नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह

CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह

  तखतपुर. नाबालिग से अनाचार मामले में तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है. एक नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेजा.

लड़की की मांग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पहचान के एक लड़के ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पहले तो उसकी अपने साथ गंदी फोटो खींच लिया. उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार अनाचार करता रहा. लड़की की तबियत खराब होने पर उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

डीएसपी प्रशिक्षु तखतपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया तो पाया कि आरोपी खुद भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया है.

जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM साय ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM साय ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

बिलासपुर :  बिल्हा विधानसभा के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सैकड़ो पदाधिकारी, कार्यकर्ता बिल्हा विधायक माननीय धरम लाल कौशिक व भाजपा के रीती नीति और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के बिलासपुर संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह मे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय ने भाजपा गमछा पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को छोड़कर भाजपा में आने वालों मे मुख्य रूप से जसपाल सिंह छाबड़ा पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पथरिया, जिला अध्यक्ष मुंगेली जे सी सी जे
ओमू दीवान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय पथरिया, पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा बिल्हा, पूर्व निर्दलीय पार्षद नगर पंचायत पथरिया, प्रवक्ता जिला मुंगेली जे सी सी जे तुकाराम मरावी महासचिव जिला मुंगेली जे सी सी जे
देवेंद्र डडसेना पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय पथरिया, भूपेंद्र सिंह लोधी सरपंच ग्राम पंचायत गन्दवारी, ब्लाक अध्यक्ष पथरिया जे सी सी जे
शिव कोशले उपसरपंच ग्राम पंचायत गन्दवारी, मोंटू जायसवाल, महेन्द्र निर्मलकर उपाध्यक्ष ब्लाक पथरिया , प्रवीण कर्मकार,गणेश राजपूत, राजेंद्र निर्मलकर उपाध्यक्ष युवा विंग जे सी सी जे, रजनीश पांडेय,अजय बंजारे, विनोद राजपूत, चंद्र कुमार, देवेंद्र निर्मलकर, दिनेश आगरे,मूलचंद, गुलशन अनंत, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रवेश किया ।



SP ने कई थानों के टीआई बदले, उप निरीक्षकों का भी तबादला...देखिये पूरी लिस्ट

SP ने कई थानों के टीआई बदले, उप निरीक्षकों का भी तबादला...देखिये पूरी लिस्ट

 बिलासपुर. पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना इंचार्ज को इधर उधर किया है वही दो एसआई का नाम भी तबादला सूची में शामिल है।

CG Breaking : मंत्रियों के ओएसडी और निज सहायक नियुक्त...सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए...आदेश देखें पूरी लिस्ट

CG Breaking : मंत्रियों के ओएसडी और निज सहायक नियुक्त...सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए...आदेश देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है. मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव और संतोष यदु को निज सहायक, टीआर साहू को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं. वहीं संजय मरकाम को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने ली करवट...बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश होने का आशंका, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने ली करवट...बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश होने का आशंका, पढ़े पूरी खबर..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा और बिलासपुर में कल बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा है। यहां रात का पारा 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री रहा।

बिलासपुर में सोमवार को दिन भर बादल छाया रहा। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकली रही। वहीं रात को ठंड बढ़ गई थी। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है l

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।

22 जनवरी को रामोत्सव पर मिले सार्वजनिक अवकाश, मंत्री बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय से किया आग्रह

22 जनवरी को रामोत्सव पर मिले सार्वजनिक अवकाश, मंत्री बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय से किया आग्रह

 रायपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश दिए जाने का आग्रह किया है।अपने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है जिसे लेकर पूरे दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित है। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी।उन्होंने मुख्यमंत्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके।

छत्तीसगढ़ : रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली CAF के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड लाश...जताई जा रही यह आशंका

छत्तीसगढ़ : रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली CAF के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड लाश...जताई जा रही यह आशंका

 जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। एक जवान और उसकी गर्लफ्रेंड का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद जवान ने खुदकुशी की है। दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर निवासी रामसागर सिदार (35) CAF 11वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल था और पुटपुरा गांव में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके साथ नवापारा निवासी यशोदा यादव (27) भी रहती थी, जिसे वह ऑफिस में पत्नी बताता था। आसपास रहने वाले लोगों को क्वार्टर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर देखा तो वहां जवान का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती बिस्तर पर मरी पड़ी थी। दोनों का शव लगभग गलने की स्थिति में था।

पुलिस ने बताया कि शव देखकर आशंका है कि 3 से 4 दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। यह भी आशंका है कि जवान ने युवती की हत्या की और फिर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सब इंजीनियर पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

सब इंजीनियर पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा में DMF मद से हुए कार्यों के गुणवत्ताहीन होने पर किया कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने सब इंजीनियर स्वप्निल मिश्रा को निलंबित कर दिया है.

