG- कोयला खदान में बड़ा हादसा: कोयले की अवैध खुदाई करते हुए खदान धंसी...दो की मौत

 अंबिकापुर। अवैध खदान धंसने से आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है,जहां कई महीनों से अवैध उत्खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी।

घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे

तीन युवकों में से एक युवक बाहर पानी निकला था, जबकि दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गया। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। ये दोनों सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल मे बांदा डोडा में खुदाई कर रहे थे।  कोयले का अवैध उत्खनन, मृतकों का नाम 15 वर्षीय बुध लाल व दूसरे का नाम  तिरंगा होना बताया जा रहा है।

CG- महिला की टुकड़ों में मिली जली हुई लाश...बोरी में बंद लाश को देख मजदूरों के उड़े होश

CG- महिला की टुकड़ों में मिली जली हुई लाश...बोरी में बंद लाश को देख मजदूरों के उड़े होश

 बालोद 13 अप्रैल 2024। चुनावी शोर के बीच हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की टुकड़ों में लाश मिली है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जिस हालत में लाश मिली है, उससे साफ है कि महिला की हत्या किसी अन्य जगह पर की गयी है, जबकि लाश को किसी अन्य जगह पर ठिकाने लगाया गया है। घटना बालोद के कोतवाली थाना इलाके के अमलीडीह गांव की गोंदली नाले की है।

 
महिला के साथ बेदर्दी का ये मामला उस वक्त सामने आया है, जब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बालोद में थे। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे, ऐसी स्थिति में महिला की टुकड़ों में लाश मिलना, पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल घटना को लेकर महिला की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोंदली नाले में मनरेगा के तहत काम चल रहा था। नाले में सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान नाले के किनारे बोरे में भरी  हुई महिला की लाश मिली। जली हुई लाश देखकर मजदूरों के होश फाख्ता हो गये। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला के शरीर के कई टुकड़े में लाश को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
 
पुलिस टुकड़ों में मिली लाश की कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच के जरिये ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, टुकड़ों में मिली लाश एक ही महिला की है या फिर हत्या एक से ज्यादा की हुई है। फिलहाल पुलिस टीम, फांरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम लेकर मौके पर पहुंची हुई है। घटना के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर मौजूद हैं।
बस्तर में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा – आदिवासियों से जल-जंगल छीनना चाहते हैं मोदी

बस्तर में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा – आदिवासियों से जल-जंगल छीनना चाहते हैं मोदी

 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के लिए लगातार दोनों दल के बड़े नेता बस्तर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए बस्तर पहुंचे. उन्होंने बस्तर ब्लॉक के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वोट मांगा. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार काे जमकर कोसा.

राहुल गांधी ने कहा, हम आपको आदिवासी कहते हैं मोदी आपको वनवासी कहते हैं. हिदुस्तान में जब कोई नहीं था तब आदिवासी यहां वास करते थे, यहां के जल जंगल सब पर उनका हक था. जो आपको वनवासी कहते हैं वो हिदुस्तान का हिस्सा नहीं मानते. हम आपके लिए पेशा कानून लाए, मनरेगा लाए, भाजपा के लोग आरएसएस के लोग आपके विचार भरोसा पर आक्रमण करते हैं, हिंदुस्तान में जंगल कम हो रहा है. यह जंगल जमीन मोदी जी अडानी को पकड़ा रहे हैं. ये चाहते हैं कि आप बड़े शहरों में ना जाए, बड़ी कंपनियों में काम ना करें, लेकिन हम चाहते हैं आप आगे बढ़े.

राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी कभी समंदर के अंदर घुस जाते हैं पूजा करते हैं. कोविड में थाली बजाओ कहते हैं, जब सांसे नहीं चल रही थी लाशें रखने की जगह नहीं थी, जब थाली से काम नहीं चला तब कहते हैं मोबाइल का टॉर्च जलाओ. जब मजदूर उस वक्त घर वापस जा रहे थे उस वक्त दिल्ली की सरकार ने कोई मदद नहीं की. सारा सुविधा अडानी अंबानी को दे देते हैं. किसी भी राज्य में चले जाओ सब कहते हैं सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है.

