नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG BREAKING : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या...मचा हड़कंप

CG BREAKING : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या...मचा हड़कंप

 कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. पखांजूर के पुराना बाजार की घटना.

मिली जानकारी के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे, इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहाँ मौके पर भाजपा समर्थकों एवं नगर के जानता की भारी भीड़ जमा हुआ है घटना के बाद पखांजुर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की सर्चिंग बढ़ाया गया है पखांजुर पुलिस आरोपी की खोजबीन के लिए जुट गई है.

11 वर्षीय मासूम से बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

11 वर्षीय मासूम से बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 कटनी : कटनी जिले में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भनपुरा की है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि, इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को गिरफ्तार की है। राहुल घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया था और यह बात गांव व विनीत के परिजनों को पता न चल जाए इसलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया।

एसपी ने बताया कि, ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Chhattisgarh Corona Updates: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना, जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

Chhattisgarh Corona Updates: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना, जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने की नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के 40 मरीज रायपुर में सक्रिय है। 7 जनवरी को जारी कोरोना बुलेटिन में प्रदेश भर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। कोरोना पीड़ित की शनिवार की रात अंबेडकर अस्पताल में मौत हो गई है। एक मरीज अभी भर्ती है। राजधानी सहित प्रदेश में नए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

डाक्टरों के अनुसार शनिवार की शाम एक मरीज को गंभीर हालत में लाया गया। देर रात उसकी मौत हो गई है। रविवार को एक और संक्रमित को वार्ड में भर्ती किया गया है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल वार्ड में गंभीर मरीजों को एडमिट किया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही इन मरीजों का इलाज करना होगा।

दिल्ली से लौट रहे पूर्व CM भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

दिल्ली से लौट रहे पूर्व CM भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

दिल्ली से लौट रहे भूपेश बघेल – 1.40 की फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा। कांग्रेस नेता  सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकारी दी है।बता दे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया। और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं, ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे ।शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 उम्र में निधन...लंबे समय से थे बीमार

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 उम्र में निधन...लंबे समय से थे बीमार

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली में है और सुबह 11 बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से रायपुर वापस लौटेंगे ।

Aaj ka Panchang 08 January 2024: यहां जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 08 January 2024: यहां जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। भोलेनाथ को औघड़दानी माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज द्वादशी तिथि दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शिशिर

चन्द्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 40 मिनट पर

चंद्रोदय- सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर

चंद्रास्त- रात्रि 02 बजकर 26 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोहपर 10 बजकर 03 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

सोमवार विशेष

  • ऊर्जावान बनने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने हेतु, सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे शाम के समय एक दीपक जलाएं। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें।
  • सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ने से बचें।
  • सोमवार के दिन बाल कटवाने से भी बचें, क्योंकि इससे शिवभक्ति की हानि होती है।
  • सोमवार के दिन मोती की माला से 108 बार ''ॐ सोम सोमाय नमः'' मंत्र का जाप करें।
Rashifal : 8 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Rashifal : 8 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

 Aaj Ka Rashifal 08 Jauary 2024 Horoscope Today: राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में अपार सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के रिश्ते मधुर होंगे। उनके विचार और व्यवहार में बदलाव दिखेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी विपत्ति में फस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बडा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

 sex Racket. पुलिस ने एक मोहल्ले में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने निजी मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

पूरा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र का है. पटेल नगर मोहल्ले में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है. आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पटेल नगर मोहल्ले में एक लड़की को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.

सूचना पर छपेमारी की गई. सभी को हिरासत में लेकर बिहार थाना के हवाले कर दिया गया है. स्थानीय लोगों की माने तो थाने से कुछ ही दूरी पर महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था.

विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 सामाजिक परिचय सम्मेलनों और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता

सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर में सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभदायक होते हैं। समाज के गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का विवाह, समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह में कराकर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से वर-वधु खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता, एक मंच पर ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्राप्त होता है। आगे चलकर वे विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। ऐसे आयोजनों से समय और धन की बचत होती है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिमी संस्कृति में विवाह भले ही कॉन्ट्रेक्ट होता है लेकिन हमारी संस्कृति में विवाह एक पवित्र संस्कार और सात जन्मों का साथ होता है। ऐसे आयोजनोें से दो परिवारों को शादी संबंध स्थापित करने में काफी सहूलियत होती है।

मुख्यमंत्री साय ने इसके पहले बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारपुरी गद्दीनशीन धर्म गुरु बालदास साहब, नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहब, पूर्व राज्य सांसद  भूषण लाल जांगड़े, पूर्व लोकसभा सांसद  गोविंद राम मिरी, समाज के संरक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे भी उपस्थित थे। समाज द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ध्येय वाक्य ‘‘सबका साथ, सबका विकास। सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ का अनुसरण कर रही है। हमने लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मोदी जी की गारंटी पर अमल की शुरूआत कर दी है। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन की मांग के संबंध में कहा कि राज्य सरकार सतनामी समाज के विकास के लिए जो भी जरूरी सहयोग होगा करेगी। नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करेंगे।

गुरू  बालदास साहब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से ऐसे सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष  जय बहादुर बंजारे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि उनकी समिति द्वारा 23 वर्षाें से परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विभिन्न आयोजनों में अब तक लगभग 19 हजार 500 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। नवनिर्वाचित विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को लाभ मिलता है। युवक-युवतियों और उनके परिवारजनों को एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। आसानी से विवाह संबंध बनते है। और शादी- ब्याह में समय और धन की बचत होती है।

 

 राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय

राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय

 माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी

साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर :
  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री  साय ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको भक्त माता राजिम एवं भक्त माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आयेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को भक्त माता राजिम जयंती की बधाई दी और कहा कि भक्त माता राजिम ने साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया। आज यह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का काम हमारी सरकार ने शुरू कर दिया है। मोदी जी की गारंटी में 2 साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किए थे। 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर हमने राज्य के 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि जारी कर दी है। हमने 13 दिसंबर को शपथ लेने बाद 14 दिसम्बर को पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। हमने युवाओं से किया वादा पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल के मान से 3100 रुपए का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी में अभी किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को अंतर की राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रूपए देने का वादा भी पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने उपस्थित जनसमूह को भक्त माता राजिम जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। आज हम सभी यहां राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। उन्होंने कहा कि सभी समाज में एक देवी-देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज का यह सौभाग्य है कि हमारी दो आराध्य देवी हैं। माता राजिम और माता कर्मा जिनके आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजिम भक्तिन माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज सबको दिशा देने का काम करता है और सभी समाजों को साथ लेकर चलता है। कार्यक्रम को सांसदचुन्नीलाल साहू ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, राजिम विधायक  रोहित साहू, पूर्व सांसद  चंदूलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री  रमशीला साहू, साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष  टहल राम साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य व नागरिकगण मौजूद थे।

 

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 5 वर्षीय मासूम की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 5 वर्षीय मासूम की मौत

 जांजगीर-चांपा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि, चांपा के हनुमान धारा के पास एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, चांपा के हनुमान धारा के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. इस दौरान पीछे बैठी 5 वर्षीय वाधिका देवांगन की मौत हो गई. ट्रैक्टर को नाबालिक चला रहा था, जिसमें रेत भरी हुई थी.

वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटे तक चक्काजाम किया. पुलिस के मुआवजा देने की समझाइस के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नाबालिग ट्रैक्टर को चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

AICC ने की लोकसभावार समन्वयकों की नियुक्ति, देखें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में किसे मिली जिम्मेदारी

AICC ने की लोकसभावार समन्वयकों की नियुक्ति, देखें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में किसे मिली जिम्मेदारी

 BREAKING : AICC ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में समन्वयकों की नियुक्ति की है. मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भी राष्ट्रीय कांग्रेस ने समन्वयकों की नियुक्ति की हैं। ये समन्वयक प्रदेश चुनाव समिति और AICC को रिपोर्ट करेंगे। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भूत प्रेत और साँप निकलने की अफवाह...8 साल से बंद पड़ा है छत्तीसगढ़ का यह हॉस्टल