 
 
 
 

बता दें कि कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही ने जिला खनिज न्यास मद से शासकीय मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा के रिनोवेशन कार्य और शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पेंड्रा के रिनोवेशन में गुणवत्ता हीन कार्य होना पाया गया. साथ ही तकनीकी स्वीकृति के विपरीत काम कराए जाने के बाद कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में भारी अनियमितता पाई गई. इस पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया है.

नगर पालिका पेंड्रा परिषद के सब इंजीनियर स्वप्निल मिश्रा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियंत्रण नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस दौरान स्वप्निल मिश्रा को नगर पालिका परिषद गौरेला में अटैच किया गया है.

breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल...कई महत्वपूर्ण विषयों पर लिया जा सकता फैसला

breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल...कई महत्वपूर्ण विषयों पर लिया जा सकता फैसला

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, ये बैठक कल शाम 5 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिया जा सकता है।

CG NEWS :  फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या..सुसाइड नोट में लिखा यह कारण

CG NEWS : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या..सुसाइड नोट में लिखा यह कारण

 रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहने वाले युवक नीरज कामरानी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है… ‘आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।‘ नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी...राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त देगी साय सरकार : डिप्टी सीएम अरूण साव

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी...राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त देगी साय सरकार : डिप्टी सीएम अरूण साव

 रायपुर। डिप्टी सीएम अरूण साव ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार राजीव न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान जल्द करेगी।  साव ने लोरमी में मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार बदलने से किसानों के अधिकार खत्म नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की राजीव न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान होना बाकी है। हमारी सरकार चौथी किश्त का भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर  लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

 मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।

उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।  

मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा  में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26  लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।

राजिम में बड़ा हादसा, पुल की बाउंड्री से टकराकर नदी में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर मौत

राजिम में बड़ा हादसा, पुल की बाउंड्री से टकराकर नदी में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर मौत

 राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। राजिम त्रिवेणी संगम पुल पर बाइक सवार युवक पुल की बाउंड्री से टकराकर नीचे नदी में गिर गया, जिसकी सुचना लोगों ने राजिम पुलिस को दी, पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

BREAKING : IAS बसवराजू एस CM के सचिव नियुक्त, इन विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार

BREAKING : IAS बसवराजू एस CM के सचिव नियुक्त, इन विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए आईएएस बसवराजु एस को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया हैं। 2007 बैच के अधिकारी हैं। फिलहा वे नारीय प्रशासन विभाग के सचिव थे तो वही अब उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी दे दी गई हैं।

गौरतलब हैं कि 2019 में वे अपने गृह राज्य कर्नाटक में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर गए थे जहा से लौटने के बाद तत्कालीन भूपेश सरकार ने उन्हें गृह विभाग के विशेष सचिव के रूप नियुक्त किया था।

हैरान कर देने वाला मामला : सीईओ ने की बेटे की हत्या, बैग में मिली लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैरान कर देने वाला मामला : सीईओ ने की बेटे की हत्या, बैग में मिली लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 गोवा में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद महिला कर्नाटक भाग गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बेंगलूरु में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सुचना सेठ के रूप में की गई है। सुचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया। सुचना ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है।

साल का पहले चंद्र ग्रहण इस दिन...जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

साल का पहले चंद्र ग्रहण इस दिन...जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

 नई दिल्ली : ग्रहण लगना एक एस्ट्रोनॉमिकल एक्टिविटी है जो हर साल में 3 से 4 बार होती है. हर साल 4 ग्रहण लगते हैं जिसमें 2 चंद्र ग्रहण होते हैं और 2 सूर्य ग्रहण होते हैं. ग्रहण जिस तरह वैज्ञानिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होता है उसी तरह से ये ज्योतिष में भी काफी महत्व रखता है. इस साल पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, भारत में मान्य होगा कि नहीं ये सब जानकारी हम इस लेख में बताएंगे.