उन्होंने कहा, राम मंदिर का उदघाटन हुआ. देश के राष्ट्रपति आदिवासी है उनको मना कर दिया कि आप राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आएगी, ये मैसेज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया. भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हैं, ये है आदिवासियों की स्थिति, आदिवासियों से उनका जल जंगल छीनना चाहते हैं. भाजपा अपना पूरा धन अडानी अम्बानी को दे दिए. कांग्रेस 5 काम करने जा रही है, बेरोजगारी 30 लाख रिक्त पद है, 30 लाख पद को हमारी सरकार बनते ही आपके हवाले कर देंगे. हम आपके लिए मनरेगा लाये थे जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला, अब हम अप्रेंटिशिप लाने वाले हैं, जिससे हिंदुस्तान के सभी पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी. उनकी ट्रेनिग होगी और उनके खाते में 1 लाख रुपए डाला जाएगा. वो अच्छे काम कर रहे हैं तो उन्हीं संस्था में उनकी नौकरी पक्की होगी.

राहुल गांधी ने कहा, गरीब लोगों को कभी भी नौकरी से निकाल दिया जाता है, अब कांग्रेस ठेकेदार पद्धति को बंद कर रही है. अब आपको ठेकेदार से नौकरी नहीं मिलेगी परमानेंट नौकरी होगी. हमारी सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. हम महिलाओं की जिंदगी बदलना चाहते हैं, नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को पैसा दिया, जब वो अरबपति को दे सकते हैं तो हम अपने महिलाओं को क्यों नहीं दे सकते. जो गरीब रेखा में आते हैं ऐसे सर्वे करवा के एक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा, जिसके खाते में महीने में 8500 और साल में 1 रुपए लाख डाले जाएंगे. एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे.

उन्होंने कहा, महिलाओं को 50 % आरक्षण नौकरियों में देने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी कहते हैं हम आदिवासी को भागीदारी देते हैं, लेकिन आदिवासी किसी अधिकारी पद पर है तो उनकी भागीदारी 10 पैसे की होती है. देश का पूरा का पूरा धन 8 10 लोगों के पास जा रहा है. जाति जनगणना के बाद यह पता चल जाएगा कि कितना धन किसके पास है. हिंदुस्तान के 90 % लोग बड़ी कंपनियों में नहीं है. राहुल गांधी ने कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.

CG - IED की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत..इस मकसद से नक्सलियों ने किया था आईईडी प्लांट

CG - IED की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत..इस मकसद से नक्सलियों ने किया था आईईडी प्लांट

बीजापुर। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। बीजापुर में एक बार फिर उन्होंने खूनी खेल खेला है। नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक निर्दोष मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना डुमरीपालनार से गंगालूर की तरफ जा रहा था। मृतक 40 वर्षीय मुन्ना भारती है, जो मजदूरी का काम करता था। मुन्ना इसी दौरान डूमरीपालनार के नजदीक IED की चपेट में आ गये। मुन्ना बस्तर जिले के बकावंड थानाक्षेत्र के देवड़ा गांव का रहने वाला था। घटना मिरतुर थानाक्षेत्र का है। SP जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि 10 अप्रैल को ही राजधानी में आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ नक्सलवाद के मुद्दे पर भी गहन चर्चा हुई थी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने को लेकर भी विस्तार से बात हुई थी। इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन, कानून-व्यवस्था तथा राज्यों के मध्य आपसी समन्वय संबंधी विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा भी की गयी थी। बैठक में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, महानिदेशक सीआरपीएफ, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ पुलिस, सीएपीएफ एवं केन्द्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती...इस दिन होगा एग्जाम

छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती...इस दिन होगा एग्जाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक 06/2023 के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी।

 जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

 जगदलपुर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महेश कश्‍यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।

देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्‍त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह बस्‍तर के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा के गीदम और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर में जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा करेंगे।