भूत प्रेत और साँप निकलने की अफवाह...8 साल से बंद पड़ा है छत्तीसगढ़ का यह हॉस्टल

 बिलासपुर। माता शबरी गर्ल्स कॉलेज परिसर का 87 लाख का हॉस्टल भूत प्रेत के अफवाह के कारण 8 साल से बंद पड़ा खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसके बावजूद कालेज प्रशासन छात्रावास अधीक्षक और 2 भृत्य और नेक मूल्यांकन के लिए बुलाये गए सहायक ग्रेड कर्मी को यही अटैच रखे है। जबकि उनका रिलीविंग ऑर्डर भी आ गया है।

छात्रावास अधीक्षक, 2 भृत्य व सहायक नेक ग्रेड को बिना काम के वेतन

आरोप है कि इन कर्मियों को बिना काम के वेतन देना पड़ रहा। वहीं यहां पढ़ने के लिए दीगर जिले और प्रान्त से आने वाली छात्राओं को मजबूरन 2- 3 हजार रुपये मासिक में किराए का मकान लेकर रहना पड़ रहा है। आरोप है कि ये अतिरिक्त कर्मी हॉस्टल में छात्राओं की रखवाली करने के बजाय एकाउंटेंट और बाबू बनकर काम करना चाहते है इसलिए ऐसी अफवाह उड़ाई गई।

 

मछुआरों के जाल में फंसी तीन साल की मासूम बच्ची की लाश...पढ़िए पूरी खबर

मछुआरों के जाल में फंसी तीन साल की मासूम बच्ची की लाश...पढ़िए पूरी खबर

 रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र के अंजोरा टमस नदी घाट में आज सुबह तीन वर्षीय बच्ची की लाश मिली है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, बच्ची शरीर में ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े भी पहने है, अज्ञात बच्ची के शव मिलने की सूचना पुलिस ने आसपास के सभी थानों को दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सोहागी थाना क्षेत्र के टमस नदी स्थित अंजोरा घाट में मछुआरे मछली मारने के लिए जाल बिछाए थे, इस दौरान जब मछुआरों ने जाल को नदी से बाहर निकाला तो उसे पर एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव फंसा हुआ नजर आया, इसके बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला और तत्काल इसकी सूचना सोहागी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। शव को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव एक दिन पुराना है। बच्ची ने शरीर में पूरे कपड़े पहन रखे हैं और उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के भी साक्ष नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल मामले में मार्ग कम कर जांच कर रही है और उसके परिजनों की तलाश का हर संभव प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी का मामला पहुंचा पीएमओ, मनमानी का आरोप

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी का मामला पहुंचा पीएमओ, मनमानी का आरोप

 रायपुर। किसी भी राज्य में सरकार के बदलने पर प्रशासनिक सर्जरी आम बात है। मगर छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी की देर रात की गई अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी ने दिल्ली तक हलचल बढ़ा दी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 87 आईएएस और एक आईपीए के तबादले के बाद से पूरे प्रदेश में प्रशासनिक तस्वीर ही बदल गई। अगले दिन कई दिग्गज नेताओं और अफसरों ने मनमानी का आरोप लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रांसफर को लेकर 5 दिसंबर तक कई शिकायतें पीएमओ तक पहुंची। पीएम नरेंद्र मोदी उस दौरान राजस्थान में दौरे पर थे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री को हिदायत देते हुए कहा कि सत्ता बदलते ही तबादलों का दौर शुरू हो जाता है।

मैं इससे दूर रहा और आप को भी इससे दूर रहना चाहिए। मोदी ने यह भी कहा कि अफसर किसी पार्टी के नहीं होते। नेताओं का काम पॉलिसी बनाना है और अधिकारियों का काम उसे लागू करना है। इसलिए अधिकारियों से अच्छा व्यवहार किया जाए।

अब छत्तीसगढ़ में नेता और अफसर मोदी की इन बातों को यहां के तबादलों से जोड़ रहे हैं। सूत्रों से खबर आ रही है कि तबादलों को लेकर दिल्ली में एक समीक्षा रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। इतना ही नहीं चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी छत्तीसगढ़ दौरे पहुंचे तो उन्होंने भी तबादलों का ही फीडबैक लिया।