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चांद पृथ्वी की छाया में आ जाता है. इसके बाद चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यानी 25 मार्च की रात को लगेगा. भारतीय समय के मुताबित चंद्र ग्रहण का समय 10:24 से दोपहर 3:01 बजे तक है. पहले चंद्र ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे और 36 मिनट होगी. साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा.

भारत में नहीं दिखेगा

साल 2024 का पहला भारत से नहीं देखा जा सकेगा. भारत के अलावा साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से और नॉर्थ अमेरिका में देखा जा सकेगा

11 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे नवनियुक्त प्रभारी Sachin Pilot, कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

11 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे नवनियुक्त प्रभारी Sachin Pilot, कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

 रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट  11 जनवरी 2024 को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 3 बजे से होगा। जिसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी

रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), समस्त एआईसीसी सदस्यगण, समस्त विधायक, प्रत्याशीगण, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है। जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।

तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, पसरा मातम…

तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, पसरा मातम…

 हनुमानगढ़। राजस्थान के पड़ोसी हरियाणा स्थित चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ के समीप सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सुमेरसिंह, डीएसपी क्राइम राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर दो की रामदेव कॉलोनी की गली नंबर सात निवासी बनवारी लाल वर्मा, उसकी पत्नी दर्शना, बड़े भाई कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी गुड्डी देवी, दूसरे भाई ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकला, कार चालक गांव सरदारपुराबीका के वार्ड नंबर पांच निवासी सुभाषचंद्र के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दर्शनादेवी के पिता हिसार के सेक्टर-15 निवासी रिटायर्ड हेड मास्टर पृथ्वीसिंह की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को सुबह दस बजे अंतिम संस्कार होना है। पिता की मृत्यु पर शोक जताने वह अपने पति, जेठ कृष्ण कुमार तथा दो जेठानियों के साथ कार से जा रहे थे।

इस दौरान करीब तीन बजे गांव शेरगढ़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल को अस्पताल डबवाली पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डबवाली शहर थाना प्रभारी एसआइ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के घर में पहुंची सबकी रुलाई फूट पड़ी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि, रमन सिंह, अरुण साव, किरण सिंहदेव भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि, रमन सिंह, अरुण साव, किरण सिंहदेव भी रहे मौजूद

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे। उन्होंने पाटन सदन में पूर्व  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

 

Accident : कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत...दो पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Accident : कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत...दो पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

 नई दिल्ली। पकार और ट्रक में टक्कर होने से दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे। हादसे में मरने वाले इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे। जबकि इंस्पेक्टर रणवीर यहां आदर्श नगर थाने में तैनात ATO के पद पर तैनात थे।

CG Accident : स्कूल बस और माजदा में टक्कर, कई बच्चे हुए घायल

CG Accident : स्कूल बस और माजदा में टक्कर, कई बच्चे हुए घायल

 धमतरी। जिले के नगरी-सिहावा रोड में स्कूल बस और माजदा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार माजदा ने विद्याकुंज स्कूल के बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार बच्चे और चालक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

प्रदेश में इस दिन से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में इस दिन से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबसे ठंडा

 रायपुर: प्रदेश भर में हल्की बदली चाय हुई है। छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी से पारा और नीचे गिरेगा जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की सम्भावना है। इससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।

 कल यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ में सब से ठंडा नारायणपुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, वहीं 11 जनवरी से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।

 सोमवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

नेहरू युवा केंद्र ने माय भारत – विकसित भारत @2047 पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

नेहरू युवा केंद्र ने माय भारत – विकसित भारत @2047 पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

भाषण प्रतियोगिता मे देवशीश पटेल ने मारी बाजी


रायपुर : नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा कॉलेज, रायपुर मे 08.01.2023 को आयोजित किया। इस भाषण प्रतियोगिता का विषय माय भारत – विकसित भारत@2047 था। प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य युवा की देश निर्माण मे भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता मे 35 से अधिक युवाओं ने पूरे जिले से भाग लिया। देवशीश पटेल को प्रथम स्थान, रश्मि वर्मा को द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान श्रीचार्य मिश्र व अभिषेक जैसवाल को प्राप्त हुआ।
 