वहीं इस बारे में सरकारी सूत्रों का कहना है, प्रशासनिक तबादलों में जो अफसर जिस योग्य है, उन्हें उसी तरह जिम्मेदारी दी गई। ताकि उनकी योग्यता का पूरा उपयोग किया जा सके।

छत्तीसगढ़ - जांच में शिक्षक दोषी करार, FIR दर्ज करने आदेश जारी, क्या है पूरा मामला जाने…

छत्तीसगढ़ - जांच में शिक्षक दोषी करार, FIR दर्ज करने आदेश जारी, क्या है पूरा मामला जाने…

 कोरबा: कोरबा आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने शिक्षक पर FIR दर्ज करने का फरमान जारी किया है, बता दे कि, जिले के आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था.

इस मामले में शिक्षक संदीप अग्रवाल पर सहायक आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घरीपखना का है.उक्त मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले विकासखंड पौड़ी उपरोड़ा के ग्राम घरीपखना के प्रीमेट्रिक आदिवासी छात्रावास में दो बच्चियों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था. अधिक्षिका की शिकायत पर आदिवासी विकास कोरबा ने जांच टीम गठित कर जांच कराई थी.

जांच मे दोषी पाए जाने पर शिक्षक संदीप अग्रवाल को निलंबित किया गया था. इस मामले में अब आदिवासी विकास कोरबा के सहायक आयुक्त ने दोषी शिक्षक पर स्थानीय थाना कटघोरा में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है.

ठंड की रात में अस्पताल के बाहर सिसकती रही महिला, साथ में था नौ माह के बच्चे का शव

ठंड की रात में अस्पताल के बाहर सिसकती रही महिला, साथ में था नौ माह के बच्चे का शव

 नारायणपुर: जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. कड़ाके की ठंड में एक महिला 9 माह के बच्चे के शव को गोद रख कर रोती रही. मगर अस्पताल प्रबंधन को इसकी कोई फ़िक्र नहीं थी. रोती महिला को तहसीलदार ने मदद की.

बता दें, ग्राम बाहकेर निवासी परिजन अपने 9 माह के बच्चे को बीमारी के इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर लेकर पहुंचे थे. उप स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल नारायणपुर में रेफर कर दिया.

 बच्चे को जिला अस्पताल में रखने के थोड़ी देर बाद 8 बजे अचानक डॉक्टरों ने बच्चे को जगदलपुर रेफर करने की बात कही. इस बात से बच्चे के पिता घबरा गए और निजी अस्पताल तक जाने के लिए एम्बुलेंस की मांग की. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने एम्बुलेंस देने से इंकार कर दिया और कुछ दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के बाद अस्पताल से जाने को कह दिया.

मजबूर माता -पिता अपने बच्चे की जान बचाने बाइक से निकलने ही वाले थे तभी डॉक्टर की लापरवाही के कारण अस्पताल में दरवाजे पर ही नौ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई.

सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर पहुंचे, जहां वह सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने बाबा गुरू घासीदास की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भंडारपुरी गद्दीनशीन धर्म गुरु बाल दास साहब , पूर्व राज्य सभा सांसद भूषण जांगड़े, विधायक गुरु खुशवंत साहब भी उपस्थित हैं।

Breaking : सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी...मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Breaking : सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी...मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

 दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सुकमा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना स्थल से मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि, कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी में यह मुठभेड़ हुई है। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

आईजी सुंदरराज पी ने आगे कहा कि, सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में मौजूद थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी रूकी तो वर्दी पहने तीन नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार के साथ माओवादी कागजात भी बरामद किये गये हैं। उनका कहना है कि मारे गए तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अभी भी जंगल और पहाड़ी के आसपास के इलाकों में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

पहाड़ी और जंगली इलाकों में गश्त जारी

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस ने पहाड़ी और जंगली इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस को लगातार जानकारियां मिल रही है। इसी आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

प्रदेश में 24 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि...देखें जिलेवार आंकड़े

प्रदेश में 24 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि...देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 131 पहुँच गई है। कल यानी शनिवार को बीते 24 घंटों में 24 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दें, इन 24 नए मरिजिन के साथ प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 131 पहुंच गई है. वहीं 31 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत हो गई है। रायपुर से 11, रायगढ़ से 5, कंकर से 3, दुर्ग से 2, बेमेतरा, जांजगीर, सुकमा से एक-एक मरीज की पहचान हुई है।

देर शाम दिल्ली दौरे पर जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC के बैठक में शामिल होंगे

देर शाम दिल्ली दौरे पर जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC के बैठक में शामिल होंगे

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली दौरे पर जायेंगे। उससे पहले वो आज सुबह राजिम रवाना होंगे, और यहां आयोजित भक्त माता राजिम जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के अनुसार भूपेश बघेल 11 बजे रायपुर से राजिम के लिए रवाना होंगे।

राजिम में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मुंगेली रवाना होंगे। फिर देर शाम वे रायपुर लौट आएंगे। जिसके बाद शाम 7 बजे रायपुर हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे। यहाँ से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल देर रात दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। 9 जनवरी को AICC में बैठक रखी गई है जिसमें वे शामिल होंगे।

केमिकल फैक्ट्री में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत...जांच में जुटी पुलिस

केमिकल फैक्ट्री में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत...जांच में जुटी पुलिस

 कोरबा: कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. और जांच में जुट गई है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नटराज केमिकल फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है. मृतक गोपाल प्रसाद रात्रे फैक्ट्री में काम करते हुए ऊंचाई से गिर पड़ा, उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 मृतक की पहचान गोपाल प्रसाद रात्रे निवासी बिलाईगढ़ के छुईहापारा के रूप में हुई है. घटना के बाद उसके दो बच्चे और पत्नी सदमे में है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आगे की जाँच में जुट गई है.

वामन राव लाखे स्कूल एवं एसपी स्कूल हीरापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन किया गया

वामन राव लाखे स्कूल एवं एसपी स्कूल हीरापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन किया गया

 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजेश मुणत विधायक रायपुर पश्चिम


 अध्यक्षता अजय तिवारी  अध्यक्ष प्रबंध समिति रायपुर
 विशिष्ट अतिथि  आरके गुप्ता जी उपाध्यक्ष प्रबंध समिति रायपुर

 रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया

रायपुर । राजेश मुणत अपने उद्बोधन में-------भारत माता की जय कार से सारा प्रांगण बूंज उठा जय जवान जय किसान वंदे मातरम राम जी हनुमान जी की जयकारा हुआ संवाद सभी सम्माननीय गानों का सम्मान किया मोबिया सर को बोला गया कभी भी अतिथि को बुलाने पर माल नहीं किताब दिया जाए जिससे शिक्षा जीवन भर सीखे और माननीय अजय तिवारी जी सर को बोला गया अन्य जगहों पर भी स्कूल डाला जाए ताकि सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके और वह सामान के अधिकारी बन सके उन्होंने कहा कि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर से पड़े हैं उसके बाद उनके द्वारा बोला गया गुरु रे ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देव महेश्वरी गुरुर साक्षात परम ब्रह्म गुरुओं को सम्मान से देखा जाए उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर है उनको एक्स्ट्रा कक्षा दिलवा कर उनके पढ़ाई को अच्छा करवा किया जा सके सर के द्वारा बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए बोला गया और 10 लख रुपए देने की बात कही गई और उनके द्वारा एक पंक्ति बोली गई आखरी में जैसे कर्म करेगा वैसा कल देगा यही है गीता का ज्ञान धन्यवाद
अध्यक्षता कर रहे हैं माननीय अजय तिवारी जी अपने उद्बोधन में------यहां उपस्थित सारे अतिथि गण सरे अभिभावक सारे पत्रकार सभी का मैं इस कार्यक्रम में स्वागत करता हूं अभिनंदन करता हूं मूरत जी दूसरे कार्यक्रम में थे उन्होंने अपना कीमती समय दिया और हमारे इस कार्यक्रम में आए इनकी यहां उपस्थित से के लिए हमारा पूरा विद्यालय और महाविद्यालय परिवार बहुत ही गौरवनवित महसूस करता है उन्होंने कहा एक कहावत है बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले ना भीख वैसे तो हमारी आदत किसी के सामने हाथ फैलाने की नहीं है पर मैं यहां उपस्थित सारे आदरणीय को यह बता देना चाहता हूं कि हमारे यहां गरीब बच्चों की शिक्षा का उचित प्रबंध है यहां पर निशुल्क शिक्षा भी दी जाती है बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरण भी किया जाता है और दोनों शाला के प्राचार्य से निवेदन है कि वह इन बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास देने की व्यवस्था करें और मैं वचन देता हूं कि ऐसे बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास दी जाएगी

 विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित आर के गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में------

 प्रबंध समिति के सचिव माननीय अनिल तिवारी जी ने अपने  उद्बोधन में----हमारे प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष अजय तिवारी जी हमारे बीच इस कार्यक्रम में उपस्थित है मैं चाहूंगा मुख्य अतिथि का सम्मान माननीय अजय तिवारी जी करें पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में और हमारे छोटे भाई माननीय राजेश मूरत जी ऐसे व्यक्ति के धनी है जिन्होंने अपना कीमती समय हमारे विद्यालय को दिया हमारे कार्यक्रम को दिया मैं धन्यवाद देना चाहता हूं उनका जैसा कि हमारे अध्यक्ष महोदय ने कहा बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले ना भीख विद्यालय में भी ऐसे बच्चों की शिक्षा की पूरी व्यवस्था है
 
विद्यालय की प्राचार्य मंजू साहू द्वारा शालेय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया
 
विद्यालय का प्रारंभ सत्र 2004 में हुआ इस समय कुल 66 विद्यार्थी अध्यनरत थे जिसमें बोर्ड परीक्षा का परीक्षा फल शत  प्रतिशत रहा l
 *पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों एवं खेलकूद में भी हमारा विद्यालय शुरू से अग्रणी रहा है*
 *वर्तमान में हमारे विद्यालय में 1210 विद्यार्थी अध्यनरत हैं*
 
पिछले साल का परीक्षा फल भी 95% रहा है
 खेलकूद में भी इस वर्ष  विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया  और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 11 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
 
कुश्ती तीरंदाजी हॉकी कबड्डी योग मेँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  स्कूल के 18 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 11 बच्चों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ

 दंगल कुश्ती में   --  भूमिका सिंह
 तीरंदाजी में  - अर्क महोबिया
                      सोंम  कंसारे 
                    शारदा विश्वकर्मा
                   आदित्य महोबिया
 हॉकी में   पुष्पेंद्र कुशवाहा         .                             कुलदीप वर्मा
आदर्श दुबे

अभी वर्तमान में चल रहे सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्राउंड  में हमारे विद्यालय के चार छात्र भाग ले रहे हैं
कुश्ती की खिलाड़ी वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के लिए दिल्ली गई है

 हॉकी के चार प्लेयर पटियाला गए हुए हैं
 हमारे स्कूल में गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई की सुविधा है

विद्यार्थियों को गणवेश के साथ-साथ निशुल्क पाठ्यपुस्तक भी विद्यालय समिति के द्वारा प्रदान किया जाता है

  सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम इस प्रकार रहा---
सांस्कृतिक कार्यक्रम-- कक्षा नर्सरी  गाने के बोल है जुंबा डांस दीपक विहान सचिन वेदांत मोनिका नित्या

 भक्ति सॉन्ग गाने के बोल है लंदन देखा पेरिस देखा अभिनव आंचल अविनाश पलेश शिवानी आयुषी श्रद्धा

छत्तीसगढ़ी सॉन्ग बोल है मोगरा मोगरा शिवानी नूपुर जैस्मिन भावना हरप्रीत

 समी समी रीमिक्स सॉन्ग सागर आयुष विहान शुभम खुशबू पुरुषोत्तम

 छत्तीसगढ़ी रीमिक्स सॉन्ग बबली पूजा रुक्मणी रोशन शिवम प्रियंका ग्रुप गाने के बोल है करंट लगा रे प्रियंका गुंजन लाली कृष्णा दीपिका सेजल अन्य कुमकुम ग्रुप*

 छत्तीसगढ़ी रीमिक्स सॉन्ग स्नेहा ज्योति राधिका देव कुमारी मिनाली ग्रुप बोल है बुमरो बुमरो