देवाशीष पटेल ने अपने भाषण मे बताया की भारत को विकसित बनाने के लिए युवा को ही प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की अनुशासन, कड़ी मेहनत व मजबूत संकल्प के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को पिरोते हुए भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। संस्कृति, तकनीक व युवा शक्ति के सुगम मेल से ही भारत विकसित हो सकता है।
अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया की उक्त भाषण प्रतियोगिता देश के सभी 763 जिलों मे हो रही है। इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम देश निर्माण व देश को विकसित बनाने के लिए युवाओ के विचारों का आदान प्रदान करने के मंच प्रदान करना था साथ ही इस गतिविधि को युवा दिवस व राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उपलक्ष्य मे कराया जा रहा है।
प्रतिभा साहूकार, प्राचार्य, दुर्गा कॉलेज ने युवाओ को अच्छे वक्ता बनने के गुण सिखाए व समझाए। उन्होंने भाषण की बारीकियों से युवाओं को रूबरू कराया। सुनीता चांसोरिया, सहायक प्राध्यापक, दुर्गा कॉलेज, ने बताया की इस तरह का मंच युवाओ के आत्म विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया की ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपने हुनर को पहचानने व समझने का अवसर भी मिलता है। 
 
प्रतियोगिता मे 15 – 29 वर्षीय युवाओं ने भाग लिया। भाषण बोलने की अवधि 07 मिनट थी व प्रतिभागी हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे  प्रथम विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को ₹100000 रू,द्वितीय विजेता को 50000 रू तथा तृतीय स्थान रहने वाले दो विजेता को 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। निर्णायक 
Dr. दीपाली शर्मा, Dr. सुष्मिता एवं सुनिता चंसोरिया  रहे l
मोदी की गारंटी का एक-एक वादा पांच साल में पूरा करेंगे : विष्णु देव साय

मोदी की गारंटी का एक-एक वादा पांच साल में पूरा करेंगे : विष्णु देव साय

 अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल की सभी 14 सीटें आपने जीतकर भाजपा को दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाकर बस्तर और सरगुजा अंचल के आदिवासी समाज को सम्मानित और गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा ने आदिवासी समाज के एक बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है।

मुख्यमंत्री साय ने अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मां महामाया की  पावन धरती को अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत से सरगुजा संभाग को हमने कांग्रेस मुक्त किया है, सीतापुर जैसी विधानसभा सीट हम पहली बार जीते। मोदी की गारंटी में एक-एक वादा पांच साल में पूरा करेंगें। उन्होंने कहा कि हमें विरासत के रूप में खाली खजाना मिला है लेकिन हम किसानों से किये सभी वादे  पूरे करेंगे। साय ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर से लोकसभा के लिए जमकर मेहनत करने का संकल्प दिलाया और कहा कि अब हमें छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटों में जीत का  परचम लहराना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस का ओवरकॉन्फिडेंस आप सभी ने देखा था, इसी विपरीत समय में ओम माथुर ने कहा था कि निश्चित ही हम यहां सरकार बनाएंगे और वैसा ही हुआ, अब छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने का श्रेय आप सभी को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने मात्र 25 दिन हुए हैं, 25 दिनों में ही हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। विधानसभा चुनाव के समय हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार बनते ही हम गरीबों को आवास देंगे, हमने सरकार में आते ही यह वादा पूरा किया और 18 लाख से ज्यादा आवासहीन गरीब परिवारों के हित में निर्णय लिया। मोदी की गारंटी में किसानों से दो साल का बकाया बोनस भुगतान करने का वादा भी हमने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पूरा कर दिया है। हमने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान कर दिया है। इसी तरह 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 5500 रुपए प्रति मानक बोरा तेंदुपत्ता की खरीदी, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों को सालाना 12000 रुपए की सहायता जैसे कई अहम निर्णय हमने लिए हैं।

सभी 11 लोकसभा सीटें जितनी हैं, जिसके लिए बिना थके काम करना होगा : ओम माथुर
छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि सारे सर्वे यही कह रहे थे कि हम चुनाव हार रहे हैं, मीडिया वाले कहते रहे कि हम हार रहे हैं लेकिन मैंने नहीं माना। मैंने अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और निर्णय लिया कि मैं आक्रामक रूप से चुनाव लड़ूँगा। सरगुजा संभाग में मेरा 4-5 बार आना हुआ है। मैं अपने सैनिकों को प्रणाम करता हूं जिन्होंने मेरी बात मानकर संभाग की 14 सीटें हमें जिता दी। उन्होंने कहा कि मैं यह संदेश दिल्ली भेजना चाहता हूं कि कोई भी रुकावट आ जाए, हम लोकसभा की छत्तीसगढ़ की सभी सीटें नरेंद्र मोदी को जिताकर देंगे। अब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जितनी हैं, जिसके लिए बिना थके काम करना होगा। आप सभी संकल्प लीजिए कि आगामी तीन महीने तक कोई भी बूथ मेरी पहुंच से न छूटे, जहां कमी है उन्हें दूर कीजिए।

माथुर ने कहा कि पूरी दुनिया हमारे बारे में सोचती थी कि हिंदुस्तान अनपढ़ों का देश है, लेकिन जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, विश्व में पहली बार किसी ने वसुधैव कुटुंबकम की बात की है। मोदी ने कहा था कि क्यों न एक दिन ऐसा हो कि सब स्वस्थ रहने के लिए एक साथ विश्व योग दिवस मनाएं। आज हम पूरी दुनिया में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि अगर शांति कोई ला सकता है तो भारत के प्रधानमंत्री मोदी ला सकते हैं। हमने मोदी से वादा किया है कि लोकसभा में 11 कमल खिलाकर उन्हें उपहार देंगे।  

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरगुजा संभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रचंड बहुमत से सीतापुर, अम्बिकापुर जैसे विधानसभाओं के बड़े-बड़े सूरमाओं को हराकर दिखाया है। आप सभी की मेहनत के बदौलत आज सरगुजा कांग्रेसमुक्त हो गया है। साव ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है, सरगुजा के रुके हुए विकास को तेज करने का काम हम सबको करना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाला चुनाव मोदी का चुनाव है। अब आपका हर कदम मोदी को जिताने के लिए आगे बढ़ना चाहिए, हमें यह संकल्प लेकर आगे बढ़ना है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें हमें जिताकर हम सबके नेता नरेंद्र मोदी को देनी हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो किसी ने सोचा ही नहीं था, हमारे कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। बस्तर से लेकर सरगुजा तक जीत का परचम लहरा दिया। कांग्रेस की सरकार ने इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को कहां से कहां पहुंचा दिया था, आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, अब जनता को मोदी की गारंटी का लाभ मिलेगा। हमें 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना है। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक भैय्यालाल रजवाड़े सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश- सिंहदेव : भाजपा

हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश- सिंहदेव : भाजपा

 रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व रायपुर सम्भाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम और जंगलों को सफाचट मैदान में बदल देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें कि आखिरकार राहुल गांधी, अशोक गहलोत और इन दोनों छत्तीसगढ़िया कांग्रेस नेताओं के बीच क्या डील हुई कि तत्काल जंगल कटाई के लिए अनुमति दे दी गई और दिन रात अंधाधुंध कटाई करके जंगल को मैदान में बदल दिया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब सिंहदेव उपमुख्यमंत्री नहीं बने थे, तब कहा करते थे कि हसदेव बागो के जंगल को बचाने के लिए लाठी गोली खाने तैयार हैं। यदि गोली चली तो पहले गोली अपने सीने पर झेलेंगे और तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा करते थे कि पेड़ तो क्या एक डगाल तक नहीं कटेगी। लेकिन फिर अचानक क्या हुआ राहुल गांधी सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सिंहदेव के बीच कौन सी संधि हो गई कि भूपेश बघेल ने जंगल कटाई की इजाजत दे दी और सिंहदेव ने अपने मुंह पर ताला लगा दिया। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह धोखेबाजी क्यों की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोमुंही राजनीतिक आचरण करने की आदी है। सत्ता में रहते हुए खुद जंगल कटवाती है और विपक्ष में होने पर हल्ला मचाती है। हसदेव बागो के जंगल काटने की अनुमति भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार ने दी है। हम तो भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता पर अकारण थोपा गया एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज पटा ही रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी गई जंगल कटाई की अनुमति की भी समीक्षा करके जनहित में निर्णय लेंगे।