 भूमिका रोशनी रागिनी रेणुका नैना और ग्रुप चौखट में राम आए हैं नैना

 भावना अनामिका ज्ञानेश्वरी रिशु ग्रुप बोल है ठुमक ठुमक

सानिया शिवानी तनु निशु रिशु शिवानी और ग्रुप नजर ना लगे तेरी मेरी जोड़ी

 न्यू लाडली भूमिका सुहानी नंदिनी मानवी नवी ग्रुप बोल है राधा रानी लागे

गरिमा तनु अंकित कावेरी चांदनी साधना वैश्णवी ग्रुप रीमिक्स डांस

 खुशी संध्या यामिनी कल्पना पंजाबी सॉन्ग नइयो नइयो लाडली

कुमकुम सोनम खुशी सीजी रीमिक्स सॉन्ग

 छाया प्रियंका योगिता मानसी खुशबू चित्ररेखा पूजा कक्षा दसवीं छत्तीसगढ़ी सॉन्ग नील परी

 सुमन पम्मी प्रियंका राज साधना साहिल अभिषेक किशोर अरमान ग्रुप कक्षा 11वीं 12वीं रीमिक्स


 अरमान राज अभिषेक साहिल चमन गौरी एकल नृत्य तू मान मेरी जान

 महाभारत नाटक पांच पांडव आयुष अंश ऋषभ योगेश सावंत समीर निखिल विनय कारण शुभम शालू और ग्रुप नियति अमित प्रमोद शालू सोमू और ग्रुप अमित आकाश सोमू  फरदीन अंसारी ग्रुप शिवम प्रिंस नीलकमल शांतनु दीक्षा ग्रुप

 बंगाली डांस मानसी रंजीत मुस्कान नीचे फूलों की दुकान ऊपर गोरी का मकान अनिका और नित्या|

 पुरस्कार वितरण में विद्यालय के  विद्यार्थियों को  विभिन्न खेलों में पुरस्कृत किया गया--

 पुरस्कार वितरण   सुई धागा दौड़ कक्षा pp1 कुनमुन साहू टॉफी दौड़ कक्षा pp1 आदित्य यादव साधारण दौड़ कक्षा पी 2 जय टॉफी दौड़ कक्षा पी 2 रवि साधारण दौड़ कक्षा पहली आंचल साहू कुर्सी दौड़ कक्षा पहली अमरनाथ साधारण दूर कक्षा दूसरी याचना यादव शुभम चम्मच दौड़ कक्षा दूसरी मान्य पांडे ए कुषाण साहू साधारण दौड़ कक्षा तीसरी टिकेंद्र देशमुख कुर्सी दौड़ कक्षा तीसरी प्रियांशु गौतम बुक बैलेंस दौड़ कक्षा चौथी नेहाल साहू चम्मच दौड़ कक्षा चौथी जूही फरीन फरीद बुक बैलेंस दौड़ कक्षा पांचवी कोमल रावत विवेक यादव स्लो साइकिल रेस कक्षा सातवीं माही पटेल सोहल राजा भावना साहू अंकित यादव कबड्डी कक्षा छठवीं से आठवीं ऋतिक युगल किशोर साहू निखिल टंडन मुनेश क्रिकेट विजेता टीम का नाम प्रशांत ठाकरे आर्य अमित विवेक सोमू रविंद्र विक्की पियूष अमन मदर आकाश अभिषेक राजा किशोर साहू सोनू पटेल नरेंद्र साहू राजकुमार साहू आविष्कार यादव भागीरथी सत्येंद्र साहू श्याम वेद साहू लिंगराज प्रेम यादव खो खो को बालिका टीम का नाम रिशु 
सीएम विष्णुदेव साय आज युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम जयंती समारोह और कवि सम्मेलन में होंगे शामिल...देखिये शेड्यूल

सीएम विष्णुदेव साय आज युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम जयंती समारोह और कवि सम्मेलन में होंगे शामिल...देखिये शेड्यूल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 7 जनवरी को सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम महोत्सव और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे.

देखिये मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का शेड्यूल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जनवरी को पूर्वान्ह 12.10 बजे खालसा स्कूल परिसर रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां राजिम महोत्सव स्थल में आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे.

कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर शाम 4.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे.